UP DElEd 2nd Semester प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास बहुविकल्पीय प्रश्न 2015-2025

UP DElEd 2nd Sem : प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, MCQ 2015-2025

DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas MCQ (2015–2025): इस पोस्ट में आपको 2015 से 2025 तक के सभी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) Quiz Form में दिए गए हैं, ताकि आप कम समय में ज्यादा से ज्यादा रिवीजन कर सकें। हर प्रश्न के साथ सही उत्तर भी दिया गया है, जिससे आपकी तैयारी और मजबूत होगी।

अगर आप परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं, तो इन पिछले वर्षों के प्रश्नों को जरूर प्रैक्टिस करें, क्योंकि ये आपको exam pattern, question level और important topics को समझने में काफी मदद करेंगे।

अगर आप smart तरीके से इन प्रश्नों की तैयारी करते हैं, तो अच्छे marks लाना मुश्किल नहीं बल्कि काफी आसान हो जाता है।

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2015

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. देश में संविधान लागू किया गया-
(A) 26 जनवरी, 1948
(B) 26 जनवरी, 1950
(C) 15 अगस्त, 1950
(D) 15 अगस्त, 1947
✔ सही उत्तर: (B) 26 जनवरी, 1950
प्रश्न 2. निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किस धारा में है?
(A) धारा 45
(B) धारा 25
(C) धारा 28
(D) धारा 46
✔ सही उत्तर: (A) धारा 45
प्रश्न 3. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी का प्रवेश कब प्रारम्भ हुआ था?
(A) 1613
(B) 1618
(C) 1609
(D) 1600
✔ सही उत्तर: (D) 1600
प्रश्न 4. वुड का घोषणा-पत्र किस वर्ष आया?
(A) 1852 में
(B) 1853 में
(C) 1842 में
(D) 1854 में
✔ सही उत्तर: (D) 1854 में
प्रश्न 5. राष्ट्रीय शिक्षा आयोग का गठन हुआ-
(A) 1937-38 में
(B) 1857-58 में
(C) 1964-66 में
(D) 1952-53 में
✔ सही उत्तर: (C) 1964-66 में
प्रश्न 6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सम्पूर्ण भारत में निम्नलिखित शैक्षिक संरचना को अपनाये जाने का सुझाव दिया-
(A) 10 + 2 + 4
(B) 10 + 2 + 3
(C) 10 + 2 + 2
(D) 10 + 2 + 1
✔ सही उत्तर: (B) 10 + 2 + 3
प्रश्न 7. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के अन्तर्गत प्रारम्भिक शिक्षा को अनिवार्य एवं निःशुल्क बनाने हेतु कौन-सी योजना लागू है?
(A) सर्वोदय विद्यालय
(B) व्यावहारिक शिक्षा
(C) साक्षरता कार्यक्रम
(D) ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड
✔ सही उत्तर: (D) ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड
प्रश्न 8. स्कूल चलो अभियान अंग है-
(A) साक्षरता का
(B) सर्वशिक्षा अभियान का
(C) मुक्त विद्यालय शिक्षा का
(D) निरक्षरता का
✔ सही उत्तर: (B) सर्वशिक्षा अभियान का
प्रश्न 9. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड का उद्देश्य है—
(A) कक्षा के सभी बोर्ड काले रंग के होना
(B) कक्षा में ब्लैक बोर्ड को साफ करना
(C) प्राथमिक विद्यालयों को न्यूनतम शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराना
(D) सभी कक्षाओं को ब्लैक बोर्ड उपलब्ध कराना
✔ सही उत्तर: (C) प्राथमिक विद्यालयों को न्यूनतम शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराना
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश में मिड-डे-मील योजना कब आरम्भ हुई?
(A) 1990-91
(B) 1995-96
(C) 1997-98
(D) 1999-2000
✔ सही उत्तर: (B) 1995-96
प्रश्न 11. कस्तूरबा गाँधी विद्यालय योजना सम्बन्धित है-
(A) प्राथमिक शिक्षा से
(B) उच्च शिक्षा से
(C) प्राथमिक बालिका शिक्षा से
(D) माध्यमिक शिक्षा से
✔ सही उत्तर: (C) प्राथमिक बालिका शिक्षा से (कक्षा 6 से 8)
प्रश्न 12. प्रो. यशपाल समिति का गठन भारत सरकार द्वारा किया गया-
(A) सन् 1990 में
(B) सन् 1991 में
(C) सन् 1992 में
(D) सन् 1993 में
✔ सही उत्तर: (C) सन् 1992 में
प्रश्न 13. सर्वशिक्षा अभियान को आयु वर्ग क्या है?
(A) 4-9 वर्ष
(B) 4-11 वर्ष
(C) 6-13 वर्ष
(D) 6-14 वर्ष
✔ सही उत्तर: (D) 6-14 वर्ष
प्रश्न 14. "बहुत से व्यक्तियों को थोड़ा-सा ज्ञान देने की अपेक्षा थोड़े से व्यक्तियों को बहुत-सा ज्ञान देना अच्छा है।" यह किसका मत था?
(A) मैकाले का
(B) आर्थर मेथ्यू का
(C) फ्रांसिस बार्डिन का
(D) मिशनरियों का
✔ सही उत्तर: (A) मैकाले का
प्रश्न 15. सम्पूर्ण साक्षरता अभियान का प्रेरक वाक्य है-
(A) एक पढ़ाए एक
(B) एक पढ़ाए दो
(C) दो पढ़ाए एक
(D) सब पढ़ाए सब
✔ सही उत्तर: (A) एक पढ़ाए एक

