आरंभिक स्तर पर भाषा

आरंभिक स्तर.... MCQ 2016-2025

D.El.Ed 4th Sem : आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन, लेखन क्षमता का विकास बहुविकल्पीय प्रश्न 2016-2025 : अगर आप D.El.Ed 4th Semester : आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन, लेखन क्षमता का विकास विषय की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न (2016-2025) आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। ये प्रश्न न केवल परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि किन टॉपिक्स से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस पोस्ट में हमने 2016 से 2025 तक के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) को Quiz Form में प्रस्तुत किया है, जिससे आप आसानी से प्रैक्टिस कर सकें और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

चाहे आप रिवीजन कर रहे हों या पहली बार इस विषय को पढ़ रहे हों, यह Quiz आपके कॉन्सेप्ट को मजबूत करने और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में आपकी पूरी मदद करेगा।

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2016

MCQ Quiz
प्रश्न 1. हिन्दी में स्वर होते हैं-
(A) 10
(B) 11
(C) 9
(D) 14
Answer: (B) 11
प्रश्न 2. मनुष्य के उच्चारणोपयोगी अवयव हैं-
(A) काकल
(B) कंठ
(C) दंत
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 3. ध्वनि-विज्ञान में अध्ययन किया जाता है-
(A) मानव के मुख से निकली श्वास का
(B) मानव के मुख से निकली ध्वनि का
(C) मानव के मुख से निकली चीख का
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) मानव के मुख से निकली ध्वनि का
प्रश्न 4. ओष्ठाकृति के आधार पर स्वर होते हैं-
(A) वृत्ताकार स्वर
(B) अवृत्ताकार स्वर
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) (A) और (B) दोनों
प्रश्न 5. व्यंजनों को उच्चारण की दृष्टि से बाँटा गया है-
(A) 2 भागों में
(B) 3 भागों में
(C) 4 भागों में
(D) 5 भागों में
Answer: (B) 3 भागों में
प्रश्न 6. ध्वनियों के उच्चारण में होने वाले यत्न को 'प्रयत्न' कहा जाता है, यह होते हैं-
(A) स्वर तन्त्री में कम्पन से
(B) श्वास की मात्रा से
(C) जिह्वा तथा अन्य अवयवों द्वारा
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 7. निम्नलिखित में दन्त्य व्यंजन है-
(A) न
(B) क
(C) च
(D) ड़
Answer: (A) न
प्रश्न 8. आश्चर्य, हर्ष, शोक, उत्साह इत्यादि व्यक्त करने में प्रयोग होता है-
(A) अल्प विराम का
(B) अर्द्ध विराम का
(C) पूर्ण विराम का
(D) विस्मयादि बोधक का
Answer: (D) विस्मयादि बोधक का
प्रश्न 9. 'ढ' वर्ण किस वर्ग में आता है-
(A) 'क' वर्ग
(B) 'ट' वर्ग
(C) 'च' वर्ग
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) 'ट' वर्ग
प्रश्न 10. 13 संख्या है-
(A) सम
(B) विषम
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) विषम
प्रश्न 11. अवरोही क्रम है-
(A) 11, 9, 7, 5, 2
(B) 2, 5, 7, 9, 11
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) 11, 9, 7, 5, 2
प्रश्न 12. भाग की संक्रियाएँ होती हैं-
(A) भाज्य
(B) भाजक
(C) भागफल
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 13. भाषा शिक्षण के पक्ष हैं-
(A) पठन
(B) लेखन
(C) व्याकरण
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 14. भाषिक अज्ञानता सम्बन्धी समस्या है-
(A) लिपि सम्बन्धी अज्ञानता
(B) व्याकरण का अपर्याप्त ज्ञान
(C) सही विराम चिह्नों के प्रयोग का अभाव
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 15. 99 में दहाई है-
(A) 8
(B) 9
(C) 10
(D) 11
Answer: (B) 9

