UP DELED 2nd Sem Science : अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 2015-2025
यदि आपको भी डीएलएड सेकेंड सेमेस्टर के विज्ञान विषय का EXAM देना है और तैयारी नहीं कर पाए हैं तो टेन्सन ना लीजिए अभी भी आपके पास मौका है। आप एकदम सही जगह पहुचें हैं, मैं आपको बताऊँगा की आप कैसे कम समय में इस परीक्षा को अच्छे नंबर से पास कर सकते हैं।
देखिए आपकी परीक्षा में 60 से 70% प्रश्न हूबहू पिछले वर्षों के पेपर से ही पूछे जाते हैं। इसलिए डीएलएड के किसी भी विषय की परीक्षा को पास करने का रामबाण उपाय यही है की कम से कम उस विषय से पिछले वर्षों मे पूछे गए सभी प्रश्नों को अच्छी प्रकार से तैयार कर लिया जाए। हमने सेकेण्ड सेमेस्टर के सभी विषयों के Previous Year Question Papers अपलोड कर रखे हैं। आप इन्हे Download करके अपनी तैयारी कर सकते हैं।
आपकी परीक्षा मे तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं-
2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
3. लघु उत्तरीय प्रश्न
आपको बस इन तीनों प्रकार के Previous Year Questions को तैयार कर लेना है। वस्तुनिष्ठ प्रश्न को एक साथ उनके सही उत्तर के साथ अपलोड कर दिया गया है। यहाँ पर अतिलघु उत्तरीय प्रश्न जो पिछले 10 वर्षों मे पूछे गए हैं सभी को उनके उत्तर के साथ दिया जा रहा है। आप इन्हे सही से याद कर लीजिए।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2015
प्रश्न 6. मिट्टी पलट हल किस आकार का कुँड काटता है?
उत्तर: मिट्टी पलट हल (Mould board plough) ‘L’ आकार या आयताकार कूड़ (Furrow) काटता है।
प्रश्न 7. ईंधन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: वे पदार्थ जो दहन की क्रिया द्वारा ऊष्मा और प्रकाश ऊर्जा उत्पन्न करते हैं, ईंधन कहलाते हैं। जैसे– कोयला, पेट्रोल, लकड़ी।
प्रश्न 8. प्रकाश संश्लेषण क्रिया को दर्शाने हेतु केवल रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर: 6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6H2O + 6O2
प्रश्न 9. जाँघ की अस्थि का नाम लिखिए।
उत्तर: जाँघ की अस्थि का नाम फीमर (Femur) है। यह शरीर की सबसे लम्बी हड्डी है।
प्रश्न 10. 4Na + O₂ → ……….. समीकरण को पूरा कीजिए।
उत्तर: 4Na + O2 → 2Na2O (सोडियम ऑक्साइड)
प्रश्न 11. किसी परमाणु को दर्शाने के लिए परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या तथा तत्व का प्रतीक प्रदर्शित करने के लिए निर्धारित तरीके को लिखिए।
उत्तर: तत्व को ZXA के रूप में दर्शाया जाता है।
जहाँ:
X = तत्व का प्रतीक
Z = परमाणु संख्या
A = द्रव्यमान संख्या
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2016
प्रश्न 6. सोडियम हाइड्रॉक्साइड तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर: NaOH + HCl → NaCl + H2O
सोडियम हाइड्रॉक्साइड हाइड्रोक्लोरिक अम्ल सोडियम क्लोराइड (लवण) जल
प्रश्न 7. तीव्र परिवर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर: वे परिवर्तन जो बहुत कम समय में पूर्ण हो जाते हैं, तीव्र परिवर्तन कहलाते हैं। जैसे– माचिस का जलना, गुब्बारे का फूटना।
प्रश्न 8. वाष्पन किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी द्रव का उसके क्वथनांक से कम तापमान पर वाष्प (गैस) में बदलने की प्रक्रिया वाष्पन (Evaporation) कहलाती है।
प्रश्न 9. चाल किसे कहते हैं? इसका मात्रक भी लिखिए।
उत्तर: किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी को चाल कहते हैं। चाल = दूरी / समय
इसका मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) है।
प्रश्न 10. फसल चक्रण या फसल चक्र क्या है?
