आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन, लेखन-क्षमता का विकास

यह विषय “आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन एवं लेखन कौशल का विकास” यूपी डीएलएड (Diploma in Elementary Education) चतुर्थ  सेमेस्टर के महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। इस पेज पर आपको इस विषय से जुड़े पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र (Previous Year Papers), हल सहित प्रश्नपत्र (Solved Papers) तथा परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी नोट्स और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस विषय का प्रश्नपत्र कुल 50 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित रहती है। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। प्रश्नपत्र में कुल 40 प्रश्न होते हैं, जिनका स्वरूप इस प्रकार होता है—

  • 15 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) — प्रत्येक 1 अंक

  • 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 1 अंक

  • 10 लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 2 अंक

अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में देने चाहिए, जबकि लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखना उपयुक्त माना जाता है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर स्पष्ट, सटीक और विषय के अनुरूप होना चाहिए। केवल अधिक लिखने से अंक नहीं मिलते, बल्कि सही और व्यवस्थित उत्तर देना जरूरी होता है। इसलिए इस विषय की तैयारी के लिए मूल अवधारणाओं को समझना और नियमित अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है।

विषय की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
सेमेस्टर चतुर्थ सेमेस्टर
प्रश्न पत्र प्रथम प्रश्न पत्र
विषय आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन, लेखन-क्षमता का विकास
कुल अंक 50
पास होने के लिए न्यूनतम अंक 25
परीक्षा का समय 2 घंटे
कुल प्रश्न 40

पाठ्यक्रम (SYLLABUS)

 

प्रारम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठनलेखन तथा संख्यापूर्व सम्बोधों/क्षमताओं का विकास

पठन एवं लेखन का अर्थ एवं महत्व

उद्देश्य

उपयोगिता

वर्ण, शब्द, वाक्य

ध्वनि का अध्ययन।

स्वरों, व्यंजनों तथा व्यंजन समूहों को सुनकर समझना।

दिये गये निर्देश, सन्देश, सुनाये गये वर्णन, कविता, कहानियाँ, लोकगीतों आदि में निहित भावों तथा विचारों को सुनकर समझना।

हिन्दी/अंग्रेजी की सभी ध्वनियों, स्वरों, व्यंजनों का शुद्ध उच्चारण।

लिपि की सभी ध्वनियों के लिए संकेतों को पहचानकर शुद्ध रूप में पढ़ना।

पूर्णविराम, अर्द्धविराम, प्रश्नवाचक तथा विस्मयादिबोधक चिह्नों को पहचानते हुए एवंविषयवस्तु को अर्थ ग्रहण करते हुए पढ़ना।

विलोम, समानार्थी, तुकान्त, अकारान्त तथा समान ध्वनियों वाले शब्दों को पहचानना एवं पढ़ना।

लिपि संकेतों, स्वर, व्यंजन, मात्राएँ, संयुक्त वर्णों को सुडौल तथा आकर्षक रूप में लिखना।

अनुनासिक ध्वनियों के लिए संकेतों को शुद्धता के साथ लिखना।

संख्यापूर्व तैयारी एवं समझ।

1 से 9 तक की संख्याओं को वस्तुओं की सहायता से गिनना, पढ़ना, लिखना।

संख्याओं को क्रमबद्ध करना।

गणितीय संक्रियाएँजोड़ना, घटाना एवं शून्य का ज्ञान।

इकाई, दहाई तथा सैकड़े का ज्ञान।

Previous Year Question Papers

CTET PYQ Download
Scroll to Top