D.El.Ed 4th सेमेस्टर : सामाजिक अध्ययन

यह विषय “ सामाजिक अध्ययन” यूपी डीएलएड (Diploma in Elementary Education) चतुर्थ  सेमेस्टर के महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। इस पेज पर आपको इस विषय से जुड़े पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र (Previous Year Papers), हल सहित प्रश्न-पत्र (Solved Papers) तथा परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी नोट्स और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस विषय का प्रश्नपत्र कुल 50 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि 2 घंटा निर्धारित रहती है। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। प्रश्नपत्र में कुल 40 प्रश्न होते हैं, जिनका स्वरूप इस प्रकार होता है—

  • 15 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) — प्रत्येक 1 अंक

  • 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 1 अंक

  • 10 लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 2 अंक

अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में देने चाहिए, जबकि लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखना उपयुक्त माना जाता है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर स्पष्ट, सटीक और विषय के अनुरूप होना चाहिए। केवल अधिक लिखने से अंक नहीं मिलते, बल्कि सही और व्यवस्थित उत्तर देना जरूरी होता है। इसलिए इस विषय की तैयारी के लिए मूल अवधारणाओं को समझना और नियमित अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है।

विषय की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
सेमेस्टर चतुर्थ सेमेस्टर
प्रश्न पत्र पंचम प्रश्न पत्र
विषय सामाजिक अध्ययन
कुल अंक 50
पास होने के लिए न्यूनतम अंक 25
परीक्षा का समय 2 घंटे
कुल प्रश्न 40

पाठ्यक्रम (SYLLABUS)

1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु प्रयास।

धार्मिक तथा समाज सुधार आन्दोलनब्रह्म समाज, प्रार्थना समाज, आर्य समाज, रामकृष्ण मिशन, थियोसोफिकल सोसाइटी, मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन (सर सैयद अहमद खाँ)

भारत का राष्ट्रीय आन्दोलनइंडियन नेशनल कांग्रेस का जन्म, बंगभंग, रोलेट एक्ट, जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड, खिलाफत आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन, चौरीचौरा काण्ड, काकोरी काण्ड, स्वराज्य दल, साइमन कमीशन, बारदोली सत्याग्रह, नेहरू रिपोर्ट।

पूर्ण स्वतंत्रता की माँगजिन्ना की चौदह शर्तें, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, प्रथम गोलमेज सम्मेलन, गाँधीइरविन समझौता, द्वितीय गोलमेज सम्मेलन, पूना पैक्ट, भारत छोड़ो आन्दोलन तथा स्वतंत्रता की प्राप्ति।

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रमुख उदार एवं उग्र राष्ट्रवादी नेताओं का योगदानमहात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, गोपालकृष्ण गोखले, दादाभाई नौरोजी, सुभाषचन्द्र बोस, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय।

जलवायु एवं मौसम में अन्तर एवं जलवायु को प्रभावित करने वाले तत्व।

भारत के प्राकृतिक प्रदेशबनावट, जनजीवन, कृषि, उद्योगधन्धे, प्रमुख राज्य नगर।

उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक प्रदेशविस्तार, प्रमुख नगर, जनजीवन, उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जातियाँ एवं जनजातियाँ।

उत्तर प्रदेश की खनिज सम्पदा, शक्ति के साधन, कृषि और सिंचाई।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख आयातनिर्यात एवं उसका हमारी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासतपुरातात्विक विरासत, कलाएँ, मेले त्योहार, तीर्थस्थान, विरासत का संरक्षण।

पर्यावरण प्रदूषणअर्थ, प्रकार रोकथाम।

संयुक्त राष्ट्रसंघगठन, अंग, कार्य।

जनगणना।

नागरिक सुरक्षा।

सरकार की विभिन्न जनहित योजनाएँभारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाएँ।

गैर सरकारी संगठन (एन. जी. .)

विविधता में एकता, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक।

आतंकवाद, साम्प्रदायिकता तथा जातिवादअनुसूचित जाति एवं जनजातियों के संरक्षण हेतु संवैधानिक प्रावधान, भारत के शांति प्रयासगुटनिरपेक्षता की नीति, पंचशील के सिद्धान्त, संयुक्त राष्ट्रसंघ के माध्यम से भारत के शांति प्रयास।

भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ
गरीबीजनसंख्या वृद्धिजनसंख्या का घनत्व, माल्थस का जनसंख्या सिद्धान्त, जनसंख्या वृद्धि आर्थिक विकास में बाधक, भारत में जनांकिकीय प्रवृत्तियाँ, जन्म एवं मृत्यु दर, लिंग अनुपात, भारत की राष्ट्रीय जनसंख्या नीति।
भारत में गरीबी के कारण, भारत में गरीबी रेखा, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम।
बेरोजगारीप्रकार, बेरोजगारी उन्मूलन पर वर्तमान में सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ।
साक्षरता दर।

भारत में खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणालीखाद्य सुरक्षा की समस्या, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य प्रसार, भारतीय खाद्य निगम, लक्षित सार्वजनिक वितरण योजना, एकीकृत बाल विकास योजनाएँ (आई. सी. डी. एस.), दोपहर भोजन व्यवस्था (एम. डी. एम.), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक।

भूमण्डलीकरण तथा सांख्यिकीपरिचय, आँकड़ों का प्रदर्शन महत्व, समान्तर माध्य, माध्यिका, बहुलक।

Previous Year Question Papers

CTET PYQ Download
Scroll to Top