Right Answers: 0
निर्देश (प्र. सं. 1 से 5): निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सत्य की आराधना भक्ति है और भक्ति "सिर हथेली पर लेकर चलने का सौदा" है, अथवा वह 'हरि का मार्ग' है, जिसमें कायरता की गुंजाइश नहीं है, जिसमें हार नाम की कोई चीज है ही नहीं। वह तो 'मर कर जीने का मंत्र' है। सब बालक, बड़े, स्त्री, पुरुष चलते-फिरते, उठते-बैठते, खाते-पीते, खेलते-कूदते सारे काम करते हुए यह रटन लगाए रहें और ऐसा करते-करते निर्दोष निद्रा लिया करें तो कितना अच्छा हो। यह सत्य रूपी परमेश्वर मेरे लिए रत्न-चिन्तामणि सिद्ध हुआ है। हम सभी के लिए वैसा ही सिद्ध हो। सत्य और अहिंसा का मार्ग जितना सीधा है उतना ही तंग भी, "असि की धार पर चलने के समान" है। नट जिस डोर पर सावधानी से नज़र रख कर चल सकता है, सत्य और अहिंसा की डोर उससे भी पतली है। ज़रा चूके कि नीचे गिरे। पल-पल साधना से ही उसके दर्शन होते हैं। लेकिन सत्य के सम्पूर्ण दर्शन तो इस देह से असंभव है। उसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है। क्षणभंगुर देह द्वारा शाश्वत धर्म का साक्षात्कार सम्भव नहीं होता। अतः अंत में श्रद्धा के उपयोग की आवश्यकता तो रह ही जाती है। इसी से अहिंसा जिज्ञासु के पल्ले पड़ी। जिज्ञासु के सामने यह सवाल पैदा हुआ कि अपने मार्ग में आने वाले संकटों को सहे या उसके निमित्त जो नाश करना पड़े, वह करता जाए और आगे बढ़े। उसने देखा कि नाश करते चलने पर वह आगे नहीं बढ़ता, दर-का-दर पर ही रह जाता है। संकट सहकर आगे तो बढ़ता है लेकिन पहले ही नाश में उसने देखा कि जिस सत्य की उसे तलाश है वह बाहर नहीं है, बल्कि भीतर है। इसीलिए जैसे-जैसे नाश करता जाता है वैसे-वैसे वह पीछे रहता जाता है और सत्य दूर हटता जाता है।
1. सत्यरूपी परमेश्वर की रत्न-चिंतामणि को प्राप्त करने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
(A) सत्य की आराधना करें।
(B) ये सभी
(C) हरि के मार्ग पर चलें।
(D) अन्तर्निहित सत्य का साक्षात्कार करें।
2. गद्यांश में "चिरस्थाई" शब्द का कौन सा विलोम शब्द प्रयुक्त हुआ है?
(A) निमित्त
(B) क्षणभंगुर
(C) शाश्वत
(D) श्रद्धा
3. सत्य की तलाश कैसे की जानी चाहिए?
(A) सोते-जागते समय राम-नाम का सुमिरन करते रहें।
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) सत्य की तलाश इस शरीर द्वारा असंभव है।
(D) श्रद्धापूर्वक अंतःविद्यमान सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए इस सत्य का साक्षात्कार करें।
4. जिज्ञासु को सत्य व अहिंसा के पथ पर चलते समय संकटों का सामना कैसे करना चाहिए?
(A) संकटों को सहते हुए निमित्त नाश किये बिना आगे बढ़ना चाहिए।
(B) सत्य और अहिंसा के मार्ग पर नहीं चलना चाहिए, क्योंकि वह मार्ग बहुत तंग है।
(C) संकटों के निमित्त को नाश करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
(D) असत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।
5. सत्य और अहिंसा के मार्ग को 'असि की धार पर चलने के समान' क्यों बताया गया है?
