2nd Sem : हिन्दी बहुविकल्पीय प्रश्न 2015 से 2025
D.El.Ed 2nd Semester की परीक्षा में हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि एक स्कोरिंग विषय है। यदि आप हिन्दी बहुविकल्पीय प्रश्न 2015 से 2025 का गहन अध्ययन करते हैं, तो आप पाएंगे कि व्याकरण और शिक्षण विधियों के प्रश्न बार-बार दोहराए जाते हैं। पिछले 10 सालों के प्रश्नों का अभ्यास आपको शब्दावली, संधि, समास और कवियों के परिचय में माहिर बना सकता है।
हिन्दी PYQ का अभ्यास क्यों ज़रूरी है?
व्याकरण पर पकड़: उपसर्ग, प्रत्यय, तत्सम-तद्भव जैसे टॉपिक से सीधे प्रश्न आते हैं।
रचनाकारों का ज्ञान: प्रमुख कवियों और उनकी प्रसिद्ध रचनाओं के बारे में अक्सर पूछा जाता है।
शिक्षण कौशल: भाषा सीखने और सिखाने की विधियाँ (Methods) PYQ में बहुत स्पष्ट रूप से दी गई होती हैं।
हिन्दी (HINDI) MCQ 2015
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजन ऊष्म है?
(A) श्
(B) स्
(C) ष्
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2. 'श्र' संयुक्ताक्षर निम्नलिखित व्यंजनों के मेल से बना है-
(A) श् + र् + अ
(B) श् + र्
(C) स् + र् + अ
(D) उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (A) श् + र् + अ
प्रश्न 3. 'ख' का उच्चारण स्थल है-
(A) दन्त्य
(B) तालू
(C) कण्ठ्य
(D) ओष्ठ
उत्तर: (C) कण्ठ्य
प्रश्न 4. 'मुद्रा' शब्द का अर्थ है-
(A) अँगूठी
(B) आकृति
(C) रुपया
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5. 'अज' शब्द का अर्थ है-
(A) दशरथ के पिता
(B) आज
(C) अजगर
(D) आजीवन
उत्तर: (A) दशरथ के पिता
हिन्दी (HINDI) MCQ 2016
प्रश्न 1. 'द' ध्वनि है-
(A) तालव्य
(B) दन्त्य
(C) ओष्ठ्य
(D) कण्ठ्य
उत्तर: (B) दन्त्य
प्रश्न 2. 'बेखौफ' शब्द में बे उपसर्ग जुड़ा है-
(A) उर्दू का
(B) फारसी का
(C) हिन्दी का
(D) अग्रेजी
उत्तर: (B) फारसी का
प्रश्न 3. सत्य बोलने वाला वाक्यांश का एक शब्द होता है-
(A) सदाचारी
(B) सर्वव्यापी
(C) सत्यवादी
(D) सर्वज्ञ
उत्तर: (C) सत्यवादी
प्रश्न 4. मधुरता शब्द में प्रत्यय है-
(A) म
(B) अ
(C) मधु
(D) ता
उत्तर: (D) ता
प्रश्न 5. इनमें से कौन-सी ध्वनि अन्तःस्थ नहीं है?
(A) य
(B) ब
(C) र
(D) ल
उत्तर: (B) ब
हिन्दी (HINDI) MCQ 2016 (ii)
प्रश्न 1. बच्चों को कहानी सुनाते समय बीच-बीच में उनकी कल्पनाशीलता को जाग्रत करने के लिए पूछना चाहिए-
(A) वर्णनात्मक प्रश्न
(B) विकासात्मक प्रश्न
(C) व्याख्यात्मक प्रश्न
(D) विश्लेषणात्मक प्रश्न
उत्तर: (B) विकासात्मक प्रश्न
प्रश्न 2. जो बहुत अधिक बोलता हो, वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द है-
(A) वक्ता
(B) सुवक्ता
(C) वाचाल
(D) नेता
उत्तर: (C) वाचाल
प्रश्न 3. जाग्रत शब्द का विलोम है-
(A) विसुप्त
(B) सुषुप्त
(C) शयन
(D) चेतना
उत्तर: (B) सुषुप्त
प्रश्न 4. 'सजग' शब्द का पर्याय नहीं है-
(A) चौकस
(B) सचेत
(C) पहरेदार
(D) सावधान
उत्तर: (C) पहरेदार
प्रश्न 5. महाकवि शब्द में प्रयुक्त समास है-
(A) कर्मधारय
(B) अव्ययी भाव
(C) तत्पुरुष
(D) बहुव्रीहि
उत्तर: (A) कर्मधारय
हिन्दी (HINDI) MCQ 2017
प्रश्न 1. "रानी केतकी की कहानी" के रचयिता हैं-
(A) किशोरी लाल गोस्वामी
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) इंशाअल्ला खाँ
(D) प्रेमचन्द
उत्तर: (C) इंशाअल्ला खाँ
प्रश्न 2. "कवि" शब्द का स्त्रीलिंग है-
(A) कवियित्री
(B) कवित्री
(C) कवीयत्री
(D) कवयित्री
उत्तर: (D) कवयित्री
प्रश्न 3. व्याकरण में "वचन" का सही अर्थ क्या है?
