UP TET PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER-1 2022 PDF DOWNLOAD
UPTET QUESTION PAPER 2022
UPTET Previous Year Question Paper 2022 : अगर आप UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की तैयारी कर रहे हैं, तो Previous Year Question Paper 2022 आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की सही समझ मिलती है। इससे न केवल आपकी तैयारी मजबूत होती है, बल्कि परीक्षा में समय प्रबंधन और आत्मविश्वास भी बेहतर होता है।
इस आर्टिकल में आपको UP TET 2022 के प्रश्न पत्र को आसानी से देखने और डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, आप इन प्रश्नों का अभ्यास करके यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं और किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
यदि आप पहली बार UP TET की तैयारी कर रहे हैं या अपनी तैयारी को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह Previous Year Paper आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (CDP)
UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. युयुत्सा है-
(A) कल्पना
(B) संवेग
(C) मूल प्रवृत्ति
(D) चिन्तन
✔ सही उत्तर: (C) मूल प्रवृत्ति
प्रश्न 2. बालकों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले तत्व हैं।
(A) शारीरिक तत्व
(B) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
(C) आर्थिक तत्व
(D) वंशानुगत तत्व
✔ सही उत्तर: (B) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
प्रश्न 3. शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम निम्न में से कौन-सा है?
(A) द्रुतगामी विकास का नियम
(B) अनियमित विकास का नियम
(C) मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
(D) कल्पना और संवेगात्मक विकास से संबंध का नियम
✔ सही उत्तर:(A) द्रुतगामी विकास का नियम
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धांत नहीं है?
(A) परस्परसम्बन्ध का सिद्धांत
(B) निरंतर विकास का सिद्धांत
(C) अनुकूलित प्रत्यावर्तन सिद्धांत
(D) समान प्रतिमान का सिद्धांत
✔ सही उत्तर: (C) अनुकूलित प्रत्यावर्तन सिद्धांत
प्रश्न 5. "विकास के परिणाम स्वरूप नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यतायें प्रकट होती है" यह कथन ........ने दिया है।
(A) मेरेडिथ
(B) हरलाक
(C) गेसेल
(D) डगलस और होलैण्ड
✔ सही उत्तर: (B) हरलाक
प्रश्न 6. कोहलर अपने प्रयोग से यह सिद्ध करना चाहते थे कि अधिगम-
(A) जानवरों में मनुष्यों से श्रेष्ठ है
(B) एक स्वतन्त्र क्रिया है।
(C) समग्र परिस्थिति का प्रत्यक्षीकरण है
(D) मानव का अधिगम प्रयोजनपूर्ण है
✔ सही उत्तर: (C) समग्र परिस्थिति का प्रत्यक्षीकरण है
प्रश्न 7. किसने पाठ योजना की 'पंचपद प्रणाली' प्रतिपादित किया?
(A) किलपैट्रिक
(B) हरबर्ट
(C) जान डीवी
(D) ब्लूम
✔ सही उत्तर: (B) हरबर्ट
प्रश्न 8. निम्नलिखित में ग्रन्थियों के आधार व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है?
(A) कैनन
(B) जुंग
(C) क्रेशमर
(D) स्प्रैन्जर
✔ सही उत्तर: (A) कैनन
प्रश्न 9. 'सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक प्रक्रिया है।' यह कथन है-
(A) डीहान का
(B) ड्रेवहल का
(C) कोल एवं ब्रूस का
(D) क्रो एवं क्रो का
✔ सही उत्तर: (D) क्रो एवं क्रो का
प्रश्न 10. बी.एफ. स्किनर के अनुसार बच्चों में भाषा का विकास होता है –
(A) अनुकरण एवं प्रबलन के फलस्वरूप
(B) परिपक्वता के फलस्वरूप
(C) जन्मजात क्षमताओं के फलस्वरूप
(D) व्याकरण में प्रशिक्षण के फलस्वरूप
✔ सही उत्तर: (A) अनुकरण एवं प्रबलन के फलस्वरूप
प्रश्न 11. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से ........... ने वर्गीकृत किया है।
(A) थॉर्नडाइक
(B) मैकडूगल
(C) ड्रेवर
(D) वुडवर्थ
✔ सही उत्तर: (B) मैकडूगल
प्रश्न 12. 'किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है' यह कथन है-
(A) मन का
(B) रॉस का
(C) डम्बिल का
(D) मैकडूगल का
✔ सही उत्तर: (C) डम्बिल का
प्रश्न 13. निम्नलिखित में किसका नाम 'सुजननशास्त्र के पिता' से जुड़ा हुआ है?
