DElEd 2nd Semester Science : Chapter-9 तत्वों का वर्गीकरण

DElEd 2nd Semester Science : Chapter-9 : तत्वों का वर्गीकरण

यदि आप DElEd 2nd Semester Science की तैयारी कर रहे हैं, तो Chapter 9 : तत्वों का वर्गीकरण आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण अध्याय है। इस पोस्ट में आपको इस चैप्टर की पूरी थ्योरी सरल और समझने योग्य भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई है। साथ ही, 2015 से 2025 तक के पिछले 10 वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न (PYQ) भी शामिल किए गए हैं, जिससे आप परीक्षा पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों की बेहतर समझ विकसित कर सकें।

इसके अलावा, हमने इस सामग्री को इस तरह तैयार किया है कि आप कम समय में अधिक से अधिक महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर कर सकें और रिवीजन भी आसानी से कर पाएं। हर टॉपिक को उदाहरणों और आसान ट्रिक्स के साथ समझाया गया है, ताकि आपकी तैयारी और भी प्रभावी बन सके।

BTC Wale Bhaiya पर आपको DElEd से जुड़ी भरोसेमंद और परीक्षा उपयोगी सामग्री एक ही प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित रूप में मिलती है। यहां पर नोट्स, प्रैक्टिस प्रश्न, पिछले वर्षों के पेपर और महत्वपूर्ण टिप्स—all in one जगह उपलब्ध हैं, जिससे आपकी तैयारी न सिर्फ आसान बल्कि ज्यादा स्मार्ट भी बनती है।

1. परमाणु संरचना और प्रतीक (Atomic Structure & Symbols)

किसी भी तत्व को विज्ञान में एक निश्चित तरीके से दर्शाया जाता है:

  • प्रतीक: तत्व को ZXA के रूप में दर्शाते हैं।
    • X = तत्व का प्रतीक (Symbol)
    • Z = परमाणु संख्या (Atomic Number) – यह प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होती है।
    • A = द्रव्यमान संख्या (Mass Number) – यह प्रोटॉन + न्यूट्रॉन की संख्या होती है।
  • न्यूट्रॉन की खोज: न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने की थी।

2. समस्थानिक और समभारी (Isotopes & Isobars)

  • समस्थानिक (Isotopes): एक ही तत्व के वे परमाणु जिनका परमाणु क्रमांक (Z) समान होता है, लेकिन द्रव्यमान संख्या (A) भिन्न होती है।
    • कारण: न्यूट्रॉनों की संख्या अलग-अलग होना।
    • उदाहरण: हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक— प्रोटियम (1H1), ड्यूटेरियम (1H2 ), ट्राइटियम (1H3)।
  • समभारी (Isobars): वे परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्या (A) समान होती है, लेकिन परमाणु क्रमांक (Z) भिन्न होता है।
    • उदाहरण: कैल्शियम-40 (20Ca40) और पोटैशियम-40 (19K40)।

3. आवर्त सारणी (Periodic Table)

  • मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी: इसमें 7 आवर्त और 9 वर्ग (समूह) थे। यह परमाणु भार पर आधारित थी।
  • प्रमुख दोष: मेण्डलीफ की सारणी में समस्थानिकों को उचित स्थान नहीं मिल पाया था क्योंकि उनके परमाणु भार अलग-अलग होते हैं।
  • आवर्त के गुण: आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर:
    • विद्युत-धनात्मक गुण: घटता है।
    • धात्विक गुण: घटता है (अधात्विक गुण बढ़ता है)।
    • निष्क्रिय गैस: इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पूर्ण होता है (जैसे: 2, 8)।

4. धातु (Metals) के गुण

  • धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं (जैसे- ताँबा, सोडियम)।
  • इनमें धात्विक चमक होती है।
  • ये आघातवर्धनीय (पीटकर चादर बनाना) और तन्य (तार खींचना) होती हैं

5. महत्वपूर्ण रासायनिक सूत्र और उपयोग (Chemical Formulas)

  • नाम

    रासायनिक सूत्र

    उपयोग/विशेषता

    चूना पत्थर (Limestone)

    CaCO3

    निर्माण कार्यों में

    कास्टिक सोडा

    NaOH

    साबुन और सफाई में

    खाने वाला सोडा (Baking Soda)

    NaHCO3

    बेकिंग और एंटासिड के रूप में

    धावन सोडा (Washing Soda)

    Na2CO3.10H2O

    कपड़े धोने और काँच उद्योग में

    विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder)

    CaOCl2

    पानी के शुद्धिकरण में

    सिरका (Acetic Acid)

    CH3COOH

    अचार और खाद्य संरक्षण में

6. रासायनिक अभिक्रियाएँ और संयोजकता

      • संयोजकता (Valency): किसी तत्व के संयोजन की क्षमता।
        • CaSO4 में Ca की संयोजकता +2 है।
        • Fe2O3 में लोहे (Fe) की संयोजकता +3 है।
      • उदासीनीकरण: जब अम्ल और क्षार मिलते हैं तो लवण और जल बनता है।
        • NaOH + HCl NaCl + H2O
      • सहसंयोजी बन्ध: नाइट्रोजन अणु (N2) में त्रिक् सहसंयोजी बन्ध (N N) होता है।

