UP DElEd 2nd Semester : सामाजिक अध्ययन बहुविकल्पीय प्रश्न (2015-2025)
DElEd 2nd Semester Social Science MCQ (2015–2025): अगर आप D.El.Ed 2nd Semester की तैयारी कर रहे हैं, तो Previous Year Questions (PYQ) आपके लिए सबसे effective study material साबित हो सकते हैं। खासकर 2015 से 2025 तक के Social Science MCQ को समझना और नियमित practice करना आपकी तैयारी को मजबूत और focused बना देता है।
इन प्रश्नों के माध्यम से आपको exam pattern, महत्वपूर्ण topics और question trends की clear समझ मिलती है। अक्सर देखा गया है कि हर साल कई सवाल सीधे या थोड़े बदलाव के साथ दोहराए जाते हैं, इसलिए PYQ को ignore करना आपकी तैयारी को कमजोर कर सकता है।
इस page पर आपको DElEd 2nd Semester Social Science MCQ (2015–2025) के selected और महत्वपूर्ण प्रश्न एक ही जगह पर मिलेंगे। इससे आप आसानी से practice कर सकते हैं, अपने कमजोर topics पहचान सकते हैं और exam के लिए बेहतर strategy बना सकते हैं।
अगर आप smart तरीके से इन प्रश्नों की तैयारी करते हैं, तो अच्छे marks लाना मुश्किल नहीं बल्कि काफी आसान हो जाता है।
सामाजिक अध्ययन MCQ 2015
Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. चोलकाल में निर्मित सर्वोत्कृष्ट प्रतिमा है-
(A) विष्णु की
(B) नटराज की
(C) भगवान वेंकटेश्वर की
(D) भगवान बुद्ध की
✔ सही उत्तर: (B) नटराज की
प्रश्न 2. वह सुल्तान जिसने कारखानों को 'इक्ता' नाम दिया-
(A) फिरोज तुगलक
(B) इल्तुतमिश
(C) बलवन
(D) मुहम्मद तुगलक
✔ सही उत्तर: (B) इल्तुतमिश
प्रश्न 3. 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' स्थित है-
(A) दिल्ली में
(B) लाहौर में
(C) अजमेर में
(D) काबुल में
✔ सही उत्तर: (C) अजमेर में
प्रश्न 4. 'हिजरी संवत' चलाया गया-
(A) बाबर द्वारा
(B) हुमायूँ द्वारा
(C) अकबर द्वारा
(D) शाहजहाँ द्वारा
✔ सही उत्तर: (C) अकबर द्वारा
प्रश्न 5. खानवा युद्ध के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र स्थित है-
(A) दिल्ली में
(B) आगरा में
(C) सोनीपत में
(D) फतेहपुर सीकरी में
✔ सही उत्तर: (D) फतेहपुर सीकरी में
प्रश्न 6. मराठों की स्वतन्त्रता के युद्ध का नेतृत्व किया-
(A) दुर्गादास ने
(B) अहिल्याबाई ने
(C) ताराबाई ने
(D) जीजाबाई ने
✔ सही उत्तर: (C) ताराबाई ने
प्रश्न 7. लोकसभा में राष्ट्रपति द्वारा आंग्ल इण्डियन सदस्यों को मनोनीत करने की संख्या है-
(A) दो
(B) चार
(C) पाँच
(D) बारह
✔ सही उत्तर: (A) दो
प्रश्न 8. सर्वोच्च न्यायालय को अपने फैसलों को-
(A) बदलने का अधिकार है
(B) बदलने का अधिकार नहीं है
(C) बदलने का अधिकार केवल मुख्य न्यायाधीश को है
(D) बदलने का अधिकार केवल न्याय मन्त्रालय को है
✔ सही उत्तर: (A) बदलने का अधिकार है
प्रश्न 9. कौन-सा मौलिक अधिकार सर्वाधिक विवाद का विषय रहा?
