D.El.Ed 4th Sem : सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न 2016-2025
D.El.Ed 4th Sem : सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न 2016-2025 : अगर आप D.El.Ed 4th Semester (सामाजिक अध्ययन) की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाली है। इस लेख में आपको 2016 से 2025 तक के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) एक ही जगह पर मिलेंगे, जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
इन प्रश्नों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे आपको परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह सामग्री आपकी रिवीजन और प्रैक्टिस दोनों के लिए फायदेमंद है।
यदि आप कम समय में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो यह MCQ संग्रह आपकी सफलता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकता है।
सामाजिक अध्ययन : बहुविकल्पीय प्रश्न-2016
प्रश्न 1. 'सत्यार्थ प्रकाश' रचना है-
(A) स्वामी दयानन्द सरस्वती की
(B) रामकृष्ण परमहंस की
(C) स्वामी विवेकानन्द की
(D) राजा राममोहन राय की
Answer: (A) स्वामी दयानन्द सरस्वती की
प्रश्न 2. नाना साहब दत्तक पुत्र थे-
(A) बाजीराव के
(B) रानी लक्ष्मीबाई के
(C) तांत्या टोपे के
(D) शिवाजी के
Answer: (A) बाजीराव के
प्रश्न 3. कुँवर सिंह किस राज्य के जमींदार थे-
(A) बैरकपुर
(B) अवध
(C) बिठूर
(D) जगदीशपुर
Answer: (D) जगदीशपुर
प्रश्न 4. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे-
(A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(B) डॉ० सच्चिदानन्द सिन्हा
(C) डॉ० भीमराव अम्बेडकर
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 5. 'हिन्दुस्तान सामाजिक स्वाधीनता संगठन' (HRA) का गठन किया गया-
(A) चन्द्रशेखर आज़ाद द्वारा
(B) राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा
(C) भगतसिंह द्वारा
(D) राजगुरू द्वारा
Answer: (A) चन्द्रशेखर आज़ाद द्वारा HRA (हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन) की स्थापना 1924 में राम प्रसाद बिस्मिल, शचीन्द्रनाथ सान्याल और योगेश चंद्र चटर्जी ने कानपुर में की थी। बाद में 1928 में चंद्रशेखर आज़ाद ने इसका नाम बदलकर HSRA (हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन) कर दिया था।
यहाँ हमने 'हिंदुस्तान सामाजिक स्वाधीनता संगठन (HRSA) मानकर, उत्तर चंद्रशेखर आजाद दिया है। यदि प्रश्न को HRA माना जाय तो उत्तर राम प्रसाद बिस्मिल होगा।
प्रश्न 6. 'बन्दी-जीवन' पुस्तक के लेखक थे-
(A) भगत सिंह
(B) चन्द्रशेखर आज़ाद
(C) राजगुरु
(D) सचीन्द्रनाथ सन्याल
Answer: (D) सचीन्द्रनाथ सन्याल
प्रश्न 7. स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय, पाण्डिचेरी कब्जे में था-
(A) पुर्तगाल के
(B) इंग्लैण्ड की महारानी के
(C) फ्रान्स के
(D) ईस्ट इण्डिया कम्पनी के
Answer: (C) फ्रान्स के
प्रश्न 8. किस राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है-
(A) गुजरात
(B) हरियाणा
(C) राजस्थान
(D) बिहार
Answer: (B) हरियाणा
प्रश्न 9. देश के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर पाए जाने वाले वन हैं-
(A) आर्द्र मानसूनी वन
(B) उष्णार्द्र सदाबहार बन
(C) उष्णार्द पतझड़ वन
(D) दलदली वन
Answer: (C) उष्णार्द पतझड़ वन
प्रश्न 10. मौसम कैसे बनता है-
(A) पृथ्वी के परिक्रमण (Revolution) के कारण
(B) पृथ्वी के घूर्णन के कारण
(C) उदग्र से 23 अंश पर धुरी के झुकाव के कारण
(D) क्षैतिज से 66 अंश पर धुरी के झुकाव के कारण
Answer: (A) पृथ्वी के परिक्रमण (Revolution) के कारण
