वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2015-2015

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2015-2025

DElEd 2nd Semester : वर्तमान भारतीय समाज (2015–2025) बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) | पूरी तैयारी एक ही प्लेटफॉर्म

यदि आप DElEd 2nd Semester की तैयारी कर रहे हैं, तो “वर्तमान भारतीय समाज” विषय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस टॉपिक से हर साल परीक्षा में कई प्रश्न पूछे जाते हैं। खासकर 2015 से 2025 तक के Previous Year Questions (PYQ) को समझना आपकी तैयारी को मजबूत बनाता है।

इस पोस्ट में आपको इस अध्याय से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), उनके सही उत्तर और परीक्षा के अनुसार महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी मिलेगी

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2015

VARTMAN BHARTIY SAMAJ MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. बौद्धकालीन शिक्षा में उपसम्पदा संस्कार कितने वर्ष में होता था?
(A) 27
(B) 15
(C) 20
(D) 25
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 2. शिक्षा वह है जो जीवन की सम्पूर्ण सत्ता के साथ स्थापित करने की शक्ति होती है, यह विचार किसका है?
(A) एडीसन
(B) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) महात्मा गाँधी
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा दूरस्थ शिक्षा के अन्तर्गत नहीं आता है?
(A) इसमें व्यक्ति अपने ही स्थान पर सीखता है
(B) इसमें संचार माध्यमों का प्रयोग होता है
(C) इसमें शिक्षा कक्षा के वातावरण से बाहर दी जाती है
(D) इसमें समय व स्थान का बड़ा महत्व है
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 4. गाँधीजी ने बालकों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कितनी शिक्षण पद्धतियों पर बल दिया?
(A) 3
(B) 5
(C) 4
(D) 2
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 5. 'प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा' नामक पुस्तक किसने लिखी है?
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) गिजुभाई बधेका
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) महात्मा गाँधी
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 6. शिक्षण में आत्म-उदाहरण, अनुसरण, निर्देशन, अभ्यास व चिन्तन का समावेश कर भिन्न-भिन्न पद्धतियों को अपनाने पर किस शिक्षाविद् ने बल दिया?
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) फ्रॉबेल
(C) डॉ. राधाकृष्णन्
(D) गिजुभाई बधेका
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 7. पाठशाला को एक बाग, शिशु को पौधा व शिक्षक को माली किसने कहा?
(A) रूसो
(B) जॉन डीवी
(C) मेरिया माण्टेसरी
(D) फ्रॉबेल
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 8. माण्टेसरी शिक्षण प्रणाली में पाठ्यक्रम को कितने भागों में विभक्त किया गया है?
(A) 3
(B) 2
(C) 6
(D) 5
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 9. भारत में जनसंख्या शिक्षा का प्रारम्भ किस प्रदेश में हुआ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) गुजरात
(C) महाराष्ट्र
(D) केरल
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 10. 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था का वर्णन संविधान के किस धारा के अन्तर्गत किया गया है?
(A) 49
(B) 45
(C) 26
(D) 50
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 11. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 17 फरवरी
(B) 11 सितम्बर
(C) 22 मार्च
(D) 8 जून
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 12. जनसंख्या शिक्षा पर प्रथम राष्ट्रीय सेमीनार कहाँ आयोजित किया गया था?
(A) चेन्नई
(B) सूरत
(C) जयपुर
(D) मुम्बई
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 13. मनुष्य में मूल्यों के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है-
(A) परिवार
(B) आर्थिक पक्ष
(C) भौतिक सुविधाएँ
(D) विदेशी मित्र
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 14. अध्यापक द्वारा राष्ट्रीय सद्भावना का विकास छात्रों में किसके द्वारा किया जा सकता है?
(A) किताबों को पढ़ाकर
(B) समझाकर
(C) स्वयं बड़े लोगों द्वारा इस पर अमल करने से
(D) दण्ड देकर
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 15. अध्यापक द्वारा छात्रों में लैंगिक असमानता को दूर किया जा सकता है-
(A) असमानता रखने वालों को दण्ड देकर
(B) किताबों को पढ़ाकर
(C) समानता रखने का उदाहरण स्वयं प्रस्तुत करके
(D) भाषण सुनाकर
✅ सही उत्तर: (C)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2016

