UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2025
DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2025 : अगर आप UP DElEd 2nd Semester Science की तैयारी कर रहे हैं, तो ये पोस्ट आपके लिए सोने पर सुहागा है । यहाँ आपको Science Solved Paper 2025 PDF मिलने वाला है, जो आपकी preparation को एक अलग level पर ले जाएगा।
BTC Wale Bhaiya की तरफ से हमेशा की तरह आपको वही content मिलेगा जो exam में काम आए । इस solved paper में आपको पूरे 2025 के प्रश्नों के सही उत्तर मिलेंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि paper में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और किन topics पर ज्यादा focus करना चाहिए।
सबसे खास बात 👉 इस paper को पढ़कर आप exam pattern + important questions + repeat होने वाले सवालों को आसानी से पकड़ सकते हैं। यानी कम मेहनत में ज्यादा score करने का सही तरीका।
2nd Semester Science Solved Paper 2025
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. किस ग्रह को “पृथ्वी की बहन” भी कहते हैं?
(A) मंगल
(B) शनि
(C) शुक्र
(D) बृहस्पति
उत्तर: (C) शुक्र (Venus)
प्रश्न 2. प्लास किस वर्ग का उत्तोलक है-
(A) तृतीय वर्ग
(B) द्वितीय वर्ग
(C) प्रथम वर्ग
(D) उत्तोलक नहीं है
उत्तर: (C) प्रथम वर्ग
प्रश्न 3. ‘स्कर्वी‘ रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है-
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
उत्तर: (C) विटामिन C
प्रश्न 4. निम्न में से कौन धातु है-
(A) N
(B) Ο
(C) S
(D) Na
उत्तर: (D) Na (सोडियम)
प्रश्न 5. एक जूल होता है-
(A) 1 न्यूटन × 1 मीटर
(B) 1 न्यूटन + 1 मीटर
(C) 1 न्यूटन / 1 मीटर
(D) 1 मीटर × 1 सेकेण्ड
उत्तर: (A) 1 न्यूटन × 1 मीटर
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. कास्टिक सोडा तथा खाने वाला सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए। 10/2018
उत्तर: कास्टिक सोडा: NaOH
खाने वाला सोडा: NaHCO3
प्रश्न 7. प्रकाश संश्लेषण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसमें हरे पौधे सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और जल (H2O) से अपना भोजन (ग्लूकोज) बनाते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6H2O + 6O2
प्रश्न 8. समस्थानिक एवं समभारी से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: समस्थानिक (Isotopes) : समस्थानिक वे परमाणु होते हैं जिनके परमाणु क्रमांक समान होते हैं, लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग होती है। हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक— प्रोटियम (1H1), ड्यूटीरियम (1H2), ट्राइटियम (1H3)।
तीनों में प्रोटॉन 1 है, पर न्यूट्रॉन अलग-अलग हैं।
समभारी (Isobars) : समभारी वे परमाणु होते हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या समान होती है, लेकिन परमाणु क्रमांक अलग होता है। कैल्शियम-40 (20Ca⁴⁰) और पोटैशियम-40 (19K⁴⁰) दोनों की द्रव्यमान संख्या 40 है, लेकिन प्रोटॉन संख्या अलग है।
प्रश्न 9. सरल मशीनें कितने प्रकार की होती हैं? लिखिए। 11/2016 (ii)
उत्तर: सरल मशीनें मुख्य रूप से 6 प्रकार की होती हैं:
- उत्तोलक (Lever) 2. पेंच (Screw) 3. झुका तल (Inclined Plane)
- 4. घिरनी (Pulley) 5. पहिया और धुरी (Wheel and Axle) 6. पच्चर (Wedge)
प्रश्न 10. कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए। 10/2019
उत्तर: कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंग हैं- वृक्क (किडनी), त्वचा, फेफड़े, यकृत (लिवर)।
प्रश्न 11. किन्हीं पांच प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: (1) भूकम्प (2) बाढ़ (3) सूखा (4) चक्रवात/तूफान (5) ज्वालामुखी विस्फोट (या सुनामी)।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. संतुलित आहार क्या है? हमें सन्तुलित आहार क्यों लेना चाहिए? 13/2016, 15/2018, 16/2019, 18/2020