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2017

MCQ Quiz
प्रश्न 1. लेखन एक शारीरिक क्रिया है जिसमें बालकों के हाथों को गतिविधियाँ करनी पड़ती हैं। कथन है-
(A) प्लेटो
(B) महात्मा गाँधी
(C) श्रीमती माण्टेसरी
(D) उपर्युक्त कोई नहीं
Answer: (C) श्रीमती माण्टेसरी
प्रश्न 2. जिनका उच्चारण कण्ठ्य के स्पर्श से होता है-
(A) क ख ग घ
(B) च छ ज झ
(C) ट ठ ड ढ
(D) त थ द ध
Answer: (A) क ख ग घ
प्रश्न 3. ज्ञानार्जन और ज्ञानवृद्धि का साधन है-
(A) प्रत्यक्ष निरीक्षण तथा स्वानुभव
(B) विचार विनिमय एवं दूसरों से शिक्षा ग्रहण
(C) स्वाध्याय तथा पठनाभ्यास
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 4. विराम सम्बन्धी समस्या का प्रमुख कारण है-
(A) विराम चिह्नों का ज्ञान न होना
(B) आत्मविश्वास का अभाव
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: (A) विराम चिह्नों का ज्ञान न होना
प्रश्न 5. विवृत स्वर हैं-
(A) क और ख
(B) आ और औ
(C) च और छ
(D) ट और ठ
Answer: (B) आ और औ
प्रश्न 6. आनन्द का पर्यायवाची शब्द है-
(A) मोद
(B) प्रमोद
(C) सुख
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त व्यंजन नहीं है-
(A) क्ष
(B) ञ्
(C) त्र
(D) ज्ञ
Answer: (B) ञ्
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से दीर्घ स्वर है-
(A) अ
(B) आ
(C) इ
(D) ऋ
Answer: (B) आ
प्रश्न 9. किसके उच्चारण में निचला होठ ऊपरी दाँतों को स्पर्श करता है-
(A) व
(B) ब
(C) (A) और (B) दोनों के
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) व
प्रश्न 10. वाक्य जहाँ बहुत ही कम ठहरना होता है, वहाँ प्रयोग होता है-
(A) पूर्ण विराम का
(B) अल्प विराम का
(C) दोनों का
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) अल्प विराम का
प्रश्न 11. 4328 में दहाई वाली संख्या है-
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 8
Answer: (A) 2
प्रश्न 12. जब आँकड़ों को घटते हुए क्रम में लिखा जाता है, तो उसे कहते हैं-
(A) अनन्तर क्रम
(B) अवरोही क्रम
(C) आरोही क्रम
(D) नियत क्रम
Answer: (B) अवरोही क्रम
प्रश्न 13. मूल संख्या में वृद्धि करना, बढ़ाना अथवा योग करना है-
(A) जोड़
(B) घटाना
(C) गुणा
(D) भाग
Answer: (A) जोड़
प्रश्न 14. किसी भी संख्या के मान होते हैं-
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
Answer: (B) दो
प्रश्न 15. तीन अंकों की सबसे पहली संख्या हैं-
(A) 100
(B) 160
(C) 299
(D) 998
Answer: (A) 100

