UP D.El.Ed 1st Semester Bal Vikas bahuvikalpiy prashn

बाल विकास : 2015

Right Answers: 0
1. वाटसन ने प्राथमिक संवेगों के सिद्धान्त के अन्तर्गत शिशुओं के भीतर जन्म से विद्यमान कितने संवेगों को बताया है?
(A) 4
(B) 3
(C) 5
(D) 6
2. बुद्धि के द्विकारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?
(A) गट्टमैन ने
(B) बंकमैन ने
(C) स्पीयरमैन ने
(D) गिल्फर्ड ने
3. किशोरावस्था को किस विद्वान् ने गम्भीर उथल-पुथल की अवस्था कहा है?
(A) स्टेनले हॉल ने
(B) क्लार्क ने
(C) वेबर ने
(D) विलियम जेम्स ने
4. आनुवंशिकता का वाहक होता है-
(A) आर. एन. ए.
(B) केन्द्रक
(C) जीन्स
(D) शिरा
5. निम्नलिखित में से कौन-सा परीक्षण व्यक्तित्व का मापन करता है?
(A) भाटिया बैटरी परीक्षण
(B) टी. ए. टी.
(C) स्टेनफोर्ड-बिने परीक्षण
(D) क्रूडर प्राथमिकता प्रपत्र
6. एक ऐसी मानसिक प्रक्रिया जिसमें बालक/व्यक्ति किसी भी परिस्थिति का सामना करने अथवा किसी समस्या का समाधान करने में अपने पूर्व अनुभव का प्रयोग करता है?
(A) कल्पना
(B) आत्मसाधन
(C) समंजन
(D) चिन्तन
7. वह मानवीय योग्यता जिसके द्वारा व्यक्ति किसी नवीन रचना या विचार को प्रस्तुत करता है, कहलाता है-
(A) सृजनात्मकता
(B) प्रत्यक्षीकरण
(C) प्रक्षेपण
(D) उदात्तीकरण
8. कोहलर ने अपने सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसके ऊपर प्रयोग करते हुए किया था?
(A) बिल्ली
(B) कुत्ता
(C) वनमानुष
(D) मनुष्य
9. अभ्यास और अनुभव के द्वारा व्यवहार में होने वाला परिवर्तन कहलाता है-
(A) अवधान
(B) अधिगम
(C) प्रतिकार
(D) प्रेरणा
10. किसी विषय, कार्य अथवा परिस्थिति में अर्जित ज्ञान द्वारा अन्य किसी कर्म, विषय अथवा परिस्थिति में लाभ प्राप्त होना कहलाता है-
(A) अल्पकालिक स्मृति
(B) दीर्घकालिक स्मृति
(C) अनुसरण
(D) अधिगम अन्तरण
11. व्यक्ति में विद्यमान वह शक्ति जिसके कारण वह किसी कार्य को करने अथवा न करने के लिए बाध्य हो जाता है, कहलाता है-
(A) अभिप्रेरणा
(B) संवेदना
(C) अभिसरण
(D) प्रतिगमन
12. ऐसी मानसिक प्रक्रिया जिसमें व्यक्ति पूर्व में धारण/याद किए गए सामग्री का पुनः स्मरण करने में असमर्थ हो जाता है, कहलाता है-
(A) शमन
(B) दमन
(C) विस्मरण
(D) समंजन
13. विभिन्न तथ्यों के बीच किसी एक ही तथ्य पर मन को एकाग्र किये रहना कहलाता है-
(A) अभ्यसन
(B) ध्यान लगाना
(C) प्रत्यभिज्ञा
(D) प्रस्मरण
14. पदों के योग में पदों की संख्या से भाग देने पर जो प्राप्त होता है, कहलाता है-
(A) प्रसरण
(B) माध्यिका
(C) बहुलक
(D) माध्य
15. बालक में संज्ञानात्मक विकास के अन्तर्गत जीन पियाजे ने कितनी प्रक्रियाओं का वर्णन किया है?