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. "मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है" यह कथन है-
(A) टैगोर का
(B) अरस्तू का
(C) विवेकानन्द का
(D) महात्मा गाँधी का
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 2. 'दूरस्थ शिक्षा' का नाम नहीं है-
(A) मुक्त अधिगम
(B) सह शिक्षा
(C) बाहरी अध्ययन
(D) पत्राचार शिक्षा
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 3. बौद्धकालीन शिक्षा में 'प्रव्रज्या संस्कार' कितने वर्ष के बालक को दिया जाता है-
(A) आठ वर्ष के
(B) बारह वर्ष के
(C) दस वर्ष के
(D) ग्यारह वर्ष के
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 4. वर्धा में 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन' आयोजित हुआ-
(A) सन् 1940 में
(B) सन् 1937 में
(C) सन् 1950 में
(D) सन् 1948 में
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5. 'प्रकृतिवाद' की प्रमुख शिक्षण विधि है-
(A) करके सीखना
(B) खेल द्वारा सीखना
(C) स्वानुभव द्वारा सीखना
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 6. गाँधी जी के दर्शन के अनुसार छात्रों की क्रियाशीलता के लिए पाठ्यक्रम में आवश्यक है-
(A) इतिहास
(B) भूगोल
(C) हस्तकला
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 7. 'डेमोक्रेसी एण्ड एजूकेशन' पुस्तक के लेखक हैं-
(A) फ्रॉबेल
(B) रूसो
(C) जॉन डीवी
(D) डॉ. मारिया मॉण्टेसरी
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 8. "समान गुणवत्ता वाले स्कूलों की समान रूप से सभी को उपलब्धि 'समान अवसर' का एक महत्वपूर्ण घटक है" यह कथन है-
(A) एनिस का
(B) प्लेटो का
(C) लुइस क्रिसवर्ग का
(D) रायबर्न का
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा प्रावधान किया गया-
(A) अनुच्छेद-48
(B) अनुच्छेद-44
(C) अनुच्छेद-45
(D) अनुच्छेद-41
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 10. 'जनसंख्या शिक्षा' आवश्यक है-
(A) जीवन-स्तर एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए
(B) सबको रोजगार देने के लिए
(C) पाठ्यक्रम के विषय बढ़ाने के लिए
(D) बालश्रम को बढ़ावा देने के लिए
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 11. 'राष्ट्रीय जनसंख्या नीति' की घोषणा की गयी-
(A) 16 अप्रैल, 1976 को
(B) 10 मार्च, 1975 को
(C) 20 जनवरी, 1980 को
(D) 9 सितम्बर, 1985 को
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 12. 'पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है-
(A) 10 जून
(B) 04 जून
(C) 05 जून
(D) 08 जून
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 13. बच्चों में मूल्यों के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है-
(A) पास-पड़ोस की
(B) परिवार की
(C) मित्रों की
(D) समाज की
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 14. 'राष्ट्रीय स‌द्भावना' को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक है-
(A) जातिवाद
(B) प्रान्तीयता
(C) साम्प्रदायिकता
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 15. बालश्रमिक बनने का मुख्य कारण नहीं है-
(A) अत्यधिक गरीबी
(B) जनसंख्या वृद्धि
(C) अशिक्षा
(D) प्रतिस्पर्धा
✅ सही उत्तर: (D)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2016 (ii)

