UPTET Primary Question Paper 2021 Pdf Download

UPTET Primary Question Paper 2021

यदि आप UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। खासकर UPTET Primary Question Paper 2021 को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की अच्छी समझ मिलती है।

इस पोस्ट में हम आपको UPTET Primary Question Paper 2021 PDF Download करने का आसान तरीका बताएंगे। साथ ही, आप इस पेपर को QUIZ के रूप में सॉल्व करके अपनी तैयारी को भी जांच सकते हैं। 

अगर आप CTET, UPTET या अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ऐसे Previous Year Question Papers का अभ्यास करना आपकी सफलता की कुंजी हो सकता है।

बाल विकास एवं शिक्षण विधि (CDP)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. निम्न में से कौन-सा थार्नडाइक द्वारा दिया गया अधिगम का मुख्य नियम नहीं है?
(A) अभ्यास का नियम
(B) तत्परता का नियम
(C) प्रभाव का नियम
(D) अभिवृत्ति का नियम
सही उत्तर: (D) अभिवृत्ति का नियम
प्रश्न 2. कोहलर तथा कोफ्का के अनुसार सीखना होता है-
(A) अनुकरण द्वारा
(B) प्रयास द्वारा
(C) सूझ द्वारा
(D) अभ्यास द्वारा
सही उत्तर: (C) सूझ द्वारा
प्रश्न 3. सामाजिक निर्माणवाद के जनक कौन थे?
(A) नोवाक
(B) वाइगोत्सकी
(C) पियाजे
(D) ग्लॉसरफ्लेड
सही उत्तर: (B) वाइगोत्सकी
प्रश्न 4. निम्न में से कौन विकास की विशेषता नहीं है?
(A) संचयी होना
(B) दिशात्मक होना
(C) विशिष्ट होना
(D) अनियंत्रित एवं स्वतंत्र होना
सही उत्तर: (D) अनियंत्रित एवं स्वतंत्र होना
प्रश्न 5. 'हेरिडिटरी जीनियस' पुस्तक के लेखक हैं...........
(A) हरलॉक
(B) गाल्टन
(C) वुडवर्थ
(D) रॉस
सही उत्तर: (B) गाल्टन
प्रश्न 6. संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति का न्यूनतम स्तर है-
(A) बोध
(B) ज्ञान
(C) अनुप्रयोग
(D) मूल्यांकन
सही उत्तर: (B) ज्ञान
प्रश्न 7. सूक्ष्म-शिक्षण का अंतिम सोपान है-
(A) प्रतिपुष्टि
(B) पुनः योजना
(C) पुनः प्रतिपुष्टि
(D) पुनः शिक्षण
सही उत्तर: (C) पुनः प्रतिपुष्टि
प्रश्न 8. गिल्फोर्ड के अनुसार अपसारी चिंतन में आवश्यक है-
(A) श्रेणीकरण
(B) विचार प्रवाह
(C) अंकगणितीय तर्क
(D) एक समाधान
सही उत्तर: (B) विचार प्रवाह
प्रश्न 9. मस्तिष्क उद्वेलन विधि के प्रतिपादक कौन हैं?
(A) जॉन डीवी
(B) ऑस्बॉर्न
(C) हरलॉक
(D) ऑसुबेल
सही उत्तर: (B) ऑस्बॉर्न
प्रश्न 10. प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण से कौन सम्बन्धित है-
(A) सी.डी. मॉर्गन
(B) एच.ए. मुरे
(C) (a) एवं (b) दोनों
(D) जे.एल. मोरेनो
सही उत्तर: (C) (a) एवं (b) दोनों
प्रश्न 11. सर्जनात्मक चिंतन की प्रथम अवस्था कहलाती है-
(A) आयोजन
(B) उद्भवन
(C) प्रबोधन
(D) संशोधन
सही उत्तर: (A) आयोजन
प्रश्न 12. उद्दीपक अनुक्रिया सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था-
(A) थार्नडाइक
(B) गेस्टाल्ट
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (A) थार्नडाइक
प्रश्न 13. कौन-से कारक अधिगम को प्रभावित करते हैं?
(A) व्यक्तिगत कारक
(B) वातावरण सम्बन्धी कारक
(C) सामाजिक कारक
(D) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 14. बहुबुद्धि का सिद्धान्त किसने दिया था-
(A) पियाजे
(B) ब्रूनर
(C) गार्डनर
(D) व्योगोत्सकी
सही उत्तर: (C) गार्डनर
प्रश्न 15. स्पीयरमैन ने दिया-
(A) बुद्धि का द्विकारक सिद्धान्त
(B) बुद्धि का समूहकारक सिद्धान्त
(C) बुद्धि का बहुकारक सिद्धान्त
(D) बुद्धि का प्रक्रिया उन्मुखी सिद्धान्त
सही उत्तर: (A) बुद्धि का द्विकारक सिद्धान्त
प्रश्न 16. प्रोजेक्ट विधि सम्बन्धित है-
(A) किलपैट्रिक
(B) रूसो
(C) मोंटेसरी
(D) फ्रांबेल
सही उत्तर: (A) किलपैट्रिक
प्रश्न 17. पाठ योजना में छात्र के पूर्व अधिगम से सम्बन्धित है?
(A) उद्देश्य लेखन
(B) प्रस्तावना प्रश्न
(C) मूल्यांकन प्रश्न
(D) लक्ष्य कथन
सही उत्तर: (B) प्रस्तावना प्रश्न
प्रश्न 18. गलत वाक्य को चुनें-
(A) छात्र सबसे अच्छा स्वाभाविक वातावरण में सीखते हैं
(B) छात्र सबसे अच्छा करके सीखते हैं
(C) छात्र सबसे अच्छा खेल-खेल में सीखते हैं
(D) छात्र सबसे अच्छा नियंत्रित वातावरण में सीखते हैं
सही उत्तर: (D) छात्र सबसे अच्छा नियंत्रित वातावरण में सीखते हैं
प्रश्न 19. संविधान के किस संशोधन से शिक्षा के अधिकार पर बल दिया गया है?
(A) 52 वाँ
(B) 86 वाँ
(C) 68 वाँ
(D) 22 वाँ
सही उत्तर: (B) 86 वाँ
प्रश्न 20. शिक्षण के कार्य में सम्मिलित हैं-
(A) मूल्यांकन कार्य
(B) उपचारात्मक कार्य
(C) निदानात्मक कार्य
(D) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 21. शिक्षण सबसे कम प्रभावशाली होगा, जब-
(A) शिक्षक एकाधिकारवादी होगा
(B) विद्यार्थी निष्क्रिय रहेंगे
(C) केवल लिखने पर बल हो
(D) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 22. भाषा रूपांतरण सिद्धान्त दिया था-
(A) बर्नस्टीन ने
(B) चौम्स्की ने
(C) फिलमर ने
(D) स्किनर ने
सही उत्तर: (B) चौम्स्की ने
प्रश्न 23. शारीरिक गठन के सन्दर्भ में कौन सही नहीं है?
(A) मेसोमॉर्फिक
(B) ऐन्टागोनिस्टिक
(C) एक्टोमॉर्फिक
(D) एण्डोमॉर्फिक
सही उत्तर: (B) ऐन्टागोनिस्टिक
प्रश्न 24. निम्नवत में अभिप्रेरणा के घटकों की पहचान करें-
(A) आवश्यकता
(B) अन्तर्नोद
(C) प्रोत्साहन
(D) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 25. मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त के प्रतिपादक थे-
(A) सिगमंड फ्रायड
(B) आलपोर्ट
(C) गिल्फोर्ड
(D) (b) व (c) दोनों
सही उत्तर: (A) सिगमंड फ्रायड
प्रश्न 26. निम्नलिखित में से कौन स्किनर द्वारा प्रतिपादित अधिगम के सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है-
(A) अभिक्रमित अनुदेशन सामग्री
(B) व्यक्ति निर्धारित अनुदेशन
(C) त्रुटियों के माध्यम से सीखना
(D) व्यवहार रूपान्तरण तकनीकी
सही उत्तर: (C) त्रुटियों के माध्यम से सीखना
प्रश्न 27. विभिन्न योग्यताओं एवं रुचियों वाले विद्यार्थियों हेतु कौन-सा मूल्यांकन अधिक उपयोगी होगा?
(A) आंतरिक मूल्यांकन
(B) बाह्य मूल्यांकन
(C) प्रायोगिक मूल्यांकन
(D) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन
सही उत्तर: (D) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन
प्रश्न 28. निम्न में से कौन अनुदेशात्मक उद्देश्यों से सम्बन्धित ब्लूम के वर्गीकरण के संज्ञानात्मक पक्ष से सम्बन्धित नहीं है-
(A) अवबोध
(B) ज्ञान
(C) चरित्र निर्माण
(D) विश्लेषण
सही उत्तर: (C) चरित्र निर्माण
प्रश्न 29. निम्न में से कौन-सा शिक्षण का स्तर नहीं है?
(A) स्मृति स्तर
(B) अभिप्रेरणा स्तर
(C) अवबोध स्तर
(D) प्रत्यावर्ती स्तर
सही उत्तर: (B) अभिप्रेरणा स्तर
प्रश्न 30. विकास के मनोसामाजिक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था-
(A) थार्नडाइक ने
(B) एरिकसन ने
(C) स्किनर ने
(D) हरलॉक ने
सही उत्तर: (B) एरिकसन ने