(A) एकता का अधिकार
(B) सम्पत्ति का अधिकार
(C) स्वतन्त्रता का अधिकार
(D) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
✔ सही उत्तर: (B) सम्पत्ति का अधिकार
प्रश्न 10. वह बजट जिसमें आय-व्यय बराबर होता है-
(A) जीरो आधारित बजट में
(B) सन्तुलित बजट में
(C) घाटे के बजट में
(D) बचत के बजट में
✔ सही उत्तर: (B) सन्तुलित बजट में
प्रश्न 11. दामोदर घाटी योजना से सम्बन्धित राज्य है-
(A) पश्चिमी बंगाल
(B) बिहार तथा पश्चिम बंगाल
(C) असम
(D) बिहार
✔ सही उत्तर: (B) बिहार तथा पश्चिम बंगाल
प्रश्न 12. छः महीने की रात और छः महीने का दिन होता है-
(A) उत्तरी ध्रुव वृत्त पर
(B) दक्षिणी ध्रुव वृत्त पर
(C) उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर
(D) केवल दक्षिणी ध्रुव पर
✔ सही उत्तर: (C) उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर
प्रश्न 13. तीन ओर से घिरा पृथ्वी का भाग कहलाता है-
(A) पठार
(B) सिन्धु पंक
(C) महासागर धारा
(D) प्रायद्वीप
✔ सही उत्तर: (D) प्रायद्वीप
प्रश्न 14. मूँगफली की खेती के लिए अधिक उपयुक्त मिट्टी है-
(A) काली मिट्टी
(B) लाल मिट्टी
(C) लेटराइट मिट्टी
(D) चिकनी मिट्टी
✔ सही उत्तर: (A) काली मिट्टी
प्रश्न 15. सर्वाधिक लवणता वाला सागर है-
(A) कैस्पियन सागर
(B) लाल सागर
(C) मृत सागर
(D) भूमध्य सागर
✔ सही उत्तर: (C) मृत सागर
सामाजिक अध्ययन MCQ 2016
Social Science MCQ 2016 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. अजमेर में किस सूफी सन्त की दरगाह है-
(A) ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया
(B) कुतुबुद्दीन बख्यितार काफी
(C) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
(D) ख्वाज सलीम चिश्ती
✔ सही उत्तर: (C) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
प्रश्न 2. महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण के समय भारत आए अलबरूनी ने किस ग्रन्थ की रचना की-
(A) किताब-उल-रहला
(B) शाहनामा
(C) राजतरंगिणी
(D) किताब-उल-हिन्द
✔ सही उत्तर: (D) किताब-उल-हिन्द
प्रश्न 3. दिल्ली सल्तनत के किस वंश में सर्वाधिक शासक हुए-
(A) तथाकथित दास वंश
(B) खिलजी वंश
(C) तुगलक वंश
(D) सैयद वंश
✔ सही उत्तर: (A) तथाकथित दास वंश (या ममलुक वंश)
प्रश्न 4. 'प्रयाग प्रशस्ति' सम्बन्धित है-
(A) चन्द्रगुप्त प्रथम से
(B) समुद्रगुप्त से
(C) कुमारगुप्त से
(D) स्कन्दगुप्त से
✔ सही उत्तर: (B) समुद्रगुप्त से
प्रश्न 5. तुगलक वंश का संस्थापक था-
(A) फिरोज तुगलक
(B) ग्यासुद्दीन तुगलक
(C) मुहम्मद तुगलक
(D) खानजहाँ मकबूल
✔ सही उत्तर: (B) ग्यासुद्दीन तुगलक
प्रश्न 6. तुगलक काल में प्रथम हिन्दू राज्य का निर्माण हुआ, जिसका नाम था-
(A) वारंगल
(B) देवगिरी
(C) भदरा
(D) विजय नगर
✔ सही उत्तर: (D) विजय नगर
प्रश्न 7. चीनी यात्री ह्वेनसांग किस उद्देश्य से भारत आया-
(A) बौद्ध धर्म ग्रन्थों की प्रतियाँ प्राप्त करने के लिए
(B) नालन्दा विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए
(C) भारतीयों के जीवन का अध्ययन करने के लिए
(D) भारत में चीनी राजदूत का कार्य करने के लिए
✔ सही उत्तर: (A) बौद्ध धर्म ग्रन्थों की प्रतियाँ प्राप्त करने के लिए
प्रश्न 8. भारत के दक्षिण पठार, अधिकांश बने हैं-
(A) परतदार शैलों से
(B) आग्नेय शैलों से
(C) रूपान्तरित शैलों से
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (B) आग्नेय शैलों से
प्रश्न 9. विश्व की सात आश्चर्यजनक इमारतों के नाम में शामिल हैं-
(A) कुतुबुमीनार
(B) ताजमहल
(C) हवामहल
(D) जामा मस्जिद
✔ सही उत्तर: (B) ताजमहल
प्रश्न 10. पर्वतीय क्षेत्रा में गहरी, सँकरी, घाटी को कहते हैं-
(A) विसर्प
(B) हिमोढ़
(C) गॉर्ज
(D) भृगु
✔ सही उत्तर: (C) गॉर्ज
प्रश्न 11. पूर्णिमा से अमावस्या तक (घटते चाँद) के पखवाड़े को कहते हैं-
(A) शुक्ल पक्ष
(B) कृष्ण पक्ष
(C) शुक्ल और कृष्ण पक्ष दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (B) कृष्ण पक्ष
प्रश्न 12. गोल पृथ्वी के केन्द्र को कहा जाता है-
(A) क्रोड (Core)
(B) भूपर्पटी (Crust)
(C) मैण्टल (Mantle)
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (A) क्रोड (Core)
प्रश्न 13. वायुमण्डल में पायी जाने वाली ऑक्सीजन की मात्रा है-
(A) 1 प्रतिशत
(B) 78 प्रतिशत
(C) 21 प्रतिशत
(D) 16 प्रतिशत
✔ सही उत्तर: (C) 21 प्रतिशत
प्रश्न 14. हमारे मूल संविधान में कुल अनुसूचियाँ हैं-
(A) 8
(B) 10
(C) 12
(D) 15
✔ सही उत्तर: (A) 8
प्रश्न 15. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(B) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(C) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(D) जवाहरलाल नेहरू
✔ सही उत्तर: (B) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
सामाजिक अध्ययन MCQ 2016 (ii)
Social Science MCQ 2016 (ii) Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. अजन्ता में गुफाओं की संख्या है-
(A) 42
(B) 20
(C) 25
(D) 30
✔ सही उत्तर: (D) 30
प्रश्न 2. बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक किस स्थान का वायसराय था-
(A) तक्षशिला
(B) उज्जैन
(C) सौराष्ट्र
(D) तोसाली
✔ सही उत्तर: (B) उज्जैन
प्रश्न 3. किस सम्राट् के शासनकाल में हूणों ने प्रथम बार आक्रमण किया?