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. दिवास्वप्न पुस्तक के लेखक है-
(A) गिजूभाई
(B) महात्मा गाँधी
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) सर्वपल्ली राधाकृष्णन
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सी अनौपचारिक शिक्षा की विशेषता है-
(A) स्थान निश्चित नहीं होता
(B) स्वतन्त्र होती है
(C) समय निश्चित नहीं होता
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 3. संविधान में किस भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला है-
(A) हिन्दी
(B) अंग्रेजी
(C) उर्दू
(D) फारसी
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 4. ‘शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।’ यह कथन है-
(A) जॉन लॉक का
(B) जॉन डीवी का
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर का
(D) महात्मा गाँधी का
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5. 'शिक्षा' शब्द का शाब्दिक अर्थ है-
(A) अन्तर्निहित शक्तियों का विकास करना
(B) बहिर्मुखी शक्तियों का विकास
(C) शारीरिक विकास करना
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 6. ‘दूरवर्ती शिक्षा’ को कहते हैं-
(A) पत्राचार-शिक्षा
(B) स्वतन्त्र अध्ययन
(C) दूरस्थ शिक्षा
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 7. शिक्षण के तीन केन्द्र बिन्दु है-
(A) अध्यापक, बालक और पाठ्यक्रम
(B) विषय, अध्यापक, श्यामपट्ट
(C) पुस्तकें, बालक और अध्यापक
(D) बालक, बालिकाएँ और अध्यापक
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 8. शिक्षण को रोचक और प्रभावशाली बना देती हैं-
(A) चित्रकला
(B) विज्ञान
(C) शिक्षण में प्रयुक्त युक्तियाँ
(D) लेखन की कला
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. “शिक्षा एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा बालक अपनी जन्मजात शक्तियों को अभिव्यक्त करता है।” यह कथन है-
(A) जॉन डीवी का
(B) फ्रॉबेल का
(C) रूसो का
(D) मॉण्टेसरी का
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 10. मारिया मॉन्टेसरी भारत आई-
(A) 1909 में
(B) 1919 में
(C) 1929 में
(D) 1939 में
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 11. जनसंख्या शिक्षा में सबसे अधिक उत्तरदायित्व है-
(A) अभिभावकों का
(B) समाज का
(C) शिक्षकों का
(D) राष्ट्र का
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 12. शिक्षा के अधिकार के क्रियान्वयन की प्रमुख चुनौती है-
(A) प्रशिक्षित शिक्षकों का अभाव
(B) दोषपूर्ण पाठ्यक्रम
(C) शासकीय उदासीनता
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 13. पाठयोजना का निर्माण आवश्यक है-
(A) छात्रों को पढ़ने की प्रेरणा हेतु
(B) छात्र को भटकने से बचाने हेतु
(C) शिक्षक को छात्र के विषय में सूचित करने हेतु
(D) शिक्षण को योजनाबद्ध करने हेतु
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 14. परिवार के द्वारा बालकों को प्राप्त होती है-
(A) जीवन व्यवहार की शिक्षा
(B) जीविकोपार्जन की शिक्षा
(C) पारस्परिक सहयोग की शिक्षा
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 15. वैदिक कालीन (गुरुकुल) शिक्षा किस जीवन दर्शन पर आधारित थी-
(A) प्रकृतिवाद
(B) समाजवाद
(C) आदर्शवाद
(D) व्यवहारवाद
✅ सही उत्तर: (C)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2017

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. आदर्शवाद का श्रेष्ठ योगदान किस क्षेत्र में है-
(A) शिक्षण विधि में
(B) उद्देश्य में
(C) पाठ्यक्रम में
(D) बालक में
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 2. राममूर्ति समिति (1990) क्यों गठित हुई-
(A) विश्वविद्यालय की शिक्षा में सुधार के लिए
(B) बालकों के पाठ्यक्रम का बोझ कम करने के लिए
(C) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) की समीक्षा हेतु
(D) माध्यमिक शिक्षा का व्यावसायीकरण हेतु
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 3. राधाकृष्णन आयोग की संस्तुतियाँ सम्बन्धित थीं-
(A) उच्च शिक्षा से
(B) माध्यमिक शिक्षा से
(C) प्राथमिक शिक्षा से
(D) तकनीकी शिक्षा से
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 4. वुड का आज्ञा-पत्र प्रकाशित हुआ-
(A) 19 जुलाई, 1854 को
(B) 2 फरवरी, 1835 को
(C) 24 नवम्बर, 1839 में
(D) 7 मार्च, 1835 को
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 5. निस्यंदन सिद्धान्त किसने दिया था-
(A) हण्टर ने
(B) वुड ने
(C) मैकाले ने
(D) फ्रांसिस ने
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 6. मैकाले ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था-
(A) सन् 1835 में
(B) सन् 1833 में
(C) सन् 1831 में
(D) सन् 1854 में
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 7. वैदिक शिक्षा का प्रमुख संस्कार था-
(A) उपनयन संस्कार
(B) उपसम्पदा संस्कार
(C) प्रवज्जा संस्कार
(D) विस्मिल्लाह संस्कार
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 8. प्रारम्भिक शिक्षा प्रारम्भ होती है-
(A) शैशवावस्था से
(B) बाल्यावस्था से
(C) किशोरावस्था से
(D) युवावस्था से
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 9. "शिक्षा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करती है" ये कथन है-
(A) स्वामी विवेकानन्द का
(B) स्वामी दयानन्द का
(C) अरस्तू का
(D) राजाराम मोहन राय का
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 10. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) शारीरिक विकास
(B) मानसिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) सांवेगिक विकास
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 11. “बालक का मस्तिष्क कोरी स्लेट की तरह है।” यह कथन है-
(A) रूसो का
(B) एडम्स का
(C) नन का
(D) अरस्तू का
✅ सही उत्तर: (*)
प्रश्न 12. मदरसों में शिक्षा का माध्यम था-
(A) अरबी
(B) उर्दू
(C) फारसी
(D) संस्कृत
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 13. वैदिक कालीन शिक्षा सम्बन्धित है-
(A) रामायण से
(B) वेदों से
(C) कुरान से
(D) बाइबिल से
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 14. किण्डरगार्टन प्रणाली के जन्मदाता कहे जाते हैं-
(A) फ्रॉबेल
(B) माण्टेसरी
(C) रूसो
(D) हरबर्ट
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 15. पाण्डिचेरी में किस महान शिक्षाशास्त्री ने आश्रम की स्थापना की-
(A) महात्मा गाँधी ने
(B) स्वामी विवेकानन्द ने
(C) आचार्य विनोबा भावे ने
(D) श्री अरविन्द घोष ने
✅ सही उत्तर: (D)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2018