Language-I : हिन्दी

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 31. 'बौना' का तत्सम क्या है?
(A) वापन
(B) वपन
(C) वामन
(D) बान
सही उत्तर: (C) वामन
प्रश्न 32. 'धूमकेतु' का पर्यायवाची क्या है?
(A) असुर
(B) अग्नि
(C) अश्व
(D) आकाश
सही उत्तर: (B) अग्नि
प्रश्न 33. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए।

आज विज्ञान मनुष्यों के हाथों में अद्भुत और अतुल्य शक्ति दे रहा है, इसका उपयोग एक व्यक्ति और समूह के उत्कर्ष और दूसरे व्यक्ति और समूह के गिराने में होता ही रहेगा। इसलिए हमें उस भावना को जागृत रखना है और उसे जागृत रखने के लिए कुछ ऐसे साधनों को भी हाथ में रखना होगा, जो उस अहिंसात्मक त्याग भावना को प्रोत्साहित करे और भोग भावना को दबाये रखे। नैतिक अंकुश के बिना शक्ति मानव के लिए हितकर नहीं होती।

उपर्युक्त पंक्ति में कौन मनुष्य के हाथों में अद्भुत और अतुल्य शक्ति दे रहा है?
(A) विज्ञान
(B) साहित्य
(C) वाणिज्य
(D) कला
सही उत्तर: (A) विज्ञान
प्रश्न 34. 'कफन' कहानी के लेखक हैं?
(A) प्रेमचंद
(B) जयशंकर प्रसाद
(C) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(D) राजेंद्र यादव
सही उत्तर: (A) प्रेमचंद
प्रश्न 35. उदित उदय गिरि मंच पर रघुवर बाल पतंग।
बिकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग।।

उपर्युक्त पंक्ति में अलंकार है-
(A) रूपक
(B) उपमा
(C) उत्प्रेक्षा
(D) विरोधाभास
सही उत्तर: (A) रूपक
प्रश्न 36. "उससे बैठा नहीं जाता है" में कौन-सा वाच्य है?
(A) भाववाच्य
(B) कर्मवाच्य
(C) कर्तृवाच्य
(D) कोई नहीं
सही उत्तर: (A) भाववाच्य
प्रश्न 37. "राम धीरे-धीरे पढ़ता है" में कौन-सा अव्यय है?
(A) सम्बन्धबोधक अव्यय
(B) क्रियाविशेषण अव्यय
(C) समुच्चयबोधक अव्यय
(D) विस्मयादिबोधक अव्यय
सही उत्तर: (B) क्रियाविशेषण अव्यय
प्रश्न 38. "हिमालय से गंगा निकलती है" में किस कारक का प्रयोग हुआ है?
(A) अपादान
(B) कर्ता
(C) कर्म
(D) करण
सही उत्तर: (A) अपादान
प्रश्न 39. "वह खेल रहा है" में किस प्रकार की क्रिया है?
(A) अकर्मक
(B) कृदंत
(C) सकर्मक
(D) संयुक्त क्रिया
सही उत्तर: (A) अकर्मक
प्रश्न 40. चमचमात चंचल नयन बिच घुंघट पर झीन।
मानहु सुरसरिता विमल जल उछरत जुग मीन।

इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(A) उत्प्रेक्षा
(B) रूपक
(C) विरोधाभास
(D) यमक
सही उत्तर: (A) उत्प्रेक्षा
प्रश्न 41. "सूरज का सातवां घोड़ा" "गुनाहों का देवता" किसकी रचनाएं हैं?
(A) मोहन राकेश
(B) नरेश मेहता
(C) जैनेन्द्र
(D) धर्मवीर भारती
सही उत्तर: (D) धर्मवीर भारती
प्रश्न 42. 'व' का उच्चारण स्थान क्या है?
(A) दन्तोष्ठ्य
(B) कण्ठ्य
(C) दन्त्य
(D) कंठ तालव्य
सही उत्तर: (A) दन्तोष्ठ्य
प्रश्न 43. "अग्नि" का विशेषण क्या है?
(A) अगिन
(B) आग्नेय
(C) अज्ञेय
(D) आग
सही उत्तर: (B) आग्नेय
प्रश्न 44. 'तेजाब' में कौन सी संज्ञा है?
(A) भाववाचक संज्ञा
(B) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(C) द्रव्यवाचक संज्ञा
(D) समूहवाचक संज्ञा
सही उत्तर: (C) द्रव्यवाचक संज्ञा
प्रश्न 45. 'नाव जल में तैरती है' में कौन-सा कारक है?
(A) संप्रदान कारक
(B) संबंध कारक
(C) करण कारक
(D) अधिकरण कारक
सही उत्तर: (D) अधिकरण कारक
प्रश्न 46. 'महेंद्र' का संधि विच्छेद क्या है?
(A) मह + ऐन्द्र
(B) महा + इन्द्र
(C) मह + इन्दर
(D) महा: + ईद
सही उत्तर: (B) महा + इन्द्र
प्रश्न 47. 'सेर को सवा सेर' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(A) सम्पन्नता
(B) असंभव कार्य
(C) एक से बढ़कर दूसरा
(D) नष्ट करना
सही उत्तर: (C) एक से बढ़कर दूसरा
प्रश्न 48. "खाने की इच्छा" के लिए एक शब्द बताइये।
(A) लिप्सा
(B) बुभुक्षा
(C) जिगीषा
(D) प्रमेय
सही उत्तर: (B) बुभुक्षा
प्रश्न 49. 'किंडरगार्टन शिक्षण पद्धति' के जन्मदाता शिक्षा शास्त्री थे-
(A) कार्लटन वाशबर्न
(B) डैकाली
(C) मैडम मांटेसरी
(D) फ्रोबेल
सही उत्तर: (D) फ्रोबेल
प्रश्न 50. 'प्रवर' का विलोम शब्द है-
(A) अंतिम
(B) अवर
(C) प्रशस्त
(D) अप्रशस्त
सही उत्तर: (B) अवर
प्रश्न 51. उपचारात्मक शिक्षण में किस अध्यापन प्रक्रिया का प्रयोग अधिक किया जाता है?
(A) सामाजिक
(B) व्यक्तिगत
(C) यांत्रिक
(D) वाचन
सही उत्तर: (D) वाचन
प्रश्न 52. 'सखी पिया को जो मै न देखूं
तो कैसे काटूं अंधेरी रतियां'

किस कवि की काव्य पंक्तियां हैं-
(A) मुल्ला दाऊद
(B) आमीर खुसरो
(C) कुतबन
(D) विद्यापति
सही उत्तर: (B) आमीर खुसरो
प्रश्न 53. 'जूठन' आत्मकथा के लेखक हैं-
(A) तुलसीराम
(B) केवल भारती
(C) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(D) श्योराजसिंह बेचैन
सही उत्तर: (C) ओमप्रकाश वाल्मीकि
प्रश्न 54. 'सब्ज बाग दिखाना' मुहावरे का अर्थ है-
(A) धुन लग जाना
(B) विस्तृत अनुभव होना
(C) पीछा छुड़ाना
(D) अच्छी बातें कहकर बहकाना
सही उत्तर: (D) अच्छी बातें कहकर बहकाना
प्रश्न 55. जब कर्ता एक क्रिया समाप्त करके दूसरी क्रिया में संलग्न होता है, तो पहली क्रिया क्या कहलाती है?
(A) इच्छाबोधक क्रिया
(B) नामबोधक क्रिया
(C) पूर्वकालिक क्रिया
(D) सहायक क्रिया
सही उत्तर: (C) पूर्वकालिक क्रिया
प्रश्न 56. "फूले कास सकल महिं छाई।
जनु बरसा ऋतु प्रकट बुढ़ाई।।"

इन काव्य पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
(A) उत्प्रेक्षा
(B) उपमा
(C) रूपक
(D) दृष्टांत
सही उत्तर: (A) उत्प्रेक्षा
प्रश्न 57. 'घर', 'पहाड़' और 'नदी' किस संज्ञा भेद के अंतर्गत आएगा?
(A) भाववाचक संज्ञा
(B) जातिवाचक संज्ञा
(C) द्रव्यवाचक संज्ञा
(D) गुणवाचक संज्ञा
सही उत्तर: (B) जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न 58. 'उसने कुछ नहीं खाया' में 'कुछ' किस सर्वनाम का बोधक है?
(A) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(B) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
(C) निजवाचक सर्वनाम
(D) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
सही उत्तर: (D) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्न 59. 'निगमन प्रणाली' का प्रयोग किस प्रकार के शिक्षण में होता है?
(A) व्याकरण शिक्षण प्रणाली
(B) खेल शिक्षण प्रणाली
(C) कम्प्यूटर शिक्षण प्रणाली
(D) गद्य लेखन शिक्षण प्रणाली
सही उत्तर: (A) व्याकरण शिक्षण प्रणाली
प्रश्न 60. 'आप' का तत्सम क्या है?
(A) निज
(B) अपनापन
(C) आत्मा
(D) आत्मजा
सही उत्तर: (C) आत्मा

Language-II : ENGLISH

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
Q61. Choose an appropriate conjunction for the following sentence :
Strike the iron ............. it is hot.
(A) As
(B) While
(C) Unless
(D) So
Correct Answer: (B) While
Q62. Identify the correct passive voice for the sentence :
'Please sit down'
(A) One should sit down
(B) I asked him to sit
(C) You are requested to sit down
(D) Sit down
Correct Answer: (C) You are requested to sit down
Q63. Which of the following alternatives is grammatically correct?
(A) Bread and milk are wholesome food
(B) Bread and milk is a wholesome food
(C) Bread and milk are a wholesome food
(D) Bread and milk be wholesome foods
Correct Answer: (B) Bread and milk is a wholesome food
Q64. Direction: Read the following poem and answer the question given below it. (Question Nos 64 & 65)

He gives his harness bells a shake
To ask if there is some mistake
The only other sound's the sweep
Of easy wind and downy flake.
The woods are lovely, dark and deep,
But I have promises to Keep,
And miles to go before I sleep,
And miles to go before I sleep.