(A) यशोवर्मन
(B) रामगुप्त
(C) कुमारगुप्त
(D) चन्द्रगुप्त द्वितीय
✔ सही उत्तर: (C) कुमारगुप्त
प्रश्न 4. सबसे पहले भारत आया-
(A) ह्वेनसांग
(B) मार्को पोलो
(C) इब्नबतूता
(D) मेगस्थनीज
✔ सही उत्तर: (D) मेगस्थनीज
प्रश्न 5. 'हर्ष चरित' के रचयिता थे-
(A) हर्ष
(B) बाणभट्ट
(C) भवभूति
(D) मातंग
✔ सही उत्तर: (B) बाणभट्ट
प्रश्न 6. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ-
(A) 1191 ई. में
(B) 1197 ई. में
(C) 1199 ई. में
(D) 1194 ई. में
✔ सही उत्तर: 1191 ई.
प्रश्न 7. 'पाल वंश' की स्थापना की-
(A) गोपाल ने
(B) धर्म पाल ने
(C) देव पाल ने
(D) नारायण पाल ने
✔ सही उत्तर: (A) गोपाल ने
प्रश्न 8. चालुक्य वंश के सबसे प्रतापी राजा थे-
(A) जय सिंह
(B) पुलकेशिन प्रथम
(C) पुलकेशिन द्वितीय
(D) रणराज
✔ सही उत्तर: (C) पुलकेशिन द्वितीय
प्रश्न 9. 'संविधान निर्मात्री' सभा के अध्यक्ष थे-
(A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) पं. जवाहरलाल नेहरू
(D) महात्मा गाँधी
✔ सही उत्तर: (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 10. भू-जल का स्रोत है-
(A) तालाब
(B) वर्षा का जल
(C) नदी
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 11. मकर संक्रान्ति के समय सूर्य सीधा चमकता है-
(A) कर्क रेखा पर
(B) विषुवत रेखा पर
(C) मकर रेखा पर
(D) ध्रुवों पर
✔ सही उत्तर: (C) मकर रेखा पर
प्रश्न 12. भारत का मानक समय निर्धारित किया जाता है-
(A) 80° पूर्वी देशान्तर से
(B) 90° पूर्वी देशान्तर से
(C) 23.5 पूर्वी देशान्तर से
(D) 82.5 पूर्वी देशान्तर से
✔ सही उत्तर: (D) 82.5 पूर्वी देशान्तर से
प्रश्न 13. कौन-सा मूल अधिकार नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
(A) स्वतन्त्रता का अधिकार
(B) सम्पत्ति का अधिकार
(C) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
(D) शोषण के विरुद्ध अधिकार
✔ सही उत्तर: (B) सम्पत्ति का अधिकार
प्रश्न 14. "ये तत्व (नीति निदेशक) न्यायालयों के लिए उपयोगी प्रकाश स्तम्भ हैं।" यह कथन था-
(A) एम. सी. सीतलवाड़ ने
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
(C) प्रो. के. टी. शाह ने
(D) जवाहरलाल नेहरू ने
✔ सही उत्तर: (A) एम. सी. सीतलवाड़ ने
प्रश्न 15. शेक्सपीयर किस देश के नागरिक थे-
(A) अमेरिका
(B) इंग्लैण्ड
(C) फ्रांस
(D) आयरलैण्ड
✔ सही उत्तर: (B) इंग्लैण्ड
सामाजिक अध्ययन MCQ 2017
Social Science MCQ 2017 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. महमूद गजनवी ने सोमनाथ के मन्दिर पर कब आक्रमण किया?
(A) 1021-22 ई.
(B) 1023-24 ई.
(C) 1022-23 ई.
(D) 1025-26 ई.
✔ सही उत्तर: (D) 1025-26 ई.
प्रश्न 2. तराइन के मैदान में मोहम्मद गोरी का किस राजा के साथ युद्ध हुआ?
(A) जयपाल
(B) जयचन्द
(C) आनन्द पाल
(D) पृथ्वीराज चौहान
✔ सही उत्तर: (D) पृथ्वीराज चौहान
प्रश्न 3. गुलाम वंश का प्रथम सुल्तान था-
(A) इल्तुतमिश
(B) ग्यासुद्दीन बलबन
(C) कुतुबुद्दीन ऐबक
(D) रजिया सुल्तान
✔ सही उत्तर: (C) कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न 4. ग्यासुद्दीन बलबन दिल्ली का शासक बना-
(A) 1206 में
(B) 1210 में
(C) 1211 में
(D) 1266 में
✔ सही उत्तर: (D) 1266 में
प्रश्न 5. दिल्ली में लोदी वंश की स्थापना की-
(A) बहलोल लोदी ने
(B) सिकन्दर लोदी ने
(C) इब्राहिम लोदी ने
(D) संग्राम सिंह ने
✔ सही उत्तर: (A) बहलोल लोदी ने
प्रश्न 6. तालीकोटा का युद्ध हुआ-
(A) सन् 1565
(B) सन् 1568
(C) सन् 1560
(D) सन् 1590
✔ सही उत्तर: (A) सन् 1565
प्रश्न 7. विजय नगर साम्राज्य की शासन व्यवस्था में राज्य को कितने प्रान्तों में बाँटा गया था?
