UPTET Previous Year Question Paper 2018 (Class 1-5) Pdf Download
UPTET Primary Question Paper 2018
अगर आप उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की राह में पुराने प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) आपके सबसे अच्छे मार्गदर्शक होते हैं।
हमने आपकी तैयारी को आसान बनाने के लिए पहले ही 2019, 2021 और 2022 के हल किए हुए प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं UPTET 2018 Previous Year Paper (Class 1-5) PDF।
2018 का पेपर क्यों है महत्वपूर्ण?
2018 का प्रश्न पत्र विश्लेषण करने पर पता चलता है कि परीक्षा के पैटर्न में किस तरह के सूक्ष्म बदलाव (subtle changes) शुरू हुए थे। विशेषकर Child Development and Pedagogy (CDP) और Environmental Studies (EVS) के सेक्शन में प्रश्नों का स्तर काफी अच्छा था।
इस आर्टिकल में आपको मिलेगा:
UPTET 2018 Primary Level का पूरा प्रश्न पत्र।
PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक।
परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की संक्षिप्त जानकारी।
तैयारी में कोई कसर न रह जाए, इसलिए इस PDF को डाउनलोड करें और अपनी प्रैक्टिस को अगले स्तर पर ले जाएं! पीडीएफ़ का लिंक पेज के लास्ट में दिया गया है।
UPTET Exam Pattern (Primary Level: Class 1-5)
तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा के स्वरूप को समझना जरूरी है। UPTET 2018 का पेपर इसी पैटर्न पर आधारित था:
विषय (Subject)
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (CDP)
30
30
प्रथम भाषा (हिन्दी)
30
30
द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)
30
30
गणित (Mathematics)
30
30
पर्यावरणीय अध्ययन (EVS)
30
30
कुल योग (Total)
150
150
समय अवधि: 150 मिनट (2.5 घंटे) | नेगेटिव मार्किंग: कोई नहीं
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (CDP)
UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
1. कोहलर यह सिद्ध करना चाहता था कि सीखना –
(a) एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति, पशु से श्रेष्ठ है
(b) स्वायत्त यादृच्छिक क्रिया है
(c) संज्ञानात्मक संकार्य है
(d) परिस्थिति के विभिन्न अंगों का प्रत्यक्षीकरण है
✅ सही उत्तर: (c)
2. किसी भी नयी भाषा को सीखने के लिए कहाँ से प्रारम्भ किया जाना चाहिए?
(a) अक्षरों व शब्दों के मध्य साहचर्य से
(b) वाक्यों के निर्माण से
(c) शब्दों के निर्माण से
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (a)
3. समावेशी कक्षा में किस प्रकार का/के छात्र शामिल होता/होते है/हैं?
(a) केवल विशिष्ट छात्र
(b) सामान्य और विशिष्ट छात्र
(c) केवल सामान्य छात्र
(d) बहुभाषी और प्रतिभाशाली छात्र
✅ सही उत्तर: (b)
4. अधोलिखित में गणित-सम्बन्धी अधिगम अक्षमता को कौन-सा पद परिभाषित करता है?
8. निम्न में से कौन-सा अच्छे शिक्षण की विशेषता नहीं है?
(a) स्वेच्छाचारी
(b) जनतांत्रिक
(c) सहानुभूतिपूर्ण
(d) वांछनीय सूचनाएँ देने वाला
✅ सही उत्तर: (a)
9. अभिप्रेरणा का प्रत्याशा सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है?
(a) विक्टर ब्रूम
(b) मास्लो
(c) हर्जबर्ग
(d) स्किनर
✅ सही उत्तर: (a)
10. अग्रिम व्यवस्थापक प्रतिमान किस परिवार से सम्बन्धित है?
(a) वैयक्तिक
(b) सामाजिक अन्तःक्रिया
(c) सूचना प्रक्रियाकरण
(d) व्यवहार परिमार्जन
✅ सही उत्तर: (c)
11. कौशलों के स्थानान्तरण के लिए कौन-सा उपयोगी है?
(a) कौशल अन्तरण एक गति है न कि उद्देश्य
(b) रेखीय अभिक्रम
(c) शाखीय अभिक्रम
(d) तैयारी और अर्जन
✅ सही उत्तर: (a)
12. निम्न में से कौन-सा शिक्षण का सूत्र नहीं है?
(a) सरल से कठिन की ओर
(b) अनिश्चित से निश्चित की ओर
(c) दृश्य से अदृश्य की ओर
(d) निगमन से आगमन की ओर
✅ सही उत्तर: (d)
13. सूक्ष्म-शिक्षण चक्र का प्रथम पद होता है-
(a) प्रतिपुष्टि
(b) शिक्षण
(c) योजना बनाना
(d) प्रस्तावना
✅ सही उत्तर: (c)
14. निम्न में से कौन-सा अवबोध स्तर के शिक्षण में शामिल है?