(A) क्योंकि सत्य और अहिंसा का मार्ग जितना सीधा है उतना ही तंग है और इस मार्ग पर चलना अत्यंत कठिन है।
(B) सभी उत्तर ठीक हैं।
(C) क्योंकि वह हरि का मार्ग है।
(D) सत्य और अहिंसा की डोर पर चलना सीधा और सरल है।
निर्देश (प्र. सं. 6 से 10): निम्नलिखित तालिका का अध्ययन करें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें।
6. 2011 में इन सभी मदों पर कुल व्यय, 2015 में कुल व्यय का लगभग कितना प्रतिशत था?
(A) 70.33%
(B) 75.75%
(C) 68.33%
(D) 72.67%
7. इस अवधि के दौरान कंपनी को प्रति वर्ष ब्याज की औसत राशि कितनी चुकानी पड़ी?
(A) ₹ 26.66 लाख
(B) ₹ 30.12 लाख
(C) ₹ 22.42 लाख
(D) ₹ 28.82 लाख
8. दी गई अवधि के दौरान कंपनी द्वारा भुगतान की गई बोनस की कुल राशि, इस अवधि के दौरान भुगतान की गई वेतन की कुल राशि का लगभग कितना प्रतिशत है?
(A) 0.3%
(B) 1.5%
(C) 0.1%
(D) 0.6%
9. वर्ष 2013 के दौरान इन मदों पर कंपनी का कुल व्यय कितना है?
(A) ₹ 586.02 लाख
(B) ₹ 582.08 लाख
(C) ₹ 500.4 लाख
(D) ₹ 738.44 लाख
10. सभी वर्षों के लिए करों पर कुल व्यय और सभी वर्षों के लिए ईंधन और परिवहन पर कुल व्यय के बीच का अनुपात क्रमशः लगभग _____ है।
(A) 109 : 151
(B) 105 : 108
(C) 4 : 7
(D) 15 : 18
निर्देश (प्र. सं. 11 से 15): एक व्यक्ति ने एक दिन में पाँच कारें खरीदीं और 10 दिनों के लिए किराए पर रखीं। तालिका को पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर ध्यानपूर्वक दें। (कार के स्टैंडिंग टाइम (खड़े होने के समय) को ध्यान में नहीं रखा जाता है।)
11. दिए गए 10 दिनों के दौरान कार मिनी द्वारा उसकी औसत गति से 875 कि.मी. की यात्रा करने में लिए गए समय का दिए गए 10 दिनों के दौरान कार स्विफ्ट द्वारा उसकी औसत गति से 990 कि.मी. की यात्रा करने में लिए गए समय से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(A) 7 : 9
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) 44 : 47
(D) 56 : 99
12. 10 दिनों के दौरान ऑल्टो और टियागो की औसत गति का अनुपात क्या था?
(A) 11 : 10
(B) 25 : 36
(C) 10 : 11
(D) 5 : 6
13. ऑल्टो और क्विड दिए गए 10 दिनों के दौरान अपनी औसत गति की समान गति से एक-दूसरे की ओर यात्रा कर रहे हैं। मिलने के बाद, वे एक-दूसरे के शुरुआती बिंदु की ओर यात्रा करते हैं। यदि शुरू में दोनों कारों के बीच की दूरी 2300 कि.मी. है, तो ऑल्टो और क्विड द्वारा एक-दूसरे से मिलने के बाद अपने गंतव्य तक पहुँचने में लगने वाले समय का अंतर ज्ञात कीजिए।
(A) 22 घंटे
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) 12 घंटे
(D) 0 घंटा
14. यदि सभी कारों द्वारा 10 दिनों में तय की गई कुल दूरी, कार A और कार B क्रमशः 150 घंटों और 300 घंटों में तय करती हैं, तो कार A और B की औसत गति के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
(A) 51 कि.मी./घंटा
(B) 61 कि.मी./घंटा
(C) 50 कि.मी./घंटा
(D) 60 कि.मी./घंटा
15. 10 दिनों के दौरान टियागो और मिनी द्वारा तय की गई कुल दूरी का अनुपात कितना था?