(A) 6 प्रान्त
(B) 15 प्रान्त
(C) 20 प्रान्त
(D) 30 प्रान्त
✔ सही उत्तर: (A) 6 प्रान्त
प्रश्न 8. पृथ्वी का आकार है-
(A) गोल
(B) चपटा
(C) वर्गाकार
(D) त्रिभुजाकार
✔ सही उत्तर: (A) गोल (या भू-आभ/Geoid)
प्रश्न 9. भारत में ग्रीष्मकालीन वर्षा का मुख्य कारण है-
(A) चक्रवात
(B) मानसूनी हवाएँ
(C) व्यापारिक हवाएँ
(D) पछुआ हवाएँ
✔ सही उत्तर: (B) मानसूनी हवाएँ
प्रश्न 10. संविधान लागू किया गया-
(A) सन् 1946 में
(B) सन् 1949 में
(C) सन् 1950 में
(D) सन् 1948 में
✔ सही उत्तर: (C) सन् 1950 में (26 जनवरी)
प्रश्न 11. सेल्यूकस तथा चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच युद्ध हुआ था-
(A) 326 ई. पू. में
(B) 321 ई. पू. में
(C) 322 ई. पू. में
(D) 305 ई. पू. में
✔ सही उत्तर: (D) 305 ई. पू. में
प्रश्न 12. मौर्य साम्राज्य का अन्तिम सम्राट् कौन था?
(A) अशोक
(B) कुणाल
(C) बृहद्रथ
(D) पुष्यमित्र
✔ सही उत्तर: (C) बृहद्रथ
प्रश्न 13. गुप्त संवत् का प्रारम्भ वर्ष है-
(A) 319 ई.
(B) 375 ई.
(C) 380 ई.
(D) 335 ई.
✔ सही उत्तर: (A) 319 ई.
प्रश्न 14. 'दशावतार' मन्दिर है-
(A) भूमरा में
(B) देवगढ़ में
(C) खजुराहो में
(D) भीतरगाँव में
✔ सही उत्तर: (B) देवगढ़ में
प्रश्न 15. पाल वंश की स्थापना किसने की?
(A) धर्मपाल ने
(B) लक्ष्मणसेन ने
(C) गोपाल ने
(D) देवपाल ने
✔ सही उत्तर: (C) गोपाल ने
सामाजिक अध्ययन MCQ 2018
Social Science MCQ 2018 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. सम्राट् अशोक के पिता थे-
(A) बिन्दुसार
(B) बिम्बसार
(C) चन्द्रगुप्त मौर्य
(D) कौटिल्य
✔ सही उत्तर: (A) बिन्दुसार
प्रश्न 2. बाघ की गुफाएँ हैं-
(A) महाराष्ट्र में
(B) उत्तर प्रदेश में
(C) मध्य प्रदेश में
(D) छत्तीसगढ़ में
✔ सही उत्तर: (C) मध्य प्रदेश में
प्रश्न 3. 'मुद्राराक्षस' नाटक के लेखक थे-
(A) शूद्रक
(B) विशाखदत्त
(C) कालिदास
(D) भारवि
✔ सही उत्तर: (B) विशाखदत्त
प्रश्न 4. गुप्तकाल की भाषा थी-
(A) पाली
(B) हिन्दी
(C) प्राकृत
(D) संस्कृत
✔ सही उत्तर: (D) संस्कृत
प्रश्न 5. सल्तनत काल में सैनिकों को नगद वेतन देने की प्रणाली अपनाई-
(A) इल्तुतमिश ने
(B) रजिया ने
(C) नासिरुद्दीन महमूद ने
(D) अलाउद्दीन खिलजी ने
✔ सही उत्तर: (D) अलाउद्दीन खिलजी ने
प्रश्न 6. पृथ्वीराज रासो के अनुसार राजपूतों की उत्पत्ति हुई-
(A) प्राचीन क्षत्रियों से
(B) ब्राह्मणों से
(C) विदेशियों से
(D) अग्निकुण्ड से
✔ सही उत्तर: (D) अग्निकुण्ड से
प्रश्न 7. सूफी सन्त निजामुद्दीन औलिया की दरगाह स्थित है-
(A) आगरा में
(B) लखनऊ में
(C) कानपुर में
(D) दिल्ली में
✔ सही उत्तर: (D) दिल्ली में
प्रश्न 8. पल्लवों का प्रसिद्ध बन्दरगाह था-
(A) काँची
(B) महाबलिपुरम्
(C) तंजौर
(D) वेंगी
✔ सही उत्तर: (B) महाबलिपुरम्
प्रश्न 9. सल्तनत काल में प्रान्त को कहते थे-
(A) राज्य
(B) परगना
(C) इक्ता
(D) शिक
✔ सही उत्तर: (C) इक्ता
प्रश्न 10. भूकम्प नापने की इकाई है-
(A) मापक
(B) रिक्टर
(C) समताप
(D) मिलीबार
✔ सही उत्तर: (B) रिक्टर
प्रश्न 11. संगमरमर है-
(A) रूपान्तरित शैल
(B) आग्नेय शैल
(C) परतदार शैल
(D) मिट्टी
✔ सही उत्तर: (A) रूपान्तरित शैल
प्रश्न 12. समुद्र तल से ऊपर उठे हुए विशालतम भू-भाग को कहते हैं-
(A) महासागर
(B) स्थलमण्डल
(C) महाद्वीप
(D) जलमण्डल
✔ सही उत्तर: (C) महाद्वीप
प्रश्न 13. सबसे बड़ा महासागर है-
(A) हिन्द महासागर
(B) प्रशान्त महासागर
(C) लाल सागर
(D) काला सागर
✔ सही उत्तर: (B) प्रशान्त महासागर
प्रश्न 14. भारतीय संविधान में नीति निदेशक तत्त्वों को किस देश के संविधान से ग्रहण किया गया?
