UPTET Primary Previous Year Question Paper 2019 In Hindi

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र किसी मार्गदर्शक से कम नहीं होते। यदि आप भी प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो UPTET Primary Previous Year Question Paper 2019 In Hindi का अभ्यास करना आपके लिए अनिवार्य है।

2019 की यह परीक्षा (जो जनवरी 2020 में आयोजित हुई थी) न केवल परीक्षा के कठिनाई स्तर को समझने में मदद करती है, बल्कि यह भी बताती है कि बाल विकास (CDP), गणित, पर्यावरण अध्ययन (EVS) और भाषाओं से किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस लेख में, हम आपको UPTET 2019 के प्रश्न पत्र का विस्तृत विवरण, प्रश्न पूछने का तरीका और हल करने की रणनीतियाँ प्रदान कर रहे हैं। इस पेपर को हल करने से आप न केवल अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर पाएंगे, बल्कि वास्तविक परीक्षा के दौरान अपने समय का सही उपयोग करना भी सीखेंगे।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि (CDP)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1: किसने बहुविमात्मक प्रज्ञा का प्रत्यय दिया?
(A) गोलमैन
(B) स्पीयरमैन
(C) जॉन मेयर
(D) गार्डनर
सही उत्तर: (D) गार्डनर
प्रश्न 2: डिस्लेक्सिया में यह करने में कठिनाई होती है-
(A) पढ़ने/वर्तनी में
(B) व्यक्त करने में
(C) खड़े होने में
(D) बोलने में
सही उत्तर: (A) पढ़ने/वर्तनी में
प्रश्न 3: निम्न में से क्या समावेशी कक्षा में शिक्षक की भूमिका नहीं है?
(A) बच्चे की आवश्यकता के अनुरूप बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए
(B) शिक्षक को निःशक्त बच्चों पर ध्यान नहीं देना चाहिए
(C) शिक्षक को बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए
(D) शिक्षक को सीखने में अक्षम को अतिरिक्त समय देना चाहिए
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 4: कक्षा में छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए –
(A) हतोत्साहित करना चाहिए
(B) प्रेरित करना चाहिए
(C) रोक देना चाहिए
(D) अनुमति नहीं देनी चाहिए
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5: बच्चे की वृद्धि मुख्यतः सम्बन्धित है –
(A) शारीरिक विकास से
(B) सामाजिक विकास से
(C) भावात्मक विकास से
(D) नैतिक विकास से
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 6: मानव-विकास का प्रारम्भ होता है –
(A) गर्भावस्था से
(B) पूर्व-बाल्यावस्था से
(C) उत्तर-बाल्यावस्था से
(D) शैशवावस्था से
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 7: 'द कंडीशन्स ऑफ लर्निंग' पुस्तक के लेखक हैं –
(A) ई.एल. थार्नडाइक
(B) बी.एफ. स्किनर
(C) आर.एम. गेने
(D) आई.पी. पावलव
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 8: "किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, हमला व विरोध की अवस्था है।" यह कथन किसका है?
(A) जर्शील्ड
(B) स्टेन्ले हॉल
(C) सिम्पसन
(D) क्रो एण्ड क्रो
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 9: सूक्ष्म शिक्षण के भारतीय प्रतिमान में कुल कितना समय लगता है?
(A) 36 मिनट
(B) 40 मिनट
(C) 45 मिनट
(D) 30 मिनट
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 10: "सीखने का पठार सीखने की प्रक्रिया के मुख्य अभिलक्षण हैं जो उस स्थिति को प्रकट करते हैं जिसमें सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती।" यह कथन किसका है?
(A) गेट्स व अन्य
(B) हॉलिंगवर्थ
(C) रॉस
(D) स्किनर
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 11: यदि शिक्षक कक्षा में एक छात्र को समस्यात्मक बालक के रूप में पाता है, तो उसे –
(A) बच्चे को दण्ड देना चाहिए
(B) बच्चे को नजरअंदाज कर देना चाहिए
(C) बच्चे को परामर्श देना चाहिए
(D) तत्काल घर वापस भेज देना चाहिए
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 12: पाठ्य-सहगामी क्रियाएँ मुख्यतः सम्बन्धित हैं –
(A) शैक्षिक संस्थानों के विकास से
(B) छात्रों के सर्वांगीण विकास से
(C) छात्रों के वृत्तिक विकास से
(D) छात्रों के मानसिक विकास से
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 13: निम्न में से किसने अधिगम सिद्धांत का प्रतिपादन नहीं किया?
(A) कोहलर
(B) स्किनर
(C) बी.एस. ब्लूम
(D) थार्नडाइक
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 14: शिक्षा में अवरोधन का तात्पर्य है –
(A) बालक का विद्यालय में प्रवेश न लेना
(B) बालक का विद्यालय न जाना
(C) बालक द्वारा विद्यालय छोड़ देना
(D) किसी बालक का एक वर्ष से अधिक समय तक एक ही कक्षा में रहना
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 15: निम्न में से किस कौशल में पूर्व ज्ञान का परीक्षण आता है?
(A) उद्दीपन-परिवर्तन कौशल
(B) प्रस्तावना कौशल
(C) समापन कौशल
(D) प्रदर्शन कौशल
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 16: स्तम्भ-A तथा स्तम्भ-B को सुमेलित कीजिए।
स्तम्भ-A स्तम्भ-B
A. एनिमल इंटेलिजेंस I. गेस्टाल्ट
B. पुनर्बलन की अनुसूची II. पियाजे
C. सारगर्भिता का नियम III. थॉर्नडाइक
D. अनुकूलन IV. स्किनर
A B C D
(A) I IV III II
(B) II IV III I
(C) II IV I III
(D) III IV I II
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 17: "विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।" यह कथन विकास के किस सिद्धांत से सम्बन्धित है?