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2016

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. शिक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में स्वीकार किया गया-
(A) 1 अप्रैल 2009 को
(B) 1 अप्रैल 2010 को
(C) 8 अप्रैल 2011 को
(D) 5 अप्रैल 2009 को
✔ सही उत्तर: (B) 1 अप्रैल 2010 को
प्रश्न 2. शिक्षा को किसी निश्चित स्तर तक सभी लोगों को अनिवार्य एवं निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराना है-
(A) सामाजीकरण
(B) सार्वभौमीकरण
(C) मानवीकरण
(D) विद्यालयीकरण
✔ सही उत्तर: (B) सार्वभौमीकरण
प्रश्न 3. बेसिक शिक्षा अधिनियम 1972 का उद्देश्य है-
(A) अधिक से अधिक विद्यालय खोलना
(B) छात्रवृत्ति की व्यवस्था करना
(C) मिड-डे मील की व्यवस्था करना
(D) शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन
✔ सही उत्तर: (D) शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन
प्रश्न 4. प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएँ सुलभ कराने की योजना है-
(A) मिड-डे मील योजना
(B) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना
(C) आंगनबाड़ी योजना
(D) शिक्षा गारण्टी योजना
✔ सही उत्तर: (B) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना
प्रश्न 5. स्वतन्त्रता के समय देश में कितने प्रतिशत जनसंख्या साक्षर थी?
(A) 40 प्रतिशत
(B) 14 प्रतिशत
(C) 32 प्रतिशत
(D) 60 प्रतिशत
✔ सही उत्तर: (B) 14 प्रतिशत
प्रश्न 6. विद्यालय स्तर पर शिशुओं की माँस-पेशियों का विकास होता है-
(A) वार्तालाप से
(B) पठन अभ्यास से
(C) सृजनात्मक क्रियाकलापों से
(D) मानसिक अभ्यास से
✔ सही उत्तर: (C) सृजनात्मक क्रियाकलापों से
प्रश्न 7. ‘सर्व शिक्षा अभियान’ कितने आयु वर्ग के बच्चों की शैक्षिक व्यवस्था से सम्बन्धित है-
(A) 0 से 3 आयु वर्ग
(B) 3 से 6 आयु वर्ग
(C) 6 से 10 आयु वर्ग
(D) 6 से 14 आयु वर्ग
✔ सही उत्तर: (D) 6 से 14 आयु वर्ग
प्रश्न 8. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना किस वर्ग की बालिकाओं के लिए है-
(A) SC/ST के लिए
(B) OBC के लिए
(C) अल्पसंख्यक वर्ग के लिए
(D) उपर्युक्त सभी वर्गों के लिए
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी वर्गों के लिए
प्रश्न 9. सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त है-
(A) राज्य सरकार द्वारा
(B) राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा
(C) केन्द्र सरकार द्वारा
(D) ग्राम पंचायत द्वारा
✔ सही उत्तर: (B) राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा
प्रश्न 10. कितने अन्तराल के उपरान्त पाठ्यचर्या के पुनर्विकास एवं समीक्षा का प्रावधान है-
(A) 5 वर्ष बाद
(B) 6 वर्ष बाद
(C) 8 वर्ष बाद
(D) 10 वर्ष बाद
✔ सही उत्तर: (A) 5 वर्ष बाद
प्रश्न 11. महात्मा गाँधी ने बुनियादी तालीम या बेसिक शिक्षा का प्रस्ताव रखा था-
(A) सन् 1920 में
(B) सन् 1942 में
(C) सन् 1937 में
(D) सन् 1947 में
✔ सही उत्तर: (C) सन् 1937 में
प्रश्न 12. माध्यमिक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. लक्ष्मण स्वामी मुदालियर
(B) डॉ. दौलत सिंह कोठारी
(C) डॉ. यशपाल
(D) डॉ. राधाकृष्णन
✔ सही उत्तर: (A) डॉ. लक्ष्मण स्वामी मुदालियर
प्रश्न 13. बच्चों को स्वतन्त्र रूप से विकसित होने के अवसर दिए जाने चाहिए-
(A) प्राथमिक विद्यालय
(B) माध्यमिक विद्यालय
(C) पूर्व माध्यमिक विद्यालय
(D) पूर्व प्राथमिक विद्यालय
✔ सही उत्तर: (D) पूर्व प्राथमिक विद्यालय
प्रश्न 14. ‘प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न पोषाहार वितरण योजना’ कब से आरम्भ की गई-
(A) 15 अगस्त, 1995 से
(B) 15 अगस्त, 1997 से
(C) 15 अगस्त, 1999 से
(D) 15 अगस्त, 2000 से
✔ सही उत्तर: (A) 15 अगस्त, 1995 से
प्रश्न 15. 'ह्रास' की समस्या से आशय है-
(A) अनियमित उपस्थिति
(B) बच्चों का अनुत्तीर्ण होना
(C) बीच में ही विद्यालय छोड़कर बच्चे का चला जाना
(D) गाँव छोड़कर शहर जाना
✔ सही उत्तर: (C) बीच में ही विद्यालय छोड़कर बच्चे का चला जाना

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2016 (ii)