(A) दो
(B) चार
(C) छः
(D) तीन
बाल विकास : 2015 (ii)
1. बाल विकास के अन्तर्गत शैशवावस्था की आयु होती है—
(A) 1 से 4 वर्ष
(B) जन्म से 5 वर्ष
(C) 3 से 4½ वर्ष
(D) 2 से 3 वर्ष
2. जन्म के समय शिशुओं के भीतर कितने संवेग पाये जाते हैं?
(A) 4
(B) 2
(C) 3
(D) 6
3. बुद्धि के बहुकारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
(A) थार्नडाइक
(B) स्पीयरमैन
(C) टर्मन
(D) मैरिल
4. बालक में संज्ञानात्मक विकास के अन्तर्गत जीन पियाजे ने कितनी प्रक्रियाओं का वर्णन किया है?
(A) 5
(B) 3
(C) 4
(D) 2
5. सामान्य स्तर के बालक की बुद्धि-लब्धि होती है—
(A) 80 - 85
(B) 70 - 80
(C) 90 - 109
(D) 100 - 115
6. व्यक्तित्व परीक्षण के लिए प्रयुक्त होने वाले टी. ए. टी. (T.A.T.) परीक्षण का निर्माण किसने किया?
(A) एडवर्ड्स
(B) मरे एवं मॉर्गन
(C) स्टेनले हॉल
(D) सीकोर्ड एवं बेकमैन
7. बालक के केन्द्रक (न्यूक्लियस) में सामान्यतः कितने गुणसूत्र होते हैं?
(A) 46
(B) 42
(C) 52
(D) 50
8. निम्नलिखित में से कौन-सा चिन्तन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के अन्तर्गत नहीं आता है?
(A) पदार्थ
(B) प्रत्यय
(C) प्रतिमा
(D) संवेदना
9. बालक के कोषों और पेशियों में समय के साथ-साथ होने वाला वह परिवर्तन जिसके कारण वह निश्चित समय पर ही कार्य करने के योग्य होता है, कहलाता है—
(A) प्रत्यक्षीकरण
(B) परिपक्वता
(C) समंजन
(D) आत्मसातन
10. जब बालक स्वयं परीक्षण करता है और नये कार्यों को अपने अनुभवों के आधार पर सीखता है, वह अधिगम की कौन-सी विधि है?
(A) स्व-अधिगम
(B) सामग्री अधिगम
(C) परीक्षण करके सीखना
(D) तथ्यात्मक अधिगम
11. पावलाव ने सीखने से सम्बन्धित अपने सिद्धान्त का प्रतिपादन किसके ऊपर प्रयोग करके किया?
(A) कुत्ते
(B) बिल्ली
(C) तोता
(D) वनमानुष
12. थार्नडाइक ने अपने सीखने के सिद्धान्त के अन्तर्गत कितने प्रमुख नियमों की चर्चा की है?
(A) 4
(B) 2
(C) 3
(D) 5
13. निम्नलिखित में से कौन-सा अर्जित अभिप्रेरणा के अन्तर्गत आता है?
(A) प्यास
(B) भूख
(C) निद्रा
(D) प्रतिष्ठा
14. सीखी गयी सामग्री को पुनः स्मरण रखने की असफलता कहलाती है—
(A) विस्मरण
(B) प्रत्यभिज्ञा
(C) प्रत्याह्वान
(D) आत्मसातन
15. किसी अवर्गीकृत प्रदत्त में सबसे अधिक बार आने वाली संख्या कहलाती है—
(A) माध्य
(B) बहुलक
(C) माध्यिका
(D) इनमें से कोई नहीं
बाल विकास : 2016
1. बाल विकास का विभाजन कितनी अवस्थाओं में किया जाता है-
(A) 4
(B) 3
(C) 5
(D) 6
2. बालकों को पूर्वजों से प्राप्त गुण कहा जाता है-
(A) आनुवंशिकता
(B) परिपक्वता
(C) वातावरण
(D) आत्मसातन
3. बुद्धि के समूह कारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया-
(A) हिल्मार्ड
(B) वेबर
(C) थर्सटन
(D) थॉम्पसन
4. निम्नलिखित में से कौन सा परीक्षण बुद्धि का मापन करता है-
(A) सी. ए. टी.
(B) टी. ए. टी.
(C) एम. ए. टी.
