UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2018
DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2018 : UP D.El.Ed (BTC) द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए विज्ञान (Science) विषय की बेहतर तैयारी हेतु वर्ष 2018 का solved paper एक महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल के रूप में काम करता है। यह प्रश्न-पत्र सिलेबस के प्रमुख विषयों को कवर करने के साथ-साथ परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार को समझने में भी मदद करता है।
इस पोस्ट में हमने 2018 के विज्ञान प्रश्न-पत्र को विस्तार से हल सहित प्रस्तुत किया है, जिससे आप प्रत्येक प्रश्न को आसानी से समझ सकें। साथ ही, यह आपको यह भी सिखाएगा कि परीक्षा में उत्तर किस तरह से लिखें ताकि कम समय में अधिक से अधिक अंक प्राप्त किए जा सकें।
पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास आपकी तैयारी को मजबूत बनाता है और आपको परीक्षा के लिए आत्मविश्वास प्रदान करता है। यह solved paper महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहचानने और सही एग्जाम स्ट्रेटेजी बनाने में भी सहायक है।
नीचे दिए गए सेक्शन से आप इस प्रश्न-पत्र का PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
2nd Semester Science Solved Paper 2018
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. विद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है-
(A) डायनमो
(B) सोलर सेल
(C) विद्युत मोटर
(D) सितार
उत्तर: (C) विद्युत मोटर
प्रश्न 2. अम्ल वे पदार्थ हैं जो-
(A) जल से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करते हैं
(B) जलीय विलयन में हाइड्रोनियम आयन (H3O+) बनाते हैं
(C) जलीय विलयन में हाइड्रोजन आयन (H–) देते हैं
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (B) जलीय विलयन में हाइड्रोनियम आयन (H3O+) बनाते हैं
प्रश्न 3. विटामिन C का रासायनिक नाम है-
(A) रेटिनॉल
(B) एस्कॉर्बिक अम्ल
(C) थायोमिन
(D) टोकोफिरोल
उत्तर: (B) एस्कॉर्बिक अम्ल
प्रश्न 4. द्वितीय श्रेणी का उत्तोलक है-
(A) कैंची
(B) हैण्डपम्प
(C) सरौंता
(D) चिमटा
उत्तर: (C) सरौंता
प्रश्न 5. इनमें से कौन सूचक (इण्डीकेटर) नहीं है?
(A) लाल लिटमस
(B) मिथाइल ऑरेन्ज
(C) फिनाफ्थलीन
(D) एण्टासिड
उत्तर: (D) एण्टासिड
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. यान्त्रिक ऊर्जा कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: यांत्रिक ऊर्जा दो प्रकार की होती है:
(1) गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy)
(2) स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy)।
प्रश्न 7. मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी में कितने आवर्त एवं कितने वर्ग होते हैं?
उत्तर: मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी में 7 आवर्त और 8 वर्ग (समूह) थे।
प्रश्न 8. फसल चक्र किसे कहते हैं? 10/2016
उत्तर: भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए एक ही खेत में निश्चित अवधि में फसलों को अदल-बदल कर बोना फसल चक्र कहलाता है।
प्रश्न 9. मरास्मस रोग किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर: प्रोटीन की कमी के कारण।
प्रश्न 10. कास्टिक सोडा और खाने वाले सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: कास्टिक सोडा: NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड)
खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा): NaHCO3 (सोडियम बाइकार्बोनेट)
प्रश्न 11. किसी एक कीटनाशक पदार्थ का नाम बताइए।
उत्तर: मैलाथियान, डी.डी.टी. (DDT)।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. प्रकाश संश्लेषण और श्वसन में अन्तर लिखिए।
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण और श्वसन में अन्तर-
प्रकाश संश्लेषण | श्वसन |
1. यह केवल हरे पौधों में होता है | 1. यह सभी जीवों में होता है |
2. इसमें सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है | 2. इसमें प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती |
3. इसमें CO₂ और जल से भोजन बनता है | 3. इसमें भोजन का अपघटन होता है |
4. इसमें ऊर्जा संचित होती है | 4. इसमें ऊर्जा मुक्त होती है |
5. यह क्लोरोप्लास्ट में होता है | 5. यह माइटोकॉन्ड्रिया में होता है |
