UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2022
DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2022 : UP D.El.Ed (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Papers) का अभ्यास करना सबसे प्रभावी रणनीति मानी जाती है। विज्ञान (Science) एक ऐसा विषय है जिसमें सटीक उत्तर और स्पष्ट अवधारणाएँ (Concepts) आपको पूरे अंक दिला सकती हैं।
इसी उद्देश्य से, इस लेख में हम आपके लिए UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2022 का संपूर्ण हल लेकर आए हैं। 2022 के प्रश्न पत्र का विश्लेषण करने पर यह देखा गया है कि कई महत्वपूर्ण प्रश्न दोहराए जाते हैं। इस साल्व्ड पेपर के माध्यम से आप परीक्षा की बारीकियों को समझ पाएंगे और यह जान पाएंगे कि उत्तरों को किस प्रकार व्यवस्थित रूप से लिखना है।
नीचे दिए गए लिंक से आप इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
2nd Semester Science Solved Paper 2022
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. एम. के. एस. पद्धति में ऊर्जा का मात्रक क्या है?
(A) कैलोरी
(B) जूल
(C) न्यूटन
(D) मिलीग्राम
उत्तर: (B) जूल
प्रश्न 2. नासा का मुख्यालय स्थित है-
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) बंगलुरु
(C) यूरोपीय संघ
(D) वाशिंगटन डी. सी.
उत्तर: (D) वाशिंगटन डी. सी.
प्रश्न 3. निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है-
(A) 2, 6
(B) 2, 7
(C) 2, 8
(D) 2, 8, 2
उत्तर: (C) 2, 8
प्रश्न 4. जल में घुलनशील विटामिन है-
(A) विटामिन – A
(B) विटामिन – D
(C) विटामिन – K
(D) विटामिन – C
उत्तर: (D) विटामिन – C
प्रश्न 5. तन्त्रिका कोशिकाओं की विशेषता है-
(A) ये पुनः निर्मित नहीं होती हैं
(B) इनमें केन्द्रक नहीं होता है
(C) इनकी संख्या उम्र के साथ बढ़ती है
(D) इनका आकार अनिश्चित होता है।
उत्तर: (A) ये पुनः निर्मित नहीं होती हैं
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. यान्त्रिक ऊर्जा कितने प्रकार की होती है? 06/2018
उत्तर: यान्त्रिक ऊर्जा दो प्रकार की प्रकार की होती है: गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा।
प्रश्न 7. सौरमण्डल के आठ ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण (Uranus), वरुण (Neptune)।
प्रश्न 8. न्यूट्रॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर: न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने की थी।
प्रश्न 9. जीवाणुओं से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर: हैजा (Cholera), क्षय रोग (T.B.), टिटनेस।
प्रश्न 10. वनस्पति कोशिका एवं प्राणी कोशिका में कोई दो अन्तर लिखिए।
उत्तर: (1) वनस्पति कोशिका में कोशिका भित्ति होती है, प्राणी कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती है।
(2) वनस्पति कोशिका में लवक (Plastids) होते हैं, प्राणी कोशिका में नहीं।
प्रश्न 11. समस्थानिक किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर: एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, उन्हें समस्थानिक कहते हैं। उदाहरण: हाइड्रोजन के समस्थानिक- प्रोटियम (1H1), ड्यूटेरियम (1H2), ट्राइटियम (1H3)
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. ऊर्जा संरक्षण का नियम क्या है?
