DElEd 2nd Semester Science Solved Papers 2019

UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2019

UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2019

DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2019 : UP D.El.Ed (BTC) द्वितीय सेमेस्टर के अभ्यर्थियों के लिए विज्ञान (Science) विषय की तैयारी को मजबूत करने में वर्ष 2019 का solved paper एक महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है। यह प्रश्न-पत्र सिलेबस के मुख्य टॉपिक्स को कवर करने के साथ-साथ परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में भी काफी सहायक है।

इस लेख में हमने 2019 के विज्ञान प्रश्न-पत्र को सरल भाषा में हल सहित प्रस्तुत किया है, जिससे आप हर प्रश्न को आसानी से समझ सकें। इसके माध्यम से आप यह भी जान पाएंगे कि परीक्षा में उत्तर किस प्रकार लिखे जाएं, ताकि कम समय में बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकें।

पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करने से आपकी तैयारी अधिक प्रभावी बनती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह solved paper आपको महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस करने और सही एग्जाम स्ट्रेटेजी बनाने में मदद करेगा।

नीचे दिए गए सेक्शन से आप इस प्रश्न-पत्र का PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दे सकते हैं।

2nd Semester Science Solved Paper 2019

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. पित्त रस बनता है-

(A) आमाशय में

(B) ग्रहणी में

(C) छोटी आँत में

(D) यकृत में

उत्तर: (D) यकृत (Liver) में

प्रश्न 2. तृतीय श्रेणी के उत्तोलक का उदाहरण है-

(A) सरौंता

(B) कैंची

(C) बोझ (कूड़ा) उठाने वाली गाड़ी

(D) चिमटा

उत्तर: (D) चिमटा (Tongs)

प्रश्न 3. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन-सी गैस निकलती है?

(A) CO2

(B) O2

(C) NH3 

(D) N2

उत्तर: (B) O2 (ऑक्सीजन)

प्रश्न 4. एक तत्व के समस्थानिक में होते हैं-

(A) परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न

(B) परमाणु संख्या भिन्न लेकिन द्रव्यमान संख्या समान

(C) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों भिन्न

(D) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों समान

उत्तर: (A) परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न

प्रश्न 5. चन्द्रमा क्या है?

(A) देवता

(B) तारा

(C) उपग्रह

(D) ग्रह

उत्तर: (C) उपग्रह (Satellite)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. विटामिन D का रासायनिक नाम लिखिए। इसकी कमी से शरीर में कौन-कौन से रोग होते हैं?

उत्तर:   विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है । इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया     नामक रोग होता है। ।

प्रश्न 7. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र एवं उपयोग लिखिए।

उत्तर:   रासायनिक सूत्र: NaHCO3

        उपयोग:

  1. बेकिंग में केक/ब्रेड फुलाने के लिए
  2. एंटासिड के रूप में पेट की अम्लता कम करने के लिए
  3. अग्निशामक यंत्रों में
  4. सफाई और दुर्गंध दूर करने में

प्रश्न 8. जल में घुलनशील विटामिन और वसा में घुलनशील विटामिन्स के नाम लिखिए। 

उत्तर: जल में घुलनशील: विटामिन B और C.

वसा में घुलनशील: विटामिन A, D, E, K.

प्रश्न 9. घड़ी में चाबी भरने पर स्प्रिंग में ऊर्जा किस रूप में एकत्रित हो जाती है?

उत्तर:   स्थितिज ऊर्जा के रूप में।

प्रश्न 10. कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।

उत्तर: कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंग हैं- किडनी, त्वचा, फेफड़े तथा लिवर

प्रश्न 11. कार्य किसे कहते हैं? इसकी इकाई लिखिए।

उत्तर: किसी वस्तु पर बल लगाकर उसे बल की दिशा में विस्थापित करना कार्य कहलाता है। (कार्य = बल × विस्थापन)। इसकी   इकाई जूल है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा गृह क्यों कहा जाता है?

उत्तर: माइटोकॉण्ड्रिया में कोशिकीय श्वसन की क्रिया होती है, जिसके फलस्वरूप भोजन का ऑक्सीकरण होता है और ATP के रूप में ऊर्जा मुक्त होती है। कोशिका के सभी कार्य—जैसे वृद्धि, चलन, विभाजन और पदार्थों का परिवहन—इसी ATP पर निर्भर करते हैं। चूँकि यहाँ ऊर्जा का उत्पादन और संग्रह होता है, इसलिए इसे कोशिका का ‘पावर हाउस’ या ‘ऊर्जा गृह’ कहते हैं।

प्रश्न 13. भास्मिक ऑक्साइड किसे कहते हैं?