(A) 18 : 25
(B) 9 : 5
(C) 9 : 25
(D) 18 : 5
निर्देश (प्र. सं. 16 से 20): निम्न रेखा आलेख का अध्ययन करें जो 2001 से 2006 तक छह वर्षों के दौरान प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में कंपनी में शामिल होने और कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या दर्शाता है। (वर्ष 2000 के दौरान न तो कोई कर्मचारी कंपनी में शामिल हुआ है और न ही कंपनी छोड़कर गया है।)
16. 2003 के दौरान कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या थी :
(A) 4650
(B) 5500
(C) 5000
(D) 5300
17. 2003 में कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या, 2006 में कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या का लगभग कितने प्रतिशत थी?
(A) 96.15%
(B) 97.35%
(C) 93.75%
(D) 98%
18. दी गई अवधि के दौरान किसी भी वर्ष में कंपनी में शामिल होने वाले कर्मचारियों की न्यूनतम संख्या का कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों की अधिकतम संख्या से अनुपात कितना है?
(A) 14 / 13
(B) 9 / 13
(C) 9 / 17
(D) 12 / 17
19. किस वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या में प्रतिशत वृद्धि / कमी अधिकतम है?
(A) 2002
(B) 2004
(C) 2001
(D) 2003
20. 2002 से 2003 तक कर्मचारियों की संख्या में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई?
(A) 2%
(B) 4%
(C) 1%
(D) 3%
निर्देश (प्र. सं. 21 से 25): दंड आलेख का अध्ययन करें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें।
21. 2011 की तुलना में 2018 में खिलौनों के उत्पादन में लगभग प्रतिशत वृद्धि कितनी थी?
(A) 137.5%
(B) 111.11%
(C) 183.33%
(D) 128.35%
22. पिछले वर्ष की तुलना में किस वर्ष उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि सबसे अधिक थी?
(A) 2013
(B) 2017
(C) 2012
(D) 2015
23. दिए गए कितने वर्षों में खिलौनों का उत्पादन दिए गए वर्षों के औसत उत्पादन से अधिक था?
(A) 2
(B) 4
(C) 1
(D) 3
24. 2013 से 2014 तक खिलौनों के उत्पादन में लगभग प्रतिशत गिरावट कितनी थी?
(A) 15%
(B) 25%
(C) 10%
(D) 20%
25. 2015 और 2016 का औसत उत्पादन निम्नलिखित में से किस वर्षों के युग्म के औसत उत्पादन के बिल्कुल बराबर था?
(A) 2014 और 2015
(B) 2014 और 2016
(C) 2016 और 2017
(D) 2012 और 2017
26. निम्नलिखित में से कौन वह व्यक्ति है जिनका नाम 'देवानांपिय पियदस्सी' भी था?
(A) मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त
(B) भगवान महावीर
(C) मौर्य सम्राट अशोक
(D) गौतम बुद्ध
27. संगमरमर पर पिएत्रा ड्यूरा (पित्रा-दुरा) या रंगीन पत्थर की जड़ाई का काम _________ के समय में बहुत लोकप्रिय हुआ।
(A) अकबर
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब
28. निम्नलिखित में से किस युग में ताँबे का पहली बार उपयोग किया गया था?
(A) मध्यपाषाण युग
(B) नवपाषाण युग
(C) ताम्रपाषाण युग
(D) पुरापाषाण युग
29. निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था?
(A) कश्मीर
(B) पाटलिपुत्र
(C) गया
(D) राजगीर
30. दांडी नमक यात्रा के दौरान, निम्नलिखित में से किस सामाजिक कार्यकर्ता ने गांधीजी को आंदोलनों को केवल पुरुषों तक सीमित न रखने के लिए राजी किया था?
(A) पंडिता रमाबाई
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) कमलादेवी चट्टोपाध्याय
(D) मैडम कामा
31. जब ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई, तब भारत पर निम्नलिखित में से किसका शासन था?
(A) गुप्त सम्राट
(B) शुंग सम्राट
(C) मौर्य सम्राट
(D) मुग़ल सम्राट
32. भूदान-ग्रामदान आंदोलन निम्नलिखित में से किसके द्वारा शुरू किया गया था?
(A) विनोबा भावे
(B) आचार्य कृपलानी
(C) एम.के. गांधी
(D) जयप्रकाश नारायण
33. प्रसिद्ध युद्ध का नारा ‘चलो दिल्ली’ किसने दिया था?