(A) रॉस
(B) गाल्टन
(C) क्रो एवं क्रो
(D) वुडवर्थ
✔ सही उत्तर: (B) गाल्टन
प्रश्न 14. 12 वर्ष से 16 वर्ष के बालकों हेतु हिन्दी में डॉ. एस. जलोटा ने कौन-सा परीक्षण प्रतिपादित किया है?
(A) आर्मी अल्फा टेस्ट
(B) साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण
(C) अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण
(D) चित्रांकन परीक्षण
✔ सही उत्तर: (B) साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण
प्रश्न 15. बुद्धि के 'द्विकारक सिद्धांत' का प्रतिपादन किसने किया?
(A) वर्नन
(B) स्पीयरमैन
(C) थॉर्नडाइक
(D) स्टर्न
✔ सही उत्तर: (B) स्पीयरमैन
प्रश्न 16. पूर्व अनुभव के आधार पर संवेदना को अर्थ प्रदान करना कहलाता है-
(A) स्मृति
(B) प्रत्यक्षीकरण
(C) कोहलर
(D) गेस्टाल्ट
✔ सही उत्तर: (B) प्रत्यक्षीकरण
प्रश्न 17. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
(A) थॉर्नडाइक
(B) पावलाव
(C) कोहलर
(D) गेस्टाल्ट
✔ सही उत्तर: (A) थॉर्नडाइक
प्रश्न 18. औसत बुद्धि वाले बालकों का बुद्धि लब्धि स्तर होगा-
(A) 90-109
(B) 80-89
(C) 70-79
(D) 110-114
✔ सही उत्तर: (A) 90-109
प्रश्न 19. निम्न में से कौन तरल क्रिस्टलीय बुद्धि के प्रतिमान के प्रतिपादक थे?
(A) वर्नन
(B) थॉर्नडाइक
(C) कैटेल
(D) स्किनर
✔ सही उत्तर: (C) कैटेल
प्रश्न 20. क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धांत का प्रतिपादन किया है-
(A) हेगार्टी
(B) थॉर्नडाइक
(C) हल
(D) स्किनर
✔ सही उत्तर: (D) स्किनर
प्रश्न 21. ब्लू प्रिंट निम्न में किसका महत्वपूर्ण घटक है?
(A) परीक्षण प्रशासन
(B) परीक्षण वैधता
(C) परीक्षण निर्माण
(D) परीक्षण अंकन
✔ सही उत्तर: (C) परीक्षण निर्माण
प्रश्न 22. विकास की पूर्वसंक्रिया अवस्था निम्न में किसने दिया था?
(A) कोहलर
(B) पियाजे
(C) ब्रूनर
(D) स्किनर
✔ सही उत्तर: (B) पियाजे
प्रश्न 23. एम.पी.पी.आई. परीक्षण का उपयोग निम्न में किसके मापन में किया जाता है?
(A) सम्प्राप्ति
(B) बुद्धि
(C) व्यक्तित्व
(D) सृजनात्मकता
✔ सही उत्तर: (आयोग द्वारा सभी को समान अंक प्रदान किए गए)
प्रश्न 24. अधिगम हेतु निम्न में क्या सर्वाधिक आवश्यक है?
