DElEd 2nd Sem Science : Ch-8 : भोजन, स्वास्थ्य एवं रोग
यदि आप DElEd 2nd Semester Science की तैयारी कर रहे हैं, तो Chapter 8 : भोजन, स्वास्थ्य एवं रोग आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है। इस अध्याय में भोजन के पोषक तत्वों, संतुलित आहार, स्वास्थ्य के महत्व तथा विभिन्न रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आपकी अवधारणाएँ मजबूत बनें।
इस पोस्ट में आपको पूरे चैप्टर की विस्तृत थ्योरी, महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points), परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न, तथा 2015 से 2025 तक के पिछले 10 वर्षों के प्रश्न (PYQ) उनके हल सहित उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, अंत में प्रैक्टिस के लिए कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) भी दिए गए हैं, ताकि आप अपनी तैयारी को परख सकें और आत्मविश्वास बढ़ा सकें।
BTC Wale Bhaiya पर आपको DElEd से जुड़े सभी विषयों की परीक्षा-उपयोगी सामग्री, शॉर्ट नोट्स, रिवीजन कंटेंट और महत्वपूर्ण प्रश्न एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित रूप में मिलते हैं, जिससे आपकी तैयारी न केवल आसान बल्कि प्रभावी भी बनती है।
1. संतुलित आहार (Balanced Diet)
वह आहार जिसमें शरीर की आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) उचित मात्रा और अनुपात में मौजूद हों, संतुलित आहार कहलाता है।
संतुलित आहार की आवश्यकता:
- यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- शरीर की वृद्धि और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत करता है।
- रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है।
- कुपोषण और उससे होने वाले रोगों से बचाता है।
2. प्रमुख पोषक तत्व और उनके कार्य
पोषक तत्व | मुख्य कार्य | कमी से होने वाले रोग |
कार्बोहाइड्रेट | शरीर को ऊर्जा प्रदान करना। | कमजोरी |
वसा (Fat) | ऊर्जा का संचित स्रोत, अंगों की सुरक्षा। | त्वचा का सूखापन |
प्रोटीन | शरीर की वृद्धि और मरम्मत। | क्वाशियोरकर, मरास्मस (सूखा रोग) |
विटामिन | रोगों से रक्षा और जैविक क्रियाओं का नियमन। | विभिन्न रोग (नीचे देखें) |
खनिज लवण | हड्डियों और दाँतों की मजबूती (जैसे कैल्शियम, आयरन)। | एनीमिया, घेंघा आदि |
3. विटामिन (Vitamins) - एक नज़र में
पोषक तत्व | मुख्य कार्य | कमी से होने वाले रोग |
कार्बोहाइड्रेट | शरीर को ऊर्जा प्रदान करना। | कमजोरी |
वसा (Fat) | ऊर्जा का संचित स्रोत, अंगों की सुरक्षा। | त्वचा का सूखापन |
प्रोटीन | शरीर की वृद्धि और मरम्मत। | क्वाशियोरकर, मरास्मस (सूखा रोग) |
विटामिन | रोगों से रक्षा और जैविक क्रियाओं का नियमन। | विभिन्न रोग (नीचे देखें) |
खनिज लवण | हड्डियों और दाँतों की मजबूती (जैसे कैल्शियम, आयरन)। | एनीमिया, घेंघा आदि |
4. प्रमुख रोग और उनके कारण
- जीवाणु (Bacteria) जनित रोग: हैजा (Cholera), क्षय रोग (B.), टिटनेस, टाइफाइड, एन्थ्रेक्स (अधपका मांस खाने से)।
- विषाणु (Virus) जनित रोग: रेबीज, एड्स, डेंगू।
- रेबीज (Rabies): यह पागल कुत्ते/जानवर के काटने से होता है। मुख्य लक्षण: हाइड्रोफोबिया (पानी से डर लगना), लार बहना, गले में ऐंठन।
- एड्स (AIDS): इसकी जाँच के लिए एलीसा (ELISA) टेस्ट किया जाता है।
- एनीमिया (Anemia): यह लोह तत्व (Iron) की कमी से होता है। इसमें खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है।
- टाइफाइड: इसके परीक्षण के लिए विडाल (Widal) टेस्ट किया जाता है।
5. टीकाकरण (Vaccination)
