उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षा 2018

📖 निर्देश- नीचे दिए गए अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
मनुष्य के लिए साक्षरता की सर्वाधिक आवश्यकता है। निरक्षर व्यक्ति अपना विकास नहीं कर सकता। प्रजातंत्र की सफलता के लिए उसके नागरिकों का साक्षर होना आवश्यक है। साक्षरता प्रतीक है-स्वतन्त्रता एवं विकास का। यदि इस अभियान की सफलता और विफलता का निष्पक्ष दृष्टि से विश्लेषण करें, तो हमें पता चलता है कि यह अभियान जन-जागृति लाने में सफल रहा है। इस अभियान को सफलता पूर्वक चलाना चाहिए।
1. प्रजातंत्र की सफलता के लिए क्या आवश्यक है?
📖 उत्तर देखें
प्रजातंत्र की सफलता के लिए साक्षर होना आवश्यक है।
📖 निर्देश- नीचे दिए गए अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दम्भ का जहाँ-जहाँ पड़ाव था,
सत्य से जहाँ-जहाँ चुराव था,
यह चला कि अग्नि-बाण मारता,
पाप की अहा-अहा उजाड़ता,
वज्र बन गिरा गिरे विचार पर।
2. अग्नि शब्द का तद्भव रूप क्या होगा?
📖 उत्तर देखें
आग
3. चौराहा में कौन-सा समास है?
📖 उत्तर देखें
द्विगु समास
4. जिसके हाथ में चक्र हो के लिए एक शब्द क्या है?
📖 उत्तर देखें
चक्रपाणि
5. कंघी का तत्सम शब्द क्या है?
📖 उत्तर देखें
कंकती
6. व्यूह का विलोम शब्द क्या है?
📖 उत्तर देखें
आव्यूह
7. 'राम का घर दूर है।' इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
📖 उत्तर देखें
सम्बन्ध कारक
8. 'मैंने कहा होगा।' वाक्य किस प्रकार का वाक्य है?
📖 उत्तर देखें
सन्देहवाचक वाक्य
9. ‘अस कहि कुटिल भई उठि ठाढ़ी। मानहुँ रोष तरंगिनी बाढ़ी।।’ में ‘मानहुँ’ के द्वारा कौन-सा अलंकार बनता है?
📖 उत्तर देखें
उत्प्रेक्षा अलंकार
10. ‘वह अपना सिर खुजलाता है।’ वाक्य में सकर्मक या अकर्मक कौन-सी क्रिया है?
📖 उत्तर देखें
सकर्मक क्रिया
11. वीर रस का स्थायी भाव लिखिए।
📖 उत्तर देखें
उत्साह
12. ‘उन्मेष’ में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
📖 उत्तर देखें
उत्
13. ‘जिसके पास तुरन्त सोचने की शक्ति हो’ के लिए सही एक शब्द लिखिए।
📖 उत्तर देखें
प्रत्युत्पन्नमति
14. ‘संस्कार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
📖 उत्तर देखें
सम्
15. ‘शुद्धि’ का तद्भव शब्द क्या है?
📖 उत्तर देखें
सुधि
16. ‘मुझसे उठा नहीं गया।’ वाक्य में कौन-सा वाच्य है?
📖 उत्तर देखें
भाववाच्य
17. ‘पर्वत के ऊपर की समतल भूमि’ वाक्य के लिए एक शब्द बताइए।
📖 उत्तर देखें
अधित्यका
18. 'लिखावट' शब्द में किस प्रकार का प्रत्यय है?
📖 उत्तर देखें
आवट
19. ‘काला सागर’ में कौन-सी संज्ञा है?
📖 उत्तर देखें
व्यक्तिवाचक संज्ञा
20. 'प्रधानमंत्री' में कौन-सा समास है?
📖 उत्तर देखें
कर्मधारय समास
📖 Directions: Read the Comprehension (Poetry) carefully and answer the question.
When I consider how my light is spent
Ere half my days, in this dark world and wide.
And that one talent, which is death to hide,
Lodged with me useless, though my soul more bent.
21. What is the meaning of the word 'ere'?
📖 Answer
Before
22. Use the suitable conjunction to complete the following sentence:

He was not only punished ............... fined.
📖 Answer
but also
23. Is 'sweet' in the following sentence a part of subject or predicate?