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. पटेल एक्ट सम्बन्धित है-
(A) निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के विरोध से
(B) अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा पर बने कानून से
(C) प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक व परिमाणात्मक वृद्धि से
(D) पूर्व प्राथमिक शिक्षा से
✔ सही उत्तर: (B) अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा पर बने कानून से
प्रश्न 2. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF 2005) के अनुसार मार्गदर्शक सिद्धान्त में निहित है-
(A) पाठ्यचर्या का संवर्धन पाठ्यपुस्तक पर केंद्रित करना।
(B) पाठ्यक्रम के कुछ उपविषयों को रटन्त प्रणाली से मुक्त करना।
(C) विद्यालय में प्राप्त ज्ञान को बाहरी दुनिया से जोड़ना
(D) कक्षा की गतिविधियों को परीक्षा में कम महत्त्व देना
✔ सही उत्तर: (C) विद्यालय में प्राप्त ज्ञान को बाहरी दुनिया से जोड़ना
प्रश्न 3. गोखले विधेयक प्रस्तुत किया गया था-
(A) 16 मार्च 1910
(B) 16 मार्च 1911
(C) 20 मार्च 1911
(D) 20 अप्रैल 1910
✔ सही उत्तर: (B) 16 मार्च 1911
प्रश्न 4. हण्टर कमीशन के समक्ष प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य व निःशुल्क करने का प्रस्ताव किसने रखा-
(A) दादा भाई नौरोजी ने
(B) महात्मा गाँधी ने
(C) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने
(D) जवाहर लाल नेहरू ने
✔ सही उत्तर: (A) दादा भाई नौरोजी ने
प्रश्न 5. प्रच्य-पाश्चात्य विवाद का जन्म हुआ-
(A) हण्टर आयोग से
(B) 1813 के आज्ञापत्र से
(C) मैकाले के विवरण पत्र से
(D) वुड के आदेश पत्र से
✔ सही उत्तर: (B) 1813 के आज्ञापत्र से
प्रश्न 6. शिक्षा आयोग 1964 - 66 के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. ए. लक्ष्मणस्वामी मुदालियर
(B) श्री एम. टी व्यास
(C) श्री डी एस कोठारी
(D) डॉ. ताराचन्द
✔ सही उत्तर: (C) श्री डी एस कोठारी
प्रश्न 7. राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना संचालित की गई-
(A) आठवीं पंचवर्षीय योजना में
(B) नवीं पंचवर्षीय योजना में
(C) दसवीं पंचवर्षीय योजना में
(D) ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में
✔ सही उत्तर: (B) नवीं पंचवर्षीय योजना में
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया-
(A) वर्ष 2001 से
(B) वर्ष 2002 से
(C) वर्ष 2003 से
(D) वर्ष 2004 से
✔ सही उत्तर: (B) वर्ष 2002 से
प्रश्न 9. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की स्थापना के बाद सर्वप्रथम सम्पूर्ण साक्षरता अभियान की घोषणा की गई-
(A) केरल राज्य में
(B) राजस्थान में
(C) मध्य-प्रदेश में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) केरल राज्य में
प्रश्न 10. पूर्व प्राथमिक शिक्षा सम्बन्धित है-
(A) 0 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(B) 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(C) 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(D) 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए
✔ सही उत्तर: (B) 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए
प्रश्न 11. यशपाल समिति का गठन किया गया-
(A) वर्ष 1990 में
(B) वर्ष 1991 में
(C) वर्ष 1992 में
(D) वर्ष 1993 में
✔ सही उत्तर: (C) वर्ष 1992 में
प्रश्न 12. बुनियादी शिक्षा से सम्बन्धित नहीं है-
(A) महात्मा गाँधी
(B) जाकिर हुसैन
(C) बी. जी. खेर
(D) एस. के. सिन्हा
✔ सही उत्तर: (D) एस. के. सिन्हा
प्रश्न 13. पोषाहार वितरण योजना का उद्देश्य नहीं है-
(A) बच्चों का ठहराव तथा वृद्धि करना
(B) बच्चों को स्वस्थ एवं पुष्ट बनाना
(C) शिक्षा में अपव्यय तथा अवरोधन को कम करना
(D) कुपोषण की समस्या को दूर करना
✔ सही उत्तर: (D) कुपोषण की समस्या को दूर करना (यह एक परिणाम है, मुख्य प्रत्यक्ष उद्देश्य नहीं)
प्रश्न 14. शिमला शिक्षा सम्मेलन (1901) का आयोजन किया गया-
(A) लॉर्ड ऑकलेण्ड द्वारा
(B) लॉर्ड कर्जन द्वारा
(C) लॉर्ड रिपन द्वारा
(D) लॉर्ड विलियम बैटिक द्वारा
✔ सही उत्तर: (B) लॉर्ड कर्जन द्वारा
प्रश्न 15. शिक्षा को समवर्ती सूची में स्थान दिया गया-
(A) 1970 ई. में
(B) 1975 ई. में
(C) 1976 ई. में
(D) 1980 ई. में
✔ सही उत्तर: (C) 1976 ई. में

