D.El.Ed 4th Sem : शांति शिक्षा एवं सतत विकास MCQ 2016-2025
D.El.Ed 4th Sem – शान्ति शिक्षा एवं सतत विकास : बहुविकल्पीय प्रश्न 2016-2025 : अगर आप D.El.Ed 4th Semester की तैयारी कर रहे हैं, तो शांति शिक्षा एवं सतत विकास एक ऐसा विषय है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे तो यह पेपर बहुत ही आसान लगता है, लेकिन ध्यान रखिए इस इस पेपर मे बैक भी आता है। इसलिए इसकी तैयारी पहले से करना फायदेमंद रहता है।
इस पोस्ट में हमने 2016 से 2025 तक के महत्वपूर्ण MCQ एक जगह पर आसान भाषा में दिए हैं, ताकि आप जल्दी-जल्दी रिवीजन कर सकें और एग्जाम पैटर्न भी समझ सकें। ये सवाल पिछले सालों के पेपर्स पर आधारित हैं, इसलिए आपकी तैयारी और भी मजबूत हो जाएगी।
अगर आप कम समय में सही तरीके से तैयारी करना चाहते हैं, तो ये MCQ आपके लिए काफी helpful रहने वाले हैं।
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2016
प्रश्न 1. 'शान्ति-शिक्षा' के लिए आवश्यक है-
(A) अलग से कक्षा की व्यवस्था
(B) समस्त विषयों की कक्षा में दी जा सकती है
(C) हिन्दी विषय की कक्षा उपयुक्त होगी
(D) संस्कृत विषय की कक्षा उपयुक्त होगी
✅ सही उत्तर: (B) समस्त विषयों की कक्षा में दी जा सकती है
प्रश्न 2. बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाया जा सकता है-
(A) गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण द्वारा
(B) नैतिकता का पाठ पढ़ाने से
(C) सद्गुणों के विकास से
(D) उच्च कोटि की प्रार्थना कराकर
✅ सही उत्तर: (A) गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण द्वारा
यदि विकल्प (d) मे उपर्युक्त सभी से, रहता तो (d) ही सही होता।
प्रश्न 3. 'योग दर्शन' के प्रणेता हैं-
(A) पतंजलि
(B) शंकराचार्य
(C) अरविन्द घोष
(D) मनु
✅ सही उत्तर: (A) पतंजलि
प्रश्न 4. शान्ति के लिए शिक्षा नैतिक विकास के साथ उन मूल्यों, दृष्टिकोण और कौशलों के पोषण पर बल देती है, जो सामंजस्य बैठाने के लिए आवश्यक हैं-
(A) प्रकृति और मानव-जगत के बीच
(B) विद्यालय और समुदाय के बीच
(C) प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच
(D) शिक्षक और बच्चों के बीच
✅ सही उत्तर: (A) प्रकृति और मानव-जगत के बीच
प्रश्न 5. 'विश्व-भारती' की स्थापना की है-
(A) महात्मा गाँधी ने
(B) विवेकानन्द ने
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने
(D) दयानन्द सरस्वती ने
✅ सही उत्तर: (C) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2017
प्रश्न 1. निम्नांकित में से कौन सा गुण व्यक्तित्व के पाँच गुणों में शामिल है-
(A) सामाजिकता
(B) एकान्तप्रियता
(C) स्वार्थपरता
(D) खुलापन
✅ सही उत्तर: (D) खुलापन
प्रश्न 2. उ – अ बन्धन का निर्माण होता है-
(A) खोज से
(B) प्रभाव के नियम से
(C) अनुकूलन के नियम से
(D) खोज और अनुकूलन से
✅ सही उत्तर: (C) अनुकूलन के नियम से
प्रश्न 3. 'शान्ति निकेतन' और 'विश्व भारती' की स्थापना, की है-
(A) अरविन्द घोष ने
(B) रवीन्द्र नाथ टैगोर ने
(C) महात्मा गाँधी ने
(D) विवेकानन्द ने
✅ सही उत्तर: (B) रवीन्द्र नाथ टैगोर ने
