UPSSSC PET 07 September 2025 Shift 2 Paper

Right Answers: 0
1. नौवीं पंचवर्षीय योजना _________ पर केंद्रित थी ।
(A) आर्थिक न्याय के साथ विकास
(B) शिक्षा और रोजगार के साथ विकास
(C) रोजगार के साथ विकास
(D) सामाजिक न्याय और समानता के साथ विकास
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. विनय हंसिका से लंबा है, हंसिका अभय से लंबी है, आलोक अशोक से लंबा है और अशोक विनय से लंबा है । समूह में सबसे छोटा कौन है?
(A) अशोक
(B) हंसिका
(C) आलोक
(D) अभय
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
3. 20 दिसंबर, 2024 को भारत सरकार ने हरित और टिकाऊ बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के समर्थन हेतु किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ 500 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(A) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
(B) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB)
(C) विश्व बैंक
(D) एशियाई विकास बैंक (ADB)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
4. 437 और 487 के बीच पूर्ण संख्याओं की संख्या क्या है?
(A) 50
(B) 51
(C) 49
(D) 48
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
5. GATT का तात्पर्य _________ से है ।
(A) जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एण्ड ट्रेड
(B) जनरल एग्रीमेंट ऑन टैक्स एण्ड ट्रेड
(C) जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एण्ड टर्म्स
(D) जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एण्ड टैक्स
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 6 से प्र. सं. 10):
नीचे दी गई तालिका एक घंटे में 6 इकाइयों P, Q, R, S, T और U द्वारा शर्ट कंपनी के उत्पादन को दर्शाती है। तालिका देखें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
तालिका
नोट : ये इकाइयाँ केवल दो रंगों अर्थात् काले और सफेद में शर्ट बनाती हैं।
6. इकाई U में उत्पादित सफेद शर्टों की संख्या इकाई P में उत्पादित काले शर्टों की संख्या से कितने प्रतिशत कम है?
(A) 40%
(B) 50%
(C) 30%
(D) 65%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
7. किस इकाई के लिए काले शर्ट और सफेद शर्ट की संख्या के बीच का अंतर अधिकतम है?
(A) S
(B) Q
(C) P
(D) R
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
8. इकाइयों Q और U द्वारा उत्पादित काले शर्टों की संख्या का इकाइयों P और Q द्वारा उत्पादित सफेद शर्टों की संख्या से अनुपात क्या है?
(A) 101 : 72
(B) 111 : 72
(C) 101 : 73
(D) 72 : 111
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
9. इकाई Q, R और S में उत्पादित काले शर्टों की औसत संख्या क्या है?
(A) 1700
(B) 1850
(C) 1500
(D) 1650
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
10. इकाई S और T द्वारा उत्पादित काले शर्टों की संख्या इकाई S और T द्वारा उत्पादित शर्टों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
(A) 600/11%
(B) 700/19%
(C) 800/11%
(D) 800/29%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. मंत्री द्वारा प्रस्तावित विधेयक को क्या कहा जाता है?
(A) मंत्री का विधेयक
(B) सरकारी विधेयक
(C) निजी सदस्य का विधेयक
(D) गैर-धन विधेयक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
12. जैन धार्मिक परंपरा में कितने तीर्थंकर हैं?
(A) 14
(B) 24
(C) 12
(D) 22
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
13. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को हॉकी के लिए नियमित श्रेणी में 2024 का द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला?
(A) बलजीत सिंह
(B) संदीप सांगवान
(C) हरेंद्र सिंह
(D) धनराज पिल्लै
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
14. सुंदरबन किस प्रकार के वनों के लिए प्रसिद्ध है?
(A) मैंग्रोव
(B) सदाबहार
(C) अल्पाइन
(D) शीतोष्ण
