शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार : MCQ 2016-2025
Right Answers: 0
शैक्षिक मूल्यांकन : 2016
1. ‘मूल्यांकन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा शिक्षक एवं छात्र यह निर्णय करते हैं कि शिक्षण लक्ष्यों को प्राप्त किया जा रहा है या नहीं।’ यह परिभाषा है-
(A) ग्रीन की
(B) क्रॉनबैक की
(C) ली की
(D) क्विलिन तथा हन्ना की
2. मापन होता है-
(A) गुणात्मक
(B) तुलनात्मक
(C) मात्रात्मक
(D) उपरोक्त सभी
3. व्यक्तित्व के सभी पक्षों का मूल्यांकन किया जाता है-
(A) सतत् मूल्यांकन द्वारा
(B) व्यापक मूल्यांकन द्वारा
(C) दक्षता आधारित मूल्यांकन द्वारा
(D) इकाई मूल्यांकन द्वारा
4. ज्ञान, बोध व अनुप्रयोग का सम्बन्ध मूल्यांकन के किस पक्ष से है?
(A) संज्ञानात्मक पक्ष
(B) कौशलात्मक पक्ष
(C) भावात्मक पक्ष
(D) नैतिक पक्ष
5. सत्र के अन्त में किया जाने वाला मूल्यांकन कहलाता है-
(A) सतत् मूल्यांकन
(B) दक्षता आधारित मूल्यांकन
(C) वार्षिक मूल्यांकन
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. प्रायोगिक मूल्यांकन होता है-
(A) विज्ञान, भूगोल तथा कृषि में
(B) इतिहास तथा नागरिक शास्त्र में
(C) हिन्दी तथा संस्कृत में
(D) दर्शनशास्त्र में
7. उत्तम परीक्षण की विशेषता नहीं है-
(A) वैधता
(B) विश्वसनीयता
(C) वस्तुनिष्ठता
(D) कठोरता
8. छात्रों के प्रारम्भिक ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है-
(A) आंकलित मूल्यांकन में
(B) रचनात्मक मूल्यांकन में
(C) मौखिक मूल्यांकन में
(D) दक्षता मूल्यांकन में
9. छात्रों की रुचियों, संवेगों एवं मनोवृत्तियों से सम्बन्धित मूल्यांकन का पक्ष कहलाता है-
(A) संज्ञानात्मक पक्ष
(B) भावात्मक पक्ष
(C) कौशलात्मक पक्ष
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
10. ब्लू प्रिन्ट का सम्बन्ध है-
(A) क्रियात्मक शोध से
(B) प्रश्नपत्र निर्माण से
(C) नवाचार से
(D) उपचारात्मक शिक्षण से
11. छात्रों की त्रुटियों का ज्ञान होने पर उन्हें दूर करने के लिए किया जाने वाला शिक्षण कहलाता है-
(A) निदानात्मक शिक्षण
(B) उपचारात्मक शिक्षण
(C) नवाचारी शिक्षण
(D) कौशल आधारित शिक्षा
12. ‘बचाव निदान का उच्चतम स्तर है।’ यह कथन है-
(A) टी. पी. नन का
(B) क्रॉनबैक का
(C) मरे का
(D) रॉस का
13. शैक्षिक क्षेत्र में क्रियात्मक अनुसंधान का प्रयोग किया था-
(A) स्टीफन एम. कोरे ने
(B) स्किनर ने
(C) रायबर्न ने
(D) वुडरो ने
14. कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित समस्या के कारणों को जानने व समाधान हेतु किया जाने वाला शोध कहलाता है-
(A) मौलिक शोध
(B) ऐतिहासिक शोध
(C) क्रियात्मक शोध
(D) वैज्ञानिक शोध
15. शैक्षिक उद्देश्यों के अनुसार प्रश्नों के पक्ष होते हैं-
(A) 1
(B) 5
(C) 2
(D) 4
शैक्षिक मूल्यांकन : 2017
1. किसी निश्चित प्रयोजन को ध्यान में रखकर जब हम यह देखते हैं कि उसको पूरा करने में वह वस्तु, विचार, क्रिया कहाँ तक उपयोगी है, का निर्णय कहलाता है-
(A) विश्वसनीयता
(B) आच्छादन
(C) मूल्यांकन
(D) समाजमिति
2. व्यापक मूल्यांकन का आशय होता है-
(A) व्यक्तित्व के सभी पक्षों के मूल्यांकन से
(B) नैतिक पक्ष के मूल्यांकन से
(C) सामाजिक पक्ष के मूल्यांकन से
(D) बौद्धिक मूल्यांकन के
3. मूल्यांकन प्रक्रिया को सामान्यतया कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
(A) 4
(B) 2
(C) 5
(D) 6
4. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध मूल्यांकन के संज्ञानात्मक पक्ष से होता है?
