D.El.Ed 4th Semester : Science (विज्ञान) MCQ 2016-2025
D.El.Ed 4th Semester – विज्ञान बहुविकल्पीय प्रश्न 2016-2025 : अगर आप D.El.Ed 4th Semester (विज्ञान) की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल साबित हो सकते हैं। खासकर 2016 से 2025 तक के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों के स्तर को समझने में आपकी काफी मदद करते हैं।
इस आर्टिकल में हमने D.El.Ed 4th Semester Science (विज्ञान) के 2016-2025 तक के महत्वपूर्ण MCQs को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत किया है। ये प्रश्न न केवल आपकी तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि आपको परीक्षा में बेहतर स्कोर करने में भी मदद करेंगे।
चाहे आप रिवीजन कर रहे हों या पहली बार तैयारी शुरू कर रहे हों, यह MCQ संग्रह आपके लिए एक बेहतरीन गाइड साबित होगा।
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2016
प्रश्न 1. "प्राकृतिक चयनवाद" प्रतिपादित किया गया-
(A) डार्विन द्वारा
(B) ग्रेगर जॉन मेण्डल द्वारा
(C) जगदीश चन्द्र बोस द्वारा
(D) लैमार्क द्वारा
Answer: (A) डार्विन द्वारा
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से सान्द्रण विधि नहीं है-
(A) फेन प्लवन विधि
(B) चुम्बकीय पृथक्करण विधि
(C) निस्तापन विधि
(D) गुरुत्वीय पृथक्करण विधि
Answer: (C) निस्तापन विधि
प्रश्न 3. काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर छड़ में आवेश आ जाता है-
(A) धन आवेश
(B) ऋण आवेश
(C) दोनों आवेश
(D) कोई आवेश नहीं
Answer: (A) धन आवेश
प्रश्न 4. आवर्त सारणी में किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर-
(A) आयनिक त्रिज्या घटती जाती है
(B) सुचालकता घटती जाती है
(C) घनत्व घटता जाता है
(D) धात्विकता बढ़ती जाती है
Answer: (D) धात्विकता बढ़ती जाती है
प्रश्न 5. रुधिर का थक्का बनाने वाली रुधिर कणिका का नाम है-
(A) लाल रुधिर कणिका
(B) प्लेटलेट्स
(C) श्वेत रुधिर कणिका
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) प्लेटलेट्स
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2017
प्रश्न 1. एलीसा परीक्षण है-
(A) हिपेटाइटिस
(B) क्षय रोग
(C) एड्स
(D) टाइफाइड
Answer: (C) एड्स
प्रश्न 2. गैलेना किस धातु का अयस्क है-
(A) जिंक
(B) लेड
(C) कापर
(D) एलुमीनियम
Answer: (B) लेड
प्रश्न 3. वातावरण और जीवधारियों के पारस्परिक सम्बन्धों से क्या बनता है-
(A) समुदाय
(B) पारिस्थितिक तन्त्र
(C) जीवोम
(D) खाद्य-जाल
Answer: (B) पारिस्थितिक तन्त्र
प्रश्न 4. शुष्क सेल में किस पदार्थ की छड़ एनोड का कार्य करती है-
(A) कार्बन
(B) सिलिकॉन
(C) जर्मेनियम
(D) बोरॉन
Answer: (A) कार्बन
प्रश्न 5. रुधिर का थक्का बनाने वाली रुधिर कणिका का नाम है-
(A) लाल रुधिर कणिका
(B) प्लेटलेट
(C) श्वेत रुधिर कणिका
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) प्लेटलेट
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2018
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से दिष्ट धारा का प्रयोग करते हैं-
(A) पंखा
(B) टॉर्च
(C) टी.वी.