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. 2024 वैश्विक जल निगरानी रिपोर्ट तैयार करने का नेतृत्व किस विश्वविद्यालय ने किया?
(A) भारतीय विज्ञान संस्थान
(B) द ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
(C) हार्वर्ड विश्वविद्यालय
(D) ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
16. दशमलव 0.12 का प्रतिशत रूप क्या है?
(A) 1.2%
(B) 120%
(C) 12%
(D) 0.12%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से सर्वथा भिन्न ज्ञात कीजिए।
(A) लिली
(B) कमल
(C) गुलाब
(D) अंगूर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
18. नॉर्वे की राजधानी है-
(A) पॉडगोरिका
(B) ओस्लो
(C) विंडहोक
(D) मनीला
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
19. 'उपनिषद' शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(A) गुप्त अनुष्ठान
(B) किसी के पास बैठना
(C) पवित्र छंद
(D) ईश्वर की शिक्षाएँ
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. भारत का मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) कब प्रक्षेपित किया गया था?
(A) 2013
(B) 2015
(C) 2011
(D) 2017
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
21. पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) के समय भारत तीन समस्याओं का सामना कर रहा था। वे थीं-
(A) भोजन, आश्रय और वस्त्र
(B) मुद्रास्फीति, आश्रय और भोजन
(C) भोजन, बेरोजगारी और आश्रय
(D) शरणार्थियों की आमद, भोजन की गंभीर कमी और बढ़ती मुद्रास्फीति
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
22. मुक्केबाजी में खेल के मैदान को क्या कहते हैं?
(A) मैदान
(B) रिंग
(C) कोर्ट
(D) मैट
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. सिंधु घाटी सभ्यता की "नृत्य करने वाली लड़की" के रूप में प्रसिद्ध प्रतिमा किस स्थल पर खोजी गई थी?
(A) कोट-दीजी
(B) मोहनजोदड़ो
(C) रोपड़
(D) कालीबंगन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
24. मानव आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है-
(A) सिलिअरी मसल्स
(B) कॉर्निया
(C) प्यूपिल
(D) आइरिस
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
25. पृथ्वी पर सबसे शुष्क स्थान कौन-सा रेगिस्तान माना जाता है?
(A) अटाकामा
(B) सहारा
(C) गोबी
(D) कालाहारी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
26. राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(A) 24 जनवरी
(B) 8 मार्च
(C) 11 अक्टूबर
(D) 25 दिसंबर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
27. 2 संख्याओं का LCM और HCF क्रमशः 120 और 6 है। यदि उनमें से एक संख्या 30 है, तो अन्य संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 33
(B) 24
(C) 27
(D) 18
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. बौद्ध धर्म में 'तिपिटक' या 'त्रिपिटक' शब्द का अर्थ क्या है?
(A) बुद्ध के तीन पवित्र विहार
(B) तीन टोकरियाँ/संग्रह, जिनमें बौद्ध शिक्षाएँ हैं
(C) बुद्ध के तीन अवतार
(D) बुद्ध के तीन प्रथम अनुयायी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. 2025 विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब किसने जीता?
(A) अमांडा अनिसिमोवा
(B) एश्ले बार्टी
(C) इगा स्वियाटेक
(D) कैरोलिना प्लिस्कोवा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
30. जनसंख्या घनत्व क्या है?
(A) एक क्षेत्र में जनसंख्या की संख्या
(B) एक कार्य में लगे व्यक्तियों की संख्या
(C) प्रति वर्ग किमी भूमि क्षेत्र में व्यक्तियों की संख्या का अनुपात
(D) व्यक्ति सीमित भूमि क्षेत्र में रहते थे
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
31. भूजल पुनर्भरण का मुख्य स्रोत क्या है?
(A) स्नोमेल्ट
(B) समुद्री धाराएँ
(C) नदी का पानी
(D) वर्षा जल का अंत:स्यंदन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