(A) अन्तःक्रिया का सिद्धांत
(B) एकीकरण का सिद्धांत
(C) अन्तः सम्बन्ध का सिद्धांत
(D) निरन्तरता का सिद्धांत
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 18: संविधान के किस संशोधन से शिक्षा एक मौलिक अधिकार बन गयी है?
(A) 86वें संशोधन
(B) 25वें संशोधन
(C) 52वें संशोधन
(D) 22वें संशोधन
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 19: अभिप्रेरणा के मूल-प्रवृत्ति सिद्धांत के प्रतिपादक थे-
(A) मैक्डूगल
(B) अब्राहम मैस्लो
(C) सिम्पसन
(D) विलियम जेम्स
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 20: विकास की किस अवस्था को कोल तथा ब्रूस ने "संवेगात्मक विकास का अनोखा काल" कहा है?
(A) शैशवावस्था
(B) बाल्यावस्था
(C) प्रौढ़ावस्था
(D) किशोरावस्था
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 21: 'व्यवहार के कारण व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है' यह किसने कहा है?
(A) वुडवर्थ
(B) गिलफोर्ड
(C) स्किनर
(D) क्रो एण्ड क्रो
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 22: सूची-A तथा सूची-B को सुमेलित कीजिए।
सूची-A सूची-B
A. ब्रूनर I. बुनियादी शिक्षण प्रतिमान
B. ऑसुबेल II. सायनेक्टिक्स शिक्षण प्रतिमान
C. ग्लेसर III. अग्रिम संगठक शिक्षण प्रतिमान
D. गॉर्डन IV. सम्प्रत्यय उपलब्धि शिक्षण प्रतिमान
V. पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान
A B C D
(A) IV III I II
(B) IV III II I
(C) I II III V
(D) III I II V
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 23: समस्या समाधान का प्रथम चरण है-
(A) आँकड़ा संग्रहण
(B) समस्या की पहचान
(C) परिकल्पना का परीक्षण
(D) परिकल्पना का निर्माण
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 24: बालकों का अधिगम सर्वाधिक प्रभावशाली होगा, जब-
(A) पढ़ने-लिखने एवं गणितीय कुशलताओं पर ही बल होगा
(B) बालकों का संज्ञानात्मक, भावात्मक तथा मनोचालक पक्षों का विकास होगा
(C) शिक्षण व्यवस्था एकाधिकारवादी होगी
(D) शिक्षक अधिगम प्रक्रिया में आगे होकर बालकों को निष्क्रिय रखेगा
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 25: स्मृति स्तर एवं बोध स्तर के शिक्षण प्रतिमान की संरचना में कौन-सा सोपान उभयनिष्ठ है?
(A) सामान्यीकरण
(B) अन्वेषण
(C) प्रस्तुतीकरण
(D) तैयारी
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 26: निम्न में किस सिद्धांत को पुनर्बलन का सिद्धांत भी कहते हैं?
(A) शास्त्रीय अनुबन्धन सिद्धांत
(B) उद्दीपक अनुक्रिया सिद्धांत
(C) सूझ का सिद्धांत
(D) क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 27: निम्न में से कौन-सी अवस्था ब्रूनर के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत का अंग नहीं है?
(A) आन्त प्रज्ञ अवस्था
(B) प्रतिबिम्बात्मक अवस्था
(C) संकेतात्मक अवस्था
(D) क्रियात्मक अवस्था
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 28: मॉरीसन ने बोध स्तर के शिक्षण प्रतिमान में पाँच पदों का वर्णन किया है वे हैं-
I. प्रस्तुतीकरण
II. खोज
III. संगठन/व्यवस्था
IV. आत्मीकरण
V. वाचन/अभिव्यक्तिकरण
इनकी सही क्रम है-
(A) IV, V, III, I, II
(B) II, I, IV, III, V
(C) II, I, III, IV, V
(D) I, II, III, IV, V
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 29: निम्न में से कौन-सा संज्ञानात्मक क्षेत्र से संबंधित नहीं है?
(A) अनुमूल्यन
(B) अनुप्रयोग
(C) बोध
(D) ज्ञान
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 30: निम्न में से कौन-सा अधिगम का वक्र नहीं है?
(A) नतोदर
(B) मिश्रित
(C) लम्बवत्
(D) उन्नतोदर (उत्तल)
सही उत्तर: (C)

Language-I : हिन्दी

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 31: प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से डॉ. हरिवंश राय बच्चन की रचनाओं का सही अनुक्रम है-
(A) मधुकलश, मधुबाला, मधुशाला, निशा निमंत्रण
(B) मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण
(C) निशा निमंत्रण, मधुबाला, मधुकलश, मधुशाला
(D) मधुबाला, मधुशाला, निशा निमंत्रण, मधुकलश
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 32: सुमेल कीजिए।
I. हिन्दी साहित्य सम्मेलन A. 1893
II. काशी नागरी प्रचारिणी सभा B. 1918
III. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा C. 1910
I II III
(A) A B C
(B) C B A
(C) B A C
(D) C A B
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 33: 'तुलसीदास' के रचनाकार हैं-
(A) महादेवी वर्मा
(B) केशवदास
(C) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
(D) डॉ. रामविलास शर्मा
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 34: 'अन्या से अनन्या' आत्मकथा किसकी है?
