UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2023

UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2023

DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2023 : UP D.El.Ed (BTC) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए विज्ञान (Science) एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। अक्सर छात्र इस विषय के पाठ्यक्रम और प्रश्नों के स्तर को लेकर चिंतित रहते हैं, ऐसे में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) आपकी तैयारी को सही दिशा देने में सबसे बड़े मददगार साबित होते हैं।

इस लेख में हम आपके लिए UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2023 लेकर आए हैं। 2023 के प्रश्न पत्र को हल करने से न केवल आपको परीक्षा के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार का अंदाजा होगा, बल्कि आप अपनी समय प्रबंधन (Time Management) की क्षमता को भी सुधार सकेंगे।

नीचे दिए गए सेक्शन से आप इस साल्व्ड पेपर की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और जान सकते हैं कि 2023 की परीक्षा में किस तरह के अति लघु, लघु और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।

2nd Semester Science Solved Paper 2023

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री थे-

(A) आर्य भट्ट

(B) राकेश शर्मा

(C) भास्कर

(D) सतीश धवन

उत्तर: (B) राकेश शर्मा

प्रश्न 2. पेट्रोल में होती है-

(A) यांत्रिक ऊर्जा

(B) विद्युत ऊर्जा

(C) ध्वनि ऊर्जा

(D) रासायनिक ऊर्जा

उत्तर: (D) रासायनिक ऊर्जा

प्रश्न 3. बल का S.I. मात्रक क्या है-

(A) जूल

(B) न्यूटन

(C) अर्ग

(D) मीटर

उत्तर: (B) न्यूटन

प्रश्न 4. केवल जन्तु कोशिका में पाया जाता है-

(A) माइटोकॉन्ड्रिया

(B) सेन्ट्रोसोम

(C) केन्द्रक

(D) कोशिका द्रव्य

उत्तर: (B) सेन्ट्रोसोम (तारककाय)

प्रश्न 5. चूना पत्थर का रासायनिक सूत्र है-

(A) Na₂CO₃

(B) Ca(OH)₂

(C) CaCO₃

(D) CaO

उत्तर: (C) CaCO₃

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. वयस्क मानव शरीर में कितनी अस्थियाँ होती है?

उत्तर:   206 अस्थियाँ।

प्रश्न 7. वसा में घुलनशील किन्हीं दो विटामिनों का नाम लिखिए। 09/2016 (ii), 08/2019, 08/2020

उत्तर:   विटामिन A, D, E, K वसा में घुलनशील विटामिन हैं ।

प्रश्न 8. टीकाकरण क्या है, लिखिए। 10/2016 (ii)

उत्तर:   किसी बीमारी के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) विकसित करने के लिए शरीर में विशिष्ट एंटीजन (मृत या कमजोर रोगाणु) प्रविष्ट कराने की प्रक्रिया टीकाकरण (Vaccination) कहलाती है।

प्रश्न 9. किन्ही दो कीटभक्षी पौधों का नाम लिखिए।

उत्तर:   घटपर्णी (Nepenthes/Pitcher plant), ड्रोसेरा (Sundew)।

प्रश्न 10. किसी तत्व के दो समस्थानिक परमाणुओं में किसकी संख्या भिन्न होती है?

उत्तर:   न्यूट्रॉनों की संख्या जिसके कारण द्रव्यमान संख्या बदल जाती है।

प्रश्न 11. चाल किसे कहते हैं? इसका मात्रक भी लिखिए। 09/2016

उत्तर:    किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी को चाल कहते हैं।

 सूत्र: चाल = दूरी / समय         

 मात्रक: मीटर/सेकण्ड (m/s)।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. मनुष्य के मुख में कितने प्रकार के दांत पाए जाते है? 12/2016 (ii)

उत्तर: मनुष्य में 4 प्रकार के दाँत होते हैं:

  1. कृन्तक (Incisors): भोजन को काटने/कुतरने का कार्य करते हैं। (आगे के दाँत)
  2. रदनक (Canines): भोजन को चीरने-फाड़ने का कार्य करते हैं। (नुकीले दाँत)
  3. अग्रचवर्णक (Premolars): भोजन को चबाने और पीसने का कार्य करते हैं।
  4. चवर्णक (Molars): भोजन को बारीक पीसने का कार्य करते हैं।

प्रश्न 13. फसल चक्रण से क्या अभिप्राय है? 10/2016

उत्तर: किसी खेत में एक निश्चित समय में एक फसल के बाद दूसरी फसल उगाने की क्रिया को, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट न होने पाये, फसल चक्र या फसल चक्रण कहलाता है।

इससे मिट्टी के पोषक तत्व संतुलित रहते हैं, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, पोषक तत्वों की कमी नहीं होती और कीट व रोगों का प्रकोप भी कम होता है। इससे खरपतवार भी नियंत्रण में रहता है और कुल उत्पादन बढ़ता है। यह आधुनिक खेती की सबसे उपयोगी और वैज्ञानिक पद्धतियों में से एक है।

उदाहरण: एक मौसम में दलहन (चना, मूंग), दूसरे में अनाज (गेहूँ, मक्का) उगाना।

प्रश्न 14. ऊर्जा किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

उत्तर: कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं। ऊर्जा के कई प्रकार हैं—