(D) भाटिया बैटरी
5. जीन पियाजे द्वारा बालक के संज्ञानात्मक विकास का वर्णन कितनी अवस्था में किया गया है-
(A) 5
(B) 4
(C) 3
(D) 6
6. वह मानवीय योग्यता, जिसके आधार पर व्यक्ति किसी नवीन रचना या विचार को प्रस्तुत करता है, कहलाती है-
(A) अभिसरण
(B) कल्पना
(C) सृजनात्मकता
(D) तर्क
7. व्यक्ति का सम्पूर्ण व्यवहार प्रतिमान जो उसकी समस्त विशेषताओं के योग को व्यक्त करता है, कहलाता है-
(A) व्यक्तित्व
(B) रुचि
(C) प्रेरणा
(D) कल्पना
8. टी. ए. टी. व्यक्तित्व परीक्षण का निर्माण किसने किया-
(A) सी. कोर्ड एवं बैकमैन
(B) थर्स्टन
(C) हरमन रोर्शाक
(D) मरे एवं मॉर्गन
9. अनुभव एवं प्रशिक्षण के कारण व्यवहार में होने वाला परिवर्तन कहलाता है-
(A) प्रेरणा
(B) प्रत्यक्षीकरण
(C) अधिगम
(D) संवेदना
10. बालक के कोषों एवं पेशियों में समय के साथ होने वाला परिवर्तन जिसके कारण वह एक निश्चित समय पर कोई कार्य कर सकता है, कहलाता है-
(A) परिपक्वता
(B) अभिसरण
(C) समंजन
(D) प्रत्यक्षण
11. थार्नडाइक ने सीखने से सम्बन्धित मुख्य कितने सिद्धान्तों का प्रतिपादन किया है-
(A) 5
(B) 3
(C) 4
(D) 6
12. पावलव ने अपने सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसके ऊपर प्रयोग करके किया है-
(A) बिल्ली
(B) बनमानुष
(C) कुत्ता
(D) मेढक
13. थार्नडाइक ने अपने सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसके ऊपर प्रयोग करके किया है-
(A) कुत्ता
(B) तोता
(C) मनुष्य
(D) बिल्ली
14. कोहलर के सीखने के सिद्धान्त को किस नाम से जाना जाता है-
(A) पूर्ण आकृति/समग्र सिद्धान्त
(B) पुनर्बलन सिद्धान्त
(C) उद्दीपन सिद्धान्त
(D) क्रियात्मक सिद्धान्त
15. व्यक्ति की वह मनोस्थिति जिसके द्वारा वह विभिन्न परिस्थितियों में सामाजिक और व्यक्तिगत समायोजन करने में समर्थ होता है, कहलाता है-
(A) समंजन
(B) मानसिक स्वास्थ्य
(C) आत्मसातन
(D) प्रकीर्णन
बाल विकास : 2017
1. बाल विकास की अवस्थाएँ होती हैं-
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
2. बाल-मनोविज्ञान का सर्वाधिक महत्व है-
(A) बाल विकास की दृष्टि से
(B) बाल शिक्षा की दृष्टि से
(C) बाल विकास एवं बाल शिक्षा की दृष्टि से
(D) बाल समायोजन की दृष्टि से
3. "किशोरावस्था बड़े बल, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था है।" यह कथन है-
(A) किलपैट्रिक
(B) स्टैनले हॉल
(C) टी. पी. नन
(D) वाटसन
4. प्रयास तथा त्रुटि सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं-
(A) सी. एल. हल
(B) पावलव
(C) थार्नडाइक
(D) वुडवर्थ
5. केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापक नहीं है-
(A) मध्यमान
(B) मध्यांक
(C) प्रसार
(D) बहुलक
6. किशोरावस्था की विशेषताओं को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करने वाला एक शब्द है-
(A) विकास
(B) परिवर्तन
(C) समायोजन
(D) अस्थिरता
7. बाल-विकास को प्रभावित करने वाला कारक नहीं है-
(A) पोषण
(B) लिंग भेद
(C) संस्कृति
(D) तनाव