(A) परिपक्वता
(B) रुचि
(C) अभिप्रेरणा
(D) निर्देशन
✔ सही उत्तर: (C) अभिप्रेरणा
प्रश्न 25. शैशवकाल का समय है-
(A) जन्म से 6 वर्ष तक
(B) जन्म से 2 वर्ष तक
(C) 12 वर्ष से 18 वर्ष तक
(D) 15 वर्ष तक
✔ सही उत्तर: (B) जन्म से 2 वर्ष तक
प्रश्न 26. कोहलर निम्न में किससे संबंधित हैं?
(A) व्यक्तित्व के सिद्धांत
(B) विकास के सिद्धांत
(C) अभिप्रेरणा के सिद्धांत
(D) अधिगम के सिद्धांत
✔ सही उत्तर: (D) अधिगम के सिद्धांत
प्रश्न 27. मैकडूगल के अनुसार मूल प्रवृत्तियों की संख्या होती है –
(A) 12
(B) 14
(C) 15
(D) 10
✔ सही उत्तर: (B) 14
प्रश्न 28. मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके शिक्षण हेतु किया जाता है?
(A) सृजनात्मकता
(B) अनुप्रयोग
(C) समझ
(D) समस्या समाधान
✔ सही उत्तर: (D) समस्या समाधान
प्रश्न 29. निम्न में किसके प्रयोग में 'कुत्ता' एक विषयी था?
(A) थॉर्नडाइक
(B) पावलाव
(C) स्किनर
(D) कोहलर
✔ सही उत्तर: (B) पावलाव
प्रश्न 30. मौलिकता, नमनीयता तथा प्रवाह निम्न में किसके घटक हैं?
(A) व्यक्तित्व
(B) सृजनात्मकता
(C) बुद्धि
(D) अभिप्रेरणा
✔ सही उत्तर: (B) सृजनात्मकता
Language-I : हिन्दी
UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 31. ङ् का उच्चारण स्थान होता है-
(A) मूर्धन्य
(B) कंठोस्ठ्य
(C) नासिक्य
(D) कंठ तालव्य
✔ सही उत्तर: (C) नासिक्य
प्रश्न 32. 'चार गज मलमल' में कौन-सा विशेषण है?
(A) परिमाणबोधक
(B) गुणवाचक
(C) संख्यावाचक
(D) सार्वनामिक
✔ सही उत्तर: (A) परिमाणबोधक
प्रश्न 33. 'समास' का विलोम क्या है?
(A) समस्या
(B) सामसिक
(C) व्यास
(D) साहसिक
✔ सही उत्तर: (C) व्यास
प्रश्न 34. 'सुन्न' का तत्सम रूप क्या है?
(A) सूना
(B) सन्न
(C) सून
(D) शून्य
✔ सही उत्तर: (D) शून्य
प्रश्न 35. 'आँख की किरकिरी होने' का अर्थ है-
(A) कष्टदायक होना
(B) धोखा देना
(C) अप्रिय लगना
(D) बहुत प्रिय होना
✔ सही उत्तर: (C) अप्रिय लगना
प्रश्न सं. 36-40 दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के विकल्प छाँटिए:
"आदिम आर्य घुमक्कड़ ही थे। यहाँ से वहाँ वे घूमते ही रहते थे। घूमते भटकते ही वे भारत पहुँचे थे। यदि घुमक्कड़ी का बाना उन्होंने न धारण किया होता, यदि वे एक स्थान पर ही रहते, तो आज भारत में उनके वंशज न होते। भगवान बुद्ध घुमक्कड़ थे। भगवान महावीर घुमक्कड़ थे। वर्षाऋतु के कुछ महीनों को छोड़कर एक स्थान में रहना बुद्ध के वश का नहीं था। 35 वर्ष की आयु में उन्होंने बुद्धत्व प्राप्त किया। 35 वर्ष से 80 वर्ष की आयु तक जब उनकी मृत्यु हुई, 45 वर्ष तक वे निरंतर घूमते ही रहे। अपने आप को समाज सेवा और धर्म प्रचार में लगाये रहे। अपने शिष्यों से उन्होंने कहा था 'चरथ भिक्खवे' 'चारिक' हे भिक्षुओं! घुमक्कड़ी करो यद्यपि बुद्ध कभी भारत के बाहर नहीं गये किन्तु उनके शिष्यों ने उनके वचनों को सिर-आँखों पर लिया और पूर्व में जापान उत्तर में मंगोलिया पश्चिम में मकदुनियाँ और दक्षिण में बाली द्वीप तक धावा मारा। श्रवण महावीर ने स्वच्छन्द विचरण के लिए अपने वस्त्रों तक को त्याग दिया। दिशाओं को उन्होंने अपना अम्बर बना लिया, वैशाली में जन्म लिया, पावा में शरीर त्याग किया। जीवनपर्यन्त घूमते रहे। मानव के कल्याण के लिए मानवों के राह प्रदर्शन के लिये और शंकराचार्य, बारह वर्ष की अवस्था में संन्यास लेकर कभी केरल, कभी मिथिला, कभी कश्मीर और कभी बदरिकाश्रम में घूमते रहे। कन्याकुमारी से लेकर हिमालय तक समस्त भारत को अपना कर्मक्षेत्र समझा सांस्कृतिक एकता के लिए, समन्वय के लिए, श्रुति की रक्षा के लिए शंकराचार्य के प्रयत्नों से ही वैदिक धर्म का उत्थान हो सका।"
प्रश्न 36. घुमक्कड़ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(A) अड़
(B) ड़
(C) अक्कड़
(D) कड़
✔ सही उत्तर: (C) अक्कड़
प्रश्न 37. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
(A) कुशीनगर
(B) वैशाली
(C) पावापुरी
(D) पारसौली
✔ सही उत्तर: (B) वैशाली
प्रश्न 38. स्वच्छन्द में कौन-सी संधि है?
(A) गुण
(B) दीर्घ
(C) विसर्ग
(D) व्यंजन
✔ सही उत्तर: (D) व्यंजन
प्रश्न 39. महात्मा बुद्ध ने जब बुद्धत्व प्राप्त किया तब उनकी अवस्था कितनी थी?
(A) 45 वर्ष
(B) 35 वर्ष
(C) 12 वर्ष
(D) 80 वर्ष
✔ सही उत्तर: (B) 35 वर्ष
प्रश्न 40. "श्रुति धर्म" का क्या अर्थ है?
(A) मुस्लिम धर्म
(B) बौद्ध धर्म
(C) जैन धर्म
(D) वैदिक धर्म
✔ सही उत्तर: (D) वैदिक धर्म
प्रश्न 41. 'अकाल' का पर्यायवाची है-
(A) अँधियारा
(B) अक्षत
(C) दुर्भिक्ष
(D) अपरिहार्य
✔ सही उत्तर: (C) दुर्भिक्ष
प्रश्न 42. निम्नलिखित वाक्यों में कौन-सा मिश्र वाक्य है?
(A) अध्यापक देखते हैं कि छात्र पढ़ते हैं।
(B) छात्र पढ़ते हैं और अध्यापक उन्हें देखते हैं।
(C) अध्यापकों के सम्मुख छात्र पढ़ते हैं।
(D) क्या अध्यापकों के सम्मुख छात्र पढ़ते हैं।
✔ सही उत्तर: (A) अध्यापक देखते हैं कि छात्र पढ़ते हैं।
प्रश्न 43. 'जिसकी पूर्व में कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द है-
(A) अपरिमेय
(B) अप्रत्याशित
(C) प्रत्याशा
(D) अनाहूत
✔ सही उत्तर: (B) अप्रत्याशित
प्रश्न 44. 'मुझसे उठा नहीं गया' वाक्य में वाच्य है-
(A) भाववाच्य
(B) कर्मवाच्य
(C) कर्तृवाच्य
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A) भाववाच्य
प्रश्न 45. 'निष्कपट' शब्द का संधि-विच्छेद है-
(A) नि + कपट
(B) निष् + कपट
(C) निः + कपट
(D) निश् + कपट
✔ सही उत्तर: (C) निः + कपट
प्रश्न 46. इस देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग लिखने एवं बोलने में किया जाता है-
(A) पाकिस्तान
(B) दक्षिण अमेरिका
(C) आस्ट्रेलिया
(D) मारीशस
✔ सही उत्तर: (D) मारीशस
प्रश्न 47. 'सूर सागर' किस भाषा की रचना है?
(A) ब्रज
(B) बुन्देली
(C) अवधी
(D) छत्तीसगढ़ी
✔ सही उत्तर: (A) ब्रज
प्रश्न 48. 'वीरों का कैसा हो वसंत' कविता किसकी लिखी है?
(A) माखनलाल चतुर्वेदी
(B) सुभद्रा कुमारी चौहान
(C) सुमित्रा कुमारी चौहान
(D) रामधारी सिंह दिनकर
✔ सही उत्तर: (B) सुभद्रा कुमारी चौहान
प्रश्न 49. 'क्षेत्रीय' में कौन-सा विशेषण है?
(A) परिमाण बोधक
(B) संख्यावाचक
(C) गुणवाचक
(D) सार्वनामिक
✔ सही उत्तर: (C) गुणवाचक
प्रश्न 50. 'चौराहा' शब्द में समास है-
(A) द्विगु समास
(B) द्वन्द्व समास
(C) कर्मधारय समास
(D) अव्ययीभाव समास
✔ सही उत्तर: (A) द्विगु समास
प्रश्न 51. निम्नलिखित में मौखिक अभिव्यक्ति का रूप है-
(A) श्रुतलेख
(B) सुलेख
(C) शुद्ध वर्तनी
(D) आशु भाषण
✔ सही उत्तर: (D) आशु भाषण
प्रश्न 52. हिन्दी भाषा की बोलियाँ हैं-
(A) 18
(B) 25
(C) 15
(D) 22
✔ सही उत्तर: (A) 18
प्रश्न 53. 'सामाजिक' शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है-
(A) सा + माजिक
(B) सामा + जिक
(C) सामाज + इक
(D) समाज + इक
✔ सही उत्तर: (D) समाज + इक
प्रश्न 54. 'तद्भव' पत्रिका के सम्पादक का नाम है-
(A) हरे प्रकाश उपाध्याय
(B) विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
(C) लीलाधर जगूड़ी
(D) अखिलेश
✔ सही उत्तर: (D) अखिलेश
प्रश्न 55. 'बारह बरस लौ कूकर जीवै, अरु तेरह लौ जियै सियार' यह पंक्ति किसकी है?
(A) नरपति नाल्ह
(B) चन्दवरदाई
(C) विद्यापति
(D) जगनिक
✔ सही उत्तर: (D) जगनिक
प्रश्न 56. निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही है?
(A) अनुग्रहीत
(B) अनुगृहीत
(C) अनुग्रहीत
(D) अनुग्रहित
✔ सही उत्तर: (B) अनुगृहीत
प्रश्न 57. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है-
(A) पैतरिक
(B) पैतृक
(C) पैत्रिक
(D) पैत्रक
✔ सही उत्तर: (B) पैतृक
प्रश्न 58. 'श' ध्वनि का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) तालु
(B) मूर्धा
(C) दन्त
(D) दन्तालु
✔ सही उत्तर: (A) तालु
प्रश्न 59. 'अत्यंत' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है-
(A) अत्य
(B) अ
(C) अत्
(D) अति
✔ सही उत्तर: (D) अति
प्रश्न 60. 'उपत्यका' का अर्थ है-
(A) पर्वत का शिखर
(B) प्राणियों के पेट का एक अंग
(C) सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है
(D) पर्वत के पास की भूमि
✔ सही उत्तर: (D) पर्वत के पास की भूमि
Language-II : ENGLISH
UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
Q61. The meaning of the idiom "to put out" is
(A) To extinguish
(B) To wait
(C) To postpone
(D) To go out
✔ Correct Answer: (A) To extinguish
Q62. The sentence : "This is the house in which I was born", is
(A) A complex sentence
(B) A compound sentence
(C) A simple sentence
(D) A compound - complex sentence
✔ Correct Answer: (A) A complex sentence
Q63. Fill in the blank : "The objection was met out ______ the lawyer'.