(A) फ्रांस के
(B) ब्रिटेन के
(C) आयरलैण्ड के
(D) रूस के
✔ सही उत्तर: (C) आयरलैण्ड के
प्रश्न 15. निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों का सह-अस्तित्व पाया जाता है-
(A) साम्यवादी अर्थव्यवस्था में
(B) मिश्रित अर्थव्यवस्था में
(C) समाजवादी अर्थव्यवस्था में
(D) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में
✔ सही उत्तर: (B) मिश्रित अर्थव्यवस्था में
सामाजिक अध्ययन MCQ 2019
Social Science MCQ 2019 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. गुप्त संवत् का प्रारम्भ किया था-
(A) चन्द्रगुप्त प्रथम
(B) चन्द्रगुप्त मौर्य
(C) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
(D) समुद्रगुप्त
✔ सही उत्तर: (A) चन्द्रगुप्त प्रथम
प्रश्न 2. कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने घोषणा की थी-
(A) भेरिघोष
(B) धर्मघोष
(C) भेरिघोष तथा धर्मघोष
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (B) धर्मघोष
प्रश्न 3. अधोलिखित में कौन गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्रा है?
(A) कौड़ी
(B) दीनार
(C) निष्क
(D) पर्ण
✔ सही उत्तर: (B) दीनार
प्रश्न 4. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ था-
(A) महमूद गजनवी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
(B) मुहम्मद बिन कासिम और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
(C) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (C) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
प्रश्न 5. दिलवाड़ा का जैन मन्दिर स्थित है-
(A) मध्य प्रदेश में
(B) राजस्थान में
(C) उत्तर प्रदेश में
(D) गुजरात में
✔ सही उत्तर: (B) राजस्थान में
प्रश्न 6. पल्लवों के प्रसिद्ध रथ मन्दिर किस स्थान पर निर्मित हैं?
(A) कांची
(B) बंगी
(C) महाबलिपुरम्
(D) तंजौर
✔ सही उत्तर: (C) महाबलिपुरम्
प्रश्न 7. गीतगोविन्द के रचयिता हैं-
(A) जयदेव
(B) जायसी
(C) अमीर खुसरो
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) जयदेव
प्रश्न 8. कृष्ण देवराय के दरबार में 'अष्ठ-दिग्गज' थे-
(A) आठ मन्त्री
(B) आठ तेलगु कवि
(C) आठ महान् सेनापति
(D) आठ परामर्शदाता
✔ सही उत्तर: (B) आठ तेलगु कवि
प्रश्न 9. मानसूनी पवन कहलाती है-
(A) नियतवाही पवन
(B) मौसमी पवन
(C) स्थलीय पवन
(D) सागरीय पवन
✔ सही उत्तर: (B) मौसमी पवन
प्रश्न 10. वायुमण्डल में सबसे अधिक गैस की मात्रा है-
(A) ऑक्सीजन
(B) नाइट्रोजन
(C) कार्बन
(D) हाइड्रोजन
✔ सही उत्तर: (B) नाइट्रोजन
प्रश्न 11. 66½° से ध्रुवों के मध्य पाया जाने वाला ताप कटिबन्ध है-
(A) शीतोष्ण
(B) शीत
(C) उष्ण
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (B) शीत
प्रश्न 12. भारतीय संविधान में सूचियाँ-
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
✔ सही उत्तर: (C) तीन
प्रश्न 13. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे-
(A) सरदार पटेल
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(D) पं. जवाहरलाल नेहरू
✔ सही उत्तर: (C) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
प्रश्न 14. अर्थव्यवस्था में पूँजी का बाजार कौन बनाता है?
(A) उपभोक्ता
(B) शेयर
(C) स्टॉक एक्सचेंज
(D) बैंक
✔ सही उत्तर: (C) स्टॉक एक्सचेंज
प्रश्न 15. मूल्य मापक का कार्य मुद्रा का-
(A) सहायक कार्य है
(B) अन्य कार्य है
(C) प्रमुख कार्य है
(D) आकस्मिक कार्य हैं
✔ सही उत्तर: (C) प्रमुख कार्य है
सामाजिक अध्ययन MCQ 2020
Social Science MCQ 2020 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ-
(A) 1191 ई.