8. अभ्यास और अनुभव के द्वारा व्यवहार में होने वाला परिवर्तन कहलाता है-
(A) अवधान
(B) प्रेरणा
(C) प्रतिकार
(D) अधिगम
9. पदों के योग में पदों की संख्या से भाग देने पर जो प्राप्त होता है, कहलाता है-
(A) प्रसरण
(B) माध्यिका
(C) बहुलक
(D) माध्य
10. बालकों में स्वतन्त्रता की आकांक्षा किस अवस्था में प्रबल हो जाती है-
(A) किशोरावस्था
(B) शैशवावस्था
(C) बाल्यावस्था
(D) प्रौढ़ावस्था
11. "जिन तथ्यों को भूतकाल में सीखा जा चुका है, उन्हें स्मरण करना ही स्मृति है।" यह कथन है-
(A) रॉस का
(B) वुडवर्थ का
(C) रायबर्न का
(D) स्किनर का
12. सी. ए. टी. परीक्षण किस आयु के बच्चों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने हेतु प्रयुक्त होता है-
(A) 01 से 05 वर्ष
(B) 03 से 11 वर्ष
(C) 11 से 13 वर्ष
(D) 11 से 15 वर्ष
13. संवेग का प्रकार नहीं है-
(A) क्रोध
(B) भय
(C) ध्यान
(D) प्रेम
14. प्रतिभाशाली बालक की बुद्धिलब्धि होती है-
(A) 80 से 90
(B) 110 से 120
(C) 140 से अधिक
(D) 100 से 120
15. पियाजे के अनुसार बालक के संज्ञानात्मक विकास की स्थितियाँ हैं-
(A) दो
(B) चार
(C) छः
(D) तीन
बाल विकास : 2018
1. किशोरावस्था को गम्भीर उथल-पुथल की अवस्था कहा है-
(A) स्टेनले हॉल ने
(B) स्किनर ने
(C) ब्रूनर ने
(D) बाग्ले ने
2.
प्रश्न 2
(A) अर्जित ज्ञान का
(B) बुद्धि लब्धि का
(C) आयु का
(D) लम्बाई का
3. वह मानसिक योग्यता जिसके द्वारा व्यक्ति किसी नवीन रचना को प्रस्तुत करता है, कहलाता है-
(A) ज्ञान
(B) योग्यता
(C) सृजनात्मकता
(D) इनमें से कोई नहीं
4. शारीरिक रचना, बुद्धि-रुचि, व्यक्तित्व आदि में एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति से भिन्न होना कहलाता है-
(A) सामूहिक भिन्नता
(B) बौद्धिक भिन्नता
(C) शारीरिक भिन्नता
(D) वैयक्तिक भिन्नता
5. संज्ञानात्मकता क्षमता की कमी से व्यक्तित्व को कठिनाई होती है-
(A) शारीरिक विकास में
(B) बौद्धिक विकास में
(C) व्यावसायिक विकास में
(D) समायोजन में
6. सिग्मन फ्रायड द्वारा प्रतिपादित व्यक्तित्व विकास के सिद्धान्त को कहा जाता है-
(A) शारीरिक विकास का सिद्धान्त
(B) भावात्मक विकास का सिद्धान्त
(C) मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
(D) ज्ञानात्मक सिद्धान्त
7. परोक्ष वस्तुओं के सम्बन्ध में चिन्तन कहलाता है-
(A) कल्पना
(B) चिन्तन
(C) तर्क
(D) स्मृति
8. किसी समस्या का समाधान करने के लिए गत अनुभवों को नए ढंग से समायोजित किया जाना कहलाता है-
(A) तर्क
(B) चिन्तन
(C) कल्पना
(D) स्मृति
9. किसी के द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में समायोजन कहलाता है-
(A) शारीरिक स्वास्थ्य
(B) संवेगात्मक विकास
(C) मानसिक स्वास्थ्य
(D) उपरोक्त सभी
10. सीखने की मात्रा तथा समय के सम्बन्ध को चित्रांकित करने वाली वक्र रेखा कहलाती है-
(A) अधिगम वक्र
(B) पठार वक्र
(C) सम्प्राप्ति वक्र
(D) बुद्धिलब्धि वक्र