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2018

MCQ Quiz
प्रश्न 1. वर्णों के सार्थक समूह को कहते हैं-
(A) शब्द
(B) वाक्य
(C) वर्ग
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) शब्द
प्रश्न 2. अ, इ, उ, ऋ स्वर का प्रकार है-
(A) दीर्घ स्वर
(B) प्लुत स्वर
(C) हृस्व स्वर
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) हृस्व स्वर
प्रश्न 3. इस विराम चिह्न (!) को कहते हैं-
(A) प्रश्नवाचक
(B) अल्प विराम
(C) पूर्ण विराम
(D) विस्मय सूचक
Answer: (D) विस्मय सूचक
प्रश्न 4. ‘अतिवृष्टि’ का विलोम शब्द है-
(A) कुदृष्टि
(B) अनावृष्टि
(C) अपकर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) अनावृष्टि
प्रश्न 5. य, र, ल, व व्यंजन हैं-
(A) संयुक्त व्यंजन
(B) ऊष्म व्यंजन
(C) अन्तःस्थ व्यंजन
(D) स्पर्श व्यंजन
Answer: (C) अन्तःस्थ व्यंजन
प्रश्न 6. किसी भी संख्या के कितने मान होते हैं?
(A) चार
(B) एक
(C) दस
(D) दो
Answer: (D) दो
प्रश्न 7. गणित की मूल संक्रियाएँ हैं-
(A) गुणा - भाग
(B) जोड़ - घटाना
(C) जोड़ – घटाना – गुणा - भाग
(D) केवल जोड़
Answer: (C) जोड़ – घटाना – गुणा - भाग
प्रश्न 8. संख्या 8530 में सैकड़ा वाली संख्या बताइए-
(A) 8
(B) 5
(C) 3
(D) 0
Answer: (B) 5
प्रश्न 9. दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या है-
(A) 10
(B) 88
(C) 100
(D) 99
Answer: (D) 99
प्रश्न 10. पठन कितने प्रकार का होता है?
(A) चार
(B) दो
(C) पाँच
(D) तीन
Answer: (B) दो (सस्वर और मौन पठन)
प्रश्न 11. 'भ' वर्ण किस वर्ग में आता है?
(A) 'ट' वर्ग
(B) 'च' वर्ग
(C) 'प' वर्ग
(D) 'त' वर्ग
Answer: (C) 'प' वर्ग
प्रश्न 12. निम्न संख्याओं में अवरोही क्रम है-
(A) 20, 15, 10, 5, 2
(B) 20, 22, 24, 28, 30
(C) 20, 16, 32, 62, 72
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) 20, 15, 10, 5, 2
प्रश्न 13. किसी संख्या में शून्य (0) से गुणा करने पर प्राप्त गुणनफल होगा-
(A) दुगना
(B) चौगुना
(C) यथावत
(D) शून्य
Answer: (D) शून्य
प्रश्न 14. 'सम्मान' शब्द उदाहरण है-
(A) संयुक्त व्यंजन
(B) द्वित्व व्यंजन
(C) अनुनासिक व्यंजन
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (B) द्वित्व व्यंजन
प्रश्न 15. 'तुरंग' शब्द पर्यायवाची है-
(A) शेर
(B) ईश्वर
(C) घोड़ा
(D) मनुष्य
Answer: (C) घोड़ा

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2018 (ii)

MCQ Quiz
प्रश्न 1. पठन की प्रक्रिया में उचित आरोह-अवरोह का समावेश न होने का प्रमुख कारण है-
(A) शीघ्रता से पठन
(B) भाव को समझकर न पढ़ना
(C) अधिक तेज आवाज में पढ़ना
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2. लिखित भाषा के ध्वन्यात्मक पठन को कहते हैं-
(A) सस्वर पठन
(B) मौन पठन
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) सस्वर पठन
प्रश्न 3. वाक्य में निम्नलिखित गुण होते हैं-
(A) सार्थकता
(B) क्रमबद्धता
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) उपर्युक्त दोनों
प्रश्न 4. ‘क’ का उच्चारण स्थान है-
(A) तालु
(B) मूर्धा
(C) कण्ठ
(D) दन्त्य
Answer: (C) कण्ठ
प्रश्न 5. 'इच्छा' शब्द का पर्यायवाची है-
(A) आशा
(B) स्पृहा
(C) अभिलाषा
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 6. कोष्ठक चिह्न है-
(A) ( )
(B) { }
(C) [ ]
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 7. किसी कथन का विस्तार देने वाले विवरण को प्रारम्भ करने के लिए किस विवरण चिह्न का प्रयोग होता है?
(A) :-
(B) { }
(C) ।
(D) ?
Answer: (A) :-
प्रश्न 8. शुद्ध शब्द है-
(A) उज्जवल
(B) उजवल
(C) उज्वल
(D) उज्ज्वल
Answer: (D) उज्ज्वल
प्रश्न 9. जिन स्वरों का उच्चारण करते समय मुख पूरी तरह खुला रहता है, कहलाते हैं-
(A) संवृत् स्वर
(B) विवृत् स्वर
(C) अर्द्धसंवृत् स्वर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: (B) विवृत् स्वर
प्रश्न 10. शब्द की विशेषताएँ हैं-
(A) शब्दों के मेल से वाक्य बनता है
(B) वाक्यों में प्रयोग किए गए शब्द पद कहलाते हैं
(C) शब्दों के बिना भाषा का कोई अस्तित्व नहीं है
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11. दी गई संख्याओं का अवरोही क्रम होगा- 7854, 7846, 7864, 78
(A) 7864, 7854, 7846, 78
(B) 78, 7846, 7854, 7864
(C) 7864, 7846, 7854, 78
(D) 78, 7864, 7846, 7854
Answer: (A) 7864, 7854, 7846, 78
प्रश्न 12. संख्या पाँच (5) को शून्य (0) से गुणा करने पर गुणनफल प्राप्त होता है-
(A) शून्य (0)
(B) एक (1)
(C) पाँच (5)
(D) दस (10)
Answer: (A) शून्य (0)
प्रश्न 13. शून्य को किसी संख्या से भाग देने पर भागफल आता है-
(A) दस (10)
(B) दो (2)
(C) एक (1)
(D) शून्य (0)
Answer: (D) शून्य (0)
प्रश्न 14. पुस्तक प्रेस कारखाने में पिछले वर्ष 39,779 तथा वर्तमान में 46,759 पुस्तकें छपकर तैयार हुईं। कुल कितनी पुस्तकें छपीं?
(A) 6,980
(B) 86,538
(C) 39,779
(D) 1,175
Answer: (B) 86,538
प्रश्न 15. एक सैकड़े में कितनी दहाइयाँ होती हैं?
(A) 01
(B) 10
(C) 100
(D) 1000
Answer: (B) 10

