UP TET 2026 Correction Notification जारी – जानिए नए बदलाव और पूरी जानकारी

UP TET 2026 Notification में बड़ा बदलाव – जानिए क्या हुआ Correction

अगर आप UP TET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हाल ही में UPESSC द्वारा UP TET 2026 के Notification में कुछ जरूरी संशोधन (Correction / Corrigendum) जारी किए गए हैं।

यह बदलाव खासतौर पर D.El.Ed प्रशिक्षुओं, सेवाकालीन शिक्षकों और TTCS अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आए हैं।

क्या है पूरा मामला?

UP TET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद अब आयोग ने 24 मार्च 2026 को एक Corrigendum (संशोधन नोटिस) जारी किया है, जिसमें कुछ नियमों और पात्रता से जुड़े बिंदुओं में बदलाव किया गया है।

👉 अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले इस संशोधित नोटिफिकेशन को जरूर ध्यान से पढ़ लें।

मुख्य बदलाव (Important Corrections)

1. प्रशिक्षण (Training) से संबंधित बदलाव

नए संशोधन में यह स्पष्ट किया गया है कि कुछ विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (Teacher Training Course) मे प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी भी अब UP TET 2026 के लिए पात्र होंगे।

👉 खासकर वे अभ्यर्थी जिन्होंने जिन्होंने अभी प्रथम सेमेस्टर मे प्रवेश लिया है वे भी अब अप्लाई कर सकते हैं।

2. NCTE Guidelines का पालन

इस Corrigendum में NCTE के निर्देशों के अनुसार पात्रता शर्तों को अपडेट किया गया है।

👉 यानी अब Eligibility Criteria पूरी तरह से NCTE के नए नियमों के अनुरूप होगा।

3. Notification के Clause 6 में संशोधन

UP TET Notification के Clause 6 (Eligibility Section) के अंतर्गत कुछ उप-बिंदुओं (6.1, 6.2, 6.3) में संशोधन किया गया है।

👉 इसमें खासतौर पर:

  • शैक्षणिक योग्यता

  • प्रशिक्षण कोर्स

  • पात्रता की शर्तें

को अधिक स्पष्ट और अपडेट किया गया है।

📥 Download Link

👉 UP TET 2026 Notification Corrigendum PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

📌 जरूरी सलाह

✔️ आवेदन से पहले Official Notification जरूर पढ़ें
✔️ Eligibility अच्छे से चेक करें
✔️ OTR समय पर पूरा करें

❓ FAQ – UP TET 2026 Correction & Notification

Q1. UP TET 2026 क्या है?

UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य होती है।

Q2. क्या UP TET 2026 में D.El.Ed/B.Ed 1st Semester के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, अब D.El.Ed और B.Ed के 1st Semester में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Q3. क्या सेवाकालीन (In-Service) शिक्षक भी UP TET दे सकते हैं?

हाँ, नए Corrigendum के अनुसार अब सेवाकालीन सहायक अध्यापक भी UP TET 2026 में शामिल हो सकते हैं।

Q4. UP TET Certificate की Validity कितनी होगी?

अब UP TET Certificate Lifetime Valid रहेगा।
👉 एक बार पास करने के बाद दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

Q5. क्या CTET पास करने वालों को UP TET देना जरूरी है?

नहीं, CTET Qualified अभ्यर्थियों को UP TET देना जरूरी नहीं है।
👉 वे सीधे शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

Q6. क्या पहले से UPTET पास उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देनी होगी?

नहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से UPTET पास कर लिया है, उन्हें दोबारा परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है।

Q7. OTR (One Time Registration) क्या है और कब से शुरू होगा?

OTR एक बार किया जाने वाला Registration है, जो UP TET 2026 के लिए अनिवार्य है।
👉 यह प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी।

Q8. UP TET 2026 Corrigendum क्यों जारी किया गया?

Corrigendum इसलिए जारी किया गया ताकि Eligibility Criteria और नियमों को NCTE के नए दिशानिर्देशों के अनुसार अपडेट किया जा सके।

Q9. क्या Category वाले अभ्यर्थी General (UR) सीट ले सकते हैं?

अगर EWS/OBC/SC/ST अभ्यर्थी कम अंक (जैसे 82–89) लाते हैं, तो वे UR सीट पर दावा नहीं कर पाएंगे।
👉 इसलिए 90+ Marks का लक्ष्य रखना बेहतर है।

Q10. UP TET 2026 कैसे अप्लाई करें?

आप Official Website https://upessc.up.gov.in/ पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।  

Scroll to Top