(D) कूलर
Answer: (B) टॉर्च
प्रश्न 2. पौधों एवं जन्तुओं के बीच की कड़ी है-
(A) अमीबा
(B) युग्लीना
(C) वाइरस
(D) क्लेमाइडोमोनास
Answer: (B) युग्लीना
प्रश्न 3. चुम्बकीय पदार्थ है-
(A) लोहा
(B) पीतल
(C) ताँबा
(D) रबड़
Answer: (A) लोहा
प्रश्न 4. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है-
(A) यकृत
(B) मस्तिष्क
(C) प्लाज्मा
(D) अस्थिमज्जा
Answer: (D) अस्थिमज्जा
प्रश्न 5. विद्युत बल्ब में तन्तु किस धातु का बना होता है?
(A) टंगस्टन
(B) सिल्वर
(C) एल्युमीनियम
(D) चाँदी
Answer: (A) टंगस्टन
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2019
प्रश्न 1. विद्युत धारा का मात्रक है-
(A) कूलॉम
(B) एम्पियर
(C) सेकण्ड
(D) वोल्ट
Answer: (B) एम्पियर
प्रश्न 2. हेमेटाइट किसका अयस्क है?
(A) सोना
(B) ताँबा
(C) लोहा
(D) कैल्सियम
Answer: (C) लोहा
प्रश्न 3. मिश्र धातु है-
(A) पीतल
(B) ताँबा
(C) जस्ता
(D) टिन
Answer: (A) पीतल
प्रश्न 4. भारत में एनीमिया के कारण हैं-
(A) गरीबी
(B) अज्ञानता
(C) गन्दा रहन-सहन
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5. उत्परिवर्तन का कारण है-
(A) जीन परिवर्तन
(B) जीवन संघर्ष
(C) उद्विकास
(D) प्राकृतिक चयन
Answer: (A) जीन परिवर्तन
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2020
प्रश्न 1. तृतीयक उपभोक्ता हैं-
(A) हरे पौधे
(B) चूहा
(C) साँप
(D) बाज
Answer: (D) बाज
प्रश्न 2. उपधातु है-
(A) लोहा
(B) आर्सेनिक
(C) सोना
(D) ग्रेफाइट
Answer: (B) आर्सेनिक
प्रश्न 3. उपार्जित लक्षणों के वंशागति का सिद्धान्त सम्बन्धित है-
(A) डार्विन
(B) जीन बैपटिस्ट लैमार्क
(C) ह्यूगो डी ब्रीज
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (B) जीन बैपटिस्ट लैमार्क
प्रश्न 4. नोबेल गैस का उदाहरण है-
(A) हाइड्रोजन
(B) ऑक्सीजन
(C) कार्बन डाइऑक्साइड
(D) रेडॉन
Answer: (D) रेडॉन
प्रश्न 5. जनित्र द्वारा ऊर्जा का रूपान्तरण होता है-
(A) विद्युत ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा में
(B) विद्युत ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में
(C) यांत्रिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में
(D) रासायनिक ऊर्जा का ऊष्मीय ऊर्जा में
Answer: (C) यांत्रिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2021
प्रश्न 1. सिनेबार किसका अयस्क है?
(A) Zn
(B) Hg
(C) Au
(D) Fe
Answer: (B) Hg
प्रश्न 2. निम्न में से विषाणु जनित रोग नहीं है-
(A) पोलियो
(B) कोरोना
(C) एड्स
(D) हैजा
Answer: (D) हैजा
प्रश्न 3. निम्न में से प्राथमिक सेल नहीं है-
(A) लेक्लांशे सेल
(B) डेनियल सेल
(C) वोल्टीय सेल
(D) सीसा संचालक सेल
Answer: (D) सीसा संचालक सेल
प्रश्न 4. रक्त को निम्नलिखित में से किस तापक्रम पर काँच या प्लास्टिक की वायुरुद्ध बोतलों में सुरक्षित रखते हैं?