What is the meaning of the word 'flake'?
(A) Drops of rain
(B) A small thin piece
(C) Both a and b are correct
(D) None of the above
Correct Answer: (B) A small thin piece
Q65. 'deep' and 'keep' are ...........
(A) Simile
(B) Metaphor
(C) Rhyming words
(D) Alternative words
Correct Answer: (C) Rhyming words
Q66. The use of technology to enhance the learning process is called ................... in education.
(A) IT
(B) ICT
(C) Information technology
(D) Communication technology
Correct Answer: (B) ICT
Q67. The sentence 'John will be leaving for England tomorrow' is in :
(A) Past Continuous Tense
(B) Present Indefinite Tense
(C) Future Continuous Tense
(D) Present Perfect Tense
Correct Answer: (C) Future Continuous Tense
Q68. Which of the following is a complex sentence?
(A) She lives in a locality of her liking.
(B) Ravi did not like that bearded man.
(C) He reads what he likes.
(D) Ramesh is a man of robust body.
Correct Answer: (C) He reads what he likes.
Q69. The teachers in English Medium Schools usually teach their students in :
(A) the direct method
(B) the grammar-translation method
(C) the bilingual method
(D) the structural method
Correct Answer: (D) the structural method
Q70. Find out the subject, in the following sentence :
The beautiful rainbow soon faded away
(A) The beautiful
(B) Beautiful rainbow
(C) Rainbow soon faded away
(D) The beautiful rainbow
Correct Answer: (D) The beautiful rainbow
Q71. Supply the correct article in the following sentence :
Raghu is ........................ one-eyed man.
(A) A
(B) An
(C) The
(D) Some
Correct Answer: (A) A
Q72. Which of the following words is plural?
(A) Child
(B) Cattle
(C) Section
(D) Solution
Correct Answer: (B) Cattle
Q73. Which of the following nouns is in plural?
(A) News
(B) Economics
(C) Tennis
(D) Crisis
Correct Answer: (C) Tennis
Q74. Which of the following sentence is in Passive Voice?
(A) My nerves are bad tonight
(B) He takes his classes punctually
(C) A letter was written by him yesterday
(D) It looks good and gracious
Correct Answer: (C) A letter was written by him yesterday
Q75. Fill in the blank with correct preposition.
Neither he is sorry ................. his father.
(A) Or
(B) Not
(C) Nor
(D) Either
Correct Answer: (C) Nor
Q76. Add the right suffix to pluralise the word 'Dictionary' :
(A) _en
(B) _s
(C) _ies
(D) _es
Correct Answer: (C) _ies
Q77. Direction: Read the following Passage given below and answer the questions.

The Ganga especially is river of India, beloved of her people, round which are intertwined her racial memories, her hopes and fears, her songs of triumph, her victories and her defects. She has been a symbol of India's age-long culture and civilization, ever-changing, ever-flowing and yet ever the same Ganga. She reminds me of the snow-covered peaks and the deep valleys of the Himalayas, which I have loved so much and of the rich and vast plains below, where my life and work have been cast.

The Ganga is a symbol of :
(A) India's rich green growth
(B) India's rich minerals
(C) India's age-long culture and civilization
(D) India's bright future
Correct Answer: (C) India's age-long culture and civilization
Q78. Direction: Read the following Passage given below and answer the questions.

The Ganga especially is river of India, beloved of her people, round which are intertwined her racial memories, her hopes and fears, her songs of triumph, her victories and her defects. She has been a symbol of India's age-long culture and civilization, ever-changing, ever-flowing and yet ever the same Ganga. She reminds me of the snow-covered peaks and the deep valleys of the Himalayas, which I have loved so much and of the rich and vast plains below, where my life and work have been cast.

What are the things loved by the author mentioned in the given passage?
(A) The snow-covered peaks and the deep valleys of the Himalayas
(B) The rich fields and forests
(C) The flowing rivers and streams
(D) The snowy peaks and the deep valleys of the Himalayas as well as the rich and vast plains below.
Correct Answer: (D) The snowy peaks and the deep valleys of the Himalayas as well as the rich and vast plains below.
Q79. Fill in the blank with appropriate preposition in the following sentence :
I must congratulate you .............. your exam results.
(A) At
(B) To
(C) On
(D) Upon
Correct Answer: (C) On
Q80. Fill in the blank with suitable article in the following sentence :
Yesterday ............ European called at my office.
(A) A
(B) An
(C) The
(D) None of the above
Correct Answer: (A) A
Q81. Fill in the blanks with suitable articles in the following sentence :
............ Ganga is ............. sacred river.
(A) A, the
(B) The, the
(C) The, a
(D) A, an
Correct Answer: (C) The, a
Q82. Fill in the blank with correct conjunction.
Walk quickly ................. you will not over-take him.
(A) Lest
(B) Nor
(C) And
(D) Else
Correct Answer: (D) Else
Q83. Fill in the blanks with the correct article :
................ Rajdhani express is considered as one of ................... fastest train in India.
(A) The, a
(B) The, the
(C) A, the
(D) An, the
Correct Answer: (B) The, the
Q84. Which prefix can be used before all the following words-
proper, polite, mortar, movable
(A) Un-
(B) Il-
(C) Ir-
(D) Im-
Correct Answer: (D) Im-
Q85. Which of the following words is an Abstract Noun?
(A) Gold
(B) Crowd
(C) Humanity
(D) Tea
Correct Answer: (C) Humanity
Q86. Plural of maximum is ...............
(A) Maxima
(B) Maximum
(C) Maximus
(D) Maxis
Correct Answer: (A) Maxima
Q87. Add the right suffix to pluralize the word 'Memento'
(A) __ies
(B) __ys
(C) __es
(D) __en
Correct Answer: (C) __es
Q88. Identify the gender of the word 'czarina'
(A) Feminine Gender
(B) Masculine Gender
(C) Neuter Gender
(D) Common Gender
Correct Answer: (A) Feminine Gender
Q89. Fill in the blank with the appropriate preposition :
The coolie carried a suitcase .............. his head.
(A) on
(B) by
(C) in
(D) at
Correct Answer: (A) on
Q90. Which of the following word is plural?
(A) Oasis
(B) Radius
(C) Stadium
(D) Alumni
Correct Answer: (D) Alumni