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2017

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की स्थापना हुई थी-
(A) सन् 1950 में
(B) सन् 1988 में
(C) सन् 1948 में
(D) सन् 2000 में
✔ सही उत्तर: (B) सन् 1988 में
प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश में "सभी के लिये शिक्षा परियोजना" लागू की गयी-
(A) 5 अक्टूबर, 1993 से
(B) 20 जनवरी, 1995 से
(C) 31 नवम्बर, 2000 से
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) 5 अक्टूबर, 1993 से
प्रश्न 3. जब कोई बालक किसी भी अवस्था में प्राथमिक शिक्षा पूर्ण किये बिना ही विद्यालय छोड़कर चला जाता है, तो यह कहलाता है-
(A) अक्रोध
(B) पृथक्करण
(C) ह्रास
(D) विभाजन
✔ सही उत्तर: (C) ह्रास (अपव्यय)
प्रश्न 4. 1960-61 में जनजातियों की शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु गठित कमेटी के अध्यक्ष थे-
(A) राममूर्ति
(B) राधाकृष्णन
(C) डी. एस. कोठारी
(D) श्री यू. एन. ढेबर
✔ सही उत्तर: (D) श्री यू. एन. ढेबर
प्रश्न 5. निस्पदन सिद्धान्त किसने दिया था-
(A) हण्टर ने
(B) मैकाले ने
(C) वुड ने
(D) फ्रांसिस ने
✔ सही उत्तर: (B) मैकाले ने
प्रश्न 6. मैकाले ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था-
(A) सन् 1835 में
(B) सन् 1833 में
(C) सन् 1831 में
(D) सन् 1854 में
✔ सही उत्तर: (A) सन् 1835 में
प्रश्न 7. वैदिक शिक्षा का प्रमुख संस्कार था-
(A) उपनयन संस्कार
(B) उपसम्पदा संस्कार
(C) प्रवज्जा संस्कार
(D) विस्मिल्लाह संस्कार
✔ सही उत्तर: (A) उपनयन संस्कार
प्रश्न 8. प्रारम्भिक शिक्षा प्रारम्भ होती है-
(A) शैशवावस्था से
(B) बाल्यावस्था से
(C) किशोरावस्था से
(D) युवावस्था से
✔ सही उत्तर: (B) बाल्यावस्था से
प्रश्न 9. "शिक्षा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करती है" यह कथन है-
(A) स्वामी विवेकानन्द का
(B) स्वामी दयानन्द का
(C) अरस्तू का
(D) राजाराम मोहन राय का
✔ सही उत्तर: (C) अरस्तू का
प्रश्न 10. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) शारीरिक विकास
(B) मानसिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) सांवेगिक विकास
✔ सही उत्तर: (C) सर्वांगीण विकास
प्रश्न 11. बालक का मस्तिष्क कोरी स्लेट की तरह है। यह कथन है-
(A) रूसो का
(B) एडम्स का
(C) नन का
(D) अरस्तू का
✔ सही उत्तर: (A) रूसो का
प्रश्न 12. मदरसों में शिक्षा का माध्यम था-
(A) अरबी
(B) उर्दू
(C) फारसी
(D) संस्कृत
✔ सही उत्तर: (C) फारसी
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन-सी योजना 15 अगस्त, 1995 से आरम्भ की गई थी-
(A) सर्व शिक्षा अभियान
(B) पोषाहार वितरण योजना (MDM)
(C) राष्ट्रीय साक्षरता मिशन
(D) डी.पी.ई.पी.
✔ सही उत्तर: (B) पोषाहार वितरण योजना (MDM)
प्रश्न 14. भारतीय शिक्षा का महाधिकार पत्र (Magna Carta) कहा जाता है-
(A) वुड के घोषणा पत्र को
(B) सार्जेंट योजना को
(C) कर्जन योजना को
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) वुड के घोषणा पत्र को
प्रश्न 15. कोठारी आयोग ने बालिका शिक्षा सम्बन्धी सुझाव दिया था-
(A) लोकमत निर्माण का
(B) अंशकालिक रोजगार की व्यवस्था
(C) मुफ्त पाठ्य सामग्री की व्यवस्था
(D) उपर्युक्त सभी का
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी का

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2018

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान संविधान की किस धारा में है?
(A) धारा 25
(B) धारा 28
(C) धारा 45
(D) धारा 46
✔ सही उत्तर: (C) धारा 45
प्रश्न 2. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम किस वर्ष बना है?
(A) सन् 2000 में
(B) सन् 2009 में
(C) सन् 2014 में
(D) सन् 2015 में
✔ सही उत्तर: (B) सन् 2009 में
प्रश्न 3. चार्ल्स ग्राण्ट के शैक्षिक प्रयास थे-
(A) भारत में विद्यालयों की स्थापना
(B) अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करना
(C) 'A' व 'B' दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
✔ सही उत्तर: (C) 'A' व 'B' दोनों
प्रश्न 4. निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत चौथे अध्याय में शिक्षकों के दायित्व दिये गये हैं-
(A) नियमित समय से स्कूल में उपस्थित होना
(B) पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाना और उसे निर्धारित समय में पूरा करना
(C) प्रत्येक बच्चे की सीखने की योग्यता का आकलन करना
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5. हण्टर कमीशन कहते हैं-
(A) भारतीय शिक्षा आयोग
(B) माध्यमिक शिक्षा आयोग
(C) राष्ट्रीय शिक्षा आयोग
(D) मुदालियर आयोग
✔ सही उत्तर: (A) भारतीय शिक्षा आयोग (1882)
प्रश्न 6. कोठारी आयोग का गठन हुआ-
(A) 1935-36
(B) 1952-53
(C) 1954-55
(D) 1964-66
✔ सही उत्तर: (D) 1964-66
प्रश्न 7. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) की घोषणा के पश्चात् आचार्य राममूर्ति समिति ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था-
(A) 16 दिसम्बर, 1990 में
(B) 15 सितम्बर, 1989 में
(C) 6 अप्रैल, 1987 में
(D) 15 अगस्त, 1968 में
✔ सही उत्तर: (A) 16 दिसम्बर, 1990 में
प्रश्न 8. प्रो. यशपाल समिति से पूर्व किस समिति ने छात्रों पर पढ़ाई का बोझ के लिए चिन्ता व्यक्त की?
(A) पटेल समिति
(B) N.C.E.R.T. कार्यदल
(C) आचार्य राममूर्ति समिति
(D) उपर्युक्त तीनों ने
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त तीनों ने
प्रश्न 9. N.C.F., 2005 के अन्तर्गत पुनरीक्षित गुणवत्ता विजन के सन्दर्भ में निम्न दृष्टिकोण चिह्नित किये गये हैं-
(A) बच्चों के प्रति दृष्टिकोण
(B) शिक्षक की भूमिका एवं शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण
(C) शिक्षण विद्या के प्रति दृष्टिकोण
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 10. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड कब आरम्भ हुआ?
(A) 1964-65 में
(B) 1987-88 में
(C) 1995-96 में
(D) 2001-2002 में
✔ सही उत्तर: (B) 1987-88 में
प्रश्न 11. स्कूल चलो अभियान में किस कक्षा तक के बच्चों को आकर्षित करने की योजना थी?
(A) कक्षा 1 से 8 तक
(B) कक्षा नर्सरी से 5 तक
(C) कक्षा 6 से 11 तक
(D) कक्षा 2 से 5 तक
✔ सही उत्तर: (A) कक्षा 1 से 8 तक
प्रश्न 12. स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम (विद्यालय शिक्षा की तैयारी) में निम्न क्षेत्रों पर बल दिया गया है-
(A) वैयक्तिक एवं सामाजिक तैयारी
(B) शैक्षिक तैयारी
(C) मनोरंजनात्मक, सृजनात्मक तथा शाब्दिक, अशाब्दिक भाषा कौशल
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 13. राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (N.C.L.P.) संचालित की गई-
(A) नवीं पंचवर्षीय योजना में
(B) आठवीं पंचवर्षीय योजना में
(C) सातवीं पंचवर्षीय योजना में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) नवीं पंचवर्षीय योजना में
प्रश्न 14. 'पोषाहार वितरण योजना' को निम्न विचार से प्रारम्भ किया गया-
(A) नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए
(B) समुदाय को शामिल करने के लिए
(C) शिक्षकों को व्यस्त करने के लिए
(D) रोजगार बढ़ाने के लिए
✔ सही उत्तर: (A) नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए
प्रश्न 15. ह्रास एवं अवरोध को रोकने के लिए तथा सम्प्राप्ति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन के अधीन कौन-सी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं?
(A) छात्रवृत्ति
(B) विद्यालय मध्याह्न भोजन
(C) निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, ड्रेस
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2019