किसी बीमारी के विरुद्ध शरीर में प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) विकसित करने के लिए शरीर में विशिष्ट एंटीजन (मृत या कमजोर रोगाणु) प्रविष्ट कराने की प्रक्रिया ‘टीकाकरण’ कहलाती है।
- P.T. का टीका: यह तीन रोगों से बचाता है – डिप्थीरिया, काली खाँसी (Pertussis) और टिटनेस।
6. स्वच्छता और स्वास्थ्य
स्वच्छ परिवेश का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। गंदगी से मच्छर और जीवाणु पनपते हैं जो मलेरिया, डेंगू और हैजा फैलाते हैं। परिवेश को स्वच्छ रखने में हमारी भूमिका:
- कूड़ा डस्टबिन में डालना।
- पानी का जमाव न होने देना।
- पौधे लगाना और प्लास्टिक का कम प्रयोग करना।
7. Extra Important Points
वसा के प्रकार: वसा दो प्रकार की होती है:
- संतृप्त वसा (Saturated Fat): जो सामान्य तापमान पर ठोस रहती है (जैसे: घी, मक्खन)।
- असंतृप्त वसा (Unsaturated Fat): जो सामान्य तापमान पर तरल रहती है (जैसे: वनस्पति तेल)।
- ORS (Oral Rehydration Solution): दस्त या हैजा होने पर शरीर में पानी की कमी (निर्जलीकरण) को पूरा करने के लिए दिया जाता है।
- एंटीबायोटिक: ये दवाएं केवल जीवाणु (Bacteria) से होने वाले रोगों में असरदार होती हैं, विषाणु (Virus) पर नहीं।
भोजन, स्वास्थ्य एवं रोग : PYQ 2015-2025
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. अधपका मांस खाने से होने वाला रोग है- 04/2015
(A) टाइफाइड
(B) एन्थ्रेक्स
(C) रेबीज
(D) पीलपाँव
उत्तर: (B) एन्थ्रेक्स
प्रश्न 2. विटामिन ‘D’ का सबसे सस्ता प्राकृतिक स्रोत है- 03/2016
(A) फल
(B) सब्जी
(C) सूर्य की रोशनी (धूप)
(D) दूध
उत्तर: (C) सूर्य की रोशनी (धूप)
प्रश्न 3. एलीसा (ELISA) परीक्षण किया जाता है- 01/2011(ii)
(A) कैंसर में
(B) क्षय में
(C) एड्स में
(D) टायफाइड में
उत्तर: (C) एड्स में
प्रश्न 4. “पेलेग्रा‘ रोग निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी से होता है- 03/2017
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
उत्तर: (B) विटामिन B
प्रश्न 5. विटामिन C का रासायनिक नाम है- 03/2018
(A) रेटिनॉल
(B) एस्कॉर्बिक अम्ल
(C) थायोमिन
(D) टोकोफिरोल
उत्तर: (B) एस्कॉर्बिक अम्ल
प्रश्न 6. D.P.T. के टीके से बचाव होता है- 04/2015
(A) डिप्थीरिया क
(B) काली खाँसी का
(C) टिटनेस का
(D) उपर्युक्त तीनों का
उत्तर: (D) उपर्युक्त तीनों का
प्रश्न 7. जल में घुलनशील विटामिन है- 04/2022
(A) विटामिन – A
(B) विटामिन – D
(C) विटामिन – K
(D) विटामिन – C
उत्तर: (D) विटामिन – C
प्रश्न 8. ‘स्कर्वी‘ रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है- 03/2025
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
उत्तर: (C) विटामिन C
अति लघु उत्तरी प्रश्न
प्रश्न 9. मरास्मस रोग किसकी कमी के कारण होता है? 09/2018
उत्तर: प्रोटीन की कमी के कारण।
प्रश्न 10. वसा में घुलनशील दो विटामिन के नाम लिखिए। 09/2016(ii)
उत्तर: विटामिन A, D, E, K वसा में घुलनशील विटामिन हैं ।
प्रश्न 11. ‘टीकाकरण‘ क्या है? लिखिए। 10/2016(ii)
उत्तर: किसी बीमारी के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) विकसित करने के लिए शरीर में विशिष्ट एंटीजन (मृत या कमजोर रोगाणु) प्रविष्ट कराने की प्रक्रिया टीकाकरण (Vaccination) कहलाती है।
प्रश्न 12. विटामिन D का रासायनिक नाम लिखिए। इसकी कमी से शरीर में कौन-कौन से रोग होते हैं? 06/2019
उत्तर: विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है । इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक रोग होता है।
प्रश्न 13. जल में घुलनशील विटामिन और वसा में घुलनशील विटामिन्स के नाम लिखिए। 08/2019
उत्तर: जल में घुलनशील: विटामिन B और C.