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सा लोकतन्त्र के सिद्धान्त हैं-
(A) बन्धुत्व, जातिवाद, समानता
(B) सन्तोष समाजवाद, बहिर्मुखता
(C) स्वतन्त्रता, समाजवाद, समानता
(D) स्वतन्त्रता, जातिवाद, समानता
✅ सही उत्तर: (C) स्वतन्त्रता, समाजवाद, समानता
प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र संघ में शान्ति और अहिंसा के संस्कृति का अन्तर्राष्ट्रीय दशक कब घोषित किया था-
(A) वर्ष 2001 से 2010 तक
(B) वर्ष 2002 से 2011 तक
(C) वर्ष 1999 से 2008 तक
(D) वर्ष 2005 से 2014 तक
✅ सही उत्तर: (A) वर्ष 2001 से 2010 तक
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2018
प्रश्न 1. "लोकतन्त्र शासन वह प्रणाली है जिसमें जनता का शासन, जनता द्वारा और जनता के लिए होता है।" यह कथन है-
(A) रूसो
(B) अब्राहम लिंकन
(C) महात्मा गाँधी
(D) कार्ल मार्क्स
✅ सही उत्तर: (B) अब्राहम लिंकन
प्रश्न 2. योग दर्शन के प्रणेता हैं-
(A) महर्षि कपिल
(B) महर्षि कणाद
(C) महर्षि पतंजलि
(D) महर्षि विश्वामित्र
✅ सही उत्तर: (C) महर्षि पतंजलि
प्रश्न 3. तनाव प्रबन्धन की तकनीक नहीं है-
(A) सामाजिक सरोकार
(B) व्यायाम करना
(C) परिस्थितियों के साथ सामंजस्य स्थापित करना
(D) सदैव चिन्ताग्रस्त रहना
✅ सही उत्तर: (D) सदैव चिन्ताग्रस्त रहना
प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
(A) 26 जनवरी, 1945
(B) 24 अक्टूबर, 1945
(C) 24 नवम्बर, 1945
(D) 26 दिसम्बर, 1945
✅ सही उत्तर: (B) 24 अक्टूबर, 1945
प्रश्न 5. अष्टांगिक योग में सम्मिलित नहीं है-
(A) प्राणायाम
(B) आसन
(C) विधि-विधान
(D) ध्यान
✅ सही उत्तर: (C) विधि-विधान
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2019
प्रश्न 1. निम्नांकित में कौन शान्ति अभिवृत्ति नहीं है-
(A) अहिंसा एवं करुणा
(B) न्याय
(C) मष्तिष्क का खुलापन
(D) हिंसा एवं विवाद
✅ सही उत्तर: (D) हिंसा एवं विवाद
प्रश्न 2. 'योग दर्शन' के प्रणेता हैं-
(A) पतंजलि
(B) शंकराचार्य
(C) अरविन्द घोष
(D) मनु
✅ सही उत्तर: (A) पतंजलि
प्रश्न 3. शान्ति कौशलों का आधार है-
(A) तनाव व दबाव
(B) सृजनात्मकता
(C) संवेगात्मक अस्थिरता
(D) संकीर्ण विचार
✅ सही उत्तर: (B) सृजनात्मकता
प्रश्न 4. किसी को हानि पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया व्यवहार कहा जाता है-
(A) आक्रामकता
(B) अमित्रवत् व्यवहार
(C) विघटित व्यवहार
(D) भ्रष्टाचार
✅ सही उत्तर: (A) आक्रामकता
प्रश्न 5. भावात्मक एकता समिति (1961) के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. जाकिर हुसैन
(B) इन्दिरा गाँधी
(C) डॉ. पूर्णानन्द
(D) डॉ. सम्पूर्णानन्द
✅ सही उत्तर: (D) डॉ. सम्पूर्णानन्द
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2020
प्रश्न 1. स्वभाव निर्धारण के कितने तत्व हैं?
(A) पाँच
(B) दो
(C) सात
(D) दस
✅ सही उत्तर: (C) सात
प्रश्न 2. "चरित्र आदतों का पुंज है।" यह कथन है-
(A) सैमुअल स्माइल्स
(B) डमविले
(C) कार्टर वी. गुड
(D) एस. मुनरो
✅ सही उत्तर: (A) सैमुअल स्माइल्स
प्रश्न 3. "समस्त शिक्षा शान्ति के लिए ही है।" यह परिभाषा किसकी है?
