UP D.El.Ed 3rd Semester Hindi (हिन्दी) : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 2016-2025

Right Answers: 0
1. कबीर के सूफी गुरु कौन थे?
(A) शेखतकी
(B) अब्दुल समद
(C) मु० गौस
(D) रहमान
2. "क्या भूलूँ क्या याद करूँ" की विधा है-
(A) संस्मरण
(B) कहानी
(C) आत्मकथा
(D) यात्रावृतान्त
3. मुंशी प्रेमचन्द की वह रचना जो अधूरी रह गई-
(A) मंगलसूत्र
(B) कर्बला
(C) रंगभूमि
(D) कर्मभूमि
4. 'घड़ीसाज' शब्द है-
(A) देशज शब्द
(B) संकर शब्द
(C) विकारी शब्द
(D) रूढ़ शब्द
5. 'रसाल' पर्यायवाची शब्द है-
(A) कोयल का
(B) पान का
(C) आम का
(D) सगा भाई का
6. जिसका जन्म पहले हुआ है, का अर्थ है-
(A) अनुज
(B) अग्रज
(C) भ्राता
(D) पितामह
7. 'आँख का अन्धा नाम नयनसुख' लोकोक्ति का अर्थ है-
(A) अप्रत्याशित लाभ होना
(B) अनायास सम्मान
(C) आत्म-प्रशंसा करना
(D) गुण के विरुद्ध नाम होना
8. 'अचरज' शब्द का तत्सम रूप है-
(A) आसचर्य
(B) आश्चर्य
(C) आशचर्य
(D) आशाचर्य
9. 'तपस्वी' का तद्भव रूप है-
(A) तापसी
(B) तापासी
(C) तपसी
(D) तपशी
10. सूरदास की रचना है-
(A) साहित्य लहरी
(B) प्रेम वाटिका
(C) दोहावली
(D) झरना
11. मानक हिन्दी का मूल आधार कौन-सी बोली है-
(A) ब्रजभाषा
(B) खड़ी बोली
(C) उर्दू
(D) हिन्दुस्तानी
12. दिये गये विकल्प में कौन सरस्वती का पर्यायवाची नहीं है-
(A) भारती
(B) वीणापाणि
(C) शारदा
(D) भार्गवी
13. भिक्षुक में प्रत्यय है-
(A) उक
(B) इक
(C) अक
(D) उत
14. लघु शब्द का विपरीतार्थक है-
(A) महान
(B) विशाल
(C) दीर्घ
(D) उत्तम
15. पूरब और उत्तर के बीच की दिशा कहलाती है-
(A) वातायन
(B) वायव्य
(C) ईशान
(D) क्षितिज
16. 'परशुराम की प्रतीक्षा' के रचनाकार हैं-
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(C) प्रेमचन्द
(D) महादेवी वर्मा
17. 'प्रत्येक' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है-
(A) प्र
(B) प्रत्य
(C) प्रति
(D) एक
18. शुद्ध वर्तनी का चयन करें-
(A) जेष्ठ
(B) जेठ
(C) ज्येस्ठ
(D) ज्येष्ठ
19. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में ज्यों के त्यों प्रयुक्त होते हैं, वे कहे जाते हैं-
(A) तद्भव
(B) संकर
(C) तत्सम
(D) देशज्ञ
20. निम्न में से संयुक्त व्यंजन नहीं है-
(A) क्ष
(B) त्र
(C) ज्ञ
(D) ऋ
21. राम भक्ति काव्य धारा के प्रमुख कवि हैं-
(A) कबीर दास
(B) तुलसीदास
(C) जायसी
(D) बल्लभाचार्य
22. 'साकेत' महाकाव्य के रचनाकार है-
(A) अयोध्या सिंह उपाध्याय
(B) मैथिलीशरण गुप्त
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) रामधारी सिंह दिनकर
23. 'जो प्रणाम करने योग्य हो' के लिए एक शब्द है-
(A) प्रमाण
(B) प्रणम्य
(C) प्रसाद
(D) प्रकृष्ट
24. 'आँसू' का तत्सम शब्द है-
(A) अश्रु
(B) आँख
(C) आग
(D) अग्र
25. 'गोदान' के लेखक हैं-
(A) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(B) आचार्य राम चन्द्र शुक्ल
(C) श्याम सुन्दर दास
(D) मुंशी प्रेम चन्द्र
26. ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख कवि हैं-
(A) मलिक मोहम्मद जायसी
(B) कबीरदास
(C) तुलसीदास
(D) सूरदास
27. लोकायतन के रचनाकार है-
(A) सुमित्रा नंदन पंत
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) प्रेमचन्द
(D) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