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2019

MCQ Quiz
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से स्वर नहीं है-
(A) अ
(B) ई
(C) ऊ
(D) ञ्
Answer: (D) ञ्
प्रश्न 2. 'क्ष' वर्ण किन दो वर्णों के मिश्रण से बना है?
(A) क् + श्
(B) च् + छ
(C) क् + ष्
(D) छ् + अ
Answer: (C) क् + ष्
प्रश्न 3. निम्नलिखित में 'अयोगवाह' है-
(A) अ, आ
(B) इ, ई
(C) अं, अः
(D) ए, ऐ
Answer: (C) अं, अः
प्रश्न 4. वाक्य के गुण होते हैं-
(A) सार्थकता
(B) क्रमबद्धता
(C) योग्यता
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5. ‘मुझसे बैठा नहीं जाता’ उदाहरण है-
(A) कर्तृवाच्य का
(B) कर्मवाच्य का
(C) भाववाच्य का
(D) विधिवाच्य का
Answer: (C) भाववाच्य का
प्रश्न 6. उत्क्षिप्त वर्ण हैं-
(A) य, व
(B) ढ़, ड़
(C) ड, ढ
(D) ट, ठ
Answer: (B) ढ़, ड़
प्रश्न 7. श्वास के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण होता है-
(A) सघोष एवं अघोष
(B) अनुस्वार एवं अनुनासिक
(C) स्पर्श एवं ऊष्म
(D) अल्पप्राण एवं महाप्राण
Answer: (D) अल्पप्राण एवं महाप्राण
प्रश्न 8. भाषा का भेद है-
(A) लिखित
(B) मौखिक
(C) 'A' एवं 'B' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) 'A' एवं 'B' दोनों
प्रश्न 9. किसी वाक्य की पूर्णता पर विराम चिह्न लगता है-
(A) अल्प विराम चिह्न
(B) पूर्ण विराम चिह्न
(C) प्रश्नवाचक चिह्न
(D) लाघव चिह्न
Answer: (B) पूर्ण विराम चिह्न
प्रश्न 10. बिना सोचे-समझे अधिक खर्च करने वाले के लिए एक शब्द है-
(A) कृपण
(B) कंजूस
(C) अपव्ययी
(D) मितव्ययी
Answer: (C) अपव्ययी
प्रश्न 11. किसी संख्या के दाहिनी ओर शून्य रखने पर वह संख्या बढ़ जाती है-
(A) 10 गुना
(B) 20 गुना
(C) 2 गुना
(D) 5 गुना
Answer: (A) 10 गुना
प्रश्न 12. तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या होती है-
(A) 100
(B) 299
(C) 999
(D) 998
Answer: (C) 999
प्रश्न 13. 3478 में सैकड़े वाली संख्या है-
(A) 7
(B) 8
(C) 4
(D) 3
Answer: (C) 4
प्रश्न 14. दस तक के अंकों में सबसे छोटा अंक है-
(A) 1
(B) 0
(C) 2
(D) 3
Answer: (B) 0
प्रश्न 15. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है-
(A) अन्ताक्षरी
(B) अन्त्याक्षरी
(C) अन्तक्षरी
(D) अनताक्षरी
Answer: (B) अन्त्याक्षरी