6. इसमें ऑक्सीजन गैस निकलती है | 6. इसमें कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है |
7. यह संश्लेषणात्मक (Anabolic) प्रक्रिया है | 7. यह अपचयी (Catabolic) प्रक्रिया है |
प्रश्न 13. लवण किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: लवण (Salt): जब कोई अम्ल और क्षार आपस में अभिक्रिया करते हैं, तो जो नया यौगिक बनता है उसे लवण कहते हैं।
इस अभिक्रिया में सामान्यतः लवण और जल बनते हैं।
अम्ल + क्षार → लवण + जल
उदाहरण: HCl + NaOH → NaCl + H₂O (यहाँ NaCl एक लवण है)
लवण मुख्यत: 6 प्रकार के होते हैं-
- सामान्य लवण: जैसे- NaCl
- अम्लीय लवण: जैसे- NaHSO4
- क्षारीय लवण: जैसे- Fe(OH)2
- द्विक लवण: जैसे- K2(SO)4 ⸳ [Al2(SO)4]3 ⸳ 24H2O
- मिश्रित लवण: जैसे- CaOCl2
- संकर लवण: जैसे- K4[Fe(CN)6]
प्रश्न 14. नाभिकीय ऊर्जा क्या है? इसका उपयोग समझाइए।
उत्तर: किसी परमाणु के नाभिक के विखंडन (fission) या संलयन (fusion) से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं। उपयोग:
- विद्युत उत्पादन में (परमाणु रिएक्टरों में)।
- चिकित्सा क्षेत्र में (कैंसर उपचार)।
- पनडुब्बियों और अंतरिक्ष यानों में ईंधन के रूप में।
प्रश्न 15. सन्तुलित आहार किसे कहते हैं? हमें सन्तुलित आहार क्यों लेने चाहिए? 13/2016
उत्तर: वह आहार जिसमें शरीर की आवश्यकतानुसार सभी पोषक तत्व (कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण और जल) उचित मात्रा में मौजूद हों, संतुलित आहार कहलाता है। संतुलित आहार में शरीर की वृद्धि, विकास और स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उचित अनुपात में उपस्थित होते हैं । हमें सन्तुलित आहार लेना चाहिए क्योंकि:
- यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- शरीर की वृद्धि और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत करता है।
- रोगों से लड़ने की क्षमता (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है।
- कुपोषण और उससे होने वाले रोगों से बचाता है।
प्रश्न 16. कोशिका क्या है? पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर लिखिए।
उत्तर: कोशिका जीवन की सबसे छोटी, मूलभूत संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। कोशिका ही जीवों की वृद्धि, विभाजन और जीवन क्रियाओं का संचालन करती है।
पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर
पादप कोशिका (Plant Cell) | जन्तु कोशिका (Animal Cell) |
1. कोशिका भित्ति (Cell Wall) होती है। | 1. कोशिका भित्ति नहीं होती। |
2. क्लोरोप्लास्ट (हरित लवक) होते हैं, जिससे प्रकाश संश्लेषण होता है। | 2. क्लोरोप्लास्ट (हरित लवक) नहीं होते। |
3. बड़ी केंद्रीय रिक्तिका उपस्थित होती है। | 3. रिक्तिकाएं बहुत छोटी या अनुपस्थित होती हैं। |
4. आकार प्रायः आयताकार होता है। | 4. आकार प्रायः गोलाकार होता है। |
5. सेंट्रियोल सामान्यतः अनुपस्थित होता है। | 5. सेंट्रियोल उपस्थित होते हैं, जो कोशिका विभाजन में मदद करते हैं। |
प्रश्न 17. उत्सर्जन किसे कहते हैं? मानव के उत्सर्जन तन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर: शरीर में उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप बने हानिकारक और अपशिष्ट पदार्थों (जैसे यूरिया, यूरिक अम्ल) को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया उत्सर्जन कहलाती है।
मानव उत्सर्जन तंत्र में निम्नलिखित अंग शामिल होते हैं:
- वृक्क (Kidneys): संख्या में दो, ये मुख्य उत्सर्जन अंग हैं।
- मूत्रवाहिनी (Ureters): संख्या में दो, ये वृक्क से मूत्राशय तक मूत्र ले जाती हैं।
- मूत्राशय (Urinary Bladder): एक थैलीनुमा संरचना जो मूत्र को अस्थाई
रूप से जमा करती है।
- मूत्रमार्ग (Urethra): वह नली जिससे मूत्र शरीर से बाहर निकलता है।

प्रश्न 18. भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित समझाइए। 15/2015
उत्तर: भौतिक परिवर्तन: वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के भौतिक गुण (जैसे अवस्था, रंग) बदल जाते हैं लेकिन कोई नया पदार्थ नहीं बनता और मूल पदार्थ को पुनः प्राप्त किया जा सकता है। उदाहरण: बर्फ का पिघलना।
रासायनिक परिवर्तन: वह परिवर्तन जिसमें नया पदार्थ बनता है जिसके गुण मूल पदार्थ से भिन्न होते हैं और इसे आसानी से पलटा नहीं जा सकता। उदाहरण: दूध से दही बनना, लोहे पर जंग लगना।





