UP D.El.Ed 3rd Semester Science (विज्ञान) : बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) 2016-2025
Right Answers: 0
प्रश्न 1. निम्नलिखित में एसीटिलीन का रासायनिक सूत्र है-
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C2H4
(D) C2H2
प्रश्न 2. जब वस्तु अवतल दर्पण के मुख्य फोकस एवं वक्रता केन्द्र के मध्य रखी हो, तो प्रतिबिम्ब बनेगा-
(A) उल्टा, वास्तविक तथा वस्तु से बड़ा
(B) सीधा, वास्तविक तथा वस्तु से छोटा
(C) उल्टा, वास्तविक तथा वस्तु से छोटा
(D) सीधा, वास्तविक तथा वस्तु से बड़ा
प्रश्न 3. हरित लवक रहित पौधों का समूह है-
(A) शैवाल
(B) कवक
(C) अनावृत्त बीजी
(D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 4. किसी वस्तु द्वारा प्रति सेकेण्ड किए गए कम्पनों की संख्या को कहते हैं-
(A) आवर्तकाल
(B) आयाम
(C) आवृत्ति
(D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. वायु दाब आरोपित करती है-
(A) केवल ऊपर की दिशा में
(B) केवल नीचे की दिशा में
(C) चारों दिशाओं में
(D) किसी दिशा में नहीं
प्रश्न 6. निम्नवत् में अक्रिस्टलीय कार्बन के अपररूप हैं-
(A) ग्रेफाइट
(B) हीरा
(C) सुगर चारकोल
(D) फुलरीन
प्रश्न 7. अनुप्रस्थ तरंगों में दो श्रृंगों के बीच की दूरी होती है-
(A) आयाम
(B) अर्द्ध-आयाम
(C) तरंगदैर्ध्य
(D) अर्द्ध तरंगदैर्ध्य
प्रश्न 8. डॉक्टरी थर्मामीटर में ताप मापने का विभाजन स्केल होता है-
(A) 0° से 100°C
(B) 32°F से 212°F
(C) 95°F से 110°F
(D) 0°R से 80°R
प्रश्न 9. पेचिस नामक बीमारी में निम्नवत् में से कौन-सा सूक्ष्मजीव उत्तरदायी है-
(A) फलैबी वायरस
(B) निमैटोड (कृमि)
(C) यीस्ट
(D) एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका
प्रश्न 10. किसी वस्तु को जल में पूर्णतः डुबोने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बल = वस्तु का भार, अतः
(A) वस्तु जल में डूब जाएगी
(B) वस्तु सतह पर तैरेगी
(C) वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी
(D) वह सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी
प्रश्न 11. घड़े में रखा पानी किस विधि के द्वारा ठण्डा हो जाता है?
(A) संवहन
(B) चालन
(C) क्वथन
(D) वाष्पन
प्रश्न 12. एजूसेट क्या है?
(A) शैक्षिक समिति
(B) शैक्षिक उपग्रह
(C) शैक्षिक कार्यक्रम
(D) शैक्षिक प्रबन्धन
प्रश्न 13. पत्ती में पाया जाने वाला रन्ध्र स्थित होता है-
(A) ऊपरी सतह पर
(B) निचली सतह पर
(C) डण्ठल पर
(D) पर्णाधार पर
प्रश्न 14. दाब अधिक होता है-
(A) बैठने पर
(B) दो पैर से खड़ा होने पर
(C) एक पैर से खड़े होने पर
(D) लेटने पर
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से किसमें कार्बन नहीं पाया जाता है?
(A) रोटी
(B) चीनी
(C) नमक
(D) कोयला
प्रश्न 16. हरित लवक पाया जाता है-
(A) जन्तु कोशिका में
(B) विषाणु में
(C) कवक में
(D) वनस्पति कोशिका में
प्रश्न 17. टेलीफोन का आविष्कार किया था-
(A) ग्राहम बेल
(B) न्यूटन
(C) आर्किमिडीज
(D) सेमुअल मोर्स
प्रश्न 18. कार्बन का क्रिस्टलीय रूप है-
(A) काजल
(B) जन्तु चारकोल
(C) कोयला
(D) हीरा
प्रश्न 19. द्रव के गैस में बदलने की क्रिया को कहते हैं-
(A) गलनांक
(B) हिमांक
(C) वाष्पीकरण
(D) संघनन
प्रश्न 20. चना/मटर की जड़ों की गाँठों में पाया जाने वाला जीवाणु है-
(A) राइजोबियम
(B) क्लास्ट्रीडियम
(C) एजोटोबैक्टर
(D) लैक्टोबैसिलस
प्रश्न 21. दाब का मात्रक है-
(A) जूल
(B) किलोग्राम
(C) न्यूटन मीटर
(D) न्यूटन / मीटर²
प्रश्न 22. कुकिंग गैस (L.P.G.) में किसकी मात्रा अधिक होती है-
(A) मेथेन
(B) ब्यूटेन
(C) एथेन
(D) एथिलीन
प्रश्न 23. भारतीय अन्तरिक्ष कार्य-क्रम के जनक है-
(A) आर्यभट्ट
(B) डा० विक्रम साराभाई
(C) डा० हारवर्ड माइकल
(D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 24. प्रतिजैविक औषधि है-
(A) पेनिसिलीन
(B) आक्सिन
(C) इन्सुलिन
(D) अल्ड्रिन
प्रश्न 25. संचारी रोग है-
(A) हैजा
(B) मधुमेह
(C) कैन्सर