  1. यांत्रिक ऊर्जा: किसी वस्तु की गति (गतिज ऊर्जा) या उसकी स्थिति (स्थितिज ऊर्जा) के कारण। जैसे—बहता पानी, गिरता पत्थर, चलती गाड़ी।
  2. ऊष्मीय ऊर्जा: ताप के रूप में मिलने वाली ऊर्जा, जो वस्तुओं को गर्म करती है। जैसे—आग, सूरज की गर्मी।
  3. विद्युत ऊर्जा: बिजली से प्राप्त ऊर्जा जो पंखा, बल्ब, मोटर आदि चलाती है।
  4. रासायनिक ऊर्जा: ईंधन, खाद्य पदार्थ और कोशिकाओं में संचित ऊर्जा। भोजन खाने पर शरीर को रासायनिक ऊर्जा मिलती है।
  5. सौर ऊर्जा: सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा जिसे सोलर पैनल द्वारा उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 15. माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा गृह क्यों कहा जाता है? 12/2019

उत्तर: माइटोकॉण्ड्रिया में कोशिकीय श्वसन की क्रिया होती है, जिसके फलस्वरूप भोजन का ऑक्सीकरण होता है और ATP के रूप में ऊर्जा मुक्त होती है। कोशिका के सभी कार्य—जैसे वृद्धि, चलन, विभाजन और पदार्थों का परिवहन—इसी ATP पर निर्भर करते हैं। चूँकि यहाँ ऊर्जा का उत्पादन और संग्रह होता है, इसलिए इसे कोशिका का ‘पावर हाउस’ या ‘ऊर्जा गृह’ कहते हैं।

प्रश्न 16. धातुओ की किन्ही चार विशेषताओं को बताइए।

उत्तर:

  1. धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।
    • ताँबा और एल्युमिनियम विद्युत तारों में उपयोग होते हैं क्योंकि ये बिजली को अच्छी तरह चलाते हैं।
    • लोहे की कढ़ाई जल्दी गर्म हो जाती है क्योंकि यह ऊष्मा की सुचालक है।
  2. इनमें धात्विक चमक होती है।
    • सोना, चाँदी और ताँबा चमकदार होते हैं, इसलिए आभूषण व सिक्के बनाए जाते हैं।
  3. ये आघातवर्धनीय होती हैं। अर्थात् इन्हें पीटकर पतली-पतली चादरें बनाई जा सकती हैं।
    • एल्युमिनियम को पीटकर फॉयल बनाया जाता है।
  4. ये तन्य होती हैं। अर्थात् इनसे लंबे और पतले तार खींचे जा सकते हैं।
    • जैसे- ताँबे का तार, एल्युमिनियम तार।

प्रश्न 17. ध्वनि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों को समझाइए।

उत्तर: ध्वनि प्रदूषण अत्यधिक और अवांछित शोर से होने वाला प्रदूषण है जो मानव एवं पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। तेज आवाजें जैसे—लाउडस्पीकर, वाहन हॉर्न, मशीनें, पटाखे—लंबे समय तक सुनने पर कई समस्याएँ पैदा करती हैं। इसके प्रभावों में सुनने की क्षमता में कमी, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन बढ़ना, तनाव, अनिद्रा और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। लगातार तेज आवाजें मानसिक शांति भंग करती हैं और बच्चों की पढ़ाई व एकाग्रता पर बुरा असर डालती हैं। अस्पताल, स्कूल और घर जैसे शांत क्षेत्रों में यह विशेष रूप से हानिकारक सिद्ध होता है।

प्रश्न 18. सौर परिवार को सचित्र समझाइए। 15/2016 (ii)

उत्तर: सूर्य और उसके चारों ओर परिक्रमा करने वाले ग्रह (बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण), उपग्रह, धूमकेतु, उल्काएं और क्षुद्रग्रह मिलकर सौर परिवार बनाते हैं। सूर्य इसका मुखिया है और ऊर्जा का स्रोत है। सौर परिवार के मुख्य सदस्य निम्नलिखित हैं:

सूर्य – यह सौर परिवार के केंद्र में स्थित एक विशाल तारा है। यह मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना है।

UP DElEd 2nd Semester Science Solved Paper 2023

​            आठ ग्रह – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण।

​            उपग्रह – ये अपने ग्रहों की परिक्रमा करते हैं (जैसे पृथ्वी का चंद्रमा)।

​            बौने ग्रह – ये प्लूटो और सेरेस जैसे छोटे ग्रह हैं, जो ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

क्षुद्रग्रह – ये मंगल एवं बृहस्पति के बीच की कक्षाओं में स्थित छोटे आकाशीय पिंड है जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं।

धूमकेतु – ये बर्फ, धूल और चट्टानों से बने छोटे पिंड होते हैं, जो सूर्य के पास आने पर एक चमकीली पूंछ बनाते हैं।

उल्कापिंड – ये अंतरिक्ष में तैरते हुए छोटे-छोटे कण और मलबे होते हैं।

Scroll to Top