(a) पृथक्करण
(b) अनुप्रयोग
(c) तुलना
(d) अन्वेषण
✅ सही उत्तर: (d)
15. शैक्षिक सुधारों में प्रभावी विकेन्द्रीकरण तभी संभव होगा-
(A) जब खंड व संकुल संदर्भ केन्द्रों की भागीदारी बढ़े
(B) स्थानीय संदर्भ व्यक्ति उपलब्ध हो
(C) अध्यापकों के पास संसाधन और प्रासंगिक सामग्री भी मौजूद हो।
(a) A और C
(b) A और B
(c) B और C
(d) A, B और C
✅ सही उत्तर: (d)
16. एक छात्र पढ़ रहा है, उसका नाम लेकर किसी ने बुलाया। निम्न में से किस संवेदना द्वारा वह (छात्र) अपनी अनुक्रिया प्रकट करेगा?
(a) दृष्टि संवेदना
(b) स्पर्श संवेदना
(c) ध्वनि संवेदना
(d) प्रत्यक्षण संवेदना
✅ सही उत्तर: (c)
17. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार प्राक्संक्रियात्मक अवस्था की अवधि क्या है?
(a) चार से आठ साल
(b) जन्म से दो साल
(c) दो से सात साल
(d) पाँच से आठ साल
✅ सही उत्तर: (c)
18. निम्न में से कौन-सी बाद की बाल्यावस्था के बौद्धिक विकास की विशेषता नहीं है?
(a) भविष्य की योजना की सूझ-बूझ
(b) विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में अधिक रुचि
(c) बढ़ती हुई तार्किक शक्ति
(d) काल्पनिक भयों का अन्त
✅ सही उत्तर: (a)
19. इनमें से कौन मनोवैज्ञानिक 'भाषा विकास' से संबद्ध हैं?
(a) पैवलव
(b) बिने
(c) चोमस्की
(d) मास्लो
✅ सही उत्तर: (c)
20. थार्नडाइक ने अपने सिद्धांत को किस शीर्षक से सिद्ध किया?
(a) संज्ञानात्मक अधिगम
(b) अधिगम के प्रयास एवं भूल
(c) संकेत अधिगम
(d) स्थान अधिगम
✅ सही उत्तर: (b)
21. गिरोह अवस्था किस आयु-वर्ग एवं विलम्ब-विकास से संबंधित है?
(a) 16-19 वर्ष एवं नैतिकता
(b) 3-6 वर्ष एवं भाषा
(c) 8-10 वर्ष एवं समाजीकरण
(d) 16-19 वर्ष एवं संज्ञानात्मक
✅ सही उत्तर: (c)
22. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की तृतीय अवस्था निम्न में से कौन-सा है?
(a) औपचारिक संक्रिया अवस्था
(b) पूर्व-संक्रिया अवस्था
(c) मूर्त संक्रिया अवस्था
(d) संवेदनात्मक गामक अवस्था
✅ सही उत्तर: (c)
23. निम्न में से अधिगम में योगदान देने वाले मनोवैज्ञानिक कारकों में कौन-सा शामिल नहीं है?
(a) अधिगम की इच्छा
(b) प्रेरणा
(c) रुचि
(d) विषयवस्तु का स्वरूप
✅ सही उत्तर: (d)
24. निम्न में से सामाजिक मूल्य कौन-सा है?
(a) सहायतापरक व्यवहार
(b) प्राथमिक लक्ष्य
(c) मूल प्रवृत्ति
(d) आक्रामकता की आवश्यकता
✅ सही उत्तर: (a)
25. पश्च अन्वेषण तथा साधन-साक्ष्य विश्लेषण निम्न में से किसके उदाहरण हैं?
(a) स्वतःशोध
(b) एल्गोरिदम
(c) मानसिक वृत्ति
(d) प्रकार्यात्मक स्थिरता
✅ सही उत्तर: (a)
26. "सीखने के वक्र अभ्यास द्वारा सीखने की मात्रा, गति और प्रगति की सीमा को ग्राफ पर प्रदर्शित करते हैं।" यह किसने कहा है?
(a) स्किनर
(b) रॉस
(c) एबिंगहास
(d) एम.एल. बिग्गी
✅ सही उत्तर: (a)
27. निम्न में से कौन-सा थार्नडाइक के अधिगम के प्राथमिक नियमों में शामिल नहीं है?
(a) साहचर्यात्मक स्थानान्तरण का नियम
(b) अभ्यास का नियम
(c) प्रभाव का नियम
(d) तत्परता का नियम
✅ सही उत्तर: (a)
28. अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत किसके अनुकूलन पर बल देता है?