Language-II : संस्कृत

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 61. व्याकरण शिक्षण की मुख्य विधि है-
(A) निगमन
(B) आगमन
(C) आगमन निगमन विधि
(D) इनमें कोई नहीं
सही उत्तर: (C) आगमन निगमन विधि
प्रश्न 62. कक्षा के बच्चों को उनकी आवश्यकताओं को बदलने में आप किस प्रकार सहायता करेंगे-
(A) यदि बच्चों की अवधारणाएं गलत हो तो दण्ड देकर
(B) सूचना देकर याद करने हेतु कहकर
(C) तथ्यात्मक जानकारी देकर
(D) अवधारणाओं के बारे में बच्चों को अपनी समझ को व्यक्त करने का अवसर देकर
सही उत्तर: (D) अवधारणाओं के बारे में बच्चों को अपनी समझ को व्यक्त करने का अवसर देकर
प्रश्न 63. मातृभाषा सीखने का स्वाभाविक क्रम है-
(A) बोलना, सुनना, पढ़ना और लिखना।
(B) बोलना, सुनना, लिखना और पढ़ना।
(C) सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना।
(D) सुनना, पढ़ना, बोलना, लिखना।
सही उत्तर: (C) सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना।
प्रश्न 64. देवता शब्द है-
(A) पुल्लिंग
(B) स्त्रीलिंग
(C) नपुंसकलिंग
(D) अव्यय
सही उत्तर: (B) स्त्रीलिंग
प्रश्न 65. 53 को संस्कृत में कहते हैं-
(A) त्रयः पञ्चाशत्
(B) त्रपञ्चाशत्
(C) त्रिणञ्चाशत्
(D) त्रिपञ्चाशत्
सही उत्तर: (A) & (D)
प्रश्न 66. "पाठ्य पुस्तक प्रायः अप्रौढ़ छात्र के लिये लिखी जाती है।" यह कथन किसका है-
(A) बेकन
(B) एल. के. लिविस
(C) क्रोनबैक
(D) हॉल कोस्ट
सही उत्तर: (C) क्रोनबैक
प्रश्न 67. दण्डान्वय प्रणाली किस शिक्षण के लिए उपयुक्त है-
(A) व्याकरण शिक्षण
(B) काव्य शिक्षण
(C) गद्य शिक्षण
(D) लेखन शिक्षण
सही उत्तर: (B) काव्य शिक्षण
प्रश्न 68. मौखिक भाषा - शिक्षण की प्रत्यक्ष विधि है-
(A) भाषण
(B) अनुलिपि
(C) प्रतिलिपि
(D) श्रुत लेख
सही उत्तर: (A) भाषण
प्रश्न 69. 'कुट्टिम' शब्द का अर्थ है-
(A) कूटना
(B) कठिन
(C) कष्ट
(D) भवन की भूमि
सही उत्तर: (D) भवन की भूमि
प्रश्न 70. पचपन (55) को संस्कृत में क्या कहेंगे?
(A) पञ्चाशत्
(B) पञ्चपञ्चाशत्
(C) पञ्चनवति
(D) पञ्चशत
सही उत्तर: (B) पञ्चपञ्चाशत्
प्रश्न 71. निम्नलिखित में से कौन सी कृति महाकवि कालिदास विरचित नहीं है?
(A) अभिज्ञानशाकुन्तलम्
(B) विक्रमोर्वशीयम्
(C) उरुभङ्गम्
(D) मालविकाग्निमित्रम्
सही उत्तर: (C) उरुभङ्गम्
प्रश्न 72. 'श्री' शब्द प्रथमा विभक्ति एक-वचन का रूप है-
(A) श्रीः
(B) श्रियः
(C) श्रियम्
(D) श्रियाम्
सही उत्तर: (A) श्रीः
प्रश्न 73. 'अहं शिशुं पश्यामि' को कर्म वाच्य में परिवर्तित करने पर रूप प्राप्त होगा-
(A) मया शिशुः दृश्यते
(B) मया शिशुं दृश्यते
(C) अहं शिशुः दृश्यते
(D) अहं शिशु दृश्यते
सही उत्तर: (A) मया शिशुः दृश्यते
प्रश्न 74. 'पाणिना मुखं प्रक्षालयति' में पाणिना कारक है-
(A) अपादानकारक
(B) अधिकरण
(C) कर्ता कारक
(D) करण कारक
सही उत्तर: (D) करण कारक
प्रश्न 75. अनुस्वार का उच्चारण स्थान है-
(A) ओष्ठ
(B) तालु
(C) कण्ठ
(D) नासिका
सही उत्तर: (D) नासिका
प्रश्न 76. शार्ङ्गिन्+जयः का संधिकृत रूप होगा-
(A) शार्ङ्गिञ्जयः
(B) शार्ङ्गिन्जयः
(C) शार्ङ्गिञ्जयः
(D) शार्ङ्गिजयः
सही उत्तर: (A) शार्ङ्गिञ्जयः
प्रश्न 77. उपकृष्णम् में समास होगा-
(A) कर्मधारय
(B) केवल समास
(C) द्वन्द्व
(D) अव्ययीभाव
सही उत्तर: (D) अव्ययीभाव
प्रश्न 78. निम्न में कौन उपसर्ग है-
(A) दुस
(B) दुर्
(C) दूर
(D) दुरा
सही उत्तर: (B) दुर्
प्रश्न 79. अव्यय शब्द नहीं है-
(A) कदा
(B) पुरा
(C) सायं
(D) नृपः
सही उत्तर: (D) नृपः
प्रश्न 80. 'शतकत्रय' के रचनाकार हैं-
(A) पं. राज जगन्नाथ
(B) जयदेव
(C) भर्तृहरि
(D) अमरूक
सही उत्तर: (C) भर्तृहरि
प्रश्न 81. 'तेरह' को संस्कृत में कहेंगे-
(A) त्रयदश
(B) त्रेदशः
(C) त्रयोदश
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (C) त्रयोदश
प्रश्न 82. निम्न गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए-

महाराजः दिलीपः गुरोः वसिष्ठस्य आज्ञया स्वधेनोः नन्दिन्याः सेवाम् अकरोत्। सः प्रतिदिनं गां प्रातःकाले वनम् अनयत् तत्र गौः दिनं यावत् तृणम् अचरत्। सायंकाले राज्ञी सुदक्षिणा तां अर्चयति स्म।

दिलीपः कस्याः सेवाम् अकरोत्?
(A) वसिष्ठस्य
(B) नन्दिन्याः
(C) सुदक्षिणायाः
(D) आश्रमस्य
सही उत्तर: (B) नन्दिन्याः
प्रश्न 83. निम्न गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए-