(A) मूल्यों का
(B) आदतों का
(C) समझ का
(D) आदर्शों का
5. निम्नलिखित में किसका सम्बन्ध मूल्यांकन के भावात्मक पक्ष से होता है?
(A) सूचनाओं का
(B) तथ्यों का व्यावहारिक प्रयोग का
(C) तथ्यों के विश्लेषण का
(D) रुचियों का
6. सतत और व्यापक मूल्यांकन की प्रक्रिया में मुख्यतः कितनी क्रियाएँ होती हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
7. बच्चों द्वारा किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण रखने हेतु प्रयोग/तैयार किया जाता है-
(A) अवलोकन
(B) युग्म मूल्यांकन
(C) छात्र प्रोफाइल
(D) समाजमिति
8. निम्नलिखित में से किसके द्वारा यह पता चलता है कि बच्चे ने अभी तक कितना ज्ञान व कौशल अर्जित किया है?
(A) नियन्त्रक
(B) संकेतक
(C) मापक
(D) ऐन्द्रक
9. क्रियात्मक शोध का मूल आधार होता है-
(A) समस्या हमारी और हल भी हमारा
(B) समस्या का हल
(C) समस्या का तार्किक हल
(D) समस्या का गहन विश्लेषण
10. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रियात्मक शोध की विशेषता होती है?
(A) समय अधिक लगता है
(B) इसका उद्देश्य नये सिद्धान्तों का प्रतिपादन करना होता है
(C) सामान्यीकरण नये सिद्धान्तों के रूप में होता है
(D) समस्याएँ अनुभवजन्य होती हैं
11. क्रियात्मक शोध का सम्पादन कितने चरणों में होता है?
(A) 4
(B) 9
(C) 6
(D) 8
12. क्रियात्मक शोध में समस्या की पहचान करते समय होने वाले तथ्यों की जानकारी के अन्तर्गत नहीं आता है-
(A) पर व्यक्ति
(B) गुणवत्ता
(C) समय
(D) मूल्यांकन
13. क्रियात्मक शोध से ऐसी समस्या का प्रस्तावित उत्तर कहलाता है-
(A) संकल्पना
(B) पूर्व हल
(C) पूर्व उत्तर
(D) परिकल्पना
14. क्रियात्मक शोध जिस लक्ष्य समूह के बारे में किया जाता है, उसे कहते हैं-
(A) यथेष्ट
(B) समष्टि
(C) व्यष्टि
(D) जन समूह
15. निम्नलिखित में कौन-सा क्रियात्मक शोध के उपकरण के अन्तर्गत नहीं आता है?