11. जब कोई बालक सीखने को तत्पर होता है तब वह चीजों को जल्दी से सीखता है, यह थार्नडाइक के सीखने के किस नियम के अन्तर्गत आता है-
(A) प्रभाव का नियम
(B) तत्परता का नियम
(C) अभ्यास का नियम
(D) इनमें से कोई नहीं
12. सीखने के किस सिद्धान्त के अन्तर्गत व्यक्ति सम्पूर्ण परिस्थिति के प्रत्यक्षीकरण के आधार पर सीखता है-
(A) प्रयत्न और भूल का सिद्धान्त
(B) सम्बद्ध प्रतिक्रिया का सिद्धान्त
(C) अनुकरण का सिद्धान्त
(D) अन्तर्दृष्टि या सूझ का सिद्धान्त
13. वे प्रेरक जिन्हें व्यक्ति अपने प्रयासों से प्राप्त करता है, कहलाता है-
(A) अर्जित प्रेरक
(B) जाग्रत प्रेरक
(C) निर्देशित प्रेरक
(D) व्यवहार को परिचालित प्रेरक
14. अधिगम, धारण, पुनः स्मरण तथा पहचान आदि प्रक्रियाएँ आती हैं-
(A) ध्यान के अन्तर्गत
(B) कल्पना के अन्तर्गत
(C) रुचि के अन्तर्गत
(D) स्मृति के अन्तर्गत
15. वह प्राप्तांक जो किसी प्रदत्त को दो बराबर भागों में बाँटता है, कहलाता है-
(A) समान्तर माध्य
(B) माध्यिका
(C) बहुलक
(D) उपरोक्त सभी
बाल विकास : 2019
1. "जिस प्रकार शारीरिक विकास के लिए भोजन का महत्व है, उसी प्रकार सामाजिक विकास के लिए शिक्षा का।" कथन है-
(A) स्किनर
(B) ड्यूवी
(C) वुडवर्थ
(D) अरस्तू
2. विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं-
(A) बुद्धि
(B) यौन
(C) अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ
(D) उपर्युक्त सभी
3. टोली की आयु कहते हैं-
(A) किशोरावस्था को
(B) बाल्यावस्था को
(C) शैशवावस्था को
(D) युवावस्था को
4. "मनुष्य को जो कुछ बनना होता है प्रारम्भ के चार पाँच वर्षों में ही बन जाता है।" कथन है-
(A) फ्रायड
(B) क्रो एण्ड क्रो
(C) हरलाक
(D) थार्नडाइक
5. बाल्यावस्था में शिक्षा का क्या स्वरूप होना चाहिए-
(A) खेलकूद की छूट बिल्कुल नहीं दी जानी चाहिए।
(B) खेलों एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से शिक्षा दी जानी चाहिए।
(C) गुरुकुल प्रणाली द्वारा शिक्षा दी जानी चाहिए।
(D) पिटाई करने वाले अध्यापक द्वारा शिक्षा दी जानी चाहिए
6. बालक के मानसिक विकास के लिए शिक्षक को करना चाहिए-
(A) स्नेह ओर सहानुभूति पूर्ण व्यवहार
(B) सद्आचरण प्रस्तुत करना
(C) उपयुक्त शिक्षण विधि का प्रयोग
(D) उपर्युक्त सभी
7. शिक्षा में सृजनात्मकता का प्रयोग किस रूप में होता है-
(A) सीखना
(B) तर्क
(C) चिन्तन
(D) कल्पना
8. कल्पना के विकास के लिए शिक्षा में निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए-
(A) भाषा विकास पर ध्यान
(B) कहानी सुनना
(C) काल्पनिक खेलों एवं क्रियाओं के लिए अवसर
(D) उपर्युक्त सभी
9. थार्नडाइक ने दिया-
(A) प्रभाव का नियम
(B) अभ्यास का नियम
(C) तत्परता का नियम
(D) उपर्युक्त सभी
10. प्रेरणा होती है-
(A) सकारात्मक
(B) नकारात्मक
(C) विकल्प (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. जीन पियाजे द्वारा बालक के संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं में वर्णन किया गया है-
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