प्रश्न 11. ‘आर्कटिक’ विलो है-
(A) पर्वत का नाम
(B) वन का नाम
(C) बाँध का नाम
(D) झाड़ी का नाम
Answer: (D) झाड़ी का नाम
प्रश्न 12. ‘सी-सी’ (Tsetse) नाम है-
(A) एक प्रकार के मच्छर का
(B) एक प्रकार की मछली का
(C) एक प्रकार की मक्खी का
(D) एक प्रकार के कुत्ते का
Answer: (C) एक प्रकार की मक्खी का
प्रश्न 13. मलेरिया की दवा 'कुनैन' बनाई जाती है-
(A) मदार के पत्तों से
(B) भाँग के पत्तों से
(C) नीम के वृक्ष की छाल से
(D) सिनकोना वृक्ष की छाल से
Answer: (D) सिनकोना वृक्ष की छाल से
प्रश्न 14. पंचशील सिद्धान्तों में सबसे महत्वपूर्ण है-
(A) प्रादेशिक अखण्डता सम्प्रभुता का पारस्परिक सम्मान
(B) अनाक्रमण
(C) अहस्तक्षेप
(D) शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व तथा समानता और पारस्परिक कार्य
Answer: (D) शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व तथा समानता और पारस्परिक कार्य
प्रश्न 15. 'राष्ट्रसंघ' और 'संयुक्त संघ' में भिन्नता थी-
(A) उद्देश्यों की
(B) सैन्य सम्बन्धी
(C) अनेक सन्धि सम्मेलनों की
(D) सदस्यता की
Answer: (D) सदस्यता की
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2017
प्रश्न 1. किस तिथि को मंगल पाण्डेय को फाँसी दी गयी थी?
(A) 18 फरवरी 1857
(B) 28 मार्च 1857
(C) 8 अप्रैल 1857
(D) 27 अप्रैल 1858
Answer: (C) 8 अप्रैल 1857
प्रश्न 2. 'भारत छोड़ो आन्दोलन' प्रारम्भ किया गया-
(A) 1946 ई.
(B) 1942 ई.
(C) 1930 ई.
(D) 1932 ई.
Answer: (B) 1942 ई.
प्रश्न 3. गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद प्रथम सफल सत्याग्रह आन्दोलन कहाँ प्रारम्भ किया था?
(A) दाण्डी
(B) खेड़ा
(C) बारदोली
(D) चम्पारन
Answer: (D) चम्पारन
प्रश्न 4. थियोसोफिकल सोसाइटी का निम्नलिखित में से किससे विशेष सम्बन्ध रहा है-
(A) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(B) बहिष्कार एवं स्वदेशी
(C) असहयोग आन्दोलन
(D) होम रूल
Answer: (D) होम रूल
प्रश्न 5. वायुमण्डल का भार सर्वाधिक किस मण्डल पर होता है-
(A) क्षोभ मण्डल
(B) समताप मण्डल
(C) आयन मण्डल
(D) ओजोन मण्डल
Answer: (A) क्षोभ मण्डल
प्रश्न 6. भारत के उत्तरीय राज्यों में शीत ऋतु में वर्षा किस प्रकार की होती है-
(A) संवहनीय
(B) मानसूनी
(C) चक्रवातीय
(D) पर्वतीय
Answer: (C) चक्रवातीय
प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश की निम्न परियोजनाओं में से कौन पेयजल परियोजना नहीं है-
(A) गोकुल वैराज परियोजना
(B) ज्ञानपुर पम्प नहर परियोजना
(C) लवकुश गंगा वैराज परियोजना
(D) आगरा वैराज परियोजना
Answer: (B) ज्ञानपुर पम्प नहर परियोजना
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश के दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र है-
(A) सहारनपुर
(B) मुरादाबाद
(C) मिर्जापुर
(D) बरेली
Answer: (D) बरेली
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोक गीत कौन है-
(A) बिरहा
(B) धमार
(C) ठप्पा
(D) हांडिया
Answer: (A) बिरहा
प्रश्न 10. 2001 - 2011 की जनगणनानुसार उ.प्र. की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर रही है-
(A) 21.54%
(B) 25.61%
(C) 20.09%
(D) 25.4%
Answer: (C) 20.09%
प्रश्न 11. भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछड़ेपन का सर्वप्रमुख कारण क्या है-
(A) कृषि पर अत्यधिक निर्भरता
(B) भारतीय उद्योगों का अल्प विकास
(C) देश की विशाल जनसंख्या
(D) औद्योगिक रुग्णता
Answer: (C) देश की विशाल जनसंख्या
प्रश्न 12. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई-
(A) 22 जुलाई 1945 ई.