उत्तर: भास्मिक ऑक्साइड वे ऑक्साइड कहलाते हैं जो जल के साथ अभिक्रिया करने पर क्षार (Base) या क्षारीय विलयन बनाते हैं। ये सामान्यतः धातुओं के ऑक्साइड होते हैं। भास्मिक ऑक्साइड अम्लों के साथ अभिक्रिया करके लवण तथा जल बनाते हैं, इसलिए इन्हें क्षारीय प्रकृति का माना जाता है।
उदाहरण: CaO, Na₂O, K₂O.

प्रश्न 14. फसल चक्र से क्या लाभ होता है?

उत्तर: फसल चक्र से होने वाले लाभ-

  1. 1. मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना: फसल चक्र से भूमि में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता कम नहीं होती।
  2. 2. कीट और रोगों से बचाव: एक ही फसल बार-बार बोने से कीट-रोग बढ़ते हैं, परंतु फसल बदलने से उनका प्रकोप घटता है।
  3. 3. पोषक तत्वों का संतुलन: विभिन्न फसलें मिट्टी से अलग-अलग पोषक तत्व लेती हैं, जिससे किसी एक तत्व की कमी नहीं होती।
  4. 4. खरपतवार नियंत्रण: फसल के प्रकार में बदलाव से खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  5. 5. मृदा संरक्षण: मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलती है।
  6. 6. उत्पादन में वृद्धि: फसल चक्र अपनाने से भूमि स्वस्थ रहती है और कुल उत्पादन बढ़ता है।

प्रश्न 15. नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसका क्या उपयोग है? 14/2018

उत्तर: किसी परमाणु के नाभिक के विखंडन (fission) या संलयन (fusion) से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं। `    उपयोग:

  1. विद्युत उत्पादन में (परमाणु रिएक्टरों में)।
  2. चिकित्सा क्षेत्र में (कैंसर उपचार)।
  3. पनडुब्बियों और अंतरिक्ष यानों में ईंधन के रूप में।

प्रश्न 16. सन्तुलित आहार से क्या तात्पर्य है? हमें सन्तुलित आहार क्यों लेना चाहिए? 

उत्तर: वह आहार जिसमें शरीर की आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) उचित मात्रा में मौजूद हों, संतुलित आहार कहलाता है। संतुलित आहार में शरीर की वृद्धि, विकास और स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उचित अनुपात में उपस्थित होते हैं । हमें सन्तुलित आहार लेना चाहिए क्योंकि:

  1. यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
  2. शरीर की वृद्धि और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत करता है।
  3. रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है।
  4. कुपोषण और उससे होने वाले रोगों से बचाता है।

प्रश्न 17. प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए?

उत्तर: प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए सतर्कता, समय पर चेतावनी और तैयारी सबसे महत्वपूर्ण हैं। प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए निम्न उपाय करना चाहिए-

  1. पूर्व चेतावनी प्रणालियों (रेडियो/TV) पर ध्यान देना चाहिए।
  2. आपातकालीन किट, प्राथमिक उपचार सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखना चाहिए।
  3. मजबूत इमारतों का निर्माण करना चाहिए।
  4. बाढ़ और सूखा जैसी आपदाओं को रोकने हेतु वृक्षारोपण करना चाहिए।
  5. आपदा के समय धैर्य रखना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए।

प्रश्न 18. ऐच्छिक एवं अनैच्छिक पेशी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: ऐच्छिक पेशी और अनैच्छिक पेशी के बीच मुख्य अंतर-

बिंदु

ऐच्छिक पेशी (Voluntary Muscles)  

अनैच्छिक पेशी (Involuntary Muscles)

नियंत्रण

हमारी इच्छा से काम करती हैं।

हमारी इच्छा के बिना स्वतः कार्य करती हैं।

कार्य

शरीर को गति प्रदान करती हैं, जैसे चलना, दौड़ना, वस्तु उठाना।

आंतरिक अंगों के कार्यों को नियंत्रित करती हैं, जैसे हृदय की धड़कन और पाचन।

थकान

जल्दी थक जाती हैं और आराम चाहिए।

थकतीं नहीं हैं और लगातार काम करती रहती हैं।

संरचना

ये रेखित होती हैं।

ये अरेखित होती हैं।

उदाहरण

हाथ, पैर, और चेहरे की मांसपेशियां।

आमाशय की दीवारें, आंतों की दीवारें, रक्त वाहिकाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top