Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015

UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 : यदि आप UP DElEd (Diploma In Elementary Education) के प्रशिक्षु हैं और द्वितीय सेमेस्टर (2nd Semester) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको UP DElEd Second Semester वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा का Previous Year Question Paper उपलब्ध कराया गया है, जिसे आप यहाँ सीधे पढ़ भी सकते हैं और साथ ही PDF Format में Download भी कर सकते हैं।

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए Previous Year Question Papers (PYQ) का अभ्यास करना बेहद जरूरी होता है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको न केवल परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) समझ में आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक बार पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

UP DElEd की परीक्षाओं के विश्लेषण से यह भी देखा गया है कि हर वर्ष लगभग 60–70% प्रश्न किसी न किसी रूप में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से ही पूछे जाते हैं। इसलिए यदि आप इन प्रश्न पत्रों का सही तरीके से अभ्यास करते हैं, तो आपकी परीक्षा की तैयारी काफी मजबूत हो सकती है।

प्रश्न पत्र की संरचना

प्रश्न का प्रकार

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

वस्तुनिष्ठ

15

15

अति लघु उत्तरीय

15

15

लघु उत्तरीय

10

20

योग

40

50

UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015

Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. बौद्धकालीन शिक्षा में उपसम्पदा संस्कार कितने वर्ष में होता था?

(A) 27      

(B) 15

(C) 20     

(D) 25

2. शिक्षा वह है जो जीवन की सम्पूर्ण सत्ता के साथ स्थापित करने की शक्ति होती है, यह विचार किसका है?

(A) एडीसन                                       

(B) रवीन्द्रनाथ टैगोर

(C) स्वामी विवेकानन्द         

(D) महात्मा गाँधी।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा दूरस्थ शिक्षा के अन्तर्गत नहीं आता है?

(A) इसमें व्यक्ति अपने ही स्थान पर सीखता है

(B) इसमें संचार माध्यमों का प्रयोग होता है

(C) इसमें शिक्षा कक्षा के वातावरण से बाहर दी जाती है

(D) इसमें समय व स्थान का बड़ा महत्व है।

4. गाँधीजी ने बालकों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कितनी शिक्षण पद्धतियों पर बल दिया?

(A) 3

(B) 5

(C) 4

(D) 2

5.प्राथमिक शाला में भाषा शिक्षानामक पुस्तक किसने लिखी है?

(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर

(B) गिजुभाई बधेका

(C) स्वामी विवेकानन्द                   

(D) महात्मा गाँधी।

6. शिक्षण में आत्म-उदाहरण, अनुसरण, निर्देशन, अभ्यास व चिन्तन का समावेश कर भिन्न-भिन्न पद्धतियों को अपनाने पर किस शिक्षाविद् ने बल दिया?

(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर                      

(B) फ्रॉबेल

(C) डॉ. राधाकृष्णन्                          

(D) गिजुभाई बधेका।

7. पाठशाला को एक बाग, शिशु को पौधा व शिक्षक को माली किसने कहा?

(A) रूसो                                           

(B) जॉन डीवी

(C) मेरिया माण्टेसरी                      

(D) फ्रॉबेल।

8. माण्टेसरी शिक्षण प्रणाली में पाठ्यक्रम को कितने भागों में विभक्त किया गया है?

(A) 3                                             

(B) 2

(C) 6                                                

(D) 5

9. भारत में जनसंख्या शिक्षा का प्रारम्भ किस प्रदेश में हुआ?

(A) मध्य प्रदेश                                

(B) गुजरात

(C) महाराष्ट्र                                  

(D) केरल

10. 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था का वर्णन संविधान के किस धारा के अन्तर्गत किया गया है?

(A) 49                                              

(B) 45

(C) 26                                             

(D) 50

11. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 17 फरवरी                                 

(B) 11 सितम्बर

(C) 22 मार्च                                   

(D) 8 जून।

12. जनसंख्या शिक्षा पर प्रथम राष्ट्रीय सेमीनार कहाँ आयोजित किया गया था?

(A) चेन्नई                                      

(B) सूरत

(C) जयपुर                                       

(D) मुम्बई

13. मनुष्य में मूल्यों के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है

(A) परिवार                                     

(B) आर्थिक पक्ष

(C) भौतिक सुविधाएँ                   

(D) विदेशी मित्र

14. अध्यापक द्वारा राष्ट्रीय सद्भावना का विकास छात्रों में किसके द्वारा किया जा सकता है?

(A) किताबों को पढ़ाकर    

(B) समझाकर

(C) स्वयं बड़े लोगों द्वारा इस पर अमल करने से

(D) दण्ड देकर

15. अध्यापक द्वारा छात्रों में लैंगिक असमानता को दूर किया जा सकता है-

(A) असमानता रखने वालों को दण्ड देकर

(B) किताबों को पढ़ाकर

(C) समानता रखने का उदाहरण स्वयं प्रस्तुत करके

(D) भाषण सुनाकर।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. बौद्धकालीन शिक्षा के अन्तर्गत मठ में प्रवेश के पूर्व कौन-सा संस्कार होता था?

17. शिक्षा के किस उद्देश्य के अन्तर्गत व्यक्ति के उच्चतम विकास अथवा आत्मज्ञान पर बल दिया जाता है?

18. वह शिक्षा जिसमें किसी निश्चित पाठ्यक्रम, विद्यालय तथा वातावरण की आवश्यकता नहीं होती है?

19. विद्यालय प्रकृति की गोद में स्वतन्त्र एवं खुले वातावरण में हो, यह विचार किसने दिया?

20. छात्रों को गतिविधि या उदाहरण के माध्यम से पाठ पढ़ाते समय ही व्याकरण शिक्षण सहजता से पढ़ाने की वकालत किसने की?

21. सच्ची शिक्षा वही है, जो छात्रों में व्यक्तित्व का विकास कर उनमें आत्मज्ञान, नागरिक दायित्व, जनतन्त्र में आस्था-अहिंसा, एकता व भाईचारा जैसी भावनाओं को उत्पन्न करती है, यह सोच/विचार किसका है?

22.मानव की शिक्षानामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?

23. किस शिक्षाशास्त्री ने अपने शिक्षण प्रणाली में विद्यालय को बाल भवन कहा है?

24. जनसंख्या शिक्षा को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में किस वर्ष लागू किया गया?

25. शिक्षा का निश्चित स्तर तक सभी लोगों के लिए अनिवार्य एवं निःशुल्क उपलब्ध कराना किस योजना/कार्यक्रम का तात्पर्य है?

26. दौड़ते हुए वर्षा जल को चलता हुआ, चलते हुए को रेंगता हुआ तथा रेंगते हुए को रोकना किसका मूल सिद्धान्त है?

27. एक निश्चित आयु स्तर से कम आयु स्तर के बालकों से घरेलू कार्य कराना कहलाता है?

28. परिवार, समाज, राज्य एवं जनसंचार माध्यम किसके प्रभावी कारक हैं?

29. विद्यालयों में सभी को एक साथ रखना, सबके साथ समान व्यवहार करना व सभी के बीच एकता बनाये रखना क्या कहलाता है?

30. विद्यालय/समाज में सभी के बीच बिना लिंग भेदभाव के कार्य/व्यवहार करना कहलाता है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से आप क्या समझते हैं?

32. शिक्षा के सामाजिक उद्देश्य से आप क्या समझते हैं?

33. औपचारिक शिक्षा से आप क्या समझते हैं?

34. शिक्षा से सम्बन्धित महात्मा गाँधी के तात्कालिक एवं सर्वोच्च उद्देश्य बताइए।

35. फ्रॉबेल के शिक्षण पद्धति से आप क्या समझते हैं?

36. जनसंख्या शिक्षा से आप क्या समझते हैं?

37. शिक्षा के व्यवसायीकरण से आप क्या समझते हैं?

38. जलवायु परिवर्तन से आपका क्या आशय है?

39. मानवीय मूल्यों की शिक्षा से आपका क्या तात्पर्य है?

40. राष्ट्रीय सद्भावना से आप क्या समझते हैं?

परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव

यदि आप UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले सभी वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत लाभदायक होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 

यह भी देखा गया है कि हर सेमेस्टर में हजारों प्रशिक्षु किसी न किसी विषय में बैक (Back Paper) का सामना करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वे परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण प्रश्नों की सही जानकारी नहीं जुटा पाते। यदि आप नियमित रूप से Previous Year Papers का अभ्यास करते हैं, तो न केवल आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों का अंदाजा लग जाता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना भी काफी अधिक हो जाती है।

इसी उद्देश्य से BTC Wale Bhaiya की इस वेबसाइट पर आपको UP DElEd के सभी सेमेस्टर के Previous Year Question Papers, Notes और Study Material उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस प्रश्न पत्र को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे खुद हल करने की भी कोशिश करें। जब आप प्रश्नों को स्वयं हल करते हैं, तब आपको अपनी तैयारी का सही स्तर पता चलता है और जिन टॉपिक्स में कमी होती है, उन्हें समय रहते सुधार भी सकते हैं।

अतः यदि आप UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 का अभ्यास अवश्य करें और इसे PDF के रूप में Download करके बार-बार पढ़ें।

UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 PDF Download

यहाँ पर UP DElEd 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 pdf दिया गया है, जिसे नीचे दिए गए Download Now बटन पर क्लिक कर के आप इसका pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

❓ FAQs – UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015

Q1. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 PDF कैसे डाउनलोड करें?
इस पोस्ट में दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप आसानी से UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 किस परीक्षा से संबंधित है?
यह प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा विषय की परीक्षा से संबंधित है।

Q3. UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Evam Prarambhik Shiksha Paper 2015 का समय और पूर्णांक कितने होते हैं?
इस पेपर का समय सामान्यतः 2 घंटे होता है और कुल अंक 50 होते हैं।

Q4. क्या पुराने प्रश्न पत्र से परीक्षा की तैयारी करना फायदेमंद होता है?
हाँ, पुराने प्रश्न पत्र हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रश्नों के प्रकार की जानकारी मिलती है।

Q5. UP DELED 2nd Semester के अन्य प्रश्न पत्र कहाँ मिल सकते हैं?
UP DELED के अन्य सेमेस्टर और विषयों के प्रश्न पत्र आप हमारी वेबसाइट BTC Wale Bhaiya पर देख सकते हैं।

Scroll to Top