32. निम्नलिखित में से कौन-से सामान्य खनिज अम्ल का उल्लेख किया गया है जो अपने सांद्रित रूप में बहुत संक्षारक होते हैं?
(A) एसिटिक एसिड, सिट्रिक एसिड, टार्टरिक एसिड
(B) कार्बोनिक एसिड, फॉस्फोरिक एसिड, बोरिक एसिड
(C) सल्फ्यूरिक एसिड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड
(D) फॉर्मिक एसिड, लैक्टिक एसिड, मैलिक एसिड
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 33 से प्र. सं. 37):
ग्राफ का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। बार ग्राफ 2011 से 2016 तक एक कंपनी की आय और व्यय को दर्शाता है (करोड़ रु. में)।
बार ग्राफ
33. 2011 से 2013 तक कुल आय 2013 से 2015 तक कुल व्यय से कितने प्रतिशत कम है?
(A) 15 4/9 %
(B) 25 5/9 %
(C) 15 5/9 %
(D) 25 4/9 %
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
34. यदि 2016 की तुलना में 2017 में कंपनी का लाभ 25% बढ़ा और आय 20% बढ़ी, तो 2017 में कंपनी का व्यय (करोड़ रु. में) क्या है?
(A) 475
(B) 550
(C) 425
(D) 450
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
35. कंपनी द्वारा 2013 से 2015 तक कुल कितना लाभ (करोड़ रुपये में) अर्जित की गई?
(A) 200
(B) 100
(C) 150
(D) 50
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
36. कंपनी द्वारा 2016 में अर्जित लाभ, कंपनी द्वारा 2015 में अर्जित लाभ से कितने प्रतिशत अधिक है?
(A) 50%
(B) 150%
(C) 200%
(D) 100%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
37. दिए गए वर्षों में विषम वर्षों में कंपनी द्वारा अर्जित लाभ (करोड़ रुपये में) क्या है?
(A) 150
(B) 116.66
(C) 126.66
(D) 100
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
38. बुझा हुआ चूना बनाने के लिए अनबुझे चूने और पानी के बीच की रासायनिक प्रतिक्रिया की विशेषता है-
(A) रंग में परिवर्तन
(B) अवक्षेप का निर्माण
(C) तापमान में कमी
(D) तापमान में वृद्धि
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
39. रुद्रदामन के गिरनार शिलालेख में वर्णित सुदर्शन झील के निर्माण का श्रेय किस मौर्य अधिकारी को दिया जाता है?
(A) पुष्यगुप्त
(B) भद्रबाहु
(C) तुषास्फा
(D) चाणक्य
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
40. एक आयत की परिधि 13 सेमी है और इसकी चौड़ाई 2 3/4 सेमी है, इसकी लंबाई कितनी है?
(A) 3 1/4 सेमी
(B) 1 3/4 सेमी
(C) 3 3/4 सेमी
(D) 5 1/2 सेमी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
41. भारत में मजदूरी रोजगार कार्यक्रम को और क्या कहा जाता है?
(A) स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
(B) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम
(C) सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना
(D) स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
42. 30 - 31 जनवरी, 2025 को "सुशासन" पर राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
(A) भोपाल, मध्यप्रदेश
(B) गांधीनगर, गुजरात
(C) जयपुर, राजस्थान
(D) लखनऊ, उत्तर प्रदेश
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
43. पहला दक्षिण एशियाई खेल किस देश में आयोजित किया गया था?
(A) लाओस
(B) श्रीलंका
(C) इंडोनेशिया
(D) नेपाल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
44. भारत में अंतिम ब्रिटिश वायसराय कौन था?
(A) राजगोपालाचारी
(B) रिपन
(C) लॉर्ड माउंटबेटन
(D) कैनिंग
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 45 से प्र. सं. 49):
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
हिंदी साहित्य में ग्रामांचलिकता की प्रवृत्ति स्वातंत्र्योत्तर काल में पनप उठी है। महात्मा गाँधीजी के 'देहात की ओर चलो' इस नारे के अनुकरण पर ग्रामांचलिक साहित्य का आंदोलन शुरू हुआ। ग्रामीण लोगों का प्रबोधन करके उनमें चेतना जगाने का काम ग्रामांचलिक लेखकों ने किया है। वहाँ के जन-जीवन की समस्याओं को लोगों के सामने रखने का उद्देश्य ग्रामांचलिक साहित्यकारों में रहा है।

