Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 : यदि आप UP DElEd (Diploma in Elementary Education) के विद्यार्थी हैं और 2nd Semester की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद काम की है। यहाँ पर आपको “प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय का साल 2020 का Previous Year Question Paper दिया गया है, जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं और PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना एक स्मार्ट रणनीति होती है। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की सही जानकारी मिलती है और यह भी समझ आता है कि किन प्रकार के प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं।

UP DElEd परीक्षा के पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार लगभग 60–70% प्रश्न पुराने प्रश्न पत्रों से मिलते-जुलते होते हैं। इसलिए यदि आप इनका नियमित अभ्यास करते हैं, तो आपकी तैयारी काफी मजबूत हो सकती है।

प्रश्न पत्र की संरचना

प्रश्न का प्रकार

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

वस्तुनिष्ठ

15

15

अति लघु उत्तरीय

15

15

लघु उत्तरीय

10

20

योग

40

50

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020

Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 Pdf Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. निम्न में कौन-सा अनुच्छेद अल्पसंख्यक वर्गों के हितों के संरक्षण से सम्बन्धित है?

(A) अनुच्छेद 45

(B) अनुच्छेद 21

(C) अनुच्छेद 29 (A)

(D) अनुच्छेद 17

2. 6-14 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकारकिस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया?

(A) 82वाँ

(B) 85वाँ

(C) 86वाँ

(D) 87वाँ

3. केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड किसके नाम से जाना जाता है?

(A) बेसिक शिक्षा योजना के नाम से

(B) सार्जेण्ट योजना के नाम से

(C) हण्टर कमीशन के नाम स

(D) हांग समिति के नाम से

4. उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान कहाँ स्थित है?

(A) लखनऊ में

(B) दिल्ली में

(C) वाराणसी में                                                       

(D) प्रयागराज में

5. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 कब लागू हुआ?

(A) मार्च 2010

(B) अप्रैल 2010

(C) जुलाई 2010                                                 

(D) मई 2010

6. निम्न आयोगों का सही क्रम बताइए-

(1) हण्टर आयोग         (2) राधाकृष्णन आयोग 

(3) वुड डिस्पैच             (4) कोठारी आयोग

(A) 1 2 3 4                                                        

(B) 1 3 2 4

(C) 3 1 2 4                                                        

(D) इनमें से कोई नहीं

7. उत्तर प्रदेश में मिड-डे-मील योजना कब लागू की गई?

(A) 11 सितम्बर, 2004

(B) 1 सितम्बर, 2004

(C) 29 सितम्बर, 2004

(D) 14 सितम्बर, 2004

8. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना भारत सरकार द्वारा कब प्रारम्भ की गई?

(A) 2004

(B) 2005

(C) 2006

(D) 2007

9. जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रमकी क्या विशेषता है?

(A) शिक्षा में सबकी भागीदारी

(B) शिक्षा में बराबरी पर बल

(C) नये शैक्षणिक प्रयोग

(D) उपर्युक्त सभी

10. अध्यापक शिक्षा हेतु नियामक संस्था है-

(A) NCTE

(B) NCERT

(C) CTE

(D) MHRO

11. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या, 2005 के प्रारम्भ का अंश रबीन्द्रनाथ टैगोर के किस निबन्ध से लिया गया?

(A) सभ्यता और संस्कृति

(B) सभ्यता और प्रगति

(C) सभ्यता और समाज

(D) सभ्यता और मानव

12. 1992 में गठित यशपाल समिति किससे सम्बन्धित है?

(A) स्कूली छात्रों के बोझ को कम करने से

(B) उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से

(C) व्यवसायिक शिक्षा से

(D) तकनीकी शिक्षा से

13.छनाई का सिद्धान्तकिसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?

(A) विलियम वुड

(B) लॉर्ड कर्जन

(C) लॉर्ड मैकाले

(D) माइकल सैडलर

14. नवोदय विद्यालय की स्थापना किसकी संस्तुति पर की गई?