उत्तर: ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार, “ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है। इसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है।” ऊर्जा संरक्षण का नियम प्रकृति का मूल सिद्धान्त है जो बताता है कि ब्रह्माण्ड की कुल ऊर्जा हमेशा नियत रहती है। किसी भी प्रक्रिया में ऊर्जा अपना रूप बदल सकती है, लेकिन उसका कुल मात्रा कभी घटती-बढ़ती नहीं है। गणितीय रूप में:
ΔEtotal = 0 (कुल ऊर्जा में परिवर्तन शून्य)
उदाहरण:
- गिरती गेंद की स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है।
- बल्ब में विद्युत ऊर्जा प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में बदलती है।
प्रश्न 13. ज्वालामुखी क्या है? ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर वह छिद्र या द्वार है, जिससे पिघला हुआ लावा, गैसें, राख और भाप बाहर निकलती हैं।
ज्वालामुखी मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:
- सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcanoes): जिनमें हाल ही में विस्फोट हुआ हो।
- प्रसुप्त ज्वालामुखी (Dormant Volcanoes): जो लंबे समय से शांत हों पर भविष्य में सक्रिय हो सकते हैं।
- शांत ज्वालामुखी (Extinct Volcanoes): जिनमें विस्फोट की कोई संभावना नहीं है।
प्रश्न 14. उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: उत्क्रमणीय परिवर्तन (Reversible Change): वे परिवर्तन जिन्हें मूल अवस्था में वापस लाया जा सकता है, उत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाते हैं। इसमें पदार्थ का रासायनिक संघटन नहीं बदलता। उदाहरण: बर्फ का पिघलना (पानी को फिर से ठंडा करके बर्फ बनाया जा सकता है)।
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन (Irreversible Change): वे परिवर्तन जिन्हें मूल अवस्था में वापस नहीं लाया जा सकता या जिनसे नया पदार्थ बन जाता है, अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाते हैं। उदाहरण: कागज का जलना (जली हुई राख को वापस कागज में नहीं बदला जा सकता)।
प्रश्न 15. अम्ल वर्षा किन दो ऑक्साइडों के वातावरणीय जल के साथ क्रिया करके बनती है?
उत्तर: अम्ल वर्षा वातावरण में उत्सर्जित सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO2) के वर्षा जल के साथ अभिक्रिया करने से बनती है। ये गैसें जल में घुलकर क्रमशः सल्फ्यूरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल बनाती हैं, जिससे वर्षा का जल अत्यधिक अम्लीय हो जाता है। यह पर्यावरण, मृदा, जल और इमारतों को हानि पहुँचाती है।
प्रश्न 16. कंकाल तन्त्र के कार्य लिखिए।
उत्तर: कंकाल तन्त्र के कार्य-
- शरीर को आकार और सहारा देना: कंकाल तंत्र शरीर को निश्चित आकार और ढांचा प्रदान करता है।
- महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा करना: कोमल अंगों जैसे- हृदय, मस्तिष्क और फेफड़ों की सुरक्षा करना।
- गतिशीलता (Movement) प्रदान करना: मांसपेशियाँ हड्डियों से जुड़ी होती हैं, इसलिए हड्डियाँ शरीर की गति संभव बनाती हैं। और चलने-फिरने (गति) में सहायता करतीं हैं।
- रक्त कोशिकाओं का निर्माण: अस्थि मज्जा (Bone marrow) में लाल तथा श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है।
- खनिजों का भंडारण: हड्डियों में कैल्शियम व फॉस्फोरस जैसे खनिज जमा रहते हैं।
प्रश्न 17. मृदा अपरदन से आप क्या समझते हैं? इसके कारण एवं रोकने के उपायों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: मृदा अपरदन वह प्रक्रिया है जिसमें हवा या पानी जैसी प्राकृतिक शक्तियों द्वारा मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत कटकर, घिसकर या बहकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर चली जाती है। यह भूमि की उत्पादकता को कम कर देता है।
मृदा अपरदन के कारण
- तेज वर्षा: भारी वर्षा मिट्टी की ऊपरी परत को बहा ले जाती है।
- तेज हवाएँ: तेज हवा सूखी मिट्टी को उड़ाकर दूर ले जाती है।
- भूमि की ढलान: ढलान पर पानी तेज़ी से बहने से मिट्टी कट जाती है।
- वनों की कटाई: पेड़ों की जड़ों के अभाव में मिट्टी ढीली होकर बह जाती है।
- अति चराई: जानवरों द्वारा अत्यधिक चराई से घास नष्ट होकर मिट्टी खुली रह जाती है।
- स्थानांतरण कृषि: पेड़ जलाकर भूमि खुली छोड़ देने से मिट्टीबह जाती है।
मृदा अपरदन रोकने के उपाय
- वृक्षारोपण: ढलानों और खाली भूमि पर पेड़ लगाना।
- फसल आवरण: खेत को फसल या घास से ढककर रखना।
- मेड़बंदी: खेतों की सीमाओं पर मिट्टी की मेड़ बनाना।
- गली नियंत्रण: खाइयों में पत्थर या घास भरकर पानीका वेग कम करना।
प्रश्न 18. तन्त्रिका ऊतक का नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके कार्य के बारे में लिखिए।
उत्तर:
कार्य: संवेदनाओं (सूचनाओं) को शरीर के एक भाग से दूसरे भाग (मस्तिष्क) तक पहुँचाना और आदेशों को मांसपेशियों तक लाना।





