D.El.Ed 4th सेमेस्टर : अंग्रेजी (English)

यह विषय अंग्रेजी (English) उत्तर प्रदेश डीएलएड (Diploma in Elementary Education) के चतुर्थ सेमेस्टर का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस पेज पर आपको इस विषय से संबंधित पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र (Previous Year Papers), हल सहित प्रश्न-पत्र (Solved Papers) तथा परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी नोट्स और अध्ययन सामग्री सरल एवं व्यवस्थित रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

इस विषय का प्रश्नपत्र कुल 25 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि 1 घंटा निर्धारित रहती है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 12 अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। प्रश्नपत्र में कुल 18 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका स्वरूप निम्न प्रकार से होता है—

  • 5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) — प्रत्येक 1 अंक
  • 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 1 अंक
  • 7 लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 2 अंक

अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में तथा लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखना उचित माना जाता है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि आपके उत्तर स्पष्ट, सटीक और विषयानुकूल हों। केवल अधिक लिखना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उत्तर का सही, व्यवस्थित और सारगर्भित होना अधिक महत्वपूर्ण है।

इसलिए इस विषय में सफलता पाने के लिए मूल अवधारणाओं को अच्छी तरह समझना और नियमित अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है।

विषय की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
सेमेस्टर चतुर्थ सेमेस्टर
प्रश्न पत्र सप्तम् प्रश्न पत्र
विषय English
कुल अंक 25
पास होने के लिए न्यूनतम अंक 12
परीक्षा का समय 1 घंटा
कुल प्रश्न 18

पाठ्यक्रम (SYLLABUS)

1. Theoretical Aspects
Different approaches and methods of teaching English
● Grammar translation method.
● Direct method.
● Structural approach cum situational technique.
● Communicative approach.
● Listening with comprehensions: Public announcements, T.V. News etc.

2. Content Specification
Grammar
● Complex and compound sentences
● Commands and requests

Tenses: Present, Past and Future
● Indefinite
● Continuous
● Perfect
● Perfect Continuous

Grammar
● Preposition
● Conjunction

Writing
● Description of Pictures or objects.
● Letter, Applications.
● Filling up the forms.

Lesson Planning

Previous Year Question Papers

CTET PYQ Download
Scroll to Top