UP DElEd 2nd Social Studies Paper 2019 : यदि आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर (2nd Semester) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2019 का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप यहाँ सीधे पढ़ भी सकते हैं और साथ ही PDF Format में Download भी कर सकते हैं।
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बेहद जरूरी होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको न केवल परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझ में आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
UP DElEd की परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी देखा गया है कि हर वर्ष लगभग 60–70% प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपकी परीक्षा की तैयारी काफी मजबूत हो सकती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2019
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. गुप्त संवत् का प्रारम्भ किया था–
(A) चन्द्रगुप्त प्रथम
(B) चन्द्रगुप्त मौर्य
(C) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
(D) समुद्रगुप्त
2. कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने घोषणा की थी–
(A) भेरिघोष
(B) धर्मघोष
(C) भेरिघोष तथा धर्मघोष
(D) इनमें से कोई नहीं
3. अधोलिखित में कौन गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्रा है?
(A) कौड़ी
(B) दीनार
(C) निष्क
(D) पर्ण
4. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ था–
(A) महमूद गजनवी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
(B) मुहम्मद बिन कासिम और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
(C) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य
(D) इनमें से कोई नहीं
5. दिलवाड़ा का जैन मन्दिर स्थित है–
(A) मध्य प्रदेश में
(B) राजस्थान में
(C) उत्तर प्रदेश में
(D) गुजरात में
6. पल्लवों के प्रसिद्ध रथ मन्दिर किस स्थान पर निर्मित हैं?
(A) कांची
(B) बंगी
(C) महाबलिपुरम्
(D) तंजौर
7. गीतगोविन्द के रचयिता हैं–
(A) जयदेव
(B) जायसी
(C) अमीर खुसरो
(D) इनमें से कोई नहीं
8. कृष्ण देवराय के दरबार में ‘अष्ठ–दिग्गज‘ थे–
(A) आठ मन्त्री
(B) आठ तेलगु कवि
(C) आठ महान् सेनापति
(D) आठ परामर्शदाता
9. मानसूनी पवन कहलाती है–
(A) नियतवाही पवन
(B) मौसमी पवन
(C) स्थलीय पवन
(D) सागरीय पवन
10. वायुमण्डल में सबसे अधिक गैस की मात्रा है–
(A) ऑक्सीजन
(B) नाइट्रोजन
(C) कार्बन
(D) हाइड्रोजन
11. 66° से ध्रुवों के मध्य पाया जाने वाला ताप कटिबन्ध है–
(A) शीतोष्ण
(B) शीत
(C) उष्ण
(D) इनमें से कोई नहीं
12. भारतीय संविधान में सूचियाँ–
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
13. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे–
(A) सरदार पटेल
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(D) पं. जवाहरलाल नेहरू
14. अर्थव्यवस्था में पूँजी का बाजार कौन बनाता है?
(A) उपभोक्ता
(B) शेयर
(C) स्टॉक एक्सचेंज
(D) बैंक
15. मूल्य मापक का कार्य मुद्रा का–
(A) सहायक कार्य है
(B) अन्य कार्य है
(C) प्रमुख कार्य है
(D) आकस्मिक कार्य हैं
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. सल्तनतकालीन का अन्तिम सुल्तान कौन था?
17. अशोक ने किस धर्म को राजाश्रय प्रदान किया था?
18. अजन्ता वर्तमान भारत के किस राज्य में स्थित है?
19. दिल्ली सल्तनत के किन्हीं दो राजवंशों के नाम लिखिए।
20. हर्षकालीन दो शिक्षा केन्द्रों के नाम लिखिए।
21. किस अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहा जाता है?
22. अपक्षय क्या है?
23. मौसम और जलवायु में क्या अन्तर है?
24. वायुमण्डल के सबसे निचली परत का क्या नाम है?
25. विश्व के सबसे गहरे महासागरीय गर्त का क्या नाम है?
26. मूल अधिकारों को किन परिस्थितियों में स्थगित किया जा सकता है?
27. संवैधानिक उपचारों के अधिकार के अन्तर्गत न्यायालय कितने प्रकार का लेख जारी करता है?
28. मुद्रा स्फीति के किन्हीं दो प्रकारों के नाम बताइए।
29. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पास हुआ?
30. विकसित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. गुप्तकाल को स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?
32. सूफी मत के प्रमुख सिद्धान्त लिखिए।
33. कालिदास कौन थे? इनके द्वारा लिखित ग्रन्थों का उल्लेख कीजिए।
34. मुहम्मद तुगलक की सांकेतिक मुद्रा की योजना असफल क्यों हो गई?
35. जल प्रपात क्या है? स्पष्ट कीजिए।
36. भूमिगत जल का क्या महत्व है?
37. लोकतन्त्रात्मक गणराज्य से आप क्या समझते हैं?
38. श्रेष्ठ बैंकिंग प्रणाली के कोई दो गुण लिखिए।
39. उपभोक्ता के अधिकार और कर्तव्य बताइए।
40. भारत में औद्योगिक विकास के लिए सुझाव दीजिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
यदि आप UP DElEd 2nd Semester Social Studies Exam की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।
इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे खुद हल करने की भी कोशिश करें। जब आप प्रश्नों को स्वयं हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार भी सकते हैं।
अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Social Studies Exam में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2019 PDF का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में Download करके बार-बार पढ़ें।
UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2019 PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Social Studies Paper 2019 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2019
Q1. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2019 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2019 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2019 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की विज्ञान विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Social Studies Paper 2019 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।




