उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षा 2019

1. कृदंत प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं?
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) क्रिया
(D) अव्यय
उत्तर: (C) क्रिया
2. 'जो व्याकरण जानता है' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
(A) वैज्ञानिक
(B) वैयाकरण
(C) बहुज्ञ
(D) शास्त्रज्ञ
उत्तर: (B) वैयाकरण
3. 'सरस्वती' पत्रिका के संपादक कौन थे?
(A) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(B) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(C) भारतेन्दु हरिश्चंद्र
(D) बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर: (B) महावीर प्रसाद द्विवेदी
4. 'चिदम्बरा' पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ-
(A) मैथिलीशरण गुप्त को
(B) सुमित्रानंदन पंत को
(C) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ को
(D) रामधारी सिंह दिनकर को
उत्तर: (B) सुमित्रानंदन पंत को
5. 'महान' शब्द में 'त्व' प्रत्यय जोड़ने से शब्द बनेगा -
(A) महनीय
(B) महत्ता
(C) महत्व
(D) महती
उत्तर: (C) महत्व
6. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को क्या संज्ञा दी है?
(A) बीजवपनकाल
(B) आदिकाल
(C) वीरगाथाकाल
(D) चारणकाल
उत्तर: (A) बीजवपनकाल
7. हिन्दी शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(A) संस्कृत
(B) फ़ारसी
(C) हिन्दी
(D) अरबी
उत्तर: (B) फ़ारसी
8. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है -
(A) आँख
(B) पाँव
(C) गाँव
(D) गृह
उत्तर: (D) गृह
निर्देश (प्रश्न सं० 9 एवं 10): प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्प से छाँटकर लिखिए।

हमारा जीवन पाखंडमय बन गया है और हम इसके बिना नहीं रह सकते हैं। अपने सार्वजनिक जीवन अथवा निजी जीवन में कहीं भी देखें हम एक-दूसरे को छलने की कला का खुलकर उपयोग करते हैं, इसके बावजूद यह विश्वास करते हैं कि हम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं। हम इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं जिसकी उस अवसर पर कोई आवश्यकता नहीं होती। हम किसी भी बात को यह जानते हुए कि वह सही या सत्य नहीं है लेकिन उसके प्रति निष्ठा या विश्वास इस तरह प्रकट करते हैं कि जैसे हमारे लिए वही एकमात्र सत्य है। हम सब यह इसलिए सरलता से कर लेते हैं क्योंकि आज पाखंड एवं दिखावा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आज हम लोगों में से अधिकांश की स्थिति 'मुँह में कुछ और मन में कुछ और' वाली बन गयी है।

9. हमने जीवन का अभिन्न अंग किसे बना लिया है?
(A) भाषा को
(B) पाखंड और दिखावे को
(C) निष्ठा एवं विश्वास को
(D) सरलता को
उत्तर: (B) पाखंड और दिखावे को
10. छलने की कला का हम किस प्रकार उपयोग करते हैं?
(A) खुलकर
(B) आवश्यकतानुसार
(C) पूरी निष्ठा से
(D) सरलता से
उत्तर: (A) खुलकर
11. "बीती विभावरी जाग री, अम्बर-पनघट में डुबो रही, तारा-घट ऊषा-नागरी।" उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
(A) अनुप्रास
(B) उपमा
(C) अन्योक्ति
(D) रूपक
उत्तर: (D) रूपक
12. "जदपि सुजाति सुलच्छनी, सुबरन सरस सुवृत्त। भूषन बिनु न बिराजई, कविता बनिता मित्त।।" अलंकार को परिभाषित करने वाली उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
(A) केशवदास
(B) बिहारीलाल
(C) सेनापति
(D) आचार्य दण्डी
उत्तर: (A) केशवदास
13. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सरस्वती का पर्याय नहीं है?
(A) वीणापाणि
(B) भारती
(C) वाग्देवी
(D) जाह्नवी
उत्तर: (D) जाह्नवी
14. मैं, हम, तू, तुम आदि शब्द हैं-
(A) संबंधवाचक सर्वनाम
(B) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(C) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(D) पुरुषवाचक सर्वनाम
उत्तर: (D) पुरुषवाचक सर्वनाम
15. निम्नलिखित में से महाप्राण व्यंजन कौन-से हैं?
(A) क, च, ट, त, प
(B) ख, छ, ठ, थ, फ
(C) ग, ज, ड, द, ब
(D) य, र, ल, व
उत्तर: (B) ख, छ, ठ, थ, फ
16. जब प्रथम शब्द संख्यावाची और द्वितीय शब्द संज्ञा हो, तो कौन-सा समास होता है?
(A) द्विगु
(B) कर्मधारय
(C) तत्पुरुष
(D) बहुव्रीहि
उत्तर: (A) द्विगु
17. "तुम मांसहीन, तुम रक्तहीन, हे अस्थिशेष तुम अस्थिहीन, तुम शुद्ध-बुद्ध आत्मा केवल, हे चिर पुराण हे चिर नवीन !" उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है?