(A) लाला लाजपत राय
(B) चंद्रशेखर आज़ाद
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) भगत सिंह
34. राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति निम्नलिखित में से किस क्रांति के साथ हुई?
(A) औद्योगिक क्रांति
(B) फ्रांसीसी क्रांति
(C) अमेरिकी क्रांति
(D) रूसी क्रांति
35. सरकार के निम्नलिखित में से किस अधिनियम के कारण बंबई से सिंध प्रांत का निर्माण हुआ?
(A) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
(B) भारत सरकार अधिनियम, 1935
(C) वेवेल योजना
(D) क्रिप्स मिशन
36. भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय (GMT) से _______ आगे है।
(A) 4 घंटे
(B) 3½ घंटे
(C) 7 घंटे
(D) 5½ घंटे
37. निम्नलिखित में से कौन जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला आर्थिक कारक नहीं है?
(A) शहरीकरण
(B) पानी की उपलब्धता
(C) खनिज
(D) औद्योगीकरण
38. विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट ________ के बीच स्थित है।
(A) भारत और नेपाल
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) भारत और भूटान
(D) नेपाल और तिब्बत
39. निम्नलिखित में से भारत में "अक्टूबर की गर्मी" का मुख्य कारण क्या है?
(A) भारत में गंगा के मैदानी इलाकों में अल्प दाब तंत्र
(B) गर्म और शुष्क मौसम
(C) उच्च आर्द्रता से जुड़ा उच्च तापमान
(D) निम्न वेग हवाएँ
40. किसी भी विकासशील अर्थव्यवस्था के प्रारंभिक चरणों में, अधिकांश गतिविधियां ________ क्षेत्र से संबंधित होती हैं।
(A) द्वितीयक
(B) सूचना प्रौद्योगिकी
(C) प्राथमिक
(D) तृतीयक
41. निम्नलिखित में से कौन सा हरित क्रांति की रणनीति का हिस्सा था?
(A) रासायनिक उर्वरक और पीड़कनाशी
(B) यह सभी
(C) उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीज
(D) सिंचाई
42. निम्नलिखित में से किस नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है?
(A) दामोदर
(B) कोसी
(C) हुगली
(D) घाघरा
43. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति निम्नलिखित में से किसके द्वारा दी गई थी?
(A) भारत के उपराष्ट्रपति
(B) वित्त मंत्रालय
(C) वित्त सचिव
(D) राष्ट्रीय विकास परिषद्
44. भारत की संघ कार्यकारिणी में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं हैं?
(A) उपराष्ट्रपति
(B) राज्यों के मुख्यमंत्री
(C) राष्ट्रपति
(D) प्रधानमंत्री
45. निम्नलिखित में से कौन एक वाणिज्यिक बैंक नहीं है?
(A) एच.एस.बी.सी.
(B) सिडबी
(C) भारतीय स्टेट बैंक
(D) आई.सी.आई.सी.आई. बैंक
46. निम्नलिखित में से कौन सा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम संसद के तहत एक विशेष कानून पारित करके स्थापित किया गया है?
(A) विभागीय उपक्रम
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) वैधानिक निगम
(D) एकल स्वामित्व
47. निम्नलिखित में से किसे किसी केंद्र शासित प्रदेश में उच्च न्यायालय स्थापित करने का अधिकार है?
(A) सर्वोच्च न्यायालय
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) संसद
(D) राष्ट्रपति
48. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद भारतीय संविधान में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना और गठन के बारे में है?
(A) 120
(B) 124
(C) 118
(D) 122
49. _________ के पास मौलिक अधिकार को लागू करने की शक्ति है।
(A) सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) संसद सदस्यों
(D) राष्ट्रपति
50. भारत में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग निम्नलिखित में से किस मंत्रालय के अधीन है?
(A) गृह मंत्रालय
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) रक्षा मंत्रालय
(D) वित्त मंत्रालय
51. न्यूमोनिया मानव शरीर के निम्नलिखित में से किस अंग को प्रभावित करता है?
