UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) : यदि आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर (2nd Semester) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। इस आर्टिकल में UP DElEd Second Semester के प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप यहाँ पढ़ सकते हैं और PDF Format में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
किसी भी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बहुत जरूरी होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझ में आता है और यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं तथा किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
UP DElEd परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी ज्ञात हुआ है कि प्रत्येक वर्ष लगभग 60–70% प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का सही ढंग से अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी मजबूत हो सकती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. पटेल एक्ट सम्बन्धित है-
(A) निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के विरोध से
(B) अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा पर बने कानून से
(C) प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक व परिमाणात्मक वृद्धि से
(D) पूर्व प्राथमिक शिक्षा से
2. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF 2005) के अनुसार मार्गदर्शक सिद्धान्त में निहित है-
(A) पाठ्यचर्या का संवर्धन पाठ्यपुस्तक पर केंद्रित करना।
(B) पाठ्यक्रम के कुछ उपविषयों को रटन्त प्रणाली से मुक्त करना।
(C) विद्यालय में प्राप्त ज्ञान को बाहरी दुनिया से जोड़ना
(D) कक्षा की गतिविधियों को परीक्षा में कम महत्त्व देना
3. गोखले विधेयक प्रस्तुत किया गया था-
(A) 16 मार्च 1910
(B) 16 मार्च 1911
(C) 20 मार्च 1911
(D) 20 अप्रैल 1910
4. हण्टर कमीशन के समक्ष प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य व निःशुल्क करने का प्रस्ताव रखा-
(A) दादा भाई नौरोजी ने
(B) महात्मा गाँधी ने
(C) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने
(D) जवाहर लाल नेहरू ने
5. प्राच्य-पाश्चात्य विवाद का जन्म हुआ-
(A) हण्टर आयोग से
(B) 1813 के आज्ञापत्र से
(C) मैकाले के विवरण पत्र से
(D) वुड के आदेश पत्र से
6. शिक्षा आयोग 1964 – 66 के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. ए. लक्ष्मणस्वामी मुदालियर
(B) श्री एम. टी व्यास
(C) श्री डी एस कोठारी
(D) डॉ. ताराचन्द
7. राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना संचालित की गई-
(A) आठवीं पंचवर्षीय योजना में
(B) नवीं पंचवर्षीय योजना में
(C) दसवीं पंचवर्षीय योजना में
(D) ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में
8. उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया-
(A) वर्ष 2001 से
(B) वर्ष 2002 से
(C वर्ष 2003 से
(D) वर्ष 2004 से
9. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की स्थापना के बाद सर्वप्रथम सम्पूर्ण साक्षरता अभियान की घोषणा की गई-
(A) केरल राज्य में
(B) राजस्थान में
(C) मध्य-प्रदेश में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
10. पूर्व प्राथमिक शिक्षा सम्बन्धित है-
(A) 0 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(B) 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(C) 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए
(D) 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए
11. यशपाल समिति का गठन किया गया-
(A) वर्ष 1990 में
(B) वर्ष 1991 में
(C) वर्ष 1992 में
(D) वर्ष 1993 में
12. बुनियादी शिक्षा से सम्बन्धित नहीं है-
(A) महात्मा गाँधी
(B) जाकिर हुसैन
(C) बी. जी. खेर
(D) एस. के. सिन्हा
13. पोषाहार वितरण योजना का उद्देश्य नहीं है-
(A) बच्चों का विद्यालयों में ठहराव तथा वृद्धि करना
(B) बच्चों को स्वस्थ एवं पुष्ट बनाना
(C) शिक्षा में अपव्यय तथा अवरोधन को कम करना
(D) कुपोषण की समस्या को दूर करना
14. शिमला शिक्षा सम्मेलन (1901) का आयोजन किया गया-
(A) लॉर्ड ऑकलेण्ड द्वारा
(B) लॉर्ड कर्जन द्वारा
(C) लॉर्ड रिपन द्वारा
(D) लॉर्ड विलियम बैंटिक द्वारा
15. शिक्षा को समवर्ती सूची में स्थान दिया गया-
(A) 1970 ई. में
(B) 1978 ई. में
(C) 1975 ई. में
(D) 1980 ई. में
अति लघुउत्तरीय प्रश्न
16. ‘कलकत्ता-मदरसा‘ एवं ‘बनारस संस्कृत कॉलेज‘ की स्थापना किस उद्देश्य से की गई थी?
17. मैकाले की शिक्षा नीति दोषपूर्ण होने के बावजूद इसका तत्कालीन भारतीय शिक्षा प्रणाली पर क्या दूरगामी प्रभाव पड़ा?
18. प्राथमिक शिक्षा के विस्तार के सम्बन्ध में चार्ल्स वुड की सिफारिशों का उल्लेख कीजिए।
19. प्राथमिक शिक्षा के सन्दर्भ में अपव्यय एवं अवरोधन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
20. पी-मोस्ट कार्यक्रम का पूरा नाम लिखिए।
21. एस. ओ. पी. टी. किस स्तर के अध्यापकों हेतु संचालित की गई?
22. ‘उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परियोजना‘ मूलतः किन-किन कार्यों से सम्बन्धित है? संक्षेप में लिखिए।
23. ‘विद्यालयोन्मुखी कार्यक्रम‘ से आप क्या समझते हैं?
24. पूर्व प्राथमिक शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत शिशुओं के सर्वांगीण विकास हेतु कौन-कौन से क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता है?
25. ‘सर्व शिक्षा अभियान‘ के सफल क्रियान्वयन हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन सी योजनाएँ चलाई जा रही हैं?
26. कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों की मॉनीटरिंग का क्या प्रावधान है?
27. भारत में ‘निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा‘ की उन्नति के मार्ग में मुख्य कठिनाई क्या है?
28. ‘जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम‘ की रणनीतियों के विषय में संक्षेप में लिखिए।
29. ‘सम्पूर्ण साक्षरता अभियान‘ की किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
30. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में ‘प्रारम्भिक शिक्षा‘ से क्या आशय है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. हमारे देश में ‘राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना‘ की आवश्यकता क्यों महसूस की गई?
32. ‘न्यूनतम अधिगम स्तर‘ की अवधारणा स्पष्ट कीजिए। यह प्राथमिक स्तर की शिक्षा की गुणवत्ता के लिए किस प्रकार सहायक है?
33. ‘शिक्षा बिना बोझ के‘ इस सन्दर्भ में यशपाल समिति के मुख्य सुझाव क्या थे?
34. “केंद्रीय दस्तकारी के द्वारा सम्पूर्ण शिक्षा नहीं दी जा सकती है।” इस कथन के आधार पर बुनियादी शिक्षा की समीक्षा कीजिए।
35. सन् 1813 के आज्ञापत्र ने भारतीय शिक्षा के इतिहास को किस प्रकार एक नई दिशा प्रदान की?
36. ‘निस्पन्दन सिद्धान्त‘ क्या है?
37. ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986′ के अन्तर्गत प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन हेतु दिए गए सुझाव लिखिए।
38. ‘पूर्व-प्राथमिक शिक्षा‘ की मुख्य समस्याएँ क्या हैं?
39. ‘शिक्षा का सार्वभौमीकरण‘ से क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिए।
40. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के प्रमुख मार्गदर्शक सिद्धान्तों की विवेचना कीजिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे खुद हल करने की भी कोशिश करें। जब आप प्रश्नों को स्वयं हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार भी सकते हैं।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में Download करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii)
Q1. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 (ii) का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।