महाराजः दिलीपः गुरोः वसिष्ठस्य आज्ञया स्वधेनोः नन्दिन्याः सेवाम् अकरोत्। सः प्रतिदिनं गां प्रातःकाले वनम् अनयत् तत्र गौः दिनं यावत् तृणम् अचरत्। सायंकाले राज्ञी सुदक्षिणा तां अर्चयति स्म।

राजा गां प्रतिदिनम् कुत्र अनयत्?
(A) गृहम्
(B) वनम्
(C) आश्रमम्
(D) धेनुम्
सही उत्तर: (B) वनम्
प्रश्न 84. 'दिवस' शब्द के सप्तमी विभक्ति बहुवचन में रूप होता है-
(A) दिवसेसु
(B) दिवसैषु
(C) दिवससु
(D) दिवसेषु
सही उत्तर: (D) दिवसेषु
प्रश्न 85. 'नदी' शब्द के प्रथमा विभक्ति एकवचन का रूप निम्न में से कौन है?
(A) नदी
(B) नदी:
(C) नद्यौ
(D) नद्यः
सही उत्तर: (A) नदी
प्रश्न 86. 'पितृ' शब्द का पर्यायवाची निम्न में से कौन नहीं है?
(A) पितृव्यः
(B) जन्मदः
(C) जनकः
(D) तातः
सही उत्तर: (A) पितृव्यः
प्रश्न 87. कोयल को संस्कृत में कहते हैं-
(A) गरुणः
(B) वायसः
(C) चकोरः
(D) पिकः
सही उत्तर: (D) पिकः
प्रश्न 88. 'अङ्गुली' का वाचक संस्कृत शब्द है-
(A) करः
(B) करशाखा
(C) करतलम्
(D) स्कन्धः
सही उत्तर: (B) करशाखा
प्रश्न 89. 'व्याकरण पद्धति' को निम्न में से किस अन्य नाम से भी जाना जाता है-
(A) हरबार्टीय पद्धति
(B) पाठशाला पद्धति
(C) सामान्यीकरण
(D) विशेषीकरण
सही उत्तर: (B) पाठशाला पद्धति
प्रश्न 90. निम्न में से कौन सा वाणी का रूप नहीं है-
(A) परा
(B) पश्यन्ती
(C) वैखरी
(D) उत्तमा
सही उत्तर: (D) उत्तमा