(A) वृक्क
(B) हृदय
(C) फेफड़े
(D) यकृत
52. निम्नलिखित में से कौन सा वनस्पति रेशा नहीं है?
(A) जूट
(B) फ्लैक्स
(C) कॉटन
(D) नायलॉन
53. तारों का रंग निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है?
(A) दबाव
(B) वायु प्रदूषण
(C) उसके तापमान
(D) पृथ्वी से दूरी
54. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है?
(A) संपीडित प्राकृतिक गैस
(B) ऑक्सीजन
(C) ग्रीनहाउस गैस
(D) पाइप्ड प्राकृतिक गैस
(A) 10
(B) 1000
(C) 1
(D) 100
56. 40% व्यक्ति समाचार-पत्र X पढ़ते हैं और 50% व्यक्ति समाचार-पत्र Y पढ़ते हैं। 10% व्यक्ति दोनों समाचार-पत्र पढ़ते हैं। कितने व्यक्ति दोनों में से कोई समाचार-पत्र नहीं पढ़ते हैं?
(A) 15%
(B) 30%
(C) 25%
(D) 20%
57. 5 परिणामों का औसत 46 है और पहले चार का 45 है। पाँचवाँ परिणाम है :
(A) 10
(B) 50
(C) 1
(D) 12.5
(A) 12.62
(B) 14.62
(C) 12.26
(D) 14.26
59. पादप कोशिका भित्ति निम्नलिखित में से किससे बनी होती है?
(A) ग्लूकोज़
(B) फ्रक्टोज़
(C) सेल्यूलोज़
(D) सुक्रोज
60. (5.21 × 6.32) − 2.9272 =
(A) 32
(B) 36
(C) 30
(D) 34
61. किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं?
(A) पार्वती, रुद्राणी, भवानी
(B) रीता, रिक्त, तिक्त
(C) दानव, निशाचर, अंबक
(D) मनोरथ, स्पृहा, निलय
62. किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है?
(A) नूतन - पुरातन
(B) जोड़ - मेल
(C) निषिद्ध - तुच्छ
(D) कर्कश - खुरखुरा
63. 'खयाली पुलाव पकाना' - मुहावरे का अर्थ है :
(A) गुणात्मक वृद्धि होना।
(B) उपद्रव मचाना।
(C) भूला हुआ दुःख पुनः याद आना।
(D) असंभव बातों की कल्पना करना।
64. 'महर्षि' शब्द का सही संधि विच्छेद बताइए।
(A) म + अहर्षि
(B) महा + ऋषि
(C) मह + ऋषि
(D) महि + ऋषि
65. किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है?
शब्द-युग्म अर्थ-भेद
(A) अनिल - अनल हवा - आग
(B) अवलंब - अविलंब अधर - विलोकित
(C) अंश - अंस हिस्सा - कंधा
(D) अपेक्षा - उपेक्षा आशा - निरादर
Read the passage carefully and answer the corresponding questions (Q. 66 and 67):
Last week Caroline went on her first deep sea fishing trip off the coast of Catalina Island. She had always enjoyed fishing when she was a child but had never gone fishing in the ocean. Her dad liked to fish very often. Her big brother Jack was never the outdoor type, so her dad took her out often. One of his favourite spots was Lake Isabella, which was about two hours from their home. She recalls how she and her dad would spend a long, leisurely day driving to the lake, and then taking his small boat out on the water. It was quiet and peaceful for the most part. Those memories remain some of her most cherished moments of her life. Caroline has a friend called Robert. On this day, Robert invited Caroline to join him on his company's fishing trip. Robert said it wouldn't cost much but would be a lot of fun. He knew Caroline enjoyed lake fishing and figured she would have a great time. "Okay", said Caroline, and to the ocean they went.
The first thing Caroline noticed, however, was the motion. "Wow, this boat really rocks", Caroline told Robert. "Don't worry about it. You will get used to it", he said. The trip to the waters off Catalina Island took about an hour. Caroline marvelled at how quickly she lost sight of the mainland. It was a bit scary when she thought about how alone they were in this great ocean. Soon, it was time to collect squid for bait. The small boat stopped in the water and the crew turned the bright light into the ocean to attract the squid. Before long, thousands of squid rose to the surface and were collected for bait. After about an hour, Caroline didn't feel the rocking motion anymore. They were ready to fish. Caroline caught her first ocean trout. It was a beautiful day.