(A) कोठारी आयोग

(B) माध्यमिक शिक्षा आयोग

(C) नई शिक्षा नीति (1986)

(D) यशपाल समिति

15. जब कोई बालक किसी भी अवस्था में प्राथमिक शिक्षा पूर्ण किये बिना ही विद्यालय छोड़कर चला जाता है, तो यह कहलाता है-

(A) अवरोध

(B) पृथक्करण

(C) अपव्यय

(D) विभाजन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51क के बारे में आप क्या जानते हैं?

17. वुड का घोषणा पत्र 1854 के शिक्षा सम्बन्धी उद्देश्य क्या थे?

18. हण्टर आयोगके दो कार्य लिखिए।

19. राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के कौन-कौन से अभिकरण हैं?

20. शैक्षिक उन्नयन में ब्लॉक संसाधन केन्द्रों की क्या भूमिका है?

21. लॉर्ड कर्जन ने प्राथमिक स्तरीय शिक्षा में क्या-क्या सुधार किये?

22. प्रोग्राम ऑफ एक्शन के कौन-कौन से लक्ष्य निर्धारित किये गये?

23. ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड परियोजना क्या है?

24. स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम क्या है?

25. शिक्षा को संविधान में समवर्ती सूची में रखने का क्या उद्देश्य है?

26. स्कूल चलो अभियान कब प्रारम्भ हुआ?

21. राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना क्या है?

28. सी.टी.ई. किस स्तर के शिक्षकों को तैयार करता है?

29.मिड-डे-मीलयोजना को स्पष्ट कीजिए।

30. बिना बोझ के शिक्षामें कितने प्रकार के बोझ, बच्चों में होने की बात कही गयी?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

32. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के क्रियान्वयन में समस्याएँ बताइए।

33.वंचित वर्गसे आप क्या समझते हैं?

34. विद्यालय प्रबन्ध समिति पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

35. प्राथमिक शिक्षा हेतु शिमला सम्मेलन में क्या विचार व्यक्त किये गये थे?

36. शिक्षक शिक्षा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका लिखिए।

37. बाल अधिकार से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।

38. भारतीय शिक्षा में लॉर्ड कर्जन का योगदान लिखिए।

39. स्वतन्त्रता पश्चात् के किन्हीं दो शिक्षा आयोगों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

40. शिक्षकों के अकादमिक सपोर्ट में डायट की क्या भूमिका है?

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

यदि आप UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सबसे स्मार्ट तरीका है कि आप पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का नियमित अभ्यास करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

आपने देखा होगा कि हर सेमेस्टर में हजारों छात्र किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) ले आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यही होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और जरूरी प्रश्नों को सही तरीके से समझ नहीं पाते। लेकिन अगर आप Previous Year Papers का सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा हो जाता है, आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि छात्रों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।

हम आपको यही सलाह देंगे कि इस प्रश्न पत्र को सिर्फ पढ़कर न छोड़ें, बल्कि खुद से हल करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको अपनी तैयारी का सही अंदाजा लगेगा और आप अपनी कमजोरियों को समय रहते सुधार पाएंगे।

तो अगर आप UP DElEd 2nd Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper में अच्छे अंक लाना चाहते हैं, तो UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 का अभ्यास जरूर करें और इसे PDF में डाउनलोड करके बार-बार पढ़ें।

UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 PDF Download

यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020

Q1. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) के द्वितीय सेमेस्टर में आयोजित “प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास” विषय की परीक्षा से संबंधित है।

Q3. UP DELED 2nd Semester Prarambhik Shiksha Ke Navin Prayas Paper 2020 का समय और पूर्णांक क्या है?
इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए लगभग 2 घंटे का समय निर्धारित होता है और कुल अंक 50 होते हैं।

Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से तैयारी करना उपयोगी होता है?
हाँ, Previous Year Question Papers का अभ्यास करने से परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिलती है।

Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिलेंगे?
आप UP DELED के अन्य सेमेस्टर एवं विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र BTC Wale Bhaiya की वेबसाइट पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Scroll to Top