12. अधिगम स्थानान्तरण के सिद्धान्त हैं-
(A) मानसिक शक्तियों का सिद्धान्त
(B) समान तत्वों का सिद्धान्त
(C) सामान्यीकरण का सिद्धान्त
(D) उपर्युक्त सभी
13. वह प्रेरक जिन्हें व्यक्ति अपने प्रयासों से प्राप्त करता है, कहलाता है-
(A) अर्जित प्रेरक
(B) जाग्रत प्रेरक
(C) निर्देशित प्रेरक
(D) व्यवहार को परिचालित प्रेरक
14. स्मृति सीखी हुई वस्तु का सीधा उपयोग है। यह कथन है-
(A) वुडवर्थ का
(B) मैक्डूगल का
(C) स्किनर का
(D) रॉस का
15. आँकड़ों के प्रकार हैं-
(A) अवर्गीकृत
(B) वर्गीकृत
(C) अवर्गीकृत व वर्गीकृत
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
बाल विकास : 2022
1. बाल विकास के अन्तर्गत निम्नलिखित आयु वर्ग है-
(A) 0-18 वर्ष
(B) 20-30 वर्ष
(C) 25-35 वर्ष
(D) 35 से ऊपर
2. बुद्धि का विकास लगभग पूर्ण हो जाता है-
(A) शैशवावस्था में
(B) बाल्यावस्था में
(C) किशोरावस्था में
(D) सभी अवस्थाओं में
3. नवजात शिशु में हड्डियों की संख्या होती है-
(A) 100
(B) 205
(C) 270
(D) 350
4. सीखने को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है-
(A) प्रेरणा
(B) ध्यान
(C) रुचि
(D) स्मृति
5. सीखने की सही परिभाषा है-
(A) आदेशों का पालन करना
(B) रटना
(C) अनुभव और प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में परिवर्तन
(D) दूसरों के साथ काम करना
6. 'प्रयत्न एवं भूल सिद्धान्त' का प्रतिपादन किया-
(A) कोलहर ने
(B) योकम ने
(C) थार्नडाइक ने
(D) हल ने
7. बालक के नैतिक विकास का तात्पर्य है उसके-
(A) सामाजिक विकास से
(B) शारीरिक विकास से
(C) धार्मिक विकास से
(D) चारित्रिक विकास से
8. निम्न में कौन-सा प्रकार मनोवैज्ञानिक है?
(A) बहिर्मुखी
(B) सैद्धान्तिक
(C) भक्तिहीन
(D) राजनैतिक
9. आत्मकेन्द्रित व्यक्ति का व्यक्तित्व होता है-
(A) अन्तर्मुखी
(B) बहिर्मुखी
(C) उभयमुखी
(D) सभी
10. चिन्तन के साधनों में एक है-
(A) संकेत
(B) रटना
(C) गुणों का विश्लेषण
(D) सामान्यीकरण
11. बालक में अभिप्रेरणा उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत है-
(A) उद्दीपक
(B) रुचि
(C) आवश्यकता
(D) उपर्युक्त सभी
12. "स्मृति एक आदर्श पुनरावृत्ति है।" यह कथन किसका है?
(A) स्काउट
(B) जैक्स
(C) रायबर्न
(D) रॉस
13. सृजनात्मक बालक की विशेषता है कि वह-
(A) संवेदनशील होता है
(B) परिहास प्रिय होता है
(C) जिज्ञासु होता है
(D) उपर्युक्त सभी
14. संवेग का प्रकार नहीं है-
(A) क्रोध
(B) भय
(C) ध्यान
(D) प्रेम
15. फ्रायड के अनुसार आक्रामकता का कारण है-
(A) उच्च अधिगम
(B) उद्दोलन
(C) जिज्ञासा
(D) उपलब्धि प्रेरक
बाल विकास : 2023
1. केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापक नहीं है-
(A) मध्यमान
(B) मध्यांक
(C) प्रसार
(D) बहुलक
2. थॉर्नडाइक ने सीखने से सम्बन्धित मुख्य कितने सिद्धान्तों का प्रतिपादन किया है?
(A) 5
(C) 6
(B) 4
(D) 3.
3. नवजात शिशु में हड्डियों की संख्या होती है-
(A) 100
(B) 205
(C) 270
(D) 306.