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2020

MCQ Quiz
प्रश्न 1. क्ष, त्र, ज्ञ व्यंजन है-
(A) लुंठित
(B) ऊष्म
(C) संयुक्त
(D) उत्क्षिप्त
Answer: (C) संयुक्त
प्रश्न 2. जिन शब्दों में काम का होना या करना प्रकट होता है, उन्हें कहते हैं-
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) क्रिया
(D) विशेषण
Answer: (C) क्रिया
प्रश्न 3. जिन शब्दों के अर्थ समान होते हैं उन्हें कहते हैं-
(A) तत्सम शब्द
(B) पर्यायवाची शब्द
(C) विलोम शब्द
(D) विशेषण शब्द
Answer: (B) पर्यायवाची शब्द
प्रश्न 4. मुखाकृति के आधार पर स्वरों का वर्गीकरण है-
(A) अग्र स्वर
(B) पश्च स्वर
(C) संवृत् स्वर
(D) ये सभी
Answer: (D) ये सभी
प्रश्न 5. वे संख्याएँ जो 2 से पूर्ण रूप से विभाजित नहीं होती हैं, उन्हें कहते हैं-
(A) विषम संख्या
(B) भाज्य संख्या
(C) सम संख्या
(D) अपरिमेय संख्या
Answer: (A) विषम संख्या
प्रश्न 6. एक परिमेय संख्या को किस रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
(A) q ≠ 0
(B) p ≠ 0
(C) p/q
(D) कोई नहीं
Answer: (C) p/q
प्रश्न 7. शून्य की खोज कहाँ हुई थी?
(A) यूनान
(B) ब्रिटेन
(C) बेबिलोनिया
(D) भारत
Answer: (D) भारत
प्रश्न 8. 990 में 9 का स्थानीय मान है-
(A) 10
(B) 100
(C) दोनों
(D) कोई नहीं
Answer: (D) कोई नहीं
प्रश्न 9. "आँचल में है दूध और आँखों में पानी" यह कथन है-
(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) सुमित्रानन्दन पन्त
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) सुभद्राकुमारी चौहान
Answer: (A) मैथिलीशरण गुप्त
प्रश्न 10. 1 से 9 तक की संख्याओं का ज्ञान छोटे छात्रों को किन माध्यमों से कराया जाना चाहिए?
(A) खेल द्वारा
(B) कविता द्वारा
(C) मूर्त वस्तुओं द्वारा
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11. निम्नलिखित में दन्त्य व्यंजन है-
(A) क
(B) प
(C) ड
(D) न
Answer: (D) न
प्रश्न 12. सबसे छोटी सम अभाज्य संख्या है-
(A) 1
(B) 3
(C) 2
(D) 5
Answer: (C) 2
प्रश्न 13. 22 × 34 का गुणनफल है-
(A) 748
(B) 874
(C) 487
(D) कोई नहीं
Answer: (A) 748
प्रश्न 14. गणित की मूल संक्रियाएँ हैं-
(A) जोड़ - घटाना
(B) भाग - गुणा
(C) 'A' और 'B' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) 'A' और 'B' दोनों
प्रश्न 15. 'त' वर्ग का उच्चारण स्थान है-
(A) स्पर्श
(B) कंठ
(C) ओष्ठ
(D) दन्त
Answer: (D) दन्त

