Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 : यदि आप UP DElEd (Diploma in Elementary Education) के छात्र हैं और 2nd Semester की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार रहेगा। इस पोस्ट में हमने “वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा” विषय का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया है। आप इसे ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और साथ ही PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की समझ मिलती है और यह भी पता चलता है कि किन टॉपिक्स से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही, नियमित अभ्यास से आपकी तैयारी और भी मजबूत हो जाती है।
विश्लेषण के आधार पर देखा गया है कि UP DElEd परीक्षा में लगभग 60–70% प्रश्न पिछले वर्षों के पेपर्स से मिलते-जुलते होते हैं। इसलिए इन प्रश्न पत्रों को हल करना आपकी सफलता के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. “मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है” यह कथन हैं
(A) टैगोर का
(B) अरस्तू का
(C) विवेकानन्द का
(D) महात्मा गाँधी का
2. ‘दूरस्थ शिक्षा‘ का नाम नहीं है-
(A) मुक्त अधिगम
(B) सह शिक्षा
(C) बाहरी अध्ययन
(D) पत्राचार शिक्षा।
3. बौद्धकालीन शिक्षा में ‘प्रव्रज्या संस्कार‘ कितने वर्ष के बालक को दिया जाता है-
(A) आठ वर्ष के
(B) बारह वर्ष के
(C) दस वर्ष के
(D) ग्यारह वर्ष के।
4. वर्धा में ‘अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन‘ आयोजित हुआ-
(A) सन् 1940 में
(B) सन् 1937 में
(C) सन् 1950 में
(D) सन् 1948 में
5. ‘प्रकृतिवाद‘ की प्रमुख शिक्षण विधि है-
(A) करके सीखना
(B) खेल द्वारा सीखना
(C) स्वानुभव द्वारा सीखना
(D) उपर्युक्त सभी
6. गाँधी जी के दर्शन के अनुसार छात्रों की क्रियाशीलता के लिए पाठ्यक्रम में आवश्यक है-
(A) इतिहास
(B) भूगोल
(C) हस्तकला
(D) उपर्युक्त सभी
7. ‘डेमोक्रेसी एण्ड एजूकेशन‘ पुस्तक के लेखक हैं-
(A) फ्रॉबेल
(B) रूसो
(C) जॉन डीवी
(D) डॉ. मारिया मॉण्टेसरी
8. “समान गुणवत्ता वाले स्कूलों की समान रूप से सभी को उपलब्धि ‘समान अवसर‘ का एक महत्वपूर्ण घटक है” यह कथन है-
(A) एनिस का
(B) प्लेटो का
(C) लुइस क्रिसवर्ग का
(D) रायबर्न का
9. अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा प्रावधान किया गया-
(A) अनुच्छेद-48
(B) अनुच्छेद-44
(C) अनुच्छेद–45
(D) अनुच्छेद-41
10. ‘जनसंख्या शिक्षा‘ आवश्यक है-
(A) जीवन-स्तर एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए
(B) सबको रोजगार देने के लिए
(C) पाठ्यक्रम के विषय बढ़ाने के लिए
(D) बालश्रम को बढ़ावा देने के लिए
11. ‘राष्ट्रीय जनसंख्या नीति‘ की घोषणा की गयी-
(A) 16 अप्रैल, 1976 को
(B) 10 मार्च, 1975 को
(C) 20 जनवरी, 1980 को
(D) 9 सितम्बर, 1985 को
12. ‘पर्यावरण दिवस‘ मनाया जाता है-
(A) 10 जून
(B) 04 जून
(C) 05 जून
(D) 08 जून
13. बच्चों में मूल्यों के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है-
(A) पास-पड़ोस की
(B) परिवार की
(C) मित्रों की
(D) समाज की
14. ‘राष्ट्रीय सद्भावना‘ को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक है-
(A) जातिवाद
(B) प्रान्तीयता
(C) साम्प्रदायिकता
(D) उपर्युक्त सभी
15. बालश्रमिक बनने का मुख्य कारण नहीं है-
(A) अत्यधिक गरीबी
(B) जनसंख्या वृद्धि
(C) अशिक्षा
(D) प्रतिस्पर्धा
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. वैदिक साहित्य में शिक्षा शब्द का प्रयोग किन अर्थों में किया गया है?
17. बौद्धकालीन शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या था?
18. शिक्षा में प्रयोजनवाद के जन्मदाता कौन हैं?
19. ‘सर्वोत्तम शिक्षा वही है जो सम्पूर्ण सृष्टि से हमारे जीवन का सामंजस्य स्थापित करती है। यह कथन किसका है?
20. बालकों को ‘बाल देवो भव‘ की संज्ञा किसने दी थी?
21. माण्टेसरी की शिक्षण विधि कितने भागों में विभाजित है?
22. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ?
23. ‘राष्ट्रीय जनसंख्या नीति‘ का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
24. जल प्रदूषण दूर करने के दो उपाय लिखिए।
25. ‘पर्यावरण संरक्षण अधिनियम‘ कब लागू किया गया?
26. भूमण्डलीय ताप वृद्धि किसे कहते हैं?
27. बालिका शिक्षा की दो प्रमुख समस्याएँ लिखिए।
28. किन्हीं चार मानवीय मूल्यों का उल्लेख कीजिए।
29. जनसंचार के चार ‘यंत्रीकृत साधनों‘ के नाम लिखिए।
30. फ्रॉबेल द्वारा किस शिक्षण विधि का प्रतिपादन किया गया?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. राष्ट्रीय जीवन में शिक्षा के विभिन्न कार्य क्या हैं?
32. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
33. प्रकृतिवाद के अनुसार शिक्षक की भूमिका व शिक्षण विधियों पर प्रकाश डालिए।
34. गाँधी जी के शिक्षा-दर्शन को स्पष्ट करते हुए उनके शैक्षिक सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
35. “विद्यालय समाज का लघु रूप है।‘ स्पष्ट कीजिए।
36. सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका क्या है?
37. बालश्रम के प्रमुख कारण एवं इसके निवारण के उपायों का उल्लेख कीजिए।
38. ‘रेडियोधर्मी प्रदूषण‘ किसे कहते हैं तथा इससे क्या हानियाँ हैं?
39. पर्यावरण के प्रति छात्रों को जागरुक बनाने में शिक्षक की क्या भूमिका है?
40. मानवीय मूल्यों के विकास में विद्यालय की क्या भूमिका है?
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
अगर आप UP DElEd 2nd Semester वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इनके माध्यम से आपको यह समझने में आसानी होती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
अक्सर यह देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक पेपर का सामना करते हैं। इसका मुख्य कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का बेहतर अंदाजा हो जाता है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रशिक्षु को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सलाह देंगे कि इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे स्वयं हल करने का प्रयास भी करें। जब आप प्रश्नों को खुद हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी के वास्तविक स्तर का पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधारने का अवसर मिल जाता है।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 का अभ्यास जरूर करें और इसे PDF के रूप में डाउनलोड करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016
Q1. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 की PDF कैसे प्राप्त करें?
आप इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आसानी से UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) की PDF प्राप्त कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 किस परीक्षा से जुड़ा हुआ है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) के द्वितीय सेमेस्टर के वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016 के लिए समय और अंक कितने निर्धारित होते हैं?
इस पेपर के लिए सामान्यतः 2 घंटे का समय निर्धारित होता है और इसका कुल पूर्णांक 50 अंक होता है।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्रों से तैयारी करना सच में फायदेमंद है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की सही जानकारी मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ से देख सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर आसानी से देख सकते हैं।