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. बाल अधिकार का प्रस्ताव पारित किया-
(A) संयुक्त राष्ट्र संघ
(B) भारत सरकार
(C) यूनेस्को
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) संयुक्त राष्ट्र संघ
प्रश्न 2. शिक्षा को संविधान की किस अनुसूची में रखा गया है?
(A) केन्द्रीय सूची
(B) राज्य सूची
(C) समवर्ती सूची
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (C) समवर्ती सूची
प्रश्न 3. भारत में आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(A) चार्ल्स ग्राण्ट
(B) क्लाइव
(C) बैटिंग
(D) कार्नवालिस
✔ सही उत्तर: (A) चार्ल्स ग्राण्ट
प्रश्न 4. निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 किस अनुच्छेद के द्वारा बनाया गया है?
(A) 21 क
(B) 27
(C) 29 ग
(D) 23 क
✔ सही उत्तर: (A) 21 क
प्रश्न 5. वुड का घोषणा-पत्र किस वर्ष आया?
(A) 1857
(B) 1889
(C) 1854
(D) 1851
✔ सही उत्तर: (C) 1854
प्रश्न 6. देश के प्रत्येक जनपद में डायट की स्थापना की संस्तुति किस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गयी?
(A) 1986
(B) 1978
(C) 1981
(D) 1991
✔ सही उत्तर: (A) 1986
प्रश्न 7. निस्पन्दन या छनाई सिद्धान्त के प्रतिपादक थे-
(A) बैंटिंक
(B) आकलैण्ड
(C) मैकाले
(D) एडम स्मिथ
✔ सही उत्तर: (C) मैकाले
प्रश्न 8. सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने से सम्बन्धित है-
(A) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड
(B) नवोदय विद्यालय
(C) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद्
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 9. ह्रास की समस्या से क्या आशय है?
(A) कक्षा में अनियमित उपस्थिति
(B) बच्चों का अनुत्तीर्ण हो जाना
(C) बीच में ही विद्यालय छोड़कर बच्चे का चला जाना
(D) बच्चे का गाँव से पलायन।
✔ सही उत्तर: (C) बीच में ही विद्यालय छोड़कर बच्चे का चला जाना
प्रश्न 10. BEP क्या है?
(A) बेसिक शिक्षा परियोजना
(B) जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम
(C) विद्यालय शिक्षा की तैयारी कार्यक्रम
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) बेसिक शिक्षा परियोजना
प्रश्न 11. मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य है-
(A) बच्चों के नामांकन में वृद्धि करना
(B) बच्चों को विद्यालय में पूरे समय तक रोके रखना
(C) स्कूल आने के लिए प्रेरित करना
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 12. भारत सरकार ने सन् 1992 में संशोधित कार्यान्वयन कार्यक्रम को कितने खण्डों में बाँटा है?
(A) 10 खण्डों में
(B) 23 खण्डों में
(C) 15 खण्डों में
(D) 8 खण्डों में
✔ सही उत्तर: (B) 23 खण्डों में
प्रश्न 13. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना का सुझाव दिया था-
(A) राममूर्ति समीक्षा समिति, 1990
(B) यशपाल, 1993
(C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986
(D) राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1968
✔ सही उत्तर: (C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986
प्रश्न 14. एन.पी.ई.जी.ई.एल. में किस कक्षा की अपवंचित लड़कियों के अध्ययन करने का प्रावधान है?
(A) 2 से 4
(B) 1 से 8
(C) 3 से 5
(D) 4 से 7
✔ सही उत्तर: (B) 1 से 8
प्रश्न 15. जनशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत कौन-सी संस्थाएँ वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं?
(A) यू.एन.डी.पी.
(B) यू.एन.एस.पी.ए.
(C) यूनीसेफ
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2020