ग्रामांचलिक साहित्य का प्रारंभ सन् 1950 के पश्चात् अधिक गति से शुरू हुआ। ग्रामीण जीवन को सही अर्थ में मुखरित करने का सफल प्रयास प्रेमचंद ने किया। अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से इन्होंने ग्रामीण जीवन का मर्मस्पर्शी चित्रण किया है। प्रेमचंद के पूर्व काल में सेठ बाँकेमल के 'घराऊ घटना'-1883, 'बसंत मालती'-1899, 'अधखिला फूल'-1907, 'भोजपुरी की ठगी'-1912, 'राधाकांत' और 'अरण्यक'-1915, मन्नन द्विवेदी द्वारा लिखित 'रामलाल'-1914, शिवपूजन सहाय द्वारा लिखित 'देहाती दुनिया'-1925 आदि उपन्यासों में प्रारंभिक स्तर पर ग्रामांचलिकता के दर्शन होते हैं। प्रेमचंद के 'रंगभूमि', 'गोदान', 'प्रेमाश्रम' आदि उपन्यासों में ग्रामीण जीवन, पीड़ित ग्रामीणों में उभरने वाली चेतना के दर्शन होते हैं। इनके उपन्यासों में नई सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था और परंपरागत ग्राम व्यवस्था के संक्रमण कालीन संदर्भ स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आए हैं। जयशंकर प्रसाद के 'तितली' में ग्राम जीवन की प्रवृत्तियों की ओर इशारा किया है। इसके बाद उदयशंकर भट्ट, अमृतलाल नागर, रांगेय राघव, देवेंद्र सत्यार्थी आदि इसी लीक पर चलते रहे, जिन्होंने ग्रामांचलिकता की मध्य स्थिति को अपनाया।

हिंदी साहित्य में आंचलिकता के उन्नायक उपन्यासकार फणीश्वरनाथ 'रेणु' रहे हैं। उनके द्वारा लिखा गया पहला आंचलिक उपन्यास 'मैला आँचल'-1954, हिंदी का शुद्ध आंचलिक उपन्यास माना जाता है। इसके बाद आंचलिकता अधिक मात्रा में पनपती गई। आंचलिक साहित्य विविध रूपों में समृद्ध होता गया। इसका श्रेय शैलेश मटियानी, रांगेय राघव, रामदरश मिश्र, राही मासूम रज़ा, हिमांशु जोशी, भैरवप्रसाद गुप्त, जगदंबाप्रसाद, जगदीश गुप्त, अमृतलाल नागर, श्याम परमार, शिव प्रसाद सिंह, विवेकी राय आदि को दिया जा सकता है। सन् 1960 के पश्चात् ग्रामांचलिक धारा अधिक बलवती बनी। इसमें कविता, कहानी, उपन्यास, निबंध, रिपोर्ताज, रेखाचित्र आदि को यथावत स्थान प्राप्त हुआ।
45. किस उपन्यासकार द्वारा लिखा गया पहला आंचलिक उपन्यास 'मैला आँचल' (1954), हिन्दी का शुद्ध आंचलिक उपन्यास माना जाता है?
(A) भैरवप्रसाद गुप्त
(B) जगदंबाप्रसाद
(C) फणीश्वरनाथ 'रेणु'
(D) रांगेय राघव
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
46. किस उपन्यासकार के प्रमुख उपन्यास 'रंगभूमि', 'गोदान', 'प्रेमाश्रम' आदि में ग्रामीण जीवन तथा पीड़ित ग्रामीणों में उभरने वाली चेतना के दर्शन होते हैं?
(A) कमलेश्वर
(B) प्रेमचंद
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) यशपाल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
47. किसने 'देहात की ओर चलो' इस नारे के अनुकरण पर ग्रामांचलिक साहित्य का आंदोलन शुरू किया?
(A) दयानंद सरस्वती
(B) महात्मा फुले
(C) महात्मा गाँधी
(D) जवाहरलाल नेहरू
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
48. शिवपूजन सहाय द्वारा लिखित ________ 1925 आदि उपन्यासों में प्रारंभिक स्तर पर ग्रामांचलिकता के दर्शन होते हैं।
(A) देहाती दुनिया
(B) अरण्यक
(C) घराऊ घटना
(D) रामलाल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
49. ग्रामांचलिक साहित्य का प्रारंभ सन् ________ के पश्चात् अधिक गति से शुरू हुआ।
(A) 1950
(B) 1952
(C) 1945
(D) 1954
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 50 से प्र. सं. 54):
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आज हिंदी भाषा जिस रूप में बोली और समझी जाती है, वह खड़ी बोली का ही साहित्यिक भाषा रूप है, जिसका विकास मुख्यत: उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ। खड़ी बोली का प्राचीन रूप दसवीं शताब्दी से मिलता है किन्तु चौदहवीं शताब्दी के प्रारंभ में अमीर खुसरो ने पहली बार खड़ी बोली में कविता की रचना की। मध्यकाल तक खड़ी बोली मुख्यत: बोलचाल की भाषा के रूप में ही प्रचलित थी। उस युग में ब्रजभाषा और अवधी काव्य की भाषा थी। ब्रजभाषा को सूरदास ने, अवधी को तुलसीदास ने और मैथिली को विद्यापति ने सिंचित और पल्लवित किया। उस समय फारसी राजदरबार में राजकाज की भाषा हुआ करती थी। अतः इन्हीं कारणों से खड़ी बोली उपेक्षित-सी रही, लेकिन समस्त उत्तर भारत में जनसंपर्क की यही एकमात्र सशक्त भाषा थी।

19वीं और 20वीं शताब्दी में जब ज्ञान-विज्ञान का प्रसार हुआ तो खड़ी बोली सहज रूप से सर्वग्राह्य भाषा के रूप में तथा जनसंपर्क की भाषा के रूप में उभरकर सामने आई क्योंकि यही सबसे अधिक व्यापक थी।

संसार में अंग्रेजी व चीनी भाषा के बाद हिंदी बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है। मुद्रण के आविष्कार, भारत में अंग्रेजी गद्य साहित्य के प्रसार, राजनीतिक जागरूकता के उद्भव, पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन, जनसाधारण तक पहुँचने की आवश्यकता आदि कारणों ने खड़ी बोली से विकसित हिंदी को सम्पूर्ण भारत की सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली जनसंपर्क की भाषा के रूप में स्थापित कर दिया। इसी अवधि में भारतेन्दु हरिश्चंद्र, महावीर प्रसाद द्विवेदी और प्रेमचन्द आदि ने हिंदी गद्य को निखारने व परिष्कृत करने में योगदान दिया। जन समुदायों को संबोधित करने के लिए गाँधी, तिलक, दयानन्द सरस्वती आदि राजनैतिक और धार्मिक नेताओं ने हिंदी का प्रयोग किया।

सन् 1949 ई. में संविधान में देश की राजभाषा के रूप में स्वीकृत होने के पश्चात् इसने अब एक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्थान प्राप्त कर लिया है। देश के अधिकतर राज्यों में शासन और शिक्षा की भाषा हिंदी है। पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र ने इसे द्वितीय भाषा के रूप में मान्यता दी है।
50. सन् ________ ई. में संविधान में देश की राजभाषा के रूप में स्वीकृत होने के पश्चात् इसने अब एक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्थान प्राप्त कर लिया है।
(A) 1948
(B) 1949
(C) 1947
(D) 1952
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
51. संसार में अंग्रेजी व ________ भाषा के बाद हिन्दी बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है।
(A) ग्रीक
(B) रूसी
(C) फ्रेंच
(D) चीनी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
52. मुख्यत: खड़ी बोली का विकास किस शताब्दी में हुआ?
(A) चौदहवीं
(B) पंद्रहवीं
(C) उन्नीसवीं
(D) अठारहवीं
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
53. ब्रजभाषा को सूरदास जी ने, अवधी को तुलसीदास जी ने और मैथिली को किसने सिंचित और पल्लवित किया?
(A) घनानंद
(B) विद्यापति
(C) सरला दास
(D) रसखान
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
54. किस कवि ने चौदहवीं शताब्दी के प्रारंभ में खड़ी बोली में कविता की रचना की?
(A) अमीर खुसरो
(B) सरला दास
(C) विद्यापति
(D) धूर्जटी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
55. 'नाच' तद्भव शब्द है, उसका तत्सम शब्द ________ है।
(A) दस
(B) नव
(C) नृत्य
(D) नेह
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
56. 'जो अनुकरण करने योग्य हो' उसे ________ कहते हैं।
(A) अनुकरणीय
(B) अकथनीय
(C) अज्ञेय
(D) अभूतपूर्व
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
57. 'इंटरनेट क्रांति' निबंध में इंटरनेट के बारे में चर्चा की है, इंटरनेट का अर्थ ________ है।
(A) संबंध
(B) नजरिया
(C) अंतर्जाल
(D) जानकारी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
58. 'अविष्कार' एक अशुद्ध शब्द है, निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द का चयन कीजिए।
(A) आविष्कार
(B) अविष्कार
(C) अवीष्कार
(D) आविष्कर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
59. 'अभिनेता' पुल्लिंग शब्द है, उसका स्त्रीलिंग रूप ________ है।
(A) अभिनेत्री
(B) अभिनय
(C) अभिनेनी
(D) अभिनेती
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
60. ________ रिट तब जारी की जाती है जब न्यायालय पाता है कि कोई विशेष पदधारी कानूनी कर्तव्य नहीं निभा रहा है और इस तरह किसी व्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन कर रहा है।
(A) अधिकार पृच्छा
(B) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(C) उत्प्रेषण
(D) परमादेश
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
61. लंदन में भारतीय होम रूल सोसाइटी की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(A) श्यामजी कृष्ण वर्मा
(B) सरदार सिंह राणा
(C) कृष्णा स्वामी अय्यर
(D) मदन लाल ढींगरा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
62. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 29 जुलाई
(B) 1 दिसंबर
(C) 26 मार्च
(D) 13 अक्टूबर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
63. प्रकाश को उसके घटक रंगों में विभाजित करने को क्या कहते हैं?
(A) परावर्तन
(B) विवर्तन
(C) अपवर्तन
(D) फैलाव
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
64. किस भारतीय शहर ने भारत का पहला प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया है?
(A) रांची
(B) गाजियाबाद
(C) प्रयागराज
(D) गांधीनगर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
65. 1 जनवरी, 2025 को गुजरात सरकार ने बनासकांठा जिले से अलग करके किस नए जिले की घोषणा की?
(A) धोलावीरा-आबू
(B) वाव-थराद
(C) डीसा-पालनपुर
(D) पाटन-सिद्धपुर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
66. काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन किस राज्य में स्थित है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) हरियाणा
(C) गुजरात
(D) पंजाब
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
67. यदि 1² = 1, 11² = 121, तो 111² = ?
(A) 1234321
(B) 123321
(C) 12321
(D) 12343210
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
68. एक विद्युत इस्त्री में 500 ओम के प्रतिरोध पर 250 वोल्ट का विभवान्तर लगाया जाता है। 10 सेकंड में जूल में उत्पादित ऊष्मा ऊर्जा की गणना करें।
(A) 125
(B) 500
(C) 250
(D) 1250
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
69. 'राजाजी' के नाम से कौन जाना जाता था?
(A) राजेंद्र प्रसाद
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सी. राजगोपालाचारी
(D) सुभाष चंद्र बोस
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
70. ________ भारत के मूल संविधान का हिस्सा नहीं थे, बल्कि सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 1976 में 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़े गए थे।
(A) मौलिक कर्तव्य
(B) निर्देशक सिद्धांत
(C) मौलिक अधिकार
(D) भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
71. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) वियना
(B) ब्रुसेल्स
(C) रियाद
(D) अबू धाबी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
72. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
(A) ब्रह्मपुत्र
(B) गोदावरी
(C) यमुना
(D) गंगा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 73 से प्र. सं. 77):
निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें।
नीचे दिए गए पैराग्राफ में तीन अलग-अलग दिनों यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को निर्मित बैंगनी, हरे और ग्रे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या दिखाई गई है।

सोमवार : निर्मित बैंगनी से हरे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या का अनुपात 3 : 4 है और निर्मित बैंगनी से ग्रे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या का अनुपात 3 : 2 है तथा निर्मित बैंगनी, हरे और ग्रे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या का योग 450 है।