(a) तर्क
(b) व्यवहार
(c) चिन्तन
(d) अभिप्रेरणा
✅ सही उत्तर: (b)
29. क्रिया-प्रसूत अनुबन्धन का दूसरा नाम है-
(a) समीपस्थ अनुबंधन
(b) नैमित्तिक अनुबंधन
(c) प्राचीन अनुबंधन
(d) चिन्ह अनुबंधन
✅ सही उत्तर: (b)
30. निम्न में से कौन-सी अधिगम की एक विशेषता नहीं है?
(a) अधिगम का अवलोकन प्रत्यक्ष रूप से किया जा सकता है
(b) अधिगम व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन है
(c) अधिगम प्राणी की अभिवृद्धि है
(d) अधिगम एक लक्ष्योनमुख प्रक्रिया है
✅ सही उत्तर: (a)
Language-I : हिन्दी
UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
31. कवि और उसकी रचना का कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?
(a) शिवराज भूषण-भूषण
(b) शब्द रसायन- देव
(c) परिमल- सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
(d) उद्धव शतक- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
✅ सही उत्तर: (d)
32. लेखक और उसकी कृति के युग्म में कौन-सा युग्म गलत है?
(a) बोल्गा से गंगा- राहुल सांकृत्यायन
(b) सूरज का सातवाँ घोड़ा- धर्मवीर भारती
(c) आर्यों का आदि देश- डॉ सम्पूर्णानंद
(d) दर्शन दिग्दर्शन- रामचन्द्र शुक्ल
✅ सही उत्तर: (d)
33. विराम-चिह्न की दृष्टि से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(a) वह ईमानदार, परिश्रमी, कर्मठ और मृदुभाषी है।
(b) उसके पास धन-वैभव, नौकर-चाकर आदि सभी कुछ था।
(c) हाँ मेरा यही विचार है।
(d) आप हमारे घर आना चाहते हैं, तो आइए ठहरना चाहते हैं, तो ठहरिए।
✅ सही उत्तर: (c)
34. कौन-सा शब्द भिन्न अर्थ और प्रकृति का है?
(a) चिरंतन
(b) शाश्वत
(c) सनातन
(d) अधुनातन
✅ सही उत्तर: (d)
35. 'अर्वाचीन' शब्द का विलोम होगा :
(a) प्राचीन
(b) अद्यतन
(c) अधुनातन
(d) सनातन
✅ सही उत्तर: (a)
36. व्याकरण की दृष्टि से कौन-सा शब्द अशुद्ध है?
(a) विरहणी
(b) गृहिणी
(c) विभीषण
(d) जगद्गुरु
✅ सही उत्तर: (a)
37. निम्न में से कौन-सा युग्म गलत है?
(a) लुटिया डूबना- सारा काम चौपट होना
(b) सब्ज़ बाग़ दिखलाना- हरा-भरा करना
(c) मुट्ठी गरम करना- रिश्वत देना
(d) माई का लाल- साहसी व्यक्ति
✅ सही उत्तर: (b)
38. मेरी भव बाधा हरौ, राधा नागरि सोय।
जा तन की झाँई परै, स्याम हरित दुति होय।।
उपर्युक्त दोहे में कौन-सा अलंकार है?
(a) अन्योक्ति
(b) यमक
(c) श्लेष
(d) रूपक
✅ सही उत्तर: (c) और (d)
39. 'गौशाला' में कौन-सा समास है?
(a) तत्पुरुष
(b) द्वंद्व
(c) बहुव्रीहि
(d) द्विगु
✅ सही उत्तर: (a)
40. 'देशभक्ति' में कौन-सा समास है?
(a) द्वंद्व
(b) कर्मधारय
(c) तत्पुरुष
(d) द्विगु
✅ सही उत्तर: (c)
41. 'प्रागैतिहासिक' में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
(a) प्राक्
(b) प्राग
(c) प्रा
(d) प्रागैति
✅ सही उत्तर: (a)
42. 'तुलसीदास' किसकी कविता है?
(a) मुक्तिबोध
(b) अज्ञेय
(c) हरिवंशराय बच्चन
(d) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
✅ सही उत्तर: (d)
43. 'बहिष्कार' का संधि-विच्छेद क्या है?
(a) बहिः + ष्कार
(b) बहिष् + अकार
(c) बहिः + कार
(d) बहिर + कार
✅ सही उत्तर: (c)
44. 'वैदेही वनवास' किसकी रचना है?