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. "शिक्षा एक त्रिध्रुवीय प्रक्रिया है", यह कथन है-
(A) एडम्स
(B) कमेनियस
(C) जॉन ड्यूवी
(D) रॉस
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 2. फ्रॉबेल द्वारा प्रतिपादित शिक्षण पद्धति है-
(A) किण्डर गार्टन
(B) बाल उद्यान
(C) हस्त कला
(D) फिल्म प्रॉजेक्ट
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 3. जनसंचार का यान्त्रिक साधन है-
(A) टेलीविजन
(B) टेपरिकॉर्डर
(C) कम्प्यूटर
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 4. रूढ़ीवादिता तथा निरक्षरता गम्भीर समस्या है-
(A) प्रौढ़ों की
(B) बालिकाओं की
(C) बालकों की
(D) दिव्यांगों की
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5. परोपकार, सत्यनिष्ठा, क्षमाशीलता उदाहरण हैं-
(A) सामाजिक मूल्य
(B) वैयक्तिक मूल्य
(C) मानव मूल्य
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 6. वैदिक साहित्य में प्रयुक्त 'शिक्षा' शब्द का आशय है-
(A) विद्या
(B) ज्ञान
(C) बोध तथा विनय
(D) उपरोक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 7. बौद्धकालीन शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य था-
(A) ज्ञान-अर्जित करना
(B) मूल्य विकसित करना
(C) निर्वाण की प्राप्ति
(D) बालिकाओं का शैक्षिक विकास करना
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 8. शिक्षा में 'प्रयोजनवाद' के जन्मदाता हैं-
(A) विलियम जेम्स
(B) रूसो
(C) महात्मा गाँधी
(D) रवीन्द्रनाथ टैगोर
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 9. "सर्वोत्तम शिक्षा वही है, जो सम्पूर्ण दृष्टि से हमारे जीवन का सामंजस्य स्थापित करती है।" यह कथन है-
(A) महात्मा गाँधी का
(B) रवीन्द्रनाथ टैगोर का
(C) गिजूभाई बधेका का
(D) जवाहर लाल नेहरू का
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 10. गिजुभाई बधेका ने बालकों को संज्ञा दी थी-
(A) 'बाल देवो भव:'
(B) 'बालक ही भावी नागरिक'
(C) 'बालकों की शिक्षा उत्कृष्ट हो'
(D) 'बालक, बालिकाओं से श्रेष्ठ हैं'
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 11. कर्मेन्द्रियों, ज्ञानेन्द्रियों व पढ़ने-लिखने की शिक्षा-इन तीन भागों में शिक्षण पद्धति को विभाजित किया है-
(A) माण्टेसरी ने
(B) फ्रॉबेल ने
(C) डाल्टन ने
(D) रूसो ने
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 12. 'निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम' पारित हुआ-
(A) 2007 में
(B) 2008 में
(C) 2009 में
(D) 2010 में
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 13. 'राष्ट्रीय जनसंख्या नीति' का मुख्य उद्देश्य था-
(A) पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से संतान वृद्धि के रोकने के उपाय बताना
(B) प्रौढ़ों को जनाधिक्य के बारे में जागृत करना
(C) AIDS नियन्त्रण करना
(D) जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोकना
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 14. वुड का घोषणा-पत्र प्रकाशित हुआ-
(A) 1854 में
(B) 1856 में
(C) 1855 में
(D) 1864 में
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 15. 'पर्यावरण संरक्षण अधिनियम' लागू हुआ-
(A) सन् 1980 में
(B) सन् 1982 में
(C) सन् 1986 में
(D) सन् 1988 में
✅ सही उत्तर: (C)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2019

