UP DElEd 2nd Social Studies Paper 2022 : यदि आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर (2nd Semester) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2022 का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप यहाँ सीधे पढ़ भी सकते हैं और साथ ही PDF Format में Download भी कर सकते हैं।
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बेहद जरूरी होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको न केवल परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझ में आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
UP DElEd की परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी देखा गया है कि हर वर्ष लगभग 60–70% प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपकी परीक्षा की तैयारी काफी मजबूत हो सकती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2022
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. हर्षचरित के रचयिता कौन थे?
(A) हर्ष
(B) बाणभट्ट
(C) भवभूति
(D) मातंग
2. चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?
(A) जय सिंह
(B) रणराज
(C) पुलकेशिन द्वितीय
(D) पुलकेशिन प्रथम
3. वी (V) प्रकार की घाटी नदी के किस मार्ग से बनती है?
(A) ऊपरी मार्ग से
(B) मध्य मार्ग से
(C) निचले मार्ग से
(D) नदी के मुहाने पर
4. पृथ्वी का औसत घनत्व है–
(A) 2.2
(B) 5.5
(C) 9.5
(D) 9.4
5. भृगु का निर्माण कहाँ होता है?
(A) पहाड़ी भागों में
(B) समूह के किनारे
(C) हिमानी क्षेत्र
(D) मरुस्थल में
6. प्रारूप स्फीति के अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) महात्मा गाँधी
(D) जवाहरलाल नेहरू
7. ज्वालामुखी उद्गार से प्राप्त द्रव पदार्थ का भूतल पर नाम है–
(A) सियाल
(B) सीमा
(C) निफा
(D) लावा
8. सापेक्ष आर्द्रता मापी जाती है–
(A) हाइड्रोमीटर
(B) हाइग्रोमीटर
(C) बैरोमीटर
(D) एनीमोमीटर
9. सर्वाधिक लवणता वाला सागर है–
(A) कैस्पियन सागर
(B) लाल सागर
(C) मृत सागर
(D) भूमध्य सागर
10. ‘धवनत्तिर‘ किस काल के वैद्य थे?
(A) मौर्यकाल
(B) गुप्तकाल
(C) महाजनपद काल
(D) राजपूत काल
11. अलाउद्दीन खिलजी ने कितने वर्ष शासन किया?
(A) 10 वर्ष
(B) 15 वर्ष
(C) 20 वर्ष
(D) 5 वर्ष
12. ‘मत्त विलास प्रहसन‘ नामक पुस्तक के लेखक हैं–
(A) महेन्द्र वर्मा
(B) पुलकेशिन द्वितीय
(C) नरसिंह वर्मन
(D) राजराज प्रथम
13. ‘जौहर प्रथा‘ का प्रचलन था–
(A) मौर्य काल
(B) गुप्त काल
(C) महाजनपद काल
(D) राजपूत काल
14. वह बजट किसमें आय–व्यय बराबर होता है–
(A) जीरो आधारित बजट
(B) सन्तुलित बजट
(C) घाटे का बजट
(D) बचत का बजट
15. भारतीय कृषि में निम्न उत्पादकता का कारण है–
(A) पिछड़ी तकनीक
(B) जोत का छोटा आकार
(C) साख का प्रभाव
(D) उपर्युक्त सभी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. डेल्टा किसे कहते हैं?
17. ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं?
18. वायुमण्डल किसे कहते हैं?
19. सूर्याताप किसे कहते हैं?
20. ज्वार–भाटा किसे कहते हैं?
21. गुलाम वंश के अन्तिम शासक कौन थे?
22. कौटिल्य क्यों प्रसिद्ध थे?
23. चोल वंश का संस्थापक कौन है?
24. कुतुबुद्दीन ऐबक कौन थे?
25. आन्तरिक शक्तियाँ किसे कहते हैं?
26. भक्ति आन्दोलन की उत्पत्ति के दो कारण लिखिए।
27. हरित क्रान्ति का अर्थ बताइए।
28. अपरदन किसे कहते हैं?
29. आग्नेय शैल किसे कहते हैं?
30. संविधान किसे कहते हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. मेगस्थनीज का भारत वर्णन कीजिए।
32. राजपूतकालीन सामाजिक दशा का वर्णन कीजिए।
33. चालुक्य वंश का संक्षिप्त इतिहास लिखिए।
34. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना का वर्णन कीजिए।
35. चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
36. भारतीय कृषि की विशेषताएँ एवं महत्व लिखिए।
37. महमूद गजनवी ने भारत पर आक्रमण किस उद्देश्य से किए थे?
38. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
39. चोल प्रशासन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
40. अशोक का जीवन–परिचय देते हुए उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester Social Studies Exam की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे खुद हल करने की भी कोशिश करें। जब आप प्रश्नों को स्वयं हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार भी सकते हैं।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Social Studies Exam में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2022 PDF का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में Download करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2022 PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2022 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2022
Q1. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2022 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2022 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2022 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की विज्ञान विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2022 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।