(a) अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
(b) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(c) मैथिलीशरण गुप्त
(d) श्रीधर पाठक
✅ सही उत्तर: (a)
45. निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए :
(a) पहिया
(b) लिखावट
(c) पखावज
(d) मँझधार
✅ सही उत्तर: (a)
निर्देश (प्रश्न सं. 46 और 47) : दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए।
स्पष्टता, आत्म-विश्वास विषय की अच्छी पकड़ और प्रभावशाली भाषा में अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना ही सम्प्रेषण-कला है, जो निरंतर अभ्यास से निखारी जा सकती है। एक दिन में कोई अच्छा वक्ता नहीं बन सकता तथा भाषा पर अनायास ही किसी की पकड़ नहीं हो पाती। इसी अभ्यास से स्वामी विवेकानन्द ने जिस सम्प्रेषण-कला का विकास किया था, उसने विश्वधर्म-सम्मेलन में लाखों अमेरिका-निवासियों को चकित और मोहित कर दिया था।
46. सम्प्रेषण-कला क्या नहीं है?
(a) अलंकरण
(b) आत्म-विश्वास
(c) प्रभावशाली भाषा
(d) विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना
✅ सही उत्तर: (a)
47. सम्प्रेषण-कला का विकास किससे होता है?
(a) अभ्यास
(b) भाषण
(c) अनायास
(d) विषय की अच्छी पकड़
✅ सही उत्तर: (a)
48. निम्न में संयुक्त व्यंजन कौन-सा नहीं है?
(a) य
(b) क्ष
(c) त्र
(d) ज्ञ
✅ सही उत्तर: (a)
49. 'मृत्युंजय' पद में कौन-सा सही है?
(a) द्विगु
(b) कर्मधारय
(c) बहुव्रीहि
(d) द्वंद्व
✅ सही उत्तर: (c)
50. 'अलंकार' में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
(a) अल्
(b) अल
(c) अलन्
(d) अलम्
✅ सही उत्तर: (d)
51. यह पुस्तक किसकी है? में रेखांकित शब्द का पद-परिचय दीजिए :
53. जिनका उच्चारण ऊपर के दाँतों पर जीभ लगाने से होता है, उसे क्या कहते हैं?
(a) कंठ्य
(b) दन्त्य
(c) मूर्धन्य
(d) अनुनासिक
✅ सही उत्तर: (b)
54. निम्नलिखित में से 'ऊष्म व्यंजन' कौन-से हैं?
(a) श-ष-स
(b) अ-ब-स
(c) च-छ-ज
(d) य-र-ल
✅ सही उत्तर: (a)
55. 'अत्यधिक' का विलोम क्या है?
(a) अत्यल्प
(b) अत्याधिक
(c) अनधिगत
(d) अनधीन
✅ सही उत्तर: (a)
56. 'ऋत' का विलोम क्या है?
(a) अनृत
(b) वक्र
(c) विकीर्ण
(d) अनैक्य
✅ सही उत्तर: (a)
57. 'संकल्प' शब्द में उपसर्ग बताइए :
(a) सम्
(b) सक्
(c) सन्
(d) सन्क
✅ सही उत्तर: (a)
58. मुझसे खड़ा भी हुआ नहीं जाता। इस वाक्य का वाच्य होगा :
(a) भाववाच्य
(b) कर्मवाच्य
(c) कर्तृवाच्य
(d) अन्य
✅ सही उत्तर: (a)
59. तद्भव और इसके तत्सम का कौन-सा मेल गलत है?
(a) लौंग-लवंग
(b) आँत-अंत्र
(c) लुनाई-लावण्यता
(d) आयसु-आदेश
✅ सही उत्तर: (b) और (c)
60. लेखक और उसकी रचना का कौन-सा जोड़ा गलत है?
(a) संस्कृति के चार अध्याय- रामधारी सिंह 'दिनकर'
(b) रसज्ञ-रंजन- आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
(c) स्कन्दगुप्त- लक्ष्मीनारायण मिश्र
(d) अशोक के फूल- आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
✅ सही उत्तर: (c)
Language-II : ENGLISH
UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
61. Which of the following words is 'plural'?
(a) Dog
(b) Fox
(c) Goat
(d) Mice
Correct Answer: (d) Mice
62. Which of the following words is regarded as singular?
(a) Dogs
(b) Mathematics
(c) Cats
(d) Cars
Correct Answer: (b) Mathematics
63. Which of the following sentences is in active voice?
(a) He was asked to keep quiet.
(b) A house was bought for fifty lacs.
(c) I requested him to come in time.
(d) He was hit badly.
Correct Answer: (c) I requested him to come in time.
64. Which of the following sentences is in passive voice?
(a) Please mind your business.
(b) I kept quiet throughout the meeting.
(c) He was assisted by a group of students.
(d) They came late and lost the match.
Correct Answer: (c) He was assisted by a group of students.