(A) मारिया मॉण्टेसरी
(B) महात्मा गाँधी
(C) टैगोर
(D) विवेकानन्द
✅ सही उत्तर: (A) मारिया मॉण्टेसरी
प्रश्न 4. जीवन में शान्ति के उपाय हैं-
(A) उचित शिक्षा तन्त्र
(B) पाठ्य सहगामी क्रियाएँ
(C) उचित सामाजीकरण
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5. तनाव के प्रकार हैं-
(A) जैविक तनाव
(B) मनोवैज्ञानिक तनाव
(C) सामाजिक तनाव
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2021
प्रश्न 1. सतत विकास के तीन आयाम तैयार किए गए-
(A) आर्थिक आयाम
(B) सामाजिक आयाम
(C) पर्यावरणीय आयाम
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2. व्यक्तित्व की समाज द्वारा उत्पन्न की जाने वाली शान्ति प्रक्रिया का प्रमुख तथ्य है-
(A) संवेगात्मक स्थिरता
(B) वैज्ञानिक दृष्टिकोण
(C) सांस्कृतिक विकास
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 3. राष्ट्रीयता है-
(A) देशभक्ति का पुराना प्रत्यय
(B) देशभक्ति का नया प्रत्यय
(C) देशभक्ति का समान प्रत्यय
(D) विघटन प्रत्यय
✅ सही उत्तर: (C) देशभक्ति का समान प्रत्यय
इस प्रश्न का उत्तर अपने प्रवक्ता से जरूर वेरिफाई करें।
प्रश्न 4. लोकतन्त्र का मूल सिद्धान्त नहीं है-
(A) विशेषाधिकार
(B) स्वतन्त्रता
(C) समानता
(D) बन्धुत्व
✅ सही उत्तर: (A) विशेषाधिकार
प्रश्न 5. सतत विकास के लिए आवश्यक है-
(A) शुद्ध एवं स्वच्छ पर्यावरण
(B) आर्थिक स्थिरता का अभाव
(C) संसाधनों का कम प्रयोग
(D) असन्तुलित विकास
✅ सही उत्तर: (A) शुद्ध एवं स्वच्छ पर्यावरण
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2022
प्रश्न 1. सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के महत्व को बताया है-
(A) अरविन्द घोष ने
(B) रवीन्द्र नाथ टैगोर ने
(C) महात्मा गाँधी ने
(D) विवेकानन्द ने
✅ सही उत्तर: (C) महात्मा गाँधी ने
प्रश्न 2. तनाव प्रबन्धन की तकनीक नहीं है-
(A) सामाजिक सरोकार
(B) व्यायाम करना
(C) परिस्थितियों के साथ सामंजस्य स्थापित करना
(D) सदैव चिन्ताग्रस्त रहना
✅ सही उत्तर: (D) सदैव चिन्ताग्रस्त रहना
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से सतत विकास का आयाम नहीं है-
(A) सांस्कृतिक
(B) पर्यावरणीय
(C) असीमित संसाधन
(D) सामाजिक
✅ सही उत्तर: (C) असीमित संसाधन
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया मौखिक हिंसा है?
(A) मारना
(B) धक्का देना
(C) सामाजिक बहिष्कार
(D) गालियाँ देना
✅ सही उत्तर: (D) गालियाँ देना
प्रश्न 5. बच्चों को सुयोग्य नागरिक बनाया जा सकता है-
(A) गुणवत्तापूर्ण शिक्षण द्वारा
(B) नैतिकता का पाठ पढ़ाने से
(C) सद्गुणों के विकास से
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2023
प्रश्न 1. मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है-
(A) 20 अक्टूबर
(B) 10 दिसम्बर
(C) 11 दिसम्बर
(D) 8 दिसम्बर
✅ सही उत्तर: (B) 10 दिसम्बर
प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई-
(A) 24 दिसम्बर 1945
(B) 20 अक्टूबर 1945
(C) 24 अक्टूबर 1945
(D) 24 जनवरी 1945
✅ सही उत्तर: (C) 24 अक्टूबर 1945
प्रश्न 3. प्रतिगमन (Regression) का अर्थ है-
(A) नियत व्यवहार को अपनाना
(B) पूर्व व्यवहार को अपनाना
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) पूर्व व्यवहार को अपनाना
प्रश्न 4. भावात्मकता एकता समिति 1961 के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. जाकिर हुसैन
(B) इंदिरा गाँधी
(C) डॉ. पूर्णानन्द स्वामी
(D) डॉ. सम्पूर्णानन्द
✅ सही उत्तर: (D) डॉ. सम्पूर्णानन्द
प्रश्न 5. “समस्त शिक्षा शान्ति के लिए ही है।" यह परिभाषा किसने दी है?
(A) मारिया माण्टेसरी
(B) महात्मा गाँधी
(C) टैगोर
(D) विवेकानन्द
✅ सही उत्तर: (A) मारिया माण्टेसरी
शांति शिक्षा : बहुविकल्पीय प्रश्न-2025
प्रश्न 1. किसी को हानि पहुँचाने के उद्देश्य से किया व्यवहार कहा जाता है-
(A) आक्रामकता
(B) विघटित व्यवहार
(C) अमित्रवत व्यवहार
(D) भ्रष्टाचार
✅ सही उत्तर: (A) आक्रामकता
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसे शांति के कौशल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है-
(A) तदनुभूति
(B) वकालत
(C) समस्या समाधान
(D) कृषि कार्य
✅ सही उत्तर: (D) कृषि कार्य
प्रश्न 3. 'विश्व भारती' की स्थापना किसने की-
(A) महात्मा गाँधी ने
(B) विवेकानन्द ने
(C) रविन्द्रनाथ टैगोर ने
(D) दयानन्द सरस्वती ने
✅ सही उत्तर: (C) रविन्द्रनाथ टैगोर ने
प्रश्न 4. नीति मिमांसा के प्रमुख सिद्धान्त हैं-
(A) सत्य
(B) अहिंसा
(C) सत्याग्रह
(D) ये सभी
✅ सही उत्तर: (D) ये सभी
प्रश्न 5. मीडिया हिंसा फैलाने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रकार जिम्मेदार है-
(A) हिंसक फिल्मों के प्रसारण द्वारा
(B) बच्चों के द्वारा हिंसक वीडियो गेम के कारण
(C) विवादास्पद बयानों को प्रमुखता से दिखाने के कारण
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