(A) विरोधाभास
(B) विशेषण विपर्यय
(C) मानवीकरण
(D) दृष्टांत
उत्तर: (A) विरोधाभास
18. निम्नलिखित में से कौन-सा योजक चिह्न है?
(A) ।
(B) ,
(C) -
(D) “ ”
उत्तर: (C) -
19. 'बुद्धिमान' शब्द किस संवर्ग में है?
(A) संज्ञा
(B) विशेषण
(C) सर्वनाम
(D) अव्यय
उत्तर: (B) विशेषण
20. 'कवि' का स्त्रीलिंग है-
(A) कवित्री
(B) कवियित्री
(C) कवयित्री
(D) कवियत्री
उत्तर: (C) कवयित्री
श्लोक: शैले शैले न माणिक्यं मौक्तिकं न गजे गजे। साधवो न हि सर्वत्र चन्दनं न वने वने।।

21. अस्मिन् श्लोके सर्वत्र के न भवन्ति?
(A) मौक्तिकम्
(B) साधवो
(C) माणिक्यम्
(D) चन्दनम्
उत्तर: (B) साधवो
22. 'सूर्योदय:' पद में प्रयुक्त समास है-
(A) कर्मधारय
(B) बहुव्रीहि
(C) तत्पुरुष
(D) अव्ययीभाव
उत्तर: (C) तत्पुरुष
23. 'नीलोत्पलम्' में कौन-सा समास है?
(A) द्विगु
(B) द्वन्द्व
(C) बहुव्रीहि
(D) कर्मधारय
उत्तर: (D) कर्मधारय
24. 'दास्यति' क्रियापद में लकार है-
(A) लट्
(B) लोट्
(C) लृट्
(D) विधिलिङ्
उत्तर: (C) लृट्
उदेति सविता ताम्र: एव अस्तमेति च। सम्पत्तौ विपत्तौ च महतामेकरूपता।।

25. 'सविता' कीदृश: उदेति?
(A) ताम्र:
(B) पीतः
(C) नील:
(D) हरित:
उत्तर: (A) ताम्र:
26. 'पितृष्वसा' का अर्थ है-
(A) बुआ
(B) चाची
(C) ताई
(D) मौसी
उत्तर: (A) बुआ
27. 'गम्' धातु लृट् लकार मध्यमपुरुष बहुवचन का रूप है-
(A) गमिष्यतः
(B) गमिष्यथः
(C) गमिष्यथ
(D) गमिष्यावः
उत्तर: (C) गमिष्यथ
28. माहेश्वर सूत्रों की संख्या है-
(A) 14
(B) 13
(C) 15
(D) 10
उत्तर: (A) 14
29. 'गा:' पद में विभक्ति वचन है-
(A) प्रथमा बहुवचन
(B) द्वितीया बहुवचन
(C) पंचमी एकवचन
(D) सप्तमी एकवचन
उत्तर: (B) द्वितीया बहुवचन
30. 'हसन्ती' पद में प्रत्यय है-
(A) क्तिन्
(B) क्त
(C) शतृ
(D) ल्युट्
उत्तर: (C) शतृ
Direction (Q. Nos. 31 and 32): Read the passage given below and answer the questions that follow.

Poverty is cruel, but it is curable. The only known cure is economic pragmatism instead of woolly ideology. In the field of economics, the tree of ideology has never bore any fruit. We have countless chances for development. Opportunities multiply when they are seized; they die when neglected. We have barely tapped our immeasurable potential for growth. Immense manpower, superb skills and enterprise are to India what oil is to the Middle East. The only difference is that the oil will be depleted one day, but our human resources will never be.
31. Which of the following is most opposite in meaning of the word 'deplete' as used in the passage?
(A) Regenerate
(B) Empty
(C) Quench
(D) Inflate
उत्तर: (A) Regenerate
32. According to the author, ideology in the context of economics:
(A) is the most important consideration
(B) has barely yielded any result
(C) is not a futile consideration
(D) has proved to be a basic requirement
उत्तर: (B) has barely yielded any result
33. Fill in the blank with the correct pronoun in the following sentence: One should love _____ country.
(A) his
(B) her
(C) one's
(D) my
उत्तर: (C) one's
34. The number of vowel and consonant sounds in English is indicated respectively by:
(A) 22, 22
(B) 5, 39
(C) 10, 34
(D) 20, 24
उत्तर: (D) 20, 24
35. Identify the direct narration of the given sentence: Atul informed his friend that he could make use of his bike while he was away.
(A) Atul said to his friend, "You will make use of my bike while I was away."
(B) Atul said to his friend, "Use my bike while I go away."
(C) Atul said to his friend, "You can make use of my bike while I am away."
(D) Atul asked his friend, "Will you make use of my bike while I am away?"
उत्तर: (C) Atul said to his friend, "You can make use of my bike while I am away."
36. Identify the parts of speech of the underlined word in the following sentence: He is intelligent enough to solve this sum.