4. क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं-
(A) टालमैन
(B) स्किनर
(C) कोहलर
(D) हल।
5. आपराधिक प्रवृत्ति का सर्वाधिक विकास होता है-
(A) शैशवावस्था
(B) बाल्यावस्था
(C) किशोरावस्था
(D) प्रौढ़ावस्था
6. संज्ञानात्मक क्षमता की कमी से व्यक्तित्व में कठिनाई होती है-
(A) शारीरिक विकास में
(B) बौद्धिक विकास में
(C) व्यावसायिक विकास में
(D) समायोजन में
7. "किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक ही वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान हैं।" यह कथन है-
(A) क्रो एवं क्रो
(B) वुडवर्थ
(C) डम्बिल
(D) एवरिल
8. बुद्धि का विकास लगभग पूर्ण हो जाता है-
(A) शैशवावस्था में
(B) बाल्यावस्था में
(C) किशोरावस्था में
(D) सभी अवस्थाओं में
9. सीखने को प्रभावित करने वाला सबसे प्रभावपूर्ण कारक है-
(A) प्रेरणा
(B) ध्यान
(C) रुचि
(D) स्मृति
10. बालक के अभिप्रेरणा उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत है-
(A) उद्दीपक
(B) रुचि
(C) आवश्यकता
(D) उपर्युक्त सभी
11. अनुवांशिकता का वाहक होता है-
(A) आर.एन.ए.
(B) केन्द्रक
(C) जीन्स
(D) शिरा
12. व्यक्तित्व मापन की सबसे अच्छी विधि है-
(A) व्यक्तिगत
(B) वस्तुनिष्ठ
(C) प्रक्षेपण
(D) उपर्युक्त सभी
13. भाटिया बैटरी परीक्षण सम्बन्धित है-
(A) अभिरुचि से
(B) व्यक्तित्व से
(C) बुद्धि से
(D) इनमें से कोई नहीं
14. शिक्षा में सृजनात्मकता का प्रयोग किस रूप में होता है?
(A) सीखना
(B) तर्क
(C) चिन्तन
(D) कल्पना
15. पियाजे के अनुसार बालक के संज्ञानात्मक विकास की स्थितियाँ हैं-
(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 3
बाल विकास : 2024
1. टी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण का निर्माण किसने किया-
(a) हरसन रोर्शाक
(b) मार्गन एवं मुर्रे
(c) थर्स्टन
(d) सी. कोर्ड एवं बैकमैन
2. केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापक नहीं है-
(a) मध्यमान
(b) मध्यांक
(c) बहुलक
(d) प्रसार
3. संवेग का प्रकार नहीं है-
(a) ध्यान
(b) प्रेम
(c) क्रोध
(d) भय
4. कोहलर ने अपने सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसके ऊपर प्रयोग करते हुए किया था-
(a) वनमानुष
(b) कुत्ता
(c) मनुष्य
(d) बिल्ली
5. स्मृति का अंग नहीं है-
(a) सीखना
(b) धारण
(c) चिन्तन
(d) पहचान
6. "कल्पना की सामग्री स्मृतियाँ हैं।" कथन है-
(a) बोरिंग व अन्य
(b) गेट्स व अन्य
(c) रेबर्न
(d) मैक्डूगल
7. किसी परिस्थिति में प्राप्त ज्ञान प्रशिक्षण का अन्य दूसरी परिस्थिति में उपयोग करना कहलाता है-
(a) सीखने का वक्र
(b) सीखने की प्रेरणा
(c) सीखने की रुचि
(d) सीखने का स्थानान्तरण
8. बहुलक के लिए संकेताक्षर का प्रयोग होता है-
(a) Y
(b) M
(c) Z
(d) S
9. धारण का सम्बन्ध निम्न में से किससे है-
(a) रुचि
(b) ध्यान
(c) विकास
(d) स्मृति
10. निम्न में से गेस्टाल्ट सिद्धान्त है-
(a) प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत
(b) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त
(c) सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत
(d) क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धांत
11. "प्रेरणा का तात्पर्य है- सजीव प्रयास।" यह कथन है-
(a) गुड का
(b) लावेल का
(c) एवरिल का
(d) वुडवर्थ का
12. सामान्यीकरण सिद्धांत के प्रतिपादक हैं-
(a) थार्नडाइक
(b) सी. एच. जड
(c) स्किनर
(d) गेट्स व अन्य
13. रोर्शाक स्थायी धब्बा परीक्षण (Rorchach ink blottest) में कुल कार्ड संख्या है-
(a) 15
(b) 20
(c) 10
(d) 30
14. व्यक्तित्व परीक्षण की आत्मनिष्ठ विधि है-
(a) समाजमिति विधि
(b) प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण
(c) कहानी पूर्ति विधि
(d) जीवन इतिहास विधि
15. जो प्रेरक सीखें जाते हैं, उसे कहते है-
(a) जन्मजात प्रेरक
(b) अर्जित प्रेरक
(c) मनोवैज्ञानिक प्रेरक
(d) सामाजिक प्रेरक
बाल विकास : 2025
1. मैक्डूगल के अनुसार मूल प्रवृत्तियों की संख्या होती है-
(A) पांच
(B) आठ
(C) दस
(D) चौदह
2. बुद्धि के द्वि-खण्ड सिद्धान्त का अंग है-
(A) सामाजिक योग्यता
(B) विशिष्ट बुद्धि
(C) वाचिक योग्यता
(D) रुचि
3. "बाल विकास का प्रत्यक्ष सम्बन्ध बाल व्यवहार से है।" परिभाषा किस मनोवैज्ञानिक ने दी है-
(A) गैरिसन
(B) कुक
(C) स्किनर
(D) वुडवर्थ
4. भारत में प्रथम मनोविज्ञानशाला की स्थापना कहाँ हुई थी-
(A) पश्चिम बंगाल
(B) उत्तर प्रदेश
(C) बिहार
(D) उड़ीसा
5. सी.ए.टी. (C.A.T.) किस प्रकार का व्यक्तित्व परीक्षण है-
(A) आत्मनिष्ठ
(B) वस्तुनिष्ठ
(C) प्रक्षेपी
(D) प्रश्नावली
6. सीखने के नियम का प्रतिपादन किया-
(A) थार्नडाइक
(B) स्किनर
(C) टॉलमैन
(D) कोहलर
7. क्रिया-प्रसूत अधिगम सिद्धान्त का प्रयोग किया गया-
(A) वनमानुष
(B) कुत्ता
(C) चूहा
(D) बिल्ली
8. समान्तर माध्य का प्रतीक है-
(A) X̄
(B) S
(C) X
(D) Z
9. 130 I.Q. वाला बालक कहलाता है-
(A) उत्कृष्ट
(B) सामान्य
(C) प्रतिभाशाली
(D) मूर्ख
10. डीवी के अनुसार तर्क के सोपान हैं-
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) पाँच
11. "समान, समान को ही जन्म देता है।" नियम है-
(A) प्रत्यागमन का नियम
(B) जैव सांख्यिकि का नियम
(C) समानता का नियम
(D) विभिन्नता का नियम
12. 'प्रबलन सिद्धान्त' का प्रतिपादन किया-
(A) हल ने
(B) स्किनर ने
(C) गुथरी ने
(D) टालमैन ने
13. अधिगम स्थानान्तरण के सिद्धान्त हैं-
(A) मानसिक शक्तियों का सिद्धान्त
(B) समान तत्त्वों का सिद्धान्त
(C) सामान्यीकरण का सिद्धान्त
(D) उपर्युक्त सभी
14. स्मृति का अंग नहीं है-
(A) सीखना
(B) धारण
(C) चिन्तन
(D) पहचान
15. विभिन्न तथ्यों के बीच किसी एक ही तथ्य पर मन को एकाग्र किये रहना कहलाता है-
(A) अभ्यसन
(B) ध्यान लगाना
(C) प्रत्यभिज्ञा
(D) प्रस्मरण

1 thought on “UP D.El.Ed 1st Semester बाल विकास : बहुविकल्पीय प्रश्न (2016-2025)”

  1. Pingback: UP D.El.Ed (BTC) 1st Semester 1st Paper : बाल विकास

Comments are closed.

Scroll to Top