(A) by
(B) to
(C) with
(D) from
✔ Correct Answer: (A) by
Q64. Fill in the blank: "______ of playing, the children went home".
(A) Having tired
(B) On tiring
(C) Being tired
(D) While tiring
✔ Correct Answer: (A) Having tired
Q65. Join the following sentence to make a simple sentence: The coffee isn't too strong. It won't keep awake.
(A) The coffee isn't too strong so it won't keep us awake.
(B) The coffee isn't too strong and will not keep us awake.
(C) The coffee isn't too strong to keep us awake.
(D) The coffee isn't too strong so as to keep us awake.
✔ Correct Answer: (C) The coffee isn't too strong to keep us awake.
Q66. What kind of adjectives are used in the following sentence? A live ass is better than a dead lion.
(A) Indefinite
(B) Quantity
(C) Descriptive
(D) Quality
✔ Correct Answer: (D) Quality
Q67. Which of the following words has been misspelt?
(A) governence
(B) ambiguous
(C) deciduous
(D) entrance
✔ Correct Answer: (A) governence
Q68. Pick out the correct synonym of the word: attenuate
(A) divide
(B) force
(C) repent
(D) make thin
✔ Correct Answer: (D) make thin
Q69. Pick the sentence with the correct conjunction:
(A) No sooner had we reached the station when the train left.
(B) No sooner had we reached the station than the train left.
(C) No sooner had we reached the station but the train left.
(D) No sooner had we reached the station and the train left.
✔ Correct Answer: (B) No sooner had we reached the station than the train left.
Q70. Pick out the suitable antonym of the given word: judicious
(A) silly
(B) sagacious
(C) imprudent
(D) careful
✔ Correct Answer: (C) imprudent
Direction-Read the passage below and answer the questions Q. No. 71 to 78
The children of M. G. Vidyalaya, had a wonderful time yesterday. They were captivated by the speed, agility and showmanship of magician, Kim Rathod. The children watched him spell-bound for two hours. All that broke the silence was a gasp of astonishment or the sound of spontaneous applause, appreciating a trick. Out of his magic wand came flowers, ribbons and garlands of every possible colour and seemingly unending length. It came in such quick succession that everyone was left gasping. One or two young children came up to examine the thin stick wondering how it could hold so much. They were really frustrated. As if that was not magical enough he made a rabbit pop out of an empty wooden box. It went hopping around the stage. It was soon put back into the box and seconds later, he pulled out a rat, soft, white and squeaking. The little ones seemed a little frightened by this, while the others clapped and cheered loudly. This was the grand finale.
The children did not want it to end. They shouted 'encore', 'once more'. But Kim gave them a bright smile and vanished from the scene. The children were left searching here and there for him. Then they walked out excitedly recounting what they had seen and how wonderful it was. One of the boys Ravi declared loudly, it was the best magic show of the century.
Q71. What does 'encore' mean?
(A) Once more
(B) Try
(C) Never
(D) Now
✔ Correct Answer: (A) Once more
Q72. What did Kim do in the end?
(A) Never performed the trick
(B) Smiled and disappeared
(C) Performed the act once again
(D) Sat down
✔ Correct Answer: (B) Smiled and disappeared
Q73. What does 'Century' denote?