(B) 24 अक्टूबर 1945 ई.
(C) 24 अक्टूबर 1946 ई.
(D) 14 सितम्बर 1948 ई.
Answer: (B) 24 अक्टूबर 1945 ई.
प्रश्न 13. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता की गारंटी कौन सा अनुच्छेद देता है-
(A) अनुच्छेद 27
(B) अनुच्छेद 25
(C) अनुच्छेद 20
(D) अनुच्छेद 21
Answer: (D) अनुच्छेद 21
प्रश्न 14. हिमालय पर्वत माला की सर्वोच्च चोटी है-
(A) एवरेस्ट
(B) कंचनजंघा
(C) गॉडविन ऑस्टिन (k – 2)
(D) नन्दा देवी
Answer: (A) एवरेस्ट
प्रश्न 15. कौन सा तत्व किसी स्थान विशेष की जलवायु को प्रभावित नहीं करता है-
(A) पर्वतों की स्थिति
(B) भूमध्य रेखा से दूरी
(C) खनिज सम्पदा
(D) प्राकृतिक वनस्पति
Answer: (C) खनिज सम्पदा
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2018
प्रश्न 1. लखनऊ में किस महिला नेत्री ने क्रान्तिकारियों का नेतृत्व किया?
(A) बेगम हजरतमहल
(B) रानी लक्ष्मीबाई
(C) रानी अवन्तीबाई
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) बेगम हजरतमहल
प्रश्न 2. राजा कुँवर सिंह सम्बन्धित थे-
(A) कानपुर से
(B) जगदीशपुर से
(C) रामपुर से
(D) दिल्ली से
Answer: (B) जगदीशपुर से
प्रश्न 3. स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 'आर्य समाज' की स्थापना की थी-
(A) 1870 ई. में
(B) 1872 ई. में
(C) 1875 ई. में
(D) 1880 ई. में
Answer: (C) 1875 ई. में
प्रश्न 4. 'सत्यार्थ प्रकाश' रचना है-
(A) रामकृष्ण परमहंस की
(B) राजा राममोहन राय की
(C) स्वामी विवेकानन्द की
(D) स्वामी दयानन्द सरस्वती की
Answer: (D) स्वामी दयानन्द सरस्वती की
प्रश्न 5. 'साइमन कमीशन' ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की-
(A) 1922 ई. में
(B) 1924 ई. में
(C) 1928 ई. में
(D) 1930 ई. में
Answer: (D) 1930 ई. में
प्रश्न 6. 'राष्ट्र मेरा धर्म है, जन सेवा मेरी पूजा' मिशन था-
(A) विपिनचन्द्र पाल का
(B) गोपालकृष्ण गोखले का
(C) लाला लाजपत राय का
(D) पं. जवाहरलाल नेहरू का
Answer: (C) लाला लाजपत राय का
प्रश्न 7. 'देशबन्धु' कहे जाते थे-
(A) चितरंजन दास
(B) मदनमोहन मालवीय
(C) सुभाषचन्द्र बोस
(D) मोतीलाल नेहरू
Answer: (A) चितरंजन दास
प्रश्न 8. भारत के प्रथम उप-प्रधानमन्त्री थे-
(A) बी.आर. अम्बेडकर
(B) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(C) गोविन्द बल्लभ पन्त
(D) सी. राजगोपालाचारी
Answer: (B) सरदार वल्लभ भाई पटेल
प्रश्न 9. किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसमी दशाओं को कहते हैं-
(A) मौसम
(B) जलवायु
(D) मानसून
(C) ऋतु
Answer: (B) जलवायु
प्रश्न 10. 'सुनामी' घटना घटित हुई-
(A) 1999 ई. में
(B) 2001 ई. में
(C) 2004 ई. में
(D) 2005 ई. में
Answer: (C) 2004 ई. में
प्रश्न 11. 'बॉक्साइट' किस धातु का अयस्क है?
