UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 : यदि आप UP DElEd (Diploma in Elementary Education) के छात्र हैं और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद सहायक साबित होगा। इस पोस्ट में आपको “प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय का वर्ष 2018 का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं और PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
किसी भी प्रतियोगी या शैक्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक होता है। इससे न केवल परीक्षा के पैटर्न की स्पष्ट जानकारी मिलती है, बल्कि यह भी समझ में आता है कि किस प्रकार के प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं।
UP DElEd परीक्षा के पिछले वर्षों के विश्लेषण से यह ज्ञात हुआ है कि लगभग 60 से 70 प्रतिशत प्रश्न पुराने प्रश्न पत्रों से मिलते-जुलते होते हैं। इसलिए इनका अभ्यास आपकी तैयारी को और अधिक मजबूत बना सकता है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान संविधान की किस धारा में है?
(A) धारा 25
(B) धारा 28
(C) धारा 45
(D) धारा 46
2. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम किस वर्ष बना है?
(A) सन् 2000 में
(B) सन् 2009 में
(C) सन् 2014 में
(D) सन् 2015 में
3. चार्ल्स ग्राण्ट के शैक्षिक प्रयास थे-
(A) भारत में विद्यालयों की स्थापना
(B) अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करना
(C) ‘A’ व ‘B’ दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
4. निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत चौथे अध्याय में शिक्षकों के दायित्व दिये गये हैं-
(A) नियमित समय से स्कूल में उपस्थित होना
(B) पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाना और उसे निर्धारित समय में पूरा करना
(C) प्रत्येक बच्चे की सीखने की योग्यता का आकलन करना
(D) उपर्युक्त सभी
5. हण्टर कमीशन कहते हैं-
(A) भारतीय शिक्षा आयोग
(B) माध्यमिक शिक्षा आयोग
(C) राष्ट्रीय शिक्षा आयोग
(D) मुदालियर आयोग
6. कोठारी आयोग का गठन हुआ-
(A) 1935-36
(B) 1952-53
(C) 1954-55
(D) 1964-66
7. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) की घोषणा के पश्चात् आचार्य राममूर्ति समिति ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था-
(A) 16 दिसम्बर, 1990 में
(B) 15 सितम्बर, 1989 में
(C) 6 अप्रैल, 1987 में
(D) 15 अगस्त, 1968 में
8. प्रो. यशपाल समिति से पूर्व किस समिति ने छात्रों पर पढ़ाई का बोझ के लिए चिन्ता व्यक्त की?
(A) पटेल समिति
(B) N.C.E.R.T. कार्यदल
(C) आचार्य राममूर्ति समिति
(D) उपर्युक्त तीनों ने
9. N.C.F., 2005 के अन्तर्गत पुनरीक्षित गुणवत्ता विजन के सन्दर्भ में निम्न दृष्टिकोण चिह्नित किये गये हैं-
(A) बच्चों के प्रति दृष्टिकोण
(B) शिक्षक की भूमिका एवं शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण
(C) शिक्षण विद्या के प्रति दृष्टिकोण
(D) उपर्युक्त सभी
10. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड कब आरम्भ हुआ?
(A) 1964-65 में
(B) 1987-88 में
(C) 1995-96 में
(D) 2001-2002 में
11. स्कूल चलो अभियान में किस कक्षा तक के बच्चों को आकर्षित करने की योजना थी?
(A) कक्षा 1 से 8 तक
(B) कक्षा नर्सरी से 5 तक
(C) कक्षा 6 से 11 तक
(D) कक्षा 2 से 5 तक
12. स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम (विद्यालय शिक्षा की तैयारी) में निम्न क्षेत्रों पर बल दिया गया है-
(A) वैयक्तिक एवं सामाजिक तैयारी
(B) शैक्षिक तैयारी
(C) मनोरंजनात्मक, सृजनात्मक तथा शाब्दिक, अशाब्दिक भाषा कौशल
(D) उपर्युक्त सभी
13. राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (N.C.L.P.) संचालित की गई-
(A) नवीं पंचवर्षीय योजना में
(B) आठवीं पंचवर्षीय योजना में
(C) सातवीं पंचवर्षीय योजना में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
14. ‘पोषाहार वितरण योजना‘ को निम्न विचार से प्रारम्भ किया गया-
(A) नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए
(B) समुदाय को शामिल करने के लिए
(C) शिक्षकों को व्यक्त करने के लिए
(D) रोजगार बढ़ाने के लिए
15. ह्रास एवं अवरोध को रोकने के लिए तथा सम्प्राप्ति लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन के अधीन कौन-सी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं?
