UP D.El.Ed First Semester Syllabus : अगर आप D.El.Ed कर रहे हैं, तो आपका पहला सेमेस्टर ही आपकी पूरी journey की direction तय करता है। यहीं से आप सीखते हैं कि बच्चे कैसे सीखते हैं, उन्हें कैसे पढ़ाया जाए, और एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए किन skills की जरूरत होती है। इसलिए D.El.Ed 1st Semester Syllabus को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।
D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) का प्रथम सेमेस्टर शिक्षक प्रशिक्षण का आधार माना जाता है। इस चरण में प्रशिक्षुओं को बाल विकास, अधिगम प्रक्रिया, और प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराया जाता है। इस लेख में हम D.El.Ed 1st Semester Syllabus को विस्तार से समझेंगे, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।
D.El.Ed First Semester Subjects List
- बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया
- शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत
- हिंदी
- संस्कृत / उर्दू (कोई एक)
- गणित
- विज्ञान
- सामाजिक अध्ययन
- कंप्यूटर शिक्षा
📚 D.El.Ed 1st Semester Marksheet
D.El.Ed First Semester Syllabus Pdf
नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप D.El.Ed First Semester Syllabus PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया
- बाल विकास (Child Development)
- बाल विकास का परिचय: अर्थ, आवश्यकता तथा क्षेत्र।
- विकास की अवस्थाएं: शैशवावस्था, बाल्यावस्था तथा किशोरावस्था के अंतर्गत होने वाले निम्नलिखित विकास:
- शारीरिक विकास।
- मानसिक विकास: बुद्धि, बुद्धि लब्धि (I.Q.), और बुद्धि परीक्षण।
- संवेगात्मक विकास।
- संज्ञानात्मक विकास: पियाजे का सिद्धांत।
- सामाजिक विकास।
- भाषा विकास: अभिव्यक्ति क्षमता का विकास।
- सृजनात्मकता एवं सृजनात्मक क्षमता का विकास।
- व्यक्तित्व का विकास: अर्थ, प्रकार (अंतर्मुखी, बहिर्मुखी, उभयमुखी) और व्यक्तित्व परीक्षण के तरीके।
- वैयक्तिक भिन्नता: अर्थ, कारक एवं महत्त्व।
- मानसिक प्रक्रियाएं: कल्पना, चिंतन और तर्क का विकास।
- बाल विकास के आधार एवं प्रभावित करने वाले कारक: वंशानुक्रम तथा वातावरण (पारिवारिक, सामाजिक, विद्यालयी और संचार माध्यम)।
- अधिगम (सीखने) का अर्थ तथा सिद्धान्त (Meaning and Theories of Learning)
- अधिगम का परिचय: अर्थ और अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक (शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, परिपक्वता, सीखने की इच्छा, प्रेरणा, आदि)।
- अधिगम की प्रभावशाली विधियाँ: करके सीखना, अनुकरण द्वारा सीखना, निरीक्षण विधि, परीक्षण विधि, सामूहिक विधियाँ, और प्रोजेक्ट विधि।
- अधिगम के नियम: थार्नडाइक के सीखने के मुख्य एवं गौण नियम और उनका महत्त्व।
- अधिगम के प्रमुख सिद्धान्त (Classroom Utility के साथ):
- थार्नडाइक का प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त।
- पावलोव का सम्बद्ध प्रतिक्रिया का सिद्धान्त।
- स्किनर का क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धान्त।
- कोहलर का सूझ या अंतर्दृष्टि का सिद्धान्त।
- पियाजे, व्योगात्स्की और ब्रूनर के सिद्धान्त।
- सीखने का वक्र एवं स्थानांतरण: अर्थ, प्रकार और सीखने में पठार के कारण व निराकरण।