(A) सीसा का
(B) ताँबा का
(C) जस्ता का
(D) एल्युमिनियम का
Answer: (D) एल्युमिनियम का
प्रश्न 12. 'कोलार की खानों' का सम्बन्ध किस धातु के उत्पादन से सम्बन्धित है?
(A) सोना
(B) कोयला
(C) लोहा
(D) ताँबा
Answer: (A) सोना
प्रश्न 13. सबसे अधिक चीनी मिलों की संख्या किस प्रदेश में है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) कर्नाटक
(D) बिहार
Answer: (B) महाराष्ट्र
प्रश्न 14. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान कार्यालय स्थित है-
(A) नई दिल्ली में
(B) जेनेवा में
(C) न्यूयार्क में
(D) रोम में
Answer: (C) न्यूयार्क में
प्रश्न 15. 'हथकरघा' उद्योग है-
(A) कुटीर उद्योग
(B) रसायन उद्योग
(C) आधारभूत उद्योग
(D) लघु उद्योग
Answer: (A) कुटीर उद्योग
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2019
प्रश्न 1. 1857 ई. की क्रान्ति के लिए तिथि निश्चित की गई-
(A) 8 अप्रैल, 1857 ई.
(B) 31 मई, 1857 ई.
(C) 10 मई, 1857 ई.
(D) 1 जून, 1857 ई.
Answer: (B) 31 मई, 1857 ई.
प्रश्न 2. ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?
(A) देवेन्द्र नाथ टैगोर
(B) केशव चन्द्र सेन
(C) राजा राममोहन राय
(D) महादेव गोविन्द रानाडे
Answer: (C) राजा राममोहन राय
प्रश्न 3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
(C) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(D) फिरोज शाह मेहता
Answer: (B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
प्रश्न 4. चौरीचौरा काण्ड हुआ था-
(A) गोरखपुर
(B) लखनऊ
(C) कानपुर
(D) जौनपुर
Answer: (A) गोरखपुर
प्रश्न 5. फारवर्ड ब्लॉक का गठन किसने किया था?
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
Answer: (B) सुभाष चन्द्र बोस
प्रश्न 6. धन-निष्कासन का सिद्धान्त प्रतिपादित किया-
(A) दादा भाई नौरोजी
(B) गोपाल कृष्ण गोखले
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) लाला लाजपत राय
Answer: (A) दादा भाई नौरोजी
प्रश्न 7. भारत में हरित क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?
(A) बीरबल साहनी
(B) जगदीश चन्द्र बोस
(C) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
(D) हरगोविन्द खुराना
Answer: (C) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?
(A) 18 मण्डल
(B) 19 मण्डल
(C) 20 मण्डल
(D) 21 मण्डल
Answer: (A) 18 मण्डल
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन खरीफ की फसल है?
(A) चना
(B) सरसों
(C) मूँग
(D) मटर
Answer: (C) मूँग
प्रश्न 10. चरकुला प्रमुख लोकनृत्य है-
(A) बुन्देलखण्ड
(B) बृजभूमि
(C) अवध
(D) पूर्वांचल
Answer: (B) बृजभूमि
प्रश्न 11. 'कैगा' परमाणु ऊर्जा उत्पादक केन्द्र भारत के किस प्रदेश में स्थित है?
(A) गुजरात
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु
(D) केरल
Answer: (B) कर्नाटक
प्रश्न 12. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है-
(A) 5 जून
(B) 16 सितम्बर
(C) 22 मार्च
(D) 6 जनवरी
Answer: (A) 5 जून
प्रश्न 13. जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है-
(A) कानपुर
(B) गौतमबुद्धनगर
(C) प्रयागराज
(D) वाराणसी
Answer: (B) गौतमबुद्धनगर
प्रश्न 14. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है-
(A) राष्ट्रीय राजमार्ग – 1
(B) राष्ट्रीय राजमार्ग - 2
(C) राष्ट्रीय राजमार्ग – 7
(D) राष्ट्रीय राजमार्ग- 44
Answer: (D) राष्ट्रीय राजमार्ग – 44
प्रश्न 15. योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुई?
(A) 2014 ई.
(B) 2015 ई.
(C) 2016 ई.
(D) 2017 ई.
Answer: (B) 2015 ई.
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2020
प्रश्न 1. सत्यार्थ प्रकाश रचना है-
(A) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(B) रामकृष्ण परमहंस
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) राजा राममोहन राय
Answer: (A) स्वामी दयानन्द सरस्वती
प्रश्न 2. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किसने करवाया?
(A) साइमन
(B) जनरल डायर
(C) लॉर्ड डफरिन
(D) लॉर्ड कर्जन
Answer: (B) जनरल डायर
प्रश्न 3. 'भारत छोड़ो आन्दोलन' प्रारम्भ किया गया-
(A) 1946
(B) 1930
(C) 1942
(D) 1932
Answer: (C) 1942
प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय स्थित है-
(A) प्रयागराज
(B) आगरा
(C) वाराणसी
(D) मेरठ
Answer: (A) प्रयागराज
प्रश्न 5. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है-
(A) लुधियाना
(B) दिल्ली
(C) कानपुर
(D) लखनऊ
Answer: (C) कानपुर
प्रश्न 6. अशोक चक्र में तीलियाँ हैं-
(A) 22
(B) 28
(C) 30
(D) 24
Answer: (D) 24
प्रश्न 7. प्रदूषण के प्रकार हैं-
(A) वायु प्रदूषण
(B) ध्वनि प्रदूषण
(C) जल प्रदूषण
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 8. हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन का गठन किसने किया?
(A) चन्द्रशेखर आजाद
(B) राम प्रसाद बिस्मिल
(C) भगत सिंह
(D) राजगुरु
Answer: (B) राम प्रसाद बिस्मिल
प्रश्न 9. 1857 की क्रान्ति का नेतृत्व लखनऊ में किसने किया था?
(A) वाजिद अली शाह
(B) तात्या टोपे
(C) नाना साहब
(D) बेगम हजरत महल
Answer: (D) बेगम हजरत महल
प्रश्न 10. मनरेगा योजना किस सन् लागू की गई?
(A) 2003
(B) 2005
(C) 2007
(D) 2009
Answer: (D) 2009 ** नरेगा (NREGA) अधिनियम - 2005,
लागू हुआ - 2 फरवरी 2006,
नाम परिवर्तन (MGNREGA) - 2 अक्टूबर 2009
विकल्प मे 2006 नहीं होने की वजह से हमने सही उत्तर 2009 माना है।
प्रश्न 11. करमा लोकनृत्य है-
(A) महोबा का
(B) मिर्जापुर का
(C) ब्रज का
(D) सोनभद्र का
Answer: (D) सोनभद्र का
प्रश्न 12. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है-
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) प. बंगाल
(D) केरल
Answer: (B) बिहार
प्रश्न 13. हमारे राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात है-
(A) 3 : 2
(B) 2 : 4
(C) 5 : 4
(D) 2 : 3
Answer: (A) 3 : 2
प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौन नगदी फसल नहीं है?
(A) चाय
(B) कपास
(C) गेहूँ
(D) गन्ना
Answer: (C) गेहूँ
प्रश्न 15. चौरी-चौरा काण्ड कब हुआ था?
(A) 10 मार्च, 1922
(B) 5 फरवरी, 1922
(C) 27 मार्च, 1922
(D) 15 फरवरी, 1922
Answer: (B) 5 फरवरी, 1922
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2021
प्रश्न 1. प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर को हुमायूँ के मकबरे से किस ब्रिटिश सेना नायक ने गिरफ्तार किया था?
(A) जान निकोलसन
(B) कैम्बलिन
(C) हडसन
(D) हैवलाक
Answer: (c) हडसन
प्रश्न 2. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?
(A) झाँसी
(B) ग्वालियर
(C) कानपुर
(D) वाराणसी
Answer: (B) ग्वालियर
प्रश्न 3. 1899 ई. में पुणे में 'विडो होम' की स्थापना किसने की थी?
(A) डॉ. आत्माराम पांडुरंग
(B) महादेव गोविन्द रानाडे
(C) केशव चन्द्र
(D) डी. के. कर्वे
Answer: (D) डी. के. कर्वे
प्रश्न 4. स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कहाँ की थी?