मंगलवार : निर्मित बैंगनी रंग के गुब्बारों की कुल संख्या, निर्मित ग्रे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या से 37.5% अधिक है तथा निर्मित हरे से ग्रे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या का अनुपात 9 : 8 है। निर्मित बैंगनी रंग के गुब्बारों की कुल संख्या, निर्मित हरे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या से 40 अधिक है।

बुधवार : निर्मित बैंगनी रंग के गुब्बारों की कुल संख्या, निर्मित हरे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या का 5/11वाँ भाग है तथा निर्मित बैंगनी और ग्रे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या क्रमशः 150 और 240 है।
73. सोमवार, मंगलवार और बुधवार को एक साथ निर्मित ग्रे रंग के गुब्बारों की अनुमानित औसत संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 192
(B) 105
(C) 181
(D) 167
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
74. यदि गुरुवार को निर्मित कुल गुब्बारों की संख्या बुधवार की संख्या से 25% कम है और गुरुवार को निर्मित कुल बैंगनी, हरे और ग्रे रंग के गुब्बारों की संख्या का अनुपात क्रमशः 4 : 3 : 2 है, तो गुरुवार को निर्मित कुल बैंगनी रंग के गुब्बारों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 260
(B) 240
(C) 280
(D) 220
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
75. बुधवार को निर्मित हरे रंग के गुब्बारों की कुल संख्या का सोमवार को निर्मित बैंगनी रंग के गुब्बारों की कुल संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(A) 8 : 13
(B) 7 : 9
(C) 6 : 1
(D) 11 : 5
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
76. मंगलवार को निर्मित कुल गुब्बारों की संख्या और सोमवार को निर्मित कुल ग्रे रंग के गुब्बारों की संख्या के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
(A) 460
(B) 510
(C) 290
(D) 300
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
77. बुधवार को निर्मित कुल ग्रे रंग के गुब्बारों की संख्या सोमवार को निर्मित कुल हरे और ग्रे रंग के गुब्बारों की संख्या का कितना प्रतिशत है?
(A) 50%
(B) 70%
(C) 80%
(D) 40%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
78. भारत के संविधान की शुरुआत ________ से होती है।
(A) निर्देशक सिद्धांत
(B) नागरिकता
(C) मौलिक अधिकार
(D) प्रस्तावना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
79. अगुआड़ा किला किस राज्य में स्थित है?
(A) महाराष्ट्र
(B) केरल
(C) गोवा
(D) तमिलनाडु
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
80. एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, एक महिला ने कहा, "उसकी माँ मेरी माँ की इकलौती बेटी है।" महिला उस आदमी से किस तरह संबंधित है?
(A) बेटी
(B) बहन
(C) माँ
(D) मौसी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
81. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 1921
(B) 1934
(C) 1922
(D) 1924
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
82. 16 जनवरी, 2025 को पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया?
(A) अशोक चंद्र
(B) एस. एस. मल्लिकार्जुन राव
(C) अतुल कुमार गोयल
(D) संजीव चड्ढा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Direction (Q. No. 83 and Q. No. 84):
Read the following passage and answer the questions by choosing the right option.
The Journey of a River

Rivers begin their journey high in the mountains, where melting snow or rainwater gathers to form small streams. These streams flow downhill, joining with others to become larger rivers.

As the river travels, it shapes the land around it, carving valleys and creating habitats for many plants and animals.

Along the way, rivers provide water for people, animals and crops. Towns and cities often develop near rivers because they offer a reliable water source and an easy way to transport goods. However, rivers can also flood, especially after heavy rains, which can damage homes and farms.