- अभिप्रेरणा (Motivation): अर्थ, प्रकार, महत्त्व और अभिप्रेरणा की विधियाँ (रुचि, सफलता, पुरस्कार, खेल, आदि)।
- ध्यान (Attention): अर्थ, प्रकार, प्रभावित करने वाले कारक और एकाग्रता के उपाय।
- रुचि (Interest): अर्थ, प्रकार, रुचि उत्पन्न करने की विधियाँ और अधिगम में महत्त्व।
- स्मृति एवं विस्मरण: अर्थ, प्रकार और अच्छी स्मृति के कारक।
- सांख्यिकी (Statistics): अर्थ, महत्त्व, आँकड़ों का रेखाचित्रीय निरूपण और माध्य (Mean), माध्यिका (Median) व बहुलक (Mode) की गणना
2. शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत
- शिक्षण का अर्थ तथा उद्देश्य (Meaning and Objectives of Teaching)
- शिक्षण का अर्थ, परिभाषा तथा उसके उद्देश्य।
- संप्रेषण (Communication)
- संप्रेषण का अर्थ, आवश्यकता एवं महत्त्व।
- संप्रेषण के घटक/कारक और प्रकार।
- प्रभावी संप्रेषण के तरीके।
- शिक्षण के सिद्धांत (Principles of Teaching)
शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सिद्धांत जैसे:
- करके सीखने का सिद्धांत, प्रेरणा का सिद्धांत, रुचि का सिद्धांत।
- नियोजन का सिद्धांत, चयन का सिद्धांत, वैयक्तिक भिन्नताओं का सिद्धांत।
- लोकतांत्रिक व्यवहार का सिद्धांत, जीवन से संबंध स्थापित करने का सिद्धांत।
- आवृत्ति (Repetition) का सिद्धांत और विभाजन (लघु सोपानों) का सिद्धांत।
- शिक्षण के सूत्र (Maxims of Teaching)
- सरल से जटिल की ओर, ज्ञात से अज्ञात की ओर, स्थूल से सूक्ष्म की ओर।
- पूर्ण से अंश की ओर, अनिश्चित से निश्चित की ओर, प्रत्यक्ष से अप्रत्यक्ष की ओर।
- विशिष्ट से सामान्य की ओर, विश्लेषण से संश्लेषण की ओर।
- मनोवैज्ञानिक से तर्कसंगत की ओर और अनुभव से तर्कपूर्ण की ओर।
- शिक्षण प्रविधियाँ (Teaching Techniques)
इसमें शिक्षण के विभिन्न तरीकों का अध्ययन शामिल है:
- प्रश्नोत्तर प्रविधि, विवरण, वर्णन, व्याख्यान और स्पष्टीकरण प्रविधि।
- कहानी कथन, निरीक्षण एवं अवलोकन, उदाहरण और खेल/गतिविधि प्रविधि।
- समूह चर्चा, प्रयोगात्मक कार्य, वाद-विवाद, कार्यशाला और भ्रमण प्रविधि।
- शिक्षण की नवीन विधाएँ/उपागम (New Approaches to Teaching)
- बालकेन्द्रित शिक्षण और क्रिया/गतिविधि आधारित शिक्षण।
- रुचिपूर्ण/आनंददायी शिक्षण और सहभागी शिक्षण।
- दक्षता आधारित शिक्षण और उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching)।
- बहुकक्षा एवं बहुस्तरीय शिक्षण।
- सूक्ष्म शिक्षण एवं बुनियादी शिक्षण कौशल (Micro-teaching and Teaching Skills)
- सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ, आवश्यकता और महत्त्व।
- शिक्षण कौशल: पाठ प्रस्तावना कौशल, उद्देश्य कथन, प्रश्न कौशल, व्याख्या कौशल और दृष्टांत (Illustration) कौशल।
- छात्र सहभागिता कौशल, उद्दीपन परिवर्तन, पुनर्बलन (Reinforcement), श्यामपट्ट लेखन और पुनरावृत्ति कौशल।
- अपेक्षित अधिगम स्तर (Expected Learning Levels)
- संकल्पना और अधिगम अनुभवों का संयोजन।
- शिक्षण अधिगम सामग्री (Teaching Learning Material – TLM)
- अर्थ, आवश्यकता, महत्त्व और वर्गीकरण।
- प्रकार: दृश्य सामग्री, श्रव्य सामग्री (टेप रिकॉर्डर, रेडियो), और दृश्य-श्रव्य सामग्री (कंप्यूटर, टेलीविजन)।
- उत्तम शिक्षण अधिगम सामग्री की विशेषताएँ: बिना लागत या अल्प लागत वाली, बहुउद्देशीय और बच्चों की रुचि के अनुरूप
