Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 : यदि आप UP DElEd 2nd Semester के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। इस लेख में आपको प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का वर्ष 2022 का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है। आप इसे यहाँ ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और साथ ही PDF फ़ॉर्मेट में डाउनलोड करने का विकल्प भी प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी प्रतियोगी या शैक्षिक परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए Previous Year Question Papers का अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न की स्पष्ट समझ मिलती है, साथ ही यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

UP DElEd की परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी सामने आया है कि हर वर्ष लगभग 60 से 70 प्रतिशत प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही जुड़े होते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का नियमित अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी अधिक प्रभावी और मजबूत बन सकती है।

प्रश्न पत्र की संरचना

प्रश्न का प्रकार

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

वस्तुनिष्ठ

15

15

अति लघु उत्तरीय

15

15

लघु उत्तरीय

10

20

योग

40

50

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022

Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 Pdf Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. राज्य को, 6-14 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से प्राप्त होता है?

(A) अनुच्छेद 19 (A)

(B) अनुच्छेद 20 (A)

(C) अनुच्छेद 21 (A)

(D) अनुच्छेद 29 (A)

2. प्राथमिक स्तर पर मातृ भाषा में शिक्षा उपलब्ध कराने का दायित्व राज्य का है, किस अनुच्छेद में उल्लेख है?

(A) अनुच्छेद 21 (A)

(B) अनुच्छेद 350

(C) अनुच्छेद 350 (A)

(D) अनुच्छेद 45

3. बाल अधिकार का प्रस्ताव पारित किया-

(A) यूनेस्को

(B) संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)

(C) भारत सरकार

(D) उ. प्र. सरकार

4. भारतीय संविधान में शिक्षा विषय है-

(A) संघ सूची का

(B) राज्य सूची का

(C) समवर्ती सूची का

(D) स्वतन्त्र विषय है

5. वुड घोषणा पत्र किस वर्ष भेजा गया?

(A) 1852

(B) 1851

(C) 1853

(D) 1854

6. 1882 के पहले शिक्षा आयोग की अध्यक्षता किसने की?

(A) वुड

(B) मैकाले

(C) कोठारी

(D) हण्टर

7. अध्यापक शिक्षा हेतु नियामक संस्था है-

(A) CTE

(B) NCTE

(C) MHRD

(D) NCERT

8. बेसिक शिक्षा अधिनियम पारित हुआ-

(A) 1974

(B) 1972

(C) 1985

(D) 1980

9. किस योजना का शुभारम्भ 15 अगस्त, 1995 से किया गया?

(A) सर्व शिक्षा अभियान

(B) पोषाहार वितरण योजना

(C) राष्ट्रीय साक्षरता मिशन

(D) डी.पी.ई.पी.

10. मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य है.

(A) बच्चों के नामांकन में वृद्धि करना

(B) बच्चों को विद्यालय में पूरे समय तक रोके रखना

(C) स्कूल आने के लिए प्रेरित करना

(D) उपर्युक्त सभी

11. सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने से सम्बन्धित है-

(A) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड

(B) नवोदय विद्यालय

(C) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

(D) उपर्युक्त सभी

12. कस्तूरबा गाँधी विद्यालय योजना का क्षेत्र है-

(A) शहरी

(B) नगरीय

(C) ग्रामीण  

(D) मेट्रो

13. BEP क्या है?

(A) बेसिक शिक्षा परियोजना

(B) जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम

(C) विद्यालय शिक्षा की तैयारी कार्यक्रम

(D) इनमें से कोई नहीं

14.शिमला शिक्षा सम्मेलन (1901)’ का आयोजन किया गया-

(A) लॉर्ड ऑकलैण्ड द्वारा

(B) लॉर्ड रिपन द्वारा

(C) लॉर्ड कर्जन द्वारा

(D) लॉर्ड विलियम बैंटिक द्वारा

15. भारत में आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता किसे माना जाता है?

(A) चार्ल्स ग्रांट

(B) क्लाइव

(C) बैंटिक

(D) कार्नवालिस

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. बाल अधिकार कब और किसने निर्धारित किया?

17. वुड घोषणा-पत्र के 2 गुण बताएँ।

18. कोठारी आयोग की नियुक्ति के 2 मुख्य उद्देश्य बताएँ।

19. यशपाल समिति के कुल कितने खण्ड हैं?

20. पोषाहार वितरण योजना के 2 उद्देश्य लिखें।

21. सर्व शिक्षा अभियान की दो विशेषताएँ बताइए।

22. हण्टर ने मुस्लिम शिक्षा के लिए क्या सुझाव दिए?

23. डी.पी.ई.पी. परियोजना के दो कार्य लिखें।

24. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी का प्रवेश कब हुआ था?

25. मिशनरी स्कूलों की दो विशेषताएँ बताइए।

26. कलकत्ता मदरसा की स्थापना किसने की?

27. धार्मिक शिक्षा के सन्दर्भ में हण्टर आयोग के मुख्य सुझाव बताइए।

28. किस वर्ग की शिक्षा में छनाई का सिद्धान्त लागू किया गया था?

29. नवीन शिक्षा नीति के दो दोष बताइए।

30. आचार्य राममूर्ति समिति की प्रमुख दो सिफारिशें बताइए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. सन् 1813 एवं 1833 के आज्ञापत्र क्या हैं?

32. यशपाल समिति के सुझाव एवं रिपोर्ट का सारांश लिखिए।

33. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

34. बेसिक शिक्षा परियोजना का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

35. सम्पूर्ण साक्षरता अभियान में उत्तरदायी अभिकरण कौन-कौन से हैं?

36. कर्जन की शिक्षा नीति का मूल्यांकन संक्षेप में कीजिए।

37. राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना कब संचालित हुई? इसके प्रमुख दो लक्ष्य बताइए।

38. DPEP क्या है? इसका परिचय दीजिए।

39. P-MOST की मुख्य बातों का वर्णन कीजिए।

40. SOPT का पूरा नाम लिखिए। इसके दो मुख्य उद्देश्य बताएँ।

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

यदि आप UP DElEd 2nd Semester के प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास पेपर की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको यह समझने में आसानी होती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षुओं को किसी न किसी विषय में बैक पेपर का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं कर पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो आपको न केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा मिलता है बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।

इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हमारी सलाह है कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि स्वयं हल करने का भी प्रयास करें। जब आप प्रश्नों को खुद हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर समझ में आता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधारा जा सकता है।

इसलिए यदि आप प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 के इस प्रश्न पत्र का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में डाउनलोड करके बार-बार पढ़ें।

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 PDF Download

यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

❓ FAQs – UP DELED 2nd SemesterPrarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022

Q1. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र UP DElEd द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा से संबंधित है।

Q3. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 निर्धारित होते हैं।

Q4. क्या UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 से तैयारी करना फायदेमंद है?
हाँ, इससे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी मिलती है।

Q5. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2022 के अन्य पेपर कहाँ मिलेंगे?
अन्य प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते हैं जहाँ से आप उन्हें देख सकते हैं।

Scroll to Top