उत्तर: किसी निश्चित भूमि पर निश्चित समय में फसलों को बदल–बदल कर इस प्रकार बोना कि भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे और उपज भी अच्छी मिले, फसल चक्रण कहलाता है।
प्रश्न 11. तृतीय प्रकार के उत्तोलक के कोई दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: (1) चिमटा (2) चाकू (3) मनुष्य का हाथ
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2016(ii)
प्रश्न 6. ‘सिरके‘ का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: ‘सिरके‘ का रासायनिक सूत्र है– CH3COOH.
प्रश्न 7. मेस्टन हल का मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर: मेस्टन हल का मुख्य कार्य मिट्टी को पलटना है। यह ऊपर की मिट्टी को नीचे तथा नीचे की मिट्टी को ऊपर कर देता है।
प्रश्न 8. ‘नवीकरणीय‘ एवं ‘अनवीकरणीय‘ सम्पदा में मुख्य अन्तर लिखिए।
उत्तर: नवीकरणीय सम्पदा: वे ऊर्जा स्रोत जो कभी समाप्त नहीं होते और बार–बार उपयोग किए जा सकते हैं (जैसे– सौर ऊर्जा, वायु, जल)।
अनवीकरणीय सम्पदा: वे ऊर्जा स्रोत जो सीमित हैं और एक बार समाप्त होने पर पुनः प्राप्त नहीं किए जा सकते (जैसे– कोयला, पेट्रोलियम)।
प्रश्न 9. वसा में घुलनशील दो विटामिन के नाम लिखिए।
उत्तर: विटामिन A, D, E, K वसा में घुलनशील विटामिन हैं
प्रश्न 10. ‘टीकाकरण‘ क्या है? लिखिए।
उत्तर: किसी बीमारी के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) विकसित करने के लिए शरीर में विशिष्ट एंटीजन (मृत या कमजोर रोगाणु) प्रविष्ट कराने की प्रक्रिया टीकाकरण (Vaccination) कहलाती है।
प्रश्न 11. ‘सरल मशीन‘ कितने प्रकार की होती हैं, लिखिए।
उत्तर: सरल मशीनें मुख्य रूप से 6 प्रकार की होती हैं:
1. उत्तोलक (Lever)
2. पेंच (Screw)
3. झुका तल (Inclined Plane)
4. घिरनी (Pulley)
5. पहिया और धुरी (Wheel and Axle)
6. पच्चर (Wedge)
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2017
प्रश्न 6. सौरमण्डल में सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह का नाम लिखिए।
उत्तर: बुध (Mercury)।
प्रश्न 7. मानव की खोपड़ी में उपस्थित हड्डियों की कुल संख्या कितनी है? लिखिए।
उत्तर: मानव की खोपड़ी (Skull) में उपस्थित हड्डियों की कुल संख्या सामान्यतः 22 होती है।
इन 22 हड्डियों को दो मुख्य समूहों में विभाजित किया जाता है:
1. कपाल की हड्डियाँ (Cranial Bones): 8 हड्डियाँ
2. चेहरे की हड्डियाँ (Facial Bones): 14 हड्डियाँ
प्रश्न 8. कीटों में वर्ज्य पदार्थों का निष्कासन किस उत्सर्जी अंग द्वारा होता है?
उत्तर: मैल्पीघियन नलिकाओं (Malpighian tubules) द्वारा।
प्रश्न 9. किसी एक अम्ल एवं एक क्षार का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: अम्ल: H2SO4 (सल्फ्यूरिक अम्ल) या HCl (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल)
क्षार: NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड)
प्रश्न 10. Fe₂O₃ में लोहे की संयोजकता कितनी है?
उत्तर: Fe₂O₃ में लोहे की संयोजकता +3 है।
प्रश्न 11. ऊर्जा के संचरण की किस विधि द्वारा जल गर्म होता है? लिखिए।
उत्तर: संवहन (Convection) विधि द्वारा।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2018
प्रश्न 6. यान्त्रिक ऊर्जा कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: यांत्रिक ऊर्जा दो प्रकार की होती है:
(1) गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy)
(2) स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy)।
प्रश्न 7. मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी में कितने आवर्त एवं कितने वर्ग होते हैं?
उत्तर: मेण्डलीफ की मूल आवर्त सारणी में 7 आवर्त और 8 वर्ग (समूह) थे।
प्रश्न 8. फसल चक्र किसे कहते हैं?