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2021

MCQ Quiz
प्रश्न 1. क्ष, त्र, ज्ञ व्यंजन हैं-
(A) लुण्ठित व्यंजन
(B) संयुक्त व्यंजन
(C) ऊष्म व्यंजन
(D) उत्क्षिप्त व्यंजन
Answer: (B) संयुक्त व्यंजन
प्रश्न 2. अनुनासिक चिह्न है-
(A) ँ
(B) :
(C) =
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) ँ
प्रश्न 3. गणित में मूल संक्रियाएँ हैं-
(A) 3 (तीन)
(B) 4 (चार)
(C) 6 (छः)
(D) 7 (सात)
Answer: (B) 4 (चार)
प्रश्न 4. समान वितरण करने की क्रिया कहलाती है-
(A) जोड़
(B) गुणा
(C) घटाना
(D) भाग
Answer: (D) भाग
प्रश्न 5. सही कथन है-
(A) भाज्य x भाजक = भागफल + शेषफल
(B) 5 + 5 + 5 + 5 + 5 + 5 में 5 गुणज है
(C) किसी संख्या में अंकों का स्थानीय मान और आंकिक मान सदैव समान ही रहेगा
(D) विषम संख्याएँ 2 से भाज्य होती हैं
Answer: (B) 5 + 5 + 5 + 5 + 5 + 5 में 5 गुणज है
प्रश्न 6. 445 में 4 के स्थानीय मानों का अन्तर होगा-
(A) शून्य
(B) 396
(C) 360
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) 360
प्रश्न 7. सही सुमेल है-
(A) कण्ठ्य - क वर्ग
(B) दन्तव्य - प वर्ग
(C) ओष्ठ्य - च वर्ग
(D) तालव्य - त वर्ग
Answer: (A) कण्ठ्य - क वर्ग
प्रश्न 8. भाषा शिक्षण में शारीरिक समस्याएँ हैं-
(A) दृष्टि दोष
(B) श्रवण दोष
(C) उच्चारण दोष
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 9. ओष्ठाकृति के आधार पर स्वर होते हैं-
(A) वृत्ताकार
(B) अवृत्ताकार
(C) 'A' और 'B' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) 'A' और 'B' दोनों
प्रश्न 10. निम्न में से चित्र लिपि है-
(A) चीनी लिपि
(B) तमिल लिपि
(C) गुजराती लिपि
(D) बंगाली लिपि
Answer: (A) चीनी लिपि
प्रश्न 11. 2, 3, 5, 7 संख्याएँ हैं-
(A) प्राकृत संख्या
(B) अभाज्य संख्या
(C) परिमेय संख्या
(D) अपरिमेय संख्या
Answer: (B) अभाज्य संख्या
प्रश्न 12. महाप्राण वर्ण हैं-
(A) क, ग
(B) च, ज
(C) ख, घ
(D) प, ब
Answer: (C) ख, घ
प्रश्न 13. कविता छन्दोमय रचना है- यह कथन किसका है?
(A) आचार्य वामन
(B) कार्लाइल
(C) जानसन
(D) मिल्टन
Answer: (A) आचार्य वामन
प्रश्न 14. एक परिमेय संख्या को किस रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
(A) q ≠ 0
(B) p/q
(C) p ≠ 0
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) p/q
प्रश्न 15. व्यंजन 'त', 'थ', 'द', 'ध' अवयव हैं-
(A) कण्ठ
(B) तालु
(C) दन्त
(D) ओष्ठ
Answer: (C) दन्त