28. "भाषा पर कबीर का जबरदस्त अधिकार था। वे वाणी के डिक्टेटर थे।" प्रस्तुत कथन निम्नांकित लेखकों में से किस लेखक का है?
(A) प्रेमचन्द
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(D) राम विलास शर्मा
29. 'चित्रक' का त‌द्भव रूप है-
(A) चीता
(B) चित्र
(C) चित्त
(D) चेतक
30. ‘जिसके पास कुछ न हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-
(A) निर्धन
(B) अकिंचन
(C) असमर्थ
(D) अक्षम
31. ऐसे शब्द क्या कहलाते हैं, जो संस्कृत से विकृत होकर हिन्दी में आये-
(A) तद्भव
(B) तत्सम
(C) देशज
(D) विदेशी
32. इनमें से कौन-सी रचना महादेवी वर्मा की नहीं है?
(A) ठलुआ क्लब
(B) नीहार
(C) नीरजा
(D) गिल्लू
33. 'पूरी तरह से मना कर देना' इसके लिए सटीक मुहावरा है-
(A) अन्धे की लकड़ी
(B) अक्ल का दुश्मन होना
(C) अँगूठा दिखाना
(D) अक्ल पर पत्थर पड़ना
34. 'मधुशाला' के रचयिता हैं-
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) महादेवी वर्मा
(C) हरिवंशराय बच्चन
(D) सूर्यकान्त त्रिपाठी
35. अध्यापन, अधिगम-प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है-
(A) मूल्यांकन
(B) मापन
(C) छात्र
(D) शिक्षक
36. वात्सल्य रस के सम्राट कहे जाते हैं-
(A) तुलसीदास
(B) रहीमदास
(C) सूरदास
(D) कबीरदास
37. 'अन्धे की लकड़ी' मुहावरा का अर्थ है-
(A) स्वार्थी
(B) एकमात्र सहारा
(C) बिना श्रम के फल प्राप्ति
(D) इच्छा पूर्ण करना
38. 'पहाड़ के नीचे की समभूमि' के लिए एक शब्द है-
(A) उपत्यका
(B) अधित्यका
(C) स्वकीया
(D) उपर्युक्त सभी
39. अभिव्यक्ति के उद्देश्य हैं-
(A) भाषा एवं साहित्य में रुचि का विकास
(B) बोलने की योग्यता
(C) लिखने की योग्यता
(D) उपर्युक्त सभी
40. तपस्वी का तद्भव रूप है-
(A) तापसी
(B) तपशी
(C) तपसी
(D) तापाशी
41. मनुष्य के भावों एवं विचारों की अभिव्यक्ति होती है-
(A) भाव-भंगिमाओं द्वारा
(B) संकेतों द्वारा
(C) वाणी द्वारा
(D) उपर्युक्त सभी द्वारा
42. निम्न में से कमल का पर्यायवाची नहीं है-
(A) पुण्डरीक
(B) जलज
(C) पयोद
(D) सरोज
43. 'मृत्यु की इच्छा रखने वाला' के लिए एक शब्द होगा-
(A) चिकीर्षु
(B) युयुत्सु
(C) मुमुक्षु
(D) मुमूर्षु
44. अनौपचारिक स्थल है-
(A) डाकघर
(B) बैंक
(C) घर
(D) विद्यालय
45. निम्न में मूलतः हिन्दी का विराम चिह्न है-
(A) हंसपद (^)
(B) पूर्ण विराम (।)
(C) उद्धरण चिह्न (' ')
(D) अर्द्ध विराम (;)
46. "नहिं परागु नहिं मधुर मधु, नहिं बिकासु इहिं काल। अली कली ही सौं बंध्यौ, आगैं कौन हवाल॥" उपर्युक्त दोहा किस कवि ने लिखा है-
(A) कबीरदास ने
(B) तुलसीदास ने
(C) बिहारीलाल ने
(D) सूरदास ने
47. 'विनय पत्रिका' की भाषा है-
(A) अवधी
(B) खड़ी बोली
(C) ब्रज
(D) बुन्देली
48. 'बाँस' शब्द है-
(A) तद्भव
(B) तत्सम
(C) देशज
(D) सन्धेय
49. मुंशी प्रेमचन्द की वह रचना जो अधूरी रह गयी-
(A) सेवासदन
(B) रंगभूमि
(C) मंगलसूत्र
(D) गोदान
50. ‘पूर्व एवं उत्तर दिशा का कोना’ के लिए एक शब्द है-
(A) पूर्वोत्तर
(B) ईशान
(C) वायव्य
(D) नैऋत्य

1 thought on “UP D.El.Ed 3rd Semester Hindi : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 2016-2025”

  1. Pingback: UP D.El.Ed (BTC) 3rd Semester 6th Paper: हिन्दी (Hindi)

Comments are closed.

Scroll to Top