3. विज्ञान (Science)
- सजीव वस्तुएं (Living Things)
- प्राकृतिक और मानव निर्मित वस्तुएं तथा उनका वर्गीकरण।
- सजीव व निर्जीव वस्तुओं में अंतर।
- पौधों और जंतुओं में अंतर व समानता।
- जंतु व वनस्पतियों में वातावरणीय अनुकूलन।
- वनस्पति जगत (Plant Kingdom)
- पौधों के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य।
- पौधों एवं जंतुओं की उपयोगिता।
- पौधों के विभिन्न भागों का रूपांतरण एवं उपयोग।
- पौधों में प्रजनन व उसके प्रकार (Reproduction in Plants)
- अलैंगिक व लैंगिक जनन।
- पुष्प के भाग, परागण, निषेचन।
- बीज तथा बीजों का प्रकीर्णन।
- भौतिक मापन (Physical Measurement)
- मापन की आवश्यकता एवं विधियां।
- मानक पद्धतियां: M.K.S. और S.I. पद्धति।
- मापन में प्रयुक्त उपकरण जैसे- रेनगेज, थर्मामीटर आदि।
- गति एवं बल (Motion and Force)
- गति क्या है, गति के नियम और गति के प्रकार (रेखीय, वृत्तीय, घूर्णन और दोलन गति)।
- चाल: परिभाषा, सूत्र व मात्रक।
- बल: पेशीय, गुरुत्वीय, चुंबकीय, विद्युतीय तथा घर्षण बल।
- पदार्थ एवं उसकी अवस्थाएं (Matter and its States)
- पदार्थ की अवस्थाएं (ठोस, द्रव व गैस)।
- पदार्थ के गुण एवं संरचना।
- पदार्थों का घुलना, मिश्रण के प्रकार व मिश्रणों का पृथक्करण।
4. गणित (Mathematics)
- संख्या तथा संख्यांक का बोध, अंकों का ज्ञान, स्थानीय मान
- गुणा तथा भाग की संकल्पना एवं संक्रियाएँ।
- भिन्न की संकल्पना तथा गणितीय संक्रियाएँ ।
- दशमलव संख्या की अवधारणा, दशमलव संख्या में प्रयुक्त अंकों का स्थानीयमान तथा गणितीय संक्रियाएँ।
- अपवर्तक (विभाजक), अपवर्त्य (गुणज), समापवर्तक तथा समापवर्त्य की अवधारणा।
- लघुतम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक की अवधारणा, भाज्य तथा अभाज्य संख्याओं का अर्थ ।
- प्रतिशत का अर्थ तथा संकेत तथा प्रतिशत ज्ञात करना।
- अवर्गीकृत आंकड़ों का पिक्टो-ग्राफ, बार-ग्राफ तथा पाई-ग्राफ द्वारा निरूपण।
- सजातीय तथा विजातीय बीजगणितीय व्यंजकों का बोध, इनका जोड, घटाना।
- तल, तलखण्ड, बिन्दु, रेखा, वक्र, रेखाखण्ड, किरण तथा कोण की संकल्पना।
- पटरी तथा परकार की सहायता से 60°, 90° तथा 120° का कोण बनाना।
- कोण के प्रकार (न्यूनकोण, समकोण तथा अधिककोण)
- त्रिभुज, आयत, वर्ग तथा वृत्त की अवधारणा तथा इनके अंगों की जानकारी।
- परिमिति का अर्थ ।
5. सामाजिक अध्ययन
- इतिहास का अर्थ, महत्त्व एवं जानने के स्रोत, पुरातात्विक मुद्रा एवं अभिलेख, साहित्यिक विवरण, विदेशी यात्रियों का विवरण, तिथि निर्धारण पद्धतियाँ।
- पृथ्वी पर मानव की उत्पत्ति एवं विकास पाषाण या प्रस्तर काल, ताम्र एवं कांस्य युग, लौह युग।
- नदी घाटी की सभ्यताएं-सिंधु घाटी की सभ्यता, मेसोपोटैमिया की सभ्यता, मिस्र की सभ्यता, चीन की सभ्यता।
- वैदिक काल पूर्व एवं उत्तर वैदिक काल।
- महाजनपद काल-भारत के प्रारंभिक षोडश महाजनपदों का उल्लेख, मगध का साम्राज्य, सिकंदर का आक्रमण व उसका भारत पर प्रभाव।
- उपनिषद्काल जैन व बौद्ध धर्म।
- सौरमण्डल-ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, आकाशगंगा, उल्कापिंड।
- मानचित्र अर्थ एवं दिशाओं का ज्ञान, मानचित्रण।
- अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएं-क्या, कितनी और क्यों, GMT, IST, International Date Line, Time Zones, Prime Meridian.