(A) मन्नू भंडारी
(B) प्रभा खेतान
(C) सुषमा वेदी
(D) उषा प्रियंवदा
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 35: 'प्रभु जी तुम चंदन हम पानी' किसका वाक्य है?
(A) कबीर
(B) दादू
(C) नानक
(D) रैदास
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 36: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है?
(A) त्रिकुटी
(B) खेत
(C) प्रभु
(D) नाथ
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 37: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज है?
(A) धड़ाम
(B) लाश
(C) औरत
(D) पतलून
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 38: छछूंदर के सिर पर चमेली का तेल का अर्थ है?
(A) अयोग्य व्यक्ति को अच्छी चीज देना
(B) मिथ्या आडम्बर
(C) अधिक पाने की लालच करना
(D) योग्य व्यक्ति को अच्छी चीज देना
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 39: 'ऋग्वेद' का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) ऋ + वेद
(B) ऋक् + वेद
(C) ऋ + गवेद
(D) ऋग + वेद
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 40: 'आपबीती' शब्द में समास है-
(A) कर्मधारय समास
(B) द्वन्द्व समास
(C) द्विगु समास
(D) तत्पुरुष समास
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 41: 'घोंसले में चिड़िया है' में कौन-सा कारक है?
(A) अपादान कारक
(B) सम्बन्ध कारक
(C) सम्प्रदान कारक
(D) अधिकरण कारक
सही उत्तर: (D)
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्न सं. 42 एवं 43 के उत्तर दीजिए।
गांधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्त्वों का समन्वय मिलता है। यही इस वाद की विशेषता है। आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित हैं वह प्रायः राजनीतिक क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं। आत्मा से उनका सम्बन्ध-विच्छेद होकर केवल बाह्य संसार तक उनका प्रसार रह गया है। मन की निर्मलता और ईश्वर निष्ठा से आत्मा को शुद्ध करना गांधीवाद की प्रथम आवश्यकता है। ऐसा करने से निःस्वार्थ बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य सच्चे अर्थों में जन सेवा के लिए तत्पर हो जाता है। गांधीवाद के साम्प्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इसी समस्या को हल करने के लिए गांधीजी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।
प्रश्न 42: उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर बताइये कि संसार के सारे वाद सीमित हैं-
(A) राजनीतिक क्षेत्र तक
(B) साम्प्रदायिकता तक
(C) आत्मा तक
(D) धर्म तक
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 43: उपर्युक्त गद्यांश में गांधीवाद का आधार किसे बताया गया है?
(A) राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्व को
(B) जनसेवा और आध्यात्मिक तत्व को
(C) ईश्वर निष्ठा और मन की निर्मलता को
(D) राजनीतिक अध्यात्म और साम्प्रदायिकता को
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 44: 'कनुप्रिया' के रचनाकार कौन हैं?
(A) धर्मवीर भारती
(B) रांगेय राघव
(C) भगवतीचरण वर्मा
(D) नागार्जुन
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 45: प्लुत स्वर कौन-सा है?
(A) अउम
(B) ओउम्
(C) ओम्
(D) ओम
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 46: 'प्रयोजन' का समानार्थी शब्द नहीं है-
(A) लक्ष्य
(B) हेतु
(C) नियोजन
(D) उद्देश्य
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 47: 'ऋजु' का विलोम शब्द है-
(A) सरल
(B) त्रिकोण
(C) वक्र
(D) सीधा
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 48: निम्नलिखित विकल्पों में किस विकल्प में विशेषण का निर्देश अशुद्ध है?
(A) ढाई - अपूर्णांक बोधक
(B) दूसरा - क्रमवाचक
(C) वह नौकर - कोई विशेषण नहीं है
(D) छब्बीस - पूर्णांक बोधक
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 49: 'आप भला तो जग भला' वाक्य में सर्वनाम के किस भेद का बोध होता है?
(A) निजवाचक सर्वनाम
(B) अनिश्चय वाचक सर्वनाम
(C) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(D) सम्बन्ध वाचक सर्वनाम
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 50: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
(A) चील
(B) कड़ी
(C) सरसों
(D) संतान
सही उत्तर: (D)
निर्देश : दिए गए पद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्न संख्या 51 एवं 52 के सही विकल्प छाँटिए।
वरदन्त की पंगति कुंदकली अधराधर पल्लव लोचन की।
चपला चमकै घन बीच जगै छवि मोतिन माल अमोलन की ॥
घुँघरारि लटैं लटकैं मुख ऊपर कुण्डल लाल कपोलन की।
निवछावर प्राण करें 'तुलसी' बलि जाऊँ ललाइन बोलन की ॥
प्रश्न 51: इस पद्यांश में कौन-सा रस है?
(A) करुण रस
(B) वात्सल्य रस
(C) शृंगार रस
(D) शान्त रस
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 52: उपरोक्त पद्य किस कवि का है?
(A) जायसी
(B) सूरदास
(C) तुलसीदास
(D) कबीर
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 53: उच्चारण स्थान की दृष्टि से कौन-सा विकल्प शुद्ध है?
(A) श - मूर्धन्य
(B) स - दन्त्य
(C) च - कंठ्य
(D) ष - तालव्य
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 54: निम्नलिखित में कौन-सा कथन अशुद्ध है?
(A) दो महाप्राण व्यंजनों का उच्चारण एक साथ हो सकता है।
(B) हिन्दी में ज्ञ का उच्चारण परम्परा से भिन्न हो गया है।
(C) 'क्ष' संयुक्त व्यंजन है।
(D) विसर्ग कंठ्य वर्ण है।
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 55: 'मेरे लड़के ने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया' वाक्य में 'लड़के' के विषय में कौन-सा विकल्प अशुद्ध है?
