UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 Pdf Download

Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 : अगर आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और 2nd Semester की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकती है। इस लेख में आपको UP DElEd Second Semester के प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का Previous Year Question Paper दिया गया है, जिसे आप यहाँ आसानी से पढ़ सकते हैं और PDF Format में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझने में मदद मिलती है और साथ ही यह भी पता चलता है कि किन प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

UP DElEd परीक्षा के विश्लेषण से यह भी स्पष्ट हुआ है कि लगभग 60–70% प्रश्न हर साल किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का नियमित और सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी मजबूत हो जाती है और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रश्न पत्र की संरचना

प्रश्न का प्रकार

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

वस्तुनिष्ठ

15

15

अति लघु उत्तरीय

15

15

लघु उत्तरीय

10

20

योग

40

50

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016

Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. शिक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में स्वीकार किया गया-

(A) 1 अप्रैल 2009 को

(B) 1 अप्रैल 2010 को

(C) 8 अप्रैल 2011 को

(D) 5 अप्रैल 2009 को

2. शिक्षा को किसी निश्चित स्तर तक सभी लोगों को अनिवार्य एवं निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराना है-

(A) सामाजीकरण

(B) सार्वभौमीकरण

(C) मानवीकरण

(D) विद्यालयीकरण

3. बेसिक शिक्षा अधिनियम 1972 का उद्देश्य है-

(A) अधिक से अधिक विद्यालय खोलना

(B) छात्रवृत्ति की व्यवस्था करना

(C) मिड-डे मील की व्यवस्था करना

(D) शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन

4. प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएँ सुलभ कराने की योजना है-

(A) मिड-डे मील योजना

(B) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना

(C) आंगनबाड़ी योजना

(D) शिक्षा गारण्टी योजना

5. स्वतन्त्रता के समय देश में कितने प्रतिशत जनसंख्या साक्षर थी?

(A) 40 प्रतिशत

(B) 14 प्रतिशत

(C) 32 प्रतिशत

(D) 60 प्रतिशत

6. विद्यालय स्तर पर शिशुओं की माँस-पेशियों का विकास होता है-

(A) वार्तालाप से

(B) पठन अभ्यास से

(C) सृजनात्मक क्रियाकलापों से             

(D) मानसिक अभ्यास से

7. सर्व शिक्षा अभियानकितने आयु वर्ग के बच्चों की शैक्षिक व्यवस्था से सम्बन्धित है-

(a) 0 से 3 आयु वर्ग

(b) 3 से 6 आयु वर्ग

(C) 6  से 10 आयु वर्ग

(d) 6 से 14 आयु वर्ग

8. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना किस वर्ग की बालिकाओं में साक्षरता की स्थिति बेहतर बनाने के लिए है-

(A) अनुसू‌चित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए          

(B) अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए

(C) अल्पसंख्यक वर्ग के लिए                               

(D) उपर्युक्त सभी वर्गों के लिए

9. सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत संचालित होने वाले कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त है-

(A) राज्य सरकार द्वारा

(B) राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा

(C) केन्द्र सरकार द्वारा

(D) ग्राम पंचायत द्वारा

10. कितने अन्तराल के उपरान्त पाठ्यचर्या के पुनर्विकास एवं समीक्षा का प्रावधान है-

(A) 5 वर्ष बाद

(B) 6 वर्ष बाद

(C) 8 वर्ष बाद

(D) 10 वर्ष बाद

11. महात्मा गाँधी ने बुनियादी तालीम या बेसिक शिक्षा का प्रस्ताव रखा था-

(A) सन 1920 में

(B) सन् 1942 में

(C) सन् 1937 में

(D) सन 1947 में

12. माध्यमिक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष थे-

(A) डॉ. लक्ष्मण स्यामी मुदालियर

(B) डॉ. दौलत सिंह कोठारी

(C) डॉ. यशपाल

(D) डॉ. राधाकृष्णन

13. निम्नलिखित में से किस स्तर के विद्यालय में बच्चों को स्वतन्त्र रूप से विकसित होने के अवसर