वसा में घुलनशील: विटामिन A, D, E, K.
प्रश्न 14. जल में घुलनशील तथा वसा में घुलनशील विटामिन के दो-दो उदाहरण लिखिए। 08/2020
उत्तर: जल में घुलनशील: विटामिन B और C.
वसा में घुलनशील: विटामिन A, D, E, K
प्रश्न 15. वसा को कितने समूहों में बाँटा गया है? 10/2020
उत्तर: वसा को मुख्य रूप से दो समूहों में बाँटा गया है:
(1) संतृप्त वसा – जैसे घी, मक्खन (जंतु वसा)।
(2) असंतृप्त वसा – जैसे वनस्पति तेल (पादप वसा)।
प्रश्न 16. जीवाणुओं से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए। 09/2020
उत्तर: हैजा (Cholera), क्षय रोग (T.B.), टिटनेस।
प्रश्न 17. वसा में घुलनशील किन्हीं दो विटामिनों का नाम लिखिए। 07/2023
उत्तर: विटामिन A, D, E, K वसा में घुलनशील विटामिन हैं ।
प्रश्न 18. टीकाकरण क्या है, लिखिए। 08/2023
उत्तर: किसी बीमारी के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) विकसित करने के लिए शरीर में विशिष्ट एंटीजन (मृत या कमजोर रोगाणु) प्रविष्ट कराने की प्रक्रिया टीकाकरण (Vaccination) कहलाती है।
लघु उत्तरी प्रश्न
प्रश्न 19. रेबीज (Rabies) रोग के लक्षण बताइए। 17/2015
उत्तर: रेबीज के लक्षण:
- रोगी को पानी से डर लगता है (Hydrophobia)।
- तेज बुखार और सिरदर्द।
- गले में मांसपेशियों में ऐंठन, जिससे निगलने में कठिनाई होती है।
- रोगी अत्यधिक उत्तेजित और आक्रामक हो सकता है।
- लार अधिक बहना।
प्रश्न 20. “अच्छे स्वास्थ्य के लिए सन्तुलित आहार आवश्यक है।” टिप्पणी लिखिए। 13/2016
उत्तर: संतुलित आहार वह आहार है जिसमें शरीर की आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) उचित मात्रा में मौजूद हों। संतुलित आहार अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक है, क्योंकि-
- यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- शरीर की वृद्धि और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत करता है।
- रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है।
- कुपोषण और उससे होने वाले रोगों से बचाता है।
प्रश्न 21. मनुष्य के भोजन में पोषण की प्रक्रिया समझाइए। संक्षेप में विभिन्न पदों का विवरण दें। 13/2016(ii)
उत्तर: पोषण की प्रक्रिया 5 चरणों में पूर्ण होती है:
- अंतर्ग्रहण (Ingestion): भोजन को मुख में लेना। पाचन की क्रिया का आरम्भ मुख से ही हो जाता है।
- पाचन (Digestion): जटिल भोज्य पदार्थों को एंजाइमों द्वारा सरल पदार्थों में तोड़ना।
- अवशोषण (Absorption): पचे हुए भोजन का रक्त में मिलना (मुख्यतः छोटी आँत में)।
- स्वांगीकरण (Assimilation): अवशोषित भोजन का शरीर की कोशिकाओं द्वारा उपयोग करना।
- बहिक्षेपण (Egestion): अपच भोजन को मल के रूप में शरीर से बाहर निकालना।
प्रश्न 22. भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? प्रोटीन की कमी से कौन-कौन से रोग हो जाते हैं? 16/2016(ii)
उत्तर: भोजन में मुख्य रूप से निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं:
- कार्बोहाइड्रेट: यह शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
- वसा: ये भी ऊर्जा के स्रोत हैं और अंगों की सुरक्षा करते हैं।
- प्रोटीन: ये शरीर की वृद्धि और क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत के लिए आवश्यक हैं।
- विटामिन: ये शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं।