(A) लाहौर
(B) मुम्बई
(C) प्रयागराज
(D) जयपुर
Answer: (B) मुम्बई
प्रश्न 5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
(C) फिरोजशाह मेहता
(D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
Answer: (B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
प्रश्न 6. गदर पार्टी का संस्थापक कौन था?
(A) श्याम जी कृष्ण वर्मा
(B) लाला हरदयाल
(C) राजा महेन्द्र प्रताप
(D) बरकतुल्ला
Answer: (B) लाला हरदयाल
प्रश्न 7. 'हिन्द-स्वराज' का लेखक कौन है?
(A) लाला लाजपत राय
(B) महात्मा गाँधी
(C) बालगंगाधर तिलक
(D) अरविन्द घोष
Answer: (B) महात्मा गाँधी
प्रश्न 8. 'काकोरी काण्ड' में किसे फाँसी नहीं दी गई थी?
(A) राम प्रसाद बिस्मिल
(B) अशफाक उल्ला खाँ
(C) मन्मथ नाथ
(D) राजेन्द्र लाहिड़ी
Answer: (C) मन्मथ नाथ
प्रश्न 9. 'कैबिनेट मिशन' भारत कब आया था?
(A) 1942 ई.
(B) 1944 ई.
(C) 1945 ई.
(D) 1946 ई.
Answer: (D) 1946 ई.
प्रश्न 10. 'काला सोना' किसे कहा जाता है?
(A) कोयला को
(B) जली लकड़ी को
(C) पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद को
(D) लोहा को
Answer: (C) पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद को
प्रश्न 11. 'भारत का मानचेस्टर' किसे कहा जाता है?
(A) कानपुर को
(B) अहमदाबाद को
(C) मुम्बई को
(D) कोयम्बटूर को
Answer: (B) अहमदाबाद को
प्रश्न 12. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश साक्षरता की दृष्टि से किस स्थान पर है?
(A) 15वें स्थान पर
(B) 20वें स्थान पर
(C) 24वें स्थान पर
(D) 29वें स्थान पर
Answer: (D) 29वें स्थान पर
प्रश्न 13. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
(A) हिमालय
(B) अरावली
(C) पश्चिमी घाट
(D) सतपुड़ा
Answer: (B) अरावली
प्रश्न 14. भारत में कुपोषण का स्तर मापने के लिए कितने वर्ष तक के बच्चे लिए जाते हैं?
(A) 0 - 5 वर्ष तक के
(B) 0 - 8 वर्ष तक के
(C) 0 - 10 वर्ष तक के
(D) 0 - 12 वर्ष तक के
Answer: (A) 0 - 5 वर्ष तक के
प्रश्न 15. संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनीफेम (UNIFEM) का मुख्य कार्य क्या है?
(A) स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना
(B) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना
(C) महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना
(D) कृषि सुधार को बढ़ावा देना
Answer: (C) महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2022
प्रश्न 1. प्रार्थना समाज के संस्थापक थे-
(A) महात्मा ज्योतिबा फुले
(B) रामकृष्ण परमहंस
(C) आत्माराम पाण्डुरंग
(D) कबीरदास
Answer: (C) आत्माराम पाण्डुरंग
प्रश्न 2. 'साइमन कमीशन' ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की-
(A) 1922 ई. में
(B) 1930 ई. में
(C) 1928 ई. में
(D) 1924 ई. में
Answer: (B) 1930 ई. में
प्रश्न 3. अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है—
(A) पोर्ट ब्लेयर
(B) दमन
(C) सिलवासा
(D) कवरत्ती
Answer: (A) पोर्ट ब्लेयर (इसका नाम बदल कर अब श्री विजयपुरम कर दिया गया है।
प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है-
(A) लखनऊ
(B) मथुरा
(C) भदोही
(D) कानपुर
Answer: (D) कानपुर
प्रश्न 5. हेमेटाइट का सम्बन्ध खनिज से है-
(A) बॉक्साइट से
(B) लौह अयस्क से
(C) सोना से
(D) ताँबा से
Answer: (B) लौह अयस्क से
प्रश्न 6. उत्तर प्रदेश में तेल शोधन कारखाना कहाँ स्थित है?