65. "That is the man the police was seeking." In the above sentence, what is the status of the two 'the's?
(a) Verb
(b) Noun
(c) Conjunction
(d) Definite article
Correct Answer: (d) Definite article
66. "These students are most disobedient." In the above sentence, point out the gender of the word 'students.'
(a) Feminine gender
(b) Common gender
(c) Masculine gender
(d) None of the above
Correct Answer: (b) Common gender
67. In the sentence 'He was going along the road' point out the tense.
(a) Present perfect
(b) Past perfect
(c) Past continuous
(d) Future indefinite
Correct Answer: (c) Past continuous
68. Language learning starts from
(a) Writing
(b) Reading
(c) Listening
(d) Speaking
Correct Answer: (c) Listening
69. What is the main purpose of poetry recitation in a language classroom?
(a) To know the historical background of the poem
(b) To enjoy and appreciate the poem
(c) To give their opinions about poem
(d) To become aware of the poet and his/her work
Correct Answer: (b) To enjoy and appreciate the poem
70. Fill in the blanks with the correct article: Yesterday I saw ........... European riding on .......... elephant.
(a) the, the
(b) a, an
(c) a, a
(d) a, the
Correct Answer: (b) a, an
71. Choose the correct sentence :
(a) Please describe about the story
(b) Please describe the story.
(c) Please describe of the story.
(d) Please describe to the story.
Correct Answer: (b) Please describe the story.
72. Fill in the blank with correct preposition : A prisoner was accused .......... murder.
(a) of
(b) for
(c) to
(d) off
Correct Answer: (a) of
73. The antonym of 'innocent' is
(a) clever
(b) ignorant
(c) active
(d) guilty
Correct Answer: (d) guilty
74. The synonym of 'significant' is
(a) prominent
(b) magnificent
(c) efficient
(d) important
Correct Answer: (d) important
75. Which one of the following words can be made plural by adding a suffix 'en'?
(a) Box
(b) Tax
(c) Max
(d) Ox
Correct Answer: (d) Ox
76. Choose the correct pronoun to complete the following sentence : This dress is ......... and that one is mine.
(a) our book
(b) yours
(c) your
(d) your book
Correct Answer: (b) yours
77. Change the following sentence into passive voice : Have the girls asked this question?
(a) This question have asked by girls.
(b) Has this question been asked by the girls?
(c) Has this question asked by the girls?
(d) Have this question asked by the girls?
Correct Answer: (b) Has this question been asked by the girls?
Directions: Read the passage given below and answer the questions that follow (Question Nos. 78 and 79).
Yesterday, two brave children of Gangapur were awarded Brave Hearts Award.
They have exhibited a great spirit of selflessness and courage.
Harsh, a twelve-year-old boy, saved a little girl from drowning in the river that flows along his village.
Garima has been awarded for her presence of mind.
78. Which kind of noun is Gangapur?
(a) Common noun
(b) Collective noun
(c) Material noun
(d) Proper noun
Correct Answer: (d) Proper noun
79. Which part of speech is the word 'brave'?
(a) Noun
(b) Pronoun
(c) Adjective
(d) Preposition
Correct Answer: (c) Adjective
80. Which of the following words is a material noun?
(a) Cow
(b) Gold
(c) Air
(d) Class
Correct Answer: (b) Gold
81. Which of the following words is an abstract noun?
(a) Connection
(b) Boy
(c) Women
(d) Plough
Correct Answer: (a) Connection
82. Which kind of noun is 'adversity'?
(a) Common noun
(b) Proper noun
(c) Abstract noun
(d) Collective noun
Correct Answer: (c) Abstract noun
83. Which part of speech is the word 'hard' in the sentence 'He is working hard'?
(a) Adverb
(b) Conjunction
(c) Preposition
(d) Noun
Correct Answer: (a) Adverb
84. Which of the following sentences has a 'conjunction'?
(a) She is awfully busy.
(b) I am nobody for you.
(c) She is poor but she is by nature hospitable.
(d) My grandfather is not well.
Correct Answer: (c) She is poor but she is by nature hospitable.
85. Point out the sentence which is in present perfect tense.
(a) I shall go to Jaunpur tomorrow.
(b) She is very intelligent.
(c) Your sister visited us yesterday.
(d) I have finished my work.
Correct Answer: (d) I have finished my work.
86. Which of the following is a misspelt word?
(a) Desiccation
(b) Descendant
(c) Derogatory
(d) Dermatitis
Correct Answer: (c) Derogatory
87. Which of the following sentences has a transitive verb?
(a) She walks in the morning daily.
(b) He is running very fast.
(c) She writes well.
(d) I killed a snake last night.
Correct Answer: (d) I killed a snake last night.
88. Which of the following sentences is negative?
(a) I come from a rich family.
