Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 : अगर आप UP DElEd (Diploma in Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और 2nd Semester की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। यहाँ आपको “प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय का 2019 का Previous Year Question Paper दिया गया है, जिसे आप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बेहतर तैयारी के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बहुत जरूरी माना जाता है। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की अच्छी समझ मिलती है।

UP DElEd के पिछले वर्षों के पेपर्स का विश्लेषण बताता है कि लगभग 60–70% प्रश्न पुराने पेपर्स से मिलते-जुलते होते हैं। ऐसे में यदि आप इन प्रश्न पत्रों का अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी और भी प्रभावी हो जाती है।

प्रश्न पत्र की संरचना

प्रश्न का प्रकार

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

वस्तुनिष्ठ

15

15

अति लघु उत्तरीय

15

15

लघु उत्तरीय

10

20

योग

40

50

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019

Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 Pdf Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. बाल अधिकार का प्रस्ताव पारित किया-

(A) संयुक्त राष्ट्र संघ

(B) भारत सरकार

(C) यूनेस्को

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

2. शिक्षा को संविधान की किस अनुसूची में रखा गया है?

(A) केन्द्रीय सूची

(B) राज्य सूची

(C) समवर्ती सूची

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

3. भारत में आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता किसे माना जाता है?

(A) चार्ल्स ग्राण्ट

(B) क्लाइव

(C) बैंटिक

(D) कार्नवालिस

4. निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 किस अनुच्छेद के द्वारा बनाया गया है?

(A) 21

(C) 29

(B) 27

(D) 23

5. वुड का घोषणा-पत्र किस वर्ष आया?

(A) 1857

(B) 1889

(C) 1854

(D) 1851

6. देश के प्रत्येक जनपद में डायट की स्थापना की संस्तुति किस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गयी?

(A) 1986

(C) 1981

(B) 1978

(D) 1991

7. निस्पन्दन या छनाई सिद्धान्त के प्रतिपादक थे-

(A) बैंटिक

(B) आकलैण्ड

(C) मैकाले

(D) एडम स्मिथ

8. सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने से सम्बन्धित है-

(A) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड

(B) नवोदय विद्यालय

(C) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद्

(D) उपर्युक्त सभी

9. ह्रास की समस्या से क्या आशय है?

(A) कक्षा में अनियमित उपस्थिति

(B) बच्चों का अनुत्तीर्ण हो जाना

(C) बीच में ही विद्यालय छोड़कर बच्चे का चला जाना

(D) बच्चे का गाँव से पलायन।

10. BEP क्या है?

(A) बेसिक शिक्षा परियोजना

(B) जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम

(C) विद्यालय शिक्षा की तैयारी कार्यक्रम

(D) इनमें से कोई नहीं

11. मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य है-

(A) बच्चों के नामांकन में वृद्धि करना

(B) बच्चों को विद्यालय में पूरे समय तक रोके रखना

(C) स्कूल आने के लिए प्रेरित करना

(D) उपर्युक्त सभी

12. भारत सरकार ने सन् 1992 में संशोधित कार्यान्वयन कार्यक्रम को कितने खण्डों में बाँटा है?

(A) 10 खण्डों में

(B) 23 खण्डों में

(C) 15 खण्डों में

(D) 8 खण्डों में

13. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना का सुझाव दिया था-

(A) राममूर्ति समीक्षा समिति, 1990

(B) यशपाल, 1993

(C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986

(D) राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1968

14. एन.पी.ई.जी.ई.एल. में किस कक्षा की अपवंचित लड़कियों के अध्ययन करने का प्रावधान है?

(A) 2 से 4

(B) 1 से 8

(C) 3 से 5

(D) 4 से 7

15. जनशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत कौन-सी संस्थाएँ वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं?

(A) यू.एन.डी.पी.

(C) यूनीसेफ

(B) यू.एन.एस.पी.ए.

(D) उपर्युक्त सभी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. स्वतन्त्रता के समय भारत में साक्षरता कितने प्रतिशत थी?

17. लार्ड मैकाले ने अपने विवरण-पत्र में भारत मे शिक्षा का क्या उद्देश्य बताया?

18. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड का क्या उद्देश्य था?

19. पोषाहार वितरण योजना में कितने कैलोरी ऊर्जा बालकों को देने की व्यवस्था है?

20. एन.सी.एफ. 2005 का अस्तित्व किस रिपोर्ट के आधार पर आया।  

21. शिक्षा के सार्वभौमीकरण से क्या आशय है?

22. बाल अधिकारों की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई?

23. पी. मोस्ट कार्यक्रम का पूरा नाम लिखिए।

24. विद्यालयोन्मुखी कार्यक्रम से आप क्या समझते हैं?

25. सम्पूर्ण साक्षरता अभियान का प्रेरक वाक्य क्या है?

26. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

27. NCERT के प्रमुख कार्य लिखिए।

28. डी.पी.ई.पी. का प्रारम्भ किस योजना के आधार पर किया गया?

29. राष्ट्रीय पाठ्यसूची, 2005 में शिक्षक के क्या दृष्टिकोण हैं?

30. भारत में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की उन्नति में मुख्य कठिनाई क्या है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।

32. शिक्षा के क्षेत्र में प्राच्य-पाश्चात्य विवाद क्या है?

33. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड कार्यक्रम के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

34. लार्ड मैकाले के शिक्षा के दोष क्या थे? स्पष्ट कीजिए।

35. प्राथमिक शिक्षा का विशेष अनुस्थापन कार्यक्रम (SOPT) के प्रमुख उद्देश्य एवं घटक बताइए।

36. बेसिक शिक्षा परियोजना का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

37. स्कूल चलो अभियान का वर्णन कीजिए।

38. राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना को समझाइए।

39. वुड घोषणा-पत्र की मुख्य विशेषताओं को लिखिए।

40.शिक्षा बिना बोझ केइस सन्दर्भ में यशपाल समिति’ ने अपने सुझाव में क्या-क्या कहा है?

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

अगर आप UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की स्पष्ट समझ मिलती है और यह भी पता चलता है कि किन विषयों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

हर सेमेस्टर में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु बैक (Back Paper) का सामना करते हैं, जिसका प्रमुख कारण परीक्षा के स्वरूप और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी का अभाव होता है। ऐसे में यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान हो जाती है, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ जाती है।

BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट का उद्देश्य यही है कि UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या न हो।

हम आपको सुझाव देते हैं कि इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे खुद हल करने का प्रयास करें। इससे आपको अपनी तैयारी का स्तर पता चलता है और कमजोर टॉपिक्स पर समय रहते काम किया जा सकता है।

अतः यदि आप UP DElEd 2nd Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में डाउनलोड करके बार-बार रिवाइज करें।

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 PDF Download

यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019

Q1. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस आर्टिकल में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) के 2nd Semester में आयोजित “प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ है।

Q3. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2019 का समय और पूर्णांक क्या है?
इस पेपर को हल करने के लिए आमतौर पर 2 घंटे का समय दिया जाता है और यह कुल 50 अंकों का होता है।

Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से तैयारी करना उपयोगी होता है?
हाँ, Previous Year Question Papers को हल करने से परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार को समझने में काफी सहायता मिलती है।

Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिलेंगे?
आप UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र BTC Wale Bhaiya की वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।

Scroll to Top