(A) A period of fifty years
(B) A period of ten years
(C) A period of one year
(D) A period of hundred years
✔ Correct Answer: (D) A period of hundred years
Q74. What is the magician's name?
(A) Kim Rathod
(B) Ravi
(C) M.G. Vidyalaya
(D) Kiran Rathod
✔ Correct Answer: (A) Kim Rathod
Q75. What is the meaning of 'captivated'?
(A) Arrested
(B) Honoured
(C) Astonished
(D) Angered
✔ Correct Answer: (A) Arrested
Q76. What is the meaning of 'spontaneous'?
(A) Never
(B) Always
(C) Happening suddenly
(D) Continuous
✔ Correct Answer: (C) Happening suddenly
Q77. What is a 'Wand'?
(A) Hat
(B) Cloth
(C) Stick
(D) Box
✔ Correct Answer: (C) Stick
Q78. What is the meaning of 'hopping'?
(A) Standing
(B) Jumping
(C) Running
(D) Singing
✔ Correct Answer: (B) Jumping
Q79. Complete the following sentence with correct conjunction : _____ he had not paid his bill, his electricity was cut off.
(A) Unless
(B) Either
(C) But
(D) As
✔ Correct Answer: (D) As
Q80. Choose the correct figure of speech in the following sentence: Death lays his icy hand on Kings.
(A) Apostrophe
(B) Personification
(C) Metaphor
(D) Simile
✔ Correct Answer: (*) (Equal marks are given to all)
Q81. Choose the proper sequence to complete the following: The guide said that P. nowhere in the world Q. a fairer building R. you will find S. than the Taj Mahal.
(A) P S Q R
(B) P R Q S
(C) R Q P S
(D) R Q S P
✔ Correct Answer: (B) P R Q S
Q82. Give the meaning of the following proverb: A bird in hand is worth two in a bush.
(A) It is better to be satisfied with what you have than to try to get what is not yours.
(B) To be dissatisfied with what you have.
(C) To catch two birds with your hands.
(D) To trap birds in bushes.
✔ Correct Answer: (A) It is better to be satisfied with what you have than to try to get what is not yours.
Q83. Choose the correct option to complete the sentence : I ____ him since we met a year ago.
(A) hadn't seen
(B) haven't seen
(C) didn't see
(D) not saw
✔ Correct Answer: (B) haven't seen
Q84. Fill in the blank with suitable Pronoun: My son and my daughter are very fond of ____.
(A) themselves
(B) each other
(C) herself
(D) himself
✔ Correct Answer: (B) each other
Q85. Which of the following is an example of Metaphor?
(A) The bitter-sweet memories of childhood are a source of great pleasure.
(B) The face of the child is as soft as the petals of a rose.
(C) He is a big donkey.
(D) My heart leaps up when I behold a rainbow in the sky.
✔ Correct Answer: (C) He is a big donkey. (Bonus marks given by commission)
Q86. Choose the correct option: Study of population is known as
(A) Demography
(B) Astronomy
(C) Ecology
(D) Genealogy
✔ Correct Answer: (A) Demography
Q87. Transform the following into a Direct sentence: 'I asked Sheela if I might know her father'.
(A) I asked Sheela, "Can I know your father?"
(B) I told Sheela, "May I know your father?"
(C) I said to Sheela, "May I know your father?"
(D) I questioned Sheela, "Will I know your father?"
✔ Correct Answer: (C) I said to Sheela, "May I know your father?"
Q88. The idiom 'To ring one's own bell' means
(A) to commit a theft
(B) to be one's publicity agent
(C) to think properly
(D) to indulge in self praise
✔ Correct Answer: (D) to indulge in self praise
Q89. Who are the earliest known inhabitants of Antarctica?
(A) Dinosaurs
(B) Indian Scientists
(C) American Scientists
(D) It is has always been a desert
✔ Correct Answer: (Dinosaurs) (Equal marks given by commission)
Q90. Which of the following words is an Adverb?