(A) छात्रवृत्ति
(B) विद्यालय मध्याह्न भोजन
(C) निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, ड्रेस
(D) उपर्युक्त सभी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. संविधान के अनुच्छेद-21 (A) के भाग III के अन्तर्गत मूल अधिकार में क्या निहित है?
17. बाल शिक्षा अधिकार नियम के अन्तर्गत क्या निजी ट्यूशन की छूट प्राप्त है?
18. कलकत्ता मदरसा की स्थापना कब और किसने की थी?
19. मिशन स्कूलों की चार विशेषताएँ लिखिए।
20. शिक्षा में ‘छनाई सिद्धांत‘ से क्या आशय है?
21. लॉर्ड कर्जन की शैक्षिक नीतियों में शिमला शिक्षा सम्मेलन 1901 बताइए।
22. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1992 में राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के विषय में क्या कहा गया?
23. ‘शिक्षा बिना बोझ के‘ नामक शीर्षक किसके रिपोर्ट में प्रस्तुत की गई? स्पष्ट कीजिए।
24. N.C.F.T.E. 2009 क्या है?
25. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालयों को दी जाने वाली किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखिए।
26. पी-मोस्ट (P-Most) क्या है?
27. S.O.P.T. का पूरा नाम लिखिए।
28. (N.P.E.G.E.L.) प्राथमिक स्तरीय राष्ट्रीय बालिका शिक्षा योजना क्या है?
29. जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम (D.P.E.P.) किस बैंक की वित्तीय सहायता से संचालित किया गया?
30. राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना का उद्देश्य क्या है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. बच्चों के अधिकार (बाल अधिकार) के संबंध में मुख्य प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।
32. वुड का घोषणा पत्र ‘भारतीय शिक्षा का महाधिकार पत्र‘ कहलाता है। इसकी विवेचना कीजिए।
33. कोठारी आयोग के अनुसार शिक्षा का पंचमुखी कार्यक्रम क्या है।
34. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (प्रणाली), 1986 की विशेषताएं बताइए।
35. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2005) पर टिप्पणी लिखिए।
36. सम्पूर्ण साक्षरता अभियान में उत्तरदायी अभिकरण कौन-कौन से हैं?
37. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का परिचय दीजिए।
38. बेसिक शिक्षा परियोजना के उद्देश्य लिखिए।
39. प्रारम्भिक शिक्षा के विकास हेतु संचालित कार्यक्रमों में किन्हीं चार कार्यक्रमों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
40. ‘प्रारम्भिक शिक्षा को सुदृढ़ करने हेतु नवीन प्रयास‘ पर विचार प्रस्तुत कीजिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए पिछले वर्षों के सभी प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको यह समझने में आसानी होती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना जरूरी है।
यह भी देखा गया है कि प्रत्येक सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका मुख्य कारण यह होता है कि उन्हें परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं होती। अगर आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो आपको जरूरी प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
हमारी सलाह है कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे स्वयं हल करने की कोशिश करें। जब आप खुद प्रश्न हल करते हैं, तो आपको अपनी तैयारी का सही स्तर समझ में आता है और जिन टॉपिक्स में कमजोरी होती है, उन्हें समय रहते सुधार सकते हैं।
इसलिए यदि आप UP DElEd 2nd Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 का अभ्यास जरूर करें और इसे PDF के रूप में डाउनलोड करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018
Q1. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 PDF कैसे डाउनलोड करें?
आप इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आसानी से UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 की PDF प्राप्त कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) के द्वितीय सेमेस्टर में आयोजित “प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2018 का समय और पूर्णांक क्या है?
इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए सामान्यतः 2 घंटे का समय निर्धारित होता है और यह कुल 50 अंकों का होता है।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से तैयारी करना उपयोगी होता है?
हाँ, Previous Year Question Papers का अभ्यास करने से परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार को समझने में काफी मदद मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिलेंगे?
आप UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर आसानी से देख सकते हैं।