(B) 1197 ई.
(C) 1192 ई.
(D) 1194 ई.
✔ सही उत्तर: (A) 1191 ई.
प्रश्न 2. गुलाम वंश का प्रथम सुल्तान था-
(A) इल्तुतमिश
(B) बलबन
(C) कुतुबुद्दीन ऐबक
(D) रजिया सुल्तान
✔ सही उत्तर: (C) कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न 3. विश्व की सबसे लम्बी नदी है-
(A) राइन
(B) मिसीसिपी
(C) नील
(D) ह्वांगहो
✔ सही उत्तर: (C) नील
प्रश्न 4. सक्रिय ज्वालामुखी का उदाहरण है-
(A) पोपा
(B) विसुवियस
(C) फ्यूजीयामा
(D) स्ट्रॉम्बोली
✔ सही उत्तर: (D) स्ट्रॉम्बोली
प्रश्न 5. समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में वर्णित है?
(A) अनुच्छेद 19-22
(B) अनुच्छेद 14-18
(C) अनुच्छेद 6-12
(D) अनुच्छेद 16-18
✔ सही उत्तर: (B) अनुच्छेद 14-18
प्रश्न 6. अजमेर में किस सूफी सन्त की दरगाह है?
(A) ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया
(B) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
(C) कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
(D) ख्वाजा सलीम चिश्ती
✔ सही उत्तर: (B) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
प्रश्न 7. बैंक ड्राफ्ट है-
(A) साख मुद्रा
(B) वास्तविक मुद्रा
(C) प्रतिनिधि पत्र मुद्रा
(D) परिवर्तनशील पत्र मुद्रा
✔ सही उत्तर: (D) परिवर्तनशील पत्र मुद्रा
प्रश्न 8. महमूद गजनवी ने सोमनाथ के मन्दिर पर कब आक्रमण किया?
(A) 1020-21 ई.
(B) 1023-24 ई.
(C) 1022-23 ई.
(D) 1025-26 ई.
✔ सही उत्तर: (D) 1025-26 ई.
प्रश्न 9. ग्राण्ड ट्रंक रोड का निर्माण किस शासक ने करवाया?
(A) अकबर
(B) शेरशाह सूरी
(C) शेख अफगान
(D) नादिर शाह
✔ सही उत्तर: (B) शेरशाह सूरी
प्रश्न 10. 'भारत का नेपोलियन' किसे कहा जाता है?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) समुद्रगुप्त
(C) अशोक महान
(D) चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
✔ सही उत्तर: (B) समुद्रगुप्त
प्रश्न 11. वायुमण्डल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?
(A) कार्बन
(B) ऑक्सीजन
(C) नाइट्रोजन
(D) हाइड्रोजन
✔ सही उत्तर: (C) नाइट्रोजन
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन रूपान्तरित चट्टानों का उदाहरण नहीं है?
(A) संगमरमर
(B) स्लेट
(C) क्वार्टजाइट
(D) ग्रेनाइट
✔ सही उत्तर: (D) ग्रेनाइट
प्रश्न 13. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से ले गया-
(A) दौलताबाद
(B) कन्नौज
(C) कालिंजर
(D) लाहौर
✔ सही उत्तर: (A) दौलताबाद
प्रश्न 14. 'अश्व-अक्षांश' से सम्बन्धित है-
(A) 30°
(B) 60°
(C) 45°
(D) 90°
✔ सही उत्तर: (A) 30°
प्रश्न 15. गल्फ-स्ट्रीम है-
(A) खाड़ी में एक नदी
(B) महासागरीय धारा
(C) जेस्ट्रीम का दूसरा नाम
(D) ध्रुवीय धारा
✔ सही उत्तर: (B) महासागरीय धारा
सामाजिक अध्ययन MCQ 2022
Social Science MCQ 2022 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. हर्षचरित के रचयिता कौन थे?
(A) हर्ष
(B) बाणभट्ट
(C) भवभूति
(D) मातंग
✔ सही उत्तर: (B) बाणभट्ट
प्रश्न 2. चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?
(A) जय सिंह
(B) रणराज
(C) पुलकेशिन द्वितीय
(D) पुलकेशिन प्रथम
✔ सही उत्तर: (C) पुलकेशिन द्वितीय
प्रश्न 3. वी (V) प्रकार की घाटी नदी के किस मार्ग से बनती है?
(A) ऊपरी मार्ग से
(B) मध्य मार्ग से
(C) निचले मार्ग से
(D) नदी के मुहाने पर
✔ सही उत्तर: (A) ऊपरी मार्ग से
प्रश्न 4. पृथ्वी का औसत घनत्व है-
(A) 2.2
(B) 5.5
(C) 9.5
(D) 9.4
✔ सही उत्तर: (B) 5.5
प्रश्न 5. भृगु का निर्माण कहाँ होता है?