(A) Meek
(B) Face
(C) Apace
(D) Fury
✔ Correct Answer: (C) Apace
Language-II : संस्कृत
UP TET QUESTION PAPER 2022 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 61. 'अट्' प्रत्याहार के वर्ण हैं-
(A) ए ओ तथा ह य् ट्
(B) अ इ उ ट्
(C) स्वर तथा ह य् व् र्
(D) अ उ ट्
✔ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 62. 'कारकः' में यदि प्रकृति है 'कृ', तो प्रत्यय है-
(A) ण्वुल्
(B) तृच्
(C) घञ्
(D) ल्युट्
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 63. अव्ययीभाव समास का उदाहरण है-
(A) राजपुरुषः
(B) अधिहरि
(C) द्वादश
(D) पीताम्बरः
✔ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 64. निम्न में कौन 'चतुर्विंशतिसाहस्रीसंहिता' के नाम से ख्यात है?
(A) ब्रह्माण्ड पुराण
(B) महाभारत
(C) रामायण
(D) बृहदारण्यकोपनिषद्
✔ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 65. इनमें से कौन संयुक्त व्यंजन है?
(A) झ
(B) ज्ञ
(C) ख
(D) भ
✔ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 66. 'उन्यासी' की संस्कृत संख्या नहीं है-
(A) एकोनाशीतिः
(B) ऊनाशीतिः
(C) नवसप्ततिः
(D) एकोनसप्ततिः
✔ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 67. 'दिन भर में पाठ पढ़ डाला' इस वाक्य का अनुवाद है-
(A) दिनेन पाठः पठितः।
(B) दिने पाठः पठितः।
(C) दिनपर्यन्तं पाठः अपठत्।
(D) दिनाय पाठः पठितः।
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 68. 'उपकृष्णम्' में कौन समास है?
(A) अव्ययीभाव समास
(B) कर्मधारय
(C) तत्पुरुष
(D) द्वन्द्व
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 69. 32 संख्या के लिए संस्कृत शब्द है-
(A) द्वात्रिंशत्
(B) द्वित्रिंशत्
(C) द्वात्रिंशत्
(D) द्वौत्रिंशत्
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 70. 'पति' शब्द का सप्तमी, एकवचन रूप होगा-
(A) पत्यौ
(B) पत्याम्
(C) पते
(D) पतौ
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 71. 'शिशुः मोदकाय रोदिति' उदाहरण है-
(A) रुच्यर्थानां प्रीयमाणः का
(B) तादर्थ्ये चतुर्थी वाच्या का
(C) स्पृहेरीप्सितः का
(D) हितयोगे च का
✔ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 72. 'उच्चैः' उदाहरण है-
(A) अलिंग का
(B) अनियतलिंग का
(C) नियतलिंग का
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 73. ऊष्म वर्णों का बोधक प्रत्याहार है-
(A) हश्
(B) शल्
(C) यण्
(D) जश्
✔ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 74. 'पठानि' रूप है-
(A) पठ् धातु लोट् लकार उत्तमपुरुष एकवचन
(B) पठ् धातु लिट् लकार उत्तमपुरुष एकवचन
(C) पठ् धातु लट् लकार उत्तमपुरुष एकवचन
(D) पठ् धातु लिङ् लकार उत्तमपुरुष एकवचन
✔ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 75. 'क्ष' मिलकर बना है-
(A) च् और छ् से
(B) क् और छ् से
(C) क् और ष् से
(D) च् और श् से
✔ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 76. संस्कृत-साहित्य में किस कवि की रचना को 'विद्वदौषधम्' कहा गया है?
(A) कालिदास
(B) भास
(C) भारवि
(D) श्रीहर्ष
✔ सही उत्तर: (D)
प्रस्तुत गद्यखण्ड के आधार पर प्रश्न सं. 77 से 79 तक के प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए। अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नान् उत्तरत् ।