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. "शिक्षा वह है जो जीवन को सम्पूर्ण सत्ता के साथ स्थापित करने की शक्ति होती है।" यह विचार किसका है?
(A) महात्मा गांधी
(B) ऐरिस
(C) रबीन्द्र नाथ टैगोर
(D) स्वामी विवेकानन्द
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 2. गिजुभाई बधेका द्वारा लिखित पुस्तक है-
(A) दास कैपिटल
(B) डिस्कवरी ऑफ इण्डिया
(C) माई एक्सपेरिन्ट्स विद टूथ
(D) प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 3. पाठशाला को 'बाग', शिशु को 'पौधा' व शिक्षक को 'माली' किसने कहा हैं?
(A) फ्रॉबेल
(B) रूसो
(C) मॉण्टेसरी
(D) जॉन ड्यूवी
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 4. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) मानसिक विकास
(B) शारीरिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) सामाजिक विकास
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 5. शिक्षक द्वारा छात्रों में राष्ट्रीय सद्भावना का विकास किया जा सकता है-
(A) दण्ड देकर
(B) पुस्तकों को पढ़ाकर
(C) शिक्षकों द्वारा स्वयं इसका अमल करके
(D) समझा करके
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 6. "मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना ही शिक्षा है।" यह विचार किसका है?
(A) रबीन्द्र नाथ टैगोर
(B) अरस्तू
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) महात्मा गाँधी
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 7. अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?
(A) 41
(B) 45
(C) 43
(D) 49
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 8. महात्मा गाँधी के दर्शन के अनुसार छात्रों की क्रियाशीलता के लिए पाठ्यक्रम में आवश्यक है-
(A) भूगोल विषय
(B) इतिहास विषय
(C) हस्तकला विषय
(D) विज्ञान विषय
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. शिक्षा में प्रयोजनवादी शिक्षा होती है-
(A) अध्यापक केन्द्रित
(B) विषय केन्द्रित
(C) पाठ्यक्रम केन्द्रित
(D) अनुभव केन्द्रित
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 10. शिक्षा में निस्यन्दन सिद्धान्त किसने दिया था?
(A) हण्टर
(B) मैकाले
(C) वुड
(D) फ्रांसिस
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 11. ऐसी शिक्षा जिसमें किसी निश्चित समय, पाठ्यक्रम, विद्यालय की आवश्यकता नहीं होती है-
(A) औपचारिक शिक्षा
(B) वैकल्पिक शिक्षा
(C) अनौपचारिक शिक्षा
(D) सतत शिक्षा
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 12. "सीखने के लिए स्वतन्त्रता एवं निरन्तरता आवश्यक है।" यह विचार किसका है?
(A) फ्रॉबेल
(B) हल
(C) डाल्टन
(D) सिम्पसन
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 13. बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था-
(A) हस्तिनापुर
(B) नालन्दा
(C) कोलकाता
(D) अहमदाबाद
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 14. सभी धर्मों के प्रति सहनशील अध्ययन को प्रोत्साहित करने का सुझाव किसने दिया?
(A) वर्धा योजना
(B) कामत योजना
(C) कोठारी योजना
(D) राधाकृष्णन् योजना
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 15. जॉन ड्यूवी द्वारा लिखित पुस्तक है-
(A) द रिपब्लिक
(B) दास कैपिटल
(C) सीमार्क
(D) डेमोक्रेसी एण्ड ऐजुकेशन
✅ सही उत्तर: (D)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2020

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. "हमें उस शिक्षा की आवश्यकता है जिसके द्वारा चरित्र का निर्माण होता है, मस्तिष्क की शक्ति बढ़ती है, बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।" शिक्षा सम्बन्धी उक्त विचार किसके हैं?
(A) अरस्तू के
(B) रबीन्द्र नाथ टैगोर के
(C) स्वामी विवेकानन्द के
(D) महात्मा गाँधी के
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 2. जनसंख्या शिक्षा का मूल सहयोगी संगठन है-
(A) UNESCO
(B) WHO
(C) UNIDO
(D) UNICEF
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 3. 'दिवास्वप्न' के लेखक हैं-
(A) महात्मा गाँधी
(B) गिजूभाई
(C) डॉ. राधाकृष्णन्
(D) रबीन्द्र नाथ टैगोर
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 4. 'पाली भाषा' शिक्षा का माध्यम थी-
(A) वैदिककालीन शिक्षा का
(B) बौद्धकालीन शिक्षा का
(C) मुस्लिमकालीन शिक्षा का
(D) मध्यकालीन शिक्षा का
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5. मुदालियर आयोग सम्बन्धित है-
(A) प्राथमिक शिक्षा से
(B) माध्यमिक शिक्षा से
(C) विश्वविद्यालयी शिक्षा से
(D) उपर्युक्त सभी से
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 6. "सच्ची शिक्षा वह है जो व्यक्ति के अन्दर से प्रस्फुटित होती है। यह अन्तःनिहित शक्तियों की अभिव्यक्ति है।" यह कथन है-
(A) फ्राबेल
(B) रूसो
(C) माण्टेसरी
(D) प्लेटो
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 7. आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता माना जाता है-
(A) मैकाले को
(B) विलियम हण्टर को
(C) चार्ल्स ग्राण्ट को
(D) चार्ल्स वुड को
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 8. किण्डरगार्टन से अभिप्राय है-
(A) बच्चों का घर
(B) बच्चों का खेल मैदान
(C) बाल उद्यान
(D) बच्चों का कमरा
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. गिजूभाई शिक्षा को मानते थे-
(A) पाठ्यचर्या केन्द्रित
(B) शिक्षक केन्द्रित
(C) बालकेन्द्रित
(D) समाज केन्द्रित
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 10. महिला समाख्या योजना कब से लागू हुई?
(A) 1992
(B) 1995
(C) 1988
(D) 1989
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 11. "मूल्य वह है जो मानव इच्छाओं की तुष्टि कर सके।" यह कथन है-
(A) पारसन्स
(B) काने
(C) महात्मा गँधी
(D) अर्बन
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 12. स्वच्छ ऊर्जा संसाधन है-
(A) सौर ऊर्जा
(B) पेट्रोलियम
(C) कोयला
(D) प्राकृतिक गैस
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 13. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत 6-14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त है?
(A) अनुच्छेद 21 (क)
(B) अनुच्छेद 22
(C) अनुच्छेद 7
(D) अनुच्छेद 23
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 14. आदर्शवाद के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य है-
(A) आत्मानुभूति
(B) आत्माभिव्यक्ति
(C) बालक का सामाजिक विकास
(D) बालक का प्राकृतिक विकास
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 15. प्रकृतिवाद किस प्रकार के अनुशासन की बात करता है?
(A) प्रभावात्मक
(B) मुक्त्यात्मक
(C) दमनात्मक
(D) सामाजिक
✅ सही उत्तर: (B)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2022

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. "शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।" यह कथन किसका है?
(A) जॉन डीवी
(B) अरस्तू
(C) एडम्स
(D) सुकरात
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 2. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) शारीरिक विकास
(B) मानसिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) सांवेगिक विकास
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 3. प्रश्नोत्तर विधि के जनक हैं-
(A) सुकरात
(B) प्लेटो
(C) अरस्तू
(D) फ्राबेल
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 4. शिक्षण को रोचक एवं प्रभावशाली बना देती है-
(A) चित्रकला
(B) विज्ञान
(C) शिक्षण में प्रयुक्त युक्तियाँ
(D) लेखन कला
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 5. बुनियादी शिक्षा किस दार्शनिक से सम्बन्धित है?
(A) प्लेटो
(B) महात्मा बुद्ध
(C) रबीन्द्र नाथ टैगोर
(D) महात्मा गाँधी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 6. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 17 फरवरी
(B) 11 फरवरी
(C) 22 मार्च
(D) 8 जून
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 7. पाठशाला को एक बाग, शिशु को पौधा व शिक्षक को माली किसने कहा है?
(A) रूसो
(B) जॉन ड्यूवी
(C) मारिया माण्टेसरी
(D) फ्राबेल
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 8. 'दिवा स्वप्न' नामक पुस्तक के रचनाकार हैं-
(A) स्वामी विवेकानन्द
(B) राधाकृष्णन
(C) गिजुभाई बधेका
(D) रूसो
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. घर पर दी जाने वाली शिक्षा कहलाती है-
(A) अनौपचारिक शिक्षा
(B) दूरस्थ शिक्षा
(C) गैर औपचारिक शिक्षा
(D) औपचारिक शिक्षा
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 10. "प्रत्येक वस्तु जो प्राकृतिक है, अच्छी है, परन्तु मनुष्य के हाथों में खराब हो जाती है"-
(A) प्लेटो
(B) अरस्तू
(C) रूसो
(D) फ्राबेल
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 11. 'प्रोजेक्ट पद्धति' किस दर्शन की प्रमुख विधि मानी जाती है?
(A) यथार्थवाद
(B) प्रकृतिवाद
(C) आदर्शवाद
(D) प्रयोजनवाद
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 12. मूल प्रवृत्ति सिद्धान्त किस दर्शन पर आधारित है?
(A) प्रकृतिवाद
(B) आदर्शवाद
(C) यथार्थवाद
(D) सांख्य दर्शन
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 13. मूल्य हमारे व्यवहार को क्या करते हैं?
(A) दर्शित
(B) प्रेरित
(C) नियन्त्रित
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 14. 'मकतब' शब्द किस स्तर की शिक्षा से सम्बन्धित है?
(A) प्राथमिक स्तर
(B) माध्यमिक स्तर
(C) उच्च स्तर
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 15. आदर्शवाद का श्रेष्ठ योगदान किस क्षेत्र में है?
(A) शिक्षण विधि में
(B) उद्देश्य में
(C) पाठ्यक्रम में
(D) बालक में
✅ सही उत्तर: (B)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2023

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. 'एमील' पुस्तक के लेखक हैं-
(A) काण्ट
(B) रूसो
(C) प्लेटो
(D) अरस्तू
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 2. आदर्शवादी शिक्षा शास्त्री नहीं है-
(A) प्लेटो
(B) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(C) महात्मा गांधी
(D) मारिया मॉण्टेसरी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 3. "शिक्षा विकास है एवं विकास करना तथा अभिवृद्धि करना ही जीवन है।" यह कथन है-
(A) जॉन डी.वी. का
(B) प्लेटो का
(C) काण्ट का
(D) अरस्तू का
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 4. शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रव्रज्या संस्कार होता था-
(A) गुरुकुल शिक्षा पद्धति में
(B) बौद्ध कालीन शिक्षा पद्धति में
(C) मुगल कालीन शिक्षा पद्धति में
(D) वैदिक कालीन शिक्षा पद्धति में
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5. वैदिक कालीन शिक्षा के पाठ्यक्रम में 'अपरा विद्या' के अन्तर्गत नहीं पढ़ाया जाता था-
(A) इतिहास
(B) भूगर्भशास्त्र
(C) नीतिशास्त्र
(D) अर्थशास्त्र
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 6. वर्धा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन आयोजित हुआ था-
(A) 1937 में
(B) 1986 में
(C) 1938 में
(D) 1940 में
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 7. मुग़लकाल में उच्च शिक्षा के केन्द्र थे-
(A) मकतब
(B) मदरसे
(C) दरगाहें
(D) खानकाहे
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 8. 'बाल देवो भव:' यह शैक्षिक विचारधारा किसकी थी?
(A) फ्रोबेल की
(B) रूसो की
(C) गिजुभाई बधेका की
(D) जॉन डी.वी. की
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 22 अप्रैल
(B) 17 फरवरी
(C) 8 जून
(D) 11 फरवरी
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 10. 'युगधर्म' कहा जाता है-
(A) परिवर्तनमान मूल्यों को
(B) शाश्वत मूल्यों को
(C) 1 एवं 2 दोनों को
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 11. दिवास्वप्न पुस्तक के लेखक हैं-
(A) गिजुभाई बधेका
(B) महात्मा गाँधी
(C) स्वामी विवेकानंद
(D) सर्वपल्ली राधाकृष्णन
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 12. संविधान में किस भाषा को 'राजभाषा' का दर्जा मिला है-
(A) हिन्दी
(B) उर्दू
(C) अंग्रेजी
(D) फारसी
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 13. 'दूरवर्ती शिक्षा' को कहते हैं-
(A) पत्राचार-शिक्षा
(B) दूरस्थ शिक्षा
(C) स्वतन्त्र अध्ययन
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 14. शिक्षा एक द्विमुखी प्रक्रिया है-
(A) जॉन डी.वी.
(B) एडम्स
(C) फ्रोबेल
(D) सुकरात
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 15. "लोकतंत्र जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता की शासन व्यवस्था है, कहा-
(A) अब्राहम लिंकन ने
(B) सीले ने
(C) बायडबोड ने
(D) महात्मा गाँधी ने
✅ सही उत्तर: (A)