(A) पुल्लिंग
(B) कर्ता
(C) बहुवचन
(D) एकवचन
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 56: 'राम आम खाता है' में वाच्य का कौन-सा रूप है?
(A) कर्मवाच्य
(B) भाववाच्य
(C) उभयवाच्य
(D) कर्तृवाच्य
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 57: 'रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून।' इस दोहे में कौन-सा अलंकार है?
(A) उपमा
(B) रूपक
(C) उत्प्रेक्षा
(D) श्लेष
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 58: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है?
(A) अंगना
(B) चांद
(C) आंख
(D) अँक
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 59: निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही है?
(A) संनिधि
(B) सम्निधि
(C) सन्निधी
(D) सन्निधि
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 60: उपचारात्मक शिक्षण की सफलता निर्भर करती है-
(A) भाषिक नियमों के ज्ञान पर
(B) समय व अवधि पर
(C) समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर
(D) उपचारात्मक शिक्षण की सामग्री पर
सही उत्तर: (C)

Language-II : ENGLISH

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
Q61. Which of the following sentences is in Passive voice?
(A) The teacher scolded him for being late
(B) Some boys were helping the wounded man
(C) My watch was lost
(D) Someone may steal the bicycle.
Correct Answer: (C)
Q62. Which of the following alternatives is the correct passive voice for the sentence? 'Do it'
(A) It is done
(B) It will be done
(C) Let it be done
(D) It be done
Correct Answer: (C)
Q63. Which of the following word is plural?
(A) Crisis
(B) Analysis
(C) Criteria
(D) Index
Correct Answer: (C)
Q64. Which of the following nouns is in plural?
(A) mice
(B) electronics
(C) billiards
(D) news
Correct Answer: (A)
Q65. He was an orphan and lived with his uncle. In the above given sentence identify the gender of the word 'orphan'.
(A) Feminine Gender
(B) Common Gender
(C) Neuter Gender
(D) Masculine Gender
Correct Answer: (B)
Q66. Which of the following words is not a co-ordinating conjunction?
(A) but
(B) if
(C) for
(D) and
Correct Answer: (B)
Q67. Fill in the blanks with appropriate prepositions :
His thirst ............ knowledge left him no leisure ............ anything else.
(A) at, at
(B) on, on
(C) for, for
(D) by, by
Correct Answer: (C)
Q68. The word 'fast' in the sentence- 'He is a fast writer' is
(A) a noun
(B) an adverb
(C) an adjective
(D) a conjunction
Correct Answer: (C)
Q69. Which of the following is not a simple sentence?
(A) She does not know good manners
(B) She reads what she likes
(C) He is a man of great knowledge
(D) I have a very costly book in my house
Correct Answer: (B)
Q70. The sentence 'He will be playing the piano in the concert day after tomorrow' is in :
(A) Present Indefinite Tense
(B) Future Imperfect Tense
(C) Future Perfect Continuous Tense
(D) Future Indefinite Tense
Correct Answer: (B)
Q71. In which of the following sentences is the subject of verb a feminine gender noun?
(A) All the male members have arrived
(B) All the young men have arrived
(C) All the old men have arrived
(D) All the female members have arrived
Correct Answer: (D)
Q72. The method of teaching in which the teacher tries to establish a link between the foreign language word and the object without the interference of the learner's mother tongue is called :
(A) the structural method
(B) the bilingual method
(C) the grammar-translation method
(D) the direct method
Correct Answer: (D)
Q73. If you are testing your student's comprehension of written English, you are testing their understanding of what they have just
(A) read
(B) listened to
(C) spoken
(D) written
Correct Answer: (A)
Q74. Choose the correct sentence :
(A) Please listen your teacher.
(B) Please listen towards your teacher.
(C) Please listen of your teacher.
(D) Please listen to your teacher.
Correct Answer: (D)
Q75. Find out the correct sentence/sentences :
(A) I am not believing him.
(B) Both of the above
(C) None of the above
(D) I don't believe him
Correct Answer: (D)
Q76. Which of the following alternatives is grammatically correct?
(A) All this men are gentle
(B) All these man are gentle
(C) All these mans are gentle
(D) All these men are gentle
Correct Answer: (D)
Q77. Fill in the blank with appropriate preposition :
He came to me ............... midnight.
(A) at
(B) on
(C) upon
(D) in
Correct Answer: (A)
Q78. Which of the following sentence does not have an adjective clause?
(A) I love the man who is truthful
(B) I met him where he lived
(C) I met him in Prayagraj which is a holy city.
(D) The man who is truthful is loved by all.
Correct Answer: (B)
Q79. Fill in the blank with correct preposition :
He is junior ............... me.
(A) from
(B) with
(C) to
(D) than
Correct Answer: (C)
Q80. Fill in the blank with correct conjunction :
Either he is mad ............ he feigns madness.
(A) so
(B) nor
(C) or
(D) and
Correct Answer: (C)
Direction: Read the passage given below and answer the Question no. 81 and 82 given below. Each question is followed by four answers only one of which is correct. You have to choose that correct answer.
To forgive an injury is often considered to be a sign of weakness; it is really a sign of strength. It is easy to allow oneself to be carried away by resentment and hate into an act of vengeance but it takes a strong character to restrain those natural passions. The man who forgives an injury proves himself to be superior of the man who wronged him, and puts the wrong-doer to shame. Forgiveness may even turn a foe into a friend. So mercy is the noblest from of revenge.
Q81. The word strength is a
(A) Material noun
(B) Abstract noun
(C) Collective noun
(D) Common noun
Correct Answer: (B)
Q82. One who does not take revenge is :
(A) a strong man
(B) a foolish man
(C) a foe
(D) a weak man
Correct Answer: (A)
Direction: Read the following poem and answer the questions set below it. (Question Nos. 83 and 84)
She dwelt among the untrodden ways
Beside the spring of Dove;
A maid whom there were none to praise
And very few to love.

A violet by mossy stone
Half-hidden from the eye!
Fair as star when only one
Is shining in the sky
Q83. What is the meaning of the word 'untrodden'?
(A) Explored
(B) Hidden
(C) Explicit
(D) Unexplored
Correct Answer: (D)
Q84. Identify the correct figure of speech used in the second stanza.
(A) Pun
(B) Alliteration
(C) Simile
(D) Metaphor
Correct Answer: (C)
Q85. Which of the following sentence/sentences is/are correct?
(A) There is few hope of his recovery.
(B) He showed few concern for his nephew.
(C) He showed little mercy to the vanquished.
(a) Only (C)
(b) (A), (B) and (C)
(c) None of the above
(d) Only (A)
Correct Answer: (A)
Q86. Point out the sentence which is in past perfect tense.
(A) I had written my letter before he arrived.
(B) We were listening to the radio all evening.
(C) It was getting darker.
(D) He studied many hours everyday.
Correct Answer: (A)
Q87. Fill in the blanks with the correct article :
Neil Armstrong was ............... first man to walk on ........... moon.
(A) an, the
(B) the, the
(C) an, a
(D) a, the
Correct Answer: (B)
Q88. Fill in the blank in the following sentence :
The teacher has been teaching for ............... hour.
(A) an
(B) two
(C) three
(D) a
Correct Answer: (A)
Q89. Add the right suffix to pluralize the word 'Ox'
(A) – es
(B) – ies
(C) – s
(D) – en
Correct Answer: (D)
Q90. Change the word 'grow' into a noun by adding one of the suffixes given below.
(A) – th
(B) – s
(C) – n
(D) – ing
Correct Answer: (A)

Language-II : संस्कृत

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 61: संस्कृत के 'एकोन चत्वारिंशत्' को कहते हैं-
(A) 39
(B) 29
(C) 59
(D) 49
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 62: द्वि शब्द, स्त्रीलिंग, प्रथमा विभक्ति का रूप है-
(A) द्वौ
(B) द्वयम्
(C) द्वि
(D) द्वे
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 63: 'ददति' रूप है-
(A) लट् लकार, प्रथमपुरुष, बहुवचन
(B) लोट् लकार, प्रथमपुरुष, एकवचन
(C) लोट् लकार, प्रथमपुरुष, बहुवचन
(D) लट् लकार, प्रथमपुरुष, एकवचन
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 64: 'गुरूपदेशः' शब्द में प्रयुक्त सन्धि है-
(A) दीर्घ सन्धि
(B) गुण सन्धि
(C) अयादि सन्धि
(D) यण् सन्धि
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 65: उपसर्ग है-
(A) यदा
(B) कुत्र
(C) यत्र
(D) परा
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 66: 'मनोरथः' में सन्धि है-
(A) अनुनासिक सन्धि
(B) परसवर्ण सन्धि
(C) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(D) विसर्ग सन्धि
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 67: "नेत्राभ्याम् अश्रूणि पतन्ति" में नेत्राभ्याम् पद में विभक्ति है-
(A) द्वितीया
(B) पञ्चमी
(C) सप्तमी
(D) षष्ठी
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 68: 'अशनि' शब्द है-
(A) स्त्रीलिंग
(B) नपुंसक लिङ्ग
(C) उपर्युक्त सभी
(D) पुल्लिङ्ग
सही उत्तर: (A) & (D) आयोग ने दोनों उत्तर सही माना है।
प्रश्न 69: 'तया नृपोऽनुगम्यते' में वाच्य है-
(A) कर्मवाच्य
(B) भाववाच्य
(C) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(D) कर्तृवाच्य
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 70: 'यूपदारु' पद में समास है-
(A) बहुव्रीहिः
(B) द्वन्द्वः
(C) तत्पुरुषः
(D) अव्ययीभावः
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 71: 'गोधूम' शब्द का अर्थ है-
(A) चावल
(B) गेहूँ
(C) गदहा
(D) गाय का दूध
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 72: विसर्ग सन्धि का उदाहरण है-
(A) सन्मित्रम्
(B) महौषधिः
(C) नमस्ते
(D) तल्लयः
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 73: स्पर्श संज्ञक वर्णों की संख्या है-
(A) 25
(B) 08
(C) 30
(D) 5
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 74: 'बालिका' इस पद में प्रत्यय है-
(A) डाप्
(B) याट्
(C) टाप्
(D) चाप्
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 75: 'पर्यन्त' में उपसर्ग है-
(A) परि
(B) परा
(C) पर्
(D) प्र
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 76: 'नदीः' शब्दरूप में प्रयुक्त वचन है
(A) बहुवचन
(B) द्विवचन
(C) एकवचन और बहुवचन दोनों
(D) एकवचन
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 77: अकारान्त पुल्लिङ्ग शब्द का उदाहरण है
(A) वाच्
(B) रामः
(C) फलम्
(D) भानुः
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 78: 'प्रेजते' में सन्धि है
(A) वृद्धि
(B) पूर्वरूप
(C) पररूप
(D) गुण
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 79: 'व' वर्ण का उच्चारण स्थान है
(A) दन्त
(B) ओष्ठ
(C) तालु
(D) दन्तोष्ठ
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 80: घुटने के लिए उपयुक्त संस्कृत शब्द है
(A) जानु
(B) ऊरु
(C) जघन
(D) हनु
सही उत्तर: (A)
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्न 81 व 82 के उत्तर दीजिए|
समाजे सर्वत्र दुर्जनाः पीडयन्ति जनान्। यद्यपि सज्जनानां संख्या अधिका अस्ति तथापि दुर्जना एव प्रबलाः इति महदाश्चर्यम्। यतो हि सज्जनाः प्रायः तटस्थाः भवन्ति । यदि दुर्जनानां प्रतिपदं विरोधं सज्जनाः करिष्यन्ति तर्हि निश्चयेन समाजः निर्भयो भविष्यति।
प्रश्न 81: उपर्युक्त गद्य के अनुसार समाज में किसकी संख्या कम है?