The Mangoes in the basket are sweet.
📖 Answer
Predicate
24. Put in the correct pronoun in the Reported Speech:

Rahul said to me: "I work in an office."
Rahul told me that ............. worked in an office.
📖 Answer
He
25. Complete the following sentence with an appropriate article:

It is .......... unique opportunity.
📖 Answer
a
📖 Directions: Read the Comprehension (Passage) carefully and answer the question.
People take cars and other road vehicles for granted today. However, the idea of such vehicles was unheard of about 500 years ago. Then in 1478, the artist and inventor Leonardo Da Vinci designed a self propelled vehicle. His drawing showed a boxy open-topped wooden machine with three wheels. Coiled spring would make the vehicle move somewhat like a wind-up toy. Models of Leonardo's vehicle have been made in recent years and are on exhibit in museums in Italy.
26. What did Leonardo Da Vinci design in 1478?
📖 Answer
A self propelled vehicle
27. Write the masculine form of: Bee
📖 Answer
Drone
28. Complete the following sentence:

The soldier fought ........ courage.
📖 Answer
with
29. Identify the voice in the following sentence:

Alexander Graham Bell invented the telephone.
📖 Answer
Active Voice
30. Mention a common suitable prefix to the following words:

Write, fresh, take
📖 Answer
re
📖 निर्देश: नीचे दिए गए अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एकदा राजकुमार सिद्धार्थ विहाराय उद्याने गतवान्। सहसा सः क्रन्दनध्वनिम् अश्रणोत्। तदैव च एकः हंसः तस्य सम्मुखे भूमौ अपतत्। तं दृष्ट्वा सिद्धार्थः करुणापूर्णः सञ्जातः। पुनश्च सः हंसस्य शरीराद् बाणं निष्कास्य यावत् पश्यति तावद् देवदत्तः तत्र समागतः। सः सिद्धार्थम् उक्तवान्—"भोः सिद्धार्थ! एषः हंसः मया हतः। मम हंसं मह्यं देहि।" सिद्धार्थः उच्चैः अवदत्—"न दास्यामि। अहम् अस्य रक्षकः।"
31. ‘विलोक्य’ इति पदस्य गद्यांशे पर्याय पदं किं प्रयुक्तम्?
📖 उत्तर देखें
पश्यति
32. ‘कुत्र’ अव्यय का क्या अर्थ है?
📖 उत्तर देखें
कहाँ
33. ‘सः चौरेभ्यः विभेति’ इस वाक्य में ‘चौरेभ्यः’ पद में किस विभक्ति का प्रयोग हुआ है?
📖 उत्तर देखें
पञ्चमी विभक्ति
34. ‘प्रत्येकम्’ पद में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त है?
📖 उत्तर देखें
प्रति
35. ‘पठनीयः’ पद में कौन-सा प्रत्यय है?
📖 उत्तर देखें
अनीयर्
36. ‘पञ्चग्रामम्’ में कौन-सा समास है?
📖 उत्तर देखें
द्विगु समास
37. ‘सुखार्तः’ में कौन-सी सन्धि है?
📖 उत्तर देखें
दीर्घ सन्धि
38. ‘एचोऽयवायावः’ सूत्र किस सन्धि का विधान करता है?
📖 उत्तर देखें
अयादि सन्धि
39. ‘बालिका’ शब्द के प्रथमा विभक्ति बहुवचन का रूप लिखिए।
📖 उत्तर देखें
बालिकाः
📖 निर्देश: नीचे दिए गए अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दाने तपसि शौर्ये च विज्ञाने विनये नये।
विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा॥
40. अस्माकं वसुन्धरा कीदृशी वर्तते?
📖 उत्तर देखें
अस्माकं वसुन्धरा बहुरत्ना वर्तते।
41. एक व्यक्ति स्थान A से स्थान B तक एक समान चाल 4 किमी/घण्टा से जाता है तथा एक समान चाल 2 किमी/घण्टा से वापस लौट आता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल कितनी है?
📖 उत्तर देखें
8/3 किमी/घण्टा
42. वायु के सापेक्ष जल तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 व 3/2 है। जल के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक होगा?
📖 उत्तर देखें
9/8
43. एक विद्युत बल्ब 20 सेकंड में 2000 जूल विद्युत ऊर्जा का उपभोग करता है। इसकी शक्ति कितनी है?
📖 उत्तर देखें
100 W
44. ओजोन परत किन किरणों को अवशोषित करती है?
📖 उत्तर देखें
पराबैंगनी किरणों को
45. हैलोजनों में सबसे अधिक इलेक्ट्रॉन स्नेहता किस तत्व की है?
📖 उत्तर देखें
फ्लोरीन
46. निम्न अभिक्रिया के प्रकार का नाम लिखिए।

