UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) : यदि UP DElEd के द्वितीय सेमेस्टर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह आर्टिकल बेहद उपयोगी है। यहाँ आपको “वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा” विषय का पुराना प्रश्न पत्र दिया गया है, जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं और PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
किसी भी प्रतियोगी या शैक्षणिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए Previous Year Question Papers का अभ्यास बहुत जरूरी माना जाता है। इससे आपको परीक्षा का लेवल, प्रश्नों का प्रकार और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है।
UP DElEd परीक्षा के पिछले रुझानों को देखने पर पता चलता है कि लगभग 60 से 70 प्रतिशत प्रश्न पुराने पेपर्स से ही आते हैं। ऐसे में यदि आप इनका सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी काफी हद तक मजबूत हो सकती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. दिवास्वप्न पुस्तक के लेखक है-
(A) गिजूभाई
(B) महात्मा गाँधी
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) सर्वपल्ली राधाकृष्णन
2. निम्नलिखित में से कौन सी अनौपचारिक शिक्षा की विशेषता है-
(A) स्थान निश्चित नहीं होता
(B) स्वतन्त्र होती है
(C) समय निश्चित नहीं होता
(D) उपर्युक्त सभी
3. संविधान में किस भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला है-
(A) हिन्दी
(B) अंग्रेजी
(C) उर्दू
(D) फारसी
4. ‘शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।’ यह कथन है-
(A) जॉन लॉक का
(B) जॉन डीवी का
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर का
(D) महात्मा गाँधी का
5. ‘शिक्षा‘ शब्द का शाब्दिक अर्थ है-
(A) अन्तर्निहित शक्तियों का विकास करना
(B) बहिर्मुखी शक्तियों का विकास
(C) शारीरिक विकास करना
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. ‘दूरवर्ती शिक्षा’ को कहते हैं-
(A) पत्राचार-शिक्षा
(B) स्वतन्त्र अध्ययन
(C) दूरस्थ शिक्षा
(D) उपर्युक्त सभी
7. शिक्षण के तीन केन्द्र बिन्दु है-
(A) अध्यापक, बालक और पाठ्यक्रम
(B) विषय, अध्यापक, श्यामपट्ट
(C) पुस्तकें, बालक और अध्यापक
(D) बालक, बालिकाएँ और अध्यापक
8. शिक्षण को रोचक और प्रभावशाली बना देती हैं-
(A) चित्रकला
(B) विज्ञान
(C) शिक्षण में प्रयुक्त युक्तियाँ
(D) लेखन की कला
9. शिक्षा एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा बालक अपनी जन्मजात शक्तियों को अभिव्यक्त करता है। यह कथन है-
(A) जॉन डीवी का
(B) फ्रॉबेल का
(C) रूसो का
(D) मॉण्टेसरी का
10. मारिया मॉन्टेसरी भारत आई-
(A) 1909 में
(B) 1919 में
(C) 1929 में
(D) 1939 में
11. जनसंख्या शिक्षा में सबसे अधिक उत्तरदायित्व है-
(A) अभिभावकों का
(B) समाज का
(C) शिक्षकों का
(D) राष्ट्र का
12. शिक्षा के अधिकार के क्रियान्वयन की प्रमुख चुनौती है-
(A) प्रशिक्षित शिक्षकों का अभाव
(B) दोषपूर्ण पाठ्यक्रम
(C) शासकीय उदासीनता
(D) उपर्युक्त सभी
13. पाठयोजना का निर्माण आवश्यक है-
(A) छात्रों को पढ़ने की प्रेरणा हेतु
(B) छात्र को भटकने से बचाने हेतु
(C) शिक्षक को छात्र के विषय में सूचित करने हेतु
(D) शिक्षण को योजनाबद्ध करने हेतु
14. परिवार के द्वारा बालकों को प्राप्त होती है-
(A) जीवन व्यवहार की शिक्षा
(B) जीविकोपार्जन की शिक्षा
(C) पारस्परिक सहयोग की शिक्षा
(D) उपर्युक्त सभी
15. वैदिक कालीन (गुरुकुल) शिक्षा किस जीवन दर्शन पर आधारित थी-
(A) प्रकृतिवाद
(B) समाजवाद
(C) आदर्शवाद
(D) व्यवहारवाद
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
16. टैगोर को किस धारणा में विश्वास था?
17. फ्रॉबेल की किन्हीं दो प्रमुख रचनाओं के नाम लिखिए।
18. ‘जनसंख्या शिक्षा‘ की कोई एक परिभाषा लिखिए।
19. दूरस्थ शिक्षा की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
20. ‘अनौपचारिक शिक्षा‘ के उद्देश्य लिखिए।
21. ‘मल्टीमीडिया‘ क्या है?
22. ‘बौद्धकालीन-शिक्षा‘ की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
23. ‘आदर्शवाद‘ के प्रमुख प्रवर्तकों के नाम लिखिए।
24. स्वामी विवेकानन्द के बचपन का नाम लिखिए।
25. टैगोर ने ‘शान्ति निकेतन‘ विद्यालय की स्थापना कब और कहाँ की?
26. ‘जनसंख्या शिक्षा‘ का मुख्य लक्ष्य बताइए।
27. पर्यावरण प्रदूषण का अर्थ बताइए।
28. ‘बुनियादी शिक्षा‘ का प्रारम्भ किसने किया?
29. ‘प्लेटो‘ द्वारा स्थापित संस्था का नाम क्या था?
30. ‘राज्य‘ से क्या अभिप्राय है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. “शिक्षा एक त्रिभुजी प्रक्रिया है।” स्पष्ट कीजिए।
32. वैदिक कालीन शिक्षा की विशेषताएँ लिखिए।
33. ‘प्रयोजनवाद‘ के किन्हीं चार गुण एवं उनके दोषों का उल्लेख कीजिए।
34. शिक्षक और शिक्षार्थी के सम्बन्ध में रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचारों को संक्षेप में लिखिए।
35. जल-प्रदूषण को नियन्त्रित करने के किन्हीं चार उपायों का वर्णन कीजिए।
36. ‘पर्यावरण संरक्षण‘ में विद्यालय की भूमिका के बारे में लिखिए।
37. ‘बालश्रम’ किस प्रकार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा में बाधक है? स्पष्ट कीजिए।
38. समाजिक परिवर्तन में शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यालयों की भूमिका पर अपने विचार लिखिए।
39. फ्रॉबेल के अनुसार शिक्षा के क्या उद्देश्य है?
40. जनसंचार माध्यमों की बढ़ती भूमिका एवं उसके प्रभावों को अपने शब्दों में लिखिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha विषय की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है। इसके माध्यम से आपको यह समझने में सहायता मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
यह भी देखा गया है कि प्रत्येक सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक पेपर का सामना करते हैं। इसका प्रमुख कारण यह होता है कि उन्हें परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं मिल पाती। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा हो जाता है, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना काफी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य के साथ BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रशिक्षु को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सुझाव देंगे कि इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे स्वयं हल करने का प्रयास अवश्य करें। जब आप प्रश्नों को खुद हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार सकते हैं।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में डाउनलोड करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii)
Q1. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) PDF कैसे डाउनलोड करें?
आप इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आसानी से UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे निर्धारित होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।