(A) शिक्षकों की
(B) निर्भयों की
(C) दुर्जनों की
(D) सज्जनों की
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 82: उपर्युक्त गद्य के अनुसार दुष्ट लोग समाज में क्यों प्रबल दिखते हैं?
(A) क्योंकि सज्जन तटस्थ रहते हैं।
(B) क्योंकि उनकी पहुँच होती है।
(C) क्योंकि उनकी संख्या अधिक होती है।
(D) क्योंकि वे धनी होते हैं।
सही उत्तर: (A)
निम्नलिखित श्लोक पढ़िए तथा इससे सम्बद्ध प्रश्न 83 व 84 के उत्तर दीजिए |
महान् वृक्षो जायते वर्धते च
तं चैव भूतानि समाश्रयन्ति।
यदा वृक्षश्छिद्यते दह्यते च
तदाश्रया अनिकेता भवन्ति ॥
प्रश्न 83: इस श्लोक का भाव है-
(A) वृक्ष पर सारे प्राणी आश्रित होते हैं
(B) वृक्ष को काटना या जलाना नहीं चाहिए
(C) प्राणी जो वृक्ष पर आश्रित होते हैं, वृक्ष के नष्ट होने पर वे भी निराश्रित हो जाते हैं
(D) वृक्ष महान् होता है
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 84: उपर्युक्त श्लोक में 'भूतानि' का तात्पर्य है-
(A) प्राणी
(B) आश्रय
(C) नाश
(D) वृक्ष
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 85: 'भू' धातु का लोट् लकार, मध्यम पुरुष, एकवचन रूप है-
(A) भवसि
(B) भवानि
(C) भवतु
(D) भव
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 86: सर्वनाम शब्द है-
(A) सर्वः
(B) स्थूलः
(C) प्रातः
(D) पुत्रः
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 87: 'कुञ्जर' शब्द का अर्थ है-
(A) हाथी
(B) हिरण
(C) सुअर
(D) सर्प
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 88: 'मातृ' शब्द का तृतीया विभक्ति एकवचन में रूप होता है-
(A) मातया
(B) मात्रा
(C) माता
(D) मात्रया
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 89: सुबन्धु की रचना है-
(A) वासवदत्ता
(B) मेघदूतम्
(C) अभिज्ञानशाकुन्तलम्
(D) स्वप्नवासवदत्तम्
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 90: निम्नलिखित में से कौन-सा स्वर है?
(A) वृ
(B) लृ
(C) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(D) हृ
सही उत्तर: (B)

गणित (Mathematics)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 91: किसी आयताकार खेत का विकर्ण 17 मीटर तथा परिमाप 46 मीटर है तो खेत का क्षेत्रफल होगा-
(A) 120 m²
(B) 132 m²
(C) 289 m²
(D) 112 m²
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 92: {(2-1)-1} के सरलीकरण से प्राप्त संख्या होगी-
(A) B, C, D
(B) A, C, D
(C) A, B, D
(D) A, B, C
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 93: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) सबसे छोटी अभाज्य संख्या 1 है।
(B) एक भाज्य संख्या विषम हो सकती है।
(C) कोई सम अभाज्य संख्या नहीं है।
(D) दो अभाज्य संख्याओं का योगफल सदैव अभाज्य संख्या होती है।
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 94: एक बहुभुज के अन्तः एवं बाह्य कोणों का अंतर 60° है तो भुजाओं की संख्या है-
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 4
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 95: एक सरल रेखा पर स्थित बिन्दुओं की संख्या होती है-
(A) 0
(B) 2
(C) 1
(D) असंख्य
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 96: एक पाइथागोरस त्रिक ज्ञात कीजिए, जिसकी सबसे छोटी संख्या 8 है।
(A) 8, 15, 17
(B) 8, 9, 10
(C) 8, 64, 512
(D) 6, 8, 10
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 97: Z का मान ज्ञात कीजिए यदि संख्या 417Z8, 9 से विभाज्य हो।
(A) 6
(B) 7
(C) 9
(D) 3
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 98: यदि 2160 = 2a × 3b × 5c, तो 3a × 2-b × 5-c का मान ज्ञात कीजिए।
(A) 0
(B) 81/40
(C) 37/39
(D) 1/2
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 99: पार्श्व आकृति द्वारा ज्ञात करें, x का मान है-
Question 99 Figure
(A) 1
(B) 5
(C) 6
(D) 0
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 100: किसी बंटन का बहुलक ज्ञात किया जा सकता है-
(A) 'से कम' संचयी बारम्बारता वक्र द्वारा
(B) 'से अधिक' संचयी बारम्बारता वक्र द्वारा
(C) आवृत्ति बहुभुज द्वारा
(D) आयत चित्र द्वारा
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 101: एक आयत की लम्बाई में 60% की वृद्धि करने पर उसकी चौड़ाई में कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी जिससे आयत का क्षेत्रफल न बदले?