गणित (Mathematics)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 91. यदि 15 मजदूर एक सड़क को 48 घंटे में बनाते हैं, तो उसी काम को 30 घंटे में करने के लिए आवश्यक मजदूरों की संख्या है?
(A) 18
(B) 24
(C) 20
(D) 22
सही उत्तर: (B) 24
प्रश्न 92. वह न्यूनतम अंक x है, जिसके लिए संख्या 324x342, 11 से विभाज्य हो, है-
(A) 6
(B) 5
(C) 3
(D) 8
सही उत्तर: (A) 6
प्रश्न 93. एक वृत्त और उसके अंदर बनने वाले अधिकतम बड़े वर्ग के क्षेत्रफल का अनुपात-
(A) वृत्त की त्रिज्या से समानुपाती होगा
(B) वृत्त पर निर्भर नहीं होगा
(C) वर्ग की भुजा के समानुपाती होगा
(D) वर्ग के विकर्ण के बराबर होगा
सही उत्तर: (B) वृत्त पर निर्भर नहीं होगा
प्रश्न 94. यदि 102.7 को p/q के न्यूनतम रूप में व्यक्त किया जाये तो q है-
(A) 9
(B) 10
(C) 3
(D) 99
सही उत्तर: (B) 10
प्रश्न 95. ₹ 600 साधारण ब्याज की दर से 4 वर्ष में ₹ 720 हो जाता है। यदि ब्याज की दर 2% बढ़ा दिया जाये, तो यह धन कितना होगा-
(A) ₹ 792
(B) ₹ 768
(C) ₹ 724
(D) ₹ 748
सही उत्तर: (B) ₹ 768
प्रश्न 96. निम्नलिखित में कौन सही नहीं है-
(A) दो पूर्णांक का योग एक पूर्णांक होता है
(B) दो परिमेय संख्याओं का योग एक परिमेय संख्या होती है
(C) दो अपरिमेय संख्याओं का योग एक अपरिमेय संख्या होती है
(D) दो प्राकृतिक संख्याओं का योग एक प्राकृतिक संख्या होती है
सही उत्तर: (C) दो अपरिमेय संख्याओं का योग एक अपरिमेय संख्या होती है
प्रश्न 97. कोई संख्या अपने 20% से 60 अधिक है, वह संख्या है-
(A) 55
(B) 45
(C) 65
(D) 75
सही उत्तर: (D) 75
प्रश्न 98. संख्या 3070 के सर्वाधिक निकट 17 से पूरी तरह विभाजित होने वाली प्राकृतिक संख्या है-
(A) 3060
(B) 3070
(C) 3077
(D) 3068
सही उत्तर: (C) 3077
प्रश्न 99. क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 5:4 है, तो हानि प्रतिशत हैं-
(A) 20%
(B) 25%
(C) 40%
(D) 50%
सही उत्तर: (A) 20%
प्रश्न 100. यदि किसी घन का विकर्ण 8√3 सेमी. है, तो उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल है-
(A) 192 cm²
(B) 512 cm²
(C) 768 cm²
(D) 384 cm²
सही उत्तर: (D) 384 cm²
प्रश्न 101. एक वृत्त में 120° के खण्ड का क्षेत्रफल 66/7 सेमी² है, तो वृत्त का व्यास होगा (π = 22/7) :
(A) 3 cm
(B) 3.6 cm
(C) 2.5 cm
(D) 6 cm
सही उत्तर: (D) 6 cm
प्रश्न 102. यदि किसी वर्ग के विकर्ण को दोगुना कर दिया जाये, तो क्षेत्रफल होगा-
(A) तीन गुणा
(B) चार गुणा
(C) उतना ही
(D) आठ गुणा
सही उत्तर: (B) चार गुणा
प्रश्न 103. विनय एक घड़ी ₹ 75 में बेचता है, जिससे उसे घड़ी की लागत कीमत के बराबर प्रतिशत लाभ होता है, तो घड़ी की लागत मूल्य क्या है?
(A) ₹ 150
(B) ₹ 175
(C) ₹ 60
(D) ₹ 50
सही उत्तर: (D) ₹ 50
प्रश्न 104. यदि दो वृत्तों के केन्द्रों के बीच की दूरी उनकी त्रिज्याओं के योग से कम हो, तो वे दोनों वृत्त-
(A) अन्तः स्पर्शी होंगे
(B) बाह्य स्पर्शी होंगे
(C) प्रतिच्छेदित करेंगे
(D) अनावृत करेंगे
सही उत्तर: (C) प्रतिच्छेदित करेंगे
प्रश्न 105. अंक विन्यास 1, 5, 2, 10, ........, 15, 4, 20 में विलुप्त संख्या है-
(A) 0 (शून्य)
(B) 1 (एक)
(C) 2 (दो)
(D) 3 (तीन)
सही उत्तर: (D) 3 (तीन)
प्रश्न 106. यदि a और b धन पूर्णांक संख्याओं को 6 से विभाजित करने पर शेषफल क्रमशः 4 और 5 प्राप्त होते हैं, तब a² + b² को 6 से विभाजित करने पर शेषफल है-
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 1
सही उत्तर: (B) 5
प्रश्न 107. यदि किसी वर्ग की भुजा 10% की वृद्धि कर दी जाये, तो उसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
(A) 10%
(B) 21%
(C) 44%
(D) 100%
सही उत्तर: (B) 21%
प्रश्न 108. मोहन की 5 वर्ष पूर्व उम्र तथा 9 वर्ष बाद उम्र का गुणनफल 15 है। तब मोहन की वर्तमान आयु है?
(A) 4
(B) 5
(C) 7
(D) 6
सही उत्तर: (D) 6
प्रश्न 109. (0.00032)0.6 का मान है-
(A) 0.080
(B) 0.008
(C) 0.800
(D) 0.832
सही उत्तर: (B) 0.008
प्रश्न 110. यदि संख्याओं 5x9, 327 और 2y8 का योग 1114 हो, तब x का महत्तम संभव मान है-
(A) 9
(B) 8
(C) 7
(D) 6
सही उत्तर: (C) 7
प्रश्न 111. परिमेय 0/-5 संख्या से बड़ी परिमेय संख्या है-
(A) -1/4
(B) -3/-8
(C) -2/7
(D) -1/3
सही उत्तर: (B) -3/-8
प्रश्न 112. दो संख्याओं का ल.स. और म.स. का गुणनफल 336 है और उनके बीच का अन्तर 10 है, तो वह संख्याएँ कौन-सी होंगी।
(A) 10, 20
(B) 14, 24
(C) 24, 34
(D) 34, 44
सही उत्तर: (B) 14, 24
प्रश्न 113. 461 + 462 + 463 + 464 + 465 किस संख्या से भाज्य होगा-
(A) 3
(B) 11
(C) 17
(D) 19
सही उत्तर: (B) 11
प्रश्न 114. 3 : 57 PM से 5 घंटे 58 मिनट पहले क्या समय था-
(A) 7 : 58 AM
(B) 9 : 59 AM
(C) 9 : 59 PM
(D) 6 : 59 AM
सही उत्तर: (B) 9 : 59 AM
प्रश्न 115. नीचे दिये गये पाई चित्र में एक परिवार द्वारा विभिन्न मदों में एक महीने के खर्च का विवरण है। यदि परिवार की कुल आय ₹ 35000 है, तो ईंधन तथा भोजन पर कुल कितना खर्च हुआ है?
Pie Chart
(A) ₹ 10700
(B) ₹ 20300
(C) ₹ 30000
(D) ₹ 34000
सही उत्तर: (B) ₹ 20300
प्रश्न 116. यदि आज 1 अप्रैल है। दिन बुधवार है। यह अधिवर्ष है। आज से 3 वर्ष पश्चात् सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
(A) सोमवार
(B) बुधवार
(C) शनिवार
(D) रविवार
सही उत्तर: (C) शनिवार
प्रश्न 117. दिये गये न्यूनकोण के पूरक व सम्पूरक कोणों का अंतर है-
(A) 60°
(B) 90°
(C) 180°
(D) 135°
सही उत्तर: (B) 90°
प्रश्न 118. कितने समय में 16 (2/3)% वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज, मूलधन 5/6 होगा?
(A) 6 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 4 वर्ष
(D) 7 वर्ष
सही उत्तर: (B) 5 वर्ष
प्रश्न 119. ₹ 10 दर्जन की दर से केले खरीदकर ₹ 10 में 10 केले की दर से बेचने पर लाभ प्रतिशत होगा?
(A) 36%
(B) 44%
(C) 42%
(D) 48%
सही उत्तर: (B) 44%
प्रश्न 120. यदि किसी संख्या का 30% उस संख्या के तीन-चौथाई से 63 कम है, तो वह संख्या है-
(A) 140
(B) 126
(C) 82
(D) 93
सही उत्तर: (A) 140

पर्यावरण अध्ययन (EVS)

UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 121. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज निम्न में कहाँ स्थित है?
(A) अंटार्कटिका
(B) एशिया
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) उत्तरी अमेरिका
सही उत्तर: (C) ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न 122. दक्षिण पूर्वी यूरोप के शीतोष्ण कटिबंध घास के मैदान को कहा जाता है-
(A) टैगा
(B) टुंड्रा
(C) मीडोज
(D) स्टेपीज
सही उत्तर: (D) स्टेपीज
प्रश्न 123. दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी निम्न में से कौन है-
(A) माउन्ट कोटोपैक्सी
(B) माउन्ट ऐटना
(C) माउन्ट एकांकगुआ
(D) माउन्ट किलिमंजारो
सही उत्तर: (C) माउन्ट एकांकगुआ
प्रश्न 124. निम्नलिखित में से किसमें क्लोरोफिल पाया जाता है?
(A) यूग्लीना में
(B) हाइड्रा में
(C) जेलिफ़िश में
(D) साईकान में
सही उत्तर: (A) यूग्लीना में
प्रश्न 125. उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी है?
(A) मोर
(B) गौरेया
(C) सारस क्रेन
(D) तोता
सही उत्तर: (C) सारस क्रेन
प्रश्न 126. निम्नलिखित में से कौन-सा हार्मोन रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करता है-
(A) पैराथार्मोन
(B) थाइरॉक्सिन
(C) प्रोलैक्टिन
(D) सोमैटोट्रोपीन
सही उत्तर: (A) पैराथार्मोन
प्रश्न 127. ओजोन परत की मोटाई मापी जाती है-
(A) किलोमीटर में
(B) डॉन्सन इकाई में
(C) फैदम में
(D) प्रकाश वर्ष में
सही उत्तर: (B) डॉन्सन इकाई में
प्रश्न 128. नाइट्रोजन स्थिरता करने वाले जीवाणु जड़ों में उपस्थित होते हैं-
(A) गेहूं की
(B) धान की
(C) दलहन की
(D) उपरोक्त सभी की
सही उत्तर: (C) दलहन की
प्रश्न 129. निम्नलिखित में से कौन-सा खाने योग्य कवक है?
(A) एगेरिकस
(B) पाक्सिनिआ
(C) म्युकर
(D) राइजोपस
सही उत्तर: (A) एगेरिकस
प्रश्न 130. मैंग्रोव पौधे पाये जाते हैं-
(A) हिमालय
(B) सुंदरवन
(C) रेगिस्तान
(D) वर्षावन
सही उत्तर: (B) सुंदरवन
प्रश्न 131. आवृतबीजी पौधों में निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना त्रिगुणित है?
(A) मूलांकुर
(B) बीजपत्र
(C) प्रांकुर
(D) भ्रूणपोष
सही उत्तर: (D) भ्रूणपोष
प्रश्न 132. निम्नलिखित में से किस कुल में भित्तिलग्न बीजाण्डन्यास पाया जाता है?
(A) ब्रेस्सिकेसी
(B) मालवेसी
(C) एस्टेरिसी
(D) सोलेनेसी
सही उत्तर: (A) ब्रेस्सिकेसी
प्रश्न 133. अनॉक्सी-श्वसन का अंतिम उत्पाद होता है?
(A) ग्लूकोज
(B) एथिल ऐल्कोहल
(C) मैलिक एसिड
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: (B) एथिल ऐल्कोहल
प्रश्न 134. 1916 ई. में मुम्बई में भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने किया था?
(A) आत्मा राम पांडुरंग
(B) डी. के. कर्वे
(C) महादेव गोविंद रानाडे
(D) केशव चंद्र सेन
सही उत्तर: (B) डी. के. कर्वे
प्रश्न 135. पुरी की प्रसिद्ध रथ यात्रा सम्बन्धित है-
(A) भगवान राम से
(B) भगवान विष्णु से
(C) भगवान शिव से
(D) भगवान जगन्नाथ से
सही उत्तर: (D) भगवान जगन्नाथ से
प्रश्न 136. नासिक में कुम्भ मेला किस नदी के तट पर लगता है?
(A) शिप्रा
(B) नर्मदा
(C) गोदावरी
(D) ताप्ती
सही उत्तर: (C) गोदावरी
प्रश्न 137. 'संध्या' क्या था?
(A) भजन
(B) अखबार
(C) राजनीतिक दल
(D) धार्मिक संस्था
सही उत्तर: (B) अखबार
प्रश्न 138. उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद् में कुल सदस्य संख्या कितनी है?
(A) 100 सदस्य
(B) 110 सदस्य
(C) 80 सदस्य
(D) 104 सदस्य
सही उत्तर: (A) 100 सदस्य
प्रश्न 139. भारतीय ध्वज संहिता कब से प्रभावी हुई?
(A) 26 जनवरी, 2001 से
(B) 26 जनवरी, 2002 से
(C) 15 अगस्त, 2001 से
(D) 15 अगस्त, 2002 से
सही उत्तर: (B) 26 जनवरी, 2002 से
प्रश्न 140. "जन-गण-मन" की हिन्दी संस्करण को संविधान सभा ने भारतीय के राष्ट्रीयगान के रूप में कब अपनाया?
(A) 24 जनवरी, 1950
(B) 26 जनवरी, 1950
(C) 15 अगस्त, 1947
(D) 26 नवम्बर, 1949
सही उत्तर: (A) 24 जनवरी, 1950
प्रश्न 141. सत्रहवीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष का नाम है?
(A) सुमित्रा महाजन
(B) ओम बिड़ला
(C) राजनाथ सिंह
(D) अमित शाह
सही उत्तर: (B) ओम बिड़ला
प्रश्न 142. भारत में अंतरराज्यीय परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है?
(A) राष्ट्रपति
(B) उप राष्ट्रपति
(C) प्रधानमंत्री
(D) केन्द्रीय गृहमंत्री
सही उत्तर: (C) प्रधानमंत्री
प्रश्न 143. निम्नलिखित में से किसे अपने कर्तव्यों के पालन के लिए भारत के राज्यक्षेत्र के सभी न्यायालयों में सुनवाई का अधिकार होगा?
(A) भारत का नियंत्रक महालेखा परीक्षक
(B) लोक सभा का अध्यक्ष
(C) भारत का महान्यायवादी
(D) भारत का प्रधानमंत्री
सही उत्तर: (C) भारत का महान्यायवादी
प्रश्न 144. वह जिला जहाँ गंगा उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है-
(A) मेरठ
(B) बुलन्दशहर
(C) मथुरा
(D) बिजनौर
सही उत्तर: (D) बिजनौर
प्रश्न 145. निम्नलिखित नदियों में से कौन यमुना नदी की सहायक नहीं है?
(A) गंडक
(B) चम्बल
(C) बेतवा
(D) केन
सही उत्तर: (A) गंडक
प्रश्न 146. भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है-
(A) नंदा देवी
(B) के-2
(C) एटलस
(D) कॉमेत
सही उत्तर: (B) के-2
प्रश्न 147. वह पठार जो ऑस्ट्रेलिया में स्थित है-
(A) कोलोरैडो
(B) किम्बर्ले
(C) कटंगा
(D) पेटागोनिया
सही उत्तर: (B) किम्बर्ले
प्रश्न 148. उत्तर प्रदेश का वह जिला जो बुन्देलखंड पठार का भाग नहीं है-
(A) हमीरपुर
(B) ललितपुर
(C) मिर्जापुर
(D) झाँसी
सही उत्तर: (C) मिर्जापुर
प्रश्न 149. निम्नलिखित राज्य में से किसमें दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
(A) ओडिशा
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) उत्तराखंड
सही उत्तर: (C) उत्तर प्रदेश
प्रश्न 150. मैटूर बाँध का निर्माण किस नदी पर हुआ है-
(A) गंगा
(B) कावेरी
(C) महानदी
(D) सतलज
सही उत्तर: (B) कावेरी

Follow Us for More Study Material 👇

📱 WhatsApp : 9451038593

🔴 YouTube : https://www.youtube.com/@btcwalebhaiyaa

📢 Telegram : https://t.me/btcwalebhaiya

📸 Instagram : https://www.instagram.com/btcwalebhaiyaa

🌐 Website : BTCWALEBHAIYA.COM

Scroll to Top