उत्तर: वह आहार जिसमें शरीर की आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) उचित मात्रा में मौजूद हों, संतुलित आहार कहलाता है। संतुलित आहार में शरीर की वृद्धि, विकास और स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उचित अनुपात में उपस्थित होते हैं । हमें सन्तुलित आहार लेना चाहिए क्योंकि:
- यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- शरीर की वृद्धि और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत करता है।
- रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है।
- कुपोषण और उससे होने वाले रोगों से बचाता है।
प्रश्न 13. भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन में क्या अन्तर है? 15/2015, 18/2018, 12/2020
उत्तर: भौतिक परिवर्तन: वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के भौतिक गुण (जैसे अवस्था, रंग) बदल जाते हैं लेकिन कोई नया पदार्थ नहीं बनता और मूल पदार्थ को पुनः प्राप्त किया जा सकता है। उदाहरण: बर्फ का पिघलना।
रासायनिक परिवर्तन: वह परिवर्तन जिसमें नया पदार्थ बनता है जिसके गुण मूल पदार्थ से भिन्न होते हैं और इसे आसानी से पलटा नहीं जा सकता। उदाहरण: दूध से दही बनना, लोहे पर जंग लगना।
प्रश्न 14. आयनन सिद्धान्त के आधार पर अम्ल एवं क्षारक को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: आरहेनियस के आयनन सिद्धांत के अनुसार:
अम्ल: वे पदार्थ जो जलीय विलयन में टूटकर हाइड्रोजन आयन (H+) देते हैं।
जैसे- HCl → H+ + Cl–
क्षार: वे पदार्थ जो जलीय विलयन में टूटकर हाइड्रॉक्सिल आयन (OH–) देते हैं।
जैसे- NaOH → Na+ + OH–
प्रश्न 15. आर्थिक महत्व के आधार पर फसलों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर: फसलों को उनके आर्थिक महत्व के आधार पर तीन मुख्य वर्गों में बाँटा जाता है—
1. खाद्य फसलें (Food Crops) : ये फसलें मानव उपभोग के लिए उगाई जाती हैं और भोजन का मुख्य स्रोत हैं। इनमें अनाज, दालें तथा कुछ सब्जियाँ/फल शामिल हैं।
उदाहरण: गेहूँ, चावल, मक्का, चना, अरहर, आलू आदि।
2. नकदी फसलें (Cash Crops) : इन फसलों को मुख्यतः बिक्री और आय प्राप्त करने के उद्देश्य से उगाया जाता है।
उदाहरण: गन्ना, कपास, चाय, कॉफी, तंबाकू, मूंगफली, सरसों आदि।
3. औद्योगिक फसलें (Industrial Crops) : ये फसलें विभिन्न उद्योगों के कच्चे माल के रूप में प्रयोग होती हैं, जैसे वस्त्र, कागज, शुगर, औषधि आदि।
उदाहरण: जूट, सन, गन्ना, चुकंदर, रबड़, पटसन, एलोवेरा आदि।
प्रश्न 16. ऊर्जा संरक्षण का नियम क्या है? 12/2022
उत्तर: ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार, “ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है। इसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है।” ऊर्जा संरक्षण का नियम प्रकृति का मूल सिद्धान्त है जो बताता है कि ब्रह्माण्ड की कुल ऊर्जा हमेशा नियत रहती है। किसी भी प्रक्रिया में ऊर्जा अपना रूप बदल सकती है, लेकिन उसका कुल मात्रा कभी घटती-बढ़ती नहीं है।
गणितीय रूप में:
ΔEtotal = 0 (कुल ऊर्जा में परिवर्तन शून्य)
उदाहरण:
- गिरती गेंद की स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है।
- बल्ब में विद्युत ऊर्जा प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में बदलती है।
प्रश्न 17. मृदा प्रदूषण क्या है? इनके कारण एवं स्रोत, प्रभाव तथा रोकने के उपायों का वर्णन कीजिए। 13/2020
उत्तर: परिभाषा: मृदा में हानिकारक रसायन, प्लास्टिक, कीटनाशक या अपशिष्ट मिल जाने से उसकी गुणवत्ता और उर्वरता घट जाना ही मृदा प्रदूषण है।
कारण एवं स्रोत: अत्यधिक रासायनिक खाद, कीटनाशक, औद्योगिक अपशिष्ट, प्लास्टिक कचरा और अपशिष्ट जल।
प्रभाव: फसल उत्पादन में कमी, मिट्टी की संरचना नष्ट होना, भूजल प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव।
रोकथाम: जैविक खेती, अपशिष्ट का उचित निपटान, रासायनिक उपयोग में कमी, वृक्षारोपण और मृदा संरक्षण तकनीकें।
प्रश्न 18. पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए। 16/2015
उत्तर: पादप कोशिका-