(A) Adverb
(B) Adjective
(C) Preposition
(D) Noun
उत्तर: (A) Adverb
37. Find out the subject in the following sentence: On the top of the hill lives a hermit.
(A) the hill
(B) a hermit
(C) On the top
(D) On the top of the hill
उत्तर: (B) a hermit
38. In the following sentence, change the verb to the past tense: She hides her face for shame.
(A) hidden
(B) hide
(C) hid
(D) hidded
उत्तर: (C) hid
39. Identify the type of the sentence given below: How well she sings !
(A) Declarative
(B) Imperative
(C) Interrogative
(D) Exclamatory
उत्तर: (D) Exclamatory
40. Which of the following sentences is correct?
(A) He is an European citizen.
(B) An one rupee note is rare to find.
(C) I donated an unit of blood.
(D) An FIR was lodged against him.
उत्तर: (D) An FIR was lodged against him.
41. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष थे-
(A) अबुल कलाम आजाद
(B) रफी अहमद किदवई
(C) बदरुद्दीन तैयबजी
(D) हकीम अजमल खाँ
उत्तर: (C) बदरुद्दीन तैयबजी
42. साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन में लाठी चार्ज से लगी चोटों से किस नेता की मृत्यु हुई?
(A) लाला लाजपत राय
(B) गोविन्द बल्लभ पंत
(C) डॉ० सत्यपाल
(D) डॉ० किचलू
उत्तर: (A) लाला लाजपत राय
43. लोक सभा द्वारा पारित धन विधेयक को राज्य सभा विचार-विमर्श के लिए अधिकतम कितने दिनों तक रख सकती है?
(A) 10 दिन
(B) 12 दिन
(C) 14 दिन
(D) 16 दिन
उत्तर: (C) 14 दिन
44. प्रायद्वीपीय भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु, कन्याकुमारी, स्थित है-
(A) कर्क रेखा के उत्तर में
(B) मकर रेखा के दक्षिण में
(C) भूमध्य रेखा के उत्तर में
(D) भूमध्य रेखा के दक्षिण में
उत्तर: (C) भूमध्य रेखा के उत्तर में
45. निम्नलिखित समुद्री धाराओं में से कौन-सी अटलांटिक महासागर की धारा नहीं है?
(A) अगुल्हास धारा
(B) लेब्राडोर धारा
(C) फ्लोरिडा धारा
(D) कनारी धारा
उत्तर: (A) अगुल्हास धारा
46. नाथूला दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) असम
(C) सिक्किम
(D) मेघालय
उत्तर: (C) सिक्किम
47. भारत में गरीबी का आकलन किस आधार पर किया जाता है?
(A) परिवार का उपभोग व्यय
(B) प्रति व्यक्ति आय
(C) प्रति व्यक्ति व्यय
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (A) परिवार का उपभोग व्यय
48. इनमें से भारत की संविधान सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा
(B) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(C) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
(D) प्रो० एच० सी० मुखर्जी
उत्तर: (A) डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा
49. काकोरी षड्यंत्र केस किस वर्ष हुआ था?
(A) 1920
(B) 1925
(C) 1930
(D) 1935
उत्तर: (B) 1925
50. भारत में अवस्थापित होने वाला प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है-
(A) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(B) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(C) पेरियार राष्ट्रीय उद्यान
(D) मानस राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर: (A) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
51. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन शिक्षण के संदर्भ में सही नहीं है?
(A) शिक्षण एक अंतःक्रियात्मक प्रक्रिया है।
(B) शिक्षण एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।
(C) शिक्षण एक प्रभाव-निर्देशित प्रक्रिया है।
(D) शिक्षण केवल कक्षा तक सीमित रहने वाली प्रक्रिया है।
उत्तर: (D) शिक्षण केवल कक्षा तक सीमित रहने वाली प्रक्रिया है।
52. प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रमुख कारण है-
(A) समाज विस्तार करना
(B) रोजगार वृद्धि करना
(C) नामांकन संख्या बढ़ाना
(D) अध्यापकों का विकास
उत्तर: (C) नामांकन संख्या बढ़ाना
53. उद्दीपन-अनुक्रिया सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
(A) पावलोव
(B) थॉर्नडाइक
(C) स्किनर
(D) कोहलर
उत्तर: (B) थॉर्नडाइक
54. पढ़ने और लिखने की अक्षमता है-
(A) ऑटिज्म
(B) डिस्लेक्सिया
(C) डिस्प्रेक्सिया
(D) एप्रेक्सिया
उत्तर: (B) डिस्लेक्सिया
55. "किसने कहा, 'नवाचार एक ऐसा विचार है जिसमें व्यक्ति नवीनता का अनुभव करता है'?"
(A) एच० जी० बर्नेट
(B) ई० एम० रोजर्स
(C) एम० बी० माइल्स
(D) एलेन
उत्तर: (B) ई० एम० रोजर्स
56. भारतीय शिक्षा के इतिहास में सर्वप्रथम किस समिति ने 'अपव्यय एवं अवरोधन' पर विचार किया?