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2022

MCQ Quiz
प्रश्न 1. श्र अक्षर बना है-
(A) स् + र
(B) ष् + र
(C) श् + र
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (C) श् + र
प्रश्न 2. स्वर के भेद हैं-
(A) 3
(B) 2
(C) 4
(D) 5
Answer: (A) 3 (हृस्व, दीर्घ, प्लुत)
प्रश्न 3. 'च' उच्चारण स्थान है-
(A) कण्ठ
(B) जिह्वा
(C) तालु
(D) दन्त
Answer: (C) तालु
प्रश्न 4. जिन शब्दों के अर्थ समान होते हैं, उन्हें कहते हैं-
(A) पर्यायवाची शब्द
(B) त्रुटि समानार्थ शब्द
(C) तत्सम शब्द
(D) विलोम शब्द
Answer: (A) पर्यायवाची शब्द
प्रश्न 5. शुद्ध शब्द है-
(A) उज्वल
(B) उज्जवल
(C) उज्ज्वल
(D) उज्वल
Answer: (C) उज्ज्वल
प्रश्न 6. शून्य को किसी संख्या से भाग देने पर भागफल आता है-
(A) 10
(B) 02
(C) 01
(D) 00
Answer: (D) 00
प्रश्न 7. भाग की संक्रियाएँ होती हैं-
(A) भाज्य
(B) भाजक
(C) भागफल
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 8. आरोही क्रम है-
(A) 8, 6, 4, 2
(B) 19, 17, 15, 13
(C) 7, 9, 11, 13
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) 7, 9, 11, 13
प्रश्न 9. 475 में 4 स्थान है-
(A) इकाई
(B) दहाई
(C) सैकड़ा
(D) हजार
Answer: (C) सैकड़ा
प्रश्न 10. निदेशक चिह्न है-
(A) ;
(B) !
(C) -
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) -
प्रश्न 11. 22 x 34 का गुणनफल बताइए-
(A) 748
(B) 874
(C) 487
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) 748
प्रश्न 12. भाषा शिक्षण में शारीरिक समस्याएँ हैं-
(A) दृष्टिकोण
(B) उच्चारण दोष
(C) श्रवण दोष
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 13. वे संख्याएँ जो 2 से पूर्ण रूप से विभाजित नहीं होती हैं, उन्हें कहते हैं-
(A) विषम संख्या
(B) भाज्य संख्या
(C) पूर्णांक संख्या
(D) अपरिमेय संख्या
Answer: (A) विषम संख्या
प्रश्न 14. श्रुतलेख का अर्थ है-
(A) सुन्दर लेख
(B) सुनकर लिखना
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) सुनकर लिखना
प्रश्न 15. किसी लेख या रचना के अन्त में चिह्न प्रयुक्त करते हैं-
(A) योग चिह्न
(B) समता चिह्न
(C) इतिश्री
(D) उद्धरण
Answer: (C) इतिश्री (समाप्ति सूचक)

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2023

MCQ Quiz
प्रश्न 1. ष वर्ण का उच्चारण स्थान है-
(A) स्पर्श
(B) कण्ठ
(C) ओष्ठ
(D) मूर्धा
Answer: (D) मूर्धा
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से स्वर नहीं है-
(A) इ
(B) ओ
(C) उ
(D) क
Answer: (D) क
प्रश्न 3. संयुक्त व्यंजन है-
(A) ख
(B) क्ष
(C) प
(D) फ
Answer: (B) क्ष
प्रश्न 4. वर्ण कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
Answer: (A) 2 (स्वर और व्यंजन)
प्रश्न 5. 'ज्ञ' वर्ण किन दो वणों के मेल से बना है?
(A) ग् + य
(B) ग् + ञ
(C) ज् + ञ
(D) ज् + य
Answer: (C) ज् + ञ
प्रश्न 6. निम्नलिखित में 'अयोगवाह' है-
(A) अ, आ
(B) इ, ई
(C) अं, अः
(D) ए, ऐ
Answer: (C) अं, अः
प्रश्न 7. 'आर्य' का विलोम है-
(A) अन्त
(B) अनार्य
(C) अति
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) अनार्य
प्रश्न 8. 'इड़ा' पर्यायवाची है-
(A) सरस्वती
(B) गणेश
(C) रात्रि
(D) प्रातः
Answer: (A) सरस्वती
प्रश्न 9. वे संख्याएँ जो 2 से पूर्ण रूप से विभाजित नहीं होती हैं, उन्हें कहते हैं-
(A) भाज्य संख्या
(B) पूर्णांक संख्या
(C) विषम संख्या
(D) अपरिमेय संख्या
Answer: (C) विषम संख्या
प्रश्न 10. निम्नलिखित में परिमेय संख्या है-
(A) 5/4
(B) 2 (1/2)
(C) 'A' और 'B' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) 'A' और 'B' दोनों
प्रश्न 11. निम्नलिखित में से आरोही क्रम है-
(A) 3, 6, 9, 12
(B) 2, 3, 4, 1
(C) 11, 9, 7, 5
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) 3, 6, 9, 12
प्रश्न 12. गुण्य को जिस राशि से गुणा किया जाता है, उस राशि को कहते हैं-
(A) गुणक
(B) गुणनफल
(C) गुणा
(D) शेषफल
Answer: (A) गुणक
प्रश्न 13. 9687 में 9 का स्थान है-
(A) हजार
(B) सैकड़ा
(C) दहाई
(D) इकाई
Answer: (A) हजार
प्रश्न 14. 'मोर' शब्द का समानार्थी है-
(A) चित्रांग
(B) माधुरी
(C) शिखी
(D) विविधा
Answer: (C) शिखी
प्रश्न 15. गणित की मूल संक्रियाएँ हैं-
(A) 8
(B) 4
(C) 14
(D) 3
Answer: (B) 4