- खनिज लवण: ये हड्डियों, दाँतों और अन्य शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं (जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम)।
- रेशे या रुक्षांश: ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- जल: यह शरीर के सभी रासायनिक क्रियाओं के लिए आवश्यक है।
प्रोटीन की कमी से बच्चों में क्वाशियोरकर और मरास्मस (सूखा रोग) नामक रोग हो जाते हैं। इसमें शरीर का विकास रुक जाता है और शरीर कमजोर हो जाता है।
प्रश्न 23. परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में क्या सम्बन्ध है? आप परिवेश को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका कैसे निभाएंगे।14/2017
उत्तर: परिवेशीय स्वच्छता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। जब घर, विद्यालय, सड़कें, पानी और हवा साफ रहते हैं, तो बीमारियों का खतरा कम होता है। गंदगी, जमा पानी और कचरा मच्छर व जीवाणुओं को बढ़ाते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया, दस्त, हैजा जैसी बीमारियाँ फैलती हैं। इसलिए स्वच्छ परिवेश स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
परिवेश को स्वच्छ रखने में मेरी भूमिका
- घर, विद्यालय और आस-पास कचरा न फैलाना।
- कचरे को डस्टबिन में डालना और गीले-सूखे कचरे को अलग करना।
- पानी का जमाव न होने देना ताकि मच्छर न पनपें।
- पौधे लगाकर वातावरण को स्वच्छ रखना।
- प्लास्टिक का कम उपयोग करना और उसे पुनर्चक्रित करना।
- स्वच्छता के बारे में दूसरों को जागरूक करना।
प्रश्न 24. हमारे प्रतिदिन के भोजन में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले किसी एक रोग का नाम, लक्षण तथा उससे बचने के उपाय लिखिए। 17/2017
उत्तर: होने वाला रोग: रतौंधी (Night Blindness) – विटामिन A की कमी से।
लक्षण: कम रोशनी या रात में ठीक से दिखाई नहीं देता। आँखें शुष्क हो जाती हैं।
बचने के उपाय: भोजन में विटामिन A युक्त पदार्थ जैसे- गाजर, पपीता, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दूध, मछली का तेल शामिल करें।
प्रश्न 25. सन्तुलित आहार किसे कहते हैं? हमें सन्तुलित आहार क्यों लेने चाहिए? 15/2018, 16/2019, 18/2020, 12/2025
उत्तर: वह आहार जिसमें शरीर की आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) उचित मात्रा में मौजूद हों, संतुलित आहार कहलाता है। संतुलित आहार में शरीर की वृद्धि, विकास और स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उचित अनुपात में उपस्थित होते हैं । हमें सन्तुलित आहार लेना चाहिए क्योंकि:
- यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- शरीर की वृद्धि और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत करता है।
- रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है।
- कुपोषण और उससे होने वाले रोगों से बचाता है।
2nd Semester Science Notes
किसी भी Chapter का नोट्स पढ़ने के लिए यहाँ Click करें-
- पृथ्वी और आकाश
- मृदा तथा फसलें
- कार्य एवं ऊर्जा
- सरल मशीनें
- जीवों की संरचना
- जीवन की क्रियाएं
- मानव शरीर के अंग एवं कार्य
- भोजन, स्वास्थ्य एवं रोग
- तत्वों का वर्गीकरण
- पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
- अम्ल, क्षारक तथा लवण
- पर्यावरण प्रदूषण