(b) You can do all this in no time.
(c) He does not listen to me.
(d) They are very gentle people.
Correct Answer: (c) He does not listen to me.
89. Which of the following sentence is exclamatory?
(a) What a piece of work is man.
(b) What do you know about ancient India.
(c) Which is your favourite book.
(d) His cruelty knew no bounds.
Correct Answer: (a) What a piece of work is man.
90. Point out the complex sentence.
(a) They are very wise people.
(b) You know me well.
(c) She does not sing.
(d) One who does not love one's country is a wretched person.
Correct Answer: (d) One who does not love one's country is a wretched person.
Language-II : संस्कृत
UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
निर्देश: परीक्षार्थी निम्नलिखित भाग के प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें यदि उन्होंने भाषा-II का विकल्प संस्कृत चुना हो।
61. 'ड्' का उच्चारण स्थान है-
(a) कण्ठ
(b) तालु
(c) नासिका
(d) मूर्धा
सही उत्तर: (d) मूर्धा
62. 'चौरभयम्' पद में प्रयुक्त तत्पुरुष समास किस विभक्ति का है?
(a) तृतीया
(b) चतुर्थी
(c) पञ्चमी
(d) द्वितीया
सही उत्तर: (c) पञ्चमी
63. 'पितृन्' शब्द में विभक्ति और वचन है-
(a) द्वितीया, एकवचन
(b) द्वितीया, बहुवचन
(c) तृतीया, एकवचन
(d) प्रथमा, बहुवचन
सही उत्तर: (b) द्वितीया, बहुवचन
64. 'नद्यः' शब्द में विभक्ति और वचन है-
(a) षष्ठी, बहुवचन
(b) प्रथमा, एकवचन
(c) प्रथमा, बहुवचन
(d) षष्ठी, एकवचन
सही उत्तर: (c) प्रथमा, बहुवचन
65. 'षण्णवतिः' हिन्दी संख्या का बोधक है-
(a) छाछठ
(b) छियानबे
(c) सरसठ
(d) छत्तीस
सही उत्तर: (b) छियानबे
66. 'भवत' क्रियापद में प्रयुक्त लकार, पुरुष और वचन है-
(a) लृट्, प्रथम, एकवचन
(b) लोट्, प्रथम, एकवचन
(c) लोट्, प्रथम, बहुवचन
(d) लोट्, मध्यम, बहुवचन
सही उत्तर: (d) लोट्, मध्यम, बहुवचन
67. सर्वनाम शब्द नहीं है-
(a) यूयम्
(b) तौ
(c) अपि
(d) तस्मै
सही उत्तर: (c) अपि
68. 'स्वस्ति' पद के योग में प्रयोग की जाने वाली विभक्ति है-
(a) चतुर्थी
(b) द्वितीया
(c) पञ्चमी
(d) षष्ठी
सही उत्तर: (a) चतुर्थी
69. 'कादम्बरी' ग्रन्थ के रचनाकार हैं-
(a) भवभूति
(b) बाणभट्ट
(c) भास
(d) श्री हर्ष
सही उत्तर: (b) बाणभट्ट
70. महाकवि कालिदास द्वारा विरचित नाटक है-
(a) रघुवंशम्
(b) कुमारसम्भवम्
(c) मालविकाग्निमित्रम्
(d) मेघदूतम्
सही उत्तर: (c) मालविकाग्निमित्रम्
71. व्यञ्जन सन्धि का उदाहरण है-
(a) साधूक्तम्
(b) पावकः
(c) सज्जनः
(d) जलौघः
सही उत्तर: (c) सज्जनः
72. 'उत्तमपुरुष' से सम्बन्धित सर्वनाम शब्द है-
(a) युवाम्
(b) सः
(c) वयम्
(d) तस्मिन्
सही उत्तर: (c) वयम्
73. 'धृ' धातु में क्तिन् प्रत्यय का योग करने पर रूप बनता है-
(a) धृत्वा
(b) धरतिः
(c) धृतिः
(d) धति
सही उत्तर: (c) धृतिः
74. छन्दानुगत शिक्षण प्रणाली होती है-
(a) पद्य की
(b) गद्य की
(c) व्याकरण की
(d) कथा की
सही उत्तर: (a) पद्य की
75. शुद्ध वाक्य है-
(a) सः गृहं गच्छसि।
(b) त्वं गृहं गच्छति।
(c) अहं गृहं गच्छति।