- पृथ्वी ताप कटिबन्ध, गोलार्ध एवं ध्रुव।
- पृथ्वी की गतियां परिभ्रमण, परिक्रमण क्या, क्यों, कैसे एवं इसका परिणाम।
- महाद्वीप, महासागर।
- एशिया महाद्वीप में भारत स्थिति एवं विस्तार, पड़ोसी देश, धरातल, जलवायु, वनस्पति एवं वन्यजीव ।
- खगोलीय संगठन-NASA & ISRO आदि।
- ग्रामीण एवं नगरीय जीवन शैली।
- ग्रामीण जीवन-पंचायती राज व्यवस्था ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत का गठन एवं मुख्य कार्य।
- नगरीय जीवन-नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम का गठन एवं मुख्य कार्य
- जनपद स्तरीय प्रशासन कानून व्यवस्था, भूमि व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं का विकास शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था।
- यातायात एवं सुरक्षा
- सड़क यातायात के नियमों एवं संकेतों की जानकारी।
- सड़क दुर्घटना के बचाव हेतु सावधानियां।
- रेल यातायात रेलवे क्रासिंग के संकेतों की जानकारी।
- रेलयात्रा करते समय सावधानियां।
- यातायात संकेतों की जानकारी।
- अर्थशास्त्र एक परिचय अर्थशास्त्र का अभ्युदय, विभिन्न अर्थशास्त्रियों के दृष्टिकोण में अर्थशास्त्र, प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों का अर्थशास्त्र में योगदान एडम स्मिथ, एल्फ्रेड, मार्शल रॉबिन्स, जे०के० मेहता, अमर्त्य सेन आदि।
- राष्ट्रीय आय, प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद (GDP), शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP), सकल राष्ट्रीय उत्त्पाद (GNP) शुद्ध राष्ट्रीय उत्त्पाद (NNP) वैयक्तिक आय (Personal Income), व्यय योग्य आय (Disposable Income), राष्ट्रीय आय व आर्थिक विकास।
6. हिन्दी
- हिन्दी भाषा में ध्वनियों को सुनकर समझना एवं शुद्ध उच्चारण।
- देवनागरी लिपि के समस्त लिपि संकेतों, स्वर, व्यंजन, संयुक्त वर्ण, संयुक्ताक्षर, मात्राओं का ज्ञान।
- विलोम, समानार्थी, तुकान्त व समान ध्वनियों वाले शब्दों की पहचान ।
- अल्प विराम, अर्धविराम, पूर्णविराम, प्रश्न वाचक, विस्मयबोधक, अवतरण चिन्ह, विराम चिन्ह का ज्ञान और उनका प्रयोग।
- लेखन शिक्षण की विधियाँ और लिखना, सीखने में ध्यान रखने योग्य बातें बैठने का ढंग, आंखों से कागज की दूरी, कलम पकड़ने की विधि, शिरोरेखा, लिपि, अक्षर की सुडौलता और उपयुक्त नमूने, अभ्यास, सुलेख, अनुलेख श्रुतलेख ।
7. संस्कृत
- आस–पास की वस्तुओं, पशु–पक्षियों के संस्कृत नाम की जानकारी।
- संज्ञा, लिंग, एवं वचन की जानकारी।
- संज्ञा एवं सर्वनाम शब्दों के सभी विभक्तियों तथा वचनों का ज्ञान।
- धातु रूप के अन्तर्गत लट् एवं लङ्, लकार का प्रयोग।
- संज्ञा एवं सर्वनाम शब्द के अनुरूप क्रिया के प्रथम, मध्यम एवं उत्तम पुरुषों का प्रयोग।
- सरल संस्कृत वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद।
- वन्दना एवं नीतिपरक वाक्यों का सस्वर वाचन।
- श्लोकों तथा नीतिपरक वाक्यों का अर्थ ज्ञान।
- एक से बीस तक की संस्कृत संख्याओं का ज्ञान।
- संभाव शिक्षण विधियाँ—शिक्षक प्रशिक्षुओं को गेम, वीडियो क्लिप, ऑडियो क्लिप, करके सीखना, उच्चारणाभ्यास, अनुकरण वाचन, सामूहिक कार्य, खेल, अभिनय, श्यामपट्ट, चार्ट, मॉडल, चित्र, शब्द कार्ड व पट्टिका के द्वारा गतिविधियाँ कराते हुए शिक्षण अधिगम सिखाना।
8. COMPUTER
1. Introduction to Computers
➤ History & Development
Chronology
Generations
➤ Computer System
Definition of a Computer System
➤ Types of Computer System