(A) इलाहाबाद
(B) मथुरा
(C) बनारस
(D) लखनऊ
Answer: (B) मथुरा
प्रश्न 7. संविधान सभा के स्थायी सदस्य थे-
(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(C) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश में सिंचाई की जाती है-
(A) नहरों द्वारा
(B) कुओं द्वारा
(C) नलकूपों द्वारा
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश में 'कालिंजर मेला' कहाँ लगता है?
(A) बाँदा
(B) महोबा
(C) झाँसी
(D) प्रयागराज
Answer: (A) बाँदा
प्रश्न 10. डिगबोई तेल क्षेत्र किस राज्य में है?
(A) असम
(B) राजस्थान
(C) केरल
(D) झारखण्ड
Answer: (A) असम
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?
(A) 15
(B) 16
(C) 17
(D) 18
Answer: (D) 18
प्रश्न 12. चरकुला प्रमुख लोकनृत्य है-
(A) बुन्देलखण्ड
(B) ब्रज क्षेत्र
(C) पूर्वांचल
(D) अवध
Answer: (B) ब्रज क्षेत्र
प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश में माघ मेले का आयोजन कहाँ होता है?
(A) प्रयागराज
(B) कानपुर
(C) फतेहपुर
(D) कौशाम्बी
Answer: (A) प्रयागराज
प्रश्न 14. भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर किस राज्य में है?
(A) मेघालय
(B) पश्चिम बंगाल
(C) केरल
(D) उत्तर प्रदेश
Answer: (C) केरल
प्रश्न 15. कैगा परमाणु ऊर्जा उत्पादक केन्द्र किस प्रदेश में स्थित है?
(A) गुजरात
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु
(D) केरल
Answer: (B) कर्नाटक
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2023
प्रश्न 1. आत्माराम पाण्डुरंग ने किसकी स्थापना की थी?
(A) प्रार्थना समाज
(B) ब्रह्म समाज
(C) हरिजन समाज
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) प्रार्थना समाज
प्रश्न 2. 'दिल्ली चलो’ का नारा किसने दिया था।
(A) सुभाष चन्द्र बोस
(B) गांधी जी
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) पट्टाभि सीतारमैय्या
Answer: (A) सुभाष चन्द्र बोस
प्रश्न 3. 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" किसने कहा?
(A) सुभाष चन्द्र बोस
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) विपिन चन्द्र पाल
(D) लाला लाजपत राय
Answer: (B) बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 4. 1950 से पूर्व होल्कर राज्य की राजधानी थी?
(A) ग्वालियर
(B) आगरा
(C) इन्दौर
(D) मैसूर
Answer: (C) इन्दौर
प्रश्न 5. 'टाटा नगर' के नाम से प्रसिद्ध है?
(A) जमशेदपुर
(B) नागपुर
(C) सोनभद्र
(D) भिलाई
Answer: (A) जमशेदपुर
प्रश्न 6. नरौरा प्रसिद्ध है?
(A) जलविद्युत केन्द्र
(B) ताप विद्युत केन्द्र
(C) परमाणु विद्युत केन्द्र
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) परमाणु विद्युत केन्द्र
प्रश्न 7. भृगु मंदिर किस जिले में स्थित है?
(A) गोण्डा
(B) मिर्जापुर
(C) वस्ती
(D) बलिया
Answer: (D) बलिया
प्रश्न 8. "देवा शरीफ" किस जिले में स्थित हैं?
(A) सहारनपुर
(B) बाराबंकी
(C) बहराइच
(D) लखनऊ
Answer: (B) बाराबंकी
प्रश्न 9. चौरी चौरा काण्ड हुआ था-
(A) गोरखपुर
(B) लखनऊ
(C) कानपुर
(D) जौनपुर
Answer: (A) गोरखपुर
प्रश्न 10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था-
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
(C) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
(D) फ़िरोज शाह मेहता
Answer: (B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
प्रश्न 11. फ़ॉरवर्ड ब्लाक का गठन किसने किया था।
(A) जय प्रकाश नारायण
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) जवाहर लाल नेहरू
(D) लाला लाजपत राय
Answer: (B) सुभाष चंद्र बोस
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?
(A) 18 मण्डल
(B) 19 मण्डल
(C) 20 मण्डल
(D) 21 मण्डल
Answer: (A) 18 मण्डल
प्रश्न 13. भारत में हरित क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?