दिए जाने चाहिए-

(A) प्राथमिक विद्यालय

(B) माध्यमिक विद्यालय

(C) पूर्व माध्यमिक विद्यालय

(D) पूर्व प्राथमिक विद्यालय

14.प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न पोषाहार वितरण योजनाकब से आरम्भ की गई-

(A) 15 अगस्त, 1995 से

(B) 15 अगस्त, 1997 से

(C) 15 अगस्त, 1999 से

(D) 15 अगस्त, 2000 से

15. ह्रास की समस्या से आशय है-

(A) कक्षा में अनियमित उपस्थिति                    

(B) बच्चों का अनुतीर्ण हो जाना

(C) बीच में ही विद्यालय छोड़कर बच्चे का चला जाना

(D) बच्चे का गाँव छोड़कर शहर चला जाना

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

16. समवर्ती सूची में दिए गए विषयों पर नीति एवं कानून बनाने का अधिकार किस सरकार को है?

17. भारत को एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र की घोषणा का उल्लेख कहाँ पर है?

18. ईस्ट इण्डिया कम्पनी के आज्ञापत्र का पुनरावर्तन किसके द्वारा किया जाता था?

19. मैकाले, शिक्षा द्वारा भारत में किस प्रकार का वर्ण तैयार करना चाहता था?

20. वुड के आदेश पत्र में शिक्षा का माध्यम क्या निर्धारित किया गया था?

21. यशपाल समिति की अध्यक्षता में गठित समिति का उद्देश्य क्या था?

22. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड के अन्तर्गत विद्यालयों को कौन-सी सुविधाएँ प्रदान की गई?

23. P-MOST का पूरा नाम अंग्रेजी में लिखिए।

24. बेसिक शिक्षा परियोजना के उद्देश्य बताइए।

25. प्रथम चरण में डी.पी.ई.पी. देश के किन राज्यों में लागू की गई?

26. ड्रॉप आउट के सन्दर्भ में डी.पी.ई.पी. का क्या उद्देश्य था?

27. E.C.C.E. शब्द संक्षेप का अंग्रेजी में पूरा नाम लिखिए।

28. प्रथम चरण में मध्याह्न भोजन योजना, प्रदेश के कितने जनपदों एवं कितने विकास खण्डों में लागू की गई?

29. एन.सी.ई.आर.टी. के प्रमुख कार्य बताइए।

30. इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के अन्तर्गत बच्चों के प्रवेश हेतु विद्यालय एवं शिक्षकों के क्या दायित्त्व निर्धारित किए हैं?

32. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित बच्चों के अधिकारों का वर्णन कीजिए।

33. विद्यालयों में किस प्रकार की शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे विद्यार्थियों में सभी धर्मों के प्रति आदर-भाव विकसित हो सके?

34. प्राथमिक शिक्षा के विकास एवं सार्वभौमीकरण हेतु हण्टर कमीशन की सिफारिशों का उल्लेख कीजिए।

35. कोठारी आयोग ने शिक्षा के परम्परागत स्वरूप के स्थान पर आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को क्यों महत्त्व दिया?

36. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना संचालित करने के क्या उ‌द्देश्य थे?

37. एस.ओ.पी.टी. कार्यक्रम संचालित करने के कारण बताइए।

38. विद्यालयीय शिक्षा की तैयारी कार्यक्रम से क्या लाभ है?

39. सम्पूर्ण साक्षरता अभियान कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव दीजिए।

40. जिला परियोजना कार्यालय की स्थापना के उद्देश्य लिखिए।

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

यदि आप UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 

यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।

इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे खुद हल करने की भी कोशिश करें। जब आप प्रश्नों को स्वयं हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार भी सकते हैं।

अतः यदि आप UP DElEd 2nd Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper  में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में Download करके बार-बार पढ़ें।

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 PDF Download

यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

❓ FAQs – UP DELED 2nd SemesterPrarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016

Q1. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।

Q3. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2016 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।

Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।

Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।

Scroll to Top