(A) साक्षात्कार
(B) प्रश्नावली
(C) प्रत्यक्षण
(D) अवलोकन
शैक्षिक मूल्यांकन : 2018
1. क्रियात्मक शोध के प्रवर्तक हैं-
(A) एम. एस. स्टीवेन्स
(B) स्टीफन एम. कोरे
(C) जी. सी. हेल्मस्टडेटर
(D) ब्रेडफील्ड
2. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का आरम्भ हुआ-
(A) 2009
(B) 2008
(C) 2010
(D) 2011
3. रीता ने भाषा में 60 अंक प्राप्त किया है। 60 अंक का प्राप्त करना है-
(A) मापन
(B) मूल्यांकन
(C) परीक्षण
(D) उपलब्धि
4. ब्लूम टेक्सोनोमी विकसित हुई-
(A) 1957
(B) 1958
(C) 1956
(D) 1965
5. प्रोफेसर स्टीफन एम. कोरे की पुस्तक है-
(A) ओरिजिन ऑफ स्पीसीज (Origin Of Species)
(B) इसेन्सियल ऑफ एडूकेशनल मेजरमेण्ट (Essential of Educational Measurement)
(C) इम्प्रूव एडूकेशन (Improve Education)
(D) टू इम्प्रूव स्कूल प्रेक्टिसेस (To Improve School Practices)
6. निबन्धात्मक परीक्षण के प्रश्न हैं-
(A) उदाहरणार्थ प्रश्न
(B) पुनः स्मरण प्रश्न
(C) प्रत्याभिज्ञान प्रश्न
(D) बहुवचन प्रकार वाले प्रश्न
7. वस्तुनिष्ठ परीक्षा की विशेषता नहीं है-
(A) समय की मितव्ययिता
(B) फलांकन की सुगमता
(C) पाठ्यक्रम की व्यापकता
(D) रचना एवं प्रशासन की सुगमता
8. ‘समस्या हमारी और हल भी हमारा’ यह लक्ष्य है-
(A) मौलिक शोध का
(B) व्यावहारिक शोध का
(C) क्रियात्मक शोध का
(D) उपर्युक्त सभी का
9. शैक्षिक मूल्यांकन का अंग है-
(A) व्यवहारात्मक अनुभव
(B) प्रेरणात्मक अनुभव
(C) स्मृति अनुभव
(D) अधिगम अनुभव
10. परिकल्पना होती है-
(A) समाधान का पूर्व अनुमान
(B) समाधान का बाद में अनुमान
(C) शोध के मध्य में अनुमान
(D) कोई अनुभव ही नहीं जाता
11. मापन का सामान्य सिद्धान्त सम्बन्धित है-
(A) गणित से
(B) विज्ञान से
(C) भूगोल से
(D) अर्थशास्त्र से
12. ‘‘मापन किन्हीं निश्चित स्वीकृत नियमों के अनुसार वस्तुओं को अंक प्रदान करने की प्रक्रिया है।” कथन है-
(A) हेल्मस्टडेटर
(B) बरट्रेण्ड रसेल
(C) एस. एस. स्टीवेन्स
(D) वुण्ट
13. शैक्षिक उद्देश्य के अंग हैं-
(A) बालक
(B) समाज
(C) विषयवस्तु
(D) उपर्युक्त सभी
14. बालक के विभिन्न कौशल विकसित होने वाला क्षेत्र है-
(A) ज्ञानात्मक क्षेत्र
(B) भावात्मक क्षेत्र
(C) क्रियात्मक क्षेत्र
(D) उपर्युक्त सभी
15. बौद्धिक योग्यता में बोध का अंग नहीं है-
(A) अनुवाद
(B) विवेचना
(C) वाग्विस्तार
(D) अनुप्रयोग
शैक्षिक मूल्यांकन : 2019
1. मूल्यांकन प्रक्रिया के सोपान हैं-
(A) शिक्षण उद्देश्य
(B) सीखने से उत्पन्न अनुभव
(C) व्यवहार परिवर्तन
(D) उपर्युक्त सभी
2. मूल्यांकन की शैक्षिक आवश्यकता किसको होती है?
(A) छात्र
(B) शिक्षक
(C) अभिभावक और समाज
(D) सभी को
3. सामान्य रूप से मूल्यांकन के कितने पक्ष होते हैं?
(A) 5
(B) 2
(C) 6
(D) 4
4. मूल्यांकन प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु होता है-
(A) विद्यार्थी
(B) अध्यापक
(C) विद्यालय
(D) प्रधानाचार्य
5. सतत मूल्यांकन से तात्पर्य होता है-
(A) सत्र में दो बार परीक्षा लेना
(B) सत्र में तीन बार परीक्षा लेना
(C) सुविधानुसार परीक्षा लेना
(D) सत्र प्रारम्भ से सत्रांत तक विद्यार्थी की योग्यता का आकलन करना
6. शैक्षिक शोध को सामान्यतया कितने वर्गों में बाँटा जाता है?
(A) 7
(B) 6
(C) 3
(D) 5
7. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में नवाचार है-
(A) अभिक्रमित अनुदेशन
(B) टोली शिक्षण
(C) खुली कक्षा-कक्ष
(D) उपर्युक्त सभी
8. निम्न में से कौन-सा ब्लूम के ज्ञानात्मक क्षेत्र के अन्तर्गत नहीं आता है?