(A) प्रतिज्ञा
(B) संख्या
(C) बोली
(D) भाषा
उत्तर: (B) संख्या
प्रश्न 4. अच्छाई, मानवता, बचपन किस संज्ञा के उदाहरण हैं-
(A) जातिवाचक संज्ञा
(B) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(C) भाववाचक संज्ञा
(D) द्रव्यवाचक संज्ञा
उत्तर: (C) भाववाचक संज्ञा
प्रश्न 5. कौन-सा परिमाण बोधक विशेषण है-
(A) कैसा
(B) लाल
(C) तिकोना
(D) थोड़ा
उत्तर: (D) थोड़ा
हिन्दी (HINDI) MCQ 2018
प्रश्न 1. प्रत्यक्ष शब्द में उपसर्ग है-
(A) प्रति
(B) प्रत्य
(C) प्र
(D) प्रत
उत्तर: (A) प्रति
प्रश्न 2. पूर्ण विराम (।) का प्रयोग किया जाता है-
(A) वाक्य के प्रारम्भ में
(B) वाक्य के मध्य में
(C) वाक्य के अन्त में
(D) रेखा के रूप में
उत्तर: (C) वाक्य के अन्त में
प्रश्न 3. निम्नलिखित में स्त्रीलिंग शब्द है-
(A) मित्र
(B) सूचना
(C) उपहार
(D) अध्याय
उत्तर: (B) सूचना
प्रश्न 4. 'चौराहा' शब्द में समास है-
(A) अव्ययीभाव समास
(B) द्वन्द्व समास
(C) द्विगु समास
(D) तत्पुरुष समास
उत्तर: (C) द्विगु समास
प्रश्न 5. "कोई खड़ा है" इस वाक्य में प्रयुक्त 'कोई' किस प्रकार का सर्वनाम है-
(A) निश्चयवाचक
(B) प्रश्नवाचक
(C) निजवाचक
(D) अनिश्चयवाचक
उत्तर: (D) अनिश्चयवाचक
हिन्दी (HINDI) MCQ 2019
प्रश्न 1. 'कवि' शब्द का स्त्रीलिंग है-
(A) कवित्री
(B) कवियित्री
(C) कवयित्री
(D) कबीयत्री
उत्तर: (C) कवयित्री
प्रश्न 2. व्याकरण में 'वचन' का सही अर्थ है-
(A) प्रतीक्षा
(B) संख्या
(C) बोली
(D) भाषा
उत्तर: (B) संख्या
प्रश्न 3. 'मर्कट' का पर्यायवाची शब्द है-
(A) पानी
(B) पुत्र
(C) मित्र
(D) बन्दर
उत्तर: (D) बन्दर
प्रश्न 4. निम्नलिखित में जातिवाचक संज्ञा है-
(A) पुस्तक
(B) ममता
(C) अच्छाई
(D) रमेश
उत्तर: (A) पुस्तक
प्रश्न 5. 'फ' का उच्चारण स्थान है-
(A) कंठ्य
(B) ओष्ठ्य
(C) तालव्य
(D) मूर्धन्य
उत्तर: (B) ओष्ठ्य
हिन्दी (HINDI) MCQ 2020
प्रश्न 1. काव्य को कितने भागों में बाँटा जाता है?