याद रखने योग्य समीकरण:

      1. 4Na + O2 2Na2O (सोडियम ऑक्साइड)
      2. CaCO3 + 2HCl CaCl2 + H2O + CO2 (कैल्शियम क्लोराइड + जल + कार्बन डाइऑक्साइड)

7. Extra Important Points

आधुनिक आवर्त नियम (Modern Periodic Law): हेनरी मोजले ने बताया कि तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांक (Atomic Number) के आवर्ती फलन होते हैं। (ध्यान दें: मेण्डलीफ का नियम परमाणु भार पर था)।

        • आधुनिक आवर्त सारणी की संरचना: इसमें 18 वर्ग (समूह) और 7 आवर्त होते हैं।
        • परमाणु त्रिज्या (Atomic Radius): आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार (त्रिज्या) घटती है, जबकि समूह में ऊपर से नीचे जाने पर बढ़ती है।
        • इलेक्ट्रॉन बन्धुता (Electron Affinity): आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर सामान्यतः इलेक्ट्रॉन बन्धुता बढ़ती है। क्लोरीन (Cl) की इलेक्ट्रॉन बन्धुता सबसे अधिक होती है।
        • विद्युत ऋणात्मकता (Electronegativity): पूरे आवर्त सारणी में फ्लोरीन (F) सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है।
        • अष्टक नियम (Octet Rule): परमाणु अपनी बाहरी कक्षा में 8 इलेक्ट्रॉन पूरे करने की प्रवृत्ति रखते हैं ताकि वे स्थिर (Stable) हो सकें। निष्क्रिय गैसों (जैसे नियॉन, आर्गन) का अष्टक पहले से पूर्ण होता है।
        • धातु और अधातु की पहचान: – जिनके बाहरी कोश में 1, 2 या 3 इलेक्ट्रॉन होते हैं, वे प्रायः धातु होते हैं (उदा: Na: 2,8,1)।

तत्वों का वर्गीकरण : PYQ 2015-2025

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से चूना पत्थर का रासायनिक सूत्र है- 01/2011, 05/2023

(A) Na₂CO₃

(B) Ca(OH)₂

(C) CaO

(D) CaCO₃

उत्तर: (D) CaCO₃

प्रश्न 2. नाइट्रोजन अणु में होता है- 02/2016(ii)

(A) त्रिक् आयनिक बन्ध

(B) द्विक सहसंयोजी बन्ध

(C) एकल सहसंयोजी बन्ध

(D) त्रिक् सहसंयोजी बन्ध

उत्तर: (D) त्रिक् सहसंयोजी बन्ध (N ≡ N)

प्रश्न 3. CaSO4 में Ca की संयोजकता है- 05/2020

(A) +1

(B) + 2

(C) -2

(D) -1

उत्तर: (B) + 2

प्रश्न 4. निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है- 03/2022

(A) 2, 6

(B) 2, 7

(C) 2, 8

(D) 2, 8, 2

उत्तर: (C) 2, 8

प्रश्न 5. निम्न में से कौन धातु है- 04/2025

(A) N

(B) Ο

(C) S

(D) Na

उत्तर: (D) Na (सोडियम)

प्रश्न 6. एक तत्व के समस्थानिक में होते हैं- 04/2019

(A) परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न

(B) परमाणु संख्या भिन्न लेकिन द्रव्यमान संख्या समान

(C) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों भिन्न

(D) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों समान

उत्तर: (A) परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7. 4Na + O₂ → ……….. समीकरण को पूरा कीजिए। 10/2015

उत्तर:   4Na + O2  →   2Na2O (सोडियम ऑक्साइड)

प्रश्न 8. किसी परमाणु को दर्शाने के लिए परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या तथा तत्व का प्रतीक प्रदर्शित करने के लिए निर्धारित तरीके को लिखिए। 11/2015

उत्तर:   तत्व को ZXA के रूप में दर्शाया जाता है। जहाँ:

X = तत्व का प्रतीक

Z = परमाणु संख्या

A = द्रव्यमान संख्या

प्रश्न 9. सोडियम हाइड्रॉक्साइड तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। 6/2016

उत्तर:  NaOH     +     HCl      →        NaCl     +     H2O               

प्रश्न 10.सिरकेका रासायनिक सूत्र लिखिए। 06/2016(ii)

उत्तर:   ‘सिरके’ का रासायनिक सूत्र है- CH3COOH.