(A) विश्लेषण
(B) संश्लेषण
(C) मूल्यांकन
(D) मूल्य आँकना
9. ब्लू-प्रिन्ट है-
(A) प्रश्न-पत्र की आधारशिला
(B) शिक्षण की आधारशिला
(C) विद्यालय की आधारशिला
(D) इनमें से कोई नहीं
10. क्रियात्मक शोध का मूल आधार होता है-
(A) समस्या का तुरन्त हल
(B) समस्या भी हमारा, हल भी हमारा
(C) सिद्धान्त का निर्माण करना
(D) बड़ी-से-बड़ी समस्या का हल
11. किसी समस्या का प्रस्तावित उत्तर कहलाता है-
(A) व्यतिकरण
(B) समीक्षा
(C) प्रत्ययण
(D) परिकल्पना/उपकल्पना
12. क्रियात्मक शोध का अन्तिम चरण होता है-
(A) निष्कर्ष
(B) प्रदत्त विश्लेषण
(C) परिकल्पना निर्माण
(D) सांख्यिकीय विश्लेषण
13. ‘‘दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था?’’ यह किस प्रकार का प्रश्न है?
(A) स्मृति सम्बन्धी
(B) विचारोत्तेजन
(C) तर्क सम्बन्धी
(D) विकासात्मक
14. सामुदायिक सहभागिता में नवाचार है-
(A) एन.सी.सी. (NCC)
(B) स्काउटिंग
(C) रेडक्रॉस संस्था
(D) उपर्युक्त सभी
15. निम्नलिखित में कौन वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न नहीं है?
(A) बहुविकल्पीय प्रश्न
(B) एकान्तर पद
(C) लघु उत्तरीय प्रश्न
(D) मिलान पद
शैक्षिक मूल्यांकन : 2020
1. “आगरे का ताजमहल किसने बनवाया था” यह किस प्रकार का प्रश्न है?
(A) स्मृति सम्बन्धी
(B) तर्क सम्बन्धी
(C) पूरक प्रश्न
(D) विचारोत्तेजन
2. ब्लूम के अनुसार कितने सोपान (पक्ष) की चर्चा की गई है?
(A) तीन
(B) दो
(C) पाँच
(D) छह
3. निम्नलिखित में कौन सा वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न है?
(A) निबन्ध लेखन
(B) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(C) बहुविकल्पीय प्रश्न
(D) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
4. चर क्या है?
(A) सतत्
(B) असतत्
(C) दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
5. शैक्षिक नवाचार का तात्पर्य है-
(A) अधिगम प्रक्रिया में नवाचार
(B) शिक्षण विधि में नवाचार
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
6. मूल्यांकन के अन्तर्गत है-
(A) शिक्षक का मूल्यांकन
(B) संस्थागत मूल्यांकन
(C) शिक्षार्थी का मूल्यांकन
(D) उपरोक्त सभी
7. शैक्षिक शोध के प्रकार हैं-
(A) तीन
(B) पाँच
(C) छह
(D) आठ
8. परीक्षण के गुणों में निम्न में कौन नहीं है?
(A) वैधता
(B) विश्वसनीयता
(C) जागरूकता
(D) A व B दोनों
9. व्यापक मूल्यांकन का आशय होता है-
(A) व्यक्तित्व के सभी पक्षों के मूल्यांकन से
(B) नैतिक पक्ष के मूल्यांकन से
(C) सामाजिक पक्ष के मूल्यांकन से
(D) बौद्धिक मूल्यांकन से
10. संचयी आलेख पत्र के प्रकार हैं-
(A) पैकेट या परत
(B) एक पत्र लेख
(C) संकलित परत
(D) ये सभी
11. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया पाठ्य सहगामी क्रिया से सम्बन्धित नहीं है?
(A) कृषि कार्य
(B) भ्रमण
(C) विज्ञान क्लब
(D) पर्यटन
12. क्रियात्मक शोध का सम्पादन कितने चरणों में होता है?
(A) 4
(B) 9
(C) 6
(D) 8
13. अनुसंधान के कार्य है-
(A) सिद्धान्त का निर्माण करना
(B) सिद्धान्तों का अनुप्रयोग करना
(C) नवाचार करना
(D) उपरोक्त सभी
14. क्रियात्मक शोध का मूल आधार होता है-
(A) समस्या का हल
(B) समस्या का तार्किक हल
(C) समस्या का गहन विश्लेषण
(D) समस्या हमारी और हल भी हमारा
15. निम्नलिखित में से किसके द्वारा यह पता चलता है कि बच्चे ने अभी तक कितना ज्ञान व कौशल अर्जित किया है?
(A) नियन्त्रक
(B) संकेतक
(C) मापक
(D) ऐन्द्रक
शैक्षिक मूल्यांकन : 2021
1. मूल्यांकन प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु होता है-
(A) विद्यार्थी
(B) अध्यापक
(C) विद्यालय
(D) प्रधानाचार्य
2. निम्न में से क्या रॉस का कथन है-
(A) बचाव निदान का निम्नतम स्तर है
(B) बचाव निदान का उच्चतम स्तर है
(C) बचाव निदान का मध्य स्तर है
(D) बचाव निदान का स्तर नहीं है
3. क्रियात्मक शोध का उपयोग होता है-
(A) शिक्षण सुधार हेतु
(B) शिक्षण में परिवर्तन हेतु
(C) विद्यालय एवं शिक्षण की समस्या समाधान हेतु
(D) उपरोक्त सभी
4. सर्वशिक्षा अभिमान के क्रियान्वयन करने में क्या सहायक है-
(A) क्रियात्मक शोध
(B) परम्परागत शोध
(C) वैज्ञानिक शोध
(D) उपरोक्त सभी
5. हरी ने अंग्रेजी में 80 अंक प्राप्त किए। यह है-
(A) परीक्षण
(B) मात्रात्मक मापन
(C) गुणात्मक मापन
(D) उपर्युक्त सभी
6. व्यवस्थापक किस पक्ष का उद्देश्य है-
(A) ज्ञानात्मक पक्ष
(B) भावनात्मक पक्ष
(C) मनोगत्यात्मक पक्ष
(D) उपर्युक्त सभी
7. मूल्यांकन का महत्वपूर्ण बिन्दु है-
(A) शैक्षिक उद्देश्य
(B) व्यवहार परिवर्तन
(C) अधिगम अनुभव
(D) उपर्युक्त सभी
8. लिंग के आधार पर व्यक्ति का महिला एवं पुरुष में विभाजन कहलाता है-
(A) गुणात्मक मापन
(B) मात्रात्मक मापन
(C) मूल्यांकन
(D) परीक्षण
9. किन्हीं निश्चित स्वीकृत नियमों के अनुसार वस्तुओं को अंक प्रदान करना मापन है। यह कथन किसका है-
(A) कैम्पबेल का
(B) कर्लिगर का
(C) स्टीवेन्सन का
(D) रॉस का
10. कौन-से क्षेत्र के उद्देश्यों के द्वारा बालक के शारीरिक सम्बन्धित कौशलों का विकास होता है-
(A) ज्ञानात्मक क्षेत्र
(B) भावात्मक क्षेत्र
(C) मनोगत्यामक क्षेत्र
(D) उपरोक्त सभी
11. स्टीफन एम. कोरे ने शैक्षिक क्षेत्र में किस प्रकार का अनुसंधान का प्रयोग किया है-
(A) मौलिक शोध
(B) ऐतिहासिक शोध
(C) क्रियात्मक शोध
(D) वैज्ञानिक शोध
12. ब्लूम टेक्सोनॉमी किस सन् में विकसित हुई-
(A) 1975
(B) 1957
(C) 1956
(D) 1965
13. परीक्षण जो एक ही व्यक्ति पर बार-बार प्रयोग करने पर एक जैसा परिणाम देता है-
(A) वस्तुनिष्ठ परीक्षण
(B) व्यावहारिक परीक्षण
(C) वैध परीक्षण
(D) विश्वसनीय परीक्षण
14. शोध में सम्पूर्ण जनसंख्या का छोटा भाग कहलाता है-
(A) समष्टि
(B) न्यादर्श
(C) सांख्यिकी
(D) समंजन
15. स्थान के आधार पर छात्रों को ग्रामीण एवं शहरी में विभक्त करना किस के अन्तर्गत आता है-
(A) क्रमित स्तर
(B) अन्तराल स्तर
(C) नामित स्तर
(D) अनुपात स्तर
शैक्षिक मूल्यांकन : 2022
1. ‘‘मूल्यांकन एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है।‘‘ यह कथन किसका है?
(A) कोठारी आयोग
(B) U.G.C
(C) N.C.E.R.T
(D) मुदालियर आयोग
2. शैक्षिक उद्देश्य के अंग हैं-
(A) बालक
(B) समाज
(C) विषयवस्तु
(D) उपर्युक्त सभी
3. बौद्धिक योग्यता में बोध का अंग नहीं है-
(A) अनुवाद
(B) विवेचना
(C) वाग् विस्तार
(D) अनुप्रयोग
4. रीता ने गणित में 50 अंक प्राप्त किए हैं। 50 अंक प्राप्त करना है-
(A) मापन
(B) मूल्यांकन
(C) परीक्षण
(D) उपलब्धि
5. क्रियात्मक शोध का अन्तिम चरण होता है -
(A) निष्कर्ष
(B) प्रदत्त विश्लेषण
(C) परिकल्पना निर्माण
(D) सांख्यिकीय विश्लेषण
6. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में नवाचार है-
(A) अभिक्रमित अनुदेशन
(B) टोली शिक्षण
(C) खुली कक्षा-कक्ष
(D) उपर्युक्त सभी
7. ‘‘बचाव निदान का उच्चतम स्तर है।‘‘ यह कथन है-
(A) टी.पी. नन का
(B) क्रानबैक का
(C) मरे का
(D) रॉस का
8. उत्तम परीक्षण की विशेषता नहीं है-
(A) वैधता
(B) विश्वसनीयता
(C) वस्तुनिष्ठता
(D) कठोरता
9. ब्लू प्रिन्ट है-
(A) प्रश्न-पत्र की आधारशिला
(B) शिक्षण की आधारशिला
(C) विद्यालय की आधारशिला
(D) इनमें से कोई नहीं
10. ज्ञान, बोध व अनुप्रयोग का सम्बन्ध मूल्यांकन के किस पक्ष से है?
(A) संज्ञानात्मक पक्ष
(B) भावात्मक पक्ष
(C) कौशलात्मक पक्ष
(D) नैतिक पक्ष
11. ब्लूम टेक्सोनोमी विकसित हुई-
(A) 1957
(B) 1958
(C) 1956
(D) 1955
12. ‘‘मापन किसी निश्चित स्वीकृत नियमों के अनुसार वस्तुओं को अंक प्रदान करने की प्रक्रिया है।‘‘ यह कथन किसका है?
(A) हेल्ग स्टेडटर
(B) एस.एस. स्टीवेन्स
(C) वर्टेण्ड रसेल
(D) वुण्ट
13. मूल्यांकन प्रक्रिया को सामान्यतः कितने भागों में बाँटा जाता है?
(A) 2
(B) 4
(C) 5
(D) 6
14. शैक्षिक नवाचार से तात्पर्य है-
(A) अधिगम प्रक्रिया में नवाचार
(B) शिक्षण विधि में नवाचार
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. मूल्यांकन अनुरूप है-
(A) उद्देश्यों के
(B) प्रविधि के
(C) विधि के
(D) सिद्धान्तों के
शैक्षिक मूल्यांकन : 2023
1. ‘‘मूल्यांकन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा शिक्षक एवं छात्र वह निर्णय करते हैं कि शिक्षण लक्ष्यों को प्राप्त किया जा रहा है या नहीं” यह परिभाषा किसकी है?
(A) टी.एच. ग्रीन
(B) ली
(C) क्रॉनबैक
(D) क्विचलिन तथा हन्न
2. मूल्यांकन प्रक्रिया के सोपान हैं-
(A) शिक्षण उद्देश्य
(B) सीखने से उत्पन्न अनुभव
(C) व्यवहार परिवर्तन
(D) उपर्युक्त सभी
3. प्रायोगिक मूल्यांकन होता है-
(A) इतिहास और नागरिकशास्त्र में
(B) दर्शनशास्त्र
(C) विज्ञान, भूगोल और कृषि में
(D) इनमें से कोई नहीं
4. उपचारात्मक शिक्षण में प्रमुख रूप से चयन किया जाता है-
(A) शिक्षण नीतियों एवं युक्तियों का
(B) पाठ्यक्रम का
(C) मूल्यांकन प्रणाली का
(D) मूल्यांकन उपकरणों का
5. ‘बचाव निदान का उच्चम स्तर है’ यह कथन है-
(A) टी.पी. नन का
(B) फ्रोबेल का
(C) स्किनर का
(D) रॉस का
6. क्रियात्मक शोध का मूल आधार होता है-
(A) समस्या का तुरन्त हल
(B) समस्या भी हमारी, हल भी हमारा
(C) विद्यालय की आधारशिला
(D) इनमें से कोई नहीं
7. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में नवाचार है-
(A) अभिक्रमिक अनुदेशन
(B) टोली शिक्षण
(C) खुली कक्षाकक्ष
(D) उपर्युक्त सभी
8. प्रार्थना स्थल की गतिविधियों में मुख्य नवाचार-
(A) ड्रम
(B) संगीत
(C) ‘A’ एवं ‘B’ दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
9. रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य नहीं है-
(A) सेवा करना
(B) स्वास्थ्य में वृद्धि
(C) मातृत्व का विकास
(D) परीक्षाओं को तैयार करना
10. मूल्यांकन प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु होता है-
(A) विद्यार्थी
(B) अध्यापक
(C) विद्यालय
(D) प्रधानाचार्य
11. ब्लू प्रिन्ट क्या है?
(A) शिक्षण की आधारशिला
(B) प्रश्नपत्र की आधारशिला
(C) विद्यालय की आधारशिला
(D) इनमें से कोई नहीं
12. सामुदायिक सहभागिता में नवाचार है-
(A) एन.सी.सी.
(B) स्काउटिंग
(C) रेडक्रॉस स्थापना
(D) उपर्युक्त सभी
13. ब्लूम टेक्सोनामी विकसित की गयी-
(A) 1957 ई.
(B) 1958 ई.
(C) 1956 ई.
(D) 1960 ई.
14. मापन का सामान्य सिद्धान्त सम्बन्धित है-
(A) गणित
(B) विज्ञान
(C) सामाजिक विज्ञान
(D) अर्थशास्त्र
15. मूल्यांकन होता है-
(A) मात्रात्मक
(B) गुणात्मक
(C) मात्रात्मक एवं गुणात्मक दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
शैक्षिक मूल्यांकन : 2024
1. मूल्यांकन प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु होता है-
(A) शिक्षक
(B) विद्यालय
(C) विद्यार्थी
(D) प्रधानाचार्य
2. रचनात्मक मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) अगली कक्षा के छात्रों को डालना
(B) छात्रों के सीखने की क्षमता को बढ़ाना
(C) कक्षा में सहयोग देने के गुण को बढ़ाना
(D) सीखने में आने वाली कठिनाइयों को समझना
3. मूल्यांकन मापन से अलग है। कैसे?
(A) मात्रात्मक न्याय की प्रक्रिया
(B) निर्णय लेने की व्यापक प्रक्रिया
(C) गुणात्मक न्याय की प्रक्रिया
(D) सुरक्षित किए गए अंको के आधार पर निर्णय लेना
4. मापन का सामान्य सिद्धान्त सम्बन्धित है-
(A) गणित से
(B) विज्ञान से
(C) भूगोल से
(D) अर्थशास्त्र से
5. निम्नांकित में कौन एक प्रभावी मूल्यांकन प्रणाली की विशेषता नहीं है?
(A) विश्वसनीयता
(B) लचीलापन
(C) वैधता
(D) जटिलता
6. "विज्ञान का आरम्भ अवलोकन से होता है तथा इसकी अंतिम पुष्टि के लिए अवलोकन में ही लौटना पड़ता है।", अवलोकन की यह परिभाषा किसकी है?
(A) प्रो. एस.के. दुबे की
(B) गुड तथा हैट की
(C) क्रो एवं क्रो की
(D) मैकोबी एवं मैकोबी की
7. सार्थक ज्ञान के लिए निदान एवं उपचार का मार्ग प्रशस्त करता है-
(A) सामान्य मूल्यांकन
(B) मापन
(C) सतत् मूल्यांकन
(D) व्यापक मूल्यांकन
8. शिक्षार्थियों के सतत् एवं समग्र मूल्यांकन (CCE) पर प्रभावी जोर दिया गया-
(A) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में
(B) प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा नीति में
(C) मुदालियर आयोग की सिफारिश में
(D) इनमें से कोई नहीं
9. बौद्धिक योग्यता में बोध का अंग नहीं है-
(A) अनुवाद
(B) विवेचना
(C) वाग्विस्तार
(D) अनुप्रयोग
10. बच्चों के सीखने की प्रगति के वर्णन अभिलेख किस पर आधारित है-
(A) मौखिक तकनीक
(B) परियोजना तकनीक
(C) अवलोकन तकनीक
(D) अधिन्यास तकनीक
11. क्रियात्मक शोध का अन्तिम चरण होता है-
(A) निष्कर्ष
(B) प्रदत्त विश्लेषण
(C) परिकल्पना निर्माण
(D) सांख्यिकीय विश्लेषण
12. क्रियात्मक अनुसंधान का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) क्रियाविधि
(B) नैदानिक
(C) विवरणात्मक
(D) रूपान्तरकारी
13. सामुदायिक सहभागिता में नवाचार है-
(A) एन.सी.सी.
(B) स्काउटिंग
(C) रेडक्रास संस्था
(D) उपर्युक्त सभी
14. क्रियात्मक शोध के प्रवर्तक हैं-
(A) एस.एस. स्टीवेनेस
(B) जी.सी. हेल्मस्टडेटर
(C) स्टीफन एम. कोरे
(D) ब्रेड फील्ड
15. एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न संवेगात्मक समस्याओं के कारणों को पहचानने व उन्हें दूर करने हेतु कौन सा अनुसंधान किया जाता है?
(A) क्रियात्मक अनुसंधान
(B) गुणात्मक अनुसंधान
(C) ऐतिहासिक अनुसंधान
(D) वर्णनात्मक अनुसंधान
शैक्षिक मूल्यांकन : 2025
1. ब्लूम टेक्सोनामी विकसित हुई-
(A) 1957 ई.
(B) 1958 ई.
(C) 1956 ई.
(D) 1955 ई.
2. चर के प्रकार हैं-
(A) सतत
(B) असतत
(C) उपर्युक्त दोनों (A) एवं (B)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
3. रीता ने भाषा में 60 अंक प्राप्त किए हैं। 60 अंक प्राप्त करना प्रदर्शित करता है-
(A) मापन को
(B) मूल्यांकन को
(C) परीक्षण को
(D) उपलब्धि को
4. परिकल्पना होती है-
(A) समाधान का पूर्व अनुमान
(B) समाधान का बाद में अनुमान
(C) शोध के मध्य में अनुमान
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
5. बचाव, निदान का उच्चतम स्तर है। यह कथन है-
(A) स्कीनर
(B) फ्रोबेल
(C) रॉस
(D) क्रानबैक
6. 'सर्वशिक्षा अभियान' को क्रियान्वयन करने में सहायक है-
(A) क्रियात्मक शोध
(B) परम्परागत शोध
(C) वैज्ञानिक शोध
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
7. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का आरम्भ हुआ-
(A) सन् 2009 ई. में
(B) सन् 2008 ई. में
(C) सन् 2010 ई. में
(D) सन् 2011 ई. में
8. मापन होता है-
(A) मात्रात्मक
(B) गुणात्मक
(C) तुलनात्मक
(D) उपर्युक्त सभी
9. छात्रों के प्रारम्भिक ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है-
(A) आकलित मूल्यांकन में
(B) रचनात्मक मूल्यांकन में
(C) मौखिक मूल्यांकन में
(D) दक्षता मूल्यांकन में
10. बौद्धिक योग्यता में बोध का अंग नहीं है-
(A) अनुवाद
(B) विवेचना
(C) वाग्विस्तार
(D) अनुप्रयोग
11. दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था? यह किस प्रकार का प्रश्न है?
(A) स्मृति सम्बन्धी
(B) विचारोत्तेजक
(C) तर्क सम्बन्धी
(D) विकासात्मक
12. क्रियात्मक शोध के अन्तर्गत समष्टि (सम्पूर्ण जनसंख्या) के छोटे से भाग को कहते हैं-
(A) सादर्श
(B) प्रेक्षेपण
(C) न्यायदर्श
(D) न्यादर्श
13. मूल्यांकन के कितने पक्ष होते हैं?
(A) 3
(B) 2
(C) 6
(D) 4
14. 'नील मुद्रण' का निर्माण आवश्यक है-
(A) कक्षा-शिक्षण में
(B) प्रश्न-पत्र निर्माण में
(C) परीक्षा आयोजन में
(D) गृहकार्य के मूल्यांकन में
15. उत्तम परीक्षण की विशेषताएँ हैं-
(A) वैधता
(B) विश्वसनीयता
(C) उद्देश्यपूर्णता
(D) उपर्युक्त सभी


Pingback: UP D.El.Ed (BTC) 3rd Semester : शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार