UP TET PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER-1 2017 PDF DOWNLOAD

UPTET QUESTION PAPER 2017

UPTET Previous Year Question Paper 2017 : अगर आप UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की तैयारी कर रहे हैं, तो साल 2017 का Previous Year Question Paper आपकी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन संसाधन है। पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों की प्रकृति और महत्वपूर्ण विषयों की बेहतर समझ मिलती है। साथ ही, इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों में सुधार होता है।

इस पोस्ट में आपको UP TET 2017 के प्रश्नपत्र को आसानी से पढ़ने और डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। इन सवालों को हल करके आप यह समझ सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

चाहे आप पहली बार परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपनी तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हों, यह Previous Year Paper आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। नियमित अभ्यास से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

अपनी तैयारी को और प्रभावी बनाने के लिए नीचे दिए गए लिंक से PDF जरूर डाउनलोड करें और अभ्यास शुरू करें। 

 

बाल विकास एवं शिक्षण विधि (CDP)

UP TET QUESTION PAPER 2017 – BTC Wale Bhaiya UP TET CDP Questions - BTC Wale Bhaiya
1. निम्न में से कौन-सा अधिगम के पठार का कारण नहीं है?
(a) प्रेरणा की सीमा
(b) विद्यालय का असहयोग
(c) शारीरिक सीमा
(d) ज्ञान की सीमा
उत्तर: (b) विद्यालय का असहयोग
2. "अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है।" यह कथन किनके द्वारा दिया गया?
(a) गेट्स व अन्य
(b) मॉर्गन और गिलिलैण्ड
(c) स्किनर
(d) क्रॉनबैक
उत्तर: (a) गेट्स व अन्य
3. 'स्टैनफोर्ड-बिने परीक्षण' मापन करता है –
(a) व्यक्तित्व का
(b) पढ़ने की दक्षता का
(c) बुद्धि का
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c) बुद्धि का
4. अन्तर्मुखी व्यक्तित्व एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है?
(a) फ्रायड
(b) युंग
(c) मन
(d) आलपोर्ट
उत्तर: (b) युंग
5. बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं –
(a) आर्थिक तत्व
(b) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
(c) शारीरिक तत्व
(d) वंशानुगत तत्व
उत्तर: (b) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
6. निम्न में से कौन-सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है?
(a) मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
(b) अनियमित विकास का नियम
(c) द्रुतगामी विकास का नियम
(d) कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम
उत्तर: (c) द्रुतगामी विकास का नियम
7. निम्न में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(a) अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त
(b) निरन्तर विकास का सिद्धान्त
(c) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(d) समान प्रतिमान का सिद्धान्त
उत्तर: (a) अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त
8. "विकास के परिणामस्वरूप नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यताएँ प्रकट होती हैं।" यह कथन किसने दिया है?
(a) गेसेल
(b) हरलॉक
(c) मेरेडिथ
(d) डगलस और होलेण्ड
उत्तर: (b) हरलॉक
9. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है?
(a) ड्रेवर
(b) मैक्डूगल
(c) थॉर्नडाइक
(d) वुडवर्थ
उत्तर: (b) मैक्डूगल
10. "किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है।" यह कथन है –
(a) डम्बिल का
(b) रॉस का
(c) मन का
(d) मैक्डूगल का
उत्तर: (a) डम्बिल का
11. निम्न में से कौन-सा सीखने के मुख्य नियमों में शामिल नहीं है?
(a) तत्परता का नियम
(b) अभ्यास का नियम
(c) बहु-अनुक्रिया का नियम
(d) प्रभाव का नियम
उत्तर: (c) बहु-अनुक्रिया का नियम
12. 12 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए हिन्दी में डॉ. एस. जलोटा ने कौन-सा परीक्षण प्रतिपादित किया है?
(a) अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण
(b) साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण
(c) आर्मी अल्फा परीक्षण
(d) चित्रांकन परीक्षण
उत्तर: (b) साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण
13. बुद्धि के द्विकारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
(a) थॉर्नडाइक
(b) स्पीयरमैन
(c) वर्नन
(d) स्टर्न
उत्तर: (b) स्पीयरमैन
14. निम्न में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(a) सीखने का उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धान्त-थॉर्नडाइक
(b) सीखने का क्रियाप्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त-बी. एफ. स्किनर
(c) सीखने का क्लासिकल सिद्धान्त-पैवलव
(d) सीखने का समग्र सिद्धान्त-हल
उत्तर: (d) सीखने का समग्र सिद्धान्त-हल
15. इनमें से किनका नाम 'सुजननशास्त्र के पिता' से जुड़ा हुआ है?
(a) क्रो एवं क्रो
(b) गाल्टन
(c) रॉस
(d) वुडवर्थ
उत्तर: (b) गाल्टन
16. ग्रन्थियों के आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है?
(a) क्रेशमर
(b) युंग
(c) कैनन
(d) स्प्रेंजर
उत्तर: (c) कैनन
17. "सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक प्रक्रिया है।" यह कथन है –
(a) कोल एवं ब्रूस का
(b) ड्रेवहल का
(c) डीहान का
(d) क्रो एवं क्रो का
उत्तर: (d) क्रो एवं क्रो का
18. 'विद्रोह की भावना' की प्रवृत्ति निम्न में से किस अवस्था से सम्बन्धित है?
(a) बाल्यावस्था
(b) शैशवावस्था
(c) पूर्व किशोरावस्था
(d) मध्य किशोरावस्था
उत्तर: (c) पूर्व किशोरावस्था
19. सीखने की वह अवधि, जब सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती, कहलाती है –
(a) सीखने का वक्र
(b) सीखने का पठार
(c) स्मृति
(d) अवधान
उत्तर: (b) सीखने का पठार
20. बुद्धि लब्धि निकालने का सूत्र है –
(a) मानसिक आयु × वास्तविक आयु
(b) वास्तविक आयु / मानसिक आयु
(c) मानसिक आयु / वास्तविक आयु × 100
(d) वास्तविक आयु + मानसिक आयु
उत्तर: (c) मानसिक आयु / वास्तविक आयु × 100
21. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
(a) कोहलर
(b) पैवलव
(c) थॉर्नडाइक
(d) गेस्टाल्ट
उत्तर: (c) थॉर्नडाइक
22. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते हैं –
(a) 22
(b) 23
(c) 24
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b) 23
23. कोहलर निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं?
(a) अभिप्रेरणा का सिद्धान्त
(b) विकास का सिद्धान्त
(c) व्यक्तित्व का सिद्धान्त
(d) अधिगम का सिद्धान्त
उत्तर: (d) अधिगम का सिद्धान्त
24. क्रियाप्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया –
(a) हल ने
(b) थॉर्नडाइक ने
(c) हेगार्टी ने
(d) स्किनर ने
उत्तर: (d) स्किनर ने
25. बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादक कौन थे?
(a) कैटेल
(b) थॉर्नडाइक
(c) वर्नन
(d) स्किनर
उत्तर: (a) कैटेल
26. शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके सुधार हेतु किया जाता है?
(a) समझ
(b) अनुप्रयोग
(c) सृजनात्मकता
(d) समस्या समाधान
उत्तर: (c) सृजनात्मकता
27. गोलमैन निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं?
(a) सामाजिक बुद्धि
(b) संवेगात्मक बुद्धि
(c) आध्यात्मिक बुद्धि
(d) सामान्य बुद्धि
उत्तर: (b) संवेगात्मक बुद्धि
28. निम्न में कौन शेष से भिन्न है?
(a) अधिगम के लिए अधिगम का सिद्धान्त
(b) समान अवयवों का सिद्धान्त
(c) ड्राइव रिडक्शन सिद्धान्त
(d) सामान्यीकरण का सिद्धान्त
उत्तर: (c) ड्राइव रिडक्शन सिद्धान्त
29. संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति का न्यूनतम स्तर है –
(a) ज्ञान
(b) बोध
(c) अनुप्रयोग
(d) विश्लेषण
उत्तर: (a) ज्ञान
30. एक बालक, जो साइकिल चलाना जानता है, मोटरबाइक चलाना सीख रहा है। यह उदाहरण होगा –
(a) क्षैतिज अधिगम अन्तरण का
(b) ऊर्ध्व अधिगम अन्तरण का
(c) द्विपार्श्विक अधिगम अन्तरण का
(d) कोई भी अधिगम अन्तरण नहीं
उत्तर: (b) ऊर्ध्व अधिगम अन्तरण का