Many rivers eventually flow into oceans or seas, completing their long journey. To protect rivers, people must avoid polluting them with waste and chemicals. Keeping rivers clean helps ensure they continue to support life and benefit future generations.
83. How can people help protect rivers?
(A) Avoid using river water
(B) Stop planting trees
(C) Build more dams
(D) Avoid polluting them
(E) None of the above
84. What happens when many small streams come together?
(A) They become a waterfall
(B) They form a larger river
(C) They dry up
(D) They flow into the sea
(E) None of the above
85. Choose the opposite word (antonym) to the given word.
Remote
(A) Isolated
(B) Near
(C) Faraway
(D) Distant
(E) None of the above
86. Choose the right answer from the five options given below to frame meaningful sentence.
the / steps / old / man / fell / the / down
(A) The old man fell down the steps.
(B) The old man fell the steps down.
(C) The old steps fell the man down.
(D) The old steps down fell the man.
(E) None of the above
87. Fill in the blank with the correct option.
My brother _________ very hard at the moment, because some of his colleagues are off sick.
(A) work
(B) is working
(C) works
(D) working
(E) None of the above
88. 7:10 बजे घड़ी की सुइयों के बीच का कोण क्या होगा?
(A) 155°
(B) 170°
(C) 185°
(D) 165°
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
89. 'राज्य' की परिभाषा भारतीय संविधान में ________ के अंतर्गत दी गई है।
(A) अनुच्छेद 12
(B) अनुच्छेद 14
(C) अनुच्छेद 13
(D) अनुच्छेद 15
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
90. पुतुल नाच किस भारतीय राज्य का कठपुतली नाट्य रूप है?
(A) असम
(B) पश्चिम बंगाल
(C) ओडिशा
(D) केरल
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
91. एक संघीय राज्य की सबसे अच्छी विशेषताएँ हैं-
(A) एक-दलीय शासन
(B) सैन्य शासन
(C) राजधानी में पूर्ण शक्ति
(D) केंद्रीय और स्थानीय सरकारों के बीच शक्ति का बँटवारा
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 92 से प्र. सं. 96) : नीचे दिया गया बार ग्राफ पांच वर्षों 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में सिटि मैराथन में पुरुष और महिला प्रतिभागियों की संख्या दर्शाता है।
92. मैराथन में भाग लेने वाले औसत पुरुष प्रतिभागियों और मैराथन में भाग लेने वाली औसत महिला प्रतिभागियों के बीच क्या अंतर है?
(A) 660
(B) 550
(C) 450
(D) 350
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
93. 2026 में मैराथन में भाग लेने वाले कुल लोगों की संख्या ज्ञात कीजिए, यदि 2024 और 2025 में भाग लेने वाले औसत लोगों की तुलना में 2026 में कुल प्रतिभागियों की संख्या में 25% की वृद्धि हुई।
(A) 3700
(B) 3775
(C) 3800
(D) 3875
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
94. किस वर्ष अधिकतम लोगों ने मैराथन में भाग लिया?
(A) 2022
(B) 2021
(C) 2025
(D) 2023
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
95. 2021 में मैराथन में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों के प्रतिशत और 2023 में मैराथन में भाग लेने वाले पुरुष प्रतिभागियों के प्रतिशत के बीच क्या अंतर है? (लगभग मान ज्ञात कीजिए)
(A) 7.6%
(B) 6.7%
(C) 4.5%
(D) 5.4%
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
96. 2022, 2023, 2024 में मैराथन में भाग लेने वाले पुरुषों की औसत संख्या का 2021, 2022 और 2023 में भाग लेने वाली महिलाओं की औसत संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(A) 28 : 41
(B) 41 : 28
(C) 48 : 51
(D) 51 : 48
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
97. छठे बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टि-सेक्टोरल टेक्निकल एण्ड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन) शिखर सम्मेलन का मेजबान कौन-सा देश है?
(A) भारत
(B) थाईलैंड
(C) श्रीलंका
(D) म्यांमार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
98. स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
(A) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(B) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(D) मोतीलाल नेहरू
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
99. ________ संसद सदस्यों के बीच आचार संहिता लागू करता है।
(A) अनुशासन समिति
(B) विशेषाधिकार समिति
(C) याचिका समिति
(D) आचार समिति
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
100. राम की आयु श्याम की आयु से दोगुनी और सोहन की आयु से आधी है, श्याम मोहन से बड़ा है। सबसे बड़ा कौन है?
(A) राम
(B) मोहन
(C) सोहन
(D) श्याम
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

1 thought on “UPSSSC PET Previous Year Question Paper Pdf Download 07 Sep 2025 Shift 2”

  1. Pingback: UPSSSC Preliminary Examination Test PET 2026 : All Detailes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top