Data Representation के आधार पर
Analog
Digital
Hybrid
Size & Speed के आधार पर
Micro Computers (PC)
Mini Computers
Mainframes
Super Computers
➤ Uses & Applications
Computers के उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में इनके अनुप्रयोग
➤ Advantages & Limitations
कंप्यूटर के लाभ और सीमाएँ
➤ Components of Computer System
Hardware
Input Devices: Keyboard, Mouse, Trackball, Stylus, Light Pen आदि
Processing Devices
CPU / Microprocessor
Overview & Basic Concept
Registers & Buses
Processing Speed (GHz)
Memory
Basic Concept
Capacity Units: Bits, Bytes, KB, MB, GB, TB
Speed: Bps, Kbps, Mbps
Types:
Primary: RAM, ROM, Cache
Secondary: HDD, CD, DVD, Memory Card
Output Devices
Monitor (VDU), Printer
Software
System Software
Application Software
➤ Working of Computer System
Input → Processing → Output (IPO Cycle)
Basic Programming / Instructions Overview
2. Working on Computers
➤ Operating System (OS)
Introduction to OS
Functions, Uses & Benefits
Types: Single User, Multiuser, Multitasking, Multiprocessing, Real-Time
Examples: Windows, Macintosh, Linux Ubuntu
➤ Windows OS (Windows XP)
Welcome Screen
Desktop Screen
Desktop Concept
Components: Icons, Taskbar, Clock, Calendar
Settings: Wallpaper, Screen Saver
Start Menu
Links
All Programs
File & Folder Management
My Computer
Windows Explorer
Create, Delete, Rename, Copy, Move
System Management
Turn ON / OFF Computer
Control Panel
Devices (Printer, Mouse, Keyboard)
Program Install/Uninstall
Recycle Bin
➤ Application Software
Calculator
Notepad
MS Paint
Games
New Software Installation
3. Working with Multimedia
Introduction & Basic Concept
Uses & Applications
Multimedia Software:
Windows Media Player
Microsoft Encarta
Browser के माध्यम से कंटेंट अपलोड करना
4. Internet & Networking
➤ Networking
Introduction
Basic Concepts
Types of Networks
Multiple Systems Setup
➤ Internet Basics
Components:
Web Browser
Server
Website & Web Pages
Hyperlinks
Services:
WWW
Email
FTP
Chatting
➤ Working on Internet
Internet Explorer का उपयोग
Search Engines: Google, Bing, Yahoo
Email: Gmail, Yahoo Mail
Chatting: MSN, Yahoo Messenger
Video Calling: Skype
Social Media
Facebook
Twitter
Google Groups
➤ Educational Resources
MHRD
NCERT
SCERT
DIET
UP Basic Education
➤ Downloading & Uploading
PDFs, Videos, Songs आदि
➤ Software Handling
Free & Trial Software Installation
Updating Software
➤ Data Security
Online Frauds & Threats
Personal Data Protection
Antivirus:
Download
Install
Update
➤ Useful Web Tools
MS FrontPage – Website Creation
MS Outlook – Email & Scheduling
5. हिन्दी में कम्प्यूटिंग (Hindi in Computing)
हिन्दी में Text पढ़ना (Google Translator आदि)
हिन्दी में Typing (Indic Input Tool)
6. Software Applications for Professional Use
➤ Importance of IT Tools
Manual Work की तुलना में महत्व
➤ Types of Software Packages
Word Processor
Spreadsheet
Presentation
Database
➤ Office Packages
MS Office 2007
OpenOffice
7. MS Office (Office Package)
Microsoft Office 2007 का उपयोग