वर्तमान भारतीय समाज MCQ 2025

Social Science MCQ 2015 Quiz – BTC Wale Bhaiya
प्रश्न 1. राधाकृष्णन आयोग की संस्तुतियां सम्बन्धित थी-
(A) उच्च शिक्षा से
(B) माध्यमिक शिक्षा से
(C) प्राथमिक शिक्षा से
(D) तकनीकी शिक्षा से
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 2. वैदिक कालीन शिक्षा किस दर्शन पर आधारित थी-
(A) प्रकृतिवाद
(B) आदर्शवाद
(C) समाजवाद
(D) व्यवहारवाद
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 3. दर्शनशास्त्र अत्यन्त ही________ है।
(A) नवीन
(B) प्राचीन
(C) आधुनिक
(D) उपरोक्त सभी
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 4. "प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षा" नामक पुस्तक के लेखक है-
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(B) गिजू भाई बधेका
(C) स्वामी विवेकानन्द
(D) महात्मा गाँधी
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 5. 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था का वर्णन संविधान के किस धारा के अन्तर्गत किया गया है-
(A) 45
(B) 49
(C) 26
(D) 50
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 6. मूल्यों के विकास का सम्बन्ध किस पक्ष में होता है-
(A) ज्ञानात्मक
(B) कौशलात्मक
(C) भावात्मक
(D) मनोगत्यात्मक
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 7. मनुष्यों में मूल्य के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है-
(A) आर्थिक पक्ष
(B) परिवार
(C) भौतिक सुविधाएं
(D) विदेशी मित्र
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 8. शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है-
(A) शारीरिक विकास
(B) मानसिक विकास
(C) सर्वांगीण विकास
(D) नैतिक विकास
✅ सही उत्तर: (C)
प्रश्न 9. मदरसों में शिक्षा का माध्यम था-
(A) फारसी
(B) अरबी
(C) उर्दू
(D) उपरोक्त सभी
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 10. निस्यंदन सिद्धांत किसने दिया था-
(A) हण्टर
(B) मैकाले
(C) वुड
(D) फ्रांसिस
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 11. प्रकृतिवाद का श्रेष्ठ योगदान शिक्षा के किस क्षेत्र में है-
(A) उद्देश्य
(B) शिक्षण विधि
(C) पाठ्यक्रम
(D) अनुशासन
✅ सही उत्तर: (B)
प्रश्न 12. शिक्षा में प्रयोजनवादी शिक्षा है-
(A) अनुभव केन्द्रित
(B) विषय केन्द्रित
(C) पाठ्यक्रम केन्द्रित
(D) बाल केन्द्रित
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 13. शिक्षा से मेरा अभिप्राय है- "बालक और मनुष्य मस्तिष्क और आत्मा में पाये जाने वाले सर्वोत्तम गुणों का चतुर्मुखी विकास"। यह कथन किसका है-
(A) महात्मा गाँधी
(B) विवेकानंद
(C) शकराचार्य
(D) टैगोर
✅ सही उत्तर: (A)
प्रश्न 14. जनसंख्या शिक्षा पर प्रथम राष्ट्रीय सेमिनार कहाँ आयोजित किया गया था?
(A) कलकत्ता
(B) सूरत
(C) दिल्ली
(D) मुम्बई
✅ सही उत्तर: (D)
प्रश्न 15. "डेमोक्रेसी एण्ड एजूकेशन" पुस्तक के लेखक है-
(A) माण्टेसरी
(B) प्लेटो
(C) जॉन डी.वी
(D) रूसो
✅ सही उत्तर: (C)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top