CH3–CH2–Br + NaOH → CH3–CH2–OH + NaBr
📖 उत्तर देखें
प्रतिस्थापन अभिक्रिया
47. उस विटामिन का नाम क्या है जिसके आहार में कमी से स्कर्वी रोग होता है?
📖 उत्तर देखें
विटामिन C
48. नग्न बीज वाले पौधों को क्या कहा जाता है?
📖 उत्तर देखें
अनावृतबीजी
49. कौन-सी रुधिर वाहिका फेफड़ों से ऑक्सीजनित रुधिर को मानव हृदय के बाएँ आलिंद तक ले जाती है?
📖 उत्तर देखें
पल्मोनरी शिरा
50. एक जीव की संरचना, कार्य या व्यवहार वातावरण के अनुरूप परिवर्तन कहलाता है-
📖 उत्तर देखें
अनुकूलन
51. यदि a - b = 4 तथा ab = 21 हो, तो a3 - b3 का मान ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
316
52. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या बड़ी है?

(1/2)1/2 या (1/3)1/3
📖 उत्तर देखें
(1/2)1/2
53. गुणनखंड कीजिए : x2 - 9x + 18
📖 उत्तर देखें
(x - 6)(x - 3)
54. यदि A = {x : x एक समद्विबाहु त्रिभुज है} तथा B = {x : x एक समबाहु त्रिभुज है}, तो A∩B ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
A∩B = {x : x समद्विबाहु त्रिभुज है}
55. एक दस भुजाओं वाले नियमित बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का मान ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
36°
56. संख्या 569357 में अंक 9 के स्थानीय मान एवं वास्तविक मान में कितना अंतर है?
📖 उत्तर देखें
8991
57. एक चतुर्भुज के तीन कोण समान हैं तथा चौथा कोण 75° का है। समान कोणों की माप ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
95°
58. समकोण त्रिभुज की परिमाप 24 सेमी है। यदि इसके कर्ण की माप 10 सेमी है, तो समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
24 वर्ग सेमी
59. यदि एक समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 100 मीटर तथा एक विकर्ण 160 मीटर हो, तो समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
9600 वर्ग मीटर
60. यदि a + b = 7 तथा ab = 12 हो, तो (a2 + b2) का मान बताइए।
📖 उत्तर देखें
25
61. यदि 5(x+1) + 5(2−x) = 53 + 1 हो, तो x का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
2
62. यदि 5 जनवरी 1991 को शनिवार था, तो 3 मार्च 1992 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?
📖 उत्तर देखें
मंगलवार
63. किसी परिमेय संख्या का हर उसके अंश से 8 अधिक है। यदि अंश को 17 तथा हर को 1 बढ़ा दिया जाए, तो संख्या का मान 3/2 हो जाता है। परिमेय संख्या ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
7
64. एक परीक्षा में 94% छात्र उत्तीर्ण हुए और 33 छात्र विफल हुए। परीक्षा में कितने छात्र सम्मिलित हुए?
📖 उत्तर देखें
550
65. यदि 10 पुस्तकों का लागत मूल्य, 8 पुस्तकों के बिक्री मूल्य के बराबर हो, तो लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
25%
66. यदि 6 पुरुषों की 15 दिन की मजदूरी ₹2,100 हो, तो 9 पुरुषों की 12 दिन की मजदूरी ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
₹2520
67. निम्नलिखित आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। यदि आँकड़ों की माध्यिका 63 हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

29, 32, 48, 50, x, (x + 2), 72, 78, 84, 90
📖 उत्तर देखें
62
68. यदि A : B = 3 : 4 तथा B : C = 6 : 7 हो, तो A : B : C ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
9 : 12 : 14
69. यदि साधारण ब्याज पर रखा कोई धन 25 वर्षों में स्वयं का दोगुना हो जाता है, तो ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
4%
70. 10 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त की एक जीवा की लम्बाई 16 सेमी है। वृत्त के केन्द्र से जीवा की दूरी ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
6 सेमी
71. दक्षिण अमेरिका में मध्य अक्षांशीय घास के मैदान का क्या नाम है?
📖 उत्तर देखें
पम्पाज
72. उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट से होकर प्रवाहित होने वाली गर्मधारा का नाम लिखिए।
📖 उत्तर देखें
गल्फ स्ट्रीम
73. कौन-सा बन्दरगाह कच्छ की खाड़ी पर स्थित है?
📖 उत्तर देखें
काण्डला
74. ड्राकिंसबर्ग पर्वत किस देश में स्थित है?
📖 उत्तर देखें
दक्षिण अफ्रीका और लेसोथो
75. ‘अन्तर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस’ कब मनाया जाता है?
📖 उत्तर देखें
29 जुलाई
76. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा तथा मकर रेखा तीनों किस महाद्वीप से होकर गुजरती हैं?
📖 उत्तर देखें
अफ्रीका
77. प्रान्तीय संविधान समिति के अध्यक्ष का नाम क्या था?
📖 उत्तर देखें
सरदार वल्लभभाई पटेल
78. शारदा अधिनियम का सम्बन्ध किससे है?
📖 उत्तर देखें
बाल विवाह
79. भारत की पहली फ्रेंच फैक्ट्री कहाँ स्थापित की गई थी?
📖 उत्तर देखें
सूरत
80. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा किस राष्ट्र से ली गई है?
📖 उत्तर देखें
ऑस्ट्रेलिया
81. ह्यूरिस्टिक विधि के प्रतिपादक कौन थे?
📖 उत्तर देखें
H. E. आर्मस्ट्रांग
82. किस घोषणा पत्र को भारतीय शिक्षा का शिलालेख कहा जाता है?
📖 उत्तर देखें
वुड्स डिस्पैच
83. पाठ योजना निर्माण में पंचपदीय प्रणाली के प्रणेता कौन थे?
📖 उत्तर देखें
हरबर्ट
84. 'मकतब' में किस स्तर की शिक्षा दी जाती है?
📖 उत्तर देखें
प्राथमिक स्तर
85. प्रयोजना शिक्षण विधि के प्रणेता कौन थे?
📖 उत्तर देखें
किलपैट्रिक
86. 'अपव्यय' एवं 'अवरोधन' की समस्या मुख्यतः किस शिक्षा-स्तर से सम्बन्धित है?
📖 उत्तर देखें
प्राथमिक शिक्षा
87. अधिगम के प्राथमिक सिद्धान्तों के प्रणेता कौन हैं?
📖 उत्तर देखें
थॉर्नडाइक
88. शैक्षिक तकनीकी-III का दूसरा नाम क्या है?
📖 उत्तर देखें
*
89. बालक के व्यवहार का कौन-सा पक्ष उसकी रुचियों तथा मनोवृत्तियों से सम्बन्धित होता है?
📖 उत्तर देखें
भावात्मक पक्ष
90. कक्षा-शिक्षण के उपरान्त छात्रों की अधिगम सम्बन्धी समस्याओं को जानने के लिए कौन-सा परीक्षण किया जाता है?
📖 उत्तर देखें
निदानात्मक परीक्षण
91. रिक्त स्थान भरिएः "गैने के अधिगम पदानुक्रम में अधिगम की सर्वोच्च अवस्था है __________।"
📖 उत्तर देखें
समस्या समाधान
92. रिक्त स्थान भरिएः "मौलिकता, नमनीयता तथा प्रवाह __________ के घटक हैं।"
📖 उत्तर देखें
चिंतन
93. रिक्त स्थान भरिएः "प्रतिभाशाली बालकों के शिक्षण में मानसिक उद्वेलन तकनीक __________ चिंतन के महत्व पर बल देता है।"
📖 उत्तर देखें
अपसारी चिंतन
94. रिक्त स्थान भरिएः "कोहलबर्ग का सिद्धान्त एक बालक के __________ विकास की व्याख्या करता है।"
📖 उत्तर देखें
नैतिक
95. एक शिशु जन्म के पश्चात् प्रथम 15 माह में भाषा विकास की किस अवस्था में होता है?
📖 उत्तर देखें
द्वितीय अवस्था
96. 'सीखने के प्रयास एवं त्रुटि सिद्धान्त' का प्रतिपादन किसने किया?
📖 उत्तर देखें
थॉर्नडाइक
97. अभिक्रमित अधिगम किसके अधिगम सिद्धान्त पर आधारित है?
📖 उत्तर देखें
बी. एफ. स्किनर
98. 'भारतीय पुनर्वास परिषद' की स्थापना किस प्रकार के बच्चों की शिक्षा के लिए की गई है?
📖 उत्तर देखें
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग, वंचित एवं विशेष बच्चों) के लिए
99. बुद्धिलब्धि (IQ) के आधार पर मन्दबुद्धिता के स्तर का सही क्रम क्या है?
📖 उत्तर देखें
*
100. आत्मसात्करण तथा समायोजन की प्रक्रिया किससे सम्बन्धित है?
📖 उत्तर देखें
पियाजे के संज्ञानात्मक विकास से
101. 'ऐवरेस्ट की बेटी' पुस्तक का लेखक/लेखिका कौन है?
📖 उत्तर देखें
अरुणिमा सिन्हा
102. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वर्ष भाग्य लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया?
📖 उत्तर देखें
2017
103. 'अकबरनामा' किसने लिखी?
📖 उत्तर देखें
अबुल फ़ज़ल
104. 'भारत कला भवन' किस नगर में स्थित है?
📖 उत्तर देखें
वाराणसी
105. 'जल्लीकट्टू' किस राज्य से सम्बन्धित है?
📖 उत्तर देखें
तमिलनाडु
106. उत्तर प्रदेश के किस नगर को 'भारत का शिराज' कहा जाता है?
📖 उत्तर देखें
जौनपुर
107. नैमिषारण्य पवित्र स्थल उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?
📖 उत्तर देखें
सीतापुर
108. सूर्य मन्दिर ओड़िशा में किस स्थान पर स्थित है?
📖 उत्तर देखें
कोणार्क
109. उस पाल-शासक का नाम बताइए जिसने विक्रमशिला विश्वविद्यालय स्थापित किया।
📖 उत्तर देखें
धर्मपाल
110. 'विश्व पर्यावरण दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है?
📖 उत्तर देखें
5 जून
111. 'पेपर गोल्ड' किसे कहा जाता है?
📖 उत्तर देखें
IMF की मुद्रा विशेष आहरण अधिकार (SDR) को
112. कौन-से ग्रह को 'लाल ग्रह' कहा जाता है?
📖 उत्तर देखें
मंगल
113. लोकटक झील किस राज्य में स्थित है?
📖 उत्तर देखें
मणिपुर
114. भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री कौन हैं?
📖 उत्तर देखें
निर्मला सीतारमण
115. वर्ष 2017 में शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गाँधी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
📖 उत्तर देखें
मनमोहन सिंह
116. भारतीय नौसेना में पहली महिला पायलट कौन हैं?
📖 उत्तर देखें
शिवांगी सिंह
117. भारत के 48वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन स्थल क्या है?
📖 उत्तर देखें
गोवा
118. 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2017' के अनुसार भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन-सा है?
📖 उत्तर देखें
इंदौर
119. 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' किसे चुना गया?
📖 उत्तर देखें
अक्षय कुमार
120. भारत के 21वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
📖 उत्तर देखें
अचल कुमार ज्योति
121. किसे संयुक्त राष्ट्र संघ का 9वाँ महासचिव नियुक्त किया गया?
📖 उत्तर देखें
एंटोनियो गुटेरेस
122. 'व्यास सम्मान, 2017' के लिए किसे चुना गया?
📖 उत्तर देखें
ममता कालिया
123. 'विश्व शौचालय दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है?
📖 उत्तर देखें
19 नवम्बर
124. अगस्त 2017 में फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
📖 उत्तर देखें
प्रसून जोशी
125. वर्तमान में सर्वाधिक चीनी उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य कौन-सा है?
📖 उत्तर देखें
उत्तर प्रदेश
126. वर्ष 1893 में किस शहर में स्वामी विवेकानन्द ने भारत के प्रतिनिधि के रूप में विश्व धर्म संसद में प्रेरणादायक भाषण दिया?
📖 उत्तर देखें
शिकागो
127. 'डूरण्ड कप' किस खेल से सम्बन्धित है?
📖 उत्तर देखें
फुटबॉल
128. काण्डला बन्दरगाह का हाल ही में परिवर्तित नया नाम क्या है?
📖 उत्तर देखें
दीनदयाल बन्दरगाह
129. 'विश्व मानवाधिकार दिवस' किस तिथि को मनाया जाता है?
📖 उत्तर देखें
10 दिसम्बर
130. अपनी किस पुस्तक के लिए रबीन्द्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला?
📖 उत्तर देखें
गीतांजलि
131. संकेत :: के बायीं ओर के दो पदों में वही समानता है, जो संकेत :: के दायीं ओर के दो पदों में हैं। चार पदों में से एक पद लुप्त है। लुप्त पद बताइए।

BC : DI :: DE : ?
📖 उत्तर देखें
FK
132. यदि कमल कहता है कि रवि की माँ मेरी माँ की एकमात्र पुत्री है, तो कमल का रवि से क्या सम्बन्ध है?
📖 उत्तर देखें
कमल रवि का मामा है।
133. श्रेणी 4M, 9K, 16I, 25G, ___? का अगला पद ज्ञात कीजिए।
📖 उत्तर देखें
36E
134. यदि किसी गुप्त भाषा में PROMOTION को 567873271 लिखा जाए, तो उसी गुप्त भाषा में NOTTION को लिखा जाएगा-
📖 उत्तर देखें
1733271
135. मोहन पश्चिम की ओर 3 किमी चलकर अपनी दायीं ओर मुड़ता है और 4 किमी चलता है, फिर बायीं ओर मुड़कर 2 किमी चलता है, तत्पश्चात पुनः बायीं ओर मुड़कर 4 किमी की दूरी तय करता है। वह अपने चलने के स्थान से कितनी दूर व किस दिशा में है?
📖 उत्तर देखें
5 किमी, पश्चिम
136. कम्प्यूटर की भौतिक बनावट कहलाती है-
📖 उत्तर देखें
हार्डवेयर
137. कम्प्यूटर का दिमाग होता है-
📖 उत्तर देखें
CPU
138. वेबसाइट का मेन पेज कहलाता है-
📖 उत्तर देखें
होम पेज
139. एक डिजिटल कम्प्यूटर में डाटा किस रूप में संरक्षित रहता है?
📖 उत्तर देखें
बाइनरी रूप में
140. ई-मेल से जुड़ी फाइल जो ई-मेल प्राप्त करने वाले को भेजी जाती है, उसे क्या कहते हैं?
📖 उत्तर देखें
Attachment
141. चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना किस मूल्य से सम्बन्धित है?
📖 उत्तर देखें
संवैधानिक मूल्य
142. अगर शिक्षक छात्र को विषय चुनने में मदद करे, तो यह उसकी कौन-सी भूमिका है?
📖 उत्तर देखें
परामर्शदाता
143. यदि आप कक्षा में ज्यादा छात्रों की प्रतिभागिता चाहते हैं, तो आप शिक्षण की कौन-सी विधि का चुनाव करेंगे?
📖 उत्तर देखें
गतिविधि आधारित शिक्षण
144. दण्ड किस प्रकार का पुनर्बलन है?
📖 उत्तर देखें
नकारात्मक पुनर्बलन
145. शिक्षक के व्यावसायिक आचरण के मानक कौन निर्धारित करता है?
📖 उत्तर देखें
NCTE
146. संविधान के किस अनुच्छेद में नागरिकों के मूलभूत कर्तव्यों की चर्चा है?
📖 उत्तर देखें
अनुच्छेद 51A
147. किसी व्यक्तिगत समस्या हेतु 1 : 1 निर्देशन कहलाता है-
📖 उत्तर देखें
व्यक्तिगत निर्देशन
148. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की शुरुआत कब हुई?
📖 उत्तर देखें
1988
149. भावात्मक एकता समिति के अध्यक्ष कौन थे?
📖 उत्तर देखें
डॉ. सम्पूर्णानन्द
150. कौन-सा अभिलेख छात्रों की योग्यता, रुचि, क्षमताओं एवं प्रतिक्रियाओं की जाँच करने हेतु रखा जाता है?
📖 उत्तर देखें
छात्र प्रोफाइल अभिलेख

1 thought on “UP Primary Teacher Vacancy (SUPER TET) PAPER 2018 Download Pdf”

  1. Pingback: UP Primary Teacher Vacancy (SUPER TET)- Syllabus, PYQ, Notes - BTC WALE BHAIYA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top