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. निम्न में कौन-सा अनुच्छेद अल्पसंख्यक वर्गों के हितों के संरक्षण से सम्बन्धित है?
(A) अनुच्छेद 45
(B) अनुच्छेद 21
(C) अनुच्छेद 29 (A)
(D) अनुच्छेद 17
✔ सही उत्तर: (C) अनुच्छेद 29 (A)
प्रश्न 2. 6-14 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा को 'मौलिक अधिकार' किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया?
(A) 82वाँ
(B) 85वाँ
(C) 86वाँ
(D) 87वाँ
✔ सही उत्तर: (C) 86वाँ
प्रश्न 3. केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड किसके नाम से जाना जाता है?
(A) बेसिक शिक्षा योजना के नाम से
(B) सार्जेण्ट योजना के नाम से
(C) हण्टर कमीशन के नाम से
(D) हांग समिति के नाम से
✔ सही उत्तर: (B) सार्जेण्ट योजना के नाम से
प्रश्न 4. उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान कहाँ स्थित है?
(A) लखनऊ में
(B) दिल्ली में
(C) वाराणसी में
(D) प्रयागराज में
✔ सही उत्तर: (D) प्रयागराज में
प्रश्न 5. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 कब लागू हुआ?
(A) मार्च 2010
(B) अप्रैल 2010
(C) जुलाई 2010
(D) मई 2010
✔ सही उत्तर: (B) अप्रैल 2010
प्रश्न 6. निम्न आयोगों का सही क्रम बताइए- (a) हण्टर आयोग (b) राधाकृष्णन आयोग (c) वुड डिस्पैच (d) कोठारी आयोग
(A) a b c d
(B) a c b d
(C) c a b d
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (C) c a b d (वुड 1854, हण्टर 1882, राधाकृष्णन 1948, कोठारी 1964)
प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश में मिड-डे-मील योजना कब लागू की गई?
(A) 11 सितम्बर, 2004
(B) 1 सितम्बर, 2004
(C) 29 सितम्बर, 2004
(D) 14 सितम्बर, 2004
✔ सही उत्तर: (B) 1 सितम्बर, 2004 (यह प्रश्न 2015 और 2025 में भी पूछा गया है, जहां विकल्प के अनुसार उत्तर 1995-96 दिया गया है।) ऐतिहासिक रूप से, केंद्र द्वारा यह योजना 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई थी। उत्तर प्रदेश में पके-पकाए भोजन की व्यवस्था (Mid-Day Meal) 1 सितम्बर 2004 से ही शुरू हुई थी।
प्रश्न 8. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना भारत सरकार द्वारा कब प्रारम्भ की गई?
(A) 2004
(B) 2005
(C) 2006
(D) 2007
✔ सही उत्तर: (A) 2004
प्रश्न 9. 'जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम' की क्या विशेषता है?
(A) शिक्षा में सबकी भागीदारी
(B) शिक्षा में बराबरी पर बल
(C) नये शैक्षणिक प्रयोग
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 10. अध्यापक शिक्षा हेतु नियामक संस्था है-
(A) NCTE
(B) NCERT
(C) CTE
(D) MHRD
✔ सही उत्तर: (A) NCTE
प्रश्न 11. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या, 2005 के प्रारम्भ का अंश रबीन्द्रनाथ टैगोर के किस निबन्ध से लिया गया?
(A) सभ्यता और संस्कृति
(B) सभ्यता और प्रगति
(C) सभ्यता और समाज
(D) सभ्यता और मानव
✔ सही उत्तर: (B) सभ्यता और प्रगति
प्रश्न 12. 1992 में गठित यशपाल समिति किससे सम्बन्धित है?
(A) स्कूली छात्रों के बोझ को कम करने से
(B) उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से
(C) व्यवसायिक शिक्षा से
(D) तकनीकी शिक्षा से
✔ सही उत्तर: (A) स्कूली छात्रों के बोझ को कम करने से
प्रश्न 13. 'छनाई का सिद्धान्त' किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?
(A) विलियम वुड
(B) लॉर्ड कर्जन
(C) लॉर्ड मैकाले
(D) माइकल सैडलर
✔ सही उत्तर: (C) लॉर्ड मैकाले
प्रश्न 14. नवोदय विद्यालय की स्थापना किसकी संस्तुति पर की गई?
(A) कोठारी आयोग
(B) माध्यमिक शिक्षा आयोग
(C) नई शिक्षा नीति (1986)
(D) यशपाल समिति
✔ सही उत्तर: (C) नई शिक्षा नीति (1986)
प्रश्न 15. जब कोई बालक किसी भी अवस्था में प्राथमिक शिक्षा पूर्ण किये बिना ही विद्यालय छोड़कर चला जाता है, तो यह कहलाता है-
(A) अवरोध
(B) पृथक्करण
(C) अपव्यय
(D) विभाजन
✔ सही उत्तर: (C) अपव्यय (ह्रास)

