UP DElEd 2nd Social Studies Paper 2016 (ii) : यदि आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर (2nd Semester) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप यहाँ सीधे पढ़ भी सकते हैं और साथ ही PDF Format में Download भी कर सकते हैं।
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बेहद जरूरी होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको न केवल परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझ में आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
UP DElEd की परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी देखा गया है कि हर वर्ष लगभग 60–70% प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपकी परीक्षा की तैयारी काफी मजबूत हो सकती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. अजन्ता में गुफाओं की संख्या है–
(A) 42
(B) 20
(C) 25
(D) 30
2. बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक किस स्थान का वायसराय था–
(A) तक्षशिला
(B) उज्जैन
(C) सौराष्ट्र
(D) तोसाली
3. किस सम्राट् के शासनकाल में हूणों ने प्रथम बार आक्रमण किया?
(A) यशोवर्मन
(B) रामगुप्त
(C) कुमारगुप्त
(D) चन्द्रगुप्त द्वितीय
4. सबसे पहले भारत आया–
(A) ह्वेनसांग
(B) मार्को पोलो
(C) इब्नबतूता
(D) मेगस्थनीज
5. ‘हर्ष चरित‘ के रचयिता थे–
(A) हर्ष
(B) बाणभट्ट
(C) भवभूति
(D) मातंग
6. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ–
(A) 1181 ई. में
(B) 1197 ई. में
(C) 1199 ई. में
(D) 1194 ई. में
7. ‘पाल वंश‘ की स्थापना की–
(A) गोपाल ने
(B) धर्म पाल ने
(C) देव पाल ने
(D) नारायण पाल ने
8. चालुक्य वंश के सबसे प्रतापी राजा थे–
(A) जय सिंह
(B) पुलकेशिन प्रथम
(C) पुलकेशिन द्वितीय
(D) रणराज
9. ‘संविधान निर्मात्री‘ सभा के अध्यक्ष थे–
(A) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) पं. जवाहरलाल नेहरू
(D) महात्मा गाँधी
10. भू जल स्रोत है–
(A) तालाब
(B) वर्षा का जल
(C) नदी
(D) उपर्युक्त सभी
11. मकर संक्रान्ति के समय सूर्य सीधा चमकता है–
(A) कर्क रेखा पर
(B) विषुवत रेखा पर
(C) मकर रेखा पर
(D) ध्रुवों पर
12. भारत का मानक समय निर्धारित किया जाता है–
(A) 80° पूर्वी देशान्तर से
(B) 90° पूर्वी देशान्तर से
(C) 23° पूर्वी देशान्तर से
(D) 82° पूर्वी देशान्तर से
13. कौन–सा मूल अधिकार नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
(A) स्वतन्त्रता का अधिकार
(B) सम्पत्ति
(C) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
(D) शोषण के विरुद्ध अधिकार
14. “ये तत्व (नीति निदेशक) न्यायालयों के लिए उपयोगी प्रकाश स्तम्भ हैं।” यह कथन था–
(A) एम. सी. सीतलवाड़ ने
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
(C) प्रो. के. टी. शाह ने
(D) जवाहरलाल नेहरू ने
15. शेक्सपीयर किस देश के नागरिक थे–
(A) अमेरिका
(B) इंग्लैण्ड
(C) फ्रांस
(D) आयरलैण्ड
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16.‘कालिदास‘ के दो ग्रन्थों के नाम लिखिए।
17. गुप्तकालीन चित्रकला के दो केन्द्रों के नाम लिखिए।
18. राजपूतों की उत्पत्ति से सम्बन्धित दो सिद्धान्तों का नामोल्लेख कीजिए।
19. ‘भोज‘ किस वंश के राजा थे?
20. ‘गीत–गोविन्द‘ किसकी प्रसिद्ध रचना है?
21. खजुराहो मन्दिर का निर्माण किन राजाओं ने कराया?
22. भक्तिकालीन दो सन्तों के नाम लिखिए।
23. जलवायु का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
24. भारत के संविधान में कितने अनुच्छेद हैं?
25. ‘स्वतन्त्रता का अधिकार‘ के अन्तर्गत आने वाली दो स्वतन्त्रताओं का उल्लेख कीजिए।
26. ‘भू–स्खलन‘ से क्या होता है?
27. भारतीय सेना का ‘सर्वोच्च सेनापति‘ कौन होता है?
28. जब सूर्य तथा चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आती है तब कौन–सा ग्रहण पड़ता है?
29. भारत–चीन के बीच युद्ध कब हुआ था?
30. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. सिकन्दर के आक्रमण का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
32. गुप्तकालीन साहित्यिक प्रगति का उल्लेख कीजिए।
33. राजपूतों ने कौन–कौन से प्रसिद्ध मन्दिरों का निर्माण करवाया? उल्लेख कीजिए।
34. ‘सल्तनत काल‘ की चार प्रसिद्ध इमारतों के नाम लिखिए।
35. राष्ट्रकूट कौन थे? उनकी उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
36. ‘चक्रवात‘ क्या है? इसके चार प्रभावों का वर्णन कीजिए।
37. भारतीय संविधान की चार विशेषताएँ लिखिए।
38. दिन–रात होने के कारणों पर प्रकाश डालिए।
39. अच्छे नागरिक के चार गुणों का वर्णन कीजिए
40. वनों से होने वाले लाभ बताइए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester Social Studies Exam की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे खुद हल करने की भी कोशिश करें। जब आप प्रश्नों को स्वयं हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार भी सकते हैं।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Social Studies Exam में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) PDF का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में Download करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii)
Q1. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की विज्ञान विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2016 (ii) का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।