(A) बीरबल साहनी
(B) जगदीश चन्द्र बसु
(C) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
(D) हरगोविन्द खुराना
Answer: (C) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
प्रश्न 14. यूरेनियम उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाया जाता है?
(A) बाँदा
(B) ललितपुर
(C) कौशाम्बी
(D) प्रयागराज
Answer: (B) ललितपुर
प्रश्न 15. बुक्सा जनजाति उत्तर प्रदेश के किस जनपद में निवास करती है?
(A) आगरा
(B) अलीगढ़
(C) बिजनौर
(D) हरदोई
Answer: (C) बिजनौर
सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न-2025
प्रश्न 1. कुँवर सिंह किस राज्य के ज़मींदार थे-
(A) बैरकपुर
(B) अवध
(C) बिठूर
(D) जगदीशपुर
Answer: (D) जगदीशपुर
प्रश्न 2. नाना साहब के दत्तक पुत्र थे-
(A) बाजीराव
(B) तात्या टोपे
(C) शिवाजी
(D) रानी लक्ष्मीबाई
Answer: (A) बाजीराव
प्रश्न 3. सत्य शोधक समाज की स्थापना किसने की थी-
(A) राजा राम मोहन राय
(B) ऐनी बेसेण्ट
(C) दादा भाई नौरोजी
(D) ज्योतिबा फुले
Answer: (D) ज्योतिबा फुले
प्रश्न 4. योजना आयोग, नीति आयोग कब बना-
(A) सन् 2014
(B) सन् 2015
(C) सन् 2016
(D) सन् 2017
Answer: (B) सन् 2015
प्रश्न 5. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है-
(A) कानपुर
(B) प्रयागराज
(C) गौतमबुद्ध नगर
(D) वाराणसी
Answer: (C) गौतमबुद्ध नगर
प्रश्न 6. 'चरकुला' प्रमुख लोकनृत्य है-
(A) बुन्देलखण्ड
(B) पूर्वांचल
(C) अवध
(D) ब्रजभूमि
Answer: (D) ब्रजभूमि
प्रश्न 7. 'बन्दी जीवन’ पुस्तक के लेखक थे-
(A) भगत सिंह
(B) सचीन्द्र सन्याल
(C) राजगुरु
(D) सुखदेव
Answer: (B) सचीन्द्र सन्याल
प्रश्न 8. किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसमी दशाओं को कहते हैं-
(A) मौसम
(B) जलवायु
(C) ऋतु
(D) मानसून
Answer: (B) जलवायु
प्रश्न 9. माउण्ट एवरेस्ट स्थित है-
(A) नेपाल हिमालय
(B) कश्मीर हिमालय
(C) कुमायूँ हिमालय
(D) असम हिमालय
Answer: (A) नेपाल हिमालय
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है-
(A) आगरा
(B) मेरठ
(C) लखनऊ
(D) कानपुर
Answer: (D) कानपुर
प्रश्न 11. रानीगंज कोयला क्षेत्र कहाँ है-
(A) झारखण्ड
(B) ओड़िसा
(C) पश्चिम बंगाल
(D) छत्तीसगढ़
Answer: (C) पश्चिम बंगाल
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में पुरातत्व विभाग की स्थापना हुई-
(A) 1950 ई.
(B) 1951 ई.
(C) 1952 ई.
(D) 1954 ई.
Answer: (B) 1951 ई.
प्रश्न 13. देशबन्धु कहे जाते थे-
(A) चितरंजन दास
(B) सुभाषचन्द्र बोस
(C) मोतीलाल नेहरू
(D) भगतसिंह
Answer: (A) चितरंजन दास
प्रश्न 14. ओबरा ताप विद्युत केन्द्र स्थित है-
(A) उत्तर प्रदेश
(B) पंजाब
(C) मध्य प्रदेश
(D) दिल्ली
Answer: (A) उत्तर प्रदेश
प्रश्न 15. भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे-
(A) बी. आर. अम्बेडकर
(B) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(C) गोविन्द वल्लभ पंत
(D) सी. राजगोपालचारी
Answer: (B) सरदार वल्लभ भाई पटेल


