UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 : यदि आप UP DElEd के 2nd Semester के विद्यार्थी हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। इस लेख में “वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा” विषय का Previous Year Question Paper दिया गया है, जिसे आप ऑनलाइन देख सकते हैं और PDF के रूप में सेव भी कर सकते हैं।
पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न की सही जानकारी मिलती है और यह समझ आता है कि किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
पिछले वर्षों के विश्लेषण से यह सामने आया है कि UP DElEd परीक्षा में करीब 60–70% प्रश्न पुराने पेपर्स से ही जुड़े होते हैं। इसलिए यदि आप नियमित रूप से इनका अभ्यास करते हैं, तो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रश्न पत्र की संरचना
प्रश्न का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
वस्तुनिष्ठ
15
15
अति लघु उत्तरीय
15
15
लघु उत्तरीय
10
20
योग
40
50
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. आदर्शवाद का श्रेष्ठ योगदान किस क्षेत्र में है-
(A) शिक्षण विधि में
(B) उद्देश्य में
(C) पाठ्यक्रम में
(D) बालक में
2. राममूर्ति समिति (1990) क्यों गठित हुई-
(A) विश्वविद्यालय की शिक्षा में सुधार के लिए
(B) बालकों के पाठ्यक्रम का बोझ कम करने के लिए
(C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) की समीक्षा हेतु
(D) माध्यमिक शिक्षा का व्यावसायीकरण हेतु
3. राधाकृष्णन आयोग की संस्तुतियाँ सम्बन्धित थीं-
(A) उच्च शिक्षा से
(B) माध्यमिक शिक्षा से
(C) प्राथमिक शिक्षा से
(D) तकनीकी शिक्षा से।
4. वुड का आज्ञा-पत्र प्रकाशित हुआ-
(A) 19 जुलाई, 1854 को
(B) 2 फरवरी, 1835 को
(C) 24 नवम्बर, 1839 में
(D) 7 मार्च, 1835 को
5. निस्यदन सिद्धान्त किसने दिया था-
(A) हण्टर ने
(B) वुड ने
(C) मैकाले ने
(D) फ्रांसिस ने
6. मैकाले ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था-
(A) सन् 1835 में
(B) सन् 1833 में
(C) सन् 1831 में
(D) सन् 1854 में
7. वैदिक शिक्षा का प्रमुख संस्कार था-
(A) उपनयन संस्कार
(B) उपसम्पदा संस्कार
(C) प्रवज्जा संस्कार
(D) विस्मिल्लाह संस्कार
8. प्रारम्भिक शिक्षा प्रारम्भ होती है-
(A) शैशवावस्था से
(B) बाल्यावस्था से
(C) किशोरावस्था से
(D) युवावस्था से
9. “शिक्षा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करती है” ये कथन है-
(A) स्वामी विवेकानन्द का
(B) स्वामी दयानन्द का
(C) अरस्तू का
(D) राजाराम मोहन राय का
10. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) शारीरिक विकास
(B) मानसिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) सांवेगिक विकास
11. “बालक का मस्तिष्क कोरी स्लेट की तरह है।” यह कथन है-
(A) रूसो का
(B) एडम्स का
(C) नन का
(D) अरस्तू का
12. मदरसों में शिक्षा का माध्यम था-
(A) अरबी
(B) उर्दू
(C) फारसी
(D) संस्कृत
13. वैदिक कालीन शिक्षा सम्बन्धित है-
(A) रामायण से
(B) वेदों से
(C) कुरान से
(D) बाइबिल से
14. किण्डरगार्टन प्रणाली के जन्मदाता कहे जाते हैं-
(A) फ्रॉबेल
(B) माण्टेसरी
(C) रूसो
(D) हरबर्ट
15. पाण्डिचेरी में किस महान शिक्षाशास्त्री ने आश्रम की स्थापना की-
(A) महात्मा गाँधी ने
(B) स्वामी विवेकानन्द ने
(C) आचार्य विनोबा भावे ने
(D) श्री अरविन्द घोष ने
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. पाठशाला को बाग, शिशु को पौधा और शिक्षक को माली कहने वाले विचारक का नाम लिखिए।
17. प्रयोजनवाद किसमें आस्था नहीं रखता है?
18. शिक्षण विधि के जनक कौन हैं?
19. प्रकृतिवाद को दूसरे किस नाम से जाना जाता है?
20. फ्रॉबेल ने किण्डरगार्डन कब प्रारम्भ किया?
21. समाज के प्रमुख कार्य लिखिए।
22. मूल्य का अर्थ लिखिए।
23. बाल-अपराध के प्रमुख बिन्दु कितने प्रकार का होता है?
24. कलकत्ता मदरसा किस सन् खुला?
25. बनारस संस्कृत कॉलेज कब और किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया है?
26. मैकाले ने अपना विवरण कब प्रस्तुत किया?
27. वुड घोषणा पत्र के आधार पर कम्पनी ने शिक्षा नीति कब घोषित की?
28. निरौपचारिक शिक्षा के विभिन्न साधनों में किस आयु वर्ग के लिए अधिक दबाव डाला गया?
29. “शिक्षा के वैयक्तिक और सामाजिक उद्देश्यों का समन्वय आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा व्यक्ति की खुशी और राज्य कल्याण के लिए है” – यह कथन किसका है?
30. प्राथमिक शिक्षा कब प्रारम्भ होती है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. माध्यमिक शिक्षा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? इसकी नियुक्ति कब हुई?
32. हण्टर कमीशन की विशेषता क्या थी?
33. वुड के घोषणा-पत्र के चार दोष लिखिए।
34. मैकाले को भारतीय शिक्षा का अग्रदूत माना जाता है। लिखिए।
35. मिशनरी स्कूल की विशेषताएँ लिखिए।
36. सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत 31 मार्च, 2009 में कुल कितना खर्च हुआ?
37. बाल-अपराध कब और किसने निर्धारित किया?
38. राष्ट्रीय एकता प्राप्त करने हेतु साधन बताइए।
39. अन्तर्राष्ट्रीय एकता बनाने के अध्यापक की भूमिका बनाइए।
40. मूल्य का अर्थ लिखिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव
Q1. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 PDF डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
इस पोस्ट में उपलब्ध डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप बहुत ही आसानी से UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2016(ii) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 किस परीक्षा का प्रश्न पत्र है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) के द्वितीय सेमेस्टर के वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 का समय और कुल अंक क्या होते हैं?
इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए सामान्यतः 2 घंटे का समय दिया जाता है और इसका पूर्णांक 50 अंक होता है।
Q4. क्या Previous Year Question Papers से तैयारी करना लाभदायक होता है?
हाँ, Previous Year Question Papers को हल करने से विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की अच्छी समझ मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ उपलब्ध हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप BTC Wale Bhaiya की वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं।
UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 PDF Download
यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017
Q1. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।
Q3. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2017 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।
Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।
Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।