66. Was Caroline's brother an outdoor type?
(A) No
(B) Can't say
(C) Yes
(D) Not specified
67. Why were the squids collected?
(A) For selling
(B) For baiting
(C) For eating
(D) For cooking
68. Give one word substitute for –
"The practice of writing, editing and /or compiling dictionaries"
(A) Lexicography
(B) Psychology
(C) Biography
(D) Philology
69. एक महिला की ओर इशारा करते हुए, निलेश ने कहा, "वह मेरी पत्नी के दादा की इकलौती संतान की इकलौती बेटी है।" महिला निलेश से किस प्रकार संबंधित है?
(A) पत्नी
(B) बेटी
(C) माँ
(D) चाची
70. असंगत अलग करें :
8, 27, 64, 100, 125, 216, 343
(A) 100
(B) 343
(C) 27
(D) 125
71. 1 जनवरी, 2006 को रविवार था। 1 जनवरी, 2010 को सप्ताह का कौन सा दिन था?
(A) शुक्रवार
(B) मंगलवार
(C) सोमवार
(D) रविवार
72. Give synonym for the word :
"Partial"
(A) Intact
(B) Unbroken
(C) Incomplete
(D) Perfect
73. Choose the correct antonym :
"Disappoint"
(A) Satisfy
(B) Meet
(C) Sale
(D) Example
74. निम्नलिखित प्रश्न में कथन दिए गए हैं और इन कथनों के बाद निष्कर्ष निकाले गए हैं। निष्कर्षों को पढ़ें और फिर तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की परवाह किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन :
सभी किताबें पेपर हैं। कुछ पेपर जर्नल हैं। कुछ जर्नल कैलेंडर हैं।
निष्कर्ष :
I. कुछ जर्नल किताबें हैं।
II. कुछ कैलेंडर पेपर हैं।
III. कुछ किताबें जर्नल हैं।
IV. कुछ किताबें कैलेंडर हैं।
(A) केवल II
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) केवल I
(D) केवल III
75. यदि NORMAL को RPNLBM के रूप में कोडित किया जाता है, तो GATHER का कोड क्या होगा?
(A) TBGRFH
(B) TBGREH
(C) TAGRFH
(D) TBHRFH
76. निम्नलिखित में से किस देश ने अगस्त, 2022 में ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया?
(A) यूएसए
(B) चीन
(C) रूस
(D) इज़राइल
77. अगस्त, 2022 में, भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया था?
(A) पुणे
(B) हैदराबाद
(C) कोलकाता
(D) बैंगलोर
78. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया है?
(A) इज़राइल
(B) चीन
(C) यू.एस.ए.
(D) कनाडा
79. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्नलिखित में से किस राज्य में IIBX (इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज) लॉन्च किया है?
(A) महाराष्ट्र
(B) उत्तर प्रदेश
(C) गोवा
(D) गुजरात
80. आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत 'बढ़े चलो' अभियान निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
(A) शिक्षा मंत्रालय
(B) विदेश मंत्रालय
(C) संस्कृति मंत्रालय
(D) गृह मंत्रालय
81. भारतीय सेना ने जुलाई, 2022 में ________ नामक एक अखिल भारतीय उपग्रह संचार अभ्यास का आयोजन किया था।
(A) स्पेसलाइट
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) स्काइलाइट
(D) मूनलाइट
82. भारत के किन दो शहरों के बीच "अकासा एयर" की पहली उड़ान का उद्घाटन किया गया?
(A) चेन्नई से मुंबई
(B) अहमदाबाद से लखनऊ
(C) जबलपुर से दिल्ली
(D) मुंबई से अहमदाबाद
83. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य बन गया है?
(A) केरल
(B) उत्तराखंड
(C) गोवा
(D) राजस्थान
84. निम्नलिखित में से कौन भारत का पड़ोसी देश नहीं है?
(A) म्यांमार
(B) मालदीव
(C) चीन
(D) यू.ए.ई.