(d) त्वं गृहं गच्छसि।
सही उत्तर: (d) त्वं गृहं गच्छसि।
76. 'वनेऽपि' पदे कः सन्धि-
(a) अयादि
(b) पूर्वरूप
(c) पररूप
(d) यण्
सही उत्तर: (b) पूर्वरूप
77. नीतिमार्ग के न परिलङ्घयन्ति-
(a) जनाः
(b) सेवकाः
(c) कुलीना
(d) बालकाः
सही उत्तर: (c) कुलीना
78. 'तत्रैव' में सन्धि है-
(a) दीर्घ सन्धि
(b) गुण सन्धि
(c) वृद्धि सन्धि
(d) पूर्वरूप सन्धि
सही उत्तर: (c) वृद्धि सन्धि
79. संस्कृत में अयोगवाह वर्णों की संख्या है-
(a) पाँच
(b) चार
(c) छः
(d) तीन
सही उत्तर: (b) चार
80. 'अनुरूपम्' में समास है-
(a) द्वन्द्व
(b) बहुव्रीहि
(c) अव्ययीभाव
(d) तत्पुरुष
सही उत्तर: (c) अव्ययीभाव
81. कौन स्वर ह्रस्व नहीं होता है-
(a) ऋ
(b) ऊ
(c) लृ
(d) ओ
सही उत्तर: (d) ओ
82. 'सहयुक्तेऽप्रधाने' सूत्र किस विभक्ति का बोधक है-
(a) द्वितीया विभक्ति
(b) पञ्चमी विभक्ति
(c) तृतीया विभक्ति
(d) चतुर्थी विभक्ति
सही उत्तर: (c) तृतीया विभक्ति
83. 'बालकावपि' शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा-
(a) बालकौ + अपि
(b) बालकः + आवपि
(c) बालका + वपि
(d) बालकाव + अपि
सही उत्तर: (a) बालकौ + अपि
84. बगुले को संस्कृत में कहते हैं-
(a) चटकः
(b) बकः
(c) कपोतः
(d) काकः
सही उत्तर: (b) बकः
85. 'हरये क्रुध्यति' में 'हरये' में कौन-सा कारक है-
(a) करण
(b) अपादान
(c) सम्प्रदान
(d) कर्ता
सही उत्तर: (c) सम्प्रदान
86. 'अस्मद्' शब्द का षष्ठी, बहुवचन रूप है-
(a) युष्माकम्
(b) नः
(c) मम
(d) तव
सही उत्तर: (b) नः
87. 'रमा' शब्द का चतुर्थी, एकवचन रूप है-
(a) रमाय
(b) रमया
(c) रमायै
(d) रमये
सही उत्तर: (c) रमायै
88. 'पितृ' शब्द का सप्तमी, एकवचन रूप है-
(a) पित्रे
(b) पितरि
(c) पिते
(d) पित्र्याम्
सही उत्तर: (b) पितरि
89. 'इक्' प्रत्याहार के अन्तर्गत वर्ण आते हैं-
(a) इ, उ, ण्, लृ
(b) अ, इ, उ, ण्
(c) इ, उ, ऋ, लृ
(d) इ, उ, ऋ, क्
सही उत्तर: (c) इ, उ, ऋ, लृ
90. माहेश्वर सूत्रों की संख्या है-
(a) चौदह
(b) चौबीस
(c) बारह
(d) अट्ठारह
सही उत्तर: (a) चौदह
गणित (Mathematics)
UP TET QUESTION PAPER 2021 – BTC Wale Bhaiya
91. यदि 4/8/2017 को शुक्रवार है, तब 61 दिनों के बाद कौन-सा दिन होगा?
(a) मंगलवार
(b) बुधवार
(c) बृहस्पतिवार
(d) शुक्रवार
सही उत्तर: (c) बृहस्पतिवार
92. दिए गए चित्र में AB || CD तब y° − x° का मान ज्ञात कीजिए।
(a) 10°
(b) 20°
(c) 30°
(d) 40°
सही उत्तर: (a) 10°
93. यदि किसी दुकानदार को एक वस्तु को रु. 390 पर बेचने पर 20% का लाभ होता है, तो वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
(a) रु. 321
(b) रु. 323
(c) रु. 324
(d) रु. 325
सही उत्तर: (d) रु. 325
94. यदि किसी कस्बे की जनसंख्या 60000 से बढ़कर 65000 हो जाती है, तो जनसंख्या में वृद्धि (प्रतिशत में) है:
(a) 7 9/13
(b) 8 1/3
(c) 7 1/4
(d) 8 1/9
सही उत्तर: (b) 8 1/3
95. 40 व्यक्ति 30 दिनों में 200 kg चावल खाते हैं। कितने दिनों में 30 व्यक्ति 500 kg चावल खाएँगे?
(a) 120
(b) 80
(c) 90
(d) 100
सही उत्तर: (d) 100
96. एक समचतुर्भुज के विकर्णों की लम्बाइयाँ 16 cm तथा 12 cm हैं। समचतुर्भुज की भुजा क्या है?