(A) हार्टोग समिति
(B) यशपाल समिति
(C) मेहता समिति
(D) जाकिर हुसैन समिति
उत्तर: (A) हार्टोग समिति
57. परम शून्य स्थित होती है-
(A) नामित स्केल में
(B) अंतरित स्केल में
(C) क्रमित स्केल में
(D) आनुपातिक स्केल में
उत्तर: (D) आनुपातिक स्केल में
58. पाठ प्रस्तावना कौशल का मुख्य संघटक क्या है?
(A) पूर्वज्ञान
(B) व्याख्यान
(C) श्यामपट्ट लेखन
(D) गृहकार्य
उत्तर: (A) पूर्वज्ञान
59. एन० सी० ई० आर० टी० द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा कब प्रस्तुत की गई?
(A) 1986
(B) 1992
(C) 2005
(D) 2009
उत्तर: (C) 2005
60. "शैक्षिक प्रशासन उपयुक्त विद्यार्थियों को उपयुक्त शिक्षकों द्वारा समुचित शिक्षा प्राप्त करने योग्य बनाता है जिससे वे उपलब्ध अधिक साधनों का उपयोग करके अपने प्रशिक्षण से सर्वोत्तम को प्राप्त करने में समर्थ हो सकें।" यह परिभाषा दी गई है-
(A) एस० एन० मुखर्जी द्वारा
(B) कैम्बेल द्वारा
(C) वेलफेयर ग्राह्य द्वारा
(D) डॉ० आत्मानंद मिश्रा द्वारा
उत्तर: (C) वेलफेयर ग्राह्य द्वारा
61. 'भारतीय पुनर्वास परिषद्' की स्थापना किस उद्देश्य के लिए हुई है?
(A) दूरस्थ शिक्षा
(B) पर्यावरण शिक्षा
(C) दिव्यांगजन की शिक्षा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (C) दिव्यांगजन की शिक्षा
62. विकासात्मक दिशा का नियम सम्मिलित करता है-
(A) मस्तकाधोमुखी नियम
(B) निकट से दूर का नियम
(C) (A) और (B) दोनों
(D) n तो (A) न ही (B)
उत्तर: (C) (A) और (B) दोनों
63. मार्गरेट मीड के अनुसार वैयक्तिक भिन्नताओं के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है-
(A) जैविक
(B) मनोवैज्ञानिक
(C) सजातीय
(D) सांस्कृतिक
उत्तर: (D) सांस्कृतिक
64. 'ब्रेल लिपि' के जनक हैं-
(A) चार्ल्स ब्रेल
(B) लुई ब्रेल
(C) बारबियर ब्रेल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) लुई ब्रेल
65. प्राचीन अनुबंधन का सिद्धांत किसने दिया?
(A) स्किनर
(B) स्पिनोविच
(C) पावलोव
(D) बिने
उत्तर: (C) पावलोव
66. हेरेडिटरी जीनियस नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
(A) कैटेल
(B) गाल्टन
(C) टर्मैन
(D) पीयर्सन
उत्तर: (B) गाल्टन
67. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक बालक के विकास को प्रभावित करता है?
(A) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ
(B) पौष्टिक भोजन
(C) रोग तथा चोट
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
68. गैने के अधिगम सोपान का सही क्रम है-
(A) नियम अधिगम, सम्प्रत्यय अधिगम, समस्या समाधान
(B) सम्प्रत्यय अधिगम, समस्या समाधान, नियम अधिगम
(C) सम्प्रत्यय अधिगम, नियम अधिगम, समस्या समाधान
(D) नियम अधिगम, समस्या समाधान, सम्प्रत्यय अधिगम
उत्तर: (C) सम्प्रत्यय अधिगम, नियम अधिगम, समस्या समाधान
69. सृजनात्मक समस्या समाधान की वह अवस्था, जिसमें व्यक्ति समस्या पर ध्यान नहीं देता है, है-
(A) अनुवादन
(B) प्रदीप्ति
(C) उद्भवन
(D) आयोजन
उत्तर: (C) उद्भवन
70. 'राष्ट्रीय अस्थि विकलांग संस्थान' स्थित है-
(A) देहरादून में
(B) मुम्बई में
(C) कोलकाता में
(D) सिकंदराबाद में
उत्तर: (C) कोलकाता में
71. खाने का नमक किससे बनता है?
(A) कमजोर अम्ल और कमजोर क्षार से
(B) मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से
(C) कमजोर अम्ल और मजबूत क्षार से
(D) मजबूत अम्ल और कमजोर क्षार से
उत्तर: (B) मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से
72. यदि किसी पिण्ड की गतिज ऊर्जा अपने प्रारम्भिक मान का चार गुना हो जाए, तब नया संवेग होगा-
(A) प्रारम्भिक मान का तीन गुना
(B) प्रारम्भिक मान का चार गुना
(C) प्रारम्भिक मान का दुगुना
(D) अपरिवर्तित
उत्तर: (C) प्रारम्भिक मान का दुगुना
73. ध्वनि तरंगों की प्रकृति होती है-
(A) अनुप्रस्थ
(B) अनुदैर्ध्य
(C) विद्युत्-चुम्बकीय
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (B) अनुदैर्ध्य
74. 1 माइक्रॉन (μ) होता है-
(A) 10−9 m
(B) 10−12 m
(C) 10−6 m
(D) 10−15 m
उत्तर: (C) 10−6 m
75. वातावरण का वह क्षेत्र, जिसमें ओज़ोन परत उपस्थित रहती है, कहलाता है-
(A) एक्सोस्फीयर
(B) मीसोस्फीयर
(C) ट्रोपोस्फीयर
(D) स्ट्रैटोस्फीयर
उत्तर: (D) स्ट्रैटोस्फीयर
76. श्वास-छिद्र का उपयोग श्वास के लिए किसके द्वारा किया जाता है?
(A) मछली
(B) तिलचट्टा
(C) केंचुआ
(D) घोंघा
उत्तर: (B) तिलचट्टा
77. सरल रेखा पर गतिशील किसी कण की स्थिति x, समय के साथ संबंध x = 6t²−5t के अनुसार बदलती है, जहाँ x मीटर में, t सेकंड में है। कण का प्रारम्भिक वेग होगा-
(A) 6 m/s
(B) -5 m/s
(C) 5 m/s
(D) -6 m/s
उत्तर: (B) -5 m/s
78. किसकी कमी से रतौंधी होती है?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन C
(C) विटामिन B
(D) विटामिन D
उत्तर: (A) विटामिन A
79. 4·4 g CO₂ का NTP पर आयतन होगा-
(A) 22·4 L
(B) 2·24 L
(C) 224 L
(D) 44·8 L
उत्तर: (B) 2·24 L
80. इनमें सबसे कमजोर (क्षीण) बल कौन-सा है?
(A) गुरुत्वाकर्षण बल
(B) विद्युत् बल
(C) न्यूक्लियर बल
(D) चुम्बकीय बल
उत्तर: (A) गुरुत्वाकर्षण बल
81. b के किस मान के लिए असमिका b2 + 8b ≥ 9b + 14 सत्य है?
(A) b ≥ −5, b ≤ 4
(B) b ≥ 5, b ≤ −4
(C) −4 ≤ b ≤ 5
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) b ≥ 5, b ≤ −4
82. संलग्न चित्र में यदि AB + AC = 5AD और AC − AD = 8 है, तो आयत ABCD का क्षेत्रफल है–
Question 82 Image
(A) 36 वर्ग इकाई
(B) 50 वर्ग इकाई
(C) 60 वर्ग इकाई
(D) 82 वर्ग इकाई
उत्तर: (C) 60 वर्ग इकाई
83. दो शंकुओं की ऊँचाइयों का अनुपात 1 : 4 है और उनके व्यासों का अनुपात 4 : 5 है, तो उनके आयतनों का अनुपात क्या होगा?
(A) 4 : 25
(B) 1 : 25
(C) 1 : 16
(D) 16 : 25
उत्तर: (A) 4 : 25
84. प्रथम नौ अभाज्य संख्याओं का औसत क्या होगा?
(A) 9
(B) 10
(C) 11 2/9
(D) 11 1/9
उत्तर: (D) 11 1/9
85. यदि √2916 = 54 हो, तब √29.16 + √0.2916 + √0.002916 + √0.00002916 का मान क्या होगा?
(A) 5.9994
(B) 5.4554
(C) 5.4545
(D) 5.9449
उत्तर: (A) 5.9994
86. तीन संख्याओं का योग 98 है। यदि पहली और दूसरी के बीच अनुपात 2 : 3 तथा दूसरी और तीसरी के बीच अनुपात 5 : 8 है, तब दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 10
(B) 20
(C) 30
(D) 40
उत्तर: (C) 30
87. यदि r त्रिज्या वाले वृत्त के अंतर्गत एक समषट्भुज विनिर्मित हो, तो उसका परिमाप है–
(A) 6r
(B) 3r
(C) 9r
(D) 12r
उत्तर: (A) 6r
88. किसी त्रिभुज के 'अंतःकेंद्र' को सुनिश्चित किया जाता है–
(A) भुजाओं के लंबद्विकों से
(B) कोणों के अर्द्धकों से
(C) माध्यिकाओं से
(D) अभिलम्बों से
उत्तर: (B) कोणों के अर्द्धकों से
89. (1001)3 का मान क्या होगा?
(A) 103003001
(B) 100303001
(C) 1003003001
(D) 100300301
उत्तर: (C) 1003003001
90. यदि किसी संख्या का 20%, 120 है, तो उसी संख्या का 120% क्या होगा?
(A) 20
(B) 120
(C) 480
(D) 720
उत्तर: (D) 720
91. निम्नलिखित में से सबसे छोटी भिन्न कौन-सी है?
Question 82 Image
(A) 6/11
(B) 13/18
(C) 15/22
(D) 19/36
उत्तर: (D) 19/36
92. एक आयत की लंबाई में 25% की वृद्धि होती है। उसकी चौड़ाई कितने प्रतिशत घटा दी जाए ताकि उसका क्षेत्रफल एकसमान बना रहे?
(A) 15%
(B) 20%
(C) 21.5%
(D) 23.4%
उत्तर: (B) 20%
93. 1.2̅7 बराबर है–
(A) 127/100
(B) 73/100
(C) 14/11
(D) 11/14
उत्तर: (C) 14/11
94. एक धन चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 15 वर्षों में दोगुना हो जाता है। यह 8 गुना हो जाएगा–
(A) 30 वर्ष
(B) 40 वर्ष
(C) 45 वर्ष
(D) 60 वर्ष
उत्तर: (C) 45 वर्ष
95. यदि ax = by = cz तथा b2 = ac हो, तब y है–
(A) xzx + y
(B) xz2(x − z)
(C) xz2(z − x) + 3
(D) 2xzz + x
उत्तर: (D) 2xzz + x
96. x2 − y2 − 9z2 + 6yz का गुणनखण्ड है–
(A) (x + y − 3z) (x + y + 3z)
(B) (x − y − 3z) (x − y + 2z)
(C) (x + y − 3z) (x − y + 3z)
(D) (x − 2y + 3z) (x − y + 3z)
उत्तर: (C) (x + y − 3z)(x − y + 3z)
97. एक समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाओं की लंबाइयाँ a और b हैं। इसकी असमांतर भुजाओं के मध्य-बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा की लंबाई होगी–
(A) a − b2
(B) a + b2
(C) ab2
(D) aba + b
उत्तर: (B) a + b2
98. किसी कक्षा के 6 छात्रों की आयु (वर्षों में) निम्नवत् है : 13, 14, 18, 16, 19, 12। इनकी माध्यिका होगी–
(A) 14
(B) 15
(C) 16
(D) 17
उत्तर: (B) 15
99. केंद्रीय प्रवृत्ति के तीनों मापों में आनुभाविक संबंध है–
(A) 2 माध्यिका = बहुलक + माध्य
(B) 3 माध्यिका = बहुलक + 2 माध्य
(C) माध्यिका = बहुलक + माध्य
(D) माध्यिका = 2 बहुलक + 3 माध्य
उत्तर: (B) 3 माध्यिका = बहुलक + 2 माध्य
100. यदि किसी व्यक्ति को विक्रय मूल्य पर 20% की हानि होती है, तो क्रय मूल्य पर प्रतिशत हानि क्या होगी?
(A) 20%
(B) 25%
(C) 403
(D) 503
उत्तर: (D) 503
101. भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं-
(A) ओ० पी० रावत
(B) अचल कुमार ज्योति
(C) सुनील अरोड़ा
(D) एस० वाई० कुरैशी
उत्तर: (C) सुनील अरोड़ा
102. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 25 मई
(B) 29 जून
(C) 30 जुलाई
(D) 29 अगस्त
उत्तर: (D) 29 अगस्त
103. बुद्धचरितम् महाकाव्य किसने लिखा?
(A) अश्वघोष
(B) नागार्जुन
(C) हेमचन्द्र
(D) गौतम बुद्ध
उत्तर: (A) अश्वघोष
104. विश्व पर्यावरण दिवस, 2018 का विषय (थीम) क्या था?
(A) जल प्रदूषण को कम करो
(B) वायु प्रदूषण को कम करो
(C) रासायनिक प्रदूषण को कम करो
(D) प्लास्टिक प्रदूषण को कम करो
उत्तर: (D) प्लास्टिक प्रदूषण को कम करो
105. ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स (जी० एच० आई), 2018 के अनुसार भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
(A) 136वाँ
(B) 81वाँ
(C) 133वाँ
(D) 130वाँ
उत्तर: (C) 133वाँ
'106. 'नाथपंथ' नामक संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?
(A) मत्स्येन्द्रनाथ
(B) गोरखनाथ
(C) श्रीनाथ
(D) वासव
उत्तर: (A) मत्स्येन्द्रनाथ
107. निम्नलिखित में से कौन-सा कर्नाटक का लोकनृत्य है?
(A) गरबा
(B) चरकुला
(C) जवारा
(D) यक्षगान
उत्तर: (D) यक्षगान
108. कांचीपुरम में कैलाशनाथ मंदिर (शिव मंदिर), जिसकी भीतरी दीवारों में रंगों से मूर्तियां बनाई गई हैं, किसने बनवाया था?
(A) देववर्मन
(B) महेन्द्रवर्मन
(C) नरसिंहवर्मन I
(D) नरसिंहवर्मन II
उत्तर: (D) नरसिंहवर्मन II
109. मिर्ज़ापुर प्रसिद्ध है-
(A) कजरी के लिए
(B) चरकुला नृत्य के लिए
(C) पंवारा के लिए
(D) नकटा के लिए
उत्तर: (A) कजरी के लिए
110. निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत का 100वाँ एयरपोर्ट स्थित है?
(A) मणिपुर
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) नागालैण्ड
(D) सिक्किम
उत्तर: (D) सिक्किम
111. केन्द्रीय ग्लास एवं सिरेमिक अनुसंधान संस्थान स्थित है-
(A) आगरा में
(B) खुर्जा में
(C) कानपुर में
(D) फिरोजाबाद में
उत्तर: (B) खुर्जा में
112. वर्ष 2018 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
(A) भरत वाटवानी
(B) ब्रूस रिटमैन
(C) रॉबर्ट लांगलैंड्स
(D) रिचर्ड एच० थेलर
उत्तर: (A) भरत वाटवानी
113. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2017 का भारत-भारती पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
(A) डॉ० रमेशचंद्र शाह
(B) जयप्रकाश कर्दम
(C) डॉ० रामदेव शुक्ल
(D) डॉ० रामगोपाल शर्मा
उत्तर: (A) डॉ० रमेशचंद्र शाह
114. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, 2018 की घोषणा नहीं की गई?
(A) चिकित्सा
(B) साहित्य
(C) भौतिक विज्ञान
(D) रसायन विज्ञान
उत्तर: (B) साहित्य
115. यू० एस० ओपन टेनिस टूर्नामेंट, 2018 (महिला एकल) की विजेता थी-
(A) कैरोलीन वोज्नियाकी
(B) सिमोना हालेप
(C) नाओमी ओसाका
(D) सेरेना विलियम्स
उत्तर: (C) नाओमी ओसाका
116. 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2017 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता-
(A) तुम्हारी सुलु ने
(B) हिंदी मीडियम ने
(C) विलेज रॉकस्टार्स ने
(D) भयानकम ने
उत्तर: (C) विलेज रॉकस्टार्स ने
117. दिसम्बर 2018 में जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
(A) कानकुन (मेक्सिको)
(B) डरबन (दक्षिण अफ्रीका)
(C) कटोविस (पोलैण्ड)
(D) दोहा (कतर)
उत्तर: (C) कटोविस (पोलैण्ड)
118. निम्नलिखित देशों में से किसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई, 2018 को 'रामायण सर्किट' की शुरुआत की?
(A) नेपाल
(B) इण्डोनेशिया
(C) श्रीलंका
(D) म्यांमार
उत्तर: (A) नेपाल
119. 'भारत का शेक्सपीयर' किसे कहा जाता है?
(A) विष्णु शर्मा
(B) पाणिनि
(C) कालिदास
(D) भारवि
उत्तर: (C) कालिदास
120. 'कुम्भ मेले' को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में कब शामिल किया गया?
(A) 2017
(B) 2018
(C) 2012
(D) 2015
उत्तर: (A) 2017
121. 'कथकली' किस राज्य का प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) आंध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक
(D) केरल
उत्तर: (D) केरल
122. सौरभ चौधरी का संबंध किस खेल से है?
(A) मुक्केबाजी
(B) क्रिकेट
(C) निशानेबाजी
(D) कुश्ती
उत्तर: (C) निशानेबाजी
123. 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की ऊँचाई है-
(A) 175 मीटर
(B) 179 मीटर
(C) 180 मीटर
(D) 182 मीटर
उत्तर: (D) 182 मीटर
124. भारत की पहली इंजनरहित रेलगाड़ी तैयार हुई है। इसका नाम है-
(A) ट्रेन 11
(B) ट्रेन 14
(C) ट्रेन 16
(D) ट्रेन 18
उत्तर: (D) ट्रेन 18
125. मार्च 2018 तक भारत का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(A) समिट
(B) सिएरा
(C) मिहिर
(D) प्रत्यूष
उत्तर: (D) प्रत्यूष
126. 90वें ऑस्कर, 2018 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है-
(A) ए फैंटास्टिक वुमन
(B) गेट आउट
(C) द शेप ऑफ वॉटर
(D) डंकर्क
उत्तर: (C) द शेप ऑफ वॉटर
127. मानव विकास सूचकांक, 2018 में भारत का स्थान है-
(A) 128वाँ
(B) 129वाँ
(C) 130वाँ
(D) 131वाँ
उत्तर: (C) 130वाँ
128. द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) कुलदीप नायर
(B) संजय बारू
(C) एस० बोस
(D) करन थापर
उत्तर: (B) संजय बारू
129. एक्जाम वॉरियर्स पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
(A) प्रणब मुखर्जी
(B) अरुण शौरी
(C) अमिताभ घोष
(D) नरेन्द्र मोदी
उत्तर: (D) नरेन्द्र मोदी
130. मिल्कमैन उपन्यास की लेखिका है-
(A) अरुंधति रॉय
(B) एना बर्न्स
(C) किरण देसाई
(D) हिलेरी मैंटल
उत्तर: (B) एना बर्न्स
131. जीवन कौशल का मुख्य उद्देश्य है-
(A) क्षमताएं विकसित करना
(B) चुनौतियों एवं माँगों के अनुसार योग्यता का विकास करना
(C) प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्राप्त करना
(D) अच्छा शिक्षक बनना
उत्तर: (B) चुनौतियों एवं माँगों के अनुसार योग्यता का विकास करना
132. अभिप्रेरणा के मूल प्रवृत्ति सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं-
(A) फ्रायड
(B) क्लार्क एल० हल
(C) मैक्डूगल
(D) मॉर्गन
उत्तर: (C) मैक्डूगल
133. सहानुभूति कौशल में व्यक्ति-
(A) दूसरों की परेशानियों को समझता है
(B) दूसरों को पसंद करता है
(C) दूसरों की इच्छानुसार कार्य करता है
(D) हमेशा भ्रम में रहता है
उत्तर: (A) दूसरों की परेशानियों को समझता है
134. पुरस्कार किस प्रकार की अभिप्रेरणा है?
(A) धनात्मक एवं प्रत्यक्ष
(B) धनात्मक एवं अप्रत्यक्ष
(C) ऋणात्मक एवं प्रत्यक्ष
(D) ऋणात्मक एवं अप्रत्यक्ष
उत्तर: (A) धनात्मक एवं प्रत्यक्ष
135. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) किस वर्ष से प्रभावी हुआ?
(A) 2009
(B) 2010
(C) 2005
(D) 2001
उत्तर: (B) 2010
136. "मूल्य वह है जो मानव इच्छाओं की तुष्टि करे।" यह विचार दिया गया-
(A) अरस्तू द्वारा
(B) ह्यूम द्वारा
(C) अर्बन द्वारा
(D) हॉफडिंग द्वारा
उत्तर: (C) अर्बन द्वारा
137. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सामाजिक प्रेरक है?
(A) आत्मगौरव
(B) प्रेम
(C) भूख
(D) प्यास
उत्तर: (A) आत्मगौरव
138. अलग ढंग से कार्य करने तथा नये तरीकों का इस्तेमाल करने की योग्यता कहलाती है-
(A) सृजनात्मकता
(B) व्यक्तित्व विकास
(C) नवीनता
(D) जागरूकता
उत्तर: (A) सृजनात्मकता
139. व्यावसायिक निर्देशन का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
(A) मायर
(B) पारसन्स
(C) हॉक
(D) ब्रेवर
उत्तर: (B) पारसन्स
140. एन० सी० ई० आर० टी० ने शैक्षिक संदर्भ में निम्नलिखित मूल्यों में से किसको स्वीकार किया है?
(A) सफाई एवं सच्चाई
(B) श्रम
(C) समानता एवं सहयोग
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
141. A, B की बहन है। C, B की माँ है। D, C का पिता है। E, D की माँ है। तब A, D से कैसे सम्बन्धित है?
(A) पुत्री
(B) पौत्री
(C) दादी
(D) पिता
उत्तर: (B) पौत्री
142. निम्नलिखित में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
Question 142 Image
(A) 10064
(B) 10081
(C) 61120
(D) 81100
उत्तर: (A) 10064
143. राहुल अपने स्थान से 40 km पूर्व की ओर साइकिल चलाता है, फिर उत्तर की ओर मुड़कर 20 km जाता है, फिर बायें मुड़कर 20 km जाता है। वह अपने प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूर है?
(A) 0 km
(B) 10 km
(C) 20√2 km
(D) 30 km
उत्तर: (C) 20√2 km
144. किसी सांकेतिक भाषा में 256 का अर्थ 'you are good', 637 का अर्थ 'we are bad' और 358 का अर्थ 'good and bad' है। इस भाषा में 'and' के लिए कौन-सी संख्या प्रयुक्त की गई है?
(A) 8
(B) 3
(C) 5
(D) 2
उत्तर: (A) 8
145. किसी संकेत में FORGE को FPTJI लिखा जाता है। उसी संकेत में CULPRIT को कैसे लिखा जाएगा?
(A) CVMQSTU
(B) CXOSULW
(C) CVNSVNZ
(D) CSJNPGR
उत्तर: (C) CVNSVNZ
146. बिट का विस्तृत रूप क्या है?
(A) बाइनरी ट्री
(B) बाइनरी डिजिट
(C) बाइनरी टर्म
(D) बाइनरी टास्क
उत्तर: (B) बाइनरी डिजिट
147. वी० एल० ई० का विस्तृत रूप है-
(A) वैल्यू लर्निंग इनवायरनमेंट
(B) वर्चुअल लोडेड इनवायरनमेंट
(C) वर्चुअल लर्निंग इनवायरनमेंट
(D) वैल्यू लोडेड इनवायरनमेंट
उत्तर: (C) वर्चुअल लर्निंग इनवायरनमेंट
148. आई० सी० टी० का उद्देश्य है-
(A) स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करना
(B) शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (C) (A) और (B) दोनों
149. स्पैम होता है-
(A) अवांछित संदेश
(B) वांछित संदेश
(C) प्रोटोकॉल
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (A) अवांछित संदेश
150. निम्नलिखित में से प्राइमरी मेमोरी कौन-सी है?
(A) फ्लॉपी डिस्क
(B) हार्ड डिस्क
(C) सी० डी०-रोम
(D) रोम
उत्तर: (D) रोम
Right Answers: 0

1 thought on “UP Primary Teacher Vacancy (SUPER TET) PAPER 2019”

  1. Pingback: UP Primary Teacher Vacancy (SUPER TET)- Syllabus, PYQ, Notes - BTC WALE BHAIYA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top