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2022

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. राज्य को, 6-14 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से प्राप्त होता है?
(A) अनुच्छेद 19 (A)
(B) अनुच्छेद 20 (A)
(C) अनुच्छेद 21 (A)
(D) अनुच्छेद 29 (A)
✔ सही उत्तर: (C) अनुच्छेद 21 (A)
प्रश्न 2. प्राथमिक स्तर पर मातृ भाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने का दायित्व राज्य का है, किस अनुच्छेद में उल्लेख है?
(A) अनुच्छेद 21 (A)
(B) अनुच्छेद 350
(C) अनुच्छेद 350 (A)
(D) अनुच्छेद 45
✔ सही उत्तर: (C) अनुच्छेद 350 (A)
प्रश्न 3. बाल अधिकार का प्रस्ताव पारित किया-
(A) यूनेस्को
(B) संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)
(C) भारत सरकार
(D) उ. प्र. सरकार
✔ सही उत्तर: (B) संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)
प्रश्न 4. भारतीय संविधान में शिक्षा विषय है-
(A) संघ सूची का
(B) राज्य सूची का
(C) समवर्ती सूची का
(D) स्वतन्त्र विषय है
✔ सही उत्तर: (C) समवर्ती सूची का
प्रश्न 5. वुड घोषणा पत्र किस वर्ष भेजा गया?
(A) 1852
(B) 1851
(C) 1853
(D) 1854
✔ सही उत्तर: (D) 1854
प्रश्न 6. 1882 के पहले शिक्षा आयोग की अध्यक्षता किसने की?
(A) वुड
(B) मैकाले
(C) कोठारी
(D) हण्टर
✔ सही उत्तर: (D) हण्टर
प्रश्न 7. अध्यापक शिक्षा हेतु नियामक संस्था है-
(A) CTE
(B) NCTE
(C) MHRD
(D) NCERT
✔ सही उत्तर: (B) NCTE
प्रश्न 8. बेसिक शिक्षा अधिनियम पारित हुआ-
(A) 1974
(B) 1972
(C) 1985
(D) 1980
✔ सही उत्तर: (B) 1972
प्रश्न 9. किस योजना का शुभारम्भ 15 अगस्त, 1995 से किया गया?
(A) सर्व शिक्षा अभियान
(B) पोषाहार वितरण योजना
(C) राष्ट्रीय साक्षरता मिशन
(D) डी.पी.ई.पी.
✔ सही उत्तर: (B) पोषाहार वितरण योजना
प्रश्न 10. मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य है-
(A) बच्चों के नामांकन में वृद्धि करना
(B) बच्चों को विद्यालय में पूरे समय तक रोके रखना
(C) स्कूल आने के लिए प्रेरित करना
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11. सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने से सम्बन्धित है-
(A) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड
(B) नवोदय विद्यालय
(C) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 12. कस्तूरबा गाँधी विद्यालय योजना का क्षेत्र है-
(A) शहरी
(B) नगरीय
(C) ग्रामीण
(D) मेट्रो
✔ सही उत्तर: (C) ग्रामीण
प्रश्न 13. BEP क्या है?
(A) बेसिक शिक्षा परियोजना
(B) जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम
(C) विद्यालय शिक्षा की तैयारी कार्यक्रम
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) बेसिक शिक्षा परियोजना
प्रश्न 14. 'शिमला शिक्षा सम्मेलन (1901)'का आयोजन किया गया-
(A) लॉर्ड ऑकलैण्ड द्वारा
(B) लॉर्ड रिपन द्वारा
(C) लॉर्ड कर्जन द्वारा
(D) लॉर्ड विलियम बैटिक द्वारा
✔ सही उत्तर: (C) लॉर्ड कर्जन द्वारा
प्रश्न 15. भारत में आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(A) चार्ल्स ग्राण्ट
(B) क्लाइव
(C) बैंटिक
(D) कार्नवालिस
✔ सही उत्तर: (A) चार्ल्स ग्राण्ट

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2023

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. कलकत्ता में मदरसा की स्थापना किसने की थी?
(A) मैकाले ने
(B) विलियम बैंटिक ने
(C) वारेन हेस्टिंग
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (C) वारेन हेस्टिंग, 1781 में
प्रश्न 2. किसे राष्ट्रीय शिक्षा आयोग भी कहते है?
(A) राधाकृष्णन आयोग
(B) मुदालियर आयोग
(C) कोठारी आयोग
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (C) कोठारी आयोग, 1964-66
प्रश्न 3. भारतीय शिक्षा आयोग का गठन किया गया था?
(A) 1880 में
(B) 1882 में
(C) 1890 में
(D) 1892 में
✔ सही उत्तर: (B) 1882 में, हंटर कमीशन को ही भारतीय शिक्षा आयोग कहा जाता है।
प्रश्न 4. 'गोखले विधेयक' प्रस्तुत किया गया था-
(A) 16 मार्च 1911
(B) 20 मार्च 1911
(C) 16 मार्च 1912
(D) 20 अप्रैल 1919
✔ सही उत्तर: (A) 16 मार्च 1911
प्रश्न 5. शिक्षा आयोग 1964-66 के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. ए. लक्ष्मणस्वामी मुदालियर
(B) श्री एम.टी. व्यास
(C) श्री डी.एस. कोठारी
(D) डॉ. ताराचन्द
✔ सही उत्तर: (C) श्री डी.एस. कोठारी
प्रश्न 6. प्राच्य-पाश्चात्य विवाद का जन्म हुआ-
(A) हण्टर आयोग से
(B) 1813 के आज्ञापत्र से
(C) मैकाले के विवरण पत्र से
(D) वुड के आदेश पत्र से
✔ सही उत्तर: (B) 1813 के आज्ञापत्र से
प्रश्न 7. शिक्षा को समवर्ती सूची में स्थान दिया गया-
(A) 1970 ई. में
(B) 1975 ई. में
(C) 1976 ई. में
(D) 1980 ई. में
✔ सही उत्तर: (C) 1976 ई. में
प्रश्न 8. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किसके द्वारा की गयी?
(A) विलियम बैंटिक
(B) लार्ड वेलेजली
(C) चार्ल्स ग्रांट
(D) इरविन
✔ सही उत्तर: (B) लार्ड वेलेजली
प्रश्न 9. निस्पंदन सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे?
(A) चार्ल्स ग्रांट
(B) लार्ड मैकाले
(C) लार्ड वेलेजली
(D) लार्ड विलियम बैंटिक
✔ सही उत्तर: (B) लार्ड मैकाले
प्रश्न 10. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड कब आरम्भ हुआ-
(A) 1985-86
(B) 1986-87
(C) 1987-88
(D) 1988-89
✔ सही उत्तर: (C) 1987-88
प्रश्न 11. शिक्षा छनाई का सिद्धान्त लागू किया गया-
(A) उच्च वर्ग की शिक्षा हेतु
(B) जन शिक्षा हेतु
(C) अंग्रेजो की शिक्षा हेतु
(D) छात्रों की शिक्षा हेतु
✔ सही उत्तर: (A) उच्च वर्ग की शिक्षा हेतु
प्रश्न 12. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम कब बना-
(A) 2005
(B) 2008
(C) 2009
(D) 2011
✔ सही उत्तर: (C) 2009
प्रश्न 13. कस्तूरबा गाँधी विद्यालय योजना का सम्बन्ध है-
(A) प्राथमिक शिक्षा से
(B) प्राथमिक बालिका शिक्षा से
(C) माध्यमिक शिक्षा से
(D) माध्यमिक बालिका शिक्षा से
✔ सही उत्तर: (B) प्राथमिक बालिका शिक्षा से (कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय (KGBV) मुख्य रूप से उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की लड़कियों के लिए होते हैं, जिन्हें अक्सर 'प्राथमिक बालिका शिक्षा' के व्यापक दायरे में गिना जाता है।)
प्रश्न 14. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया?
(A) 1903
(B) 1905
(C) 1904
(D) 1908
✔ सही उत्तर: (C) 1904
प्रश्न 15. कलकत्ता एवं बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना का आदर्श किसे बनाया गया-
(A) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को
(B) आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को
(C) लंदन विश्वविद्यालय को
(D) पेरिस विश्वविद्यालय को
✔ सही उत्तर: (C) लंदन विश्वविद्यालय को

