D.El.Ed 4th सेमेस्टर : हिन्दी (Hindi)
यह विषय “ हिन्दी (HINDI)” यूपी डीएलएड (Diploma in Elementary Education) चतुर्थ सेमेस्टर के महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। इस पेज पर आपको इस विषय से जुड़े पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र (Previous Year Papers), हल सहित प्रश्न-पत्र (Solved Papers) तथा परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी नोट्स और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
इस विषय का प्रश्नपत्र कुल 25 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि 1 घंटा निर्धारित रहती है। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 12 अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। प्रश्नपत्र में कुल 18 प्रश्न होते हैं, जिनका स्वरूप इस प्रकार होता है—
5 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) — प्रत्येक 1 अंक
6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 1 अंक
7 लघु उत्तरीय प्रश्न — प्रत्येक 2 अंक
अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में देने चाहिए, जबकि लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखना उपयुक्त माना जाता है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर स्पष्ट, सटीक और विषय के अनुरूप होना चाहिए। केवल अधिक लिखने से अंक नहीं मिलते, बल्कि सही और व्यवस्थित उत्तर देना जरूरी होता है। इसलिए इस विषय की तैयारी के लिए मूल अवधारणाओं को समझना और नियमित अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है।
विषय की मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| सेमेस्टर | चतुर्थ सेमेस्टर |
| प्रश्न पत्र | षष्टम् प्रश्न पत्र |
| विषय | हिन्दी |
| कुल अंक | 25 |
| पास होने के लिए न्यूनतम अंक | 12 |
| परीक्षा का समय | 1 घंटा |
| कुल प्रश्न | 18 |
पाठ्यक्रम (SYLLABUS)
- कहानी, लोककथा, रोचक प्रसंगों को ध्यानपूर्वक सुनना व याद करना।
- परिवेशीय विषयों, सामाजिक घटनाओं, स्व अनुभवों पर चर्चा।
- गद्य व पद्य के अंशों को शुद्ध उच्चारण, लय एवं उतार-चढ़ाव के साथ पढ़ना, बोलना।
- स्वतन्त्र (मौखिक एवं लिखित) अभिव्यक्ति।
- स्तरानुसार गद्य-पद्य में शब्दों, वाक्यांशों, विराम चिह्नों एवं समान ध्वनियों को समझना।
- उपसर्ग, प्रत्यय, सामासिक पदों की पहचान व प्रयोग।
- संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया विशेषण, वचन, लिंग तथा काल को पहचानना।
- पाठ्य-वस्तु का मौन वाचन करते हुए उसमें निहित विचारों, भावों एवं तथ्यों को समझना।
- शिक्षक के निर्देशानुसार छोटे-छोटे वाक्य लिखना।
- औपचारिक एवं अनौपचारिक पत्र लिखना।
- परिचित विषयों पर मौलिक रूप से लिखना।