(A) पहाड़ी भागों में
(B) समुद्र के किनारे
(C) हिमानी क्षेत्र
(D) मरुस्थल में
✔ सही उत्तर: (B) समुद्र के किनारे
प्रश्न 6. प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) महात्मा गाँधी
(D) जवाहरलाल नेहरू
✔ सही उत्तर: (A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
प्रश्न 7. ज्वालामुखी उद्गार से प्राप्त द्रव पदार्थ का भूतल पर नाम है-
(A) सियाल
(B) सीमा
(C) निफा
(D) लावा
✔ सही उत्तर: (D) लावा
प्रश्न 8. सापेक्ष आर्द्रता मापी जाती है-
(A) हाइड्रोमीटर
(B) हाइग्रोमीटर
(C) बैरोमीटर
(D) एनीमोमीटर
✔ सही उत्तर: (B) हाइग्रोमीटर
प्रश्न 9. सर्वाधिक लवणता वाला सागर है-
(A) कैस्पियन सागर
(B) लाल सागर
(C) मृत सागर
(D) भूमध्य सागर
✔ सही उत्तर: (C) मृत सागर
प्रश्न 10. 'धन्वन्तरि' किस काल के वैद्य थे?
(A) मौर्यकाल
(B) गुप्तकाल
(C) महाजनपद काल
(D) राजपूत काल
✔ सही उत्तर: (B) गुप्तकाल
प्रश्न 11. अलाउद्दीन खिलजी ने कितने वर्ष शासन किया?
(A) 10 वर्ष
(B) 15 वर्ष
(C) 20 वर्ष
(D) 5 वर्ष
✔ सही उत्तर: (C) 20 वर्ष
प्रश्न 12. 'मत्त विलास प्रहसन' नामक पुस्तक के लेखक हैं-
(A) महेन्द्र वर्मा
(B) पुलकेशिन द्वितीय
(C) नरसिंह वर्मन
(D) राजराज प्रथम
✔ सही उत्तर: (A) महेन्द्र वर्मा
प्रश्न 13. 'जौहर प्रथा' का प्रचलन था-
(A) मौर्य काल
(B) गुप्त काल
(C) महाजनपद काल
(D) राजपूत काल
✔ सही उत्तर: (D) राजपूत काल
प्रश्न 14. वह बजट जिसमें आय-व्यय बराबर होता है-
(A) जीरो आधारित बजट
(B) सन्तुलित बजट
(C) घाटे का बजट
(D) बचत का बजट
✔ सही उत्तर: (B) सन्तुलित बजट
प्रश्न 15. भारतीय कृषि में निम्न उत्पादकता का कारण है-
(A) पिछड़ी तकनीक
(B) जोत का छोटा आकार
(C) साख का प्रभाव
(D) उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
सामाजिक अध्ययन MCQ 2023
Social Science MCQ 2023 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. 42वाँ संविधान संशोधन किया गया-
(A) 1972
(B) 1980
(C) 1976
(D) 1978
✔ सही उत्तर: (C) 1976
प्रश्न 2. न्याय पंचायत का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है-
(A) 5 वर्ष
(B) 4 वर्ष
(C) 3 वर्ष
(D) 6 वर्ष
✔ सही उत्तर: (A) 5 वर्ष
प्रश्न 3. वर्तमान में भारत के CAG कौन है-
(A) गिरीश चन्द्र
(B) गिरीश चन्द्र त्रिपाठी
(C) गिरीश चन्द्र मुर्मू
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (C) गिरीश चन्द्र मुर्मू
प्रश्न 4. "भारत के राष्ट्रपति की स्थिति ब्रिटेन के सम्राट से मिलती जुलती है।", किसने कहा-
(A) J.L नेहरु
(B) B.R. अम्बेडकर
(C) सीतारामय्या
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (B) B.R. अम्बेडकर
प्रश्न 5. सामंतवाद का पतन किस सदी में हुआ-
(A) 15वीं
(B) 12वीं
(C) 11वीं
(D) 13वीं
✔ सही उत्तर: (A) 15वीं
प्रश्न 6. सबसे अच्छा लोहा माना जाता है-
(A) सिडेराइट
(B) लिमोनाइट
(C) मैग्नेटाइट
(D) हेमेटाइट
✔ सही उत्तर: (C) मैग्नेटाइट
प्रश्न 7. अकबर के नौ रत्नों में कौन नहीं शामिल था-
(A) अबुल फजल
(B) तानसेन
(C) रैदास
(D) फैजी
✔ सही उत्तर: (C) रैदास
प्रश्न 8. अलाउद्दीन खिलजी किसकी हत्या कर सत्ता प्राप्त किया-
(A) कैकुबाद
(B) जलालुद्दीन खिलजी
(C) बलबन
(D) इल्तुतमिश
✔ सही उत्तर: (B) जलालुद्दीन खिलजी
प्रश्न 9. ‘जौहर’ प्रथा प्रचलित थी-
(A) राजपूत काल
(B) सल्तनत काल
(C) मौर्य काल
(D) मुगल काल
✔ सही उत्तर: (A) राजपूत काल
प्रश्न 10. मुद्रा का नियमन कौन करता है-
(A) सेबी
(B) RBI
(C) ED
(D) इरडा
✔ सही उत्तर: (B) RBI
प्रश्न 11. सिडबी (SIDBI) का मुख्यालय है-
(A) लखनऊ
(B) कानपुर
(C) इलाहाबाद
(D) जौनपुर
✔ सही उत्तर: (A) लखनऊ
प्रश्न 12. अजन्ता में गुफाओं की संख्या है-
(A) 20
(B) 42
(C) 30
(D) 25
✔ सही उत्तर: (C) 30