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास MCQ 2025

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. जब कोई बालक किसी भी अवस्था में प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण किए बिना ही विद्यालय छोड़कर चला जाता है, तो कहलाता है-
(A) अवरोध
(B) ह्रास
(C) पृथक्करण
(D) अपव्यय
✔ सही उत्तर: (B & D) दोनों, अगर एक चुनना हो तो ह्रास को चुनेंगे।
प्रश्न 2. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) लखनऊ
(B) भुवनेश्वर
(C) मद्रास
(D) नई दिल्ली
✔ सही उत्तर: (D) नई दिल्ली
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश में 'मिड-डे-मील' योजना का शुभारम्भ किस वर्ष हुआ?
(A) 1990-91
(B) 1997-98
(C) 1995-96
(D) 1999-2000
✔ सही उत्तर: (C) 1995-96
प्रश्न 4. निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम-2009 कितने अध्यायों में विभक्त है?
(A) चार
(B) दो
(C) सात
(D) तीन
✔ सही उत्तर: (C) सात
प्रश्न 5. नवोदय विद्यालय की स्थापना किस आयोग/नीति की संस्तुति पर की गयी?
(A) कोठारी आयोग (1964-66)
(B) माध्यमिक शिक्षा आयोग (1952)
(C) नई शिक्षा नीति (1986)
(D) नई शिक्षा नीति (1968)
✔ सही उत्तर: (C) नई शिक्षा नीति (1986)
प्रश्न 6. शिक्षक-शिक्षा हेतु नियामक संस्था है-
(A) NCTE
(B) NCERT
(C) GTE
(D) MHRD
✔ सही उत्तर: (A) NCTE
प्रश्न 7. शिक्षा को किस 'सूची' में रखा गया है?
(A) केन्द्रीय सूची
(B) समवर्ती सूची
(C) राज्य सूची
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (B) समवर्ती सूची
प्रश्न 8. "सरकार को समाज के उच्च वर्गों में उच्च शिक्षा का प्रसार करना चाहिए, जिनके पास अध्ययन के लिए अवकाश है और जिनकी संस्कृति जनता में छनकर पहुँचती है।" यह कथन किस सिद्धान्त की पुष्टि करता है।
(A) निष्यन्दन का सिद्धान्त
(B) पुनर्बलन का सिद्धान्त
(C) प्राच्य-पाश्चात्य विवाद
(D) हण्टर आयोग
✔ सही उत्तर: (A) निष्यन्दन का सिद्धान्त
प्रश्न 9. राष्ट्रीय शिक्षा आयोग (1964-66) अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(A) मुदालियर आयोग
(B) कोठारी आयोग
(C) राधा कृष्णन
(D) हण्टर कमीशन
✔ सही उत्तर: (B) कोठारी आयोग
प्रश्न 10. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना का क्षेत्र है-
(A) ग्रामीण
(B) नगरीय
(C) (A) और (B) दोनों
(D) मेट्रो
✔ सही उत्तर: (A) ग्रामीण
प्रश्न 11. "सम्पूर्ण साक्षरता अभियान" का प्रेरक वाक्य है-
(A) एक पढ़ाये एक
(B) एक पढ़ाये दो
(C) दो पढ़ायें एक
(D) सब पढ़ाये सब
✔ सही उत्तर: (A) एक पढ़ाये एक
प्रश्न 12. स्कूली शिक्षा के 'शैक्षिक बोझ' को कम करने से सम्बन्धित समिति के अध्यक्ष है-
(A) प्रो. यशपाल
(B) प्रो. डी. एस. कोठारी
(C) प्रो. बी. के. पासी
(D) डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन
✔ सही उत्तर: (A) प्रो. यशपाल
प्रश्न 13. लार्ड कर्जन ने 'शिमला-शिक्षा सम्मेलन' का आयोजन कब किया?
(A) सन् 1901
(B) सन् 1900
(C) सन् 1904
(D) सन् 1905
✔ सही उत्तर: (A) सन् 1901
प्रश्न 14. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 की समीक्षा के लिए श्री राममूर्ति की अध्यक्षता में समिति का गठन कब किया गया?
(A) सन् 1992
(B) सन् 1990
(C) सन् 1988
(D) सन् 1968
✔ सही उत्तर: (B) सन् 1990
प्रश्न 15. बाल अधिकार का प्रस्ताव पारित किया-
(A) संयुक्त राष्ट्र संघ
(B) यूनेस्को
(C) भारत सरकार
(D) विश्व बैंक
✔ सही उत्तर: (A) संयुक्त राष्ट्र संघ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top