(A) 75.5%
(B) 125%
(C) 37.5%
(D) 50%
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 102: एक घन का आयतन संख्यात्मक रूप में उसकी भुजाओं की लम्बाई के योग के बराबर है। घन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल वर्ग इकाई में है-
(A) 64.5
(B) 72.0
(C) 44.2
(D) 12.4
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 103: 2018 में अमित का वेतन रुपये 1,26,500 है। वर्ष 2016 से उसका वेतन प्रतिवर्ष क्रमशः 10% व 15% बढ़कर 2018 के वेतन तक पहुँच गया। वर्ष 2016 में उसका वेतन कितना था?
(A) Rs. 1,15,000
(B) Rs. 1,25,000
(C) Rs. 1,00,000
(D) Rs. 95,000
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 104: दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 6 तथा लघुत्तम समापवर्तक 432 है। यदि एक संख्या 48 है तो दूसरी संख्या है-
(A) 27
(B) 42
(C) 54
(D) 52
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 105: किसी महीने का तीसरा शुक्रवार 16वीं तारीख को पड़ता है तो उसी महीने का चौथा मंगलवार किस तारीख को पड़ेगा?
(A) 22
(B) 27
(C) 29
(D) 20
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 106: यदि (a+b)/c = (b+c)/a = (c+a)/b = K, तो K का मान है-
(A) 2
(B) 1/2
(C) 3/2
(D) 1
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 107: निम्नलिखित में से कोई 3 मापों को लेकर कुल कितने त्रिभुज बनाये जा सकते हैं? भुजा की माप 1.2 सेमी., 4.2 सेमी., 5.9 सेमी और 8.1 सेमी है।
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) एक
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 108: एक भिन्न का हर, अंश के दोगुने से 1 अधिक है। अंश में 2 जोड़ने और हर में 3 घटाने पर संख्या 1 प्राप्त होती है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए।
(A) 1/9
(B) 2/5
(C) 1/3
(D) 4/9
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 109: सरल कीजिए (-9) - {(-8) + (24 ÷ 13 - 7)}
(A) -5
(B) -8
(C) इनमें से कोई नहीं
(D) 5
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 110: यदि म.स. (a, 8) = 4 और ल.स. (a, 8) = 24 हो, तो 'a' का मान है-
(A) 12
(B) 14
(C) 8
(D) 10
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 111: एक कमरे की लम्बाई 10% घटायी गयी तथा चौड़ाई 20% घटायी गयी जबकि ऊँचाई 5% बढ़ायी गयी। इस प्रकार कमरे के आयतन में कितने प्रतिशत का परिवर्तन हुआ?
(A) 24.2%
(B) 24.4%
(C) 24.6%
(D) 24%
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 112: किसी कमरे के 15 मी. 17 सेमी लम्बे और 9 मी. 2 सेमी चौड़े फर्श पर लगाई जा सकने वाली वर्गाकार टाइलों की न्यूनतम संख्या कितनी है?
(A) 820
(B) 841
(C) 840
(D) 814
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 113: गुणनफल (2153)167 में इकाई का अंक होगा-
(A) 3
(B) 7
(C) 9
(D) 1
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 114: यदि एक भिन्न के अंश को 20% और हर को 25% बढ़ा दिया जाए, तो भिन्न 3/5 हो जाता है, तो मूल भिन्न है-
(A) 5/8
(B) 8/5
(C) 8/3
(D) 3/8
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 115: 8 से भाज्य होने वाली संख्यायें हैं-
(A) ii और iii
(B) i, iii और iv
(C) i और iii
(D) i और ii
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 116: एक त्रिभुजाकार प्रिज्म में कितने शीर्ष होते हैं?
(A) 5
(B) 6
(C) 8
(D) 4
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 117: ₹10 के 6 की दर से केले खरीदकर ₹6 में 4 की दर से बेचने पर कितने प्रतिशत हानि होगी?
(A) 6%
(B) 5%
(C) 20%
(D) 10%
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 118: रिक्त स्थान के लिए कौन-कौन से विकल्प सही हैं? 1 ग्राम = ............... किग्रा.
(A) A, C
(B) A, B
(C) C, D
(D) B, C
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 119: (0.01)2 को प्रतिशत के रूप में लिखने पर - A. 0.01% B. 1/100 C. 1% D. 1/100 %
(A) A, C
(B) B, C
(C) A, D
(D) A, B
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 120: यदि दो संख्याओं का अंतर तथा गुणनफल क्रमशः 5 तथा 36 हो तो उनके व्युत्क्रमों का अंतर है-
(A) 31/36
(B) 5/9
(C) 9/5
(D) 5/36
सही उत्तर: (D)

पर्यावरण अध्ययन (EVS)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 121: सन् 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन चली थी-
(A) बम्बई से ठाणे के बीच
(B) कलकत्ता से अलीपुर के बीच
(C) कलकत्ता से दमदम के बीच
(D) बम्बई से पुणे के बीच
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 122: एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला आयोजित होता है-
(A) सोनपुर में
(B) पुष्कर में
(C) नासिक में
(D) हरिद्वार में
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 123: राष्ट्रीय एकता परिषद की स्थापना हुई-
(A) 1961
(B) 1971
(C) 1981
(D) 1951
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 124: समता के अधिकार का उल्लेख संविधान के किन अनुच्छेदों में मिलता है?