(a) 7 cm
(b) 8 cm
(c) 9 cm
(d) 10 cm
सही उत्तर: (d) 10 cm
97. संलग्न चित्र में रेखा PAQ वृत्त को बिन्दु A पर स्पर्श करती है तथा ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है। यदि ∠CAQ = 70° है, तो ∠ABC का मान ज्ञात कीजिए।
(a) 70°
(b) 80°
(c) 110°
(d) 90°
सही उत्तर: (c) 110°
98. यदि 8 पेन का क्रय-मूल्य 6 पेन के विक्रय-मूल्य के बराबर है, तो लाभ प्रतिशत क्या है?
(a) 11 1/2 %
(b) 13 1/3 %
(c) 33 1/3 %
(d) 25%
सही उत्तर: (c) 33 1/3 %
99. निम्न में से कौन-सी परिमेय संख्या 3/5 और 4/5 के मध्य नहीं आती है?
(a) 13/30
(b) 2/3
(c) 7/10
(d) 16/30
सही उत्तर: (d) 16/30
100. यदि 3 पेन, 2 पेंसिल और 4 रबर का मूल्य रु. 92 है तथा 8 पेंसिल और 16 रबर का मूल्य रु. 68 है, तब 24 पेन का मूल्य क्या है?
(a) रु. 625
(b) रु. 500
(c) रु. 675
(d) रु. 600
सही उत्तर: (d) रु. 600
101. हम एक त्रिभुज की रचना नहीं कर सकते हैं, यदि हमें दिया गया है:
(a) दो कोण और एक भुजा
(b) केवल तीन भुजाएँ
(c) केवल तीन कोण
(d) दो भुजा और उनके मध्य कोण
सही उत्तर: (c) केवल तीन कोण
102. यदि किसी आयताकार भूखण्ड की लम्बाई और चौड़ाई में क्रमशः 50% तथा 20% की वृद्धि कर दी जाए, तो इसका क्षेत्रफल कितना गुना बढ़ जाएगा?
(a) 1 4/5
(b) 1 1/5
(c) 4/5
(d) 1/5
सही उत्तर: (a) 1 4/5
103. सामान्य मनुष्य के शरीर का ताप 37° C है। फारेनहाइट पैमाने में यह ताप है:
(a) 98.4° F
(b) 98.6° F
(c) 98° F
(d) 98.8° F
सही उत्तर: (b) 98.6° F
104. यदि 1² + 2² + ... + 9² = 285 हो, तो (0.11)² + (0.22)² + ... + (0.99)² का मान है:
(a) 2.4485
(b) 0.24485
(c) 3.4485
(d) 0.34485
सही उत्तर: (c) 3.4485
105. एक राशि साधारण ब्याज पर 10 वर्षों में दुगुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह राशि उसी ब्याज दर से तिगुनी हो जाएगी?
(a) 30 वर्ष
(b) 25 वर्ष
(c) 20 वर्ष
(d) 15 वर्ष
सही उत्तर: (c) 20 वर्ष
106. 80 m व्यास वाले एक वृत्ताकार पार्क के अन्दर अधिकतम क्षेत्रफल का एक वर्गाकार खेल का मैदान बना है। खेल के मैदान का क्षेत्रफल है:
(a) 6400 m²
(b) 1600 m²
(c) 3200 m²
(d) 12800 m²
सही उत्तर: (c) 3200 m²
107. 240 अंकों की एक परीक्षा में किसी परीक्षार्थी ने 52 अंक अर्जित किया। पाई-आलेख में इसका संगत कोण है:
(a) 75°
(b) 78°
(c) 63°
(d) 21 2/3 °
सही उत्तर: (b) 78°
108. यदि P का P% = 36 हो, तो P का मान क्या है?
(a) 3600
(b) 600
(c) 15
(d) 60
सही उत्तर: (d) 60
109. यदि 2352 = 2x × 3y × 7z, तब x + y + z का मान क्या है?
(a) 5
(b) 7
(c) 8
(d) 9
सही उत्तर: (b) 7
110. 100 के सम भाजकों की संख्या होगी:
(a) 6
(b) 5
(c) 7
(d) 8
सही उत्तर: (a) 6
111. 15 cm भुजा वाले किसी घन में से 3 cm भुजा वाले कुल कितने घन काटे जा सकते हैं?
(a) 25
(b) 27
(c) 125
(d) 144
सही उत्तर: (c) 125
112. 31989 में 7 से भाग देने पर शेषफल क्या होगा?
(a) 7
(b) 6
(c) 8
(d) 0
सही उत्तर: (b) 6
113. एक बहुभुज के अन्तःकोणों का योग 2160° है। बहुभुज की भुजाओं की संख्या है: