UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 : यदि आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर (2nd Semester) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। इस आर्टिकल में UP DElEd Second Semester के वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप यहाँ पढ़ सकते हैं और PDF Format में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
किसी भी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बहुत जरूरी होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझ में आता है और यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं तथा किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
UP DElEd परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी ज्ञात हुआ है कि प्रत्येक वर्ष लगभग 60–70% प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का सही ढंग से अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी मजबूत हो सकती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. राधाकृष्णन आयोग की संस्तुतियां सम्बन्धित थी-
(A) उच्च शिक्षा से
(B) माध्यमिक शिक्षा से
(C) प्राथमिक शिक्षा से
(D) तकनीकी शिक्षा से
2. वैदिक कालीन शिक्षा किस दर्शन पर आधारित थी-
(A) प्रकृतिवाद
(B) आदर्शवाद
(C) समाजवाद
(D) व्यवहारवाद
3. दर्शनशास्त्र अत्यन्त ही________ है।
(A) नवीन
(B) प्राचीन
(C) आधुनिक
(D) उपरोक्त सभी
4. “प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा” नामक पुस्तक के लेखक है-
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) गिजू भाई बधेका
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) महात्मा गाँधी
5. 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था का वर्णन संविधान के किस धारा के अन्तर्गत किया गया है-
(A) 45
(B) 49
(C) 26
(D) 50
6. मूल्यों के विकास का सम्बन्ध किस पक्ष में होता है-
(A) ज्ञानात्मक
(B) कौशलात्मक
(C) भावात्मक
(D) मनोगत्यात्मक
7. मनुष्यों में मूल्य के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है-
(A) आर्थिक पक्ष
(B) परिवार
(C) भौतिक सुविधाएं
(D) विदेशी मित्र
8. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) शारीरिक विकास
(B) मानसिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) नैतिक विकास
9. मदरसों में शिक्षा का माध्यम था-
(A) फारसी
(B) अरबी
(C) उर्दू
(D) उपरोक्त सभी
10. निस्यंदन सिद्धांत किसने दिया था-
(A) हण्टर
(B) मैकाले
(C) वुड
(D) फ्रांसिस
11. प्रकृतिवाद का श्रेष्ठ योगदान शिक्षा के किस क्षेत्र में है-
(A) उद्देश्य
(B) शिक्षण विधि
(C) पाठ्यक्रम
(D) अनुशासन
12. शिक्षा में प्रयोजनवादी शिक्षा है-
(A) अनुभव केन्द्रित
(B) विषय केन्द्रित
(C) पाठ्यक्रम केन्द्रित
(D) बाल केन्द्रित
13. शिक्षा से मेरा अभिप्राय है- “बालक और मनुष्य मस्तिष्क और आत्मा में पाये जाने वाले सर्वोत्तम गुणों का चतुर्मुखी विकास”। यह कथन किसका है-
(A) महात्मा गाँधी
(B) विवेकानंद
(C) शकराचार्य
(D) टैगोर
14. जनसंख्या शिक्षा पर प्रथम राष्ट्रीय सेमिनार कहाँ आयोजित किया गया था?
(A) कलकत्ता
(B) सूरत
(C) दिल्ली
(D) मुम्बई
15. “डेमोक्रेसी एण्ड एजूकेशन” पुस्तक के लेखक है-
(A) मांण्टेसरी
(B) प्लेटो
(C) जॉन डी.वी
(D) रूसो
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. शिक्षा क्या है?
17. “अध्यापक का स्थान पर्दे के पीछे”, यह कथन किसका है?
18. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब बना?
19. किन्ही तीन मूल्यों के नाम लिखे?
20. राष्ट्रीय बालश्रम नीति कब घोषित की गयी?
21. शिक्षा का मैग्नाकार्टा किसे कहा गया है?
22. संकुचित रूप में शिक्षा का स्वरूप क्या है?
23. ‘वसुधैव कुटुम्बकम” इस सूक्ति का आशय स्पष्ट करें।
24. आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता किसे कहा गया है?
25. ‘उपनयन‘ का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
26. ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
27. किस दर्शन को अर्थ क्रियावाद, व्यवहारवाद, कारणवाद, अनुभववाद के नाम से जाना जाता है?
28. आदर्शवाद के अनुसार किस जगत का महत्वपूर्ण स्थान है?
29. प्रयोजनवाद के अनुसार सर्वोच्च सत्ता किसकी है?
30. आदर्शवादी शिक्षा की कितनी विधियों है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालिए।
32. बौद्ध कालीन शिक्षा की विशेषताएं लिखिए।
33. आधुनिक शिक्षा पर प्रकृतिवाद का क्या प्रभाव पड़ा? लिखिए।
34. प्रयोजनवाद के किन्हीं चार गुण एवं चार दोषों का उल्लेख कीजिए।
35. माध्यमिक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? इसकी नियुक्ति कब हुई थी?
36. ‘हण्टर कमीशन की क्या विशेषता थी?
37. टैगोर के जीवन दर्शन का परिचय देते हुए उनके प्रमुख शिक्षा उद्देश्य का उल्लेख करें?
38. जनसंख्या शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
39. भूमण्डलीय तापवृद्धि से क्या अभिप्राय है? इसके नियन्त्रण के प्रमुख उपायों का उल्लेख कीजिए?
40. विद्यालय एवं समुदाय में अंतर स्पष्ट कीजिए?
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना अत्यंत लाभकारी हो सकता है। इसके माध्यम से आपको यह समझने में सहायता मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
यह भी देखा गया है कि प्रत्येक सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका प्रमुख कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा हो जाता है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना काफी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे स्वयं हल करने का प्रयास भी करें। जब आप प्रश्नों को खुद हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार सकते हैं।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में डाउनलोड करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025
Q1. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
आप इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आसानी से UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2025 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे निर्धारित होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।