प्रश्न 13. सबसे पहले भारत आने वाला चीनी यात्री-
(A) फाह्यान
(B) हेनसांग
(C) इब्नबतूता
(D) मेगस्थनीज
✔ सही उत्तर: (A) फाह्यान
प्रश्न 14. भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है-
(A) चेरापूंजी
(B) मासिनराम
(C) मेघालय
(D) केरल
✔ सही उत्तर: (B) मासिनराम
प्रश्न 15. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में समय लगता है-
(A) 5 मिनट 8 सेकेण्ड
(B) 6 मिनट 3 सेकेण्ड
(C) 4 मिनट 3 सेकेण्ड
(D) 8 मिनट 3 सेकेण्ड
✔ सही उत्तर: (D) 8 मिनट 3 सेकेण्ड
सामाजिक अध्ययन MCQ 2025
Social Science MCQ 2025 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. कलिंग विजय किसने की थी-
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) बिन्दुसार
(C) अशोक
(D) सेल्यूकस
✔ सही उत्तर: (C) अशोक
प्रश्न 2. हर्षचरित के रचयिता कौन थे-
(A) हर्ष
(B) मातंग
(C) बाणभट्ट
(D) भवभूति
✔ सही उत्तर: (C) बाणभट्ट
प्रश्न 3. अलबरूनी किसके राजदरबार से सम्बन्धित था-
(A) मोहम्मद गोरी
(B) महमूद गजनवी
(C) कुतुबुद्दीन ऐबक
(D) अलाउद्दीन
✔ सही उत्तर: (B) महमूद गजनवी
प्रश्न 4. 'अढ़ाई दिन का झोपड़ा' स्थित है-
(A) दिल्ली
(B) अजमेर
(C) लाहौर
(D) काबुल
✔ सही उत्तर: (B) अजमेर
प्रश्न 5. चोल शासकों की राजधानी कहाँ थी?
(A) कानपुर में
(B) तंजौर में
(C) उज्जैन में
(D) धारा में
✔ सही उत्तर: (B) तंजौर में
प्रश्न 6. सापेक्ष आर्द्रता मापी जाती है?
(A) हाइ मीटर
(B) हाइग्रोमीटर
(C) बैरोमीटर
(D) एनिमोमीटर
✔ सही उत्तर: (B) हाइग्रोमीटर
प्रश्न 7. वायुमण्डल में किस गैस की मात्रा सबसे अधिक है-
(A) आक्सीजन
(B) हाइड्रोजन
(C) नियान
(D) नाइट्रोजन
✔ सही उत्तर: (D) नाइट्रोजन
प्रश्न 8. भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं-
(A) 9
(B) 10
(C) 11
(D) 12
✔ सही उत्तर: (D) 12
प्रश्न 9. सर्वाधिक लवणता पायी जाती है-
(A) कैस्पियन सागर
(B) लाल सागर
(C) भूमध्य सागर
(D) मृत सागर
✔ सही उत्तर: (D) मृत सागर
प्रश्न 10. वी (V) आकार की घाटी नदी के किस मार्ग में बनती है?
(A) ऊपरी मार्ग में
(B) मध्य मार्ग में
(C) निचले मार्ग में
(D) नदी के मुहाने पर
✔ सही उत्तर: (A) ऊपरी मार्ग में
प्रश्न 11. ज्वालामुखी उद्गार से प्राप्त द्रव पदार्थ का भूतल पर नाम है-
(A) सियाल
(B) सीमा
(C) लावा
(D) डायोराइट
✔ सही उत्तर: (C) लावा
प्रश्न 12. गुलाम वंश का प्रथम सुल्तान कौन था?
(A) इल्तुतमिश
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) रजिया सुल्तान
(D) ग्यासुद्दीन बलबन
✔ सही उत्तर: (B) कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न 13. सर्वाधिक गहराई वाला महासागर कौन-सा है?
(A) प्रशान्त महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) हिन्द महासागर
(D) आर्कटिक महासागर
✔ सही उत्तर: (A) प्रशान्त महासागर
प्रश्न 14. क्षुद्रग्रह किनकी कक्षाओं के बीच पाए जाते है?
(A) शनि और बृहस्पति ग्रह
(B) मंगल और बृहस्पति ग्रह
(C) पृथ्वी और मंगल ग्रह
(D) शनि और अरुण ग्रह
✔ सही उत्तर: (B) मंगल और बृहस्पति ग्रह
प्रश्न 15. संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था-
(A) महात्मा गाँधी को
(B) पं. जवाहरलाल नेहरू को
(C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को
(D) महारानी विक्टोरिया को
✔ सही उत्तर: (C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को
DElEd 2nd Semester Social Science MCQ (2015–2025) Pdf
यहाँ पर D.El.Ed 2nd Semester Social Science MCQ (2015–2025) का PDF उपलब्ध है। यदि आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर WhatsApp करें:
📞9451038593
केवल ₹10 के मामूली शुल्क में आपको पूरा PDF आसानी से प्राप्त हो जाएगा।