उत्तर: भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए एक ही खेत में निश्चित अवधि में फसलों को अदल–बदल कर बोना फसल चक्र कहलाता है।
प्रश्न 9. मरास्मस रोग किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर: प्रोटीन की कमी के कारण।
प्रश्न 10. कास्टिक सोडा और खाने वाले सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: कास्टिक सोडा: NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड)
खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा): NaHCO3 (सोडियम बाइकार्बोनेट)
प्रश्न 11. किसी एक कीटनाशक पदार्थ का नाम बताइए।
उत्तर: मैलाथियान, डी.डी.टी. (DDT)।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2019
प्रश्न 6. विटामिन D का रासायनिक नाम लिखिए। इसकी कमी से शरीर में कौन–कौन से रोग होते हैं?
उत्तर: विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है । इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया नामक रोग होता है।
प्रश्न 7. बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र एवं उपयोग लिखिए।
उत्तर: रासायनिक सूत्र: NaHCO3
उपयोग:
1. बेकिंग में केक/ब्रेड फुलाने के लिए
2. एंटासिड के रूप में पेट की अम्लता कम करने के लिए
3. अग्निशामक यंत्रों में
4. सफाई और दुर्गंध दूर करने में
प्रश्न 8. जल में घुलनशील विटामिन और वसा में घुलनशील विटामिन्स के नाम लिखिए।
उत्तर: जल में घुलनशील: विटामिन B और C.
वसा में घुलनशील: विटामिन A, D, E, K.
प्रश्न 9. घड़ी में चाबी भरने पर स्प्रिंग में ऊर्जा किस रूप में एकत्रित हो जाती है?
उत्तर: स्थितिज ऊर्जा के रूप में।
प्रश्न 10. कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर: कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंग हैं– किडनी, त्वचा, फेफड़े तथा लिवर।
प्रश्न 11. कार्य किसे कहते हैं? इसकी इकाई लिखिए।
उत्तर: किसी वस्तु पर बल लगाकर उसे बल की दिशा में विस्थापित करना कार्य कहलाता है। (कार्य = बल × विस्थापन)। इसकी इकाई जूल है।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2020
प्रश्न 6. नाभिकीय ऊर्जा किसे कहते हैं? इसका उपयोग क्या है?
उत्तर: किसी परमाणु के नाभिक के विखंडन (fission) या संलयन (fusion) से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं।
उपयोग: 1. विद्युत उत्पादन में (परमाणु रिएक्टरों में)।
2. चिकित्सा क्षेत्र में (कैंसर उपचार)
3. पनडुब्बियों और अंतरिक्ष यानों में ईंधन के रूप में।
प्रश्न 7. प्रथम वर्ग के उत्तोलक को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।
उत्तर: वह उत्तोलक जिसमें आलंब (F), आयास (E) और भार (L) के बीच स्थित होता है। उसे प्रथम वर्ग का उत्तोलक कहते हैं। उदाहरण: कैंची, तराजू, हैण्डपम्प, कील उखाड़ने वाली हथौड़ी।

प्रश्न 8. जल में घुलनशील तथा वसा में घुलनशील विटामिन के दो–दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: जल में घुलनशील: विटामिन B और C.
वसा में घुलनशील: विटामिन A, D, E, K
प्रश्न 9. जल प्रदूषण के मुख्य कारण लिखिए।
उत्तर: औद्योगिक अपशिष्ट (Chemicals), घरेलू वाहित मल (Sewage), कृषि रसायन (उर्वरक/कीटनाशक), मृत शवों का विसर्जन आदि जल प्रदूषण के मुख्य कारण है।
प्रश्न 10. वसा को कितने समूहों में बाँटा गया है?