(A) अनुच्छेद 14-18
(B) अनुच्छेद 23-24
(C) अनुच्छेद 25-28
(D) अनुच्छेद 19-22
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 125: किस देश में लचीला संविधान लागू है?
(A) चीन
(B) अमेरिका
(C) यूनाइटेड किंगडम
(D) भारत
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 126: निम्नलिखित में से किस प्रदेश में रेंडियर पाया जाता है?
(A) गर्म मरुस्थल
(B) मानसून
(C) टैगा
(D) टुण्ड्रा प्रदेश
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 127: निम्नलिखित में से कौन-सा एक शीतोष्ण घास प्रदेश नहीं है?
(A) कम्पास
(B) डाउन्स
(C) प्रेयरीस
(D) पम्पास
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 128: जनसंख्या के आकार के अनुसार बृहत्तम महाद्वीप है-
(A) उत्तरी अमेरिका
(B) एशिया
(C) अफ्रीका
(D) यूरोप
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 129: भारत में थारू जनजाति कहाँ निवास करती है?
(A) उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में
(B) उत्तराखण्ड में
(C) झारखण्ड में
(D) थार मरुस्थल में
सही उत्तर: आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर (A) & (B) दोनों माना है।
प्रश्न 130: भिलाई इस्पात संयंत्र स्थित है-
(A) झारखण्ड में
(B) छत्तीसगढ़ में
(C) ओडिशा में
(D) मध्य प्रदेश में
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 131: भारत में महिलाओं के लिये आरक्षण की व्यवस्था कहाँ है?
(A) विधान सभा में
(B) मंत्रिमण्डल में
(C) पंचायती राज संस्थाओं में
(D) लोक सभा में
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 132: किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति के लिए कम से कम क्या उम्र होनी चाहिए?
(A) 45 वर्ष
(B) 50 वर्ष
(C) 30 वर्ष
(D) 35 वर्ष
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 133: सूची-I और सूची-II का सुमेलन करते हुए सही कूट चुनें-
सूची-I सूची-II
A. भारतीय संघ 1. प्रधानमंत्री
B. राज्य 2. सरपंच
C. नगर निगम 3. राज्यपाल
D. ग्राम पंचायत 4. मेयर
Code A B C D
(A) 2 3 4 1
(B) 1 3 4 2
(C) 3 4 1 2
(D) 4 1 2 3
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 134: अनुच्छेद 356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ?
(A) केरल 1959
(B) जम्मू और कश्मीर 1956
(C) मध्य प्रदेश 1957
(D) बिहार 1958
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 135: नगर निगम द्वारा कौन-सा कर लगाया जा सकता है?
(A) गृह कर
(B) चुंगी कर
(C) मनोरंजन कर
(D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 136: संसार का सर्वाधिक समस्याकारी जलीय खरपतवार, जिसे 'बंगाल का आतंक' भी कहते हैं, वह है-
(A) पारथीनियम
(B) जलकुम्भी
(C) दूब घास
(D) लैंटाना
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 137: वाइरस के अजैविक होने का लक्षण है-
(A) इसमें प्रोटीन नहीं पाया जाता
(B) यह प्रजनन नहीं कर सकता
(C) इसे क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है
(D) इसमें वंशानुगत सामग्री नहीं पायी जाती
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 138: पादप हार्मोन जो फलों को पकाने में सहायता करता है-
(A) जिबरेलिन
(B) साइटोकाइनिन
(C) इथाइलीन
(D) ऑक्सिन
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 139: स्वतंत्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु जिसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता होती है-
(A) राइजोबियम
(B) क्लॉस्ट्रिडियम
(C) विब्रियो
(D) एजोटोबैक्टर
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 140: किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है?
(A) C-DNA
(B) B-DNA
(C) Z-DNA
(D) A-DNA
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 141: निम्न में से कौन अचल जीव का उदाहरण है?
(A) लीच
(B) काइटन
(C) इकनस
(D) यूप्लेक्टेला
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 142: प्रोटीन अणुओं की इकाई है-
(A) वसा अम्ल
(B) अमीनो अम्ल
(C) विटामिन
(D) ग्लूकोज
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 143: निम्न में से कौन-सा अंगक पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है?
(A) लवक
(B) रिक्तिकायें
(C) तारककाय
(D) कोशिका भित्ति
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 144: मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है-
(A) पीयूष ग्रन्थि
(B) अधिवृक्क ग्रन्थि
(C) यकृत
(D) अग्नाशय
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 145: उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है-
(A) मोर
(B) गौरैया
(C) तोता
(D) सारस क्रेन
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 146: पुरवा किस अधिवास में शामिल है?
(A) ग्रामीण
(B) रेखीय
(C) नगरीय
(D) अपखण्डित
सही उत्तर: (A)
प्रश्न 147: कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत है?
(A) यूराल
(B) अप्लेशियन
(C) किलिमंजारो
(D) अरावली
सही उत्तर: (C)
प्रश्न 148: ऐलीफेण्टा द्वीप अवस्थित है-
(A) गोवा तट
(B) मुम्बई तट
(C) गंगा डेल्टा
(D) कच्छ तट
सही उत्तर: (B)
प्रश्न 149: मानसूनी वन पाये जाते हैं जहाँ वर्षा होती है-
(A) 150-200 सेमी
(B) 50-150 सेमी
(C) 70-100 सेमी
(D) 70-200 सेमी
सही उत्तर: (D)
प्रश्न 150: कार्बी ऐंगलोंग पठार विस्तार है-
(A) हिमालय का
(B) तिब्बत का
(C) शान पठार का
(D) प्रायद्वीपीय पठार का
सही उत्तर: (D)
Scroll to Top