UP Primary Teacher Vacancy (SUPER TET)- Syllabus, PYQ, Notes

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती (UP PRT Teacher Vacancy) का इंतज़ार कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर वैकेंसी कब तक आ रही है और इसकी वास्तविकता क्या है। इंटरनेट और अखबारों में 40-50 हजार पदों की जो अफवाहें उड़ रही हैं, उनका सच कुछ और ही है। आइए जानते हैं इस भर्ती की हकीकत और सिलेक्शन पाने की सबसे सटीक रणनीति क्या होनी चाहिए।

वैकेंसी की स्थिति और कुल पद (Vacancy Status)

वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 40,000 से 50,000 पदों की जो बात कही जा रही है, वह स्पष्ट नहीं है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों से रिक्त पदों का सही डेटा अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, नगरीय क्षेत्रों के लिए 11,500+ पदों का ऑफलाइन अधियाचन आयोग के पास पहुँच चुका है और आयोग इस पर काम भी करेगा। हाल ही में 30,000 सरप्लस (अतिरिक्त) शिक्षकों की बात भी सामने आई है, लेकिन इससे 11,500 पदों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इनका अधियाचन पहले ही प्राप्त हो चुका है और ये पद पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कब तक आएगी वैकेंसी और परीक्षा? (Expected Timeline)

यूपीटीईटी (UPTET) का रिजल्ट: अगस्त महीने के अंत तक यूपीटीईटी का परिणाम आने की पूरी संभावना है।

वैकेंसी (विज्ञापन): ऑफलाइन अधियाचन को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने और नई या पुरानी नियमावली तय होने के बाद, पूरी संभावना है कि अक्टूबर महीने में वैकेंसी आ सकती है।

परीक्षा (Exam): यदि मुख्यमंत्री जी का निर्देश रहा और आयोग ने तेजी से काम किया, तो विज्ञापन के मात्र 2 महीने के भीतर यानी दिसंबर तक परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

Syllabus

SUPERTET Syllabus

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top