(A) दृश्य काव्य
(B) श्रव्य काव्य
(C) 'अ' तथा 'ब' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C) 'अ' तथा 'ब' दोनों
प्रश्न 2. पठन का अर्थ है-
(A) सस्वर वाचन
(B) मौन वाचन
(C) 'अ' तथा 'ब' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C) 'अ' तथा 'ब' दोनों
प्रश्न 3. मौन वाचन का उद्देश्य है-
(A) वाचन गति का विकास
(B) पठित सामग्री का अधिग्रहण
(C) वाचन का अभ्यास
(D) 'A' और 'B' दोनों
उत्तर: (D) 'A' और 'B' दोनों
प्रश्न 4. जो शब्दांश किसी शब्द के आदि से निकलकर उसके अर्थ को बदल देता है, वह कहलाता है-
(A) उपसर्ग
(B) प्रत्यय
(C) सन्धि
(D) समास
उत्तर: (A) उपसर्ग
प्रश्न 5. संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द कहलाते हैं-
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) विशेषण
(D) क्रिया
उत्तर: (B) सर्वनाम
हिन्दी (HINDI) MCQ 2022
प्रश्न 1. किस प्रणाली से छात्रों में सक्रियता बनी रहती है-
(A) प्रश्नोत्तर प्रणाली
(B) अभिनय प्रणाली
(C) गति प्रणाली
(D) व्याख्या प्रणाली
उत्तर: (A) प्रश्नोत्तर प्रणाली
प्रश्न 2. 'जाग्रत' शब्द का विलोम शब्द है-
(A) सुषुप्त
(B) विसुप्त
(C) शयन
(D) चेतना
उत्तर: (A) सुषुप्त
प्रश्न 3. निम्नलिखित में जातिवाचक संज्ञा है-
(A) पुस्तक
(B) ममता
(C) अच्छाई
(D) सुरेश
उत्तर: (A) पुस्तक
प्रश्न 4. बच्चों की शिक्षा ग्रहण करने के मार्ग में बाधक होने वाले भाव हैं-
(A) संकोच
(B) झिझक
(C) शर्मीला होना
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5. भूतकाल के कितने भेद हैं?
(A) चार
(B) छः
(C) आठ
(D) दस
उत्तर: (B) छः
हिन्दी (HINDI) MCQ 2023
प्रश्न 1. लिपि विकास का प्रथम सोपान है-
(A) वर्ण लिपि
(B) अक्षर लिपि
(C) चित्र लिपि
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (C) चित्र लिपि
प्रश्न 2. पर्वत शब्द का समानार्थी शब्द है-
(A) कूट
(B) पादप
(C) घन
(D) आगार
उत्तर: (A) कूट
प्रश्न 3. अल्पप्राण ध्वनि नहीं है-
(A) क
(B) ख
(C) ग
(D) ब
उत्तर: (B) ख
प्रश्न 4. अं अः वर्ण कहलाते हैं-
(A) अयोगवाह
(B) ऊष्म व्यंजन
(C) स्पर्श व्यंजन
(D) स्वर
उत्तर: (A) अयोगवाह
प्रश्न 5. 'कामायनी' के लेखक हैं-
(A) मुंशी प्रेमचन्द
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
(D) सुमित्रा नंदन पन्त
उत्तर: (B) जयशंकर प्रसाद
हिन्दी (HINDI) MCQ 2025
प्रश्न 1. 'रानी केतकी की कहानी' के रचयिता है-
(A) प्रेमचन्द
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) इंशा अल्ला खाँ
(D) किशोरी लाल गोस्वामी
उत्तर: (C) इंशा अल्ला खाँ
प्रश्न 2. उच्चारण शिक्षण का सर्वाधिक उपयुक्त समय होता है-
(A) प्राथमिक स्तर पर
(B) माध्यमिक स्तर पर
(C) स्नातक स्तर पर
(D) परास्नातक स्तर पर
उत्तर: (A) प्राथमिक स्तर पर
प्रश्न 3. क्रिया के मूलरूप को कहते हैं-
(A) कर्ता
(B) विशेषण
(C) धातु
(D) कर्म
उत्तर: (C) धातु
प्रश्न 4. शब्द के आदि में जुड़कर अर्थ परिवर्तन कर देते हैं-
(A) प्रत्यय
(B) समास
(C) उपसर्ग
(D) शब्द शक्ति
उत्तर: (C) उपसर्ग
प्रश्न 5. जो शब्द समान अर्थ रखते हैं, उसे कहते हैं-
(A) एकार्थी शब्द
(B) अनेकार्थी शब्द
(C) सार्थक शब्द
(D) समानार्थी शब्द
उत्तर: (D) समानार्थी शब्द