उत्तर: वसा को मुख्य रूप से दो समूहों में बाँटा गया है:
(1) संतृप्त वसा – जैसे घी, मक्खन (जंतु वसा)
(2) असंतृप्त वसा – जैसे वनस्पति तेल (पादप वसा)
प्रश्न 11. दिये गये समीकरण को पूरा कीजिए– CaCO3 + 2HCl ……….…
उत्तर: CaCO3 + 2HCl → CaCl2 + H2O + CO2
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2022
प्रश्न 6. यान्त्रिक ऊर्जा कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: यान्त्रिक ऊर्जा दो प्रकार की प्रकार की होती है: गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा।
प्रश्न 7. सौरमण्डल के आठ ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण (Uranus), वरुण (Neptune)।
प्रश्न 8. न्यूट्रॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर: न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने की थी।
प्रश्न 9. जीवाणुओं से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर: हैजा (Cholera), क्षय रोग (T.B.), टिटनेस।
प्रश्न 10. वनस्पति कोशिका एवं प्राणी कोशिका में कोई दो अन्तर लिखिए।
उत्तर: (1) वनस्पति कोशिका में कोशिका भित्ति होती है, प्राणी कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती है।
(2) वनस्पति कोशिका में लवक (Plastids) होते हैं, प्राणी कोशिका में नहीं।
प्रश्न 11. समस्थानिक किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर: एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, उन्हें समस्थानिक कहते हैं।
उदाहरण: हाइड्रोजन के समस्थानिक– प्रोटियम (1H1), ड्यूटेरियम (1H2), ट्राइटियम (1H3)
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2023
प्रश्न 6. वयस्क मानव शरीर में कितनी अस्थियाँ होती है?
उत्तर: 206 अस्थियाँ।
प्रश्न 7. वसा में घुलनशील किन्हीं दो विटामिनों का नाम लिखिए।
उत्तर: विटामिन A, D, E, K वसा में घुलनशील विटामिन हैं।
प्रश्न 8. टीकाकरण क्या है, लिखिए।
उत्तर: किसी बीमारी के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) विकसित करने के लिए शरीर में विशिष्ट एंटीजन (मृत या कमजोर रोगाणु) प्रविष्ट कराने की प्रक्रिया टीकाकरण (Vaccination) कहलाती है।
प्रश्न 9. किन्ही दो कीटभक्षी पौधों का नाम लिखिए।
उत्तर: घटपर्णी (Nepenthes/Pitcher plant), ड्रोसेरा (Sundew)।
प्रश्न 10. किसी तत्व के दो समस्थानिक परमाणुओं में किसकी संख्या भिन्न होती है?
उत्तर: न्यूट्रॉनों की संख्या जिसके कारण द्रव्यमान संख्या बदल जाती है।
प्रश्न 11. चाल किसे कहते हैं? इसका मात्रक भी लिखिए।
उत्तर: किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी को चाल कहते हैं। सूत्र: चाल = दूरी / समय
मात्रक: मीटर/सेकण्ड (m/s)।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न : 2025
प्रश्न 6. कास्टिक सोडा तथा खाने वाला सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: कास्टिक सोडा: NaOH
खाने वाला सोडा: NaHCO3
प्रश्न 7. प्रकाश संश्लेषण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसमें हरे पौधे सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और जल (H2O) से अपना भोजन (ग्लूकोज) बनाते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6H2O + 6O2
प्रश्न 8. समस्थानिक एवं समभारी से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: समस्थानिक (Isotopes) : समस्थानिक वे परमाणु होते हैं जिनके परमाणु क्रमांक समान होते हैं, लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग होती है। हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं— प्रोटियम (1H1), ड्यूटीरियम (1H2), ट्राइटियम (1H3)। तीनों में प्रोटॉन 1 है, पर न्यूट्रॉन अलग–अलग हैं।
समभारी (Isobars) : समभारी वे परमाणु होते हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या समान होती है, लेकिन परमाणु क्रमांक अलग होता है। कैल्शियम–40 (20Ca⁴⁰) और पोटैशियम–40 (19K⁴⁰) दोनों की द्रव्यमान संख्या 40 है, लेकिन प्रोटॉन संख्या अलग है।
प्रश्न 9. सरल मशीनें कितने प्रकार की होती हैं? लिखिए।
उत्तर: सरल मशीनें मुख्य रूप से 6 प्रकार की होती हैं:
1. उत्तोलक (Lever)
2. पेंच (Screw)
3. झुका तल (Inclined Plane)
4. घिरनी (Pulley)
5. पहिया और धुरी (Wheel and Axle)
6. पच्चर (Wedge
प्रश्न 10. कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर: कशेरुकी प्राणियों के उत्सर्जी अंग हैं– वृक्क (किडनी), त्वचा, फेफड़े, यकृत (लिवर)।
प्रश्न 11. किन्हीं पांच प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: (1) भूकम्प
(2) बाढ़
(3) सूखा
(4) चक्रवात/तूफान
(5) ज्वालामुखी विस्फोट (या सुनामी)।






Pingback: UP DELED 2nd Sem Science : लघु उत्तरीय प्रश्न 2015-2025 - BTC WALE BHAIYA