Language-I : हिन्दी

UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
31. निम्नलिखित में मौखिक अभिव्यक्ति का रूप है
(a) शुद्ध वर्तनी
(b) सुलेख
(c) श्रुतलेख
(d) आशु भाषण
उत्तर: (d) आशु भाषण
32. हिन्दी भाषा में कितनी बोलियाँ हैं?
(a) 15
(b) 25
(c) 18
(d) 22
उत्तर: (c) 18
33. भारतेन्दु युग में निकलने वाली पत्रिका-युग्म है?
(a) कविवचन सुधा-हिन्दी प्रदीप
(b) सरस्वती-माधुरी
(c) कल्पना-ज्ञानोदय
(d) नवनीत-कादम्बिनी
उत्तर: (a) कविवचन सुधा-हिन्दी प्रदीप
34. 'तद्भव' पत्रिका के सम्पादक का नाम है
(a) लीलाधर जगूड़ी
(b) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
(c) हरे प्रकाश उपाध्याय
(d) अखिलेश
उत्तर: (d) अखिलेश
35. "बारह बरस लौं कूकर जीवै, अरु तेरह लौं जियै सियार।" यह पंक्ति किसकी है?
(a) विद्यापति
(b) चंद वरदाई
(c) नरपति नाल्ह
(d) जगनिक
उत्तर: (d) जगनिक
36. निम्नलिखित में से किस देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग लिखने एवं बोलने में किया जाता है?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) दक्षिण अमेरिका
(c) पाकिस्तान
(d) मॉरीशस
उत्तर: (d) मॉरीशस
37. 'सूरसागर' किस भाषा की रचना है?
(a) अवधी
(b) बुन्देली
(c) ब्रज
(d) छत्तीसगढ़ी
उत्तर: (c) ब्रज
38. 'वीरों का कैसा हो वसंत' कविता किसने लिखी है?
(a) सुमित्रा कुमारी चौहान
(b) सुभद्रा कुमारी चौहान
(c) माखनलाल चतुर्वेदी
(d) रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर: (b) सुभद्रा कुमारी चौहान
39. निम्नलिखित में से कौन-सी व्याकरण और वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है?
(a) साहित्यिक भाषा
(b) प्रांजल भाषा
(c) व्याकरणिक भाषा
(d) मानक भाषा
उत्तर: (d) मानक भाषा
40. निम्नलिखित में से कौन-सा रासो 'आल्हाखण्ड' के नाम से प्रसिद्ध है?
(a) पृथ्वीराज रासो
(b) खुमाण रासो
(c) परमाल रासो
(d) बीसलदेव रासो
उत्तर: (c) परमाल रासो
निर्देश (प्रश्न सं. 41-45) : दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए।
आदिम आर्य घुमक्कड़ ही थे। यहाँ से वहाँ वे घूमते ही रहते थे। घूमते भटकते ही वे भारत पहुँचे थे। यदि घुमक्कड़ी का बाना उन्होंने न धारण किया होता, यदि वे एक स्थान पर ही रहते, तो आज भारत में उनके वंशज न होते। भगवान बुद्ध घुमक्कड़ थे। भगवान महावीर घुमक्कड़ थे। वर्षा-ऋतु के कुछ महीनों को छोड़कर एक स्थान में रहना बुद्ध के वश का नहीं था। 35 वर्ष की आयु में उन्होंने बुद्धत्व प्राप्त किया। 35 वर्ष से 80 वर्ष की आयु तक जब उनकी मृत्यु हुई, 45 वर्ष तक वे निरंतर घूमते ही रहे। अपने आपको समाज सेवा और धर्म प्रचार में लगाये रहे। अपने शिष्यों से उन्होंने कहा था 'चरथ भिक्खवे चारिक' हे भिक्षुओं! घुमक्कड़ी करो यद्यपि कभी भारत के बाहर नहीं गए, किन्तु उनके शिष्यों ने उनके वचनों को सिर आँखों पर लिया और पूर्व में जापान, उत्तर में मंगोलिया, पश्चिम में मकदूनिया और दक्षिण में बाली द्वीप तक धावा मारा। श्रावण महावीर ने स्वच्छन्द विचरण के लिए अपने वस्त्रों को त्याग दिया। दिशाओं को उन्होंने अपना अम्बर बना लिया, वैशाली में जन्म लिया, पावा में शरीर त्याग किया। जीवनपर्यन्त घूमते रहे। मानव के कल्याण के लिए मानवों के राह प्रदर्शन के लिए और शंकराचार्य बारह वर्ष की अवस्था में सन्यास लेकर कभी केरल, कभी मिथला, कभी कश्मीर और कभी बद्रिकाश्रम में घूमते रहे। कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक समस्त भारत को अपना कर्मक्षेत्र समझा। सांस्कृतिक एकता के लिए, समन्वय के लिए, श्रुति धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य के प्रयत्नों से ही वैदिक धर्म का उत्थान हो सका।
41. 'घुमक्कड़' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(a) अक्कड़
(b) ड़
(c) अड़
(d) कड़
उत्तर: (a) अक्कड़
42. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
(a) पावापुरी
(b) वैशाली
(c) कुशीनगर
(d) पारसौली
उत्तर: (b) वैशाली
43. 'स्वच्छन्द' में कौन-सी संधि है?
(a) विसर्ग
(b) दीर्घ
(c) गुण
(d) व्यंजन
उत्तर: (d) व्यंजन
44. महात्मा बुद्ध ने जब बुद्धत्व प्राप्त किया तब उनकी अवस्था कितनी थी?
(a) 12 वर्ष
(b) 35 वर्ष
(c) 45 वर्ष
(d) 80 वर्ष
उत्तर: (b) 35 वर्ष
45. 'श्रुति धर्म' का क्या अर्थ है?
(a) जैन धर्म
(b) बौद्ध धर्म
(c) मुस्लिम धर्म
(d) वैदिक धर्म
उत्तर: (d) वैदिक धर्म
46. 'निमिष' शब्द का पर्याय है
(a) प्रकाश
(b) छिद्र
(c) पूर्ण
(d) क्षण
उत्तर: (d) क्षण
47. 'मुझसे उठा नहीं गया' वाक्य में वाच्य है
(a) कर्तृवाच्य
(b) कर्मवाच्य
(c) भाववाच्य
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c) भाववाच्य
48. 'जिसकी पूर्व से कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द है
(a) प्रत्याशा
(b) अप्रत्याशित
(c) अपरिमेय
(d) अनाहूत
उत्तर: (b) अप्रत्याशित
49. 'गोधूम' शब्द का तद्भव है
(a) गेहूँ
(b) गाय
(c) गोबर
(d) गोधन
उत्तर: (a) गेहूँ
50. 'निष्कपट' शब्द का संधि-विच्छेद है
(a) निः + कपट
(b) निष् + कपट
(c) नि + कपट
(d) निश् + कपट
उत्तर: (a) निः + कपट
51. निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही है?
(a) अनुग्रहीत
(b) अनुगृहीत
(c) अनग्रहीत
(d) अनुग्रहित
उत्तर: (b) अनुगृहीत
52. 'अपेक्षा' का विशेषण रूप क्या है?
(a) सापेक्ष
(b) उपेक्षा
(c) निरपेक्ष
(d) अपेक्षित
उत्तर: (d) अपेक्षित
53. 'श' ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है?
(a) दंत
(b) मूर्द्धा
(c) तालु
(d) दंतालु
उत्तर: (c) तालु
54. 'अत्यंत' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है?
(a) अत्
(b) अ
(c) अत्य
(d) अति
उत्तर: (d) अति
55. 'उपत्यका' का अर्थ है
(a) सूर्य जिस पर्वत के पीछे से निकलता है
(b) प्राणियों के पेट का एक अंग
(c) पर्वत का शिखर
(d) पर्वत के पास की भूमि
उत्तर: (d) पर्वत के पास की भूमि
56. 'ङ' का उच्चारण स्थान होता है
(a) नासिक्य
(b) कंठोष्ठ्य
(c) मूर्धन्य
(d) कंठतालव्य
उत्तर: (a) नासिक्य
57. 'चार गज मलमल' में कौन सा विशेषण है?
(a) संख्यावाचक
(b) गुणवाचक
(c) परिमाणबोधक
(d) सार्वनामिक
उत्तर: (c) परिमाणबोधक
58. 'सीस' का तत्सम रूप क्या है?
(a) शीशा
(b) शीर्ष
(c) सिरा
(d) शीर्षक
उत्तर: (b) शीर्ष
59. 'चौराहा' शब्द में समास है-
(a) कर्मधारय
(b) द्वंद्व
(c) द्विगु
(d) अव्ययीभाव
उत्तर: (c) द्विगु
60. 'आँख की किरकिरी होना' का अर्थ है
(a) अप्रिय लगना
(b) धोखा देना
(c) कष्टदायक होना
(d) बहुत प्रिय होना
उत्तर: (a) अप्रिय लगना

Language-II : ENGLISH

UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
61. Which of the following is a correct expression?
(a) As cheerful as a lark
(b) As busy as a bat
(c) As cunning as a dog
(d) As happy as a donkey
Answer: (a) As cheerful as a lark
62. The sentence, "This is the house in which I was born", is
(a) a simple sentence
(b) a compound sentence
(c) a complex sentence
(d) a compound-complex sentence
Answer: (c) a complex sentence
63. Which of the following words is a preposition?
(a) Beyond
(b) And
(c) Yet
(d) Now
Answer: (a) Beyond
64. Which of the following words is an adverb?
(a) Apace
(b) Face
(c) Meek
(d) Fury
Answer: (a) Apace
65. Join the following sentences to make a simple sentence:
The coffee isn't too strong. It won't keep us awake.
(a) The coffee isn't too strong to keep us awake.
(b) The coffee isn't too strong and will not keep us awake.
(c) The coffee isn't too strong so it won't keep us awake.
(d) The coffee isn't too strong so as to keep us awake.
Answer: (a) The coffee isn't too strong to keep us awake.
66. Fill in the blank with suitable pronoun:
My son and my daughter are very fond of ..........
(a) herself
(b) each other
(c) themselves
(d) himself
Answer: (b) each other
67. Give one word for 'one who hates mankind'.
(a) Nazist
(b) Fascist
(c) Misanthrope
(d) Sadist
Answer: (c) Misanthrope
68. Transform the following sentence into a simple sentence ending with 'book':
Let the book be given.
(a) Give me the book.
(b) Give the book.
(c) Please transfer the book.
(d) Can you give the book?
Answer: (b) Give the book.
69. Transform the following sentence into a direct sentence:
I asked Sheela if I might know her father.
(a) I said to Sheela, "May I know your father?"
(b) I told Sheela, "May I know your father?"
(c) I asked Sheela, "Can I know your father?"
(d) I questioned Sheela, "Will I know your father?
Answer: (a) I said to Sheela, "May I know your father?"
70. Fill in the blank to complete the following sentence:
The Ministers are responsible.........the Chief Minister of their State for their work.
(a) for
(b) to
(c) of
(d) towards
Answer: (b) to
71. Complete the following sentence with correct conjunction:
.........he had not paid his bill, his electricity was cut off.
(a) But
(b) Either
(c) Unless
(d) As
Answer: (d) As
72. Choose the correct figure of speech in the following sentence:
Death lays his icy hand on kings.
(a) Metaphor
(b) Personification
(c) Apostrophe
(d) Simile
Answer: (b) Personification
73. The study of population is known as:
(a) Ecology
(b) Astronomy
(c) Demography
(d) Genealogy
Answer: (c) Demography
74. Give the meaning of the following proverb:
A bird in hand is worth two in a bush
(a) To catch two birds with your hands
(b) To be dissatisfied with what you have
(c) It is better to be satisfied with what you have than to try to get what is not yours
(d) To trap birds in bushes
Answer: (c) It is better to be satisfied with what you have than to try to get what is not yours
75. Which of the following sounds is not associated with the sound of a bell?
(a) Chime
(b) Jingle
(c) Ring
(d) Dang
Answer: (d) Dang
76. Fill in the blank with the correct preposition:
Are you sorry.........what you have done?
(a) with
(b) for
(c) by
(d) over
Answer: (b) for
77. Pick out the correct synonym of the following word: Attenuate
(a) Repent
(b) Force
(c) Divide
(d) Make thin
Answer: (d) Make thin
78. Pick out the compound sentence.
(a) To add to their troubles the servant ran away.
(b) Having no money with me, I could not give the beggar anything.
(c) I loved him because he was my friend.
(d) The servant ran away and added to their troubles.
Answer: (d) The servant ran away and added to their troubles.
79. Select the most appropriate preposition to complete the following sentence:
Why are you always so suspicious...........me?
(a) to
(b) with
(c) of
(d) for
Answer: (c) of
80. Choose the correct alternative to complete the following sentence:
The Headmaster......... to speak to you.
(a) wants
(b) is wanting
(c) was wanting
(d) None of the above
Answer: (a) wants
Directions: Read the given passage carefully and answer the questions (Question No. 81 to 85) that follow by selecting the most appropriate option.
Antarctica is an icy continent in the South Pole. It is covered by permanently frozen ground, is surrounded by water and is about 1.5 times longer desert is in Antarctica. 98% of the land is covered with a continental ice sheet; the remaining 2% of land is barren rock. Antarctica has about 87% of the world's ice. The South Pole is the coldest, windiest and driest place on Earth. The coldest temperature ever recorded on Earth was at the South Pole; it reached as low as -128.6 °F or -88.0 °C. On an average most of the Antarctica gets less than 2 inches of snow each year. Although scientific expeditions visit Antarctica, there are no permanent human residents. This is because of the extreme weather, which includes freezing temperature, strong winds and blizzards. There are about 4000 seasonal visitors to Antarctica. Antarctica hasn't always been located at the South Pole. It has drifted, like the other continents and has ranged from the Equator during the Cambrian period, about 500 million years ago to the South Pole. During the time of the dinosaurs, Antarctica was more temperate and housed dinosaurs and many other life-forms. Now there is very little indigenous life.
81. The word 'icy' in the passage is a/an
(a) noun
(b) adjective
(c) adverb
(d) homonym of 'ice'
Answer: (b) adjective
82. The word 'desert' in the passage is a
(a) noun
(b) pronoun
(c) verb
(d) verbal
Answer: (a) noun
83. The word 'windiest' in the passage is a:
(a) second form of verb
(b) superlative form of adjective
(c) superlative from of adverb
(d) positive form of noun
Answer: (b) superlative form of adjective
84. Has Antarctica always been fixed in the South Pole?
(a) Yes
(b) No
(c) May be
(d) Not given in the passage
Answer: (b) No
85. Who are the earliest known inhabitants of Antarctica?
(a) American scientists
(b) Indian scientists
(c) Dinosaurs
(d) It has always been a desert
Answer: (c) Dinosaurs
Directions: Read the given passage carefully and answer the questions (Question Nos. 86 to 90) that follow by selecting the most appropriate option?
The first thing which a scholar should bear in mind is that a book ought not to be read for mere amusement, and are not to be blamed for it; they are incapable of appreciating the deeper qualities that belong to a really great literature. But a young man who has passed through a course of University training should discipline himself at an early day never to read for mere amusement. And once the habit of discipline has been formed, he will find it impossible to read for mere amusement. He will then impatiently throw down any book from which he cannot obtain intellectual food, any book which does not make an appeal to the higher and emotions and to his intellect. But on the other, the habit of reading for amusement becomes with thousands of people exactly the same kind of habit as wine-drinking to opium-smoking, it is like a narcotic, something that helps now to pass the time, something that keeps up a perpetual condition of dreaming, something that eventually results in destroying all capacity for thought, giving exercise only to the surface parts of the mind and leaving the deeper springs of feelings and the higher faculties of perception unemployed.
86. The writer believes that half-educated persons are not able to:
(a) enjoy wine-drinking
(b) enjoy dreaming
(c) think properly
(d) appreciate hidden qualities of admirable literature
Answer: (d) appreciate hidden qualities of admirable literature
87. The word 'narcotic' in the passage means:
(a) great literature
(b) intoxicant
(c) cheap books
(d) intellectual exercise
Answer: (b) intoxicant
88. The phrase 'the higher faculties' in the passage means:
(a) different departments in the University
(b) different ways of enjoying things
(c) mental powers of a high order for understanding great literature
(d) superficial part of the mind
Answer: (c) mental powers of a high order for understanding great literature
89. The word 'eventually' in the passage means:
(a) after some time
(b) at last
(c) never
(d) initially
Answer: (b) at last
90. The word 'unemployed' in the passage means:
(a) jobless
(b) in search of employment
(c) not working
(d) unused
Answer: (d) unused

Language-II : संस्कृत

UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
निर्देश : प्रस्तुत गद्यखण्ड के आधार पर प्रश्न सं. 61 से 63 तक प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए।
एकस्मिन्नवसरे कदाचित् लक्ष्मीः पार्वतीम् अवदत् प्रेम्णा-गौरि। स्वपत्युः नाम उच्यताम्। अन्यथा अहं क्रीडाब्जेन भवतीं ताडयेयम्" इति। तदा पार्वती अवदत् - "मम पत्युः नाम शिवः" इति। शिवपदस्य अन्यार्थः शृगालः इत्यर्थ मत्त्वा लक्ष्मीः अवदत् - "किं सः स्तम्भः?" इति। "सः अस्ति पशुपतिः" इति अवदत् लक्ष्मीः। एतादृशः लक्ष्मी-पार्वत्योः संलापः सर्वेषां मङ्गलाय भवतु।
61. शिवपदस्य अन्यार्थः कः?
(a) स्तम्भः
(b) शृगालः
(c) स्थाणुः
(d) पशुः
उत्तर: (b) शृगालः
62. गद्यखण्डे कया प्रश्नः पृच्छयते?
(a) गौर्या
(b) पार्वत्या
(c) दुर्गाया
(d) लक्ष्म्या
उत्तर: (d) लक्ष्म्या
63. कयोः संलापः सर्वेषां मङ्गलाय भवतु?
(a) लक्ष्म्या
(b) पार्वत्याः
(c) लक्ष्मी-पार्वत्योः
(d) गौर्याः
उत्तर: (c) लक्ष्मी-पार्वत्योः
64. सम्प्रेषण का कार्य है-
(a) ज्ञानेन्द्रियों को क्रियाशील करना
(b) कर्मेन्द्रियों को क्रियाशील करना
(c) अनुभूति कराना
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी
65. 'शिशुः मोदकाय रोदिति' उदाहरण है-
(a) स्पृहेरीप्सितः का
(b) तादर्थ्ये चतुर्थी वाच्या का
(c) रुच्यर्थानां प्रीयमाणः का
(d) हितयोगे च का
उत्तर: (b) तादर्थ्ये चतुर्थी वाच्या का
66. ऊष्म वर्णों का बोधक प्रत्याहार है-
(a) यण्
(b) शल्
(c) हश्
(d) अश्
उत्तर: (b) शल्
67. 'दृश्' धातु से शतृ प्रत्यय करके निष्पन्न होगा-
(a) दृश्यन्
(b) पश्यन्
(c) दर्शन
(d) दृष्टिः
उत्तर: (b) पश्यन्
68. 'मनोरथः' उदाहरण है-
(a) स्वर सन्धि का
(b) व्यञ्जन सन्धि का
(c) विसर्ग सन्धि का
(d) प्रकृतिभाव का
उत्तर: (c) विसर्ग सन्धि का
69. 'क्ष' मिलकर बना है-
(a) क् और ष से
(b) क् और छ् से
(c) च् और छ् से
(d) च् और श् से
उत्तर: (a) क् और ष से
70. 'दा' धातु किस गण की है?
(a) भ्वादिगण
(b) अदादिगण
(c) तनादिगण
(d) जुहोत्यादिगण
उत्तर: (d) जुहोत्यादिगण
71. "मैं बाजार जाता हूँ" का संस्कृत में कर्मवाच्य वाक्य होगा-
(a) अहम् आपणं गच्छामि
(b) मया आपणं गम्यते
(c) मह्यं गम्यते आपणम्
(d) अस्माभिः आपणं गम्यते
उत्तर: (b) मया आपणं गम्यते
72. 'उपोषति' में सन्धि है-
(a) गुण
(b) पररूप
(c) दीर्घ
(d) पूर्वरूप
उत्तर: (b) पररूप
73. 'नैके' में सन्धि है-
(a) गुण
(b) दीर्घ
(c) वृद्धि
(d) यण्
उत्तर: (c) वृद्धि
74. अव्यय शब्द-समूह है-
(a) सा, ते, यूयम्
(b) अत्र, तत्र, तस्य
(c) सर्वत्र, अधुना, उपरि
(d) नमः, सह, ज्येष्ठः
उत्तर: (c) सर्वत्र, अधुना, उपरि
75. 'उन्यासी' (79) की संस्कृत संख्या नहीं है-
(a) नवसप्ततिः
(b) ऊनाशीतिः
(c) एकोनाशीतिः
(d) एकोनसप्ततिः
उत्तर: (d) एकोनसप्ततिः
76. 'नयनम्' में प्रयुक्त प्रकृति-प्रत्यय है-
(a) नम् + ल्युट्
(b) नी + ल्युट्
(c) ने + ल्युट्
(d) नयन + ल्युट्
उत्तर: (b) नी + ल्युट्
77. अन्तःस्थ वर्ण है-
(a) श् ष् स् ह
(b) अण् + (अ इ उ)
(c) यण् (य् व् र् ल्)
(d) विसर्ग तथा अनुनासिक
उत्तर: (c) यण् (य् व् र् ल्)
78. 'अट्' प्रत्याहार के वर्ण हैं-
(a) स्वर तथा ह् य् व् र्
(b) अ इ उ ट
(c) ए ओ तथा ह् य् ट्
(d) अ उ ट्
उत्तर: (a) स्वर तथा ह् य् व् र्
79. 'वसन्तर्तुः' में कौन सन्धि है?
(a) यण् सन्धि
(b) गुण सन्धि
(c) वृद्धि सन्धि
(d) व्यञ्जन सन्धि
उत्तर: (b) गुण सन्धि
80. 'पञ्चगवम्' में समास है-
(a) द्विगु (नोट: दिए गए विकल्पों में सुधार की आवश्यकता है, मूलतः यह द्विगु है, पर विकल्पानुसार तत्पुरुष के अंतर्गत आता है)
(b) अव्ययीभाव
(c) बहुव्रीहि
(d) द्वन्द्व
उत्तर: (a) तत्पुरुष (द्विगु)
81. 'पितृ' शब्द का सम्बोधन एकवचन रूप होगा-
(a) हे पितु
(b) हे पिता
(c) हे पितः
(d) हे पित्रः
उत्तर: (c) हे पितः
82. निम्न में से कौन संयुक्त व्यञ्जन है?
(a) ख
(b) ज्ञ
(c) झ
(d) भ
उत्तर: (b) ज्ञ
83. 'चाहिये' अर्थ में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त होता है?
(a) तुमुन्
(b) तव्यत्
(c) क्तवतु
(d) ल्यप्
उत्तर: (b) तव्यत्
84. "मुझे संस्कृत अच्छी लगती है" इसका संस्कृत में अनुवाद क्या है?
(a) अहं संस्कृतं भाति
(b) माम् संस्कृतं रुचिकरम्
(c) मह्यं संस्कृतं रोचते
(d) मया संस्कृतं रोचते
उत्तर: (c) मह्यं संस्कृतं रोचते
85. 'श्रीमद्भगवद्गीता' में कुल कितने अध्याय है?
(a) 15 (पन्द्रह)
(b) 18 (अठारह)
(c) 20 (बीस)
(d) 16 (सोलह)
उत्तर: (b) 18 (अठारह)
86. 'कारकः' में यदि प्रकृति है 'कृ' तो प्रत्यय है-
(a) घञ्
(b) तृच्
(c) ण्वुल्
(d) ल्युट्
उत्तर: (c) ण्वुल्
87. अव्ययीभाव समास का उदाहरण है-
(a) द्वादश
(b) अधिहरि
(c) राजपुरुषः
(d) पीताम्बरः
उत्तर: (b) अधिहरि
88. निम्न में कौन 'चतुर्विंशतिसाहस्रीसंहिता' के नाम से ख्यात है?
(a) रामायण
(b) महाभारत
(c) ब्रह्माण्डपुराण
(d) बृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर: (a) रामायण
89. श्चुत्व सन्धि का उदाहरण हैं –
(a) हरिष्टीकते
(b) विद्वाञ्जयति
(c) तट्टीका
(d) विष्णुस्त्राता
उत्तर: (b) विद्वाञ्जयति
90. संस्कृत-साहित्य में किस कवि की रचना को 'विद्वदौषधम्' कहा गया है?
(a) भारवि
(b) भास
(c) कालिदास
(d) श्रीहर्ष
उत्तर: (d) श्रीहर्ष

गणित (Mathematics)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
91. एक खम्भे का 4/7 भाग कीचड़ में धंसा है। जब धंसे हुए का 1/3 भाग बाहर खींचा जाता है, तो पाया गया कि 8 मीटर माप का खम्भा अभी भी कीचड़ में है। खम्भे की पूरी लम्बाई क्या होगी?
(a) 21 मीटर
(b) 25 मीटर
(c) 30 मीटर
(d) 12 मीटर
उत्तर: (a) 21 मीटर
92. A और B किसी काम को 12 दिन में कर सकते हैं। B और C उसी काम को 15 दिन में तथा C और A उसी काम को 20 दिन में कर सकते हैं। A अकेले उसी काम को कितने दिन पूरा करेगा?
(a) 10 दिन
(b) 20 दिन
(c) 30 दिन
(d) 40 दिन
उत्तर: (c) 30 दिन
93. ∆ABC की भुजाओं के मध्यबिन्दुएँ क्रमशः D, E और F हैं। निम्न में से कौन-सा सत्य है?
Triangle Diagram
(a) ∆DEF का क्षेत्रफल = ∆ABC का क्षेत्रफल
(b) ∆DEF का क्षेत्रफल = 1/2 ∆ABC का क्षेत्रफल
(c) ∆DEF का क्षेत्रफल = 1/3 ∆ABC का क्षेत्रफल
(d) ∆DEF का क्षेत्रफल = (1)/4 ∆ABC का क्षेत्रफल
उत्तर: (d)
94. यदि दो संख्याओं का अन्तर तथा गुणनफल क्रमशः 5 तथा 36 हो, तो उनके व्युत्क्रमों का अन्तर है-
(a) 5/36
(b) 31/36
(c) 5/9
(d) 9/5
उत्तर: (a) 5/36
95. किसी दो अंकीय संख्या के अंकों का गुणनफल 6 है। उस संख्या में 9 जोड़ने से प्राप्त संख्या में अंकों के स्थान बदल जाते हैं। वह संख्या है-
(a) 16
(b) 35
(c) 43
(d) 23
उत्तर: (d) 23
96. किसी आयत चित्र में आयत की ऊँचाई दर्शाती है-
(a) उस वर्ग की बारम्बारता
(b) उस वर्ग की चौड़ाई
(c) उस वर्ग की ऊपरी सीमा
(d) उस वर्ग की निम्न सीमा
उत्तर: (c) उस वर्ग की ऊपरी सीमा
97. एक रचनात्मक कक्षा में शिक्षकों को निम्न में से क्या नहीं करना चाहिए?
(a) विद्यार्थियों को प्रश्नों के हल ढूँढ़ने के लिए अपनी नीतियाँ विकसित करने देना
(b) विद्यार्थियों को सूत्र रटने के लिए कहना
(c) ऐसी परिस्थितियाँ बनाना जिनमें विद्यार्थी हल खोजने में प्रवृत्त हों
(d) विद्यार्थियों को गणितीय साधनों के अपने अर्थ बनाने देना
उत्तर: (b) विद्यार्थियों को सूत्र रटने के लिए कहना
98. दो कोटिपूरक कोणों का अन्तर 40° है। दोनों कोण होंगे-
(a) 65°, 35°
(b) 70°, 30°
(c) 25°, 65°
(d) 70°, 110°
उत्तर: (c) 25°, 65°
99. 121012 को 12 से भाग देने पर शेषफल है-
(a) 0
(b) 2
(c) 3
(d) 4
उत्तर: (d) 4
100. किसी विद्यार्थी में निम्न में से क्या आँकना चाहिए?
(a) गणितीय संप्रेषण
(b) बिना समझे रटने की क्षमता
(c) शिक्षक को सुनने की क्षमता
(d) अवधारणाएँ न समझने पर भी प्रश्न न पूछने की प्रवृत्ति
उत्तर: (a) गणितीय संप्रेषण
101. अधिकतम और न्यूनतम प्रेक्षण का अन्तर कहलाता है-
(a) आवृत्ति
(b) वर्ग माप
(c) परिसर
(d) माध्य
उत्तर: (c) परिसर
102. सबसे छोटी अभाज्य संख्या है-
(a) 2
(b) 3
(c) 5
(d) 7
उत्तर: (a) 2
103. किसी संख्या के 3/4 का 2/3, 24 के बराबर है, तो उस संख्या का 1/4 क्या होगा?
(a) 8
(b) 12
(c) 10
(d) 32
उत्तर: (b) 12
104. 7 + 2√10 का वर्गमूल है-
(a) (√6 + 1)
(b) (√3 + 2)
(c) (√2 + √5)
(d) (2 + √5)
उत्तर: (c) (√2 + √5)
105. सांख्यिकी में 'प्रसरण का विश्लेषण' नामक विधि का मुख्य श्रेय था-
(a) आर. ए. फिशर को
(b) गाउस को
(c) लाप्लास को
(d) न्यूटन को
उत्तर: (a) आर. ए. फिशर को
106. किसी संख्या के 60% का 3/5 वाँ भाग 36 है, तो वह संख्या है-
(a) 100
(b) 75
(c) 80
(d) 90
उत्तर: (a) 100
107. π है, एक-
(a) परिमेय संख्या
(b) अपरिमेय संख्या
(c) अभाज्य संख्या
(d) पूर्णांक
उत्तर: (b) अपरिमेय संख्या
108. यदि a/3 = b/4 = c/7 हो, तो (a+b+c)/c का मान है-
(a) √2
(b) 7
(c) 2
(d) 1/√7
उत्तर: (c) 2
109. (378 × 236 × 459 × 312) के गुणनफल में इकाई का अंक होगा-
(a) 6
(b) 8
(c) 2
(d) 4
उत्तर: (d) 4
110. दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक व लघुतम समापवर्त्य क्रमशः 12 तथा 72 हैं। यदि इन संख्याओं का योगफल 60 हो, तो इनमें से एक संख्या होगी-
(a) 12
(b) 24
(c) 60
(d) 72
उत्तर: (b) 24
111. एक शिक्षक ने ब्लैकबोर्ड पर लिखा :

29 × 4 ज्ञात कीजिए।

एक विद्यार्थी ने अपनी अभ्यास-पुस्तिका पर इसे 27 × 4 उतारा तथा नीचे दर्शाए अनुसार हल किया :
  2
  27
×  4
------
 108
    
शिक्षक द्वारा
(a) विद्यार्थी को 0 अंक देने चाहिए
(b) उस विद्यार्थी से कक्षा में सतर्क रहने को कहकर 0 अंक देने चाहिए
(c) उस विद्यार्थी को 5 अंकों में से 2 अंक देने चाहिए
(d) यह कारण जानने का प्रयास करना चाहिए कि विद्यार्थी ने प्रश्न को गलत क्यों उतारा तथा उसे सही प्रक्रिया के लिए पूरे 5 अंक देने चाहिए
उत्तर: (d)
112. यदि किसी वस्तु का क्रय-मूल्य उसके विक्रय-मूल्य का 2/3 है, तो लाभ या हानि प्रतिशत है-
(a) 33 1/3% लाभ
(b) 33 1/3% हानि
(c) 33 1/8% लाभ
(d) 33 1/8% हानि
उत्तर: (b) 33 1/3% हानि
113. किसी कमरे की चारों दीवारों का कुल क्षेत्रफल 660m² है तथा लम्बाई उसकी चौड़ाई की दुगुनी है। यदि कमरे की ऊँचाई 11m है, तो उसकी छत का क्षेत्रफल है-
(a) 200m²
(b) 150m²
(c) 100m²
(d) 75m²
उत्तर: (a) 200m²
114. यदि संख्या 604…….6, 11 से विभाज्य हो, तो रिक्त स्थान का पूर्णांक है-
(a) 1
(b) 3
(c) 7
(d) 5
उत्तर: (d) 5
115. 20वीं सदी के स्वशिक्षित भारतीय गणितीय प्रतिभावान व्यक्ति कौन थे?
(a) आर्यभट्ट
(b) श्रीधराचार्य
(c) श्रीनिवास रामानुजन
(d) हरीश चन्द्र
उत्तर: (c) श्रीनिवास रामानुजन
116. दो संख्याओं में से बड़ी संख्या का दुगुना छोटी संख्या के पाँच गुने से तीन ज्यादा है तथा बड़ी संख्या के चार गुने और छोटी संख्या के तीन गुने का योग 71 है। वे संख्याएँ क्या हैं?
(a) 43, 8
(b) 11, 9
(c) 14, 5
(d) 17, 1
उत्तर: (c) 14, 5
117. 5 cm भुजा वाले एक घन के सभी फलकों पर रंग लगाया जाता है। यदि इसे 1 cm³ वाले घनों में काटा जाता है, तो 1 cm³ वाले कितने घनों में केवल एक ही फलक पर रंग होगा?
(a) 142
(b) 27
(c) 42
(d) 54
उत्तर: (d) 54
118. यदि अवरोही क्रम में रखे गए आँकड़ों के दोनों छोरों से चरम प्रेक्षण हटाए जाते हैं, तो केन्द्रीय प्रवृत्ति के कौन-से मापक प्रभावित होते हैं?
(a) माध्य और माध्यक
(b) माध्य, माध्यक और बहुलक
(c) माध्य और बहुलक
(d) बहुलक और माध्यक
उत्तर: (c) माध्य और बहुलक
119. किसी प्राकृतिक संख्या का प्रत्येक अंक या तो 3 या 4 है। यह संख्या 3 और 4 दोनों से विभाजित होती है। ऐसी सबसे छोटी संख्या क्या है?
(a) 333
(b) 444
(c) 44
(d) 4444
उत्तर: (b) 444
120. पंचभुज के सभी अन्तःकोणों का योग ज्ञात कीजिए।
(a) 450°
(b) 180°
(c) 360°
(d) 540°
उत्तर: (d) 540°

पर्यावरण अध्ययन (EVS)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
121. संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को अपनाया-
(a) 20 जनवरी, 1950 को
(b) 24 जनवरी, 1950 को
(c) 21 मई, 1949 को
(d) 13 नवम्बर, 1949 को
उत्तर: (b) 24 जनवरी, 1950 को
122. 'पुष्कर मेला' कहाँ आयोजित किया जाता है?
(a) जयपुर
(b) उदयपुर
(c) जोधपुर
(d) अजमेर
उत्तर: (d) अजमेर
123. निम्नलिखित पराबैंगनी किरणों में से कौन-सा अधिक हानिकारक है?
(a) UV - A
(b) UV - B
(c) UV - C
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c) UV - C
124. निम्नलिखित में से कौन-सा जैवमंडल का अजैविक घटक नहीं है?
(a) प्रोटीन
(b) मृदा
(c) कवक
(d) फॉस्फोरस
उत्तर: (c) कवक
125. 'गिर शेर परियोजना' अवस्थित है-
(a) गुजरात में
(b) महाराष्ट्र में
(c) उत्तर प्रदेश में
(d) मध्य प्रदेश में
उत्तर: (a) गुजरात में
126. डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ. (WWF) से आशय है-
(a) वर्ल्ड वाइड फंड
(b) वर्ल्ड वॉर फंड
(c) वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
(d) वर्ल्ड वॉच फंड
उत्तर: (c) वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
127. गंगा नदी निकलती है-
(a) अरावली श्रेणी से
(b) लद्दाख ग्लेशियर से
(c) गंगोत्री ग्लेशियर से
(d) मिलाम ग्लेशियर से
उत्तर: (c) गंगोत्री ग्लेशियर से
128. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी एजेंसी मुख्य रूप से प्रदूषण के मापन से सम्बान्धत है?
(a) ग्रीन ट्रिब्यूनल
(b) केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
(c) केन्द्रीय जल आयोग
(d) सर्वे ऑफ इण्डिया
उत्तर: (b) केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
129. 'कोटोपैक्सी' एक जाग्रत ज्वालामुखी है, जो अवस्थित है-
(a) सिसली में
(b) हवाई में
(c) एण्डीज में
(d) रॉकीज में
उत्तर: (c) एण्डीज में
130. तिब्बत की सांगपो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है?
(a) गंगा
(b) यमुना
(c) ब्रह्मपुत्र
(d) सिन्धु
उत्तर: (c) ब्रह्मपुत्र
131. घास-भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर का उपभोक्ता होता है-
(a) शाकाहारी
(b) मांसाहारी
(c) जीवाणु
(d) मांसाहारी या शाकाहारी
उत्तर: (b) मांसाहारी
132. वायुमंडल का प्रमुख स्तर, जो पृथ्वी-तल के नजदीक है-
(a) समतापमंडल
(b) क्षोभमंडल
(c) मध्यमंडल
(d) आयनमंडल
उत्तर: (b) क्षोभमंडल
133. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी सदस्य हैं?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 6
उत्तर: (c) 5
134. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है-
(a) पश्चिम बंगाल में
(b) गुजरात में
(c) राजस्थान में
(d) असम में
उत्तर: (c) राजस्थान में
135. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है-
(a) ए. टी. पी. (ATP)
(b) सूर्य-प्रकाश
(c) डी. एन. ए. (DNA)
(d) आर. एन. ए. (RNA)
उत्तर: (b) सूर्य-प्रकाश
136. 'एगमार्क' (Agmark) का सम्बन्ध है-
(a) गुणवत्ता से
(b) पैकेजिंग से
(c) संसाधन से
(d) उत्पादन से
उत्तर: (a) गुणवत्ता से
137. आर्सेनिक द्वारा जल प्रदूषण सर्वाधिक है-
(a) उत्तर प्रदेश में
(b) मध्य प्रदेश में
(c) बिहार में
(d) पश्चिम बंगाल में
उत्तर: (d) पश्चिम बंगाल में
138. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम पारित किया गया था-
(a) 1960 में
(b) 1962 में
(c) 1972 में
(d) 1975 में
उत्तर: (c) 1972 में
139. दूध से दही बनने की प्रक्रिया को कहते हैं-
(a) प्रकाश संश्लेषण
(b) आसवन
(c) किण्वन (Fermentation)
(d) स्टेरिलाइजेशन
उत्तर: (c) किण्वन (Fermentation)
140. किस देश के संविधान से मौलिक कर्तव्यों को लिया गया है?
(a) जर्मनी
(b) यूनाइटेड किंगडम
(c) यू.एस.ए. (USA)
(d) यू.एस.एस.आर. (USSR)
उत्तर: (d) यू.एस.एस.आर. (USSR)
141. ध्रुवतारा कहा जाता है-
(a) उत्तरी तारे को
(b) दक्षिणी तारे को
(c) पूर्वी तारे को
(d) पश्चिमी तारे को
उत्तर: (a) उत्तरी तारे को
142. भारत में प्रोजेक्ट 'टाइगर' (Project Tiger) प्रारम्भ किया गया था-
(a) 1972 में
(b) 1973 में
(c) 1981 में
(d) 1985 में
उत्तर: (b) 1973 में
143. 'फूलों की घाटी' अवस्थित है-
(a) जम्मू-कश्मीर में
(b) हिमाचल प्रदेश में
(c) सिक्किम में
(d) उत्तराखण्ड में
उत्तर: (d) उत्तराखण्ड में
144. एक वयस्क मानव में कुल अस्थियों (Bones) की संख्या कितनी होती है?
(a) 306
(b) 275
(c) 206
(d) 175
उत्तर: (c) 206
145. ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय अवस्थित है-
(a) न्यूयॉर्क में
(b) सिडनी में
(c) ऐम्सटर्डम में
(d) नागासाकी में
उत्तर: (c) ऐम्सटर्डम में
146. प्रकाश-संश्लेषण के प्रकाशीय चरण के दौरान ................ का ऑक्सीकरण एवं ............... का अपचयन होता है।
(a) जल, NADP
(b) NADPH2, CO2
(c) CO2, जल
(d) CO2, NADPH2
उत्तर: (a) जल, NADP
147. एल. पी. जी. (LPG) के संदर्भ में क्या सत्य नहीं है?
(a) यह एक स्वच्छ ईंधन है
(b) यह उच्च ऊष्मीय मान का है
(c) यह नीले ज्वाला से जलने वाला है
(d) यह मेथैन उत्सर्जन करने वाला है
उत्तर: (d) यह मेथैन उत्सर्जन करने वाला है
148. 'प्रजातियों की उत्पत्ति' (Origin of Species) एक रचना है-
(a) अरस्तू की
(b) चार्ल्स डार्विन की
(c) मेंडेल की
(d) रॉबर्ट हुक की
उत्तर: (b) चार्ल्स डार्विन की
149. 'मकर रेखा' (Tropic of Capricorn) है-
(a) 23.5°
(b) 23.5° N
(c) 23.5° S
(d) 23° S
उत्तर: (c) 23.5° S
150. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय अवस्थित है-
(a) जेनेवा में
(b) हेग में
(c) न्यूयॉर्क में
(d) पेरिस में
उत्तर: (b) हेग में

UPTET 2017 Previous Year Paper PDF Download

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप 2017 का प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

Download PDF Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top