85. निम्नलिखित में से किस IIT ने भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए 'AI4Bharat में नीलेकणी केंद्र' की शुरुआत की है?
(A) IIT कानपुर
(B) IIT मद्रास
(C) IIT हैदराबाद
(D) IIT बॉम्बे
86. किस केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया?
(A) अमित शाह
(B) नरेंद्र मोदी
(C) स्मृति ईरानी
(D) अनुराग ठाकुर
87. ________ लोक सभा में पद धारण करने की न्यूनतम आयु है।
(A) 21 वर्ष
(B) 30 वर्ष
(C) 18 वर्ष
(D) 25 वर्ष
88. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
(A) 1 अप्रैल
(B) 10 नवंबर
(C) 22 मई
(D) 15 दिसंबर
89. निम्नलिखित में से कौन सा विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है?
(A) मानपुरा द्वीप
(B) माजुली द्वीप
(C) श्रीरंगम द्वीप
(D) लुलु द्वीप
90. निम्नलिखित में से हंगरी की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?
(A) हंगेरियन फ़ोरिंट
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) हंगेरियन नाइरा
(D) हंगेरियन पाउंड
91. स्वतंत्रता के बाद भाषा के आधार पर बने भारत के पहले राज्य का नाम बताइए ।
(A) आंध्र प्रदेश
(B) गोवा
(C) महाराष्ट्र
(D) केरल
92. निम्नलिखित में से किसने प्रसिद्ध पुस्तक 'पावर्स ऑफ द माइंड' लिखी है?
(A) महात्मा गांधी
(B) रबींद्रनाथ टैगोर
(C) स्वामी विवेकानंद
(D) गुलज़ार
93. UNFCCC का अर्थ निम्नलिखित में से क्या है?
(A) यूनाइटेड नेशन्स फेडरेशन कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
(B) यूनाइटेड नेशन्स फेडरेशन काउन्सिल ऑन क्लाइमेट चेंज
(C) यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
(D) यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क काउन्सिल ऑन क्लाइमेट चेंज
94. नौटंकी निम्नलिखित में से किस राज्य का लोक नृत्य है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) आंध्र प्रदेश
(C) केरल
(D) कर्नाटक
95. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का मुख्यालय _______ में है ।
(A) यू.एस.ए.
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) स्विट्ज़रलैंड
(D) जर्मनी
निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गये प्रश्नों (प्र. 96 से 100) के उत्तर दीजिए।
ज्ञान राशि के संचित कोश को ही साहित्य कहा जाता है। साहित्य जहाँ समाज को प्रभावित करता है, वहीं वह समाज से प्रभावित भी होता है। व्यक्ति समाज और साहित्य दोनों की रचना करता है। साहित्य से ही हमें अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलती है। प्रत्येक युग का साहित्य अपने युग के प्रगतिशील विचारों द्वारा किसी न किसी रूप में अवश्य प्रभावित होता है। साहित्य हमारी कौतूहल एवं जिज्ञासा वृत्तियों और ज्ञान की पिपासा को तृप्त करता है। साहित्य से ही किसी राष्ट्र का इतिहास, गरिमा, संस्कृति और सभ्यता, वहाँ के पूर्वजों के विचारों एवं अनुसंधानों, प्राचीन रीति-रिवाजों, रहन-सहन और परंपराओं आदि की जानकारी प्राप्त होती है। किस काल में देश के किस भाग में कौन सी भाषा बोली जाती थी, उस समय की वेशभूषा क्या थी, रहन-सहन कैसा था, सामाजिक और धार्मिक विचार कैसे थे, यह सब कुछ उस समय के साहित्य अध्ययन से ज्ञात होता है।
साहित्य समाज का दर्पण है - इससे अभिप्राय यही है कि साहित्य समाज का न केवल चित्र प्रस्तुत करता है, अपितु समाज के प्रति वह अपना दायित्व निर्वाह भी करता है। समाज में फैली अनैतिकता, अराजकता, निरंकुशता जैसे अवांछनीय तत्त्वों के दुष्प्रभावों को साहित्य बड़े ही मर्मस्पर्शी रूप में हमारे समक्ष लाता है। हिंदी साहित्य की आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक रचित प्रायः सभी रचनाओं द्वारा तत्कालीन समाज की परिस्थिति, विचार व कार्य व्यापार की पूरी जानकारी प्राप्त होती है। यह भी सही है कि यदि साहित्य वास्तव में केवल समाज का दर्पण होता, तो कवि या साहित्यकार समाज की विसंगतियों या विडंबनाओं पर प्रहार नहीं करता और उसे अपेक्षित दिशा बोध देने के लिए भी प्रयत्नशील नहीं रहता। समाज के प्रति साहित्यकार का दायित्व आशा का संचार करना, उत्साह व कर्तव्यबोध को दिशा देना आदि है। प्राचीन काल से लेकर आज तक के साहित्यकारों की यही गौरवशाली परंपरा रही है कि समाज की रूपरेखा को कल्याणकारी व सुखद मार्ग द्वारा प्रस्तुत करने से सत्साहित्य का रचनाकार कभी पीछे नहीं हटता है। साहित्य में वह शक्ति है जो तोप तथा तलवारों में भी नहीं होती।
96. साहित्य अपने दायित्व का निर्वाह किस प्रकार पूरा करता है?
(A) दर्पण के माध्यम से
(B) इतिहास बताकर
(C) दुष्प्रभावों को सामने लाकर
(D) पूरी जानकारी देकर
97. प्रस्तुत गद्यांश का सर्वाधिक उचित शीर्षक क्या हो सकता है?
(A) साहित्य और समाज
(B) साहित्य का भविष्य
(C) समाज
(D) साहित्य और शिक्षा
98. साहित्यकार समाज के प्रति अपने उद्देश्य को कैसे परिपूर्ण करता है?
(A) साहित्यकार समाज में अपनी कृतियों द्वारा आशा का संचार करता है और उत्साह एवं कर्तव्यवाद का संदेश देता है ।
(B) इनमें से कोई नहीं
(C) साहित्यकार तोपों और तलवारों की शक्ति का प्रयोग करता है ।
(D) साहित्यकार समाज की रूपरेखा को कल्याणकारी व सुखद मार्ग द्वारा प्रस्तुत करने से सदा पीछे ही रहता है ।
99. साहित्य हमें किस तरह से पुरानी पीढ़ियों की जानकारी देता है?
(A) साहित्य समाज का दर्पण होता है, इसलिए साहित्य द्वारा पुराने समाज की बुराइयों का परिचय प्राप्त होता है ।
(B) समाज में फैली अनैतिकता, अराजकता, निरंकुशता जैसे अवांछनीय तत्त्वों के दुष्प्रभावों को साहित्य द्वारा ही जाना जा सकता है ।
(C) राष्ट्र का इतिहास, गरिमा, संस्कृति-सभ्यता, पूर्वजों के विचार, अनुसंधान आदि तत्कालीन साहित्य द्वारा ही जाने जा सकते हैं ।
(D) साहित्य समाज का दर्पण मात्र नहीं है, अतएव साहित्य द्वारा राष्ट्र का इतिहास, गरिमा, संस्कृति-सभ्यता, पूर्वजों के विचार, अनुसंधान आदि नहीं जाने जा सकते ।
100. साहित्य केवल समाज का दर्पण क्यों नहीं है?
(A) क्योंकि साहित्य द्वारा समाज की विडंबनाओं और विसंगतियों पर प्रहार करके उनमें सुधार लाने की कोशिश की जाती है ।
(B) क्योंकि साहित्य समाज में फैली अनैतिकता, अराजकता, निरंकुशता जैसे अवांछनीय तत्त्वों के दुष्प्रभावों को हमसे छिपाता है ।
(C) क्योंकि साहित्यकार केवल समाज की विडंबनाओं और विसंगतियों को दर्शाता है ।
(D) क्योंकि साहित्य समाज की प्राचीन परंपराओं से जुड़कर अंधविश्वास जैसे दूषणों को स्वीकार करना सिखाता है ।
Pingback: UPSSSC Preliminary Examination Test PET 2026 : All Detailes