(D) जोड़ों में दर्द
प्रश्न 26. कौन सी गैस सुरक्षित और ज्यादातर सभी आग बुझाने की मशीनों में उपयोग की जाती है-
(A) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) सल्फर डाइऑक्साइड
(D) नाइट्रस ऑक्साइड
प्रश्न 27. दाब का MKS मात्रक है-
(A) न्यूटन
(B) न्यूटन/मीटर
(C) न्यूटन/मीटर2
(D) अर्ग
प्रश्न 28. सूक्ष्मजीव मनुष्य की आँत में परजीवी के रूप में पाया जाता है जो पेचिस नामक रोग उत्पन्न करता है-
(A) जैन्धोगोनात साइट्री
(B) एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका
(C) साइनोबैक्टीरिया
(D) लैक्टोबैसिलस
प्रश्न 29. बाह्य कर्ण का बना होता है-
(A) अस्थि
(B) उपास्थि
(C) उरोस्थि
(D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 30. नवीकरणीय सम्पदा है-
(A) मृदा
(B) कोयला
(C) पेट्रोल
(D) प्राकृतिक गैस
प्रश्न 31. पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर खींचती है, यह बताया-
(A) अल्बर्ट आइंस्टाइन ने
(B) आइजेक न्यूटन ने
(C) सी. वी. रमन ने
(D) एस. एन. बोस ने
प्रश्न 32. कुम्हार के चॉक की गति होती है-
(A) घूर्णन
(B) सरल रेखीय
(C) वृत्तीय
(D) दोलन
प्रश्न 33. सामान्यतया वृक्ष की लम्बाई होती है-
(A) 0.5 मीटर से 1.0 मीटर
(B) 1.0 मीटर से 3.0 मीटर
(C) 3.0 मीटर से 30 मीटर
(D) 30 मीटर से अधिक
प्रश्न 34. प्रथम प्रकार के उत्तोलक का उदाहरण है-
(A) सरौंता
(B) नेल कटर
(C) सीढ़ी
(D) हैण्ड पम्प
प्रश्न 35. अवशेषी अंग होते हैं-
(A) आवश्यक
(B) अति आवश्यक
(C) अनावश्यक
(D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 36. एसिटिलीन का रासायनिक सूत्र है-
(A) CH4
(B) C2H6
(C) C2H4
(D) C2H2
प्रश्न 37. निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है-
(A) उत्तल लेंस
(B) उत्तल दर्पण
(C) अवतल लेंस
(D) अवतल दर्पण
प्रश्न 38. समुद्री तल पर दाबमापी के पारे की ऊँचाई होती है-
(A) 80 सेमी
(B) 60 सेमी
(C) 76 सेमी
(D) 100 सेमी
प्रश्न 39. निम्नलिखित में से पत्ती से सम्बन्धित अंग नहीं है-
(A) पर्णाधार (Leaf base)
(B) पर्णवृन्त (Petiole)
(C) पर्वसन्धियाँ (Nodes)
(D) पर्णफलक (Lamina)
प्रश्न 40. कार्बन का अक्रिस्टलीय अपरूप है-
(A) फुलरीन
(B) ग्रेफाइट
(C) हीरा
(D) लैम्प ब्लैक
प्रश्न 41. कुकिंग (खाना पकाने) गैस में किसकी मात्रा अधिक होती है-
(A) मेथेन
(B) एथिलीन
(C) एथेन
(D) ब्यूटेन
प्रश्न 42. ध्वनि की चाल सबसे अधिक होती है-
(A) ठोस में
(B) द्रव में
(C) गैस में
(D) निर्वात में
प्रश्न 43. भारतीय वैज्ञानिक हैं-
(A) एडीसन
(B) मैडम क्यूरी
(C) सी.वी. रमन
(D) गैलीलियो
प्रश्न 44. मास्टर ग्रन्थि कहलाती है-
(A) थायरॉइड ग्रन्थि
(B) पीयूष ग्रन्थि
(C) अग्न्याशय ग्रन्थि
(D) अधिवृक्क ग्रन्थि
प्रश्न 45. नागफनी का पौधा है-
(A) जलीय
(B) मरुस्थलीय
(C) आरोही
(D) उपरिरोही
प्रश्न 46. गर्मियों में आपने देखा होगा कि मिट्टी के घड़े में रखा पानी ठण्डा हो जाता है। घड़े में रखा पानी किस प्राकृतिक विधि द्वारा ठण्डा हो जाता है?
(A) संवहन
(B) क्वथन
(C) वाष्पन
(D) चालन
प्रश्न 47. फलों को पकाने में प्रयुक्त होने वाली एसिटिलीन गैस का रासायनिक सूत्र है-
(A) CH4
(B) C2H4
(C) C2H6
(D) C2H2
प्रश्न 48. पत्तियों में पाया जाने वाला रन्ध्र स्थित होता है-
(A) निचली सतह पर
(B) डंठल पर
(C) ऊपरी सतह पर
(D) पर्णाधार पर
प्रश्न 49. पेचिस (Amobiosis) नामक एक आम आंत्र रोग के लिए उत्तरदायी सूक्ष्मजीव है-
(A) फ्लैवी वायरस
(B) यीस्ट
(C) एण्ट अमीबा हिस्टोलिटिका
(D) निमैटोड (कृमि)
प्रश्न 50. किसी वस्तु को जल में पूर्णतः डुबाने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बल और वस्तु का भार बराबर हो जाए तो-
(A) वस्तु जल में डूब जायेगी
(B) वस्तु सतह पर तैरेगी
(C) वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी
(D) वस्तु सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी

Pingback: UP D.El.Ed (BTC) 3rd Semester 3rd Paper : विज्ञान (Science)