(A) 4.5°C
(B) 5.4°C
(C) 3.5°C
(D) 5.3°C
Answer: (A) 4.5°C
प्रश्न 5. डार्विनवाद सम्बन्धित है-
(A) उपार्जित लक्षणों की वंशागति
(B) अंगों का उपयोग और अनुप्रयोग
(C) जीवों के आकार में वृद्धि की प्रवृत्ति
(D) योग्यतम की उत्तरजीविता
Answer: (D) योग्यतम की उत्तरजीविता
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2022
प्रश्न 1. "प्राकृतिक वरण द्वारा जातियों का उद्भव" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) लेमार्क
(B) डार्विन
(C) ह्युगो-डी-ब्रीज
(D) टान्सले
Answer: (B) डार्विन
प्रश्न 2. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 1 जून
(B) 23 सितम्बर
(C) 11 जुलाई
(D) 1 दिसम्बर
Answer: (D) 1 दिसम्बर
प्रश्न 3. विद्युत धारा का मात्रक है-
(A) कूलॉम
(B) वोल्ट
(C) सेकेण्ड
(D) एम्पियर
Answer: (D) एम्पियर
प्रश्न 4. अचुम्बकीय पदार्थ है-
(A) निकिल
(B) लोहा
(C) कोबाल्ट
(D) सोना
Answer: (D) सोना
प्रश्न 5. डोलोमाइट किसका अयस्क है?
(A) Hg
(B) Mg
(C) Mn
(D) Zn
Answer: (B) Mg
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2023
प्रश्न 1. चुम्बक द्वारा आकर्षित होता है-
(A) लकड़ी का बुरादा
(B) काँच का बुरादा
(C) लोहे का बुरादा
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (C) लोहे का बुरादा
प्रश्न 2. मिश्र धातु है-
(A) पीतल
(B) ताँबा
(C) जस्ता
(D) टिन
Answer: (A) पीतल
प्रश्न 3. डार्विनवाद सम्बन्धित है-
(A) उपार्जित लक्षणों की वंशागति
(B) अंगों का उपयोग और अनुपयोग
(C) जीवों के आकार में वृद्धि की प्रवृत्ति
(D) योग्यतम की उत्तरजीविता
Answer: (D) योग्यतम की उत्तरजीविता
प्रश्न 4. रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है-
(A) थेलेसीमिया में
(B) एनीमिया में
(C) हीमोफीलिया में
(D) उपर्युक्त सभी में
Answer: (C) हीमोफीलिया में
प्रश्न 5. एलीसा परीक्षण है-
(A) क्षय रोग
(B) डेंगू ज्वर
(C) टी.बी.
(D) एड्स
Answer: (D) एड्स
विज्ञान : बहुविकल्पीय प्रश्न 2025
प्रश्न 1. गैलेना किस धातु का अयस्क है-
(A) लेड (Pb)
(B) कॉपर (Cu)
(C) लोहा (Fe)
(D) जिंक (Zn)
Answer: (A) लेड (Pb)
प्रश्न 2. वातावरण और जीवधारियों के पारस्परिक सम्बन्धों से क्या बनता है-
(A) समुदाय
(B) पारिस्थितिक तन्त्र
(C) जीवोम
(D) खाद्य-जाल
Answer: (B) पारिस्थितिक तन्त्र
प्रश्न 3. किस सेल को पुनः आवेशित किया जा सकता है-
(A) शुष्क सेल
(B) डेनियल सेल
(C) वोल्टीय सेल
(D) सीसा संचायक सेल
Answer: (D) सीसा संचायक सेल
प्रश्न 4. नोबेल गैस का उदाहरण है-
(A) रेडॉन
(B) हाइड्रोजन
(C) ऑक्सीजन
(D) कार्बन डाई आक्साइड
Answer: (A) रेडॉन
प्रश्न 5. सर्वाहारी जन्तु किस प्रकार का भोजन ग्रहण करते हैं-
(A) मांसाहार
(B) शाकाहार
(C) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: (C) दोनों