आरंभिक स्तर.....बहुविकल्पीय प्रश्न-2025

MCQ Quiz
प्रश्न 1. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द का प्रकार नहीं है-
(A) तद्भव
(B) तत्सम
(C) देशी
(D) योगरूड़
Answer: (D) योगरूड़
प्रश्न 2. उक्षिप्त व्यंजन कहलाते हैं-
(A) ड़, ढ़
(B) य, व
(C) र, ल
(D) श, ह
Answer: (A) ड़, ढ़
प्रश्न 3. 'मुझसे बैठा नहीं जाता' वाच्य का उदाहरण है-
(A) भाववाच्य
(B) कर्मवाच्य
(C) कर्तृवाच्य
(D) उभयवाच्य का
Answer: (A) भाववाच्य
प्रश्न 4. निम्न में से एक परिमेय संख्या है-
(A) q ≠ 0
(B) p/z
(C) p ≠ 0
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (A) q ≠ 0
प्रश्न 5. श्वाँस के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण होता है-
(A) सघोष एवं अघोष
(B) स्पर्श एवं ऊष्म
(C) अल्पप्राण एवं महाप्राण
(D) अनुस्वार एवं अनुनासिक
Answer: (C) अल्पप्राण एवं महाप्राण
प्रश्न 6. किसी संख्या के दाहिनी ओर शून्य रखने पर वह संख्या बढ़ जाती है-
(A) 5 गुना
(B) 2 गुना
(C) 20 गुना
(D) 10 गुना
Answer: (D) 10 गुना
प्रश्न 7. 'तुरंग' शब्द का पर्यायवाची है-
(A) शेर
(B) घोड़ा
(C) हाथी
(D) मोर
Answer: (B) घोड़ा
प्रश्न 8. देवनागरी लिपि नहीं होती है-
(A) हिन्दी भाषा की
(B) संस्कृत भाषा की
(C) गुजराती भाषा की
(D) मराठी भाषा की
Answer: (C) गुजराती भाषा की
प्रश्न 9. शुद्ध वर्तनीयुक्त शब्द है-
(A) अन्त्याक्षरी
(B) अन्ताक्षरी
(C) अन्तक्षरी
(D) अनताक्षरी
Answer: (A) अन्त्याक्षरी
प्रश्न 10. सोच-समझकर खर्च करने वाले को कहते हैं-
(A) कृपण
(B) अपव्ययी
(C) कंजूस
(D) मितव्ययी
Answer: (D) मितव्ययी
प्रश्न 11. संख्या 4547 में 5 का अंकित मान है-
(A) 500
(B) 5
(C) 50
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) 5
प्रश्न 12. 'उपकार' का विलोम है-
(A) परोपकार
(B) सदाचार
(C) अपकार
(D) कदाचार
Answer: (C) अपकार
प्रश्न 13. तीन अंकों की सबसे पहली संख्या होती है-
(A) 999
(B) 101
(C) 190
(D) 100
Answer: (D) 100
प्रश्न 14. ‘वसन’ शब्द का अर्थ है-
(A) कपड़ा
(B) बुरी आदत
(C) तीर
(D) ये सभी
Answer: (A) कपड़ा
प्रश्न 15. "लेखन एक शारीरिक क्रिया है जिसमें बालकों के हाथों को गतिविधियाँ करनी पड़ती है।" यह कथन है-
(A) सुकरात
(B) प्लेटो
(C) माण्टेसरी
(D) एनी बेसेण्ट
Answer: (C) माण्टेसरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top