प्रश्न 11. Fe₂O₃ में लोहे की संयोजकता कितनी है? 10/2017

उत्तर:   Fe₂O₃ में लोहे की संयोजकता +3 है।  

प्रश्न 12. मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी में कितने आवर्त एवं कितने वर्ग होते हैं? 07/2018

उत्तर:   मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी में 7 आवर्त और 8 वर्ग (समूह) थे।

प्रश्न 13. कास्टिक सोडा और खाने वाले सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए। 10/2018, 06/2025

उत्तर:  कास्टिक सोडा: NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड)

खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा): NaHCO3 (सोडियम बाइकार्बोनेट)

प्रश्न 14. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र एवं उपयोग लिखिए। 07/2019

उत्तर:   रासायनिक सूत्र: NaHCO3

        उपयोग:

  1. बेकिंग में केक/ब्रेड फुलाने के लिए
  2. एंटासिड के रूप में पेट की अम्लता कम करने के लिए
  3. अग्निशामक यंत्रों में
  4. सफाई और दुर्गंध दूर करने में

प्रश्न 15. दिये गये समीकरण को पूरा कीजिए- CaCO3 + 2HCl ……….… 11/2020

उत्तर:    CaCO3 + 2HCl  →  CaCl2 + H2O + CO2

प्रश्न 16. न्यूट्रॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी? 08/2022

उत्तर:   न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने की थी।

प्रश्न 17. समस्थानिक किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए 11/2022

उत्तर:     एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, उन्हें समस्थानिक कहते हैं। उदाहरण: हाइड्रोजन के समस्थानिक- प्रोटियम (1H1), ड्यूटेरियम (1H2), ट्राइटियम (1H3)

प्रश्न 18. किसी तत्व के दो समस्थानिक परमाणुओं में किसकी संख्या भिन्न होती है? 10/2023

उत्तर:   न्यूट्रॉनों की संख्या जिसके कारण द्रव्यमान संख्या बदल जाती है।

प्रश्न 19. समस्थानिक एवं समभारी से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। 08/2025

उत्तर:   समस्थानिक (Isotopes) : समस्थानिक वे परमाणु होते हैं जिनके परमाणु क्रमांक समान होते हैं, लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग होती है। हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक— प्रोटियम (1H1), ड्यूटीरियम (1H2), ट्राइटियम (1H3)।

तीनों में प्रोटॉन 1 है, पर न्यूट्रॉन अलग-अलग हैं।

समभारी (Isobars) : समभारी वे परमाणु होते हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या समान होती है, लेकिन परमाणु क्रमांक अलग होता है। कैल्शियम-40 (20Ca⁴⁰) और पोटैशियम-40 (19K⁴⁰) दोनों की द्रव्यमान संख्या 40 है, लेकिन प्रोटॉन संख्या अलग है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20. मेण्डलीफ की आवर्त सारणी के दोष में समस्थानिकों का स्थानपर प्रकाश डालिए। 14/2015

उत्तर: मेण्डलीफ की आवर्त सारणी परमाणु भार पर आधारित थी। समस्थानिकों (Isotopes) के परमाणु भार अलग-अलग होते हैं, लेकिन उनके रासायनिक गुण समान होते हैं। नियम के अनुसार उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रखा जाना चाहिए था, लेकिन इससे सारणी की व्यवस्था बिगड़ जाती। इसलिए समस्थानिकों को उचित स्थान न दे पाना मेण्डलीफ की आवर्त सारणी का एक प्रमुख दोष था।

प्रश्न 21.आवर्त सारणीके किसी आवर्त (Period) में बाँए एवं दाएँ चलने पर विद्युत-धनात्मक गुण एवं धात्विक गुणों में क्या परिवर्तन होता है? 17/2016(ii)

उत्तर:  आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर विद्युत-धनात्मक गुण  घटता है।

धात्विक गुण घटता है और अधात्विक गुण बढ़ता है। उदाहरण: तीसरे आवर्त में Na (सोडियम) एक प्रबल धातु है, जबकि अंत में Cl (क्लोरिन) एक अधातु है।

प्रश्न 22. निम्नलिखित के सूत्र एवं एक-एक उपयोग लिखिए- 17/2020

(a) विरंजक चूर्ण         (b) बेकिंग सोडा         (c) धावन सोडा।

उत्तर: यौगिक          रासायनिक सूत्र                          उपयोग

(a) विरंजक चूर्ण          CaOCl2        पानी को कीटाणु रहित करने में।

(b) बेकिंग सोडा          NaHCO3       बेकरी उद्योग में।

(c) धावन सोडा          Na2CO3.10H2O   कपड़े धोने में / काँच उद्योग में।

प्रश्न 23. धातुओ की किन्ही चार विशेषताओं को बताइए। 16/2023

उत्तर:

  1. धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।
    • ताँबा और एल्युमिनियम विद्युत तारों में उपयोग होते हैं क्योंकि ये बिजली को अच्छी तरह चलाते हैं।
    • लोहे की कढ़ाई जल्दी गर्म हो जाती है क्योंकि यह ऊष्मा की सुचालक है।
  2. इनमें धात्विक चमक होती है।
    • सोना, चाँदी और ताँबा चमकदार होते हैं, इसलिए आभूषण व सिक्के बनाए जाते हैं।
  3. ये आघातवर्धनीय होती हैं। अर्थात् इन्हें पीटकर पतली-पतली चादरें बनाई जा सकती हैं।
    • एल्युमिनियम को पीटकर फॉयल बनाया जाता है।
  4. ये तन्य होती हैं। अर्थात् इनसे लंबे और पतले तार खींचे जा सकते हैं।
    • जैसे- ताँबे का तार, एल्युमिनियम तार।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top